देवरानी और जेठानी : बदल रहे हैं रिश्तों के माने

आज सुबह से ही मेरी पड़ोसन शोभा के यहां उठापटक हो रही थी. जब सुबह दूध लेते वक्त मेरी उन से मुलाकात हुई तो मैं ने इस उठापटक की वजह पूछी.

वे जोश से भर कर बोलीं, ‘‘आज दोपहर को मेरे जेठजेठानी अपने परिवार समेत आ रहे हैं. बस, हम उन्हीं के स्वागत की तैयारी में बिजी थे.’’

बातों ही बातों में उन्होंने बताया कि कैसे पिछले हफ्ते से ही वे जेठानी के परिवार के हर सदस्य का मनपसंद खाना बनाने और उपहार लाने में मसरूफ थीं.

पड़ोसन की बातें सुन कर मुझे अपनी मां की याद आ गई कि जब ताईजी और ताऊजी आने वाले होते थे तो कैसे मां थरथर कांपने लगती थीं और ताईजी के आने के बाद अपने ही घर में मम्मी की जगह जीरो हो जाती थी, पर आज शोभा की बातें सुन कर नए जमाने की देवरानीजेठानी के रिश्ते की यह नई बहार मेरे मन को बड़ा सुकून दे गई.

हकीकत में आज के इस नए जमाने की बहुएं देवरानीजेठानी के बजाय सहेली और बहनें बन कर रहना ज्यादा पसंद कर रही हैं. पुरानी दकियानूसी सोच को छोड़ कर वे आज एकदूसरे की साथी बन कर समाज में इस रिश्ते को नया रूप दे रही हैं.

आज तकनीक का जमाना है. इस में एकदूसरे से जुड़े रहने के अनेक साधन हैं. इन का इस्तेमाल भी आज की औरतें अपने रिश्तों को मजबूत करने में बखूबी कर रही हैं.

मुंबई की रहने वाली अणिमा की बेंगलुरु में रहने वाली जेठानी खाना बनाने में माहिर हैं. अणिमा अकसर वीडियो कौलिंग कर के अपनी जेठानी से नईनई रैसिपी पूछती रहती है. साथ ही, उस ने कोशिश कर के अपनी जेठानी का कुकिंग का यूट्यूब चैनल भी बनवा दिया है, जिस से जेठानी भी घर बैठे अच्छीखासी कमाई कर लेती हैं. दोनों दूर रह कर भी एकदूसरे की साथी बन गई हैं.

विविधा की ससुराल में 2 जेठानियां और सास थीं. दोनों जेठानियां कम पढ़ीलिखी थीं, जबकि विविधा शादी से पहले ही एक स्कूल में पढ़ाती थी और पीएचडी भी कर रही थी.

कुछ ही दिनों के बाद विविधा ने महसूस किया कि घर का काम खत्म करने के बाद उस की जेठानियां शाम को जेठजी के औफिस से आने तक फ्री रहती हैं इसीलिए सुबहसुबह उस का तैयार हो कर घर से स्कूल चले जाना भी उन्हें रास नहीं आ रहा था.

एक दिन मौका देख कर विविधा ने जेठानियों को बिजी रहने के लिए कुछ करने की सलाह दी. उन की रुचि देख कर उस ने एक को सिलाई और दूसरी को ब्यूटीशियन का कोर्स करवा दिया.

कुछ ही दिनों में विविधा ने खुद कोशिश कर के घर के ही 2 कमरों में दोनों जेठानियों को ब्यूटीपार्लर और बुटीक खुलवा दिया.

अब जेठानियां बिजी रहने के साथसाथ कमाई भी करने लगी हैं. वे इस के लिए विविधा का गुणगान करते नहीं थकतीं. अब वे तीनों मिल कर घरबाहर का सारा काम चुटकियों में कर लेती हैं.

अपनी तीनों बहुओं का तालमेल देख सास व परिवार के मर्द भी चैन की सांस लेते हैं.

मंजू और उस की देवरानी अंजू ने अपनी समझदारी का परिचय देते हुए भाइयों की आपसी दुश्मनी को दरकिनार कर अपने संबंधों को जब सामान्य कर लिया तो दोनों भाइयों का मनमुटाव भी खुद ही खत्म हो गया.

हुआ यों कि मंजू के देवर शादी से पहले बड़े भाई के साथ ही रहते थे. सो, शादी के बाद देवरानी भी उसी घर में आ गई. शुरुआत में तो सब ठीकठाक रहा, पर कुछ दिनों के बाद ही दोनों में छोटीछोटी बातों को ले कर तनातनी होने लगी.

society

देवरानीजेठानी से शुरू हुई बात भाइयों तक पहुंचतेपहुंचते बतंगड़ बन गई और एक दिन गरम स्वभाव के दोनों भाइयों ने अलग होना ठीक समझा. नतीजतन, दोनों भाई एक ही महल्ले में अलगअलग रहने लगे.

कुछ समय बाद पढ़ीलिखी और समझदार मंजू को जब एक सामाजिक कार्यक्रम में देवरानी अंजू मिली तो वह बोली, ‘‘एक ही शहर में रह कर भी अगर हम जरूरत पड़ने पर एकदूसरे

के काम न आएं तो हमारी पढ़ाईलिखाई किस काम की. अपने ही सगे भाई से अहंकार पाल कर क्यों दूसरों को बातें बनाने का मौका दें.

‘‘अच्छा है कि हम पिछला सब भुला कर एक नई शुरुआत करें और मिलजुल कर रहें.’’

समझदार देवरानी को भी जेठानी की बात जंच गई और अगली दीवाली सब ने एकसाथ मनाने का तय किया. दोनों बहुओं की थोड़ी सी कोशिश से पिछले 3 सालों से बनी दिलों की दूरियों को मिटा कर आज अलग रहने के बाद भी दोनों भाई बड़े ही प्यार से रहते हैं और जरूरत पड़ने पर एकदूसरे का भरपूर साथ भी देते हैं.

आजकल इस हाथ दे उस हाथ ले का जमाना है. गरिमा और उस की देवरानी रीना का परिवार भी साल में एक बार जरूर साथ घूमने का प्रोग्राम बनाते हैं.

वह कहती है, ‘‘हम दोनों पैसों के मामले में पूरी साफगोई रखते हैं क्योंकि पैसा ही संबंध बिगड़ने की बहुत बड़ी वजह बन जाता है.

‘‘ऐसे प्रोग्राम में न कोई छोटा है और न कोई बड़ा. हम दोनों पूरे खर्च को

2 बराबर हिस्सों में बांट लेते हैं ताकि किसी भी तरह का मनमुटाव न हो और हमारे द्वारा चलाया गया यह सिलसिला हमारे बाद हमारे बच्चे भी चलाते रहें.

‘‘एकसाथ घूमने जाने से हम बच्चों और दूसरे मामलों में बेफिक्र तो रहते ही हैं, साथ ही हमारे बच्चों के संबंध भी मजबूत होते हैं जो उन के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है.’’

आज की देवरानीजेठानी ज्यादा समझदार हैं और प्रैक्टिकल भी. वैसे तो तनाव, तकरार और मनमुटाव के मुद्दे आज भी वही हैं, पर पढ़ाईलिखाई का असर और सोच के बड़े नजरिए के चलते वर्तमान समय की देवरानीजेठानी इन सब से अपने पारस्परिक संबंधों को कम से कम प्रभावित होने देती हैं.

कुछ साल पहले जहां आपसी मनमुटाव के चलते सालोंसाल तक भाइयों के परिवार आपस में बातचीत तक नहीं करते थे, वहीं आज की बहुएं अच्छी तरह समझती हैं कि वर्तमान समय में परिवार छोटे हैं जिस में सदस्यों के नाम पर महज 3 या 4 लोग ही होते हैं. ऐसे में सभी को कभी न कभी एकदूसरे की जरूरत पड़ती ही है, तो क्यों न अपने ही भाई के परिवार से तालमेल बिठा कर रखा जाए. इस से अपनेपन के साथसाथ रिश्ते की मजबूती बढ़ती है.

वक्तबेवक्त जरूरत पड़ने पर दूसरों से मदद ले कर अहसानमंद होने के बजाय अपने ही भाई के परिवार से मदद ली जाए. पहले जहां मान और पद की गरिमा को बहुत ज्यादा अहमियत दी जाती थी वहीं आज की बहुएं मानती हैं कि न कोई छोटा है और न बड़ा.

एक मल्टीनैशनल कंपनी में मैनेजर गरिमा के देवर की जब शादी हुई तो सभी उसे जेठानी बनने की बधाई दे रहे थे.

इस पर वह बोली, ‘‘आंटी, न कोई देवरानी है, न जेठानी. बस, सब एक परिवार के सदस्य हैं और मैं खुश हूं कि हमारे परिवार में एक सदस्य आ रही है.’’

गरिमा की यह सोच आज की नई पीढ़ी की सोच को बखूबी बयान करती है.

न्यूड फोटो के बाद मंदाना करीमी के इस हौट विडियो ने मचाया हंगामा

कुछ दिनों पहले अपनी न्यूड फोटो पोस्ट कर हड़कंप मचाने वाली अदाकारा मंदाना करीमी का अब एक ऐसा विडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. इस विडियो में मंदाना करीमी ब्‍लैक टौप और हौट-शौर्ट में नजर आ रही हैं. वह वीडियो में अपने दोस्तों के साथ डांस करते वक्त सिगरेट के कश लगाती नजर आ रही हैं.

इस विडियो को मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउंट पर शेयर किया है. मंदाना का यह अंदाज जहां कुछ लोगों को पसंद आया, वहीं कुछ लोगो ने उन्हें ‘बेशर्म’ कहा और हिदायतें देना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने मंदाना को स्‍मोकिंग करने के लिए खरी-खोटी सुनाई है. एक यूजर ने उन्‍हें ट्रोल करते हुए लिखा है, ‘…और तुम जैसे को कोई अपना आइडल मानता है..’.  कुछ लोगों ने लड़की होकर स्‍मोकिंग करने पर भी उन्‍हें ट्रोल किया है. कुछ ने कहा, ‘जब स्मोकिंग नहीं छोड़ सकतीं तो दुनिया को फिटनस के बारे में क्यों बताती हो?

लेकिन दूसरी तरफ कई लोगों ने मंदाना को इस तरह ट्रोल करने वालों को लताड़ा भी है. एक यूजर ने लिखा, ‘क्‍यों हमेशा एक महिला का ही आंकलन किया जाता है. अगर एक लड़का सिगरेट पी सकता है तो लड़की क्‍यों नहीं?’ तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप उन्‍हें क्‍यों समझा रहे हैं कि क्‍या करना है. वह एक व्‍यस्‍क हैं और वह जानती हैं कि क्‍या कर रही हैं.’

बता दें कि मंदाना करीमी सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वह बीच साइड पर रेत में न्यूड लेटी हुई हैं. इस फोटो पर उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘जिंदगी एक बीच है और मैं बस रेत में खेल रही हूं. इस फोटो के अलावा मंदाना ने अपनी एक और फोटो शेयर की थी और उसमें भी वह टौपलेस हैं.

मालूम हो कि मंदाना करीमी उस वक्त चर्चा में आईं थीं, जब उन्होंने अपने पति गौरव गुप्ता के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था. मंदाना ने आरोप लगाया था कि कई हफ्तों तक उन्हें अपने ससुराल में घुसने नहीं दिया गया. साथ ही उन्होंने कहा था कि उनकी सास के साथ कभी अच्छे संबंध नहीं रहे. गौरतलब है कि मंदाना करीमी ने गौरव से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपनाया था और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी.

प्रफेशनल फ्रंट की बात करें, तो मंदाना ‘बिग बौस’ में भी नजर आईं थीं. उन्होंने ‘राय’, ‘भाग जानी’, ‘मैं और चार्ल्स’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. फिलहाल मंदाना के पास कोई फिल्म नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी ऐक्टिव रहती हैं.

कश्मीर की उलझन

जम्मूकश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाने को मजबूर होना पड़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असफलताओं की सूची में एक और क्रमांक है. जैसे नोटबंदी, जीएसटी, स्वच्छ भारत, कालाधन, अच्छे दिन, सब का साथ सब का विकास आदि कर्मों व नारों से कुछ नहीं हुआ वैसे ही पीपल्स डैमोक्रेटिक पार्टी यानी पीडीपी के साथ मिल कर जम्मूकश्मीर में बनाई गई सरकार से नरेंद्र मोदी कुछ हासिल न कर पाए.

साझा सरकार के दौरान राज्य में अशांति रही और विघटनवादी बढ़ते रहे. मोदी सरकार ने राष्ट्रपति से संस्तुति ले कर वहां राष्ट्रपति शासन लगवा दिया है. पर इस से कुछ होगा नहीं क्योंकि अब सेना ज्यादतियां करेगी तो अंतर्राष्ट्रीय सुर्खियां बनेंगी.

जम्मूकश्मीर कमजोर नींव पर खड़ा है. 1947 से सरकारों ने इस को अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया है. भाजपा जब सत्ता में न थी तब उस ने काफी होहल्ला मचाया था कि कांग्रेस सरकार कमजोर दिल की है. पर जब भाजपा ने महबूबा मुफ्ती के साथ मिल कर वहां सरकार बनाई तो भी कश्मीर की जनता को भरोसा नहीं दिलाया जा सका कि पूरा भारत उस को बराबर का महत्त्व देता है और वह इस में सब के साथ रह कर ही खुशहाल रह सकती है.

अगर धर्म के नाम पर कश्मीरियों को बहकाया जा रहा है तो इस का दोष भी भाजपा को दिया जाएगा क्योंकि वही पूरे देश में हिंदू पौराणिक धर्म लाने की बात करती रहती है. जब केंद्र की सरकार धर्म के इशारे पर चलेगी तो कश्मीर की जनता कैसे धर्म को त्याग कर आर्थिक विकास की खातिर विरोध करना छोड़ दे.

कश्मीर का इतिहास बहुत ही उलझा हुआ है. हो सकता है उसे सुलझाने में सदियां बीत जाएं और वहां की जनता न दिल्ली के और न ही किसी और के साथ चलना चाहे.

यूरोप के कितने ही देशों में आज तमाम तकनीक, आर्थिक विकास, बराबरी के सिद्धांतों के रातदिन के रागों के बावजूद इतिहास की कब्रें खोद कर अपनी अलग राष्ट्रीयता की मांग की जा रही है. भारत में तो धर्म के अनुसार ही देश का विभाजन हुआ और उसी आधार पर हम पाकिस्तान को शत्रु

मान रहे हैं. कश्मीरियों को समझाना कि धर्म से विकास संभव नहीं, बहुत मुश्किल है.

राष्ट्रपति शासन लगाने का लाभ भाजपा ने यदि देश के अन्य हिस्सों के चुनावों में उठाया तो बात और बिगड़ेगी. देश की रगों में वैसे भी विषैले कीटाणु भरे हैं और यदि ऐसे वायरस ज्यादा इंजैक्ट किए गए तो देश की रहीसही इज्जत भी धूल में मिल जाएगी.

बाप बड़ा न भैया सब से बड़ा रुपैया

पिछले अंकों में आप ने पढ़ा:
धन्ना ने शहर में पढ़ाई शुरू कर दी. वहां उस ने अपने मास्टरों को घीदूध बेचने के बहाने चूना लगाना शुरू कर दिया. जिन लोगों से वह दूध खरीदता था, उन्हें भी पैसे देने में बदमाशी करता था. बाद में उस ने दूध का कारोबार करने के लिए गांव की अपनी भैंसें हड़पने की योजना बनाई.
अब पढ़िए आगे:

धन्ना की बात सुन कर सभी चुप थे. रामभजन और गणेश ने कई सवाल खड़े किए, पर धन्ना ने बड़ी ही चालाकी से उन के दिमाग में यह बात बैठा दी कि कुछ ही दिनों में घर की हालत सुधर जाएगी.

थोड़े ही दिनों में धन्ना ने भागदौड़ कर के शहर में अपना काम शुरू कर दिया. वह दिनभर दुकान चलाता और सुबहशाम दूध का काम कर लेता. कुछ मेहनत और कुछ बेईमानी की बैसाखियों से उस का धंधा अच्छा चल पड़ा. वह घर वालों को भी जरूरी सामान और थोड़ेबहुत पैसे भी हर महीने दे आता, ताकि वे भैंसों के लिए ज्यादा शोरगुल न मचाएं.

धन्ना की दुकान पर सभी तरह के लोग आते थे. उन में कुछ बदमाश भी थे. धन्ना की उन से गाढ़ी दोस्ती हो गई. उन्हीं दिनों शहर में दंगे हो गए. धन्ना ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर खूब लूटखसोट की. इस दंगे में उस के हाथ काफी जेवरात और कीमती सामान लग गए. उस की माली हालत काफी मजबूत हो गई.

एक दिन सुनने में आया कि जिस मकान में वह रह रहा था, उसे ही हड़प लिया. बेचारा मकान मालिक गुंडों से डर कर चुपचाप अपने घर बैठ गया. धन्ना की अच्छी माली हालत का नतीजा यह हुआ कि उस के कई जगह से रिश्ते आने लगे. आखिरकार रामशरण नाम के एक शख्स की लड़की धन्ना को पसंद आ गई.

‘‘तुम अपने मांबाप को बुला लो, तो रिश्ता पक्का कर दिया जाए.’’ ‘‘ऐसी कोई बात नहीं है. पिताजी ने सबकुछ मेरे ऊपर छोड़ रखा है.’’

‘‘तो बताओ, फिर तुम्हें कैसी शादी चाहिए. हमारे पास देने को ज्यादा कुछ नहीं है,’’ रामशरण ने कहा. ‘‘जी, कलपरसों भी कई जगह से रिश्ते आए थे, पर आप की वजह से मैं ने उन से मना कर दिया. रही बात लेनदेन की, तो मैं भी इस के खिलाफ हूं, मगर गांव में एक परिवार से हमारे मतभेद हैं. उन के लड़के की हाल ही में शादी हुई है. कम से कम उस से तो अच्छी शादी होनी ही चाहिए. यह हमारी इज्जत का सवाल है,’’ धन्ना ने कहा.

‘‘कैसी शादी हुई है उस की?’’ ‘‘जी, 15 तोला सोना और 2 किलो चांदी तो उन्होंने अपनी लड़की को दी है और एक लाख रुपए नकद व एक मोटरसाइकिल दहेज में दी है. कम से कम इतना तो होना ही चाहिए,’’ धन्ना ने एक शातिर सौदागर की तरह कहा.

रामशरण के एक ही लड़की थी, इसलिए उस ने सोचा कि खाताकमाता लड़का है, लड़की भी सुख पाएगी. रामशरण ने कहा, ‘‘मोटरसाइकिल तो हम नहीं दे सकते, लेकिन बाकी जो तुम ने बताया है, वह सबकुछ दे देंगे.’’

यह सुन कर धन्ना थोड़ी देर तक कुछ सोचता रहा, फिर राजी हो गया. उस ने कहा, ‘‘ठीक है, आप मुहूर्त दिखा कर मेरे पिताजी से मिल लीजिए.’’ सबकुछ ठीक रहा. रामशरण ने शादी में जीजान लगा दी, ताकि लड़की को कोई उलाहना न मिले. दहेज में मिले सारे रुपए धन्ना ने बड़ी ही चालाकी से अपने कब्जे में कर लिए.

धन्ना अपनी पत्नी लाली के साथ शहर में रहने लगा. उन्हीं दिनों उस के एक दोस्त ने कहा कि शहर के बाहर बाईपास रोड पर एक खेत बिक रहा है. अगर हम दोनों जुगाड़ कर के उसे ले लें, तो बाद में उस में प्लौट काट कर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है. धन्ना को यह सलाह अच्छी लगी. इस के लिए बड़ी रकम की जरूरत थी. इतनी रकम का कहां से बंदोबस्त होगा.

धन्ना इन्हीं सवालों की उधेड़बुन में था कि तभी उस के दिमाग में कोई नया प्लान आ ही गया और उस के होंठों पर कुटिल मुसकान दौड़ने लगी. अगले ही दिन धन्ना अपने गांव पहुंच गया. शादी के बाद सारे घर वाले उस से नाराज थे. सभी गिलेशिकवे करने लगे कि एक तो हमारी भैंसें ले गया, ऊपर से शादी के सारे पैसे भी हजम कर गया. कोई भी उस से सीधे मुंह बात नहीं कर रहा था.

धन्ना ने अपनी सफाई में कहा, ‘‘तुम क्या सोचते हो कि मैं ने सारे पैसे उड़ा दिए या फुजूलखर्ची के लिए ले गया था?’’

‘‘तो फिर कहां हैं पैसे? उन्हें हमें वापस ला कर दो,’’ रामभजन ने तमतमाते हुए पूछा. ‘‘मैं बाईपास रोड पर एक खेत ले रहा हूं. उस की कीमत 5 लाख रुपए है. एक लाख रुपए तो शादी वाले हैं और एक लाख की मेरे पास बचत है. अभी मैं 3 लाख रुपए कर्ज लेने का बंदोबस्त कर रहा हूं.

‘‘जब मैं उस में प्लौट काट कर बेचूंगा, तो वह 25 लाख रुपए का बिकेगा. फिर हमें किसी के आगे हाथ फैलाने की क्या जरूरत है. 3 महीने में ही प्लौट काट कर बेच दूंगा, फिर तुम जितने चाहो रुपए ले लेना,’’ भोलेभाले संतू ने तो धन्ना की बात का यकीन कर लिया, लेकिन दोनों भाई उसे शक की नजरों से देख रहे थे.

थोड़ी ही देर में धन्ना ने अपनी चालाकी भरी बातों से भोलेभाले परिवार को हरा दिया. आखिर में धन्ना ने कहा, ‘‘मैं मांबापू को भी साथ ही रखूंगा. वे थोड़ीबहुत देर दुकान पर बैठ जाया करेंगे. लाली का भी मन लगा रहेगा.’’

इस बात पर किसी को कोई एतराज नहीं था. अगले दिन धन्ना अपने मांबाप को ले कर शहर पहुंच गया. 2-4 दिन धन्ना ने उन की खूब खातिरदारी की. वे भी अब खुश थे.

एक दिन धन्ना ने संतू के सामने एक कागज का पुलिंदा रखते हुए कहा, ‘‘बापू, यह दुकान मैं तुम्हारे नाम कर रहा हूं. लो, यहां अंगूठा लगा दो.’’ भोलेभाले संतू ने उन कागजात पर 4-5 जगह अंगूठा लगा दिया.

दरअसल, गांव की सारी जमीन संतू के नाम ही थी. धन्ना ने धोखे से अंगूठा लगवा कर उसे गिरवी रख कर 3 लाख रुपए उधार ले लिए. एक दिन धन्ना अपने मांबाप से कहने लगा कि शहर में खर्चा बहुत होता है, तुम अब गांव में ही रहो. इस के बाद उस ने दोनों को गांव भेज दिया, फिर कभी उन की सुध नहीं ली.

गांव जा कर जब उन लोगों को यह पता लगा कि धन्ना ने उन के साथ धोखा किया है, तो उस की मां यह सदमा सहन नहीं कर सकी और मर गई. धन्ना को मां की मौत की खबर दी गई, पर वह नहीं आया.

अंतिम संस्कार के बाद धन्ना का बड़ा भाई रामभजन दुखी हो कर घर छोड़ कर साधु बन गया और कहीं चला गया.

एक दिन धन्ना के साले हरिराम का अपहरण हो गया. वह मांबाप का एकलौता लड़का था. सभी लोग हैरानपरेशान इधर से उधर उस की खोज में भागेभागे फिर रहे थे. उसे सभी जगह ढूंढ़ा, मगर हरिराम का कहीं कोई सुराग नहीं लगा.

धन्ना को हरिराम के अपहरण होने की खुशी हो रही थी. उस ने सोचा कि शायद वे लोग फिरौती की रकम नहीं दे पाएंगे, इसलिए अपहरणकर्ता हरिराम को मार डालेंगे. फिर धन्ना उन की सारी जमीनजायदाद का अकेला ही वारिस

बन जाएगा. सारे रिश्तेदार हरिराम का पता लगाने की कोशिश में थाने, कचहरी वगैरह में मारेमारे फिर रहे थे. ऐसे में धन्ना इन सब से उलट शहर के सरकारी शवगृह के बाहर बैठा था. वह यही सोच रहा था

कि अब तक तो अपहरणकर्ताओं ने उस की हत्या कर दी होगी. लाश मिली होगी तो उसे पोस्टमार्टम के लिए यहीं लाया जाएगा.

सुबह से शाम हो गई, मगर धन्ना शवगृह में आते हुए मुरदों की पहचान में ही लगा रहा. उधर हरिराम को अपहरण करने वाले ने छोड़ दिया. वह घर आ गया. हरिराम को सकुशल देख कर धन्ना का चेहरा उतर गया. चेहरे पर आतेजाते भावों से लग रहा था, मानो उसे धंधे में बहुत बड़ा घाटा हो गया.

इधर, धन्ना के भाई गणेश ने मेहनतमजदूरी कर के और कुछ कर्ज ले कर अपनी दोनों लड़कियों की शादी कर दी. धन्ना ने शादी में फूटी कौड़ी भी मदद नहीं की. धन्ना की बेईमानी ने संतू को तोड़ कर रख दिया. उस की सेहत भी दिनोंदिन गिरने लगी थी.

समय अपनी रफ्तार से गुजरता जा रहा था. धन्ना के एक ही लड़का था, जो अब शादी के लायक हो चुका था. धन्ना ने एक दिन उस की शादी राजवंती नाम की एक लड़की से कर दी. उस का पिता रामा गरीब किसान था. धन्ना ने ऐन वक्त पर उस से ज्यादा दहेज की मांग कर दी. वह बेचारा हाथ जोड़ कर धन्ना के आगे गिड़गिड़ाता रहा. रामा के पास केवल 3 बीघा खेत था, उसी के सहारे वह अपने बच्चों को पालतापोसता था. धन्ना ने कहा, ‘‘तुम अपना 3 बीघा खेत मेरे लड़के के नाम कर दो. दहेज की भरपाई हो जाएगी.’’

मजबूरी में रामा ने उस के नाम 3 बीघा जमीन कर दी. शादी के 2-3 महीने तो सबकुछ ठीकठाक चलता रहा, मगर एक दिन धन्ना ने अपने लड़के रतिराम को बुला कर कहा, ‘‘देख रतिराम, तेरी शादी मेरे मनमुताबिक नहीं हुई है. हमें हमारी इज्जत के मुताबिक दहेज और रिश्तेदारी नहीं मिली है. मैं इस शादी से बिलकुल खुश नहीं हूं.’’ ‘‘लेकिन, पिताजी अब तो जो होना है, सो हो गया. अब इस बारे में बात करना बेकार है.’’

‘‘नहीं, अभी बहुतकुछ हो सकता है.’’ ‘‘क्या हो सकता है?’’

‘‘तुम्हारी दूसरी शादी.’’ यह सुन कर रतिराम चौंक गया. उस ने सकपका कर कहा, ‘‘पिताजी, मेरी शादी हो चुकी है. राजवंती एक अच्छी और समझदार पत्नी है. मुझे उस से कोई शिकायत नहीं है.’’

‘‘तू तो राजवंती के चक्कर में अंधा हो गया है. तू उस का गुलाम

बन गया है. मैं तेरे लिए इस से भी खूबसूरत पत्नी ला दूंगा. मैं ने कई जगह लड़की भी देख रखी हैं,’’ धन्ना तमतमाते हुए बोला. दोनों में काफी बहस होती रही, पर रतिराम ने दूसरी शादी के लिए हां नहीं की. अब धन्ना ने मन ही मन कुछ तय कर लिया. अगर राजवंती को रास्ते से हटा दिया जाए, तो रतिराम अपनेआप मान जाएगा.

एक दिन रतिराम अपनी मां के साथ किसी काम से ननिहाल गया हुआ था. धन्ना ने मौका देख कर पानी की मटकी में जहर मिला दिया. वह खुद बहाना बना कर कहीं चला गया. राजवंती ने दोपहर का खाना उसी पानी से बनाया और खा लिया. थोड़ी देर में उस की तबीयत बिगड़ने लगी. उस के जोरजोर से चीखने पर पड़ोसी उसे अस्पताल ले कर गए, मगर उस ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस केस दर्ज हो गया. 2 महीने तक पुलिस छानबीन करती रही. आखिरकार धन्ना को हिरासत में ले लिया गया. धन्ना को बचाने के लिए रतिराम ने काफी जायदाद बेच कर केस लड़ा, परंतु उसे छुड़ा नहीं पाया. गांव वाली गिरवी जमीन का ब्याज इतना हो गया कि उसे छुड़ाना नामुमकिन था.

धन्ना को अपने किए का फल तो मिल गया, पर अभी भी उस के चेहरे पर पछतावा नहीं दिखाई दे रहा था. अगर उस के चेहरे पर कुछ दिखाई दे रहा था, तो केवल फर्जीवाड़े की किसी भावी योजना को आखिरी रूप देने का धुंधला तानाबाना.

बोल्ड तस्वीरों पर फिर ट्रोल हुईं हिना खान

छोटे परदे की फेमस बहु ‘अक्षरा’ यानि हिना खान आज अपना म्यूजिक वीडियो रिलीज करने वाली हैं. हिना के इस म्यूजिक वीडियो का नाम ‘भसूड़ी’ है. हाल ही में हिना ने अपने इस म्यूजिक वीडियो का टीजर अपने सोशल मीडिया से रिलीज किया था. इस टीजर को रिलीज करते हुए हिना ने बताया था कि यह म्यूजिक वीडियो 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है.

हिना खान आजकल अपने इस म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन करने दिल्ली पहुंची हुई हैं. प्रमोशन के दौरान हिना काफी दिलकश अंदाज में दिखी. प्रमोशन से जुड़ी फोटो-वीडियो हिना ने अपने सोशल मीडिया आकाउंट पर पोस्ट किया हैं. इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘तुम मुस्लिम ही हो ना? अल्लाह से खौफ खाओ.’ हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी है, जो हिना के इस म्यूजिक वीडियो के लिए बेस्ट विशेस देते हुए उनके इस खूबसूरत अवतार की तारीफ भी कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘लुकिंग सो स्ट्यालिश, बेस्ट औफ लक.’

आपको बता दें कि हिना इस म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज देने जा रही हैं. इससे पहले भी हम ‘बिग बौस 11’ में हिना खान की आवाज को सुन ही चुके हैं, जब भी हिना ‘बिग बॉस’ के घर में बोर होती थीं तब गाना गा कर खुद का मन बहलाती थीं. शो के होस्ट सलमान खान भी हिना के सिंगिंग कायल थे और शो के दौरान कई बार हिना के सिंगिंग की तारीफ कर चुके थे.

इस म्यूजिक वीडियो में सोनू ठुकराल ने अपनी आवाज दी है और कंपोज प्रीत हुंडल ने किया है. म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर रौबी सिंह हैं. गाने की शूटिंग पंजाब के पटियाला में की गई है.

नाच और नैतिकता

रैस्टोरैंटों में लाइव बैंड पर लड़कियों का नाच नैतिक है या अनैतिक, इस पर लंबी बहस चल रही है. मुंबई पहले डांस बारों से भरा हुआ था पर कुछ नैतिकता के नाम पर, कुछ शोरशराबे की वजह से, कुछ अपराधी किस्म के लोगों के जमा होने की वजह से, तो कुछ आपसी मारपीट से पैदा हुई लौ ऐंड और्डर की समस्या के कारण एकएक कर के सभी राज्यों में इन पर रोक लग गई है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के कर्नाटक पुलिस नियमों को सही ठहराया जिन में इन पर इतनी रोकटोक के नियम बना दिए गए थे कि कोई रैस्टोरैंटों में लाइव बैंडों के साथ कैबरे डांस करा ही नहीं सकता था.

सुप्रीम कोर्ट ने नैतिकता की बात तो कम की है पर सारी जिम्मेदारी पुलिस पर छोड़ कर और पुलिस को खुली छूट दे कर इन कैबरे डांसों को बंद कराने का फैसला दे दिया.

बार के डांसों या रैस्टोरैंटों के कैबरे डांसों की वकालत करना मुश्किल है जबकि ये बंद हालों में होते हैं. इस के उलट आजकल गांवों और कसबों में खुले में पंडाल लगा कर भड़काऊ नाच कराए जा रहे हैं और कुछ तो हिंदू त्योहारों या भजनों, जागरणों के नाम पर भी भड़काऊ डांस कराए जा रहे हैं. यूट्यूब इस तरह के डांसों से भरा पड़ा है. 5-7 साल पहले तक हिंदी फिल्मों में जब तक एक ऐसा डांस न हो उसे पूरा नहीं माना जाता था.

नाचना या नाच देखना बहुत ही पुरानी परंपरा है और यह तकरीबन कुदरती है. आदिवासियों और अफ्रीका के कबीलों में हर छोटे मौके पर नाच जरूरी है. इनसान ने नाचना क्यों शुरू किया, इस बहस में न जा कर यह देखा जाना चाहिए कि मंदिरों में होने वाले नाचों या सड़क पर होने वाले नाचों का नैतिकता से या कानून व्यवस्था से क्या लेनादेना है? नैतिकता तो बहुत ही उलझी बात है. एक समय सिर पर बिना पल्ला डाले जवान लड़कियां अनैतिक मानी जाती थीं, आज बौबकट बाल नैतिकता की ही सीमा में हैं. एक समय भारत में टांगें दिखाना अनैतिक था, आज स्कर्ट पहनना नैतिक है. नैतिकता का असल में न पोशाक से लेनादेना है, न नाचनेगाने से.

धर्म के बिचौलिए असल में अवसर ढूंढ़ते रहते हैं कि आम आदमी कहीं सुखी तो नहीं हो रहा. वे चाहते हैं कि हर सुख की चीज या काम मंदिरों के तले हो या न हो. हिंदू धर्म हर समय आम आदमी को पापी ठहराने में लगा रहता है और उसी के पैरोकार व दुकानदार हर मजे वाले काम को अनैतिक करार कर देते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इसी को समाज की जरूरत माना है.

नाचना या नाच दिखाना असल में मौलिक अधिकारों में है. यह अभिव्यक्ति का अधिकार भी है और इस से पैसे मिलते हैं, इसलिए यह जीवन का आधार भी है. कानून व्यवस्था के खराब होने का डर तो हर बात में हो सकता है. बाजारों में बम फटते हैं तो इस का यह मतलब तो नहीं है कि उन्हें बंद करा दिया जाए. कारखानों में हड़तालें होती हैं तो कारखानों को बंद तो नहीं किया जा सकता.

औरतें अपना शरीर दिखा कर, नाच कर पैसा कमाएं, इस पर कुछ को एतराज हो सकता है पर यह औरतों के अधिकार क्षेत्र में दखल भी है. उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट कुछ उदारता बरतता.

कौन है गीता की बदहाली का जिम्मेदार

अनाथ गीता शायद दुनिया की पहली ऐसी लड़की है जिस के मांबाप, पता, जातिधर्म का किसी को पता नहीं. यहां तक कि गीता नाम भी उसे पाकिस्तानियों ने दिया है.

गीता की दुखद कहानी तो उस के पैदा होने के साथ ही शुरू हो गई थी क्योंकि वह न तो बोल सकती थी और न ही सुन सकती थी. सरकारी जबान में कहें तो वह मूकबधिर यानी गूंगीबहरी है.

गीता कौन है और कहां की है, इस सवाल का जवाब हासिल करने की जीतोड़ कोशिशें सरकार के विदेश मंत्रालय ने कीं, लेकिन अब तक वह भी नाकाम ही रहा है.

साल 2003-04 में मासूम गीता भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली ट्रेन में लावारिस हालत में पाकिस्तानी सैनिकों को मिली थी.

पाकिस्तानी सैनिकों ने तरस खा कर उसे कराची की मशहूर समाजसेवी संस्था ईधी फाउंडेशन के हवाले कर दिया तो गीता वहीं की हो कर रह गई. इस फाउंडेशन के कर्ताधर्ता पाकिस्तान के नामी समाजसेवी अब्दुल सत्तार और उन की बीवी बिल्किस बेगम ने उसे हिंदू मानते हुए गीता नाम दे दिया था.

इन दोनों मियांबीवी ने लाख कोशिशें कीं, पर गीता के घरबार और मांबाप का पता नहीं चला.

गीता चूंकि हिंदू और हिंदुस्तानी मान ली गई थी, इसलिए ईधी फाउंडेशन में ही उस के पूजापाठ के इंतजाम कर

दिए गए. लेकिन भगवान भी गीता के पूजापाठ के आगे नहीं पसीजा और गीता गुमनामी की जिंदगी जीने लगी.

और जब वतन आई  गीता की कहानी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जानकारी में आई तो वे पसीज उठीं. उन्हें लगा कि अपने देश की इस लड़की को अगर उस के घर और मांबाप से मिला दिया जाए.

गीता 14 साल पाकिस्तान के ईधी फाउंडेशन में रही और वहीं जवान हुई. एक तरह से पाकिस्तान ही उस का घर और वतन हो गया था. यह कशिश मिट्टी की ही कही जाएगी कि उसे इतने साल बाद भी अपना घर और देश याद आते थे.

सुषमा स्वराज ने पहल करते हुए पाकिस्तान से गीता मांगी तो पाकिस्तान ने मना नहीं किया और गीता को सौंपने के लिए राजीखुशी रजामंदी जता दी.

लंबी सरकारी कवायद के बाद आखिरकार 26 अक्तूबर, 2015 को गीता के भारत आने की तारीख तय हुई.

इस के पहले गीता की वापसी को ले कर खूब होहल्ला मचा. मीडिया ने स्क्रीन और पन्ने गीता की वापसी से रंग डाले थे. सुषमा स्वराज की नेकदिली की तारीफ हुई. तब तय है कि तब उन्हें कतई अहसास नहीं रहा होगा कि वे हवन करते अपना हाथ जला रही हैं.

तयशुदा तारीख को गीता पाकिस्तान एयरलाइंस के हवाईजहाज से भारत आई तो उस का स्वागत राजकुमारियों सरीखा किया गया. हवाईअड्डे पर नेताओं और अफसरों की फौज खड़ी हुई थी. तब गीता के साथ उस की मुंहबोली मां बिल्किस बेगम और उन का बेटा फैजल ईधी भी था.

वाहवाही लूटने की गरज से गीता को तब के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से खासतौर से मिलवाया गया. हालांकि यह एक बेतुकी बात थी क्योंकि गीता तो जानतीसमझती ही नहीं थी कि इन हस्तियों के माने क्या होते हैं और इन तीनों को भी समझ नहीं आ रहा था कि गीता से क्या बात करें और कैसे करें.

इस के पहले गीता जब पाकिस्तान में थी तब उस का फोटो विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था. मंशा और मकसद यह था कि गीता के मांबाप मिल जाएं और उसे घर ले जाएं.

देशभर के राज्यों के कोई दर्जनभर मांबापों ने गीता पर दोवदारी जताई, तो विदेश मंत्रालय ने तय यह किया कि गीता का डीएनए मैच किया जाएगा जिस से उसे उस के असली मांबाप को ही सौंपा जाए. ईधी फाउंडेशन भी इसी शर्त पर तैयार हुआ था.

society

जब दावेदारों के फोटो गीता को दिखाए गए तो उस ने बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले जनार्दन महतो नाम के शख्स को अपना पिता बताया. जनार्दन महतो ने भी कहा था कि गीता ही उन की खोई हुई बेटी है जो सालों पहले बिछुड़ गई थी.

एक वक्त में यह मान लिया गया था कि जनार्दन महतो ही गीता के असली पिता हैं. हालांकि ईधी फाउंडेशन के फैजल ईधी को शक था कि गीता महज भारत जाने की गरज से झूठ बोल रही है. इस बाबत उन्होंने कहा भी था कि मुमकिन है, गीता गुमराह कर रही हो लेकिन भारत में गीता की वापसी को ले कर इतना होहल्ला मचा दिया गया था कि फैजल की आवाज उस में दब कर रह गई.

गीता को कई हस्तियों से मिला कर मध्य प्रदेश के इंदौर के एक मूकबधिर केंद्र भेज दिया गया. इस की कर्ताधर्ता वहां की मशहूर समाजसेविका मोनिका पंजाबी हैं. गीता की देखरेख और खर्चे के लिए सरकार उन के केंद्र को 30,000 रुपए महीना देती है. लेकिन अब तक गीता के स्वागतसत्कार पर ही लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं.

गीता का डीएनए जनार्दन महतो से नहीं मिला तो मानो गाज सी गिरी. उसी समय में यह बात उजागर हुई कि जर्नादन महतो की गुम लड़की की शादी तो लुधियाना के उमेश महतो नाम के शख्स से बचपन में ही हो चुकी थी और उमेश से उसे एक बेटा भी है. इधर गीता इशारों में बता रही थी कि उस की तो कभी शादी ही नहीं हुई थी.

लेकिन उम्मीद की किरण अभी बाकी थी. सोचा यह गया कि जनार्दन महतो न सही किसी और दावेदार से उस का डीएनए मैच हो सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं तो सुषमा स्वराज की कवायदों और कोशिशों पर पानी फिरता नजर आया. 2 साल में कई बार वे गीता से मिलीं तो गीता ने हर बार उन्हें मांबाप से मिलाने का वादा इशारों में याद दिलाया.

खजूर पे अटकी

इंदौर के सैंटर में रहतेरहते एक दफा गीता भाग गई तो खासा हड़कंप मच गया. शहर के 3 थानों की पुलिस उसे ढूंढ़ने में जुट गई. दोपहर को गायब हुई गीता शाम को एक हनुमान मंदिर में मिली तो नेताओं और अफसरों ने चैन की सांस ली.

गीता क्यों और कैसे भागी थी, इस सवाल का जवाब देने से हर कोई खासतौर से मोनिका पंजाबी बचती ही रहीं. मीडिया वाले जब इस सवाल को ले कर मूकबधिर केंद्र पहुंचे तो उन्हें वहां की एक मुलाजिम ने फटकार कर भगा दिया. इस पर गुस्साए मीडिया ने यह कहना शुरू कर दिया कि गीता को मूकबधिर केंद्र में पूरी सहूलियतें नहीं मिल रही हैं और वह कैद से परेशान है.

बात आईगई हो गई, लेकिन गीता को ले कर इंदौर प्रशासन की नींद उड़ी हुई थी. गीता को ले कर तरहतरह की खबरें रोज आने लगी थीं. लिहाजा, प्रशासन भी गीता को ले कर एहतियात बरतने लगा.

मांबाप के मिलने की आस 2 साल में पूरी तरह टूट गई तो गीता की उदासी और गुस्सा दोनों बढ़ने लगे. हालत यह थी कि प्रशासन और मूकबधिर केंद्र वाले इस डर को ले कर हलकान रहने लगे कि कहीं गीता खुद को कोई नुकसान न पहुंचा ले, नहीं तो लेने के देने पड़ जाना तय बात थी.

बुरे और मुश्किल दौर से गुजरती गीता के एक मददगार हैं इंदौर के ही ज्ञानेंद्र पुरोहित और उन की पत्नी मोनिका पुरोहित, जो सालों से मूकबधिरों के लिए काम कर रहे हैं और कई मूकबधिर लड़कियों को उन के घर वालों से मिलवा चुके हैं.

ज्ञानेंद्र ने गीता को सांकेतिक भाषा यानी साइन लैंग्वेज सिखाई और हर तरह से उस के जज्बातों को समझा.

ज्ञानेंद्र गीता की दिमागी हालत देख खौफजदा थे क्योंकि वह गहरे तनाव में थी और इस की वजह भी थी कि जिस नाम और पहचान के लिए वह भारत आई थी, वे उसे लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रहे थे. उस की हालत आसमान से गिरे और खजूर पे अटके जैसी हो गई.

स्वयंवर का फ्लौप ड्रामा

जब यह तय हो गया कि अब गीता के मांबाप का मिलना मुश्किल काम है तो उस की शादी की बात उठी. कहा गया कि खुद गीता ने शादी की ख्वाहिश जताई थी, लेकिन यह चर्चा भी रही कि गले की हड्डी बनती जा रही गीता से अब सरकार पल्ला झाड़ना चाहती है इसलिए उस की शादी पर जोर दे रही है जिस से वह ससुराल चली जाए.

गीता की शादी को ले कर भी सरकार ने जल्दबाजी दिखाते हुए ऐलान कर दिया कि गीता का स्वयंवर होगा जिस में जिसे भी वह शौहर चुनेगी उसे सरकारी नौकरी और घर के अलावा तमाम दूसरी सहूलियतें दी जाएंगी. इस स्वयंवर का भी खूब ढिंढोरा पीटा गया. गीता के लिए पति चुनने में खासतौर से फेसबुक पर एक पेज बनाया गया.

उम्मीद थी कि सरकारी दहेज के लालच में सरकारी दामाद बनने के लिए लड़कों की लाइन लग जाएगी लेकिन हुआ उलटा. केवल 14 उम्मीदवारों ने ही गीता से शादी करने में दिलचस्पी दिखाई. बीती 7 और 8 जून को इंदौर में मूकबधिर गीता के स्वयंवर में कुल 6 लोग आए. इन में से किसी ने गीता को रिजैक्ट कर दिया तो किसी को गीता ने.

गीता की शर्तें थीं कि लड़का खाताकमाता और शहरी होना चाहिए, उसे सांकेतिक भाषा भी आनी चाहिए. उसे इंदौर में ही रहना होगा और वह उस के मांबाप को ढूंढ़ने में उस की मदद करने को बाध्य होगा.

इतनी कड़ी और बेतुकी शर्तें सुन कर सभी उम्मीदवार खिसक लिए तो बात फिर वहीं अटक गई, जहां से शुरू हुई थी. यह चर्चा होना कुदरती बात थी कि इंदौर आने के बाद ढाई साल में ही गीता इस हद तक सयानी हो गई है कि उसे अपनाने आए उम्मीदवारों पर ऐसी शर्तें थोप रही है, जिन्हें पूरा कर पाना किसी के बस की बात नहीं.

जाहिर है, गीता सरकारी ऐशोआराम छोड़ कर घरगृहस्थी के बंधन में नहीं बंधना चाहती जहां चूल्हाचौका करना पड़े. 19 जून, 2018 को गीता इस बात पर अड़ गई कि वह शादी तभी करेगी जब उस के मांबाप मिल जाएंगे.

उम्मीदवार भी उम्मीद से कम आए तो इस की और भी वजहें थीं. हर किसी को अहसास था कि अगर शादी के बाद गीता ने जरा सी भी शिकायत की तो घर और नौकरी तो छिनेंगी ही, साथ ही जेल की चक्की और पीसनी पड़ेगी क्योंकि गीता कोई ऐसीवैसी लड़की नहीं, बल्कि सरकारी राजकुमारी है जिस के नखरे उठाना मजबूरी हो जाएगी. इस के अलावा जातपांत और धर्म का बंधन भी आड़े आता दिखा.

अब क्या होगा

2 बार की तामझाम के बाद गीता अब फिर मूकबधिर केंद्र में गुमसुम बैठी है. उस के हमदर्द और मैंटर ज्ञानेंद्र पुरोहित को इस बात का डर है कि वह कहीं गुस्से और दुख में कहीं ऐसावैसा कदम न उठा ले. अगर ऐसा हुआ तो किरकिरी सरकार और सुषमा स्वराज की होगी जो गीता को देश लाई थीं.

गीता बदहाल और गुमनाम जिंदगी जी रही है. जी क्या रही है, बल्कि ढो रही है तो साफ है इस की जिम्मेदार सरकार है जिस ने शोहरत के लिए जल्दबाजी में फैसले लिए और अब गीता के भविष्य के लिए कुछ नहीं कर पा रही है.

गीता की बदकिस्मती बरकरार है और उसे ले कर प्रशासन फिर डरासहमा है तो किसी को कुछ नहीं सूझ रहा है कि अब क्या किया जाए.

यह परेशानी उस वक्त और बढ़ जाती है, जब वह कभी ऐक्टर सलमान खान तो कभी क्रिकेटर विराट कोहली से मिलने की जिद पकड़ लेती है.

इरफान खान ने साइन की नई फिल्म, जल्द होगी बड़े पर्दे पर वापसी

बौलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों लंदन में न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का इलाज करा रहे हैं. खबरो के मुताबिक धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार आ रहा है. कुछ दिनों पहले इरफान खान ने अपनी सेहत का अपडेट ट्व‍िटर पर नई तस्वीर पोस्ट कर दिया था. उनकी इस तस्वीर ने फैंस को सुकून देने के साथ ये संदेश भी दिया की इरफान अपनी बीमारी से मुस्कुराते हुए जंग लड़ रहे हैं. फिलहाल इरफान की स्क्रीन पर वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खुशखबरी ये है कि इरफान ने नया प्रोजेक्ट साइन किया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इरफान खान ने सुजीत सरकार के साथ एक फिल्म साइन की है. ये फिल्म कब शुरू होगी इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है. लेकिन इरफान की वापसी जल्द होगी ये तय माना जा रहा है.

हाल ही में डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने मीडिया से हुई बातचीत के दौरान बताया कि ”हम दोनों एक दूसरे के संपर्क में हैं. हम दोनों मैसेज के जरिए आपस में बातचीत करते रहते हैं. इरफान की सेहत में सुधार हो रहा है. मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ठीक होकर भारत वापस आएंगे. हम सभी की दुआ उनके साथ है.” इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि ”इरफान गाने रिकौर्ड करते हैं और मुझे व्हाट्स ऐप पर भेजते हैं. इन दिनों वे lullabies गाकर रिकौर्ड करते हैं. फिर व्हाट्स ऐप से भेजते हैं. वे क्रिकेट देखते हैं.”

बता दें, इरफान खान ने विशाल भारद्वाज की कई फिल्मों में काम किया है. इनमें मकबूल, 7 खून माफ, हैदर है. इसके अलावा इरफान, दीपिका के साथ विशाल की एक और फिल्म करने वाले थे. लेकिन तभी उनकी बीमारी का पता चल गया और वे ट्रीटमेंट कराने लंदन चले गए. पिछले दिनों जब इरफान से पूछा गया कि वो कब मुंबई वापस आ रहे हैं. इस सवाल के जवा‍ब में उन्होंने कहा कि ”मुझे नहीं मालूम मैं कब लौटने वाला हूं. लेकिन इतना तय है कि जो भी चल रहा है मैं उसे जल्द खत्म नहीं करना चाहता हूं. सब पूरी तरह से ठीक होने पर ही वापस लौटना है.”

अक्षरा सिंह का ऐसा डांस आपने कभी नहीं देखा होगा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन स्टेज शो करती रहती हैं. हाल ही में उनका एक स्टेज शो बिहार के खगड़िया में होना था, लेकिन शो और्गनाइजर की लापरवाही की वजह से अक्षरा का यह शो नहीं पाया. इससे दुखी अक्षरा ने फेसबुक पर अपने फैन्स के लिए एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जो काफी वायरल भी हुआ था.

बता दें, इन दिनों अक्षरा का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रही है. यह वीडियो अक्षरा के स्टेज शो का है, जहां उन्होंने जबरदस्त डांस किया. इस वीडियो को इन दिनों यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है और यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

टौप एक्ट्रेस में शुमार है अक्षरा का नाम

अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. बहुत ही कम समय में भोजपुरी फिल्म जगत की टौप एक्ट्रेस में अपना नाम दर्ज करवाने वाली अक्षरा सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी आवाज से भी लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं. मूल रूप से पटना की रहने वाली अक्षरा को अभिनय का हुनर विरासत में मिला, क्योंकि इनके पिता विपिन सिंह भोजपुरी के प्रसिद्ध अभिनेता और इनकी मां नीलिमा सिंह भी एक अभिनेत्री थीं.

जी टीवी के सीरियल से की थी अभिनय की शुरुआत

30 अगस्त 1993 में जन्मी अक्षरा ने कभी सोचा नहीं था कि वह एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी. उन्हें बचपन से गाने का बहुत शौक था. वह एक प्लेबैक सिंगर बनना चाहती थीं. लेकिन किस्मत देखिए अक्षरा का आज वह एक सफल एक्ट्रेस के साथ-साथ एक सक्सेसफुल सिंगर भी बन चुकी हैं. अक्षरा ने अपनी अभिनय की शुरुआत Zee Tv के सीरियल ‘काला टीका’ से किया. इसके बाद अक्षरा सोनी टीवी के सीरियल ‘सर्यपूत्र कर्ण’ में, लेकिन इन सबसे उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली.

फिर इसी दौरान अक्षरा की मुलाकात भोजपुरी मेगास्टार रवि किशन से हुई, जिसके बाद फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में अक्षरा को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने का एक सबसे बड़ा ब्रेक मिला. 2013 में आई ‘सत्यमेव जयते’ से अक्षरा पूरी भोजपुरी फिल्म जगत में छा गईं. रवि किशन, दीनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, पवन सिंह, खेसालीलाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू जैसे तमाम भोजपुरी के दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं अक्षरा ने हाल ही सावन के महीने में भगवान शिव की महिमा पर आधारित कांवर भजन गाया है और दिलचस्प बात तो यह है कि अक्षरा सिंह का यह एल्बम यूट्यूब पर भोजपुरी के दिग्गज गायकों पवन सिंह और खेसारीलाल के कांवर भजन से ज्यादा लोकप्रिय हो गया है.

शौचालय साफ रखना जरूरी है

शौचालय और साफसफाई को ले कर फिल्म ‘गांधी’ का एक सीन बरबस याद आता है जहां महात्मा गांधी का अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी से इस बात पर विवाद हो रहा होता है कि दक्षिण अफ्रीका के आश्रम में बनाए गए नियमानुसार सब को इस्तेमाल के बाद अपना शौचालय साफ करना होगा.

हम सब जानते हैं कि बापू को साफसफाई बहुत पसंद थी और वे ज्यादातर बीमारियों की अहम वजह शौचालयों में फैली गंदगी को मानते थे. आज भी हम घर की साफसफाई और सजावट में चार चांद लगा देते हैं लेकिन शौचालय को चिराग तले अंधेरा वाली तर्ज पर गंदा ही छोड़ देते हैं.

घर के शौचालय की साफसफाई बहुत जरूरी है क्योंकि गंदे शौचालय में बीमारी पैदा करने वाले कीटाणु छिपे होते हैं. इस के अलावा मेहमानों को भी अगर आप का शौचालय गंदा मिलता है तो वे दोबारा आने से बचते हैं या फिर मजाक बनाने से नहीं चूकते हैं.

पूरे घर में बाथरूम ही एक ऐसा हिस्सा है जहां साफसफाई की सब से ज्यादा जरूरत होती है क्योंकि पानी के ज्यादा इस्तेमाल होने की वजह से वहां चिकनाई और कालिख जमा हो जाती है. इस से फर्श और दीवारें दोनों ही गंदी लगती हैं.

जहां शौचालय और बाथरूम एकसाथ बने हों वहां बाथटब, वाश बेसिन, वाटर टैप, फर्श पर लगे पीले धब्बे, जंग और पानी से पड़ने वाले सफेद दागधब्बों को मिटाना बहुत जरूरी होता है. इन्हें हटाने के लिए बाजार में बहुत सारे क्लीनर मुहैया हैं.

अमूमन घरों में देशी शौचालय होते हैं लेकिन शहरों में इंडियन कमोड के साथसाथ वैस्टर्न कमोड भी चलन में हैं. दोनों तरह के शौचालय साफ करना कोई मुश्किल काम नहीं है.

टौयलैट साफ करने के लिए आमतौर पर टौयलैट ब्रश, टौयलैट क्लीनर, कपड़ा या पेपर नैपकिन, दस्ताने, मग, बालटी और पानी की जरूरत होती है. इस तरह का सामान बाजार में आसानी से मिल जाता है.

कमोड या पैर रखे जाने वाली जगह पर किसी अच्छे ब्रांड का टौयलैट क्लीनर डाल कर ब्रश की मदद से फैला दें. कमोड के अंदरूनी हिस्से में भी क्लीनर डालें जिस से यह रिसते हुए पूरे कमोड में फैल जाए. फिर इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में ब्रश की मदद से अच्छे से घिस कर शौचालय को चमका दें.

आसपास की दीवारों पर अगर अच्छा मार्बल लगा है तो उस के दाग भी टौयलैट क्लीनर की मदद से आसानी से साफ किए जा सकते हैं.

सफाई के लिए कई तरह के ब्रश बाजार में मिलते हैं जिन में आगे से मुड़ा हुआ अलग तरह का ब्रश या स्टैंड वाले ब्रश ठीक रहते हैं.

सफाई के साथसाथ शौचालय की बदबू से बचने के लिए उस में एग्जोस्ट पंखा जरूर लगवाएं.

हफ्ते में एक बार टौयलैट के अंदर और बाहर बेकिंग सोडा छिड़कने के बाद सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिला कर ब्रश से घिस दें, फिर धो दें. इस से सफाई के साथसाथ बदबू भी दूर हो जाएगी.

हाइड्रोजन पैराऔक्साइड का स्प्रे करने के बाद उसे पोंछने से भी सफाई अच्छी तरह से हो जाती है और बदबू भी दूर होती है.

शौचालय इस्तेमाल करने के बाद सिर्फ फ्लश करना काफी नहीं है क्योंकि यह सिर्फ अंदर के हिस्से को साफ करता है जबकि बाहर की तरफ फैली गंदगी बदबू फैलाती है, इसलिए दिन में एक बार सादा पानी डाल कर थोड़ा ब्रश फिरा कर साफ कर देना चाहिए.

टौयलैट के आसपास की उस जगह को साफ करना न भूलें जहां से यह जमीन से जुड़ा होता है. यह जगह काफी गंदी होती है. इस जगह पर बहुत सी धूल जमा होती है, इसलिए इस को साफ करना न भूलें.

शौचालय की सफाई के दौरान कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए. जैसे इस दौरान स्पौंज का उपयोग न करें क्योंकि इस में बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं. इस के अलावा शौचालय के फर्श पर पानी न जमा होने दें. जिस तरह आप घर का बैडरूम, किचन और बाकी हिस्सा साफ रखते हैं, बाथरूम भी उसी तरह से साफ रखें.

याद रखें कि घर का शौचालय आप के घर का विजिटिंग कार्ड सरीखा होता है. थोड़े में ज्यादा समझ जाइए, क्योंकि यह आप की इज्जत और सेहत दोनों का सवाल है.

सफाई में इन खास बातों का रखें खयाल

* टौयलैट की दीवारें भी साफ करें क्योंकि इन में सीलन आने से बदबू होने का खतरा बना रहता है.

* कमोड और टौयलैट सीट व मार्बल अच्छी कंपनी के हों ताकि उन पर दागधब्बे या गंदगी आसानी से साफ हो सके.

* बच्चे जब फ्लश करें तो एक बार चैक कर लें.

* कभीकभार पानी प्रैशर के साथ डाल देने से आगे तक पाइप साफ हो जाता है और टौयलैट ब्लौक होने की समस्या नहीं आती है.

* फ्लश का ढक्कन खुला न छोड़ें क्योंकि इस से हवा में रोगाणु फैलते हैं जिस से बीमारियां फैलने का डर रहता है.

* टौयलैट को हमेशा टौयलैट क्लीनर से ही साफ करें.

* 6 महीने में टौयलैट ब्रश जरूर बदल लें.

* अच्छी क्वालिटी के नल, पाइप व वाश बेसिन लगवाएं ताकि शौचालय में पानी लीक न होने पाए.

* स्क्रब से रगड़ते समय दस्ताने पहनें. इस से आप के हाथ सूखे रहेंगे और हानिकारक कैमिकल से चमड़ी का बचाव होगा.

* टौयलैट की सफाई वाले खास कपड़े या पेपर टौवल को कहीं दूर फेंक दें. इन्हें फ्लश न करें.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें