⚲

क्या Kartik Aryan और सारा अली खान है एक दूसरे के करीब

कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) एक पौपुलर एक्टर हैं. हाल ही आई उनकी मूवी भूल भूलैया 3 भी लोगाें को पसंद आ रही हैउनकी एक्टिंग की लड़कियां खूब फैन है. जल्द ही कार्तिक आर्यन का बर्थ डे भी आने वाला है. 22 नंवबर को कार्तिक आर्यन अपना बर्थ डे सेलिब्रेट करेंगे. ऐसे में बात करें कार्तिक के चाहने वालो की इसमें लाखों लड़कियों के साथ साथ कुछ एक्‍ट्रैस का नाम भी आता है,  इस लिस्ट में सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी शामिल है.

सारा अली खान जब भी किसी शो में पहुंचती है अगर उनसे कार्तिक के बारे में सवाल किया जाए. तो वे उनके बारे में बात करने से जरा भी पीछे नहीं हटती है. करण जौहर के पौपुलर चैट शो ‘कौफी विद करण 8’ (Koffee With Karan 8)  में सारा अली खान और अनन्‍या पांडे मेहमान बनकर पहुंचीं. हमेशा की तरह करण ने दोनों के पर्सनल रिश्‍तों खासकर रोमांटिक रिलेशन का जिक्र छेड़ा. इसी शो के दौरान  करण जौहर ने इस ओर इशारा किया था कि सारा अली खान फिलहाल सिंगल हैं. हालांकि एक समय सारा और अनन्या दोनों ने एक ही लड़के कार्तिक आर्यन को डेट किया है.

सारा ने कई बार अपने एक्‍स-बौयफ्रेंड संग रिश्‍तों पर खुलकर बात की, वहीं यह भी बताया कि आखिर ब्रेकअप के बाद उन्‍होंने कार्तिक के साथ दोस्‍ताना संबंध क्‍यों बनाए रखे है.

क्‍या यह बात यह इशारा करती है कि आज भी सारा और कार्तिक के एक दूसरे से रिलेशनशिप में है या प्‍यार का रिश्‍ता दोस्‍ती में बदल चुका है. इन दिनों सारा अली खान का नाम वीर पहाडिया के साथ भी जोड़ा जा रहा है. वीर पहाडिया एक राजनैतिक बैकग्राउंड से आते हैं.  पौलि‍टिशियन सुशील कुमार शिंदे उनके नाना है और जाह्नवी कपूर का बौयफ्रेंड शिखर पहाडिया वीर के भाई हैंं

बता दें कि साल 2020 में रिलीज फिल्‍म ‘लव आज कल 2’ के सेट पर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की नजदीकियां बढ़ी थीं. पहली बार दोनों एक दूसरे के काफी करीब आए थे. कथित तौर पर सारा इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं. तब कार्तिक और सारा की कई ऐसी तस्‍वीरें सामने आई थीं, जिनमें दोनों की आंखों में प्‍यार खूब झलक रही थी.

कभी हुआ करती थी राजाओं की बेटी, आज है फिल्मों में एक्ट्रेस 

सऊदी अरब की हसीन राजकुमारी इनदिनों सुर्खियों में है. जिन्होंने अपने पति को सोशल मीडिया पर तीन बार तलाक लिख कर डिवोर्स ले लिया है. इनका नाम राजकुमारी शेखा महरा बिंत मोहम्‍मद बिन राशिद अल मख्‍तूम उर्फ शेखा महरा है. इन्होंने चौंकाने वाले अंदाज में पति को तलाक दिया है. जिस वजह से ये ट्रेंड कर रही है. ये पहली दफा है कि किसी रौयल फैमली के सदस्‍य ने इस तरह से तलाक का ऐलान किया है. शेखा महरा ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट कर कहा कि डियर हसबैंड आप किसी गैर के साथ व्‍यस्‍त हैं, ऐसे में मैं आपको तलाक देती हूं. 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

जिसके बाद से राजुकमारी अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में है. हालांकि ऐसी कई लड़कियां है जो रौयल फैमिली से है और आज फिल्मों में काम करती है या किया करती थी. जी हां, राजघरानों की लड़किया जो एक्ट्रेस बनीं है. जिन्होंने फिल्म की दुनिया में कदम रखा और अपनी जगह पौपुलर एक्ट्रेस के रूप में बना ली.

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी दो शाही परिवारों की वंशज हैं. वे दो राजघरानों से संबंध रखती है. उनके नाना तेलंगाना के वानापार्थी स्टेट के नेता थे, जबकि उनके दादा मोहम्मद सहेल अकबर हैदरी थे, जो ब्रिटिश शासन में आसाम के गवर्नर थे. अदिति राव हैदरी आज फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती है उन्होंने हाल में हीरामंडी फिल्म की, जिसमे उनकी एक्टिंग काफी शानदार थी. इससे पहले एक्ट्रेस ने फिल्म पद्मावत की थी. जो कि साल 2018 में आई थी. फिल्म की रीलिज को लेकर काफी बवाल हुआ था, लेकिन फिल्म सक्सेस रही.   Film

सोनल चौहान

सोनल चौहान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी रौयल राजपूत फैमिली से संबंध रखती हैं. पारंपरिक राजपूताना शाही परिवार से संबंध रखने के बावजूद सोनल ने बौलीवुड में करियर बनाने का फैसला किया. एक्ट्रेस सोनल चौहान ने हाल में फिल्म आदीपुरुष की थी. जिसमे सोनल रावण की पत्नी मंदोदरी बनीं थी. यानी सैफ अली खान के साथ वाइफ का रोल निभाया था. 

भाग्यश्री

भाग्यश्री का महाराष्ट्र सांगली के पटवर्धन रौयल फैमिली से हैं. वो राजा विजय माधवराव परवर्धन की बेटी हैं. भाग्यश्री का पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है. भाग्याश्री की पहली मूवी सलमान खान के साथ ‘मैने प्यार किया’ थी. इस मूवी से भाग्यश्री को एक एक्ट्रेस की पहचान मिली थी. आखिरी बार भाग्यश्री ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थी. जिसमें उनका कुछ मिनटों का रोल था. 

सागरिका घाटगे

फिल्म चक दे इंडिया फेम सागरिका घाटगे कोल्हापुर के शाही घराने कागल से ताल्लुक रखती हैं. सागरिका बौलीवुड के जानेमाने एक्टर विजेंद्र घाटगे की बेटी हैं. एक्ट्रेस सागरिका घाटगे चकदे इंडिया मूवी से काफी फेमस हुई थी. सागरिका ने क्रिकेटर जहीर खान से शादी की. इसके बाद सागरिका ने फिल्मों से दूरी बना ली. वह शादी के बाद अब पति और परिवार संग खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं. अब सागरिका जहीर खान की पत्नी के नाम से भी जानी जाती है. 

सारा अली खान

सारा अली खान आज बौलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं. सारा बौलीवुड के नवाब सैफ अली खान की बेटी हैं. सारा पटौदी खानदान के नवाब रहे मंसूर अली खान की पोती है. लेकिन सारा शाही परिवार से होने के बावजूद सिंपल जिंदगी जीना पसंद करती हैं.  सारा की मां का नाम अमृता सिंह है. पेशे से अमृता भी एक्ट्रेस है. उन्होंने सैफ अली खान से तलाक ले लिया था. लेकिन अब अमृता की बेटी सारा फिल्मों में कमाल दिखा रही है.

सारा की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ थी. जो कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ की थी. इसके अलावा सारा अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है. सारा अली खान का नाम विजय देवरकोंडा और क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ चुका है हालांकि इससे पहले सारा अली खान का नाम कार्तिक आर्यन के साथ भी जोड़ा जा चुका है लेकिन दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं.

एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे सारा अली और आयुष्मान खुराना, दोनों की कैमिस्ट्री देखना होगा दिलचस्प

बौलीवुड की सबसे नौटी और बोल्ड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों आयुष्मान के साथ एक फिल्म करने जा रही है. दोनों स्टार्स एक साथ एक फिल्म में काम करेंगे, जिसे देखना दर्शकों के लिए काफी एक्साइटेड होगा. दोनों ही स्टार्स ने बेहतर फिल्मों में काम किया है और पौपुलेरिटी हासिल की है. लेकिन अब पहली बार ऐसा होगा कि दोनों को दर्शक एक साथ मस्ती करते दिखेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान को लेकर एक फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया है. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की साथ में ये पहली फिल्म होगी. इस फिल्म की घोषणा होने के बाद आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान को साथ लाने में करण जौहर और गुनीत मोंगा के प्रोडक्शन हाउस का हाथ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)


फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल पर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की पहली फिल्म को लेकर अपडेट दिया है. एक ट्वीट के मुताबिक, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेनमेंट मिलकर एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं. हालांकि, अभी इस फिल्म के टाइटल का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की इस फिल्म को आकाश कौशिक डायरेक्ट करने वाले हैं और उन्होंने इस फिल्म को लिखा भी है. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की पहली फिल्म जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली है. बताते चलें कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेनमेंट का साथ में ये तीसरा प्रोजेक्ट है.

Sara Ali khan ने रिलेशनशिप को लेकर कही ये बात कि नाराज हुए कार्तिक आर्यन

Film News in Hindi : इन दिनों करण जौहर (karan Johar) का शो ‘कौफी विद करण’ सीजन 8 (Koffee with karan) सुर्खियों में बना हुआ है. शो में अब तक दीपिका पादुकोण से ले कर सारा अली खान तक आ चुकी हैं. वहीं, इस शो पर कार्तिक आर्यन ( Kartik Aryan) भी आए. हालांकि कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) को ले कर सुर्खियों में बने हुए हैं. अभी हाल ही में इस फिल्म से जुड़े कई बड़े अपडेट सामने आए थे. लेकिन कार्तिक आर्यन अपने नए बयान को ले कर ज्यादा सुर्खियां बंटोर रहे हैं. उन्होंने सारा अली खान के साथ अपनी रिलेशनशिप पर रखी राय को ले कर कमेंट किया है.

आप को बता दें कि शो के दौरान करण जौहर ने सारा अली खान से कार्तिक आर्यन संग रिश्ते और ब्रेकअप को ले कर सवाल किए थे. तब जवाब देते हुए सारा अली खान ने कहा था कि ब्रेकअप इतना आसान नहीं होता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


अब इन सब के बीच अब कार्तिक आर्यन का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू के दौरान ने अफेयर्स को ले कर चर्चा की, जिस में वे सारा अली खान के रिलेशनशिप की स्टेंटमेंट को ले कर कमेंट कर रहे हैं.

कार्तिक आर्यन ने ‘फिल्म कंपैनियन’ से बात करते हुए इस बात पर अपनी राय रखी. कार्तिक आर्यन ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर रिलेशनशिप लोगों का है, तो दूसरे को इंसान को इस के बारे में बात नहीं करनी चाहिए. हमें अपनी रिलेशनशिप की पूरी इज्जत करनी चाहिए.’

इस के आगे कार्तिक आर्यन ने कहा कि ‘मैंने कभी किसी से अपनी रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की. किसी के लिए रिश्ते के बारे में बोलना अच्छा नहीं है.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

करण जौहर के शो में जब सारा अली खान और अनन्या पांडे आई थीं. तब कौमन बौयफ्रैंड को ले कर सवाल उठा था. इस के बाद से कार्तिक आर्यन काफी चर्चा में रहे.

शुभमन गिल संग अफेयर की चर्चाओं पर सारा अली खान ने तोड़ी चुप्पी

बौलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी एक्टिंग और बिंदास वीडियोज के लिए जानी जाती है उनका लोगों के साथ मिलनाजुलना लोगों को खूब पसंद आता है. वही, उनका स्टाइल भी काफी यूनिक है. ऐसे में सारा अली खान की फिल्मों के अलावा अफेयर्स की भी चर्चाएं होती रहती है शुभमन गिल के साथ उनका कई बार नाम जोड़ा जा चुका है, अब सारा अली खान ने ‘कौफी विद करण 8’ शो में इस बात का खुलासा किया है. कि इन बातों में कितनी सच्चाई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


आपको बता दें, करण जोहर का शो कौफी विद करण 8 शुरु हो चुका है. शो के पहले गेस्ट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बने थे. जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. अब वही, इस शो में दूसरे गेस्ट बनने जा रहे है सारा अली खान और अन्नया पांडे. जिसका प्रोमो वीडियो सामने आया है इस वीडियो में सारा से उनके अफेयर्स को लेकर सवाल किए गए है. जिस पर सारा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. पहला सवाल उनसे शुभमन गिल को लेकर किया गया.

आपको बता दें कि सारा अली खान का नाम काफी लंबे समय तक शुभमन गिल से जुड़ता रहा है. शुभमन गिल और सारा अली खान के अफेयर को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया था. लेकिन करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ में सारा अली खान फर्जी साबित कर दिया. सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


इस वीडियो में करण जौहर पूछा कि शुभमन गिल संग अफेयर की अफवाहें उड़ी थी. इसके जवाब में सारा अली खान ने कहा- ‘आप गलत सारा को लेकर आ गए है. सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है.’ सारा अली खान के इस जवाब के बाद सारा तेंदुलकर चर्चा में आ गई हैं. आपको बताते चले कि सारा तेंदुलकर का नाम भी शुभमन गिल संग जुड़ चुका है.

इस चैट शो में सारा अली खान के साथ उनकी दोस्त अनन्या पांडे भी नजर आईं थी. इस दौरान सारा अली खान ने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी थी. तो वहीं अनन्या पांडे ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस में नजर आईं. अनन्या पांडे ने भी शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे करने वाली हैं.

‘लव बाइट’ के साथ पकड़े गए थे ये फिल्म सितारे, शाहरुखान से ले कर सारा भी हैं शामिल

बौलीवुड सितारे अपने कैरियर के साथसाथ अपनी निजी जिंदगी को ले कर भी खूब सुर्खियों बटोरते हैं. हालांकि वे अपनी पर्सनल लाइफ को ले कर ज्यादा सस्पैंस बनाए रखते हैं और फैंस भी उन की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उतावले रहते हैं. तो ऐसे कई फिल्म सितारे हैं जो सरेआम ‘लव बाइट’ के साथ पकड़े गए हैं. ‘लव बाइट’ का मतलब है प्यार के दौरान बनाए गए चूमने, काटने या नोंचने के निशान. इस में शाहरुखान से ले कर सलमान खान तक शामिल हैं. साथ ही सारा अली खान को भी ऐसी हालत में रंगे हाथों पकड़ा गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

सब से पहला नाम बौलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान का आता है. शाहरुख खान कुछ साल पहले एक इवैंट में शामिल हुए थे, जहां उन के ‘लव बाइट’ ने फैंस का खूब ध्यान खींचा था.

खूबसूरत हीरोइन जैकलीन फर्नांडिस की महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ कुछ प्राइवेट तसवीरें वायरल हुई थीं, जिन से सोशल मीडिया पर बवाल मचा गया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है. उन की कई साल पहले कुछ तसवीरें वायरल हुई थीं, जिन में उन की के गरदन पर मौजूद ‘लव बाइट’ ने लोगों का ध्यान खींच लिया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान भी एक बार ‘लव बाइट’ के साथ मीडिया के कैमरे में कैद हो गए थे. उन की वह तसवीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

सैफ अली की बेटी और हीरोइन सारा अली खान भी ‘लव बाइट’ के साथ पैपराजी के कैमरे में कैद हो गई थीं. सारा अली खान की जब ये तसवीरें सामने आईं, उस दौरान सारा अली खान किसी को डेट कर रही थीं.

इसी तरह सारा अली खान की सौतेली मां और हीरोइन करीना कपूर कुछ साल पहले एक इवैंट में शामिल हुई थीं, जिस में उन्होंने व्हाइट कलर का बैकलेस गाउन पहना था. इस दौरान करीना की कमर पर ‘लव बाइट’ का निशान साफ नजर आ रहा था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saif Ali Khan (@actorsaifalikhan)

हैंडसम हीरो सैफ अली खान भी ‘लव बाइट’ के साथ मीडिया के कैमरे में कैद हो गए थे. दरअसल, सैफ अली खान जब अपने मेकअप रूम से निकल रहे थे तो उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था. इस दौरान उन की गरदन पर ‘लव बाइट’ साफ नजर आ रहा था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

टैलीविजन कलाकार तेजस्वी प्रकाश को मुंबई में पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था. इस दौरान तेजस्वी की गरदन पर बने ‘लव बाइट’ ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

ट्राय करें कार्तिक आर्यन के ये लुक्स और बन जाएं सबके फेवरेट

बौलीवुड के चौकलेटी बौय कहे जाने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन लड़कियों के बीच काफी फेमस हैं. कार्तिक आर्यन बेहद अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन मौडल भी रह चुके हैं. कार्तिक अपने हेयर स्टाइल और लुक्स को लेकर भी युवाओं में काफी पौपुलर रहते हैं. आइए देखते हैं उनके कुछ लुक्स जो आप अपनी रियल लाइफ में ट्राय कर सकते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रैस कर सकते हैं…

  1. ट्राई करें कार्तिक आर्यन जैसा मैसी लुक…

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक मैसी लुक शेयर किया था जिसमें वे बेहद ही कूल नजर आ रहे हैं. कार्तिक ने इस फोटो में ब्राउन कलर की ओपन वी-नैक टी-शर्ट और व्हाइट कलर का ट्राउजर पहना है जिसके साथ ही उनके बाल बिखरे हुए हैं. कार्तिक का ये लुक लोगो नें काफी पसंद किया है. आप भी कार्तिक की तरह कूल दिखने के लिए ये मैसी लुक अपनी डेली-लाईफ और कौलेज में ट्राई कर सकते हैं.

 

View this post on Instagram

 

The quieter you become The more you can hear

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

2. कार्तिक आर्यन का कौलेज लुक आप भी करें ट्राई…

कार्तिक आर्यन का ये कैजुअल लुक भी आप ट्राय कर सकते हैं, जिसमें उन्होनें राउंड नैक टी-शर्ट के ऊपर डेनिम शर्ट और डार्क ब्लू कलर की जींस पहन रखी है. कार्तिक अपने इस लुक में एक कौलेज स्टूडेंट की तरह नजर आ रहे हैं. अगर आप भी अपने कौलेज या इंस्टीट्यूट में कार्तिक की तरह कूल दिखना चाहते हैं तो आपको उनका ये लुक जरूर अपनाना चाहिए.

 

View this post on Instagram

 

#KartikXMufti ❤️ Cant wait to meet you guys at Infinity 2 Mumbai this friday (31st may)😍 For details check out @muftijeans !

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

3. मैसी हेयर स्टाइल आप भी कर सकते है ट्राई…

कार्तिक के लुक्स के साथ उनका हेयर स्टाइल भी काफी सुर्खियों में रहता है. कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वे एक बैड पर शर्टलैस होकर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो में उनका हेयर स्टाइल बिल्कुल मैसी दिखाई दे रहा है जो की बेहद ही अच्छा लग रहा है. अगर आप भी अपनी कौलेज पार्टी या डिस्कों पार्टी में कूल दिखना चाहते हैं तो आपको भी अपनाना चाहिए कार्तिक का ये मैसी हेयर-स्टाईल.

 

View this post on Instagram

 

Saturday Saturday ❤️ 📸 – @dabbooratnani @manishadratnani

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

4. गरमियों में जरूर  ट्राय करें कार्तिक का ये लुक…

समर में लोगों को ये तय करने में काफी प्रौब्लम आती है की उन्हे क्या पहनना चाहिए जिससे की उनको कम गर्मी का सामना करना पड़े. इसके लिए आप कार्तिक के इस लुक को अपना सकते हैं. कार्तिक ने अपनी एक समर लुक वाली फोटो फैंस के साथ शेयर की है जिसमें उन्होनें लाइट कलर की प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट जींस के साथ हैट पहन रखी है. कार्तिक का ये समर लुक काफी अच्छा नजर आ रहा है.

 

View this post on Instagram

 

कि आया मौसम DOSTI kaa 🎶ला ला ला ला…..ला ला ला ……..❤️

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने “प्यार का पंचनामा” और “सोनू के टीटू की स्वीटी” जैसी फिल्मों में काफी अच्छा किरदार निभाया है. कार्तिक बहुत जल्द सारा अली खान के साथ इम्तियाज़ अली की फिल्म लव आजकल-2 में नजर आएंगे.

एडिट बाय- करन मनचंदा

अनुपमा ने सारा अली खान के साथ किया ‘चकाचक’ डांस, देखें Video

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama)  की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने सारा अली खान के साथ ‘चकाचक’  डांस का वीडियो शेयर किया है.

हाल ही में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को कड़ी टक्कर देती नजर आई है. उनका ये वीडियो अब वायरल हो रहा है. रुपाली गांगुली एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कमाल की डांसर भी है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई पर हाथ उठाएगा विराट, क्या टूट जाएगा दोनों का रिश्ता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

अनुपमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अनुपमा अपने खूबसूरत तस्वीरों के जरिए फैंस का दिल जीतने में कामयाब होती है. वह अनुज कपाड़िया संग वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर देती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

आपको बता दें कि  इससे पहले भी रुपाली गांगुली इस गाने पर अपना डांस वीडियो शेयर कर चुकी हैं. उस वक्त वो गुलाबी और सफेद रंग में लहंगे में नजर आई थीं.

ये भी पढ़ें- Ankita Lokhande ने ट्रॉली में बैठकर की मस्ती, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

शो की बात करे तो, अनुपमा में लगातार ट्विस्ट दिखाया जा रहा है. शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मालविका और अनुज का प्यार देखकर सब हैरान हो जाते हैं. शो में दिखाया जाएगा कि मालविका सभी घरवालों को बता देगी अनुज उसका बड़ा भाई है. मालविका कहेगी कि उसने खुद ही अनुज से मना किया था कि वो किसी को भी इस बारे में ना बताए.

तो दूसरी तरफ काव्या काव्या अपनी हरकतों से बाज नहीं आती है. वह  मालविका के खिलाफ अनुपमा को भड़काने की कोशिश करती है. अनुपमा काव्या को कहती है कि वो अपने पति वनराज पर ध्यान दे.

ये भी पढ़ें- Review: ‘वेल्ले’- समय व पैसे की बर्बादी

बिकिनी में बिंदास बालाएं

एक लड़कालड़की का रिश्ता पक्का हो रहा था. लड़के के पिता ने कहा कि हमें तो लड़की 2 कपड़ों में ही चाहिए. लड़की वालों ने इसे सच मान लिया और लड़की शादी के मंडप में टू पीस बिकिनी में आ गई.

बिकिनी का इतिहास इस चुटकुले की तरह कतई हंसीमजाक वाला नहीं रहा है. भले ही इस से औरत के उभार और दूसरे नाजुक अंगों को ढका भर जाता है और आज समुद्र किनारे, फैशन शो, स्विमिंग पूल और फिल्मों में औरतें व लड़कियां इसे बेझिझक पहने अपनी देह दिखती नजर आ जाती हैं, पर इसे बनाने वाले को अंदाजा नहीं था कि वह नाममात्र के कपड़े से महिलाओं के बदन को जो मामूली आड़ दे रहा है, वह पूरी दुनिया में एटम बम के धमाके सा असर दिखाएगा.

5 जुलाई, 1946. यही वह दिन था जब पहली बार यह पोशाक दुनिया के सामने आई थी. फ्रैंच आटोमोबाइल इंजीनियर और कपड़ों के डिजाइनर लुईस रियर्ड ने पहली बार बिकिनी को बनाया था, जिस से 5 जुलाई, 1946 को मिशेलिन बर्नार्डिनी नाम की एक हिम्मती मौडल ने पहन कर सार्वजनिक किया था. तब से आज तक हर साल 5 जुलाई को ‘बिकिनी दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें- कमाल राशिद खान बदनामी से कमाया नाम

बिकिनी का नाम बिकिनी अटोल नाम की एक जगह से लिया गया था. यह वह जगह थी, जहां पर एटोमिक बम की टैस्टिंग हो रही थी. वैसे, बिकिनी का आना भी दुनिया पर कोई एटम बम गिरने से कम नहीं था और बाद में फिल्मों में तो इस का बेहिसाब इस्तेमाल किया गया, मतलब धमाके पर धमाके हुए.

भारत की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भी बिकिनी से कैसे अछूती रह सकती थी. साल 1967 और फिल्म का नाम था ‘एन ईवनिंग इन पैरिस’. इस फिल्म में फ्रांस की राजधानी पैरिस की खूबसूरती को बड़े अलहदा अंदाज में बड़े परदे पर दिखाया गया था. लेकिन लोगों का दिल जिस बात ने धड़काया था, वह थी शर्मीला टैगोर की बिकिनी.

इस फिल्म से भी ज्यादा बवाल तब मचा था जब 1966 में शर्मिला टैगोर ने एक फिल्म मैगजीन के लिए टू पीस बिकिनी में फोटो शूट कराया था. जब वे उस मैगजीन की कवर गर्ल बनी थीं, तब लोगों में उन के इस बोल्ड कदम को ले कर बड़ी बहस छिड़ गई थी.  शर्मिला टैगोर ने बड़ी हिम्मत से लोगों की जलीकटी सुनी थी और इसे कहीं से गलत नहीं माना था. नतीजतन, इस के बाद और भी कई भारतीय हीरोइनों ने बिकिनी में अपनी देह की नुमाइश की.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी की मां सई की करेगी बेइज्जती, अब क्या करेगा विराट

इन हीरोइनों में जीनत अमान, परवीन बौबी और डिंपल कपाड़िया का नाम खासतौर पर शुमार हुआ. जीनत अमान ने फिल्म ‘हीरापन्ना’ और ‘कुरबानी’, परवीन बौबी ने फिल्म ‘ये नजदीकियां’ और डिंपल कपाड़िया ने फिल्म ‘बौबी’ में बिंदास बिकनी गर्ल होने का खिताब पाया था.

अब तो बन गया है ट्रैंड

आज की बात करें तो हिंदी फिल्म हीरोइनों का बिकिनी पहनना अब आम बात हो गई है, पर उस के लिए उन में अपनी बॉडी शेप में लाने का चलन भी बढ़ा है.

जब से सोशल मीडिया दुनिया पर हावी हुआ है, तब से फिल्म हीरोइनें बिकिनी पहनने के लिए किसी फिल्म में काम करने का भी इंतजार नहीं करती हैं. सारा अली खान, दिशा पटनी, उर्वशी रौतेला, जैकलीन फर्नांडीस तो अपने सैरसपाटे के फोटो में बिकिनी के फोटो शामिल करना नहीं भूलती हैं. इस के अलावा, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, कंगना राणावत, बिपाशा बसु, नरगिस फाखरी, इलियाना डिक्रूज, दीपिका पादुकोण ने भी टू पीस बिकिनी में अपना बोल्ड अवतार दिखाया है.

पर याद रखिए कि किसी हीरोइन को बिकिनी में दिखने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. उन्हें अपनी बौडी का बहुत खयाल रखना पड़ता है, क्योंकि बेडौल शरीर पर टू पीस बिकिनी बिलकुल भी नहीं जमती है. शरीर को शेप में रखने के लिए उन्हें अपने खानपान और कसरत पर खास जोर देना पड़ता है. शरीर पर एक इंच भी चरबी ज्यादा बढ़ी नहीं कि उन का अलार्म बज जाता है कि अगर बिकिनी पहन कर अपने चाहने वालों का दिल धड़काना है तो अपनी देह को दहकते रहना देना होगा.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ असल जिंदगी में है Sarabhai Vs Sarabhai की नटखट मोनिशा, देखें Video

लेकिन कभीकभार लोग हीरोइनों को बिकिनी में देखने के बाद उन्हें ट्रोल कर देते हैं. उन्हें बेहया और बेहूदा के साथसाथ न जाने क्याक्या कह देते हैं, गालियां तक बकते हैं, पर जब वही लोग किसी हीरो के सिक्स पैक एब्स वाले बदन की वाहवाही करते हैं और उन जैसा शरीर बनने की कोशिश करते हैं, तो फिर हीरोइन भी तो अपनी शेप में आई देह को दिखाने की हकदार है. क्यों, सही कहा न?

लिहाजा, लोगों को हीरोइनों के ऐसे फोटो की तारीफ करनी चाहिए और उन्हें इस बात की शाबाशी भी देनी चाहिए कि वाकई एटम बम जैसी टू पीस बिकिनी उन की देह पर आ कर तहलका मचा देती है. तो मजा लीजिए खूबसूरत बदन का, जैसे बिकिनी उतना ही छिपाती है, जितनी जरूरत होती है.

स्विमिंग पूल के अंदर हॉट अंदाज में नजर आईं सारा अली खाल, फैंस के धड़के दिल

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ फिल्म ‘केदारनाथ’ (Kedarnath) से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों काफी चर्चाओं में रहती हैं. कभी वे अपने रिलेशनशिप्स की वजह से तो कभी अपनी फोटोज की वजह से वे आए दिए सुर्खियां बटोरती दिखाई देती हैं. आपको बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह (Amrita Singh) की बेटी हैं.

 

View this post on Instagram

 

Happy ☀️Day 🌻#sundaze #sundayfunday

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

ये भी पढ़ें- जैद दरबार दे बैठे Bigg Boss 7 की विनर गौहर खान को अपना दिल, इस अंदाज में किया प्रोपोज

जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसी महामारी के चलते सभी फिल्मों की शूटिंग रुकी हुई है और जो फिल्में बन कर तैय्यार हैं वे सभी सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार कर रही हैं. ऐसे में सभी एक्टर/एक्ट्रेसेस अपने अपने घरों में बैठ कर चिल कर रहे हैं और अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज के जरिए अपने अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Gulab in Gulabi on Gulabo 👄🌷🐙🦩

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

ऐसे में एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने भी अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें वे स्विमिंग पूल में एंजौय करती नजर आ रही हैं. इन फोटोज नें सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने पिंक कलर की बिकिनी पहनी हुई है और पूल के अंदर ट्यूब में बैठ कर किताब पढ़ रही हैं. इस फोटो के कैप्शन में सारा ने लिखा है कि, “Gulab in Gulabi on Gulabo”.

ये भी पढ़ें- ‘KBC-12’ और ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के सेट पर क्रू मेंबर्स निकले कोरोना पॉजिटिव

 

View this post on Instagram

 

Back to Blue 🌊💙🧿 📸: @orry1

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

इससे पहले भी सारा अली खान (Sara Ali Khan) की एक फोटो ने खूब सर्खियां बटोरी थीं जिसमें उन्होनें ब्लू कलर की लिपस्टिक लगाई थी. सारा अली खान (Sara Ali Khan) की यह फोटो बहुत ही ज्यादा वायरल हुई थी. इस फोटो के कैप्शन में सारा अली खान ने लिखा था कि, “Back to Blue”. आपको बता दें कि आने वाले दिनों में सारा अली खान एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ फिल्म ‘कुली नंबर वन’ (Coolie No. 1) में दिखाई देने वाली हैं इसके अलावा वे फिल्म ‘अतरंगी रे’ (Atrangi Re) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा समेत इन 7 एक्ट्रेसेस के पास हैं सबसे ज्यादा फेक फौलोवर्स, पढ़ें खबर

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें