कपिल शर्मा का फूटा गुस्सा, Indigo एयरलाइंस को क्यों लगाई फटकार

इंडियन कौमेडियन कपिल शर्मा को आप ने हमेशा हंसतेमुसकराते देखा होगा, लेकिन ऐसा पहली दफा सुनने में आया है कि उन्होंने किसी को गुस्से में फटकार लगाई है. दरअसल, कौमेडियन कपिल शर्मा की बुधवार, 29 नवंबर की रात की फ्लाइट लेट हो गई, जिस के बाद वे इंडिगो एयरलाइंस पर जम कर भड़कते नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वे लगभग एक घंटे तक दूसरे पैसेंजर्स के साथ ट्रांजिट बस में फंसे रहे और उन्हें फ्लाइट को ले कर किसी तरह की कोई अपडेट नहीं दी गई. कपिल ने कहा कि उन्हें सिर्फ यह बताया गया कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है.


अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा, ‘डियर इंडिगो पहले आप ने हमें 50 मिनट तक बस में इंतजार कराया और अब आप की टीम कह रही है कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है, क्या? सच में? हमें रात 8 बजे तक टेक औफ करना था और 9:20 बज चुके हैं, अभी भी कौकपिट में कोई पायलट नहीं है, क्या आप को लगता है कि ये 180 पैसेंजर्स फिर से इंडिगो में उड़ान भरेंगे? कभी नहीं #इंडिगो 6ई 5149 #बेशर्म.’


कपिल ने आगे एक अपडेट में लिखा, ‘अब वे सभी पैसेंजर्स को फ्लाइट से उतार रहे हैं और कह रहे हैं कि हम आप को दूसरे प्लेन में भेज देंगे लेकिन फिर से हमें सिक्योरिटी चैक के लिए टर्मिनल पर वापस जाना होगा.’


इस के बाद कपिल शर्मा ने एक और पोस्ट किया और लिखा, ‘लोग आप की वजह से जूझ रहे हैं और इंडिगो सिर्फ झूठ, झूठ और झूठ बोल रहा है. व्हील चेयर पर कुछ बूढ़े पैसेंजर्स हैं, जिन की हैल्थ बहुत अच्छी कंडीशन में नहीं है. आप को शर्म आनी चाहिए.’

Bigg Boss 17: क्या ‘बिग बौस’ के घर में होता है सैक्स? नाविदे सोल ने खोले कई राज

इन दिनों ‘बिग बौस सीजन 17’ बड़ा ही मजेदार चल रहा है. शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देते नजर आ रहे हैं. लेकिन अब शो में एक नए मुद्दे को ले कर बातें चल रही हैं कि क्या ‘बिग बौस’ के शो में सैक्स भी होता है? दरअसल, नाविद सोल (Naved Sole) ने बाहर निकल कर कई राज खोले है, जो कि अब मीडिया की हैडलाइन बन चुकी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


आप को बता दें कि ‘बिग बौस 17’ से निकले के बाद नाविद सोल ने कहा था कि अभिषेक को ले कर उन के मन में फीलिंग्स है. वही जब उन से पूछा गया कि क्या ‘बिग बौस’ के घर में सैक्स होता है? तो नाविद ने काफी शौकिंग बात बताई. दरअसल, समर्थ जुरेल घर में आने के बाद से कई क्लिप्स वायरल हुई हैं, जिन में दर्शकों ने उन का आपत्तिजनक व्यवहार नोटिस किया था. ऐसी ही एक क्लिप पर सवाल किया गया था. जिस पर नाविद ने बताया कि उन्होंने कंबल के अंदर अजीब हरकत देखी.

नाविद ‘बिग बौस 17’ के अंदर कुछ वक्त और रहना चाहते थे, ताकि वे अपने और अभिषेक के स्पैशल रिश्ते को और समझ सकें. यह बात उन्होंने सिद्धार्थ कनन को बताई थी. सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप दिखा कर नाविद से पूछा गया कि क्या ‘बिग बौस’ के घर में सैक्स होता है? इस क्लिप में ईशा बैठी थीं और ब्लैकेंट के अंदर कुछ मूंवमेंट हो रहा था. पास में नाविद भी बैठे थे और यह सब देख रहे थे.


हालांकि, जैसे दिख रहा था उस क्लिप में ऐसा बिलकुल नहीं था. नाविद ने बताया कि वह जिग्ना का पैर था. वे अपने पैर की स्ट्रैचिंग करती रहती हैं. उस वक्त वे पैर को ऊपर-नीचे कर रही थीं. नाविद ने जिग्ना की तारीफ भी की. नाविद बोले कि मैं पूरी ईमानदारी से बताऊंगा और यह शरारत की वजह से नहीं बता रहा जब मैं मकान नं.1 वन हार्ट रूम में था, तब ईशा और समर्थ लगातार ब्लैकेंट के अंदर कुछ अजीब हरकत कर रहे है. मैं ने अंकिता से भी कहा कि ब्लैकेंट के अंदर कुछ हो रहा है. इस के बाद वे बोले कि मुझे नहीं पता कि अंदर क्या हो रहा था. इस के बाद वे हंस कर बात टाल देते हैं और बोलते हैं कि शायद योगा चल रहा होगा.

वरुण धवन ने करण को कहा ‘घर तोड़ू’, नाराज हुए ‘कौफी विद करण’ के होस्ट

Koffee With Karan Show: करण जौहर का चैट शो ‘कौफी विद करण’ का सीजन 8 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. इस शो में सेलिब्रिटीज के नए-नए राज खुल कर सामने आ रहे हैं. शो में हर दिन नए सेलिब्रिटी देखने को मिल रहे हैं. शो की शुरुआत में दीपिका-रणवीर देखने को मिले थे, बहिन अब शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, जिस में करण जौहर के सामने वरुण धवन दिख रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


आप को बता दें कि शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में काजोल और करीना कपूर को करण जौहर ट्रोल करते दिख रहे हैं. उसी के बाद इस वीडियो में वरुण धवन नजर आते है, जिस में वे शो होस्ट करने वाले करण जौहर को घर तोड़ने वाला बोलते दिख रहे हैं.

वरुण धवन कहते हैं कि करण जौहर घर तोड़ने वाले इंसान हैं, जिस के बाद क्लिप में यह भी दिखाया गया है कि करण जौहर अपने काउच से उठ कर खड़े हो जाते हैं और चिल्लाते हैं, “चुप हो जाओ, मैं यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

अपकमिंग एपिसोड में यह देखना मजेदार होगा. आने वाले एपिसोड में एकसाथ कई सितारे दिखाई दिए जाएंगे. अजय देवगन, रोहित शेट्टी, रानी मुखर्जी, कियारा आडवाणी, विकी कौशल, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे एक शो में एकसाथ नजर आएंगे.

47 साल की उम्र में घोड़ी चढ़ेंगे रणदीप हुड्डा, गर्लफ्रैंड के साथ लेंगे सात फेरे

हिंदी फिल्मों के हीरो रणदीप हुड्डा अपनी ऐक्टिंग के लिए खासा जाने जाते है. बौलीवुड में उन्होंने अपनी ऐक्टिंग के दम पर काफी नाम कमाया है. फिल्म ‘हाईवे’ में उन्होंने रंग जमा दिया था. अपनी ऐक्टिंग के अलावा रणदीप हुड्डा अपनी निजी जिंदगी को ले कर भी अकसर सुर्खियों में रहते हैं और अब खबर है कि वे घोड़ी चढ़ने के लिए तैयार हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)


जी हां, रणदीप हुड्डा 47 की उम्र में शादी करने जा रहे है. जानिए कौन हैं उन की दुलहन. आप को बता दें कि इस महीने के आखिरी तक रणदीप शादी के बंधन में बंध जाएंगे. यह शादी वे अपनी गर्लफ्रैंड लिन लैशराम से करने जा रहे है. वे भी ऐक्ट्रैस हैं, जिन्हें हाल ही में सुजाय घोष की फिल्म ‘जाने जां’ में देखा गया था. रणदीप हुड्डा की शादी में उन के नजदीकी लोग ही शामिल होंगे, जिन में दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे.

हालांकि अभी तक रणदीप हुड्डा ने इस पर अधिकारिक तौर पर कोई कमैंट नहीं किया है. वे अपनी शादी को काफी निजी रखना चाहते हैं. वे मीडिया अटैंशन नहीं चाहते हैं, इसलिए शादी के बाद इस बात का ऐलान करेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)


आप को बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के बीच 10 साल का फासला है. लिन 37 साल की हैं. वैसे, रणदीप हुड्डा ने कभी अपनी रिलेशनशिप को ले कर कुछ नहीं कहा है लेकिन सोशल मीडिया पर लिन के साथ कई फोटो शेयर की हुई हैं. साल 2021 में पहली बार उन्होंने लिन के साथ रिलेशनशिप में होने पर हिंट दिया था.

रूबीना ने शेयर किया अपना मैटरनिटी फोटोशूट, ट्रोलर्स ने ले ली क्लास

टैलीविजन की फेमस हीरोइन और ‘बिग बौस’ विजेता रूबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को ले कर चर्चा में बनी हैं. वे जल्द ही मां बनने वाली हैं. वे अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)


प्रेग्नेंसी में रूबीना हर जगह स्टाइलिश लुक में नजर आई हैं. हाल ही में उन्होंने ने अपनी पति अभिनव शुक्ला के साथ मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिस पर ट्रोलर्स जम कर उन की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन रूबीना ने भी ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर किया है. हालांकि लोगों के यह वीडियो पसंद नहीं आया है.

यह वीडियो रूबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वे बेबी बंप में नजर आ रही हैं. वे और अभिनव अलगअलग अंदाज में पोज दे रहे हैं. कभी वे कैमरे की तरफ देखती हैं, तो कभी अभिनव उन पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. दोनों ने मैचिंग व्हाइट कलर की आउटफिट पहनी हुई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

इस वीडियो में रूबीना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. इस वीडियो के साथ रूबीना ने कैप्शन में हार्ट का इमोजी बनाया हुआ है. वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया था. कुछ लोगों को यह वीडियो पसंद आया तो कुछ ट्रोलर्स ने रूबीना की क्लास लगा दी. कमैंट सैक्शन में लोगों ने उन्हे ट्रोल करना शुरू कर दिया.

एक यूजर ने लिखा है कि ‘आप को कुछ और नहीं मिला पहनने को’. दूसरे ने लिखा है कि ‘आप लोग प्रेग्नेंट होते हो तो ऐसे दिखाते हो जैसे मिडिल क्लास में पैरेंट्स बनते ही नहीं हैं. शर्मनाक है यह’. एक यूजर ने कहा कि ‘यह एकदम डिजास्टर है. बिलकुल भी अच्छा नहीं लग रहा है. इस बात का क्या प्वाइंट है कि प्रेग्नेंसी में आप न्यूड हो जाओ’. एक यूजर कहते हैं कि ‘क्या बेशर्मी है यार. सैलिब्रिटी ने तो सारी की सारी हदें ही पार कर दी हैं’.

बताते चले कि रूबीना और अभिनव ने जून, 2018 में शादी की थी. अब शादी के 5 साल बाद रूबीना मां बनने जा रही हैं. इस साल सिंतबर में एक पोस्ट लिख कर उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में कंफर्म किया था.

उर्वशी रौतेला ने खोया 24 कैरेट सोने का आईफोन, लोगों ने किया ट्रोल

बीते शनिवार सभी की निगाहें टीवी पर टिकी हुई थीं. भारतपाकिस्तान का मैच जो था. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जहां कई सेलिब्रटी भी मैच देखने पहुंचे थे, जिन में बौलीवुड की एक्ट्रेस उर्वशी रौतले भी शामिल थी.

ब्लू कलर की खूबसूरत ड्रेस में उर्वशी रौतेला इंडिया को सपोर्ट करने के लिए शामिल हुई थीं. लेकिन उन्हें मैच देखना भारी पड़ गया. दरअसल, एक्ट्रेस ने मैच देखने के दौरान असली सोने का आईफोन खो दिया, जिसे ले कर लोग अब उन्हें ट्रोल करते दिख रहे हैं.


उर्वशी रौतला का 24 कैरेट सोने का आईफोन था, जिसे ले कर वे स्टेडियम पहुंची थीं. लेकिन वहां उन से फोन गुम हो गया. एक्ट्रेस ने ट्वीट कर के इस बात की जानकारी दी और लोगों से अपील की वे उन का गुम हुआ फोन वापस ढूंढ़ने में मदद कर दें.

उर्वशी रौतेला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेरा 24 कैरेट के रियल गोल्ड वाला आईफोन खो गया है. अगर किसी को मिले तो मदद करे. जितनी जल्दी हो मुझसे संपर्क कीजिए.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)


उर्वशी ने अपनी इस पोस्ट में अहमदाबाद पुलिस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को टैग भी किया, जिस पर अहमदाबाद की पुलिस ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि फोन की डिटेल शेयर करें.

ट्रोलर्स ने किया ट्रोल

उर्वशी के पोस्ट पर ढेरों फैंस ने सांत्वना दिखाई. वहीं कई लोग उन से मजे लेते हुए दिखाई दिए. एक यूजर ने लिखा कि ‘इस से मेरा क्या फायदा होगा, मुझे क्या मिल रहा है’.

दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘किस ने बोला था वहां जाने कि लिए’. एक फैन ने लिखा कि ‘आज सुबह ही झाडू लगाते हुए मिला है मुझे. अपना पर्सनल नंबर डीएम कर दीजिए’.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)


किसी और यूजर ने लिखा कि ‘दीदी, अंटेशन पाने के लिए कुछ भी करती है’. एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि ‘देखना कही पंत न ले गया हो’.

बताते चलें कि मैच वाले दिन कई फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो और फोटोज शेयर की थीं. ऐसे में उर्वशी ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी, जिस में वे ‘चक दे इंडिया’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही थीं.

प्रियंका चौपड़ा की बुआ की बेटी Mannara chopra ने ‘बिग बौस’ के घर में मचाया तहलका

सलमान खान शो बिग बॉस 17 अब शुरु हो चुका है जिससे जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होन लग गई है, शो इस बार बिलकुल हटके है. जिसमें नए-नए कंटेस्टेंट भी नजर आए है. ऐसा ही एक नाम बिग बॉस17 में गूंज रहा है वो है मन्नारा चोपड़ा. जी हां, तेलगू फिल्में, टीवी शोज और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी मन्नारा ने बिग बॉस में एंट्री ली है. जो कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति की बहन है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)


बता दें, कि मन्नारा चोपड़ा वही है जिनका रातों-रात एक डायरेक्टर के साथ किसिंग सीन वायरल हुआ था. जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं. वही, अब बिग बॉस में मन्नारा तहलका मचा रही है. पहले दिन ही उन्हे बिग बॉस की फेवरेट कंटेस्टेंट घोषित किया गया है. जहां उन्हे अपनी पसंद का बेडरुम और घर चुनने का मौका दिया गया है. बिग बॉस हाउस में एंट्री मारने वाली मन्नारा ने बताया कि उन्होंने सलमान खान के साथ एक एड फिल्म में काम कर चुकी है. जब सलमान खान ने उन्हे एक बच्ची की तरह ट्रीट किया था. 32 साल की मन्नारा जिद, सीता और हाई फाइव जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है.

कौन हैं मन्नारा चोपड़ा

आप को बता दें कि मन्नारा चोपड़ा एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा की बुआ की बेटी हैं. उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन हिंदी सिनेमा में पैर जमाने अभी बाकी है. हालांकि हिंदी सिनेमा में उन्होंने ‘जिद’ फिल्म से शुरुआत की थी. यही उन की एकलौती हिंदी फिल्म रही है.

बता दें कि मन्नारा चोपड़ा हरियाणा की रहने वाली हैं. उन्होंने बिग बौस हाउस में जाने से पहले सलमान खान के साथ जम कर मस्ती की. पहले उन्होंने सलमान खान के साथ गोलगप्पे खाए, फिर स्टेज पर पर परफॉर्म किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)


पहले मन्नारा को ‘बिग बौस, में दूसरे कंटेस्टेंट के लिए घर और बेडरूम चुनने का मौका दिया, लेकिन मन्नारा ने कहा कि उन्हे फेवरेटिज्म पसंद नहीं है तो बिग बौस ने उन से यह पावर छीन ली और बाकि घर वालों को खुद अपने लिए बेडरूम चुनने का अधिकार दिया गया.

Swara bhaskar ने दिया बेटी को जन्म, घर में गूंजी खुशियों की किलकारियां

बॉलीवुड की जानीं-मानी हसीना इन दिनों चर्चा में है उन्होने सिर्फ अपने फैंस को ही नहीं बल्कि पूरे बॉलीवुड जगत को खुशखबरी दी है. जी हां, हम बात कर रहे है एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की. जो अब एक बच्चे की मां बन चुकी है. जिन्होने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. स्वरा ने कुछ महीने पहले ही फहद अहमद संग शादी रचाई थी. जिसके बाद उन्होने प्रेग्नेंसी रीविल कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था, अब वहीं, एक बेबी को जन्म देकर उन्होने सबको खुश कर दिया है जिसके साथ एक प्यारी सी फोटो भी शेयर की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

आपको बता दें, कि स्वरा भास्कर दो दिन पहले ही यानि 23 सितंबर को ही मां बन गई थीं. उन्होंने अस्पताल में बेटी को जन्म दिया और दो दिन के बाद ये गुड न्यूज सबके साथ शेयर की. तस्वीरों में वो और उनके पति फहद लाडली को सीने से लगाए तो उस पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा- एक दुआ कुबूल हुई, एक आशीर्वाद मिला, एक गीत गुनगुनाया गया…हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ. आपके प्यार के लिए धन्यवाद! यह एक बिल्कुल नई दुनिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

लाडली का नाम रखा राबिया

लाडली संग पहली तस्वीरों के साथ ही स्वरा और फहद ने बेटी के नाम का खुलासा भी कर दिया है. स्वरा ने बेटी का नाम राबिया रखा है जो वाकई बेहद खूबसूरत है. आपको बता दें कि इसी साल मार्च में दोनों ने कोर्ट मैरिज के बाद धूमधाम से पूरी रीति रिवाजों के साथ शादी की थी जिसका शोर सोशल मीडिया पर खूब मचा था. दोनों का रिश्ता भी किसी सरप्राइज से कम नहीं था. दोनों की पहली मुलाकात एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी. जहां से मुलाकातों का दौर बढ़ा तो इनकी दोस्ती हो गई और देखते ही देखते दोस्ती प्यार में भी बदल गई. कुछ समय पहले स्वरा ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी.

शहनाज गिल ने शेयर की सलमान खान के साथ फोटो, हो रही है वायरल

इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर खासा सुर्खियो में बने हुए है जैसे-जैसे फिल्म की डेट पास आ रही है एक्टर और टीम फिल्म के प्रमोशन में जुट गए है और जमकर मेहनत कर रहे है ऐसे में शहनाज गिल भी सलमान खान के साथ नजर आई है जिसकी एक फोटो वायरल हो रही है. जिस फोटो में सलमान और शहनाज गिल साथ खड़े नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

आपको बता दें, कि किसी का भाई किसी की जान को लेकर 18 अप्रेल से ही प्रमोशन शुरु कर दिया गया है. इस फिल्म की अपडेट सामने आ रही है साथ ही लोगों ने प्री-बुकिंग भी शुरु कर दी है. इसके बाद सलमान खान ने फिल्म का प्रमोशन करना शुरु कर दिया है इसी बीच सलमान खान की एक नई फोटो सामने आई है. जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जानकारी के लिए आपनो बता दे, कि शहनाज गिल सलमान खान के साथ इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही है शहनाज की बॉलीवुड की यह पहली फिल्म होगी. जिसे लेकर शहनाज गिल काफी खुश है.

फिल्म में सलमान के साथ होंगे ये स्टार्स

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में शहनाज गिल के साथ-साथ पलक तिवारी, पूजा हेगड़े और दग्गुबाती वेंकटेश भी अहम रोल में नजर आने वाले है. साउथ के जाने-माने स्टार राम चरण का इस फिल्म में कैमियो होगा. आपको बताते चले की सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल को बड़े पर्दे प रिलीज होने वाली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

रैपर यो यो हनी सिंह और टीना थड़ानी का हुआ ब्रेकअप, फैंस हुए ना खुश

सिंगिग की दुनिया के मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए कभी वो अपने सिंगिग क लेकर चर्चा में रहते है तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते है लेकिन इस बार चर्चा में आने की वजह उनका कोई गाना नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है जहां कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है जी हां, खबर है कि यो यो हनी सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड टीनी थड़ानी का ब्रेकअप चल रहा है जिसकी वजह से उनके फैंस ना खुश नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

आपको बता दें, कि यो यो हनी सिंह काफी लंबे समय से बॉलीवुड से दुरियां बनाएं रखे थे. लेकिन एक बार फिर वो बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे है लेकिन इसी बीच उनके ब्रेकअप की खबरे तुल पकड़ रही है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो-शोरों से चल रही है जी हां, एक रिपोर्ट के मुताबिक ये खबर सामने आई  है कि हनी सिंह और एक्ट्रेस मॉडल टीना थड़ानी के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. दोनों अब अलग हो चुके है दोनों का रिश्ता लगभग एक साल ही चला था.इतना ही नहीं, दोनों ने सोशल मीडिया से एक-दूसरे की फोटो भी डिलीट कर दी है. इसी बीच हनी सिंह और टीना थड़ानी के फैंस ना खुश है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सितंबर 2022 में हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक लेने के बाद हनी सिंह अकेले हो गए थे. इसके बाद सिंगर का नाम टीना थडानी जुड़ने लगा. दोनों ने एक इवेंट में साथ में एंट्री की थी. तब से दोनों के अफेयर को लेकर खबरें सामने आने लगी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीना थडानी और हनी सिंह का अफेयर साल 2023 के अप्रैल महीने से शुरू हुआ था. अब खबरों के मुताबिक हनी सिंह और टीना थडानी एक दूसरे को एक साल डेट करने के बाद अलग हो गए. वही, आपको बता दें, कि हनी सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है जिसे ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर गुनीत मोंगा बनाने वाली है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें