बेहद स्टाइलिश हैं ये स्टार किड्स

पलक तिवारी ‘ओह चन्न दी कुड़ी बदलां दी बहण सारे तैनू बिजली बिजली कहण…’ गाने से फेमस होने वाली पलक तिवारी, जो कि टीवी इंडस्ट्री की ऐक्ट्रैस श्वेता तिवारी की बेटी है, ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम एक पोस्ट की थी.

उस में वह की तरह तरह की ड्रैसेज पहने दिखी. ये ड्रैसेज महिलाओं के लिए खासतौर से डिजाइन की गई हैं. पलक तिवारी इस पोस्ट में की ड्रैसेज को प्रमोट कर रही हैं. अगर आप ब्रैंडेड ड्रैसेज के साथ कंफर्ट भी चाहती हैं तो पलक तिवारी के सजेशन पर इन ड्रैसेज को ट्राई कर सकती हैं.

भावना पांडे बौलीवुड में स्ट्रगल गर्ल के नाम से फेमस अनन्या पांडे की बहन भावना पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबीशावर की कुछ तसवीरें पोस्ट कीं. इन तसवीरों में अनन्या पांडे और उन के कई दोस्त भी थे. वहीं अपने स्पैशल डे पर भावना ने वाइट कलर का नूडल स्टैप गाउन पहना था. जो नी कट के साथ था. गले में उस ने शैल से बना नैकलेस पहना था तो बालों को उस ने खुले रख कर उन पर वाइट कलर के फूल लगाए हुए थे. इस ड्रैस में भावना का बेबी बंप भी नजर आ रहा था.

वह बेहद खुश भी थी. वहीं अनन्या की बात करें तो उस ने शौर्ट ड्रैस पहनी थी जिस पर वाइट और ब्लू कलर के फूल बने हुए थे. इसे उस ने हाईहील के साथ पेयर किया था. नव्या नवेली नंदा बौलीवुड के बिग बी कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की ग्रैंड डौटर नव्या नवेली नंदा आएदिन अखबारों की सुर्खियों में छाई रहती है. नव्या नवेली नंदा अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती है.

अपने इसी स्टाइलिश लुक को उस ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर साझा किया. उस की पहनी वाइट कलर की थ्रीपीस ड्रैस प्रोफैशनल लुक की वाइब दे रही है. इस लुक को उस ने मिनिमम एक्सैसरीज के साथ कैरी किया. उस के हाथों में एक गोल्डन कड़ा, काला धागा और पैंडेंट है जो उस के लुक को पूरा कर रहा है. अगर आप भी किसी बिजनैस ट्रिप या पार्टी में जा रही हैं तो इस ड्रैस को ट्राई कर सकती हैं. कृष्णा जैकी श्रौफ जैकी श्रौफ की बेटी और टाइगर श्रौफ की बहन कृष्णा जैकी श्रौफ अपने इंस्टाग्राम पर छाई रहती है.

उस ने अपने स्टाइलिश लुक के कारण यंग जनरेशन में एक अलग जगह बना ली है. हाल ही में उस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की गई. उस में उस का बोल्ड लुक देख कर सब दंग रह गए. कृष्णा ने इस लुक में ब्लैक कलर की थ्रीपीस ड्रैस पहनी थी जो कि डीपनैक की थी. उस ने इसे एक सिंपल रिंग और नोजपिन के साथ स्टाइल किया. कृष्णा का यह बोल्ड लुक घायल कर देने वाला है. अहान शेट्टी बौलीवुड में कभी स्टार रहे सुनील शेट्टी के बेटे वैसे तो फिल्मों से दूर ही रहते हैं लेकिन वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफौर्म पर काफी अपडेट रहते हैं.

इसी का ही एक उदाहरण उन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ दिनों पहले दिखाई दिया, जहां वे किचन में कुकिंग करते नजर आए. अहान ने ब्लैक टैंक टौप और शौटर्स पहनी थी, जिस में वे बेहद कूल नजर आ रहे थे. अरहान खान बौलीवुड की हौट मौम कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा के 21 साल के बेटे अरहान खान अपने कैरियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. अरहान एक पोडकास्ट शुरू करने जा रहे हैं, जिस का नाम ‘डंब बिरयानी’ है. यह एक सीरीज है जो 6 भाग में आएगी.

इस की जानकारी उस ने अपने इंस्टाग्राम पेज से दी. उस ने कुछ दिनों पहले अपने अकाउंट पर ‘डंब बिरयानी’ का टीजर लौंच किया, जिस में वह अपनी मां मलाइका अरोड़ा और पिता अरबाज खान के साथ दिखा. वहीं गैस्ट के रूप में सलमान खान नजर आए. अब देखना यह कि अरहान की ‘डंब बिरयानी’ में कितना दम है. सुहाना खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने कूल अंदाज के लिए जानी जाती है. इसी कूल अंदाज को उस ने एक बार फिर दोहराया.

सुहाना ने इस फोटो में वाइट टीशर्ट, ब्लू डैनिम जींस और डैनिम जैकेट पहनी है. जैकेट पर रेड कलर से क्रौस का निशान बना है. बाल खुले हैं. उंगली में एक छल्ला और नेल्स पर नेलपेंट लगा है. उस का यह लुक कालेजगोइंग स्टूडैंट और ट्रैवलिंग के लिए बैस्ट है. सारा तेंदुलकर एक समय के धुरंधर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की, जिस में वह ग्रीन गाउन पहने दिखाई दी.

उस ने कानों में डायमंड स्टोन और ग्रीन कलर की इयररिंग पहनी थी और हाथ में डायमंड स्टोन की रिंग. उस का यह लुक पार्टी को वाइब दे रहा था. श्रद्धा कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी क्यूटनैस के लिए जाने जानी वाली ऐक्ट्रैस श्रद्धा कपूर ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज अपलोड कीं. उन फोटोज में उस ने शिमरिंग लाइट पिंक कलर का गाउन पहना था. गाउन बौडीकोन था जोकि औफशोल्डर था. श्रद्धा ने फोटोज में हाथ में ब्रेसलेट और कानों में छोटे टौप्स पहन रखे थे. हाथों में 2 रिंग्स भी थीं. फोटोज में श्रद्धा के बाल खुले थे, लेकिन बालों को कानों के पीछे सैट किया था.

मैं एक ऐसी लड़की से प्रेम करता हूं जो पहले से रिलेशनशिप में है, क्या मेरा प्यार सही है?

सवाल

मैं एमबीए कर रहा हूं. मुझे अपने साथ पढ़ने वाली एक लड़की से प्यार हो गया है, यह जानते हुए भी कि उस का पहले से बौयफ्रैंड है. यह भी पता है कि पढ़ाई खत्म होते ही दोनों की शादी हो जाएगी, क्योंकि लड़के का अपना अच्छाखासा फैमिली बिजनैस है. नौकरी ढूंढ़ने की उसे जरूरत नहीं. क्या वह लड़की मेरी नहीं हो सकती. क्या मेरा उस से प्यार करना गलत है?

जवाब

किसी से प्यार करना गलत बात नहीं है. लेकिन जानतेबूझाते हुए जहां पहले से पता है कि सामने वाला आप में जरा भी इंट्रैस्टेड नहीं है, वहां प्यार करना अपनी फीलिंग्स वेस्ट करने वाली बात है. आप का प्यार एकतरफा है. आप जिस लड़की से प्यार कर बैठे हैं वह भी आप से प्यार करे, यह जरूरी तो नहीं. आप उस से जबरदस्ती यह नहीं कह सकते कि ‘मुझ से प्यार करो.’ प्यार किसी से छीना नहीं जा सकता, मांगा नहीं जा सकता. आप जबरदस्ती किसी को फोर्स नहीं कर सकते प्यार करने के लिए.

प्यार तब गलत हो जाता है जब आप प्यार करते हो लेकिन सामने वाले के प्यार को पाने के लिए आप उस के साथ जबरदस्ती करो, बुरा व्यवहार करो, उसे सताओ. कई बार लोग प्यार में पड़ने के बाद सामने वाला अगर प्यार नहीं करता तो उस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं. वह बहुत ही गलत है. जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उसे खुश देखना चाहते हैं.

आप यदि सच में उस लड़की से प्यार करते हैं तो उसे उस के बौयफ्रैंड के साथ खुश रहने दें. शादी करने दीजिए. आप को अपने दिल पर कंट्रोल रखना पड़ेगा. उसे पाने की उम्मीद बिलकुल छोड़ दें. वैसे भी, कालेज खत्म होने के बाद आप अपने फ्यूचर प्लान में बिजी हो जाएंगे तो उस लड़की को भूलना आसान हो जाएगा. आप के सामने अभी पूरी लाइफ पड़ी है. लाइफ में कब कोई और टकरा जाए, क्या पता. इसलिए, बी पौजिटिव फौर लाइफ.

इस तरह करें सुहागरात की तैयारी, बनी रहेगी प्यार की खुमारी

जीवन के कुछ बेहद रंगीन पलों, जिन की कल्पना मात्र से धड़कनें तेज हो जाती हैं और माहौल में रोमानियत छा जाती है, में से एक है शादी की पहली रात यानी मिलन की वह रात जब दो धड़कते जवां दिल तनमन से मिलन को तैयार होते हैं.

चाहे किसी भी उम्र का कोई भी व्यक्ति क्यों न हो? वह अपनी पहली रात की यादों की खुशबू को हमेशा अपने जेहन में बसाए रखना चाहता है. मिलन की यह रात एक प्रेम, रोमांस और रोमांच तो पैदा करती ही है साथ ही अगर सावधानीपूर्वक इस के आगमन की तैयारी न की जाए तो यह पूरे जीवन के लिए टीस बन कर रह जाती है. जीवन की इस खास रात को यादगार बनाने के लिए अगर थोड़ा ध्यान दिया जाए तो बेशक यह रात हमेशाहमेशा के लिए खास बन जाएगी.

घूंघट में लिपटी, फूलों की सेज पर बैठी दुलहन के पारंपरिक कौंसैप्ट से अलग बदलाव आने लगे हैं. अब तो युवा शादी तय होते ही बाकायदा इसे सैलिब्रेट करने की योजना में विवाह से पहले ही जुट जाते हैं.

रोमानियत और रोमांच की इस रात को अगर थोड़ी तैयारी और सावधानी के साथ मनाया जाए तो जिंदगी फूलों की तरह महक उठती है वरना कागज के फूल सी बिना खुशबू हो जाती है. दो लफ्जों की यह कहानी ताउम्र प्यार की सुरीली धुन बन जाए इस के लिए कुछ बातों का जरूर खयाल रखें.

मुंह की दुर्गंध करें काबू : यह समस्या किसी को भी हो सकती है. मुंह से दुर्गंध आना एक आम समस्या है पर यही समस्या मिलन की रात आप के पार्टनर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है. चूंकि नवविवाहितों को इस खास रात बेहद करीब आने का अवसर मिलता है. ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही आप के पार्टनर के मन में आप के लिए खिन्नता व दूरी पैदा कर सकती है. इसलिए बेहतर है कि अगर आप के मुंह से दुर्गंध आती है तो पहले ही इस का बेहतर इलाज करा लें या फिर इसे दूर करने के लिए मैंथौल, पीपरमैंट या फिर सुगंधित पानसुपारी आदि लें. आप बेहतर क्वालिटी के माउथ फ्रैशनर का भी प्रयोग कर सकते हैं.

सैंट का प्रयोग करें : कहते हैं शरीर की सुगंध सामने वाले को सब से ज्यादा प्रभावित करती है. पसीने के रूप में शरीर से निकलने वाली दुर्गंध आप की छवि खराब कर सकती है. मिलन की रात ज्यादातर लोग इसे ले कर गंभीर नहीं होते जबकि यह सब से अहम है.

आप के तन की खुशबू सीधे आप के पार्टनर के मन पर प्रभाव डालती है जिस से मिलन का मजा दोगुना हो जाता है. शारीरिक दुर्गंध कोई बड़ी समस्या नहीं है. आजकल बाजार में आप की पसंद और चौइस के अनुसार ढेरों फ्लेवर व विभिन्न ब्रैंड्स के डिओ उपलब्ध हैं.

‘आप चाहें तो अपने पार्टनर की पसंद पूछ कर उसी ब्रैंड का डिओ, सैंट, स्पे्र आदि इस्तेमाल कर सकते हैं. इस के दो फायदे हैं एक तो आप की सकारात्मक इमेज बनेगी दूसरे पसीने की दुर्गंध से बचेंगे, जिस से आप की पार्टनर आप से खुश भी हो जाएगी.

अनचाहे बालों से मुक्ति : कई बार अनाड़ीपन में पहली रात का मजा किरकिरा हो जाता है. लापरवाही और बेफिक्री आप को इम्बैरेंस फील करा सकती है. बोयोलौजिकली हमारे शरीर के हर हिस्से में बाल होते हैं जिन में गुप्तांगों के बाल भी शामिल हैं. मिलन की रात से पहले ही अपने शरीर के इन अंगों के बालों को अवश्य हटा लें. यह न केवल हाइजिनिक दृष्टि से जरूरी है बल्कि यह कम्फर्टेबिलिटी का पैमाना भी है. बाजार में कई तरह के हेयर रिमूवर व क्लीनर मिलते हैं, जिन से आसानी से इन बालों को रिमूव किया जा सकता है. अगर इम्बैरेंस होने से बचना है तो इस बात का खयाल अवश्य रखें.

मासिक धर्म न आए आड़े : कई बार ऐसा होता है कि मिलन की रात वाले दिन ही मासिक धर्म एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ कर आप के हसीन सपनों पर पानी फेर देता है. इस रात मासिक धर्म आप के मिलन पर भारी न पड़े, इस के लिए जरूरी है कि अगर आप के मासिक धर्म की तिथि इस दौरान है तो पहले ही डाक्टर से मिल कर इस का समाधान कर लें. माहवारी ऐक्सटैंड या डिले करने वाली दवाएं बाजार में उपलब्ध हैं. डाक्टर की सलाह से उन का उपयोग करें.

कुछ यों करें साथी को तैयार

–       कई बार मिलन की हड़बड़ी में पार्टनर की भावनाओं की परवा किए बगैर युवा गलती कर बैठते हैं. इसलिए जब तक साथी मिलन के लिए पूरी तरह तैयार न हो उस पर बिलकुल दबाव न डालें.

–       बेसब्र होने के बजाय धीरज से पार्टनर के पास जाएं. बातचीत करें. उस के शौक, चाहत, लक्ष्य आदि के बारे में बात करें.

–       अगर पार्टनर अपने अतीत के बारे में स्वयं कुछ बताना चाहे तो ठीक अन्यथा कुरेदकुरेद कर उस के अतीत को जानने का प्रयत्न न करें.

–       पार्टनर के हावभाव, तेवर व आंखों की भाषा पढ़ने की कोशिश करें, उसे जो पसंद हो, वही करें. अपनी चौइस उस पर न थोपें.

–       आप की पार्टनर अपने घर को अलविदा कह कर आप के घर में  सदा के लिए आ गई है, ऐसे में जल्दबाजी में संबंध बनाने के बजाय उस का विश्वास जीतने की कोशिश करें व सामीप्य बढ़ाएं.

– संभव हो तो अपने परिवार के सदस्यों के बारे में उस की पसंदनापसंद, स्वभाव, प्रवृत्ति तथा घर के तौरतरीकों के बारे में हलकीफुलकी बातें कर सकते हैं.

–       पार्टनर की कमियां निकालने के बजाय उस की खूबियों की चर्चा करें, फिर देखिए मिलन की रात कैसे सुपर रात बनती है. –

इन बातों का भी रखें ध्यान 

–  अपने बैडरूम का दरवाजाखिड़की अच्छी तरह बंद करें. उन्हें खुला बिलकुल न छोड़ें.

– ड्रिंक न करें, जरूरी हो तो ओवरडोज से बचें. नशा सारी खुमारी पर पानी फेर सकता है.

– कमरे में तेज रोशनी न करें. हलके गुलाबी या रैड लाइट वाले जीरो वाट के बल्ब का इस्तेमाल करें.

– पार्टनर के साथ जोरजबरदस्ती बिलकुल न करें. उसे प्यार से तैयार करें. पहले बातचीत से नजदीक आएं फिर मिलन के लिए आलिंगनबद्ध करें व बांहों के आगोश में समा जाएं.

– भारीभरकम वैडिंग गाउन, लहंगे, साड़ी पहनने से बचें. हलकेफुलके नाइट गाउन को तरजीह दें. सैक्सी अंत:वस्त्र ऐसे में माहौल को रोमानियत प्रदान करते हैं.

–  रूम फ्रैशनर का प्रयोग करें पर जरूरत से ज्यादा नहीं. हो सकता है आप के पार्टनर को इस से ऐलर्जी की समस्या हो.

–  बैड की पोजिशन जरूर चैक करें. ज्यादा आवाज करने वाले बैड आप को इम्बैरेंस कर सकते हैं.

किशोरों की आत्महत्या : माता पिता दोषी कैसे?

यह सोच से बाहर है कि मांबाप के दबाव के चलते कोई बच्चा खुदकुशी कर ले, मगर समाज में अकसर ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो एक सीख दी जाती हैं कि मांबाप को बच्चों के प्रति अपना बरताव अच्छा रखना चाहिए. हम कुछ ऐसी घटनाओं के साथ आप को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर हम मांबाप हैं, तो हमें बहुत ही सोचसमझ कर अपना बरताव उन के प्रति रखना होगा.

पहली घटना

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में एक लड़के ने सिर्फ इसलिए खुदकुशी कर ली, क्योंकि मां उसे अकसर जल्दी उठने और हर काम समय से करने के लिए कहा करती थीं.

दूसरी घटना

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक लड़की में खुदकुशी कर ली. पुलिस की जांचपड़ताल में यह सामने आया कि मांबाप उस की पढ़ाई और ट्यूशन पर ज्यादा जोर दे रहे थे और उसे मोबाइल से भी दूर रखा जा रहा था.

तीसरी घटना

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक गांव में एक किशोर ने इसलिए खुदकुशी कर ली, क्योंकि मांबाप उसे अनुशासन का पाठ पढ़ाया करते थे.

ताजा मामले में मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 17 साल एक लड़की ने कथिततौर से अपने बाप की शराब पीने की लत और मां के प्रति उस के हिंसक बरताव से परेशान हो कर खुदकुशी कर ली.

खरगोन के बड़वाह थाने के प्रभारी निर्मल श्रीवास ने बताया कि को रावत पलासिया गांव में एक किशोरी ने खुदकुशी कर ली. उन के मुताबिक, लड़की का एक तथाकथित सुसाइड नोट मिला है, जिस में उस ने तफसील से लिखा है कि उस के पिता शराब पीने के आदी हैं और अकसर उस की मां के साथ मारपीट करते हैं.

अफसर ने सुसाइड नोट का हवाला देते हुए बताया कि किशोरी ने पुलिस पर उस के पिता के खिलाफ शिकायत के बावजूद कार्यवाही न करने का भी आरोप भी लगाया. हालांकि, अभिवाहक ने पुलिस के खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ शिकायत पर कार्यवाही की और उस से अच्छे बरताव के लिए बौंड भरवाया है.

खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के मुताबिक, लड़की के पिता के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने पहले भी शिकायतों पर कार्यवाही की थी और उसे गिरफ्तार भी किया था. उन के मुताबिक, खुदकुशी करने वाली लड़की की छोटी बहन ने भी अपने पिता पर बहुत ज्यादा शराब पीने और उन की मां पर हमला करने का आरोप लगाया था.

इस सिलसिले में पुलिस अफसर विवेक शर्मा कहते हैं कि दरअसल शराब ही इस की खास वजह है.

डाक्टर जीआर पंजवानी कहते हैं कि अशिक्षा के चलते इस तरह की घटनाएं समाज में घट रही हैं और आज जागरूकता फैलाने की जरूरत है.

Hair care tips: लड़को के लिए ये है 5 हेल्दी हेयर केयर टिप्स, अपनाकर बाल बनाएं खूबसूरत

लड़का हो या लड़की हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है लेकिन खुद स्मार्ट दिखने के लिए अक्सर लोग चेहरे का खास ख्याल रखते है लेकिन कई बार झड़ते बाल के कारण खूबसूरती फिकी पड़ जाती है. ऐसे स्किन के साथसाथ बालों की केयर करना भी बहुत जरुरी है. आज हम आपको इस आर्टिकल में लड़को के लिए हेयर केयर टिप्स बताएंगे. जिन्हे अपनाकर बालों की ग्रोथ बढ़ा सकते है.

1. शैंपू का इस्तेमाल ज्यादा न करें

कई बार लोग ऐसी गलती कर बैठते है कि शैंपू से बाल अच्छे होंगे उसके लिए वे जरुरत से ज्यादा शैंपू यूज करते है. लेकिन ऐसा करना बिलकुल गलत है कि शैंपू का काम सिर्फ आपको बालों और स्कैल्प की अच्छी तरह सफाई करना है. शैंपू आपके बालों के ‘अमृत’ नहीं है. इसलिए शैंपू का इस्तेमाल आपको करना तो चाहिए, मगर रोज नहीं. बहुत जल्दी-जल्दी शैंपू से बाल धोने से आपके बालों का नैचुरल ऑयल कम हो जाता है और स्कैल्प रूखा हो जाता है. इसलिए हफ्ते में 2 बार से ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल न करें. और हर बार जब शैंपू लगाएं, तो उसके बाद कंडीशनर भी जरूर लगाएं, ताकि बालों की खोई हुई नमी वापस आ सके.

2. बालों पर तेल जरूर लगाएं

बालों पर तेल जरुर लगाना चाहिए, ये आपके बालों में चमक बढ़ाने और बालों के सेट करने के ही काम नहीं आता है बल्कि आपके बालों की जड़ो में पहुंचकर उसे पोषण देता है. इसलिए अपने बालों पर कोई न कोई तेल जरुर लगाएं. तेल लगाने से बाल मुलायम रहते हैं और डैमेज कम होते हैं. बालों के लिए नारियल का तेल, बादाम का तेल या आर्गन (Argan Oil) का तेल फायदेमंद होते हैं.

3. कम केमिकल वाले शैंपू का प्रयोग करें

अपने बालों के लिए अच्छी क्वालिटी का शैंपू और कंडीशनर चुनें, जिनमें केमिकल्स कम हों और नैचुरल इंग्रीडिएंट्स ज्यादा हों. सल्फेट आपके बालों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाता है इसलिए शैंपू खरीदते समय देख लें कि इसमें सल्फेट न हो या इसकी मात्रा कम हो. अक्सर सस्ते शैंपू और कंडीशनर में हानिकारक केमिकल्स होने की संभावना ज्यादा होती है, इसलिए कोशिश करें कि आप अच्छी क्वालिटी के हेयर केयर प्रोडक्ट्स खरीदें.

4. बालों को हीट से बचाएं

बालों को हीट देने से जरुर बचाएं क्योकि ये आपके बालों के लिए हानिकारक हो सकता है, आप ब्लो ड्रायर, कर्लिंग मशीन, फ्लैट आयरन जैसी चीजों का अपने बालों पर बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें. इसके अलावा बहुत अधिक धूप में रहने से भी बालों को नुकसान पहुंचता है इसलिए धूप में जाएं तो सिर पर टोपी जरूर पहनें.

5. बालों को मसाज दें या एक्सरसाइज करें

बालों की मसाज और एक्सरसाइज आपके लिए बेहद जरुरी है ये आपके स्काल्प को भी ठीक रखता है.आप अपने बालों को रेगुलर मसाज करें या रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज करें. मसाज या एक्सरसाइज से आपकी खोपड़ी में खून का प्रवाह बढ़ेगा, ऑक्सीजन का लेवल बढ़ेगा और आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी.

 

Amrita Pandey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, डिप्रेशन की थी शिकार

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं एक्ट्रेस मीडिया की लाइमलाइट से हमेशा ही दूर रही ह, जिसके चलते वे काफी कम चर्चाओं में बनीं रही हैं. लेकिन अब उनके चाहने वालों के लिए बुरी खबर है, क्योकि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रही है. जी हां, एक्ट्रेस ने पंखे से लटकर फांसी लगा ली. जिस घटना ने भोजपुरी इंडस्ट्री में सबको हिला कर रख दिया है.

आपको बता दें कि अमृता पांडेय का शव पंखे से लटका हुआ मिला. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस डिप्रेशन की शिकार थी. फिल्म निर्माता निर्देशक पति चंद्रमणि उनके पति थे. जिनसे रिश्ते में दरार के कारण वह दो साल से डिप्रेशन में चल रही थीं. वही, ये घटना आदमपुर घाट रोड स्थित दिव्यधाम अपार्टमेंट में घटी. जहां अमृता के परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस घटनास्थल के वैज्ञानिक जांच में जुट गई है.

स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का दिख रहा है अमृता पांडेय का शव खुले कमरे से बरामद किया गया है. पुलिस हर एक बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है. परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज करने की कवायद शुरू की जाएगी.

बता दें कि अमृता पांडेय अपनी छोटी बहन की शादी में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से भागलपुर पहुंची थीं. स्वजनों के मुताबिक, वह बहन की शादी में काफी खुश नजर आ रही थी.लेकिन उसके बाद ऐसा हो जाएगा सोचा नहीं था.

बताते चले कि अन्नपूर्णा ने मुंबई में ही फिल्म निर्माता-निदेशक चिंतामणि के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद कोर्ट मैरिज कर लिया था. शादी के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ जाने की वजह से वह कुछ महीनों से डिप्रेशन में चली गई थी. अमृता पांडेय के डिप्रेशन का यह आलम था कि अपने घर में अपनी दिनचर्या को लेकर भी खुद से गुस्सा करने लगती और सिर तक पीटने लगती थी. पिता के गुजर जाने के बाद मां ही अभिभावक के रूप में बची हैं.

पैपराजी पर भड़की राखी सावंत, कहा ”कैमरे का फोकस कहा है”

एक्ट्रेस राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती है. उनकी मीडिया की लाइमलाइट में आना कोई बड़ी बात नहीं है, राखी हमेशा से ही काफी पौपुलर रही है. उनका हर एक एक्शन या कमेंट लोग पढ़ने के लिए तरसते है. राखी को लेकर हाल ही में ये खबर आई थी कि एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी का प्राइवेट वीडियो शेयर करने के मामले में उनकी आग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट कर दी है और उन्हें सरेंडर की करना पड़ेगा. इसी बीच राखी सावंत दुबई से मुंबई पहुंची हैं और मीडिया से बात की है. वहीं, राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी की क्लास लगा रही हैं. राखी सावंत ने पैपराजी से ऐसा कुछ कहा कि चर्चा का विषय बन गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)


राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राखी सावंत पैपराजी की क्लास लगाते नजर आ रही हैं. राखी सावंत कह रही हैं, ‘तुम्हारा कैमरा कहां है मेरे ब्रेस्ट पर या कहीं और है. मुझे तुम लोगों पर विश्वास नहीं है. जब मैं सोशल मीडिया पर देखती हूं तो तुम लोगों का कैमरा कहीं और ही दिखता है.तुम लोग ये गलत बात मत करो. मैं एक भारतीय नारी हूं.’ राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोग इस पर कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा है, ‘पहले अपने कपड़े सही करो।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘ऐसी होती है भारतीय नारी, मुझे तो पता नहीं नही था.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘भारतीय नारी साड़ी में नजर आती है.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘कैमरामैन की गलती नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)


राखी सावंत कई मुद्दों पर खुलकर बात करती है हाल ही में उन्होंने मीडिया से कई मुद्दों पर बात की है. राखी सावंत ने सलमान खान की सुरक्षा को लेकर बात की है. उन्होंने सलमान खान को लेकर कहा कि उनको ईद के मौके पर बालकनी में नहीं आना चाहिए. भाईजान को लेकर लोग षणयंत्र करते रहते हैं. राखी सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजारिश की है कि सलमान खा की सिक्योरिटी को बढ़ाया जाए। राखी सावंत के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

पंहुचे हुए तांत्रिक और गृह बाधाओं का झांसा

ऐसा प्रतीत होता है मानो हम एक ऐसे ठगों के गिरोह के आसपास सांसे ले रहे हैं घिरे हुए है जो हमें कभी भी किसी भी तरह ठगने के लिए तैयार बैठा है.अब यह तो हमारा भाग्य है या फिर हमारी समझदारी जो हम ठगी से अभी तक बचे हुए हैं.

यह कि अगर हम ठगी से बचना २चाहते हैं तो हमें सतत अपनी आंख, कान‌ को खुला रखना होगा, थोड़ी सी भी लालच और लापरवाही हमें इन ठगों का शिकार बन सकती है . दरअसल, सोशल मीडिया आ जाने के बाद ऐसा प्रतीत होता था कि आम लोगों में जागरूकता पैदा होगी और ठगो की शामत आ जाएगी. मगर ऐसा नहीं हुआ है बल्कि ठगी की घटनाएं और भी ज्यादा होने लगी है.

हाल ही में छत्तीसगढ़ में एक शख्स को बड़े ही अनोखे अंदाज में ठगा गया जिस पर कोई प्रयोग धर्मी निर्माता फिल्म भी बन सकता है. हुआ वह की घर में भूत प्रेत बाधा है कह कर करके एक दो नहीं पूरे 10 लाख रुपए का चूना लगा दिया गया.

विजय समय में स्याही घटना घटा घटी है जिनसे कुछ झूठ घटनाएं नीचे प्रस्तुत है –
प्रथम घटना- नोटों को दोगुना करने का लालच दे कर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला ठगी का शिकार बनाया गया. आखिरकार ठगी करने वाले को पुलिस ने जेल भेज दिया.
दूसरी घटना- राजस्थान के जयपुर में सोना दोगुना करने का झांसा देकर युवती को ठगी का शिकार बनाया गया.

तीसरी घटना- झारखंड के रांची में तुम्हारे घर के नीचे सोना, चांदी, हीरे मोती हैं कहकर ठगी का शिकार बनाया गया.

ऐसी ही हमारे आसपास चेहरे और नाम बदलकर आसपास ठगी की घटनाएं घटित हो रही हैं. जिन्हें अगर हम ध्यान से देखें तो स्वयं बच सकते हैं और दूसरों को भी अगाह कर सकते हैं.

दस लाख की ठगी

छत्तीसगढ़ के अकलतरा में पुलिस द्वारा कथित तौर पर गृह बाधा दूर करने के नाम से 10 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की गई है. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रह दशा दूर करने का झांसा दे दस लाख रुपए और मोबाइल की ठगी कर ली .

मामला छत्तीसगढ़ के जिला चांपा जांजगीर के विकासखंड अकलतरा थाना क्षेत्र का है.

अकलतरा थाना क्षेत्र के एक गांव कोटमीसोनार निवासी आनंद प्रकाश मिरी 10 लाख रुपए मोबाइल की ठगी की गई थी. कुछ घरेलू समस्याओं के चलते आनंद प्रसाद मिरी परेशान थे. उन्हें कुरमा निवासी कुमार पाटले ने तंत्र मंत्र से समस्या का समाधान होने का झांसा दिया. उसने कहा – बाहर से पंहुचे हुए पंडित बुलाकर ग्रहों को शांत करवाना होगा जिससे विघ्न बाधा दूर होगी. और आखिर कुमार पाटले ने विनोद कुमार सूर्यवंशी और जगदीश प्रसाद लहरे ऊर्फ कल्लू को तांत्रिक बना कर आनंद मिरी से मिलवाया.

आनंद मिरी को फर्जी तांत्रिकों ने दस लाख रुपए अनुष्ठान में लगने की बात कही गई और अनुष्ठान के दिन दस लाख रुपए लाने का झांसा दिया गया .जब आनंद मिरी किसी तरह दस लाख लेकर पहुंचे तो फर्जी बाबाओं व कुमार पाटले ने उन्हें अनुष्ठान से पहले गंगाजल पीने को दिया. जिसको पीने से आनंद मिरी बेहोश हो गए. जिसके बाद ठग गैंग दस लाख रूपए और मोबाइल लेकर फरार हो गया.

प्रकरण में अकलतरा थाने में धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र का अपराध दर्ज कर विनोद कुमार सूर्यवंशी उर्फ विक्रम और जगदीश लहरे ऊर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जबकि आरोपी अमित कुमार पाटले साकिन कुरमा फरार हो गया था. पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश पर अकलतरा थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया उन्होंने हमारे संवाददाता को बताया – अब छत्तीसगढ़ शिक्षा से पिछड़ा हुआ अंचल‌ नही है मगर इस सब के बावजूद यहां ठगी की घटनाएं भूत प्रेत और बलि के घटनाक्रम प्रकाश में आते रहती हैं. दरअसल छत्तीसगढ़ में वर्तमान में भी शिक्षा और जागरूकता के प्रचार-प्रसार की महत्ती आवश्यकता है.

इन टिप्स की मदद से बढ़ जाएगी आपकी कामेच्छा

लिबिडो कामेच्छा बढ़ाने वाला एक जरूरी हार्मोन है जिसकी कमी से इंसान में कामेच्छा की इच्छा कम हो जाती है. अगर आपमें अचानक से कामेच्छा की इच्छा कम हो जाती है तो कुछ अल्टरनेटिव थैरेपी इस्तेमाल करें. अल्टरनेटिव थैरेपी में एक्यूप्रेशर प्वाइंट का इस्तेमाल सबसे अधिक फायदेमंद होता है. लिबिडो बढ़ाने के लिए एक खास एक्यूप्रेशर प्वाइंट होता है जाता प्रेशर डाल कर कामेच्छा बढाई जा सकती है.

चाइनीज थैरेपी एक्यूप्रेशर प्वाइंट बहुत सारी बीमारियों को ठीक करने के लिए उपयोग की जाती है. अगर आपको अपनी कामेच्छा से संबंधित समस्या के बारे में किसी को भी बताने में शर्म आ रही है तो इस एक्यूप्रेशर प्वाइंट का इस्तेमाल करें.

लो लिबिडो के कारण

40 फीसदी महिलाओं की ये शिकायत होती है कि उन्हें रजोनिवृत्ति के बाद कामेच्छा खत्म हो जाती है. ऐसा केवल वजाइना के सूखने के कारण होता है जो कि लिबिडो हार्मोन की कमी से होता है. इसके लिए इस एक्यूप्रेशर प्वाइंट में प्रेशर डालकर लिबिडो हार्मोन को शरीर में रीलिज करने में मदद मिलेगी.

इसी तरह 50 फीसदी पुरुषों में 30 की उम्र के बाद टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है जो 70 की उम्र तक बिल्कुल खत्म हो जाता है. जैसे-जैसे पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होते जाता है उनकी कामेच्छा की इच्छा भी खत्म होती जाती है. ऐसे पुरुषों के लिए भी ये एक्यूप्रेशर प्वाइंट वाला उपाय कारगर होगा.

लिबिडो एक्यूप्रेशर प्वाइंट

एक्यूप्रेशर थैरेपी के जरिये शरीर में लिबिडो हार्मोन को बढ़ाने में मदद मिलेगी. शरीर में लिबिडो एक्यूप्रेशर प्वाइंट दो जगह होते हैं.

स्टोमक प्वाइंट – शरीर में लिबिडो हार्मोन बढ़ाने के लिए पेट में नाभी की जगह पर उंगुलियों के पोर से चार-पांच मिनट तक प्रेशर डालते रहें. इसी तरह से प्रेशर डालते हुए नाभी से दो उंगुली नीचे जाएं. थोड़ी देर वहां पर प्रेशर डालें. ऐसा सुबह-शाम दस-दस मिनट के लिए करें. इससे लिबिडो हार्मोन शरीर में रीलिज होगा और आपमें कामेच्छा उत्पन्न होगी.

किडनी प्वाइंट – किडनी आपके शरीर का सबसे अधिक प्रोडक्टिव पार्ट है जिसके आधार पर शरीर की जीवन-क्रिया चलती है. लिबिडो हार्मोन के लिए किडनी प्वाइंट काफी हेल्पफुल है. किडनी प्वाइंट एंकल बोन में होती है. एंकल प्वाइंट पर उंगुलियों के पोर से प्रेशर डालें. इससे एचिल्स टेंडन पर प्रेशर पड़ता है जो किडनी से जुड़ी होती है. ये आपको रिलेक्स करता है और शरीर में लिबिडो हार्मोन रीलिज करता है.

मंहगी होती ‘लोकतंत्र’ की राह

चुनावी खर्च जिस तरह बेलगाम होते जा रहे हैं उस पर यह एक टिप्पणी बहुत महत्वपूर्ण है –
” बेहतर होगा की चुनाव आयोग इन मामलों की स्वयं जांच करे. पता लगाए कि अवैध बरामदगी के पीछे कौन-सा प्रत्याशी या दल है और फिर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.इस तरह की सख्ती के बिना चुनावों में धनबल का दखल नहीं रूकेगा.

यह सही है कि चुनाव में धनबल का प्रयोग रोकने के लिए चुनाव आयोग की सतर्कता बढ़ी है, लेकिन यह सिर्फ धर-पकड़ तक सीमित है.ऐसे मामलों में सजा की दर बहुत कम है, क्योंकि चुनाव के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेते। अक्सर असली सरगना छुट भैय्यों को फंसा कर बच जाते हैं.

-बृजेश माथुर
सोशल मीडिया पर दरअसल , लोकतंत्र महा कुंभ कहलाने वाला लोकसभा चुनाव में आज जिस तरह चुनाव में करोड़ों रुपए प्रत्येक लोकसभा संसदीय क्षेत्र में खर्च हो रहे हैं उससे साफ हो जाता है कि आम आदमी या कोई सामान्य योग्य व्यक्ति संसद में पहुंचने के लिए सात जन्म लेगा तो भी नहीं पहुंच पाएगा.
लोकसभा चुनाव 2024 में माना जा रहा है कि खर्च के मामले में पिछले सारे रेकार्ड ध्वस्त हो जाएंगे और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहलाने वाले भारत राष्ट्र में चुनाव खर्च अपनी पर पराकाष्ठा में होंगे अर्थात भारत दुनिया की सबसे खर्चीली चुनावी व्यवस्था होगी.

चुनाव पर गंभीरता से नजर रखने वाले जानकारों के अनुसार इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में अनुमानित खर्च के 1.35 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है.अगर बात की जाए लोकसभा चुनाव 2019 में खर्च की तो 60,000 करोड़ रुपये से दोगुने से भी अधिक है.

दरअसल, चुनाव को विहंगम दृष्टि से देखा जाए तो राजनीतिक दलों और संगठनों, उम्मीदवारों, सरकार और निर्वाचन आयोग सहित चुनावों से संबंधित प्रत्यक्ष या परोक्ष सभी खर्च शामिल हैं. चुनाव संबंधी खर्चों पर बीते चार दशक से नजर रख रहे गैर-लाभकारी संगठन के अध्यक्ष एन भास्कर राव के दावे के अनुसार लोकसभा चुनाव में अनुमानित खर्च के 1.35 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में राजनीतिक वित्तपोषण में पारदर्शिता की अत्यंत कमी का खुलासा हुआ है.चुनावी बांड के खुलासे से साफ हो गया है कि पार्टियों के पास खुलकर खर्च करने के लिए धन है. राजनीतिक दलों ने उस धन को खर्च करने के रास्ते तैयार कर लिए है.

जैसा कि हम जानते हैं देश में काले धन की बात की जाती है, भ्रष्टाचार की बात की जाती है. यह सब कुछ चुनाव के दरमियान देखा जा सकता है और चौक चौराहे पर इस पर चर्चा होने लगी है कि आखिर प्रमुख राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी करोड़ों रुपए जो खर्च कर रहे हैं वह आता कहां से है मगर इस दिशा में न तो सरकार ध्यान दे रही है और न ही चुनाव आयोग या फिर उच्चतम न्यायालय या सरकार की कोई जांच एजेंसी.

जहां तक बात है भारतीय जनता पार्टी की इस चुनाव में सत्ता प्राप्त करने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी वह सब कुछ कर रही है जो कोई कल्पना भी नहीं कर सकता. इसका आज की तारीख में आकलन नहीं लगाया जा सकता. हो सकता है आने वाले समय में इसका खुलासा हो पाए की भाजपा ने लोकसभा 2024 में कितना खर्च किया. माना जा रहा है चुनाव प्रचार में हो रहे खर्च के मामले में यह पार्टी देश के विपक्षी पार्टियों को बहुत पीछे छोड़ देगी.

एनजीओ के माध्यम से इस पर निगाह रखने वाले संगठन के पदाधिकारी के मुताबिक, उन्होंने प्रारंभिक व्यय अनुमान को 1.2 लाख करोड़ रुपए से संशोधित कर 1.35 लाख करोड़ रुपए कर दिया, जिसमें चुनावी बांड के खुलासे के बाद के आंकड़े और सभी चुनाव-संबंधित खचों का – हिसाब शामिल है. ‘एक अन्य संगठन ने हाल में भारत में राजनीतिक वित्तपोषण में पारदर्शिता की अत्यंत कमी की ओर इशारा किया था. उन्होंने दावा किया – 2004-05 से 2022-23 तक, देश के छह प्रमुख राजनीतिक दलों को कुल 19,083 करोड़ रुपए का लगभग 60 फीसद योगदान अज्ञात स्रोतों से मिला, जिसमें चुनावी बाण्ड से प्राप्त धन भी शामिल था.

एक अन्य महत्वपूर्ण संगठन ने- ‘चुनाव पूर्व गतिविधियां पार्टियों और उम्मीदवारों के प्रचार खर्च
का अभिन्न अंग हैं, जिनमें राजनीतिक रैलियां, परिवहन, कार्यकर्ताओं की नियुक्ति और यहां तक कि नेताओं की विवादास्पद खरीद-फरोख्त भी शामिल है.’ उन्होंने कहा – चुनावों के प्रबंधन के लिए निर्वाचन आयोग का बजट कुल व्यय अनुमान का 10-15 फीसद होने की उम्मीद है.

इसी तरह विदेश में बैठे एक चुनाव पर निगाह रखने वाले सम्मानित संगठन के अनुसार-” भारत में 96.6 करोड़ मतदाताओं के साथ प्रति मतदाता खर्च लगभग 1,400 रुपए होने का अनुमान है. उसने कहा कि यह खर्च 2020 के अमेरिकी चुनाव के खर्च से ज्यादा है, जो 14.4 अरब डालर या लगभग 1.2 लाख करोड़ रुपए था. एक विज्ञापन एजंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित वाधवा के मुताबिक -लोकसभा 2024 के इस चुनाव में डिजिटल प्रचार बहुत बहुत ज्यादा हो रहा है. उन्होंने कहा – राजनीतिक दल कारपोरेट ब्रांड की तरह काम कर रहे हैं और पेशेवर एजेंसियों की सेवाएं ले रहे हैं.”

इस तरह लोकसभा चुनाव जो आज हमारे देश में लड़ा जा रहा है उसमें राजनीतिक पार्टियों सत्ता प्राप्त करने के लिए सीमा से अधिक खर्च कर रही हैं यह सभी मान रहे हैं ऐसे में अगर हम नैतिकता की बात करें तो जब कोई पार्टी या प्रत्याशी करोड़ों रुपए खर्च करके चुनाव जीतते है तो स्पष्ट है कि वह आम जनता के लिए उत्तरदाई नहीं हो सकते जिन लोगों ने उन्हें रुपए पैसे की मदद की है या गलत तरीकों से रुपया कमाया गया है तो फिर चुने हुए प्रतिनिधि निश्चित रूप से अपने आकाओं के लिए काम करेंगे या फिर अपना स्वास्थ्य साधन करेंगे.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें