⚲

Cannes 2023 में डेब्यू करेंगी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी

इन दिनों पूरी दुनिया में cannes फिल्म फेस्टिवल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ जहां बॉलीवुड सितारें डेब्यू करते नजर आ रहे है. कान्स में अबतक कई सितारें पहुंच चुके है लेकिन ऐसे में अब खबर है कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) भी cannes फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही है. जी हां, अब सपना चौधरी इंटरनेशनल में अपनी पहचान बनाने जा रही है. जहां वहा अपना जलवा दिखाएंगी.

आपको बता दें, कि cannes फिल्म फेस्टिवल 16 मई से शुरु हो चुका है जहां अबतक बॉलीवुड की एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan), मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) और ईशा गुप्ता डेब्यू कर चुकी हैं. वही इन एक्ट्रेस के अलावा सपना चौधरी भी cannes फिल्म फेस्टिवल में पहली बार हिस्सा लेंगी, आज यानी 18 मई को सपना डेब्यू करेंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

सपना चौधरी में cannes फिल्म फेस्टिवल में अपने डेब्यू को लेकर कहा, “मैं सच में बहुत शुक्रगुजार हूं.मैं इस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर अपने कल्चर को प्रदर्शित करने जा रही हू्ं. मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं सभी को गर्वित महसूस करवाऊंगी.” बता दें कि एक्ट्रेस सपना चौधरी ‘शॉलिड बॉडी’ और ‘आंख्या का काजल’ गाने से काफी फेमस हुई थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

सपना चौधरी ने अपने डांस से तो सबको अपना दिवाना बना रखा है साथ ही टीवी शो में आकर अपनी नई पहचान भी बना रखी है. जी हां, सपना चौधरी बिग ब़ॉस सीजन 10 में नजर आ चुकी है इसके बाद सपना कई स्पेशल गानों में नजर आ चुकी है और  अब सपना इंटरनेशनल अपनी पहचान बनाने जा रही है.

इन एक्ट्रेस ने किया कान्स में डेब्यू

cannes फिल्म फेस्टिवल में सपना चौधरी के अलावा एक्ट्रेस सारा अली खान, अनुष्का शर्मा, अदिति रॉव हैदरी, तमन्ना भाटिया, मानुषी छिल्लर,ईशा गुप्ता, ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्ट्रेस विजय वर्मा भी शामिल होंगे. ऐसे में cannes फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा देखने के लिए बेकरार है.

सपना चौधरी ने हाथ में गन लेकर शेयर की फोटो, लोगों ने किया ट्रोल

फेमस डांसर और सिंगर सपना चौधरी हमेशा ही मीडिया की लाइमलाइट में बनी रहती है एक बार फिर अपनी फोटोशूट को लेकर सपना चौधरी सुर्खियों में है जी हां, हाल ही में सपना चौधरी ने एक ऐसी फोटो शेयर की जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है. साथ ही, लोगों ने उनकी फोटो पर जमकर प्यार भी बरसाया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

आपको बता दे, कि शुक्रवार को सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर गन पकड़ते हुए फोटो खींचवाई है जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है. जिस पर सपना के फैंस ने खूब प्यार भी बरसाया है साथ ही, ऐसी फोटो को लेकर लोगों ने ट्रोल भी किया है. चौथी तस्वीर में सपना गाड़ी में बैठी हैं. सपना चौधरी ने अपनी चारों तस्वीरों में अलग-अलग एंगल से पोज दिए. सपना चौधरी ने क्रॉप टॉप के साथ कोट पहना हुआ था. इसके साथ ही ब्लैक कलर का चश्मा लगाया हुआ था. उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, ‘थमने नू लागे मोम का से ना ना, छोरी का दिल स्टोन का से!’ सपना चौधरी हाथ में गन वाली तस्वीरों को लेकर जमकर ट्रोल हो रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

सपना चौधरी की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा है, ‘ये क्या कर रही है, इनको जल्दी से गिरफ्तार करो.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘अब पुलिस कहां है, ये बंदूक लिए खुलेआम घूम रही है.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘इनको जेल के अंदर डालिए।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘अरे तू क्या गुंडा बनेगी.’ इस तरह तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने सपना चौधरी को जमकर निशाने पर लिया है. वहीं, सपना चौधरी के फैंस उनकी अदाओं पर तारीफ कर रहे हैं.

सूट नहीं साड़ी में थिरकती नजर आईं सपना चौधरी

अक्सर सपना चौधरी को स्टेज पर डांस करते देखा गया है जिसमें वह सूट में ही डांस करते देखा गया है, लेकिन इस बार सपना चौधरी का अंदाज कुछ बदला हुआ नजर आया, सपना इस बार साड़ी में स्टेज शो करती नजर आईं हैं.

सपना जब एक इवेंट में ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी पहनकर पहुंची औ डांस की तो लोग उनके पर्फॉरमेंस को देखते रह गए. कुछ लोग उन्हें चांदनी की श्री देवी समझ बैठे थें. सपना की यूएपपी है उनका डांस जिसमें उन्हें महारत हासिल है. इसमें उन्हें कोई भी मात नहीं दे सकता है.

 

अपने डांस के बदौलत ही सपना आज यहां तक पहुंच पाई हैं. डांस के साथ- साथ वह अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. वह अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं.

इस बार साड़ी में सपना की खूबसूरती सभी के होश उड़ा दिए, फैंस को भी सपना का लुक खूब पसंद आया है. सभी उन्हें इस नए अवतार में देखते रह गए. हाल ही में एक इंटरव्यू में सपना ने बताया कि यह फैसला उन्होंने अपने मां के कहने पर किया है. जिसमें उन्होंने कहा था कि सूट सलवार पहनना है और बदसलूकी से बचना है तो .

सपना के स्टाइल को लोग खूब फॉलो करते हैं. कई लोग तो इसे देखना भी पसंद करते हैं. सपना चौधरी के लुक को कई सारी लड़किया भी फॉलो करती हैं.

सपना चौधरी पर भी चढ़ा टिक-टौक का बुखार, शेयर किया ये VIDEO

जी हां हम बात कर रहे हैं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की. जिनके डांस के चर्चे आज पूरी दुनिया में हैं. आज अगर सपना चौधरी की बात करें तो सपना अब सच में सपना हो गई हैं..क्योंकि जहां पहले उनके डांस को लोग आराम से देख पाते थे उनसे मिल पाते थे अब तो वो एक इतनी बड़ी हस्ती हो गई हैं कि उनके डांस को देखने के लिए लोग तरसते हैं उन्हें सपना के शो के लिए टिकट भी एडवांस में बुक करनी पड़ती हैऔर तो और वो अब वो बीजेपी में भी शामिल हो गई हैं तो उनसे मिलने के लिए लोगों को अप्वाइंमेंट लेना पड़ता है.

बौलीवुड स्टार्स भी इससे अछूते नहीं रहें…

जैसा कि आप सभी को पता है कि इस वक्त टिक-टौक का बुखार पूरे देश में चल रहा है. भले ही सुप्रीम कोर्ट में इस पर केस चलाया हो या जो भी हो लेकिन इस टिक-टौक के लिए लोगों की दिवानगी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. तभी तो हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर भी टिक-टौक का बुखार चढ़ गया है और ये टिक-टौक की बीमारी उनके सर चढ़ कर बोल रही है.

 

View this post on Instagram

 

#sapnachoudhary #sapnachaudhary

A post shared by DESI QUEEN 👑👑 (@isapnachaudhary) on

ये भी पढ़ें- शादी की खबरों के बीच फिर दिखी रणबीर-आलिया की रोमांटिक केमेस्ट्री

सपना चौधरी के टिक-टौक वीडियो

 

View this post on Instagram

 

#sapnachoudhary #sapnachaudhary

A post shared by DESI QUEEN 👑👑 (@isapnachaudhary) on

इंस्टाग्राम हो या कोई भी सोशल मीडिया वहां पर आप सपना चौधरी के टिक-टौक वीडियो आराम से देख सकते हैं कि कैसे सपना चौधरी ने एक अलग ही अंदाज में अपने फैन्स का दिल जीतने की कोशिश की है और तो और लोग सपना के इस अंदाज को काफी पसंद भी कर रहे हैं. एक टिक-टौक में तो ऐसा लगता है मानों अब सपना को एक साथ की जरूरत है उसमें साफ-साफ सपना फूछ रही हैं कि कब लेके आओगे बारात ये कहो ना. शायद अब सपना अपने लिए एक हमसफर की तलाश में हैं. अब उन्हें भी चाहिए एक साथी जिसके साथ वो अपनी जिंदगी गुजार सकें.

सपना के डांस ने लोगों को बनाया दिवाना 

यूं तो सपना के डांस ने लोगों को दिवाना बनाया ही है लेकिन अब इस टिक-टौक ने लोगों के दिल को जीतने का एक नया तरीका दे दिया सपना को… सपना के टिक-टौक के इतने दिवाने हो गए हैं लोग कि सोशल मीडिया पर सपना की फैन फौलोविंग भी बढ़ गई है. लाइक और साथ ही ढेर सारे पौजिटिव कमेंट के साथ ही सोशल मीडिया पर भी सपना का जलवा छा गया है. अब तो आए दिन सपना चौधरी के नए-नए टिक-टौक वीडियोज सामने आ रहे हैं और सपना ऐसे ही लोगों के दिल को जीतती चली जा रही हैं.

बता दें, सपना को लेकर भले ही कई कंट्रोवर्सी हो रही हों और तमाम तरह की बातें हो रही हों लेकिन सपना तो भाई सपना ही है और उन्हें किस बात का डर. जब उनके साथ उनके पूरे फैन्स हो और सपना खुद कहती हैं कि अगर उनके साथ उनके फैन्स का प्यार है तो वो किसी भी कंट्रोवर्सी से नहीं डरती हैं. भाई जो भी हो लेकिन सपना का ये नया अंदाज लोगों को खूब भा रहा है.

ये भी पढ़ें- मां बनी ‘देसी बौयज’ की ये एक्ट्रेस, शेयर की बेटी की फोटोज

सपना का ये डांस देख झूम उठा बुजुर्ग, देखें वीडियो

सपना चौधरी दर्शकों के मूड को बहुत अच्छे से समझती हैं, यही कारण है कि वो जब भी स्टेज पर आती हैं, लोगों के दिलों पर छा जाती हैं. आलम ये है कि सपना केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि भोजपुरी और पंजाबी सिनेमा की भी चहेती बन चुकी हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में वो हरियाणवी गाने ‘मेरा चांद’ पर ठुमके लगा रही हैं. अपने खास अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली सपना अपने परफौर्मेंस से बूढ़े दर्शकों में भी जोश भर दे रही हैं. इस वीडियो में एक बुजुर्ग को देखा जा सकता है जो अपने हाथ में नोट लिए नाचने में मस्त है.


इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. उनके ठुमके और बुजुर्ग का जोश इस वीडियो को खास बनाता है. आपको बता दें कि ‘बैरी कंगना-2’ नाम की फिल्म में स्पेशल सौंग से सपना ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था. इसके अलावा उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है. सपना के वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी पौपुलर होते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary Club (@isapnachaudhary) on

बताते चलें कि सपना बहुत कम उम्र में ही डांस की सेंसेशन बन गई थी. औरकेस्ट्रा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली इस डांसर को काफी लोकप्रियता हासिल हुई. ‘बिग बौस-11’ से उन्हें राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली. सपना का ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाना काफी पौपुलर है. इस गाने पर डांस कर दीप बरार नाम की एक डांसर दुनियाभर में फेमस हो गई.

लोगों पर छा गया है सपना चौधरी का ये वीडियो, देखें आप भी

हरियाणा में अपनी डांस से धूम मचाने के बाद देश यूट्यूब से देश भर में लोकप्रिय हुई सपना चौधरी का एक नया डांस काफी वायरल हुआ है. इस वीडियो में सपना अपने सबसे लोकप्रिय हरियाणवी गाने ‘आंखो का यो काजल’ पर परफौर्म करती नजर आ रही हैं.

हाल ही में सपना ने एक डांस प्रोग्राम किया था. ये वीडियो उसी कार्यक्रम का है. आम तौर पर सपना कई गानों पर डांस करती हैं पर आज भी उनका सबसे फेमस गाना यही है. इसी गाने से उनके कुछ स्टेप इतने हिट हुए कि देशभर में उनके डांस को कौपी किया गया. इस वीडियो को जनवरी में लौन्च किया गया था लेकिन अभी तक न तो इसकी लोकप्रियता में कमी आई है. यूट्यूब पर आज भी इस वीडियो के विव्यू बढ़ रहे हैं.

सपना की पौपुलरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में बिहार के बेगूसराय में सपना का एक प्रोग्राम था. इस प्रोग्राम में सपना को देखने के लिए इतनी भीड़ जुटी थी कि वहां भगदड़ मच गई थी. यहां भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा था.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें