⚲

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: एनिवर्सिरी सरप्राइज देख भड़केगी सई तो क्या करेगा विराट

नील भट्ट, आयशा सिंह, ऐश्वर्या शर्मा स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्‍यार में’  में अब तक आपने देखा कि विराट सबसे झूठ बोलकर सई को ट्रिप पर ले गया है ताकि वह वहां उसे एनिवर्सिरी की सरप्राइज दे सके. विराट सई को अपने दिल की बात बताना चाहता है कि वह सई से प्यार करता है. शो के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के आगे की कहानी.

शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब हंगामा होने वाला है. विराट को लगेगा कि सई जब ये सरप्राइज देखेगी तो बहुत खुश होगी.  लेकिन जब सई को पता चलेगा तो वह विराट से गुस्सा होगी.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: सई लेगी बड़ा फैसला, करेगी विराट-पाखी को एक करने का वादा

 

तो उधर विराट सई के करीब आने की कोशिश कर रहा है ताकि वह अपने प्यार का इजहार कर सके. लेकिन सई उसे याद दिलाएगी कि उनकी शादी एक समझौता है. शो में ये भी दिखाया जाएगा कि जब सई को पता चलेगा कि विराट ने एनिवर्सिरी सरप्राइज का प्लान किया है, वह भड़क जाएगी.

ये भी पढ़ें- Web Series Review-DIAL 100: निराश करती है मनोज बाजपेयी की ये फिल्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neilsha 💖 (@neilsha_sairat_world)

 

सई विराट से कहेगी कि इस डील की शादी का क्‍या जश्‍न मनाना. वह ये भी कहेगी कि  एक दिन विराट की जिंदगी से उसे दूर हो ही जाना है. इतना ही नहीं, सई ये भी कहेगी कि विराट ने उसे धोखा दिया है. सई के इस बर्ताव से विराट टूट जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roshni (@serials.s0)

 

तो दूसरी तरफ विराट और सई ट्रिप पर गए हैं, इस वजह से पाखी ने चौहान हाउस निवास में ड्रामा खड़ा किया है. है. वह कहती है कि उसे पता नहीं कि एक साल से इस घर में क्‍यों रुकी है जबकि शादी के अगले ही दिन उसका पति सम्राट घर से चला गया था.

ये भी पढ़ें- Anupamaa और पाखी की लड़ाई हुई खत्म! सामने आया ये Video

GHKKPM की पाखी ने अपने मंगेतर Neil Bhatt को दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, शेयर किया ये Heartouching पोस्ट

‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम विराट यानी नील भट्ट (Neil Bhatt) इन दिनों अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं. शो में दर्शकों को विराट का किरदार खूब पसंद आ रहा है. 4 अगस्त को विराट यानी नील भट्ट ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. फैंस ने एक्टर को सोशल मीडिया पर बधाइयां और शुभकामनाएं दी. ऐसे नील भट्ट की मंगेतर ऐश्वर्या शर्मा यानी पाखी ने भी  विराट (Neil Bhatt) को जन्मदिन की बधाई दी है.

ऐश्वर्या शर्मा ने एक फोटो शेयर किया है. उन्होंने नील को गले लगाते हुए एक फोटो पोस्ट की है. इस फोटो को शेयर करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी बर्थडे बुबू.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी को तलाक देगा सम्राट! आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

तो वहीं विराट यानी नील भट्ट ने रिप्लाई देते हुए लिखा, थैंक यू बच्चा. ऐश्वर्या शर्मा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरलस हो रहा है. फैंस इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

एक यूजर ने लिखा, नील सर आपको जन्मदिन की बधाई. आपको और ऐश्वर्या मैम की ये खूबसूरती हमेशा बनी रहे तो वहीं दूसरे ने लिखा, आप दोनों की जोड़ी सच में काफी जच रही है.

ये भी पढ़ें- Anupamaa और पाखी की लड़ाई हुई खत्म! सामने आई ये Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

आपको बता दें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात सीरियल ‘गम है किसी के प्यार में’  के सेट पर हुई थी. इस सीरियल की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. दोनों कुछ महीने पहले ही सगाई की. ‘गुम है किसी के प्यार में’  ऐश्वर्या शर्मा पाखी का किरदार निभा रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

GHKKPM: विराट को माफ कर देगी सई, क्या हार मान लेगी पाखी?

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में अब तक आपने देखा कि सई हॉस्पीटल से चौहान हाउस आती है. विराट सई से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करता है कि घर छोड़कर कहीं मत जाओ. तो उधर घरवाले भी सई को पुलकित के घर जाने से रोकते हैं. शो के नए एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के आगे की कहानी.

शो में दिखाया जा रहा है कि सई अपना सामान पैक कर रही है. और वह अपने पापा की फोटो भी निकाल रही है, ऐसे में विराट सई के पापा को देखकर इमोशनल हो जाता है. वह सई से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करता है कि वो कहीं ना जाए.

ये भी पढ़ें- Anupamaa के खिलाफ होंगे पाखी और पारितोष, शाह हाउस में होगी घमासान लड़ाई

 

सई विराट की ये हालत देखकर इमोशनल हो जाती है. तो वहीं विराट के आंखों में आंसू आ जाते है. वह सई को उसके पापा की कसम देता है कि वह ये घर छोड़कर ना जाए.

विराट सई के माथे पर करेगा किस 

विराट की इतनी मिन्नतों के बाद सई मान जाती है. विराट सई को गले से लगा लेता है. शो के अपकमिंग एपिसोड में आप ये भी  देखेंगे कि सई विराट को माफ कर देगी जिसके बाद दोनों गले लग जाएंगे. विराट सई के माथे पर किस भी करेगा. यह सब पाखी कमरे के बाहर खड़ी होकर देख रही होती है. उसे अहसास होगा कि विराट की लाइफ में अब उसके लिए जगह नहीं है और उसे भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मौड़ी की मौत से टूट जाएगी सीरत, आएगा ये इमोशनल ट्रैक

 

पुलकित, विराट को सुनाएगा खरी-खोटी

तो दूसरी सई विराट से कहेगी कि वह पुलकित से बात करके मना कर दें कि अब वह उनके साथ नहीं जाएगी. विराट पुलकित से कहता है कि वो सई को लेने के लिए ना आए,  इस बात पर पुलकित भड़क जाएगा और कहेगा कि वह सई के साथ कोई जबरदस्ती ना करे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @stanpage_

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि सई पुलकित से कहेगी कि उसने दिल से विराट को माफ कर दिया है. यह सुनकर पुलकित खुश हो जाएगा है और विराट से सई का ख्याल रखने का वादा लेगा है. शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सई-विराट की जिंदगी से पाखी दूर चली जाएगी या फिर कोई नई चाल चलेगी?

ये भी पढ़ें- एक हफ्ते के अंदर ही बंद होगा Mann Kee Awaaz Pratigya 2, पढ़ें खबर

GHKKPM: पाखी को चौहान हाउस से नहीं जाने देगा विराट तो टूटेगा सई का दिल

नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर सीरियल  ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. अब तक आपने देखा कि पाखी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही है.

वह विराट की नजरों में सई को गिराने के लिए हर तरह की कोशिश कर रही है, जिससे दोनों का रिश्ता टूट जाए और सई विराट की जिंदगी से चली जाए. शो के नए एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं, शो के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: वनराज ने मारा होने वाली बहू नंदिनी को जोरदार थप्पड़, ‘पापा’ नहीं बोल पाने पर दी सजा

सई और अंजिक्य को एक कमरे में देखकर विराट का टूट जाता है दिल

 

शो में दिखाया जा रहा है कि पाखी ने सई और अंजिक्य की दोस्ती का इस्तेमाल करके विराट को भड़काने की कोशिश कर रही है. तो वहीं सई और अंजिक्य को एक कमरे में देखकर विराट का दिल टूट जाता है और सई से उसका भरोसा भी उठने लगा है.

 सई विराट के बदले स्वभाव को देखकर हो जाती है परेशान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sairat ❤️ (@ghkpmi)

 

तो दूसरी तरफ सई भी विराट के बदले स्वभाव को देखकर परेशान हो जाती है. सई सोचती है कि आखिर विराट अंजिक्य से इतना जलता क्यों है.

ये भी पढ़ें- सेट पर ‘अनुपमा’ के ये हैं फेवरेट पार्टनर, वीडियो में दिखाई झलक

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि चौहान परिवार का एक-एक सदस्य सई को प्यार और सम्मान देगा. तो उधर पाखी का दिल टूट जाएगा और वह चौहान हाउस छोड़ने का फैसला करेगी. पाखी किसी को बिना बताए घर छोड़कर जाएगी तभी लेकिन विराट उसे रोक लेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sairat ❤️ (@ghkpmi)

 

विराट पाखी से कहेगा कि वह उसे घर छोड़कर जाने नहीं देगा क्योंकि जब उसका भाई घर लौटेगा तो उसे ही जवाब देना होगा. शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि पाखी क्या विराट के कहने से पाखी रुक जाएगी या फिर कोई नई बखेड़ा खड़ा करेगी.

GHKKPM: पाखी देगी सई को धक्का, चोट लगते ही बौखलाएगा विराट

स्‍टार प्‍लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्‍यार में’ में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि सई और पाखी की लड़ाई बढ़ती ही जा रही है. तो वहीं विराट सई (Ayesha Singh) का बर्थडे धूमधाम से मनाने की प्‍लानिंग कर रहा है. उसने सभी घरवालों के साथ मिलकर प्लानिंग की है लेकिन पाखी काफी गुस्से में है. शो के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. तो आइए बताते है, शो के नए एपिसोड में क्या होने वाला है.

शो में दिखाया जा रहा है कि विराट ने सभी घरवालों से कहा है कि वह सई का बर्थडे वैसे ही धूमधाम से मनाना चाहता है जैसे उसके पापा मनाया करते थे. तो विराट की ये सारी बाते सुनकर पाखी का गुस्सा सातवें आसमान पर है. पाखी हर तरह से कोशिश कर रही है कि वह सई का बर्थडे बर्बाद करे.

ये भी पढ़ें- ‘नामकरण’ शो की इस एक्ट्रेस के पास नहीं है पैसे, किडनी फेल होने की वजह से अस्पताल में हुई भर्ती

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई ये सोचकर कॉलेज चली जाएगी कि परिवार में किसी को उसका बर्थडे याद है लेकिन जब वह शाम को घर लौटेगी तो पूरा घर सजा हुआ होगा. सई को पता चलेगा कि विराट ने उसके लिए सरप्राइज बर्थडे पार्टी प्‍लान की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayesha Singh (@ayeshaasingh.world)

 

इस पार्टी में  देवयानी-पुलकित भी शामिल होंगे. केवल पाखी इस पार्टी में नजर नहीं आएगी. लेकिन केक काटने के वक्‍त सई पाखी को बुलाने जाएगी.

ये भी पढ़ें- Imlie के मुंह पर कालिख लगावगी अनु, सबके समाने पूछेगी ये सवाल

सई पाखी का हाथ पकड़कर चलने के लिए कहेगी तो पाखी गुस्‍से में सई को धक्‍का दे देगी जिससे उसके सिर पर चोट लग जाएगी. तो वहीं विराट भी कमरे में आ जाएगा और वह देख लेगा कि पाखी ने सई को धक्‍का दिया है.

सई के माथे पर खून देखकर विराट बौखला जाएगा. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट का ये रिएक्शन देखकर पाखी का अगला कदम क्या होगा?

GHKKPM: सई से पति होने का हक मांगेगा विराट, आएगा ये धमाकेदार ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’  की कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. शो के बिते एपिसोड में दिखाया गया कि विराट सई से अपने प्यार का इजहार करना चाहता है तो वहीं सई विराट से दूरी बना रही है, शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए जानते हैं, शो के अगले एपिसोड के बारे में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई, विराट का दिया हुआ तोहफा भवानी को ले जाकर दे देगी. तो वहीं भवानी विराट को यह बात बता देगी.

ये भी पढ़ें- गोरी मैम का हॉट अवतार देखकर, ‘तिवारी जी’ ने किया ये कमेंट

 

विराट ये बात सुनकर हैरान हो जाएगा. विराट भवानी से पेंडेंट वापस ले लेगा. और फिर विराट सई के पास जाएगा. तो इसी बीच विराट देखेगा कि सई किसी से फोन पर बात कर रही है. सई की बातें सुनकर विराट को जलन होने लग जाएगी. तो ऐसे में विराट, सई से पति के हक की बात करेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by #sairat fanpage (@lost_in_sairat)

 

शो के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि सई पाखी को मनाने की कोशिश करती है. इसी बीच विराट वापस आ जाता है. विराट को देखकर  देखकर सई खुश हो जाती है. विराट और सई की नजदीकियों को देखकर पाखी जल-भून जाती है.

ये भी पढ़ें- कमाल राशिद खान बदनामी से कमाया नाम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by #sairat fanpage (@lost_in_sairat)

 

विराट  कहता है कि सई उसके लिए बहुत खास है. ऐसे में वो अपनी पत्नी को तोहफा देना चाहता है. तो वहीं इस बात को सुनकर पाखी (Aishwarya Sharma) का दिल टूट जाता है. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सई विराट को पति होने का हक देगी?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट के जाते ही नया प्लान बनाएगी पाखी, होगा सई का जीना दुश्वार

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इन दिनों महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि सई और विराट एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं तो वहीं पाखी अपनी आदत से बाज नहीं आ रही है और दोनों को अलग करने के लिए नयी चाल चलने वाली है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए जानते हैं, शो के लेटेस्ट एपिसोड में क्या होने वाला है.

शो के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि विराट- सई पाखी के माता पिता की वेडिंग एनिवर्सरी पार्टी में जाते हैं. तो वहीं पाखी की मां आरोप लगाती है कि सई उनके परिवार के साथ घुलना मिलना नहीं चाहती. एक तरफ सई पाखी की मां को तोहफे में साड़ी देती है. लेकिन पाखी की मां इस तोहफे को लेने से मना कर देती हैं.

ये भी पढ़ें- पति से अलग होने के बाद Nusrat Jahan ने भरा अपनी मांग में सिंदूर, हेटर्स ने लगाई जमकर फटकार

 

तो दूसरी तरफ पार्टी में पाखी बार बार सई को नीचा दिखाती है. शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि भवानी को पता चलेगा कि सई ने पाखी की मां को साड़ी तोहफे में दी है. भवानी इस बात पर हंगामा खड़ा कर देगी. तो दूसरी तरफ विराट मिशन पर जाएगा तो पाखी सई के तोहफे का मुद्दा बनाकर खूब ताने मारेगी. ऐसे में अश्विनी सई को सपोर्ट करेगी.

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जा सई पूरे परिवार को अपने कॉलेज में होने वाले फंशन में आने का न्योता देगी. शो के अपकमिंग एपिसड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या भवानी और पाखी सई के कॉलेज जाएंगे?

ये भी पढ़ें- Pratyusha Banerjee के बॉयफ्रेंड Rahul Raj Singh ने पेरेंट्स पर लगाए गंभीर आरोप, दिया ये शॉकिंग बयान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी को छोड़कर सई के साथ रोमांटिक डांस करेगा विराट, पढ़ें खबर

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)  में कहानी एक नया मोड़ ले रही है. सीरियल में इन दिनों लव ट्रैंगल का ट्रैक चल रहा है. विराट, सई से अपना प्यार जताने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है तो वहीं पाखी विराट को पाने के लिए हर कोशिश कर रही है. आइए बताते हैं शो के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

शो में आपने देखा कि पाखी किसी भी हालत में विराट का पीछा छोड़ने के लिए तैयार नहीं है तो वहीं विराट, सई को खोना नहीं चाहता. ऐसे में सई और पाखी में विराट को लेकर कैटफाइट जारी है. वो दोनों एक-दूसरे को निचा दिखाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है.

ये भी पढ़ें- क्या Imlie को अपनाएगा त्रिपाठी परिवार? आएगा ये धमाकेदार ट्विस्ट

 

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में दिखाया जा रहा है कि पाखी अपनी मां के बर्थडे पार्टी में सई को छोड़कर पूरे परिवार को इनवाइट की है. जैसे ही ये बात विराट को पता चला तो वह पाखी को खूब सुनाता है.

ये भी पढ़ें- घर में फुलटाइम नौकरानी को लेकर काव्या और Anupamaa में होगी लड़ाई, अब क्या करेगा वनराज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

इतना ही नहीं विराट ने ये भी कहा कि अगर सई बर्थडे पार्टी में नहीं गयी तो वह भी नहीं जाएगा. ऐसे में पाखी ने सई को पार्टी में आने के लिए इनवाइट किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप ये भी देखेंगे कि विराट और सई पूरे परिवार के सामने रोमांटिक डांस करते नजर आएंगे.

पार्टी में सई और विराट को एक साथ देखकर पाखी का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि पाखी, सई और विराट को अलग करने के लिए अब क्या करेगी.

ये भी पढ़ें- सई और मोहित के रिश्ते पर सवाल उठाएगी पाखी, अब क्या करेगा विराट

सई और मोहित के रिश्ते पर सवाल उठाएगी पाखी, अब क्या करेगा विराट

टीआरपी चार्ट में शामिल सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’  (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि सई और पाखी के बीच जमकर कहा-सुनी हुई. तो वहीं सई नाराज होकर पुलकित के घर चली जाती है. तो इधर पाखी, विराट के करिब जाने की कोशिश करती है लेकिन विराट, सई को मनाने के लिए उसके कॉलेज जाता है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला हैं. आईए जानते हैं शो के आगे की कहानी.

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट होने वाला है. जी हां, आप देखेंगे कि इस बार पाखी एक नई चाल चलेगी. वह चौहान परिवार के सामने सई और मोहित के रिश्ते को लेकर सवाल करेगी.

ये भी पढ़ें- करण मेहरा ने पत्नी से विवाद के बाद किया पहला पोस्ट, बेटे कविश को दी जन्मदिन की बधाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो में ये दिखाया जा रहा है कि कॉफी दिनों से सई, मोहित की मदद कर रही है. तो ऐसे में पाखी सई का नाम मोहित से जोड़गी. घरवालो पाखी की बातों पर भरोसा करने लगेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

तो दूसरी ओर विराट चाहता है कि उसके और सई के बीच सबकुछ ठीक हो जाए. वह अपनी दिल की बात सई से कह दे. लेकिन पाखी सारी हदें पार कर सई को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी.

ये भी पढ़ें- कोरोना काल और सांसों से जुड़े चंद फिल्मी नगमे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट पाखी पर भरोसा करेगा या सई का साथ देगा?

ये भी पढ़ें- GHKKPM: विराट करेगा सई से प्यार का इजहार तो पाखी का होगा बुरा हाल

GHKKM: सई को मनाने के लिए विराट बनेगा लवर बॉय अब क्या करेगी पाखी

स्टार प्लस का चर्चित सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)  में इन दिनों महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि सई भी विराट को गलत समझ रही है और उन दोनों के बीच दूरियां आ गई है. तो इधर पाखी की चाल कामयाब होते नजर आ रही है. तो चलिए जानते हैं शो के लेटेस्ट ट्रैक बारे में.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि पाखी की वजह से सई और विराट का रिश्ता टूटने के कगार पर है. तो वहीं विराट मन ही मन सई से प्यार करने लगा है. वह चाहकर भी सई से अपने दिल की बात नहीं कह पा रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली 53 दिनों बाद लौटीं घर, शेयर की पति और बेटे संग Photos

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

तो वहीं सई पूरे परिवार के सामने पाखी और विराट की रिश्ते को लेकर कई सवाल करती है. सई की बेरुखी विराट का दिल तोड़ देती है. तो वहीं इस झगड़े के बाद सई, पुलकित से मिलती है.

 

तो इधर विराट, सई को लेकर परेशान हो जाता है. वह सोचता है कि सई को कैसे समझाउं मेरे और पाखी के बीच कुछ नहीं है. तो वहीं भवानी मौके का फायदा उठाने की कोशिश करती है. वह पाखी को लेकर विराट के पास जाती है. पर विराट पाखी के इग्नोर करता है और उसे सई की चिंता होती है.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: विराट करेगा सई से प्यार का इजहार तो पाखी का होगा बुरा हाल

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वड़ापाव देखकर विराट को याद आता है कि ये सई का फेवरेट खाना है तो वहीं दूसरी तरफ सई भी वड़ावाप देखकर इमोशनमल हो जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि पुलकित विराट को बताएगा कि सई उसके घर पर है. ये बात सुनकर विराट का काफी गुस्सा करेगा पर पुलकित उसे समझाएगा. इसके बाद विराट फैसला करेगा कि वो किसी भी हाल में सई को मनाकर रहेगा.

तो वहीं विराट सई को मनाने के लिए एक लवर बॉय की तरह  उसके कॉलेज पहुंच जाएगा. लेकिन सई विराट को नजरअंदाज करेगी. दोनों के बीच नोंक झोंक होगी. इस दौरान विराट सई को मना लेगा.

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट और सई को साथ में देखकर पाखी का अगला कदम क्या होगा.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें