सनी लिओनी बनीं फेसबुक पर ‘मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस औफ बौलीवुड’, पढ़ें खबर

फेसबुक पर 23 मिलीयन फौलोवर्स रही सनी लिओनी फेसबुक पर बौलीवुड की ‘मोस्ट एंगेजिंग अदाकारा’ बन गयी हैं. अपने सोशल मीडिया अपडेट्स और ट्रेंडी लुक्स की वजह से सनी ने अपने चाहनेवालों का ध्यान आकर्षित किया हैं. और वह फेसबुक पर सबसे ज्यादा एंगेजिंग एक्ट्रेस बन गयी हैं.

सनी लिओनी के बाद प्रतिभाशाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दूसरे स्थान पर हैं. 9.8 मिलीयन फोलोवर्स रही अनुष्का शर्मा के पिछले दिनों अपने पती के साथ के फोटोज और अपडेट्स की वजह से वह अपने चाहनेवोलों में काफी चर्चा में रहीं. और इसिलिए बाकी बौलीवूड एक्ट्रेस को पिछे छोडकर दूसरे नंबर पर रही मोस्ट एंगेजिंग अदाकारा बन गयी हैं. यह आंकड़े अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित और संशोधित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्‍म ‘अगुआ’ में दिखेगा इस एक्टर जलवा, पढ़ें खबर

अपनी दुबई टूर के फोटो और वीडियो, अपने परिवार के साथ पोस्ट किए हुए फोटोज, अपने स्टाइलिश फोटोशूट्स और डान्स रिहर्सल्स के वीडियोज की वजह से सनी लिओनी ने अपने प्रशंसकों का ध्यान फेसबुक पर अपनी तरफ आकर्षित किया हैं. और सनी को स्कोर ट्रेंड्स के 100 अंक प्राप्त कर वह नंबर वन एंगेजिंग एक्ट्रेस बनी हैं. वही 73.22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही अनुष्का की भूतान ट्रिप की तस्वीरों ने उनके प्रशंसंकों का ध्यान आकर्षित किया.

फेसुबक पर 40 मिलीयन फौलोवर्स रही प्रियंका चोपडा 60.72 अंकों के साथ तिसरे स्थान पर हैं. पिछले दिनों दिल्ली आईं प्रियंका के कम अपडेट्स ने उन्हें तिसरे स्थान पर रखा. वहीं, फेसबुक पर 14 मिलीयन फौलोवर्स रहीं, कैटरीना कैफ का वोग मैगजिन के लिए किया हौट फोटोशूट उनके चाहनेवालों को काफी पसंद आया. और 58.42 अंकों के साथ वह चौथे स्थान पर हैं. 23 मिलीयन फोलोवर्स रहीं सोनाक्षी सिन्हा के दबंग टूर के अपडेट्स ने उन्हें लोकप्रियता में पांचवे स्थान पर लाया हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सबके सामने सिद्धार्थ ने किया शहनाज को किस, रश्मि ने दिया ऐसा रिएक्शन

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह-संस्थापक अश्वनी कौल ने खुलासा किया की, “फेसबुक विश्लेषण के अलावा हम मीडिया का विश्लेषण करने के लिए 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 से अधिक समाचार स्रोतों से डेटा एकत्रित करतें हैं. इनमें ट्विटरप्रिंट प्रकाशनसोशल मीडिया पर रहीं वायरल खबरें ब्रौडकास्ट और डिजिटल प्लेटफौर्म शामिल हैं. विभिन्न परिष्कृत एल्गोरिदम तब डेटा की प्रक्रिया संसाधित करने और बौलीवुड हस्तियों के स्कोर और रैंकिंग पर पहुंचने में सहायता करते हैं.”

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शाहिद कपूर ने दी ये सलाह

शाहिद कपूर हाल ही में नेहा धूपिया के शो में पहुंचे. इस दौरान दोनों ने खूब बातचीत की. शो के दौरान नेहा ने जब शाहिद से कहा कि वो प्रियंका को परफ़ेक्ट रिलेशनशिप एडवाइस देना चाहेंगे तो शाहिद ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर देसी गर्ल को जरूर अपने एक्स बौयफ्रेंड पर नाज होगा.

क्या बोले शाहिद….

प्रियंका और निक को रिलेशनशिप एडवाइस देते हुए शाहिद ने कहा- दोनों को एक दूसरे के बैकग्राउंड को अच्छे से समझना चाहिए क्योंकि दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं. अब शाहिद की एडवाइस पर प्रियंका का क्या रिएक्शन आता है ये देखना होगा.

वैसे बता दें कि प्रियंका और शाहिद ने ‘कमीने’ और ‘तेरी मेरी कहानी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. लेकिन कुछ साल की डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए.

ये भी पढ़ें- मनोज आर पांडे की फिल्म देवरा सुपरस्टार का फर्स्ट लुक जारी

लाइव कॉन्सर्ट के बीच निक ने प्रियंका को किया Kiss, वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका इन दिनों पति निक के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. इसके साथ ही वो निक के कॉन्सर्ट में भी जाती रहती हैं. अब हाल ही में ऐसे ही लाइव कॉन्सर्ट के बीच निक ने प्रियंका को किस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका और निक के भाई केविन की पत्नी डेनियल ऑडिटोरियम के वीआईपी एरिया में खड़ी हैं और फिर वहां से तीनों भाई परफॉर्म करते हुए जाते हैं. इस दौरान निक, प्रियंका को किस करते हैं. दोनों जैसे ही एक दूसरे को किस करते हैं तो फ़ैन्स भी ज़ोर से चिल्लाने लगते हैं.

साथ में मनाया करवा चौथ…

अभी कुछ दिनों पहले प्रियंका और निक ने साथ में पहला करवा चौथ मनाया. प्रियंका ने अमेरिका में करवा चौथ मनाया. इस दौरान प्रियंका ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी. वहीं निक ने भी कुर्ता पजामा पहना था. इसके साथ ही उस दिन निक का कॉन्सर्ट भी था तो प्रियंका उसमें चूड़ा पहनकर गई थीं.

प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ़ की बात करें तो वो लास्ट फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नज़र आई थीं. प्रियंका ने 3 साल बाद इस फ़िल्म से बॉलीवुड में वापसी की है. हालांकि, फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर फ़्लॉप साबित हुई.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट पर भड़के फैंस

बिना ब्लाउज के नजर आईं ‘देसी गर्ल’, लोगोंं ने ऐसे किया ट्रोल

हमेशा अपने बोल्ड लुक से दर्शकों को लुभाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट फोटोशूट की इस
समय हर जगह चर्चा में है. हाल ही में उनका एक फोटोशूट सामने आया है जिसमें उन्होंने बिना ब्लाउज
पहने हुई हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बीते दिन ये फोटो शेयर की थी
और लिखा था कि उनके बच्चे बड़े होकर कहेंगे कि, ‘ये मेरी मम्मी है’. देसी गर्ल के इस बिना ब्लाउज
वाले फोटोशूट को देख कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. खास करके भारत के लोग प्रियंका चोपड़ा को
नसीहत भी दे रहे हैं कि वो बाहर जाकर भारतीय संस्कृति को न भूलें.

फैंस उनकी फोटोज को लेकर अपने रिएक्शन सोशल मीडिया पर बेबाकी से शेयर कर रहै हैं. एक फैन ने लिखा ‘ये तो सारे संस्कार ही भूल गई है.’ प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो देख एक ट्रोलर ने यह तक कमेंट कर दिया कि ‘ये तो आधी नंगी है’. एक तरफ जहां प्रियंका को हर कोई खरी-खोटी सुना रहा हैं, वही फेमस फैशन डिजाइनर तरुण ने उनका साथ दिया हैं. तरुण का कहना हैं कि प्रियंका चोपड़ा के फोटोशूट में कोई खराबी नहीं हैं. तरुण ने यह भी कहा कि ‘प्रियंका के फोटोशूट में मुझे कोई भी गंदगी नजर नहीं आई.

ये भी पढ़ें- जानें क्यों हैं टीवी क्वीन एकता कपूर का ये बर्थडे स्पेशल

मेरे हिसाब से तो चोली का यूज न करना एक नया एक्सपेरिमेंट है जो लोगों ने कभी नहीं देखा. एक इंडियन ब्यूटी से लेकरॉग्लोबल स्टाइल आइकन बनने तक प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह के कई सारे कदम उठाए हैं, जिस कारण उनकी इतनी इज्जत है. प्रियंका चोपड़ा एक सच्ची भारतीय आईकन हैं.’

 

View this post on Instagram

 

InStyle, July 2019.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

ये भी पढ़ें- ‘‘इंटीमसी के आधार पर फिल्म बेचाना हमारा मकसद 

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा के इंडियन स्टाइलिस्ट एमी पटेल भी मीडिया के सामने आई और कहा कि, ‘मैं सच कहूं तो मुझे साड़ी बांधनी तक नहीं आती है और प्रियंका साड़ी में सबका दिल लूट लेती हैं. वो सिर्फ तीन सेफ्टी पिन यूज करके ऐसी साड़ी बांधती है कि दर्शकों की नजरें उनहे देखती रह जाती हैं. लोगों को भी प्रियंका का देसी अंदाज काफी पसंद आया है. शायद इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा भारत की अकेली देसी गर्ल है जिसे कोई टक्कर नहीं दे सकता.

प्रियंका से अपना इंट्रोडक्शन सुन, निक हो गए गुलाबी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हौलीवुड सिंगर निक जोनास की हर तस्वीर और वीडियो उनके फैस तक पहुंच जाती है. इन दोनों ने 2 दिसंबर को शादी की और तब से अब तक इस जोड़े की कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं. लेकिन बुधवार को हुए मुंबई के रिसेप्शन में कुछ ऐसा हुआ जिसका किसी को अंदाजा ही नहीं होगा.

आइए बता दें आपको, इस रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने जब सभी मेहमानों और रिश्तेदारों के सामने अपने ‘हसबैंड’ का इंट्रोडक्शन दिया तो निक जोनास के गाल गुलाबी हो गए. निक अपने इस परिचय पर ऐसे शरमाए कि कैमरे से भी उनका यह रिएक्शन छिप नहीं सका. यह वीडियो कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर छा गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ℬollywood💛 (@bollysfitoor) on


इस वीडियो में प्रियंका ने अपने परिवार वालों, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुक्रिया अदा किया है. इसके साथ ही प्रियंका इस मौके पर काफी इमोशनल हो गईं और अपने पिता को भी याद किया. इसके बाद बड़े ही रोमांटिक अंदाज में प्रियंका ने अपने पति निक का परिचय भी दिया.

प्रियंका अपने पिता को याद करते समय काफी इमोशनल नजर आईं तो पति निक ने माहौल को हल्का करने और प्रियंका के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए माइक हाथ में ले लिया. निक बड़े मजाकिया अंदाज में कहा, ‘यह मेरा इंडिया में पहला शो है.’ निक की इस अदा पर सारे मेहमान ठहाका लगाकर हंस पड़े.

परिणीति ने चुराए निक के जूते, जानिए कितने रूपये मिले

हाल में बौलीवुड के सबसे ज्यादा ट्रेंड हो रहे कपल, निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. तकरीबन एक साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली है. शाही शादी को लेकर कपल के फैन्स बेहद उत्साहित थे. सोमवार को प्रियंका और निक शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए और फैन्स को धन्यवाद कहा.

priyanka and nick jonas wedding

हाई प्रोफाइल शादी को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया था, पर अब धीरे धीरे इससे जुड़ी बातें सामने आ रही हैं. हालिया जानकारी के मुताबिक, प्रियंका की चचेरी बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जूता चुराई की रस्म पूरी की. बताया जा रहा है कि जूते वापसी के लिए परिणीति ने निक से मोटी रकम की डिमांड रखी थी. पर निक ने मुंह मांगी रकम दी नहीं. हम आपको बताएंगे कि इस रस्म के लिए निक ने परिणीति को कितने पैसे दिए. बताया जा रहा है कि परिणीति ने निक से जूते वापसी के लिए करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए की मांग की थी. जबकि निक ने साली परिणीति को पांच लाख रुपए जूते वापसी के लिए दिए.

खबरों की मानें तो दोनों ही परिवारों ने एक-दूसरे के रीति-रिवाजों को पूरा किया. चोपड़ा और जोनास परिवार आज दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी को होस्ट करेंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि इनकी रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमन्त्री मोदी भी शरीक होंगे.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें