उस दिन पूरे तकियागंज में खुसुरफुसुर हो रही थी. कभी बशीरा ताई जानने के लिए चली आती थीं, तो कभी रजिया बूआ. सकीना की अम्मी के कान भी खुसुरफुसुर में ही लगे रहते थे. रेहाना के अब्बा कभी थूकने के बहाने, तो कभी नीम की पत्तियां तोड़ने के बहाने औरतों की बातें सुनने के लिए बाहर आ जाते थे.
सभी को बड़की अम्मां से बड़ी उम्मीद थी. उन की इस हरकत से सब को चिंता हो गई थी कि अब बड़का अब्बा का बुढ़ापा कैसे कटेगा? कौन उन्हें रोटीपानी देगा? जब बड़का अब्बा का टीबी की गांठ का इलाज चल रहा था, रिकशे के पैसे बचाने के लिए बड़की अम्मां मीलों पैदल चल लिया करती थीं और बचे पैसों से उन के लिए फल ले लिया करती थीं.
ये भी पढ़ें- परिंदा : इशिता के साथ क्या हुआ
जब बड़का अब्बा को डेंगू हुआ था, तब खुद बीमारी से जूझने के बावजूद सिलाई कर के उन का इलाज कराया था. इस बुढ़ापे में बड़का अब्बा तो कुछ ही कदम चलने पर हांफने लगते थे, पर यह औरत 72 साल की उम्र में भी मीलों पैदल चल लिया करती थी. पता नहीं, उस दिन उन्हें क्या सूझी कि इस उम्र में अलग जिंदगी गुजारने का फैसला ले डाला.
अब तो 2 साल गुजर गए… गहमागहमी भी नरम पड़ गई थी. उस वक्त तो सब ने यही सोचा था कि बड़की अम्मां इस उम्र में अकेली कैसे रह पाएंगी. ज्यादा नहीं, तो कुछ दिन में ही लौट कर वापस आ जाएंगी.
बड़की अम्मां की 55 साल की गृहस्थी थी… कोई मजाक है क्या? बड़ा वाला बक्सा, तखत, कूलर सब बड़की अम्मां ने सिलाई करकर के जोड़े थे. खैर… जो भी हो… अब तो बड़की अम्मां की जिंदगी बेहद बेढंगी हो चुकी है. आराम से दोपहर तक उठ कर साग खोेंटने चली जाती हैं, कोई चिंता नहीं रहती कि वापस भी लौटना है.
अगर वे सूरज ढले वापस आ गईं, तो घर और दुकान के नसीब. गलीगली, महल्लेमहल्ले वे डोलतीफिरती हैं. भले घरों में तो लोगों की नजरें जरा अलग ही रहती थीं, लेकिन गलीनुक्कड़ पर उन के दोस्तों की कमी न थी. सर्दी की कंपकंपाती रात में बड़की अम्मां बैठ कर कभी चाय वाले, कभी समोसे वाले, कभी सब्जी वाली के दुखसुख सुनतीं, उन की जिंदगी के बारे में जानतीं और अपने बारे में भी शायद ही कुछ गोपनीय रख पातीं. खुलतीं तो वे खुल ही जातीं.
मुझे भी यह देखने का कम कुतूहल नहीं था कि इस बुढ़ापे में उन के दिन कैसे कट रहे हैं. इसी कुतूहल में अकसर मैं उन के घर पहुंच जाती थी. मुझे उन की जिंदगी के बारे में काफी बातें पता चल गई थीं.
मिट्टी और छप्पर से बने उन के घर में बारिश के दिनों में अंदर तक पानी आ जाता था. गरमी में तो वे बाहर सो लिया करती थीं, पर सर्दी में दिनभर बटोरी लकडि़यों से अपनी कोठरी और खुद को सेंक लिया करती थीं. घर से बाहर निकलते ही बांस में कुछ 5-5 रुपए वाले साबुन, बिसकुट, चिप्स, बीड़ी, तंबाकू, पानमसाले के पैकेट लटका कर दुकान का नाम भी दे रखा था.
अफसोस कि खाना भी सुबह एक बार जो बना तो रात तक वही चल जाता था. बड़का अब्बा का साथ जो छोड़ा, अम्मां तो जैसे शाकाहारी हो गई थीं. उस दिन वे मुझे अंदर अंधेरी कोठरी में ले गईं, जिस में बदरंग व मैलीकुचैली रजाई व कथरी पड़ी हुई थी. एक कोने में एक छोटा सा संदूक रखा था, जो बहुत ही चमकीली चादर से ढका हुआ था. उस छोटे से संदूक में से उन्होंने एक फटीपुरानी, गर्द लगी अलबम निकाली और बड़े जोश से दिखाने लगीं.
पोपले मुंह से कहते हुए बड़की अम्मां के चेहरे पर खुशी उभर आती थी, ‘‘वे आज भी मुझे उतना ही प्यार करते हैं, जितना 55 साल पहले किया करते थे.’’
शायद बड़की अम्मां को भी नहीं मालूम था कि उन्होंने जो 55 साल पहले नहीं किया, वे अब क्यों, कैसे कर सकीं और क्या अब उन्होंने जो चाहा, वह पा लिया है? बड़की अम्मां ने ऐसा करते समय बहुत सोचा होगा या एक झटके में हो गया होगा. वह बुढि़या इस फलसफे पर बहुत बात नहीं करना चाहती थी? क्यों लोग उस से जानने को इच्छुक थे? क्यों? बड़ी उलझन थी.
बड़की अम्मां खुश भी थीं और दुखी भी. आजादी चाहती थीं और गुलामी भी. चारों बातें सच थीं. कई सच जी रही थीं बड़की अम्मां. उन्होंने बताया, ‘‘बड़का अब्बा ने सारासारा दिन लूम चला कर मुझे गुलाबी रंग का सूट दिलाया था ईद में. शाम को आते थे तो चेहरे पर सूखापन… बहुत काम लेता था न मालिक, इसलिए… पर मेरे हाथों की मेहंदी देख कर खुश हो जाया करते थे. मुझे सजासंवरा देखना उन्हें बहुत पसंद था. वे अभी तक ऐसे बोलते थे कि अभी तो तुम जवान हो.’’
यह कहते ही वे शरमा गईं. कहां की बात कहांकहां से जोड़ रही थी वह बूढ़ी औरत. ‘‘जब तेरे बड़का अब्बा की लूम की नौकरी छूट गई थी और मिस्त्रीगीरी करने लगे थे, उस में उतनी आमदनी नहीं होती थी. तब घर पर रह कर मैं सिलाई कर बच्चों को अच्छे से अच्छा पहनाती थी.’’
‘‘आप ने फरहान भाई को कितने जतन से पाला है, मुझे सब पता है. यास्मीन आपा ठीक हैं न? अब तो कोई दिक्कत नहीं है न फरहान की दुलहन को?’’
ये भी पढ़ें- अम्मी कहां : कहां खो गईं थी अम्मी
‘‘हां, अभी तो ठीक ही है. फरहान तो मेरा बहुत खयाल रखता है. सुना है, अभी कुछ होने को है… वह उसे कोई भारी काम नहीं करने देता. हर रोज वह कभी अनार, तो कभी मौसमी, बादाम खिलाता है. ‘‘मजीद कहता था कि आप की लड़की बांझ है. कीड़े पड़ेंगे उसे. मैं ने आखिर तक सोचा, यास्मीन अपने घर वापस चली जाए, मेरी बच्ची का घर बना रहे. उस के अब्बा ने कहा था, ‘अब क्या सुख उठा पाएगी, जब मजीद के मन में मैल आ घुसा है.’
‘‘सोचा, लगता है कि उस के नसीब में सुख नहीं है. सिलाई कर के मैं ने तरन्नुम को भी 7 साल का किया. ‘‘फरहान के अब्बा ने तो कई लोगों से बात भी की कि बात बन जाए, मगर मुझे पता चल गया था कि अब बात नहीं बननी है, तभी तो मैं ने फिर से इतनी बड़ी जिंदगी अकेले काटने की सलाह दे डाली थी. मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था… अभी कुछ उम्मीद है. चुपके से आती है कभीकभी मिलने. बुरा लगता है दामाद साहब को न.
‘‘फरहान को पढ़ने का खूब जोश था. वह 9वीं जमात में था. तेरे बड़का अब्बा को उसी समय डेंगू हो गया था. तब मैं भी बीमारी से जूझ रही थी. इलाज में हजारों रुपया खर्च हुआ. रातरातभर अस्पताल में बैठी मैं रोती रहती थी. ‘‘उस दिन बहुत तेज पानी बरस रहा था. शाम 6 बजे ही लगता था कि आधी रात हो गई है. बड़ी वाली साइकिल भी बिक चुकी थी. पैदल ही सारे काम करने पड़ते थे.
‘‘स्कूल से फरहान लौटा, फिर टूटीफूटी छतरी ले कर आया था अब्बा को खाना देने. खाना रख कर वह मेरी बगल आ कर बैठ गया. रोतेरोते आंखें सूज गई थीं उस की और मेरी भी. ‘‘फरहान धीरे से बोला, ‘अम्मां, स्कूल वाले फीस जमा करने को बोल रहे हैं. अंगरेजी की किताब के लिए भी रोज ही सजा देते हैं.’
‘‘मुझे उस पर बहुत गुस्सा आया, ‘यह कोई समय है इस तरह की बात करने का. दिखता नहीं कि बाप ने खटिया पकड़ रखी है. मां बीमार है, फिर भी दिनभर काम कर के दवा जुटा रही है. रातरातभर रोती रहती है, सोती नहीं है. तुझे अपनी पड़ी है.’ ‘‘हाथ उठ गया था अनजाने ही. गाल पर पांचों उंगलियां छप गई थीं. हाथ पकड़ कर खींचते हुए बरसते पानी में अस्पताल से बाहर कर आई थी मैं.
‘‘वह रोता हुआ गया था और एक घंटे बाद फिर वापस आ गया. ‘‘अब्बा का हाथ पकड़ कर वह बहुत रोया. तब से जो ट्रक पर गया, तो फिर कोई बीएएमए न कर सका,’’ बड़की अम्मां की सूखी आंखों में दर्द था, तड़प थी, मगर आंसू नहीं थे.
ऐसी हिम्मती औरत भला कहीं होती है क्या. सब को पालापोसा, बड़का अब्बा का कितना खयाल रखा, मेहनतमजदूरी भी की. ऐसी हिम्मत सब को मिले. ‘‘नहीं पढ़ पाए तो क्या, फरहान भाई आज अपने बच्चों को तो अच्छे से पढ़ा रहे हैं. देखा है मैं ने गुलफिशां और साबिर के गाल टमाटर से लाल हुए जा रहे हैं,’’ मैं ने कहा, तो वे धीरे से मुसकराईं, ‘‘बकरीद वाले दिन वह आया था. मुझे सलवारकमीज दी और हाथ में सौ रुपए भी रख गया था. वह गुस्सा हो रहा था. कह रहा था कि अम्मां, कुछ तो लिहाज किया होता. क्या हो गया है आप को? जैसे अब तक आप निभा आई
थीं, वैसे ही कुछ साल और सही. मरते समय तो अकेला न छोड़तीं. जगहंसाई हो रही है.’’ एक दिन तो वे अपने बचपन की बातें ले कर बैठी थीं, ‘‘पता है, मैं बचपन में बहुत शरारती थी. जब मैं
3 साल की थी, तब साकिरा फूफी की छत से अचार चुरा कर खाया करती थी. दिनभर धूप में मैं अकेले ही खेला करती थी.
‘‘रजिया और अनवर के साथ मिल कर मैं ने बहुत शैतानी की है. सब को पता था कि महल्ले में कौन सब से शरारती है. पूरे दिन मैं पतंग उड़ाती थी. ‘‘अब्बा गुस्साते थे, ‘लड़का बनी फिरती है ये लड़की, न जाने किस के घर में गुजर होगी.’
‘‘जब मैं 7वीं जमात में थी कि अब्बा ने पढ़ाई छुड़वा कर मेरा निकाह करा दिया. रामेश्वर सर ने अब्बा से बहुत लड़ाई की, जेल भिजवाने की धमकी तक दी, मगर वे नहीं माने.’’ रात 8 बज गए, सर्दी में हाथ कंपकंपाने लग गए. बड़की अम्मां ने चूल्हे से आग निकाल कर एक तसले में रखी और मेरे आगे कर दी.
मेरा मन ललचाया तो जरूर आग देख कर, लेकिन घड़ी इजाजत नहीं देती थी कि मैं और देर ठहरूं. अगले दिन दोपहर के 2 बज रहे थे. बहुत तेज धूप खिली हुई थी. मुझे इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि मौसम गिरगिट की तरह रंग बदलेगा और देखते ही देखते बारिश हो जाएगी.
मैं आटोरिकशा से हाथ निकाल कर झमझमाती बूंदों का मजा लेने लग गई. घर के लिए आटोस्टैंड से थोड़ी दूर पैदल चलना पड़ता था. थोड़ी देर तो मैं ने एक टिन के नीचे बारिश के थमने का इंतजार किया.
मैं जरा सा ही चली थी कि मेरी आंखें अचानक फटी की फटी रह गईं. उस चबूतरे पर जहां पर लवली चाची रोज सब्जी लगाती हैं, उस चबूतरे पर खड़े हो कर कोई मजे से और जम कर भीग रहा है. पहले तो मैं ठिठकी. कुछ सोच कर मैं धीरेधीरे आगे बढ़ी, वहां जा कर देखा, तो मेरी खुशी का ठिकाना न रहा.
ये भी पढ़ें- वह फांकी वाला : सुनसान गलियों की कहानी
मैं खुशी और हैरानी से चीख पड़ी, ‘‘बड़की अम्मां… आप? इतनी तेज बारिश में.’’ पानी की आवाज में मेरी आवाज दब रही थी, सो मुझे तेजतेज चीखना पड़ रहा था.
‘‘तबीयत खराब हो जाएगी,’’ मैं ने मुसकरा कर कहा. वे खिलखिला कर हंसने लगीं. एक दिन वे सरसों का साग खोंटने चली गई थीं. बरैया ने छेद दिया. हायतोबा मच गई थी, ‘इतनी धूप में न जाया करो. वहां सांप का एक बिल भी है.’
‘‘मुझे कहीं भी अकेले नहीं जाने देते थे. जितना बन सकता था, साथ ही जाते थे,’’ यही सब तो बताया था बड़की अम्मां ने एक दिन. ‘‘अरे, वहां पानी भी पीना हराम है. रजिया बूआ ने हायतोबा मचाई. सायरा और रजिया बूआ एकदूसरे से खुसुरफुसुर में थीं.
‘‘अरे बताओ, क्या जमाना आ गया है,’’ अफसाना चाची बोल रही थीं. इस तरह की आवाजें सुन कर मुझे जानने का कुतूहल हो रहा था कि आखिर बात क्या हो गई. मेरी कुछ समझ में नहीं आ रहा था.
‘‘खैर, उन की अपनी जिंदगी है, वे जानें,’’ सायरा बूआ ने लंबी सांस लेते हुए कहा. ‘‘दरवाजा बंद था. बुढ़वा निकला था घर से, बादामी रंग के कुरते में, गोश्त की महक आ रही थी अंदर से. चल ऐसे रहा था, जैसे कोई चोर हो,’’ रजिया बूआ फुसफुसा रही थीं. पूरे महल्ले में बात फैल गई थी.
बड़की अम्मां उन दिनों हमारे घर की तरफ गुजरी तक नहीं. महल्ले में किसी के घर देखी नहीं गईं, न चाय वाले ठेले वाले के पास, न सब्जी वाली के पास. सुना, फरहान की दुलहन ने फिर एक दिन तो तीनों जून खाना नहीं दिया था बुड्ढे को, सारी रात खांसता रहा, लेकिन फरहान अस्पताल नहीं ले गया. आखिर उस को भी अपनी इज्जत का कुछ तो खयाल रखना ही पड़ेगा, कल को जगहंसाई हो, दुनिया थूथू करे, उन पर कीचड़ उछाले, तो फरहान क्या उन छींटों से बच पाएगा?
गुलफिशां 15 साल की हो गई है. 2-3 साल में उस के लिए रिश्ता तलाशना पड़ेगा. हंसी की हंसारत हो चुकी थी. बड़का अब्बा को किसी चौराहे पर खड़े होना मुनासिब नहीं था. यों लगता था कि सब की नजरें उन्हें बेध रही हों. पहले गलीमहल्ले में बुढि़या पंचायत लगाया करती थी, अब कम ही लोग उसे फटकने देते थे. 2 साल बाद आखिर उन दोनों की यह हरकत महल्ले वालों को कैसे गवारा होती.
अब तो मैं भी धड़ल्ले से उन के घर नहीं जा सकती थी. कुछ पता नहीं कि बड़की अम्मां का क्या हाल था. अब तो फरहान को बड़का अब्बा को सजा दे कर ही सुधारना पड़ता था. यासमीन ने एकदम ही जाना बंद कर दिया था. वहां जाने पर उस का पति गुस्साता जो था.
इस तनहाई में तो बीमारी और घर करती है, कमजोर जिस्म तो था ही. एक जून पका के चार जून तक वही खाती जो थीं. सिर पर तेल रखने वाला भी कोई नहीं था. बस कोई अनहोनी मौका तलाश रही थी, टूटती दीवार के टुकड़े भी उठा ले जाते हैं लोग. दीवार टूट चुकी थी. शहर में स्वाइन फ्लू फैला हुआ था. बुढि़या ने खटिया पकड़ ली. खबर फैल गई. लगने लगा था कि बुढि़या बचेगी नहीं. कोई खैरखबर लेने वाला भी नहीं था. कौन देखभाल करता?
चैन नहीं आया और एक बार चला गया बुड्ढा. डाक्टर को दिखाया, दवा लाया, खुद बना कर खाना खिलाया. दवा पिलाई, सारी रात जागता रहा. बुढि़या कराहती रही, आंखों की पुतली सफेद होती चली जा रही थी. ‘‘नाजिया की अम्मी, हो गई तसल्ली?’’ बुड्ढे ने धीरे से पूछा, पर वह कुछ जवाब न दे सकी.
ये भी पढ़ें- सिल्वर जुबली गिफ्ट : मौत में उस ने अपना मान रखा
रिश्ता पक्का हो चला था. 6 महीने बाद धूमधाम से उन का विवाह हो गया था. विवाह के तुरंत बाद ही वे दोनों नैनीताल हनीमून पर चल दिए थे. सप्ताह भर वे वहां खूब सैरसपाटा करते रहे थे. दोनों ही तो एकदूसरे में डूबते चले गए थे. वहां उन्होंने नैनी झील में जी भर कर बोटिंग की थी.
‘क्योंजी,’ बोटिंग करते हुए प्रीति ने उन से पूछा था, ‘उस दिन मैं आप की फिलौस्फी नहीं समझ पाई थी. जब आप मुझे देखने आए थे तो अपने निजी जीवन की बात कही थी न.’
‘हां,’ उन्होंने कहा था, ‘मैं कहां जाऊंगा, क्या करूंगा, इस पर तुम्हारी ओर से किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं होगी. मैं औरतमर्द में अंतर माना करता हूं.’
‘अरे,’ प्रीति भौचक रह गई थी. वह गला साफ करते हुए बोली, ‘आज के युग में जहां नरनारी की समता की दुहाई दी जाती है, वहां आप के ये दकियानूसी विचार…’
‘मैं ने कहा न,’ उन्होंने पत्नी की बात बीच में काट दी थी, ‘तुम किसी भी रूप में मेरे साथ वैचारिक बलात्कार नहीं करोगी और न ही मैं तुम्हें अपने ऊपर हावी होने दूंगा.’
तभी फोन की घंटी बजी और उन्होंने आ कर रिसीवर उठा लिया, ‘‘यस.’’
‘‘सर, लंच के बाद आप डिक्टेशन देने की बात कह रहे थे,’’ उधर से उन की पी.ए. कनु ने उन्हें याद दिलाया.
ये भी पढ़ें- समाधान: अंजलि की कैसी थी तानाशाही
‘‘अरे हां,’’ वह घड़ी देखने लगे. 2 बज चुके थे. अगले ही क्षण उन्होंने कहा, ‘‘चली आओ, मुझे एक जरूरी डिक्टेशन देना है.’’
इतना कह कर वह कल्पना के संसार में विचरने लगे कि उन की पी.ए. कनुप्रिया कमरे में आएगी. उस के शरीर की गंध से कमरा महक उठेगा. ऐसे में वह सुलगने लगेंगे…तभी चौखट पर कनु आ खड़ी हुई. वह मुसकरा दिए, ‘‘आओ, चली आओ.’’
कनु सामने की कुरसी पर बैठ गई. वह उस के आगे चारा डालने लगे, ‘‘कनु, आज तुम सच में एक संपूर्ण नारी लग रही हो.’’
कनु हतप्रभ रह गई. बौस के मुंह से वह अपनी तारीफ सुन कर अंदर ही अंदर घबरा उठी. उस ने नोट बुक खोल ली और नोटबुक पर नजर गड़ाए हुए बोली, ‘‘मैं समझी नहीं, सर.’’
‘‘अरे भई, कालिज के दिनों में मैं ने काव्यशास्त्र के पीरियड में नायिका भेद के लक्षण पढे़ थे. तुम्हें देख कर वे सारे लक्षण आज मुझे याद आ रहे हैं. तुम पद्मिनी हो…तुम्हारे आने से मेरा यह कमरा ही नहीं, दिल भी महकने लगा है.’’
‘‘काम की बात कीजिए न सर,’’ कनु गंभीर हो आई. उस ने कहा, ‘‘आप मुझे एक जरूरी डिक्टेशन देने जा रहे थे.’’
‘‘सौरी कनु, मुझे पता न था कि तुम… मैं तो सचाई उगल रहा था.’’
‘‘आप को सब पता है, सर,’’ कनु कहती ही गई, ‘‘आप अपनी आदत से बाज आ जाइए. प्रीति मैडम में ऐसी क्या कमी थी, जो आप ने उन्हें निर्वासित जीवन जीने के लिए विवश किया?’’
अपनी स्टेनो के मुंह से पत्नी का नाम सुन कर प्रयाग को जबरदस्त मानसिक झटका लगा. कनु तो उन्हें नंगा ही कर डालेगी. उन की सारी प्राइवेसी न जाने कब से दफ्तर में लीक होती आ रही है…यानी सभी जानते हैं कि उन के अत्याचारों से तंग आ कर ही उन की पत्नी मायके में बैठी हुई है. कनु के प्रश्न से निरुत्तर हो वह अपने गरीबान में झांकने लगे, तो अतीत फिर उन के सामने साकार होने लगा.
ये भी पढ़ें- विचित्र संयोग: किसने की रोहिणी की हत्या
नैनीताल से आ कर वह नानाजी से अलग एक किराए का फ्लैट ले कर रहने लगे थे. नानाजी ने उन्हें बहुत समझाया था लेकिन उन्होंने उन की एक भी नहीं सुनी थी. फ्लैट में आ कर वह अपने आदेशनिर्देशों से प्रीति का जीना ही हराम करने लगे थे.
‘रात की रोटियां क्यों बच गईं?’
‘तुम तार पर कपडे़ डालती हुई इधरउधर क्यों झांकती हो?’
‘तुम्हें लोग क्यों देखते हैं?’
आएदिन वह पत्नी पर इस तरह के प्रश्नों की झड़ी सी लगा दिया करते थे.
उस फ्लैट में प्रीति उन के साथ भीगी बिल्ली बन कर रहने लगी थी. जबतब उसे उन की शर्त याद आ जाया करती. पति के उन अत्याचारों से आहत हो वह आत्मघाती प्रवृत्ति की ओर बढ़ने लगी थी. एक बार तो वह मरतीमरती ही बची थी.
उन की आवारगी अब और भी जलवे दिखलाने लगी थी. एक दिन वह किसी युवती को फ्लैट में ले आए थे. प्रीति कसमसा कर ही रह गई थी. उन्होंने उस युवती का परिचय दिया था, ‘यह सुनंदा है. हम लोग कभी एक साथ ही पढ़ा करते थे.’
विवाह के दूसरे साल उन के यहां एक बच्चा आ गया था लेकिन वे वैसे ही रूखे बने रहे. बच्चे के आगमन पर उन्हें कोई भी खुशी नहीं हुई थी. प्रीति उन के अत्याचारों के नीचे दबती ही गई.
‘देखिएजी,’ एक दिन प्रीति ने अपना मुंह खोल ही दिया, ‘मुझे आप प्रतिबंधों के शिंकजे से मुक्त कीजिए… नहीं तो…’
मेज पर फाइलें बिखरी पड़ी थीं और वह सामने लगे शीशे को देख रहे थे. आने वाले समय की तसवीरें एकएक कर उन के आगे साकार होने लगीं. झुकी हुई कमर, कांपते हुए हाथपांव. वह जहां भी जाते हैं, उपेक्षा के ही शिकार होते हैं. हर कोई उन की ओर से मुंह फेर लेता है. ऐसे में उन्हें नानी के कहे शब्द याद आ गए, ‘अरे पगले, यों आकाश में नहीं उड़ा करते. पखेरू भी तो अपना घोंसला धरती पर ही बनाया करते हैं.’
तनाव से उन का माथा फटा जा रहा था. उसी मनोदशा में वह सीट से उठे और सोफे पर जा धंसे. दोनों हाथों से माथा पकड़े हुए वह चिंतन में डूबने लगे. उन के आगे सचाई परत दर परत खुलने लगी. उन्होंने कभी भी तो अपने से बड़ों की बातें नहीं मानी. उन के आगे वह अपनी ही गाते रहे. सिर उठा कर उन्होंने घड़ी की ओर देखा तो 1 बज रहा था. चपरासी ने अंदर आ कर पूछा, ‘‘सर, लंच में आप क्या लेंगे?’’
‘‘आज रहने दो,’’ उन्होंने मना करते हुए कहा, ‘‘बस, एक कौफी ला दो.’’
‘‘जी, सर,’’ चपरासी बाहर चल दिया.
ये भी पढ़ें- आया: लक्ष्मी नौकरानी नहीं घर की सदस्य थी
लोगों की झोली खुशियों से कैसे भरती है? वह इसी पर सोचने लगे. परसों ही तो उन के पास छगनलाल एक फाइल ले कर आए थे. उन्होंने पूछा था, ‘‘कहिए छगन बाबू, कैसे हैं?’’
‘‘बस, साहब,’’ छगनलाल हंस दिए थे, ‘‘आप की दुआ से सब ठीकठाक है. मैं तो जीतेजी जीवन का सही आनंद ले रहा हूं. चहकते हुए परिवार में रह रहा हूं. बहूबेटा दोनों ही घरगृहस्थी की गाड़ी खींच रहे हैं. वे तो मुझे तिनका तक नहीं तोड़ने देते. अब वही तो मेरे बुढ़ापे की लाठी हैं.’’
‘‘बहुत तकदीर वाले हो भई,’’ यह कहते हुए उन्होंने फाइल पर हस्ताक्षर कर छगनलाल को लौटा दी थी.
चपरासी सेंटर टेबल पर कौफी का मग रख गया. उसे पीते हुए वह उसी प्रकार आत्ममंथन करने लगे.
उन के सिर पर से मांबाप का साया बचपन में ही उठ गया था. वह दोनों एक सड़क दुर्घटना में मारे गए थे. तब नानाजी उन्हें अपने घर ले आए थे. उन का लालनपालन ननिहाल में ही हुआ था. उन की बड़ी बहन का विवाह भी नानाजी ने ही किया था.
नानानानी के प्यार ने उन्हें बचपन से ही उद्दंड बना दिया था. स्कूलकालिज के दिनों से ही उन के पांव खुलने लगे थे. पर उन का एक गुण, तीक्ष्ण बुद्धि का होना उन के अवगुणों पर पानी फेर देता था.
राज्य लोक सेवा आयोग में पहली ही बार में उन का चयन हो गया तो वह सचिवालय में काम करने लगे थे. अब उन के मित्रों का दायरा बढ़ने लगा था. दोस्तों के बीच रह कर भी वह अपने को अकेला ही महसूस किया करते. वह धीरेधीरे अलग ही मनोग्रंथि के शिकार होने लगे. घरबाहर हर कहीं अपनी ही जिद पर अड़े रहते.
उन के भविष्य को ले कर नानाजी चिंतित रहा करते थे. उन के लिए रिश्ते भी आने लगे थे लेकिन वह उन्हें टाल देते. एक दिन अपनी नानी के बहुत समझाने पर ही वह विवाह के लिए राजी हुए थे.
3 साल पहले वे नानानानी के साथ एक संभ्रांत परिवार की लड़की देखने गए थे. उन लोगों ने सभी का हृदय से स्वागत किया था. चायनाश्ते के समय उन्होंने लड़की की झलक देख ली थी. वह लड़की उन्हें पसंद आ गई और बहुत देर तक उन में इधरउधर की बातें होती रही थीं. उन की बड़ी बहन भी साथ थी. उस ने उन के कंधे पर हाथ रख कर पूछा था, ‘क्यों भैया, लड़की पसंद आई?’
इस पर वे मुसकरा दिए थे. वहीं बैठी लड़की की मां ने आंखें नचा कर कहा था, ‘अरे, भई, अभी दोनों का आमना- सामना ही कहां हुआ है. पसंदनापसंद की बात तो दोनों के मिलबैठ कर ही होगी न.’
ये भी पढ़ें- मुट्ठीभर बेर: माया ने मन में क्या ठान रखा था
इस पर वहां हंसी के ठहाके गूंज उठे थे.
ड्राइंगरूम में सभी चहक रहे थे. किचेन में भांतिभांति के व्यंजन बन रहे थे. प्रीति की मां ने वहां आ कर निवेदन किया था, ‘आप सब लोग चलिए, लंच लगा दिया गया है.’
वहां से उठ कर सभी लोग डाइनिंग रूम में चल दिए थे. वहां प्रीति और भी सजसंवर कर आई थी. प्रीति का वह रूप उन के दिल में ही उतरता चला गया था. सभी भोजन करने लगे थे. नानाजी ने उन की ओर घूम कर पूछा था, ‘क्यों रे, लड़की पसंद आई?’
‘जी, नानाजी,’ वह बोले थे, पर…
‘पर क्या?’ प्रीति के पापा चौंके थे.
‘पर लड़की को मेरे निजी जीवन में किसी प्रकार का दखल नहीं देना होगा,’ उन्होंने कहा, ‘मेरी यही एक शर्त है.’
‘प्रयाग’, नानाजी उन की ओर आंखें तरेरने लगे थे, ‘तुम्हारा इतना साहस कि बड़ों के आगे जबान खोलो. क्या हम ने तुम में यही संस्कार भरे हैं?’
नानाजी की उस प्रताड़ना पर उन्होंने गरदन झुका ली थी. प्रीति की मां ने यह कह कर वातावरण को सहज बनाने का प्रयत्न किया था कि अच्छा ही हुआ जो लड़के ने पहले ही अपने मन की बात कह डाली.
‘वैसे प्रयागजी’, प्रीति के पापा सिर खुजलाने लगे थे, ‘मैं आप के निजी जीवन की थ्योरी नहीं समझ पाया.’
‘मैं घर से बाहर क्या करूं, क्या न करूं,’ उन्होंने स्पष्ट किया था, ‘यह इस पर किसी भी प्रकार की टोकाटाकी नहीं करेंगी.’
‘अरे,’ प्रीति के पापा ने जोर का ठहाका लगाया था, ‘लो भई, आप की यह निजता बनी रहेगी.’
‘‘आप समस्या का समाधान ढूंढ़ने के बजाय उसे और ज्यादा न उलझाइए, पापा.’’
‘‘हम ने अपनी बात कह दी है. न जेवर बिकेंगे, न फ्लैट.’’
‘‘फिर मेरा कर्ज कैसे उतरेगा, सीमा?’’ परेशान राकेश की आंखों में अपनी पत्नी से ये सवाल पूछते हुए डर के भाव साफ पढ़े जा सकते थे.
‘‘मुझे नहीं पता,’’ सीमा ने फर्श को ताकते हुए रूखे से स्वर में जवाब दे दिया.
‘‘ऐसा मत कहो, प्लीज. मेरी कमाई से ही तो जेवर और फ्लैट खरीदा गया है. आज बुरे वक्त में उन्हें बेचने की जरूरत आ पड़ी है, तो…’’
ये भी पढ़ें- जन्मदिन का तोहफा: सुमन आखिर कब तक सहती
‘‘आप भूल रहे हैं कि मैं भी नौकरी करती हूं. आज हर महीने मुझे भी 20 हजार की पगार मिलती है. जो भी हमारे पास है उस को हासिल करने में मेरा भी योगदान रहा है और वह सब मैं दोनों बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के काम में ही लाऊंगी.’’
‘‘अगर मैं कर्ज नहीं चुका पाया तो मुझे जेल जाना पड़ेगा. इतना भारी अपमान मैं बरदाश्त नहीं कर पाऊंगा, सीमा.’’
‘‘तब आप उस अपमान से बचने का रास्ता ढूंढ़ो. आप की समस्या को हल करने की काबिलीयत और समझ मुझ में नहीं है. न ही ऐसा करना मेरी जिम्मेदारी है,’’ बेहद गंभीर नजर आ रही सीमा अपना फैसला सुना कर झटके से उठी और मकान के अंदर चली गई.
राकेश अपने दोनों बच्चों से 5-10 मिनट बातें कर के लुटापिटा सा अपने ससुर के घर से बाहर निकल आया.
बाहर से खाना खाए बिना वह घर पहुंच गया. उस का मन बहुत दुखी और परेशान था. आंतरिक तनाव को कम करने के लिए उस ने शराब पीनी शुरू कर दी.
इस वक्त उसे अपना आर्थिक संकट नहीं बल्कि सीमा की बेरुखी और परायापन बहुत ज्यादा कष्ट पहुंचा रहे थे.
मैं ने कौन सा सुख सीमा को नहीं दिया? उस की खुशी की खातिर मैं ने अपने घर वालों से संबंध तोड़ दिए थे. आज इसी सीमा ने मुझे डूबने को अकेला छोड़ दिया. जेवरों और फ्लैट की खातिर उस ने पति का साथ न देने का फैसला कितनी आसानी से कर लिया. हमारा रिश्ता कितना कमजोर निकला. मुझे नफरत है उस से. ऐसे विचारों से उलझा राकेश एक के बाद एक शराब के गिलास खाली किए जा रहा था.
अचानक मोबाइल की घंटी बजी तो उसे उठा कर नंबर देखने लगा. गांव से उस की मां आरती का फोन था जो गांव में अपने सब से छोटे बेटे के पास रहती थीं.
नशे से थरथराती आवाज में राकेश ने अपनी मां से बातें कीं. मां की आवाज सुन कर राकेश अचानक ही बेहद भावुक हो उठा था.
‘‘तुम सब का क्या हालचाल है?’’ मां ने यह सवाल पूछ कर अपने बड़े बेटे के दिल पर लगे जख्म को और हरा कर दिया.
‘‘तेरा यह नालायक बेटा बहुत दुखी और अकेला महसूस कर रहा है, मां. आज तो मुझे अपनी जिंदगी ही सब से बड़ा बोझ लग रही है,’’ अचानक ही राकेश की आंखों में आंसू छलक आए तो वह खुद ही हैरान हो उठा था.
‘‘ऐसी गलत बात मुंह से मत निकाल, बेटा. बहू कहां है?’’
‘‘मर गई तुम्हारी बहू, मां.’’
‘‘चुप कर. मेरी बात करा उस से.’’
‘‘वह मुझे अकेला छोड़ कर अपने बाप के घर चली गई है, मां. दोनों बच्चे भी साथ ले गई…यह अकेला घर मुझे काट खाने को आ रहा है, मां.’’
‘‘अपने घर क्यों गई है वह? तुम में झगड़ा हुआ है क्या?’’
‘‘मां, वह अपने स्वार्थ के खातिर मुझे छोड़ गई. मेरा बिजनेस डूब रहा है, तो वह अब क्यों रहेगी मेरे पास? पहले जैसे मेरी गरीब मां और छोटे भाई उसे बोझ लगते थे, वैसे ही अब मैं उसे बोझ लगने लगा हूं. मां…वह मुझे अकेला छोड़ कर भाग गई है.’’
‘‘तू परेशान मत हो, मैं कल आ कर उसे समझाऊंगी तो फौरन वापस घर लौट आएगी.’’
‘‘मैं अब उस की शक्ल भी नहीं देखना चाहता हूं, मां. उसे अपने पति से नहीं, सिर्फ दौलत से प्यार है. उस ने मेरी सुखशांति को नजरअंदाज कर जेवर और फ्लैट चुना. समाज में तड़कभड़क वाली जिंदगी जीने की शौकीन उस औरत को मैं इस घर में कदम नहीं रखने दूंगा.’’
‘‘अपना गुस्सा थूक दे, राकेश. अपने बच्चों की खुशियों की खातिर तुम दोनों को साथ रहना ही होगा.’’
‘‘मां, तू उस औरत की तरफदारी क्यों कर रही है जिसे तू फटी आंख कभी नहीं भाई? जिस ने तेरा मेरे घर में घुसना बंद करा दिया, तू उस की चिंता क्यों कर रही है?’’
‘‘बच्चे नादानी करें तो क्या बड़े भी नासमझी दिखा कर उन का अहित सोचने लगें, बेटा?’’
‘‘मां, मुझे अपनी अतीत की गलतियां सोचसोच कर इस वक्त रोना आ रहा है. मैं सीमा के स्वार्थी स्वभाव को कभी पहचान नहीं पाया. उस के कहे में आ कर मुझे अपनी मां और छोटे भाइयों से दूर नहीं होना चाहिए था.’’
‘‘तू कहां हम से दूर है. तेरे दोनों भाई तेरी बड़ी इज्जत करते हैं. बहू से छिपा कर तू ने कई बार उन दोनों की रुपएपैसों से सहायता नहीं की है क्या?’’
‘‘आज रुपयापैसा भी नहीं रहा है मेरे पास, मां. सारा बिजनेस चौपट हो गया है. वह स्वार्थी औरत मेरे ही रुपयों से खरीदे जेवर और फ्लैट बेचने को तैयार नहीं है. उस की नजर तो इस मकान पर लगी है, पर मैं ऐसा स्वार्थी नहीं जो अपने छोटे भाइयों का हक मार कर यह मकान हड़प लूं…मुझे मर जाना मंजूर है, पर ऐसा गलत काम मैं कभी नहीं करूंगा, मां.’’
ये भी पढ़ें- समस्या का अंत : बेचारा अंबर, करे तो क्या करे
‘‘तू ने मरने की बात अब मुंह से निकाली तो तू मेरा मरा मुंह देखेगा.’’
‘‘ऐसा मत कह, मां.’’
‘‘तो तू भी गलत मत बोल.’’
‘‘नहीं बोलूंगा, मां.’’
‘‘देख बेटा, अब और शराब मत पीना. तुझे मेरी सौगंध है.’’
‘‘तुझे वचन देता हूं मां, अब और शराब नहीं पीऊंगा.’’
‘‘फ्रिज में कुछ रखा हो तो खा कर सो जा.’’
‘‘अच्छा, मां.’’
‘‘बेकार की बातें बिलकुल मत सोच. मैं कल सुबह तुम से मिलने आऊंगी.’’
कुंजू प्रधान को घर आया देख कर धीमा की खुशी का ठिकाना न रहा. धीमा की पत्नी रज्जो ने फौरन बक्से में से नई चादर निकाल कर चारपाई पर बिछा दी.
कुंजू प्रधान पालथी मार कर चारपाई पर बैठ गया.
‘‘अरे धीमा, मैं तो तुझे एक खुशखबरी देने चला आया…’’ कुंजू प्रधान ने कहा, ‘‘तेरा सरकारी क्वार्टर निकल आया है, लेकिन उस के बदले में बड़े साहब को कुछ रकम देनी होगी.’’
‘‘रकम… कितनी रकम देनी होगी?’’ धीमा ने पूछा.
ये भी पढ़ें- समाधान: अंजलि की कैसी थी तानाशाही
‘‘अरे धीमा… बड़े साहब ने तो बहुत पैसा मांगा था, लेकिन मैं ने तुम्हारी गरीबी और अपना खास आदमी बता कर रकम में कटौती करा ली थी,’’ कुंजू प्रधान ने कहा.
‘‘पर कितनी रकम देनी होगी?’’ धीमा ने दोबारा पूछा.
‘‘यही कोई 5 हजार रुपए,’’ कुंजू प्रधान ने बताया.
‘‘5 हजार रुपए…’’ धीमा ने हैरानी से पूछा, ‘‘इतनी बड़ी रकम मैं कहां से लाऊंगा?’’
‘‘अरे भाई धीमा, तू मेरा खास आदमी है. मुझे प्रधान बनाने के लिए तू ने बहुत दौड़धूप की थी. मैं ने किसी दूसरे का नाम कटवा कर तेरा नाम लिस्ट में डलवा दिया था, ताकि तुझे सरकारी क्वार्टर मिल सके. आगे तेरी मरजी. फिर मत कहना कि कुंजू भाई ने क्वार्टर नहीं दिलाया,’’ कुंजू प्रधान ने कहा.
‘‘लेकिन मैं इतनी बड़ी रकम कहां से लाऊंगा?’’ धीमा ने अपनी बात रखी.
‘‘यह गाय तेरी है…’’ सामने खड़ी गाय को देखते हुए कुंजू ने कहा, ‘‘क्या यह दूध देती है?’’
‘‘हां, कुंजू भाई, यह मेरी गाय है और दूध भी देती है.’’
‘‘अरे पगले, यह गाय मुझे दे दे. इसे मैं बड़े साहब की कोठी पर भेज दूंगा. बड़े साहब गायभैंस पालने के बहुत शौकीन हैं. तेरा काम भी हो जाएगा.’’
कुंजू प्रधान की बात सुन कर धीमा ने रज्जो की तरफ देखा, मानो पूछ रहा हो कि क्या गाय दे दूं?
रज्जो ने हलका सा सिर हिला कर रजामंदी दे दी.
रज्जो की रजामंदी का इशारा पाते ही कुंजू प्रधान के साथ आए उस के एक चमचे ने फौरन गाय खोल ली.
रास्ते में उस चमचे ने कुंजू प्रधान से पूछा, ‘‘यह गाय बड़े साहब की कोठी पर कौन पहुंचाएगा?’’
‘‘अरे बेवकूफ, गाय मेरे घर ले चल. सुबह ही बीवी कह रही थी कि घर में दूध नहीं है. बच्चे परेशान करते हैं. अब घर का दूध हो जाएगा… समझा?’’ कुंजू प्रधान बोला.
‘‘लेकिन बड़े साहब और क्वार्टर?’’ उस चमचे ने सवाल किया.
‘‘मुझे न तो बड़े साहब से मतलब है और न ही क्वार्टर से. क्वार्टर तो धीमा का पहली लिस्ट में ही आ गया था. यह सब तो ड्रामा था.’’
कुंजू प्रधान दलित था. जब गांव में दलित कोटे की सीट आई, तो उस ने फौरन प्रधानी की दावेदारी ठोंक दी थी, क्योंकि अपनी बिरादरी में वही तो एक था, जो हिंदी में दस्तखत कर लेता था.
उधर गांव के पहले प्रधान भगौती ने भी अपने पुराने नौकर लालू, जो दलित था, का परचा भर दिया था, क्योंकि भगौती के कब्जे में काफी गैरकानूनी जमीन थी. उसे डर था, कहीं नया प्रधान उस जमीन के पट्टे आवंटित न करा दे.
इस जमीन के बारे में कुंजू भी अच्छी तरह जानता था, तभी तो उस ने चुनाव प्रचार में यह खबर फैला दी थी कि अगर वह प्रधान बन गया, तो गांव वालों के जमीन के पट्टे बनवा देगा.
जब यह खबर भगौती के कानों में पड़ी, तो उस ने फौरन कुंजू को हवेली में बुलवा लिया था, क्योंकि भगौती अच्छी तरह जानता था कि अगला प्रधान कुंजू ही होगा.
कुंजू और भगौती में समझौता हो गया था. बदले में भगौती ने कुंजू को 50 हजार रुपए नकद व लालू की दावेदारी वापस ले ली थी. लिहाजा, कुंजू प्रधान बन गया था.
ये भी पढ़ें- लव गेम : क्या शीना जीत पाई प्यार का खेल
आज धीमा के क्वार्टर के लिए नींव की खुदाई होनी थी. रज्जो ने अगरबत्ती जलाई, पूजा की. धीमा ने लड्डू बांट कर खुदाई शुरू करा दी थी.
नकेलु फावड़े से खुदाई कर रहा था, तभी ‘खट’ की आवाज हुई. नकेलु ने फौरन फावड़ा रोक दिया. फिर अगले पल कुछ सोच कर उस ने दोबारा उसी जगह पर फावड़ा मारा, तो फिर वही ‘खट’ की आवाज आई.
‘‘कुछ है धीमा भाई…’’ नकेलु फुसफुसाया, ‘‘शायद खजाना है.’’
नकेलु की आंखों में चमक देख कर धीमा मुसकराया और बोला, ‘‘कुछ होगा तो देखा जाएगा. तू खोद.’’
‘‘नहीं धीमा भाई, शायद खजाना है. रात में खोदेंगे, किसी को पता नहीं चलेगा. अपनी सारी गरीबी खत्म हो जाएगी,’’ नकेलु ने कहा.
‘‘कुछ नहीं है नकेलु, तू नींव खोद. जो होगा देखा जाएगा.’’
नकेलु ने फिर फावड़ा मारा. जमीन के अंदर से एक बड़ा सा पत्थर निकला. पत्थर पर एक आकृति उभरी हुई थी.
‘‘अरे, यह तो किसी देवी की मूर्ति लगती है,’’ सड़क से गुजरते नन्हे ने कहा.
फिर क्या था. मूर्ति वाली खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई और वहां पर अच्छीखासी भीड़ जुट गई.
‘‘अरे, यह तो किसी देवी की मूर्ति है…’’ नदंन पंडित ने कहा, ‘‘देवी की मूर्ति धोने के लिए कुछ ले आओ.’’
नदंन पंडित की बात का फौरन पालन हुआ. जुगनू पानी की बालटी ले आया.
बालटी में पानी देख कर नदंन पंडित चिल्लाया, ‘‘अरे बेवकूफ, पानी नहीं गाय का दूध ले कर आ.’’
नदंन पंडित का इतना कहना था कि जिस के घर पर जितना गाय का दूध था, फौरन उतना ही ले आया.
गांव में नदंन पंडित की बहुत बुरी हालत थी. उस की धर्म की दुकान बिलकुल नहीं चलती थी. आज से उन्हें अपना भविष्य संवरता लग रहा था.
नंदन पंडित ने मूर्ति को दूध से अच्छी तरह से धोया, फिर मूर्ति को जमीन पर गमछा बिछा कर 2 ईंटों की टेक लगा कर रख दिया. उस के बाद 10 रुपए का एक नोट रख कर माथा टेक दिया.
इस के बाद नंदन पंडित मुुंह में कोई मंत्र बुदबुदाने लग गया था. लेकिन उस की नजर गमछे पर रखे नोटों पर टिकी थी. गांव वाले बारीबारी से वहां माथा टेक रहे थे.
धीमा और रज्जो यह सब बड़ी हैरानी से देख रहे थे. उन की समझ में कुछ नहीं आ रहा था कि अब क्या होगा.
‘‘यह देवी की जगह है, यहां पर मंदिर बनना चाहिए,’’ भीड़ में से कोई बोला.
‘हांहां, मंदिर बनना चाहिए,’ समर्थन में कई आवाजें एकसाथ उभरीं.
दूसरे दिन कुंजू प्रधान के यहां सभा हुई. सभा में पूरे गांव वालों ने मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा और आखिर में यही तय हुआ कि मंदिर वहीं बनेगा, जहां मूर्ति निकली है और धीमा को कोई दूसरी जगह दे दी जाएगी.
धीमा को गांव के बाहर थोड़ी सी जमीन दे दी गई, जहां वह फूंस की झोंपड़ी डाल कर रहने लगा था.
धीमा अब तक अच्छी तरह समझ चुका था कि सरकारी क्वार्टर के चक्कर में उस की पुश्तैनी जमीन भी हाथ से निकल चुकी है.
मंदिर बनने का काम इतनी तेजी से चला कि जल्दी ही मंदिर बन गया. गांव वालों ने बढ़चढ़ कर चंदा दिया था.
ये भी पढ़ें- डांसर के इश्क में : जिस्म की चाहत में हुई भूल
आज मंदिर में भंडारा था. कई दिनों से पूजापाठ हो रहा था. नंदन पंडित अच्छी तरह से मंदिर पर काबिज हो चुका था.
खुले आसमान के नीचे फूंस की झोंपड़ी के नीचे बैठा धीमा अपने बच्चों को सीने से लगाए बुदबुदाए जा रहा था, ‘‘वाह रे ऊपर वाले, इनसान की जमीन पर इनसान का कब्जा तो सुना था, मगर कोई यह तो बताए कि जब ऊपर वाला ही इनसान की जमीन पर कब्जा कर ले, तो फरियाद किस से करें?’’
उसे अपनी मां को दिया वचन याद रहा और उस ने शराब नहीं पी. नशे में होने के बावजूद उसे जल्दी से नींद नहीं आई थी. सीमा से जुड़ी बहुत सी बीती घटनाओं को याद करते हुए वह कभी गुस्से तो कभी दुख और अफसोस के भावों से भर जाता. अपने दोनों बच्चे उसे बहुत याद आ रहे थे. अपनी जिंदगी को समाप्त कर लेने का भाव कई बार उस के मन में उठा, लेकिन बच्चों के भविष्य के प्रति अपने उत्तरदायित्व को महसूस करते हुए उस ने आत्महत्या के विचार को अपने मन में मजबूत जड़ें नहीं जमाने दी थीं.
अगले दिन सुबह अपनी मां और दोनों छोटे भाइयों के आने पर ही राकेश की नींद टूटी थी. उस की चिंता ने इन तीनों के चेहरों पर तनाव और घबराहट के भाव पैदा किए हुए थे.
मां मकान की रजिस्ट्री साथ लाई थीं. अपने दोनों छोटे बेटों उमेश और नरेश की रजामंदी से उस ने मकान बेचने के लिए वह रजिस्ट्री राकेश को सौंप दी.
‘‘बेटा, मकान तो फिर बन जाते हैं, पर मैं ने अपना बेटा खो दिया तो उसे कहां से लाऊंगी? इस शहर में तू कुछ भी ले कर नहीं आया था. फिर तू ने अपनी लगन और मेहनत से लाखों कमाए. आज बाजार में मंदी आई है तो ज्यादा दुखी मत हो. यह खराब वक्त भी जरूर बीत जाएगा. मकान बेच कर तू अपने सिर पर बना कर्जे का बोझ फौरन कम कर,’’ अपने बड़े बेटे का प्यार से माथा चूमते हुए उन की पलकें नम हो उठी थीं.
अपने दोनों छोटे भाइयों को गले लगाने के बाद राकेश एक नए उत्साह, हौसले और आत्मविश्वास के साथ आफिस जाने को घर से निकला.
‘तू इस शहर में कुछ भी तो ले कर नहीं आया था,’ अपनी मां के मुंह से निकले इस वाक्य को बारबार मन में दोहरा कर राकेश व्यापार में हुए भारी घाटे के सदमे से खुद को उबरता देख हलका महसूस कर रहा था.
ये भी पढ़ें- संदूक में लाश: हत्या की आंखों देखी कहानी
उस दिन वह आफिस में बेहद व्यस्त रहा. उसे नुकसान पहुंचाने वाले कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने पड़े, पर उन्हें लेते हुए उस का न कलेजा कांपा, न मन को पीड़ा हुई.
उस दिन रात 8 बजे के करीब जब राकेश अपनी ससुराल पहुंचा तो कई हफ्तों से उस के मन पर बना चिंता और तनाव का कोहरा बहुत हद तक छंट चुका था.
राकेश के होंठों पर मुसकान और हाथों में मिठाई का डब्बा देख सीमा और उस के घर वाले असमंजस का शिकार हो गए. अपने बच्चों के साथ हंसताबोलता राकेश उन के लिए पहेली बन गया था. हैरानी के मारे वे अपने मन में उस के प्रति बसे नाराजगी और शिकायत के भावों को भुला ही बैठे.
‘‘तुम्हारे जेवर और फ्लैट अब सुरक्षित हैं, सीमा. हमारे बीच बनी झगड़े की जड़ नष्ट हो गई है. इसलिए सारा सामान समेट कर घर लौटने की तैयारी करो,’’ अपनी पत्नी को ऐसा आदेश देते हुए राकेश रहस्यमय अंदाज में मुसकरा रहा था.
‘‘मार्किट में तो कोई बदलाव आया नहीं है. फिर आप ने कैसे सारी समस्या हल की है?’’ सोमनाथजी ने माथे में बल डाल कर सवाल पूछा.
‘‘मैं ने जो किया है उसे जान कर आप सब क्या करेंगे?’’
‘‘हम यह जानकारी इसलिए चाहते हैं कि कल को तुम सीमा के साथ जेवरों व फ्लैट को ले कर फिर से झगड़ा और मारपीट न शुरू कर दो.’’
‘‘तब सुनिए, मैं ने तांबा घाटे में ही बेचने का फैसला करने के साथसाथ मकान को एक बैंक के पास गिरवी रख दिया है.’’
‘‘तुम्हारी मां और दोनों भाई मकान को गिरवी रख देने के लिए राजी हो गए हैं?’’
‘‘बिलकुल हो गए हैं. आखिर उन का मुझ से खून का रिश्ता है. मैं जेल जाऊं या आत्महत्या कर लूं, ऐसी कल्पना ही उन के दिलों को बुरी तरह से कंपा गई थी. आप सब लोग उन की भावनाओं को नहीं समझ सकेंगे,’’ राकेश के स्वर में मौजूद व्यंग्य के भावों से उस के सासससुर, साले व पत्नी तिलमिला उठे.
सीमा ने चिढ़ कर सवाल पूछा, ‘‘अपना बिजनेस चौपट कर के अब आगे क्या करने का इरादा है?’’
‘‘माई डियर, अपने कैरियर की शुरुआत मैं ने कमीशन एजेंट के काम से की थी और अब फिर से वही बन जाऊंगा. बहुत लंबाचौड़ा व्यापार फैलाया था, पर वह सारी सफलता पानी का बुलबुला साबित हुई.
‘‘वह बुलबुला बड़ा रंगीन था और अन्य लाखोंकरोड़ों लोगों की तरह मैं किसी पागल की तरह उस के पीछे दौड़ा. जब अपनी नियति के अनुरूप बुलबुला अचानक फूटा तो मैं ने अपने होशोहवास घबरा कर खो दिए थे.
‘‘लेकिन अब मेरी समझ में आ गया है कि बुलबुले तो हमेशा अचानक ही फूटते हैं. लालच के कारण जैसा बेवकूफ मैं इस बार बना हूं वैसा फिर कभी नहीं बनूंगा,’’ राकेश ने नाटकीय अंदाज में अपने कान पकड़े और फिर ठहाका मार कर हंस पड़ा.
ये भी पढ़ें- आया: लक्ष्मी नौकरानी नहीं घर की सदस्य थी
‘‘यों हंस कर अपना सबकुछ बरबाद होने की खुशी जाहिर कर रहे हो क्या? समाज में अब कितनी बेइज्जती के साथ जीना पड़ेगा, जरा इस पर भी कुछ सोचविचार करो,’’ सीमा का चेहरा एकाएक ही गुस्से से लाल हो उठा.
राकेश ने किसी दार्शनिक के अंदाज में जवाब दिया, ‘‘सीमा, बाजार की भारी उथलपुथल ने लाखों लोगों को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है. ऐसे संकट का सामना इनसान अलगअलग ढंग से करता है. जो लोग समाज की नजरों में चमकदमक की जिंदगी जीना महत्त्वपूर्ण मानते हैं वे ऐसे कठिन समय में टूट कर बिखर जाते हैं. उन्हें हार्टअटैक पड़ते हैं, वे आत्महत्या करते हैं.
‘‘दूसरी तरह के लोग बदली परिस्थितियों का सामना हौसले और आत्मविश्वास के साथ करते हैं. वे अपनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के महत्त्व को समझते हैं. अपनों का सहारा और प्रेम उन की ताकत होता है. देखो, मेरी मां और भाइयों ने मेरा साथ दे कर मुझे संकट से निकाल ही लिया है न. जीवन की खुशियां और सुखशांति ऐसे रिश्तों से बनती हैं न कि धनदौलत के अंबार से…पर यह बात शायद तुम नहीं समझोगी.’’
सीमा से कोई जवाब देते नहीं बना. अचानक गहरी उदासी ने उसे घेर लिया और वह गरदन झुकाए लौटने की तैयारी करने कमरे में चली गई.
सिर्फ 3 महीने के अंदर राकेश की हंसीखुशी से भरी दुनिया जबरदस्त उथलपुथल का शिकार हो गई.
विश्व बाजार में आई आर्थिक मंदी से उस का तांबे का व्यापार भी प्रभावित हुआ था. अपनी पूंजी डूब जाने के साथसाथ सिर पर भारी कर्जा और हो गया था. कहीं से भी आगे कर्ज मिलने की उम्मीदें खत्म हो गई थीं. बाजार में पैसा था ही नहीं.
ऐसे कठिन समय में पत्नी सीमा भी उस का साथ छोड़ कर दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई. उसे दुख इस का भी था कि ऐसा करने की न तो सीमा ने उस से इजाजत ली और न उसे इस कदम को उठाने की जानकारी ही दी.
जिस औरत ने 18 साल पहले अग्नि को साक्षी मान कर हमेशा सुखदुख में उस का साथ निभाने की सौगंध खाई थी, उस से ऐसे रूखे व कठोर व्यवहार की कतई उम्मीद राकेश को नहीं थी.
ये भी पढ़ें- क्वार्टर : धीमा को क्या मिल पाया मकान
जबरदस्त तनाव से जूझ रहे राकेश का मन अकेले घर में घुसने को राजी नहीं हुआ, तो वह सीमा को मनाने के लिए अपनी ससुराल चला आया.
वहां उस की बेटी शिखा और बेटा रोहित ही उसे देख कर खुश हुए. सीमा, उस के मातापिता और भैयाभाभी शुष्क और नाराजगी भरे अंदाज में उस से मिले.
राकेश खुद को अंदर से बड़ा थका और टूटा हुआ सा महसूस कर रहा था. इस वक्त वह नींद की गोली खा कर सोना चाहता था पर मजबूरन उसे अपनी पत्नी व ससुराल वालों के साथ बहस में उलझना पड़ा.
‘‘क्या हम ने अपनी बेटी तुम्हें मारपीट कर के दुखी रखने के लिए दी थी?’’ बड़े आक्रामक अंदाज में यह सवाल पूछ कर उस के ससुर सोमनाथजी ने वार्तालाप शुरू किया.
‘‘आजकल मैं बहुत टेंशन में जी रहा हूं, पापा. कल रात मेरा गुस्से में सीमा पर जो हाथ उठा, उस के लिए मैं माफी चाहता हूं,’’ बात को आगे न बढ़ाने के इरादे से राकेश ने शांत लहजे में फौरन क्षमा मांग ली.
‘‘जीजाजी, आप ने तो पिछले कई महीनों से दीदी का जीना हराम कर रखा है. न आप से बिजनेस संभलता है और न शराब. गलतियां आप की और गालियां सुनें दीदी. नहीं, हम दीदी को आप के साथ और अत्याचार सहने के लिए नहीं भेजेंगे,’’ उस के साले समीर ने गुस्से से भरी आवाज में ये फैसला राकेश को सुना दिया.
‘‘तुम आग में घी डाल कर मेरी घरगृहस्थी को तोड़ने की कोशिश मत करो, समीर,’’ राकेश ने अपने साले को डांट दिया.
‘‘अभी घर न लौटने का फैसला मेरा है, राकेश,’’ इन शब्दों को मुंह से निकाल कर सीमा ने राकेश को चौंका दिया.
‘‘परेशानियों से भरे इस समय में क्या तुम मेरा साथ छोड़ रही हो,’’ राकेश एकदम से भावुक हो उठा, ‘‘मुझे बच्चों से अगर दूर रहना पड़ा तो मैं पागल हो जाऊंगा, सीमा.’’
‘‘और अगर मैं तुम्हारे साथ रही तो मेरे दिमाग की नस फट जाएगी,’’ सीमा ने पलट कर क्रोधित लहजे में जवाब दिया.
‘‘बच्चों जैसी बातें मत करो. इस वक्त तुम्हें मेरा साथ देना चाहिए या मेरी परेशानियां और बढ़ानी चाहिए?’’
‘‘राकेश, तुम एक बात अच्छी तरह से समझ लो,’’ सोमनाथजी बीच में बोल पड़े, ‘‘बिजनेस में हुए घाटे को पूरा करने के लिए सीमा अपने जेवर नहीं बेचेगी. उस के नाम पर जो फ्लैट है, उस को बेचने की बात भी तुम भूल जाओ.’’
‘‘इन को बेचे बिना मेरी समस्याओं का अंत नहीं होगा, पापा. इस महत्त्वपूर्ण बात को आप सब क्यों नहीं समझ रहे हैं?’’ राकेश गुस्सा हो उठा.
ये भी पढ़ें- सिपहिया: सरला और राघव की कहानी
‘‘तुम्हारे बिजनेस में पहले ही लाखों डूब चुके हैं. ये जेवर ही भविष्य में शिखा की शादी और रोहित की पढ़ाई के काम आएंगे. कल को सिर पर सुरक्षित छत उस फ्लैट से ही मिलेगी तुम सब को. तुम जिस मकान में रह रहे हो, उसे क्यों नहीं बेच देते हो,’’ राकेश की सास सुमन ने तीखे लहजे में सवाल पूछा.
‘‘अपने इस सवाल का जवाब आप को मालूम है, मम्मी. इस मकान में मेरे दोनों छोटे भाइयों का भी हिस्सा है. ये मकान मेरे पिता ने बनाया था.’’
‘‘लेकिन इस की देखभाल पर हमेशा सिर्फ तुम ने अकेले ही खर्च किया है. तुम्हारे दोनों भाइयों को रहने के लिए इस मकान की जरूरत भी नहीं. मेरी समझ से तुम्हें इस मकान को बेचने का पूरा अधिकार है.’’
‘‘भाइयों को हिस्सा दे कर जो मुझे मिलेगा, उस से मेरा कर्ज नहीं…’’
‘‘तब तुम भाइयों को उन का हिस्सा अभी मत दो,’’ सोमनाथजी ने उसे टोकते हुए सलाह दी.
प्रकाश राय और आशीष शर्मा बैंक से निकल कर साउथ एक्स में जहां आनंदी रहती थी, वहां पहुंचे. प्रकाश राय ने ऊपर पहुंच कर एक फ्लैट के दरवाजे की घंटी बजाई. कुछ क्षणों बाद दरवाजा खुला. प्रकाश राय को समझते देर नहीं लगी कि उन के सामने आनंदी और उस के पति आनंद गौड़ खड़े हैं और दोनों बाहर जाने की तैयारी में हैं. मिस्टर गौड़ ने आश्चर्य से प्रकाश राय को देखा. प्रकाश राय ने शांत भाव से कहा, ‘‘मुझे आनंद गौड़ से मिलना है.’’
आनंद ने आनंदी को और आनंदी ने आनंद को देखा. 2 अपरिचितों को देख कर वे हड़बड़ा गए थे.
‘‘मैं ही आनंद गौड़ हूं, आप…?’’
‘‘हम दोनों नोएडा पुलिस से हैं. एक जरूरी काम से आप के पास आए हैं. घबराने की कोई बात नहीं है. मुझे आप से थोड़ी जानकारी चाहिए.’’
‘‘आइए, अंदर आइए.’’
प्रकाश राय और राजेंद्र सिंह ने घर में प्रवेश किया. ड्राइंगरूम में बैठते हुए प्रकाश राय ने कहा, ‘‘मिस्टर आनंद, जिन लोगों का पुलिस से कभी सामना नहीं होता, उन का आप की तरह घबरा जाना स्वाभाविक है. मैं आप से एक बार फिर कहता हूं, आप घबराइए मत. बस, आप मेरी मदद कीजिए.’’
बातचीत के दौरान आनंद से प्रकाश राय को मालूम हुआ कि आनंद के परिवार में मातापिता, भाईबहन और पत्नी, सभी थे. 2 साल पहले आनंद और आनंदी का विवाह हुआ था. करोलबाग में आनंद के पिता की करोलबाग शौपिंग सेंटर नामक एक शानदार दुकान थी . टीवी, डीवीडी प्लेयर, फ्रिज, पंखा आदि कीमती सामानों की यह दुकान काफी प्रसिद्ध थी. मंगलवार को दुकान बंद रहती थी. इसीलिए मिस्टर आनंद घर पर मिल गए थे. पतिपत्नी अपने किसी रिश्तेदार के यहां पूजा में जा रहे थे कि वे वहां पहुंच गए थे. आनंद ने अपने निजी जीवन के बारे में सब कुछ बता दिया तो आनंदी ने प्रकाश राय से कहा, ‘‘अब तो बताइए कि आप हमारे घर कौन सी जानकारी हासिल करने आए हैं?’’
‘‘मिसेज आनंदी, आप यह बताइए कि आप मिसेज रोहिणी विश्वास को जानती हैं?’’
प्रकाश राय के मुंह से रोहिणी का नाम सुन कर आनंद और आनंदी भौचक्के रह गए.
‘‘हां, वह मेरी सहेली है. क्यों, क्या हुआ उसे?’’
‘‘आप की और रोहिणी की मुलाकात कब और कहां हुई थी?’’
‘‘हमारी जानपहचान हुए लगभग एक महीना हुआ होगा. फरवरी के अंतिम सप्ताह में हम दोनों घूमने आगरा गए थे. आगरा से दिल्ली आते समय शताब्दी एक्सप्रेस में हमारी मुलाकात हुई थी.’’
‘‘लेकिन जानपहचान कैसे हुई?’’
‘‘हम आगरा स्टेशन से गाड़ी में बैठे थे. रोहिणी और उस के पति भी वहीं से गाड़ी में बैठे थे. उन की सीट हमारे सामने थी. बांतचीत के दौरान हमारी जानपहचान हुई. हम दोनों के पति गाड़ी चलते ही सो गए थे. हम एकदूसरे से बातें करने लगी थीं. फिर हम बचपन की सहेलियों की तरह घुलमिल गईं.’’
ये भी पढ़ें- Short Story: चौराहे की काली
‘‘सारे रास्ते तुम दोनों के पति सोते ही रहे?’’
‘‘अरे नहीं, दोनों जाग गए थे. फिर हम ने एकदूसरे का परिचय कराया. रोहिणी को गाजियाबाद उतरना था, हमें नई दिल्ली. उतरने से पहले हम दोनों ने एकदूसरे को अपनेअपने घर का पता और फोन तथा मोबाइल नंबर दे दिए थे.’’
‘‘तुम अपने पति के साथ रोहिणी के घर जाती थी?’’
‘‘नहीं.’’
‘‘रोहिणी के पति तुम्हारे घर आया करते थे?’’
‘‘नहीं.’’
‘‘इस का कारण?’’ प्रकाश राय ने आनंद की ओर देखते हुए पूछा.
‘‘कारण…?’’ आनंद गड़बड़ा गया, ‘‘एक तो दुकान के कारण मुझे समय नहीं मिलता था, दूसरे न जाने क्यों मुझे मिस्टर विश्वास से मिलने की इच्छा नहीं होती थी.’’
‘‘रोहिणी से आखिरी बार तुम कब मिली थीं?’’ प्रकाश राय ने आनंदी से पूछा.
‘‘पिछले हफ्ते मैं रोहिणी के बैंक गई थी.’’
‘‘अच्छा रोहिणी को तुम ने आखिरी बार फोन कब किया था और क्यों?’’
‘‘शनिवार को. लाजपतनगर में शौपिंग के लिए मैं ने उसे बुलाया था. पर उस ने मुझे बताया कि रविवार को उस के यहां कुछ लोग खाने पर आने वाले थे.’’
अब तक आनंद दंपति ने जो कुछ बताया था, वह सब सही था. लेकिन ॐन के एक प्रश्न का उत्तर नहीं मिल रहा था. इतनी पूछताछ के बाद बेचैन हुए आनंद ने प्रकाश राय से पूछा, ‘‘आप रोहिणी के बारे में इतनी पूछताछ क्यों कर रहे हैं?’’
गंभीर स्वर में प्रकाश राय ने कहा, ‘‘लोग हम से सत्य को छिपाते हैं, लेकिन हमारा काम ही है लोगों को सच बताना. परसों सवेरे 6 से 7 बजे के बीच किसी ने छुरा घोंप कर रोहिणी की हत्या कर दी है.’’
‘‘नहीं..,’’ आनंदी चीख पड़ी. लगभग 10 मिनट तक आनंदी हिचकियां लेले कर रोती रही. उस के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. आनंदी के शांत होने पर प्रकाश राय ने पूरी घटना सुनाई और अफसोस जाहिर करते हुए कहा, ‘‘अभी तक हमें कोई भी सूत्र नहीं मिला है. हमारी जांच जारी है, इसलिए रोहिणी के सभी परिचितों से मिल कर हम पूछताछ कर रहे हैं. कल उस का अंतिम संस्कार भी हो गया है.’’
ये भी पढ़ें- संदूक में लाश: हत्या की आंखों देखी कहानी
‘‘लेकिन सर, किसी ने हमें इस घटना की सूचना क्यों नहीं दी?’’ आनंद ने पूछा.
‘‘मैं भी यही सोच रहा हूं मिस्टर आनंद, तुम्हारी पत्नी और रोहिणी में बहुत अच्छी मित्रता थी. फिर भी धनंजय ने तुम्हें खबर क्यों नहीं दी, जबकि उस ने कर्नल सक्सेना को तमाम लोगों के फोन नंबर दे कर इस घटना की खबर देने को कहा था. है न आश्चर्य की बात?’’
‘‘मैं क्या कह सकता हूं?’’
‘‘मैं भी कुछ नहीं कह सकता मिस्टर आनंद. कारण मैं धनंजय से पूछ नहीं सकता. पूछने से लाभ भी नहीं है, क्योंकि धनंजय कह देगा, मैं तो गम का मारा था, मुझे यह होश ही कहां था? अच्छा आनंदी, मैं तुम से एक सवाल का उत्तर चाहता हूं. रोहिणी ने कभी अपने पति के बारे में कोई ऐसीवैसी बात या शिकायत की थी तुम से?’’
‘‘नहीं, कभी नहीं. वह तो अपने वैवाहिक जीवन में बहुत खुश थी.’’
‘‘धनंजय जिस वक्त गोश्त लाने निकला था, उस समय उस ने सामान कहीं बाहर रख दिया होगा. पर उस ने कहां रखा होगा? आशीष कहीं ऐसा तो नहीं कि वह थैली ले कर नीचे उतरा हो और स्कूटर की डिक्की में रख दी हो? हो सकता है.’’ प्रकाश राय चुटकी बजाते हुए बोले, ‘‘वह थैली अभी उसी डिक्की में ही हो? तुम फौरन अपने स्टाफ सहित निकल पड़ो और धनंजय पर नजर रखो.’’
इस के बाद आशीष शर्मा ने अलकनंदा के आसपास अपने सिपाहियों को धनंजय पर निगरानी रखने के लिए तैनात कर दिया था. धनंजय अपने स्कूटर पर ही निकलेगा, यह आशीष शर्मा जानते थे. इसलिए उन्होंने स्कूटर वाले और टैक्सी वाले अपने 2 मित्रों को सहायता के लिए तैयार किया. सारी तैयारियां कर के वह अलकनंदा के पास ही एक इमारत में रह रहे अपने एक गढ़वाली मित्र के घर में जम गए.
5 मई का दिन बेकार चला गया. 6 मई को दोपहर के समय धनंजय के नीचे उतरते ही आशीष शर्मा सावधान हो गए. वह अपनी स्कूटर स्टार्ट कर के जैसे ही बाहर निकला, वैसे ही ही अपने सिपाहियों के साथ टैक्सी में बैठ कर वह उस के पीछे हो लिए. गोल चक्कर होते हुए धनंजय निरुला होटल के पास स्थित बैंक के सामने आ कर रुक गया. आशीष ने थोड़ी दूरी पर ही टैक्सी रुकवा दी. स्कूटर खड़ी कर के धनंजय ने डिक्की खोली और कपड़े की एक थैली निकाली. धनंजय के हाथ में थैली देख कर ही उन्होंने मन ही मन प्रकाश राय के अनुमान की प्रशंसा की.
थैली ले कर धनंजय के बैंक में घुसते ही आशीष ने अपने मित्र को बैंक में भेजा, क्योंकि यह जानना जरूरी था कि धनंजय का बैंक में खाता है या किसी परिचित से मिलने गया था. उन के मित्र ने लौट कर उन्हें बताया कि धनंजय मैनेजर के साथ लौकर वाले कमरे में गया है. इस से पहले सीधे मैनेजर की केबिन में जा कर उस ने एक फार्म भरा था.
धनंजय को खाली हाथ बाहर आते देख कर अपने 2 सिपाहियों को उस का पीछा करने के लिए कह कर आशीष शर्मा वहीं ओट में खड़े हो गए. धनंजय के वहां से जाते ही वह सीधे बैंक मैनेजर की केबिन में पहुंचे. अपना परिचय दे कर उन्होंने कहा, ‘‘अभी 5 मिनट पहले जिस व्यक्ति ने आप के यहां लौकर लिया है, वह वांटेड है. हमारे आदमी उस का पीछा कर रहे हैं. आप हमें सिर्फ यह बताइए कि आप से उस की क्या बातचीत हुई. ’’
ये भी पढ़ें- कुसूर किस का है: क्या था सुनीता का गुनाह?
‘‘धनंजय को एक महीने के लिए लौकर चाहिए था. यहां उपलब्ध लौकर्स में से उस ने 106 नंबर लौकर पसंद किया. नियमानुसार फार्म भर कर एडवांस जमा किया और लौकर में एक थैली रख कर चला गया.’’
आशीष शर्मा ने बैंक से ही प्रकाश राय को फोन किया. इस के बाद बैंक मैनेजर से कहा, ‘‘यह व्यक्ति शायद कल फिर आए, तब इसे लौकर खोलने की इजाजत मत दीजिएगा. मैं कुछ सिपाही कल सवेरे बैंक खुलने से पहले ही यहां भेज दूंगा. वह यहां आया तो इसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अगर यह खुद नहीं आया तो हम इसे ले कर आएंगे.’’
धनंजय को बैंक ले जाने के लिए जब प्रकाश राय अलकनंदा पहुंचे थे तो वहां शो केस की वस्तुओं को देखने के बहाने उन्होंने चाबी के गुच्छे में लौकर नंबर 106 की चाबी देख ली थी. टेलीफोन के पास रखी धनंजय की टेलीफोन डायरी को उन्होंने केवल आनंदी का नंबर जानने के लिए यों ही उल्टापलटा था. ‘ए’ पर आनंदी का नंबर न पा कर उन्होंने ‘जी’ पर नजर दौड़ाने के लिए पन्ने पलटे, क्योंकि आनंदी का पूरा नाम आनंदी गौड़ था. मगर ‘एफ’ और ‘एच’ के बीच का ‘जी’ पेज गायब था. वह पेज फाड़े जाने के निशान मौजूद थे.
पकड़े जाने के थोड़ी देर बाद ही धनंजय ने अपने आप पर काबू पा लिया था. गहरी सांस ले कर उस ने कहा, ‘‘इंसपेक्टर साहब, मैं ने ही अपनी बीवी की हत्या की है. उस के चरित्र पर मुझे लगातार शक रहता था. आगे चल कर मेरा शक विश्वास में बदल गया. लेकिन कुछ बातें अपनी आंखों से देखने पर मैं बेचैन हो उठा. मैं अपनी पत्नी को बेहद चाहता था, पर मुझे धोखा दे कर उस ने सब कुछ नष्ट कर दिया था. उस की चरित्रहीनता का कोई सबूत मैं नहीं दे सकता. मेरे पास एक ही रास्ता था, उसे हमेशा के लिए मिटा देने का. वही मैं ने किया भी.’’
प्रकाश राय धनंजय को कोतवाली ले आए. धनंजय ने बड़े योजनाबद्ध तरीके से रोहिणी का खून किया था. रविवार पहली तारीख को उस ने जानबूझ कर आशीष तनेजा और देवेश तिवारी को अपने घर बुलाया. रात 3 से 4 बजे के बीच रोहिणी की हत्या करने के बाद सवेरे उठ कर वह बड़े ही सहज ढंग से मटनमछली लाने गया, सिर्फ इसलिए कि कोई उस पर शक न करे. इतना ही नहीं, पुलिस को चकमा देने के लिए उस ने खुद चोरी भी की थी. चोरी का सारा सामान उस ने मटन लेने जाते समय स्कूटर की डिक्की में रख दिया था.
इस के बाद वह कुछ बताने को तैयार नहीं था. जब प्रकाश राय ने टेलीफोन डायरी का ‘जी’ पेज कैसे फटा, इस बारे में पूछा तो जवाब में उस ने सिर्फ 2 शब्द कहे, ‘‘मालूम नहीं.’’
धनंजय को अगले दिन कोर्ट में पेश करना था. उस रात प्रकाश राय देर तक औफिस में ठहरे थे. एक सिपाही से उन्होंने धनंजय को अपने पास बुलवाया और उसे कुर्सी पर बैठा कर बोले,‘‘धनंजय, मेरा काम पूरा हो गया है. कल तुम्हें जेल भेजने के बाद हमारी मुलाकात कोर्ट में होगी. मुझे मालूम है कि तुम कुछ न कुछ छिपा रहे हो. मैं सत्य जानने के लिए उत्सुक हूं. अब तुम मुझे कुछ भी बतोओगे, उस का कोई लाभ नहीं होगा, क्योंकि तुम्हारे सारे कागजात तैयार हो गए हैं. उस में परिवर्तन नहीं हो सकता है. तुम जो कुछ भी बताओगे, वह मेरे तक ही सीमित रहेगा. अब मुझे बताओ कि तुम ने आनंद और आनंदी को रोहिणी की हत्या की खबर क्यों नहीं दी और आनंदी के फोन नंबर का ‘जी’ पेज तुम ने क्यों फाड़ डाला?’’
धनंजय गंभीर हो गया. उस की आंखों में आंसू भर आए. कुछ क्षणों बाद खुद को संभालते हुए बोला, ‘‘जो सच है, मैं सिर्फ आप को बता रहा हूं. एक सुखी परिवार को नष्ट करना या बचाना, आप के हाथ में है. पर मुझे विश्वास है कि आप यह बात किसी और को नहीं बताएंगे.
‘‘आगरा में रोहिणी की मौसेरी बहन का विवाह था. उसी विवाह में हम आगरा गए थे. विवाह के बाद शताब्दी एक्सप्रेस से हम लौट रहे थे तो हमारी मुलाकात आनंद और आनंदी से हो गई. वे सामने की सीट पर बैठे थे. मैं 2 पैग पिए हुए था, फिर भी मुझे नींद नहीं आ रही थी. उस समय मेरी नींद उड़ गई थी.’’
ये भी पढ़ें- रफ कौपी: इसकी उम्र का किसी को नहीं पता
‘‘ऐसा क्यों?’’
‘‘मेरे सामने बैठी आनंदी और कोई नहीं, मेरी प्रेमिका थी. हम दोनों एकदूसरे को जीजान से चाहते थे.’’
‘‘क्या?’’ प्रकाश राय की आंखें हैरानी से फैल गईं, ‘‘अच्छा, फिर क्या हुआ?’’
‘‘मेरी क्या हालत हुई होगी, आप अंदाजा लगा सकते हैं. पास में पत्नी बैठी थी और सामने प्रेमिका, वह भी अपने पति के साथ. मुझे देखते ही आनंदी भी परेशान हो गई थी. मैं असहज मानसिक अवस्था और बेचैनी के दौर से गुजर रहा था, वह भी उसी दौर से गुजर रही थी. सचसच कहूं तो हम दोनों ही अपने ऊपर काबू नहीं रख पा रहे थे.
‘‘इस मुलाकात के असर से उबरने में मुझे 4 दिन लगे. तब मुझे नहीं मालूम था कि एक चक्रव्यूह से निकल कर मैं दूसरे चक्रव्यूह में फंस गया हूं. तब मैं यह भी नहीं जानता था कि इस दूसरे चक्रव्यूह से निकलने के लिए मुझे रोहिणी की हत्या करनी पड़ेगी. खैर…
‘‘ट्रेन में आनंदी और रोहिणी की गप्पें जो शुरू हुईं तो थोड़ी देर बाद वे एकदूसरे की पक्की सहेली बन गईं. आनंदी 2-3 बार मेरे घर भी आई थी. खुदा का लाख शुक्र था कि हर बार मैं घर पर नहीं रहा. मैं आनंदी से मिलना भी नहीं चाहता था. मैं उस से संबंध बढ़ा कर रोहिणी को धोखा देना नहीं चाहता था. इसलिए रोहिणी और आनंदी की बढ़ती दोस्ती से मैं चिंतित था.’’
धनंजय सांस लेने के लिए रुका. प्रकाश राय को लगा, कुछ कहने के लिए वह अपने आप को तैयार कर रहा है. उन का अंदाजा गलत नहीं था. धनंजय भारी स्वर में बोला, ‘‘एक दिन ऐसी घटना घटी कि मैं पागल सा हो गया. मुझे लगा, मेरे दिमाग की नसें फट जाएंगी. अपने सिर को दोनों हाथों से थाम कर मैं जहां का तहां बैठ गया. अपने आप पर काबू पाना मुश्किल हो गया. मैं कंपनी के काम से सेक्टर-18 गया था. वहां एक होटल में मैं ने रोहिणी को एक युवक के साथ सटी हुई बैठी देखा, हकीकत जाहिर करने के लिए यह काफी था. मैं यह जानता था कि उस होटल में रूम किराए पर मिलते थे. मैं उस होटल से थोड़ी दूरी पर ही बैठ कर कल्पना से सब देखता रहा. खून कैसे खौलता है, मैं ने उसी वक्त महसूस किया. 12 बजे उस होटल में गई रोहिणी 4 बजे बाहर निकली थी.
‘‘इस के बाद कुछ दिनों की छुट्टी ले कर मैं ने रोहिणी का पीछा किया. अनेक बार रोहिणी मुझे उसी युवक के साथ दिखाई दी. वह युवक और कोई नहीं, आनंद था…आनंदी का पति.’’
धनंजय ने आंखों में भर आए आंसुओं को पोंछा. प्रकाश राय स्तब्ध बैठे थे, पत्थर की मूर्ति बने. थोड़ी देर बाद शांत होने पर धनंजय बोला, ‘‘कैसा अजीब इत्तफाक था. विवाह से पहले मेरी प्रेमिका के साथ मेरे शारीरिक संबंध थे और विवाह के बाद मेरी प्रेमिका के पति के साथ मेरी पत्नी के शारीरिक संबंध. आनंदी को तो मैं पहले से जानता था, लेकिन रोहिणी और आनंद की पहचान तो शताब्दी एक्सप्रेस में हुई थी. यात्रा के दौरान जिस चक्रव्यूह में मैं फंसा था, उस से निकलने के लिए मैं ने रोहिणी को हमेशा के लिए मिटा दिया और आनंदी मेरी नजरों के सामने न आए, इसीलिए मैं ने टेलीफोन डायरी से ‘जी’ पेज फाड़ दिया था. मुझे जो भी सजा होगी, इस का मुझे जरा भी रंज नहीं होगा. मैं खुशीखुशी सजा भोग लूंगा. बस यही है मेरी दास्तान.’’
इस केस की बदौलत आनंद और आनंदी से प्रकाश राय की जानपहचान हो गई थी. कुछ दिनों बाद आनंद से उन्हें एक ऐसी बात पता चली कि उन का सिर चकरा कर रह गया था. जबजब आनंद और आनंदी उन के सामने आते थे, वह बेचैन हो जाते थे और सोचने पर मजबूर हो जाते थे कि काश, धनंजय और आनंदी एवं रोहिणी और आनंद का विवाह हो गया होता.
ये भी पढ़ें- उम्मीदें: तसलीमा ने थामा उम्मीद का दामन
एक दिन बातचीत में आनंद ने कहा, ‘‘मुझे धनंजय की सजा का दुख नहीं है. उसे सजा होनी भी चाहिए. मुझे दुख है तो रोहिणी का. मैं ने आप से कहा था कि रोहिणी की और मेरी मुलाकात शताब्दी एक्सप्रेस में हुई थी. रोहिणी को देख कर मैं अभेद्य चक्रव्यूह में फंस गया था. आगरा से दिल्ली तक की यात्रा के घंटे मैं ने कैसे बिताए, मैं ही जानता हूं, क्योंकि मेरे सामने बैठी रोहिणी कोई और नहीं, मेरी पूर्व प्रेमिका थी.’’
यह सुनते ही प्रकाश राय के होश फाख्ता होतेहोते बचे. विचित्र था संयोग और भयानक थी भाग्य की विडंबना. क्या सचमुच नियति के खेल में मनुष्य मात्र खिलौना होता है?
(कथा सत्य घटना पर आधारित है, किसी का जीवन बरबाद न हो, कथा में स्थानों एवं सभी पात्रों के नाम बदले हुए हैं)