Hindi Kahani: संकट मोचन

Hindi Kahani: ‘हां सब की इच्छा पूरी होती है.’ आजकल भगवानों में कारोबारी होड़ लगी हुई है. सब ने एक ऐसा स्लोगन ढूंढ़ निकाला है, जो आम आदमी को अपनी तरफ खींचता है. कहते हैं कि यहां सब की इच्छा पूरी होती हैऔर इस में कोई शक भी नहीं कि ज्यादातर लोगों की इच्छाएं पूरी होती हैं. 90 से 95 फीसदी तक, पर वे कैसे पूरी होती हैं? क्या यह किसी बाबा या भगवान का चमत्कार है या जो चंदा हम उस द्वार पर चढ़ाते हैं या फिर कोई मनोविज्ञान?

पहले तो हमें यह देखना होगा कि हम मांग क्या रहे हैं? मान लीजिए कि एक गरीब आदमी के पास एक टूटी हुई साइकिल है, जो रोजाना वर्कशौप में ही खड़ी रहती है. वह भगवान से एक साइकिल मांगता है और कहता है कि पुरानी ही देदे भगवान, बस रोजाना वर्कशौप ठीक कराने जाना पड़े. एक इनसान के पास एक ठीक सी साइकिल है, पर थोड़ी पुरानी हो गई है, वह भगवान से एक नई साइकिल की इच्छा रखता है.
एक इनसान, जिस के पास साइकिल है और 10-12 हजार रुपए हैं, वह एक पुराने स्कूटर या पुरानी मोटरसाइकिल की इच्छा रखता है और जिस के पास पुराना दोपहिया है, वह एक नए दोपहिया के लिए प्रार्थना करता है.

ठीकठाक दोपहिए वाला एक पुरानी कार की इच्छा रखता है और पुरानी कार वाला एक नई कार की. और इसी तरह एक छोटी कार वाला एक बड़ी कार की. कोई लड़का या लड़की अच्छे कालेज में दाखिले की, फिर अच्छी नौकरी की. कोई बहनबेटी की शादी की. खतरनाक बीमारी हो गई है, तो उस के ठीक होने की. सड़क पर सोता होगा तो ?ाग्गी की और ?ाग्गी में सोता होगा तो एक किराए के कमरे की, किराए के 3 कमरे हों तो  अपना हो जाए चाहे एक ही हो. और अगर एक कमरा है तो 2 कमरे, 2 हों तो 3 कमरेऔर इन में से ज्यादातर लोगों की तमन्ना पूरी हो जाती है. किसी गरीब आदमी की ?ाग्गी की छत बहुत ठीक होने के चलते उस में बारिश में पानी टपकता है या सर्दीगरमी में ठंड और गरमी लगती होगी, तो वह भगवान से यही कहता होगा कि कुछ पैसे जाएं, तो मैं छत ठीक करवा लूं.

क्यों और कैसे यह इच्छा पूरी होती है, क्योंकि वह भक्त अपनी इच्छा पूरी करने के काफी करीब है, वह उस को पाने वाला ही है, कोशिश तो वह कर ही रहा है और वह अपनी इच्छा पूरी करने में सक्षम है और उस की इच्छा बहुत बड़ी भी नहीं है. टूटी हुई साइकिल वाले के लिए पुरानी ठीक साइकिल, पुरानी ठीक साइकिल वाले के लिए नई साइकिल और नई साइकिल वाले के लिए पुराना स्कूटर, पुराने स्कूटर वाले के लिए नया स्कूटर और नए स्कूटर वाले के लिए पुरानी कार और पुरानी कार वाले के लिए नई कार और छोटी कार वाले के लिए बड़ी कार की इच्छा पूरी होने की बहुत ज्यादा उम्मीद रहती है. सड़क पर सोने वाले के लिए ?ाग्गी, ?ाग्गी वाले के लिए किराए के कमरे की इच्छा पूरी होने की बहुत ज्यादा उम्मीद रहती है. ये सब लोग अपने मकसद के बहुत करीब हैं.

बहनबेटी का ब्याह भी हो ही जाएगा, चाहे जो भी लड़का मिलेगा. बेटेबेटी का भी कालेज में दाखिला होगा और कहीं कहीं नौकरी भी लग ही जाएगी. शुरू में कम और बाद में ज्यादा तनख्वाह की नौकरी लग जाएगी. आज के हालात और इच्छा में आर्थिक अंतर जितना कम होगा, उतनी ही इच्छा पूरी होने की उम्मीद ज्यादा और जल्दी रहेगी. जितना अंतर ज्यादा होगा, उतना समय ज्यादा लगेगा और उम्मीद कम हो जाएगी या फिर उस इच्छा को पूरा करने के लिए गलत रास्ता अपनाना होगा. अगर टूटी हुई साइकिल का मालिक एक नई मोटरसाइकिल की इच्छा करने लगे तो उस की उम्मीद कम हो जाएगी और इच्छा पूरी हुई तो बहुत ज्यादा समय लगेगा. अगर एक किराए के कमरे में रहने वाला कोठी की तमन्ना करने लगे तो
उस की उम्मीद बहुत कम हो जाएगी और हो सकता है कि एक पीढ़ी भी पार कर जाए.

एक आदमी जिस के पास साइकिल है और 10-12 हजार रुपए हैं, तो सम?ों कि आप की इच्छाएं कैसे पूरी हो रही हैं. गांव के लोगों की इच्छाएं पूरी नहीं होतीं, क्योंकि उन की इच्छाएं होती ही नहीं हैं. इच्छाएं क्यों नहीं होतीं, क्योंकि उन की जेब में पैसे ही नहीं हैं. वे किसी भी इच्छा को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए वे भगवान के द्वार अपनी अर्जी नहीं लगाते हैं. मु? ऐसे फोन आते हैं कि आप लक्ष्मी, हनुमान, गणेश किसी एक का लौकेट खरीद लें, जो ओरिजनल है (बाजार में डुप्लीकेट भी हैं), आप की सब इच्छाएं पूरी हो जाएंगी और आप के घर लक्ष्मी बरसेगी. कीमत मात्र 3,000 रुपए. मैं ने उस से कहा कि मु? 100 लौकेट दे दें, लेकिन मैं अभी पैसे नहीं दूंगा. मैं  उन को भारत के किसी गरीब गांव में जा कर बांट दूंगा और एक साल बाद जा कर देखूंगा कि कितने लोगों के घर लक्ष्मी बरसी है.

अगर उन में से 50 फीसदी लोग भी अमीर (पेटभर पौष्टिक भोजन, बच्चों को पढ़ाईलिखाई, कपड़े, बड़ों को स्कूटर) हो गए होंगे, तो मैं आप को 6,000 के हिसाब से 3 लाख के बदले 6 लाख दूंगा. इस के बाद से उस का फोन आना बंद हो गया यानी कोई चमत्कार, बाबा या भगवान कुछ नहीं कर रहा. आप ही कर रहे हैं.
एक स्लोगन है किभगवान उन की सहायता करता है, जो अपनी सहायता स्वयं करते हैंतो फिर भगवान क्या करता है? यानी मु? ही कुछ करना है और मैं कर भी रहा हूं, तभी तो मेरी समस्याएं दूर हो रही हैं.
भगवान, अल्लाह, गौड से मेरा मतलब सर्वशक्तिमान यानी सुपर पावर से है.   Hindi Kahani

Hindi Story: सही फैसला

मिन्नी कम उम्र की एक शहीद की विधवा थी और बच्ची की मां भी. इधर मेहुल भी पत्नी की मौत के बाद अपने बच्चों को अकेले पाल रहा था. फिर होली आई और गलती से मेहुल ने मिन्नी को रंग लगा दिया. आगे क्या हुआ? मिन्नी का पूरा नाम मीनाक्षी था. मेहुल जबजब दिव्या के घर जाता था, मिन्नी दिखाई पड़ जाती थी. उस को शुरूशुरू में मिन्नी को ले कर उत्सुकता थी, लेकिन दिव्या भाभी से मिन्नी की दुखी जिंदगी के बारे में जो कहानी सुनी थी, उस से उस को सारी बातें पता चली थीं. मिन्नी दिव्या के बड़े ताऊ की एकलौती बेटी थी. मांबाप बहुत पहले ही मर गए थे, लिहाजा उस का लालनपालन दिव्या के घर में ही हुआ था. उस के पिता 2 भाई थे. बहुत सारी जमीन थी. घर में मनों अनाज होता था. रुपएपैसे की कोई कमी नहीं थी.
मांबाप के मरने के बाद मिन्नी की पढ़ाईलिखाई उस के चाचाजी ने एक पिता की तरह से ही की थी. उन्होंने मिन्नी को कभी किसी बात की कमी महसूस नहीं होने दी थी.

मिन्नी पढ़नेलिखने में भी होशियार थी. हमेशा अपनी क्लास में फर्स्ट आती थी. बचपन बीतने के बाद और पढ़ाईलिखाई करने के बाद चाचाजी ने उस की शादी कर दी. शादी के तुरंत बाद ही मिन्नी के पति की मौत हो गई थी. सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए सचिन शहीद हो गया था. पति की मौत के बाद मिन्नी गांव के स्कूल में पढ़ाने लगी थी. वह अपने पैरों पर खड़ी औरत थी. आज के समय की औरत. चुनौतियों से लोहा लेने वाली. पढ़ीलिखी स्वाभिमानी औरत. जबजब मेहुल की नजर मिन्नी पर पड़ती तो वह बस देखता ही रह जाता. मेहुल पास में ही रहता था और दिव्या के घर में उस का आनाजाना था. मिन्नी का गोरा चेहरा, पतली लंबी नाक, भरा हुआ बदन. कोई चाहता भी तो मिन्नी को देख कर नजरअंदाज नहीं कर सकता था, फिर तो मेहुल आदमी था. वह 77 साल का था. उस की पत्नी हेमा जिस की उम्र जब महज 25 साल थी. दूसरे बच्चे को जन्म देते समय चल बसी थी. इस का दुख मेहुल को हमेशा दिल में सालता रहता था.

लेकिन? इधर मिन्नी के में जैसी आवाज ही नहीं थी. सचिन की मौत से उस को सदमा सा लगा था. वह हंसना जैसे भूल गई थी. गोद में एक बच्ची थी. उस का दुख और उस के भविष्य के बारे में सोचती तो दिल में जैसे नश्तर से चुभते थे. मिन्नी की शादी भी 24 साल की उम्र में हो गई थी. शादी के महज सालभर बाद ही सचिन की मौत हो गई थी. मिन्नी की कहानी वह दिव्या भाभी के मुंह से सुन चुका था. बेचारी मिन्नी ने इतनी कम उम्र में विधवा होने का दर्द ?ोला था. एक कली जो ठीक से फूल भी नहीं बन सकी थी, मुर?ाई हुई सी रहने लगी थी. ऐसा जबतब बतियाते हुए दिव्या भाभी की रुलाई फूट पड़ती थी. इस बार दिव्या के पति संतोष उसे लिवाने नहीं आए थे. दुकान के काम से सूरत चले गए थे. होली सिर पर थी. मेहुल का अब इस दुनिया में 2 बच्चों के सिवा कोई नहीं था. घर पर दोनों भाभियों और मां के भरोसे उस ने बच्चों को छोड़ रखा था और दिव्या भाभी को लिवाने बनारस चला आया था.

दिव्या भाभी बतातीं कि दुनिया में कोई किसी का नहीं होता है. जब मिन्नी के पति की मौत हो गई तो ससुराल वालों ने मिन्नी को बहुत बुराभला कहा. यहां तक कि मनहूस तक कह दिया. उस को घर से निकाल दिया. दिव्या भाभी के मांबाप  और भाई सब लोग समझते रहे. इस में मिन्नी की क्या गलती है भला. लेकिन वे मिन्नी को घर से निकाल कर ही माने. मायके में चाचा चाची और भाई तो हालांकि कुछ कहते, लेकिन भाभियों को वह फूटी आंख नहीं सुहाती थी. यही वजह थी कि मिन्नी घर में सब से किनारे के कमरे में रहती थी. वह मुफ्त में खाना नहीं खाती थी, बदले में घर बरतन कर देती थी, कपड़े धो देती थी, ताकि उस को कोई मुफ्तखोर कहे. लेकिन इतना करने के बाद भी कोई किसी का मुंह थोड़े ही पकड़ सकता है. जिस के जो मन में आता, वही कह देता. मेहुल यह सब सुन कर दुखी हो जाता था. अगले दिन होली थी. मेहुल मन बना कर आया था कि वह इस बार दिव्या के साथ जम कर होली खेलेगा. बैठक में पकवान बन रहे थे. मेहुल बाहर गया तो चौपाल पर महफिल सजी थी. मेहुल भी बैठ गया. खूब भांग पी.

दोपहर हो गई. मेहुल को भूख लग गई थी. वह वापस घर गया तो देखा कि दिव्या अपनी भाभियों के साथ होली खेल रही थीइसी बीच मेहुल ने दिव्या से कहा, ‘‘भाभी कुछ नमकीन ले कर आओ.’’ दिव्या ने नहीं सुना, लेकिन मिन्नी बाहर ही बैठी थी. वह प्लेट में नमकीन लाने चली गई. इधर मेहुल कमरे में जा कर हथेली पर रंग मलने लगा. सामने ही रंगों से भरा हुआ ड्रम रखा था, जिस में घोला हुआ रंग पड़ा था.
इसी बीच मिन्नी कमरे में नमकीन देने मेहुल के पास चली गई. मेहुल को लगा शायद भाभी नमकीन ले कर आई है. मेहुल ने हथेली पर मला हुआ रंग मिन्नी के गालों पर मल दिया. धोखा दिव्या और मिन्नी के कपड़ों से हुआ था. दोनों ने एक ही रंग के कपड़े पहन रखे थे. तब तक दिव्या भी कमरे में गई थी. वह हंसते हुए बोली, ‘‘क्यों देवरजी, खा गए धोखा.’’ मेहुल बोला, ‘‘भाभी, आप दोनों ने एकजैसे कपड़े पहन रखे थे, इसलिए धोखा हो गया.’’

मिन्नी के चेहरे पर मिलेजुले भाव थे. एक तरफ खुश थी कि कई सालों के बाद किसी ने उस पर रंग डाला था और दुखी सामाजिक मर्यादा को ले कर थी कि भला समाज और लोग क्या कहेंगे. दिव्या ने छेड़ा, ‘‘अच्छा बच्चू, भाभी को छोड़ कर भाभी की बहन से होली खेली जा रही है.’’ ‘‘अभी आप की शिकायत दूर किए देता हूंरुकिए,’’ और हाथ में बचा हुआ गुलाल उस ने दिव्या के गालों पर मल दिया. मिन्नी ने भी ड्रम में पड़ा हुआ रंग मेहुल पर पिचकारी से दे मारा. इस तरह भाभी और मिन्नी के साथ वह बहुत देर तक रंग और गुलाल से होली खेलता रहा. शाम के समय लोग अबीर खेल रहे थे. बैठक में सब लोग बैठे हुए थे. मिन्नी ठंडाई ले कर आई. अचानक मेहुल के मुंह से निकला, ‘‘दिव्या भाभी, मैं एक बात कहना चाहता हूं. हेमा के मरने के बाद से मेरी जिंदगी तहसनहस हो गई है. मैं बच्चों की परवरिश ठीक से नहीं कर पा रहा हूं. घरबाहर दोनों जगह आखिर मैं कैसे संभालूंगा

जब तक मां हैं, चल रहा हैउस के बाद सोचता हूं, तो कलेजा मुंह को आने लगता है. मैं चाहता हूं कि मिन्नी से शादी कर लूं.’’ दिव्या के पिताजी को हैरानी हुई. वे बोले, ‘‘बेटा, मिन्नी हमारी बेटी है. लेकिन तुम्हें मैं अंधेरे में नहीं रखना चाहता. बेटा, मिन्नी विधवा है. उस को एक बेटी है, फिर भी तुम उस से शादी करना चाहते हो…’’ दिव्या बोली, ‘‘पिताजी, कई बार मेरे मन में भी यह खयालआया था, लेकिन देवरजी से कहते डरती थी. पता नहीं वे क्या सोचेंगे. लेकिन आज मैं ने होली खेलते हुए देख लिया कि मेहुल का मन कितना पवित्र है. ‘‘दरअसल, मैं ने और मिन्नी ने एक ही रंग के कपड़े पहन रखे थे. मेहुलजी को धोखा हो गया.  मिन्नी पर रंग डाल दिया था. तब से अपनी गलती का पछतावा करना चाह रहे हैं. ऐसा भला आदमी कहां मिलेगा. इन की भलमनसाहत है कि  मिन्नी से माफी मांगने लगे थे.
‘‘जब से यह घटना हुई है, ये आंख नहीं मिला पा रहे हैं.  खैर इन का रिश्ता बनता है, लेकिन अब ये मिन्नी से शादी करना चाहते हैं.’’

मेहुल बोला, ‘‘हां पिताजी, मिन्नी विधवा हो गई तो इस में भला उस की क्या गलती है. लोगों को उस को भला ताने देना का हक किस ने दे दिया है. यह तो गर्व की बात है कि वह एक शहीद की विधवा है, जिस ने देश के लिए अपनी जान की कुरबानी दी है, लेकिन लोग शहीद की विधवा से कैसा बरताव कर रहे हैं, देख लीजिए. ‘‘क्या किसी विधवा को समाज में जीने का हक नहीं है? क्या किसी विधवा को खुश रहने का हक नहीं है? अगर नहीं है तो मैं परवाह नहीं करता ऐसे समाज की, जिस की जड़ें खोखली हों. ‘‘इस के अलावा 3-3 बच्चों की जिम्मेदारियों के बारे में भी सोचिए. उन की परवरिश करने का भी तो सवाल है. आखिर ये बच्चे कैसे पलेंगे, इस के बारे में भी सोचिए जरा. इन तीनों बच्चों की जिंदगी में खुशियां लौट आएंगी.’’

‘‘ठीक है बेटा, जब तुम ने और दिव्या ने फैसला कर ही लिया है, तो इस से बड़ी खुशी की बात भला और क्या होगी. होली के बाद किसी दिन लगन रखवाता हूं,’’ मिन्नी के पिताजी बोले. आज मिन्नी के पैर जमीन पर नहीं पड़ते थे. वह बहुत खुश थी. आज से कोई उस को मनहूस नहीं कहेगा. उस का भी कोई चाहने वाला होगा. उस का भी अब कोई अपना घर होगा. मिन्नी की मांग भरने वाली थी. उस की वीरान जिंदगी में बहार आने वाली थी. एक शहीद पिता की बच्ची को एक नए पिता मिल गए थे. आज आसमान में इंद्रधनुष निकला था. सात रंगों का चमकीला इंद्रधनुष.                  

Political Kahani: हम रह गए जीरो पड़ोसी बन रहा हीरो

Political Kahani:: मार्च में एकदम से मौसम का मिजाज बदल गया था. अनामिका ने सोचा कि विजय से मिल लेती हूं, पर जब वह उस के घर गई, तो विजय का मूड उखड़ा हुआ था.
‘‘मुंह क्यों लटकाया हुआ है?
सब ठीक है ?’’
अनामिका ने विजयसे पूछा.
‘‘सब मस्त. देख बिन मौसम की बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है,’’ विजय बेमन से बोला.
‘‘हम्म, पर तुम्हारे चेहरे पर बारह क्यों बजे हैं?’’ अनामिका ने कहा.
‘‘चल , रणवीर सिंह की नई फिल्म देखने चलते हैं. सिनेमाघर पर फिल्म देखे बहुत दिन हो गए हैं. कौर्नर की सीट लेंगे,’’ विजय यह कह तो रहा था, पर उस का ध्यान कहीं और ही था.
‘‘विजय, सच बताओ कि क्या बात है? तुम्हें तो अभी कोई अवार्ड भी मिला है. तुम ने उस का भी नहीं बताया. मैं ने सोशल मीडिया पर तेरा फोटो देखा था अवार्ड लेते हुए,’’ अनामिका बोली.
‘‘फिल्म देखते हुए हम समोसे खाएंगे. बारिश के मौसम में समोसे खाने का अलग ही मजा है,’’
विजय ने कहा.

‘‘पता है, रसोई गैस कितनी महंगी हो गई है. 15 रुपए का समोसा अब 20 रुपए में मिल रहा है. सिनेमाघर में तो कम से कम 50 रुपए का होगा. और तू मु? अपने अवार्ड की बात क्यों नहीं बता रहा है?’’ अनामिका ने विजय का हाथ पकड़ कर पूछा.
‘‘अरे यार, क्या बताऊंमैं तो बड़ी मुसीबत में फंस गया. चौबे चले छब्बे बनने, दुबे बन कर लौट वाली कहावत  फिट बैठती है,’’ विजय ने धीरे से कहा.
‘‘ पूरी बात बताओ,’’ अनामिका ने विजय के बालों में हाथ फेरते हुए कहा.
‘‘तुम तो जानती हो कि पड़ोस में जो जसवंत अंकल हैं, वे लोकल गुरुद्वारा के मैंबर हैं. इस बार उन्होंनेयुवा शक्ति अवार्डके लिए चुना था. मतलब उन की गुरुद्वारा कमेटी ने. पिछले
रविवार को वहां हुए एक कार्यक्रम में उन लोगों ने मेरा सम्मान किया था. मु? एक शील्ड, सर्टिफिकेट और शौल भी दिया था.’’
‘‘हां, मैं ने तुम्हारे सोशल मीडिया हैंडल पर उस कार्यक्रम से जुड़े फोटो और वीडियो देखें थे. पर यह तो खुशी की बात है. मुंह किस बात पर फूला हुआ है, यह बताओ?’’ अनामिका बोली.
‘‘इस अवार्ड के चक्कर में मैं अब घनचक्कर बन गया हूं. हुआ यों कि मंगलवार को हमारे पड़ोस में रहने वाले अग्रवाल अंकल और मिस्टर जोसेफ का जसवंत अंकल के साथ ?ागड़ा हो गया. शोर सुन कर मैं भी वहां चला गया,’’ विजय ने बताया.
‘‘फिर आगे क्या हुआ?’’ अब अनामिका थोड़ा परेशान हो गई थी.
‘‘सारा ?ागड़ा एक नाली के गंदे पानी को ले कर था. अग्रवाल अंकल और जोसेफ अंकल बोल रहे थे कि जसवंत अंकल की वजह से नाली का पानी भर कर सड़क पर गया है, पर वे बोले कि पीछे वाले करीम भाई की वजह से ऐसा है.

‘‘बस, फिर क्या था, जसवंत अंकल को अकेला देख कर वे दोनों उन से भिड़ गए और धकियाने लगे. जब मैं ने जसवंत अंकल की साइड ली, तो अग्रवाल अंकल बोले, ‘तु? तो अवार्ड दिलाया है , तू तो इस का पक्ष लेगा ही.’ ‘‘इस पर जसवंत अंकल बिफर गए. हट्टेकट्टे तो वे हैं ही, उन्होंने दोनों अंकल को अकेले ही पीट डाला. मैं ने बीचबचाव की कोशिश की, पर तब तक तो मामला बिगड़ चुका था. कुछ लोगों ने उन तीनों को छुड़ाया, पर इस सब में मैं बुरा बन गया. अग्रवाल अंकल और जोसेफ अंकल मु? से बहुत ज्यादा नाराज हैं.
‘‘जोसेफ अंकल ने तो इतना तक कह दिया, ‘जसवंत तो करीम भाई से जलता है, इसलिए उस का नाम लगा रहा है. तू ने भी गलत आदमी का साथ दिया.’
‘‘यार, अनामिका, मैं तो बेवजह फंस गया. अब तो मैं अग्रवाल अंकल और मिस्टर जोसेफ से नजरें भी नहीं मिला पा रहा. उन दोनों के घर के दरवाजे तो मेरे लिए जैसे बंद हो गए हैं,’’ विजय ने अपनी बात रखी.
‘‘ओह, तो यह मामला है. अब आया . पर तू जानता है कि किसी और के साथ भी ऐसा हुआ है…’’ अनामिका बोली.
‘‘किस के साथ?’’ विजय ने हैरानी से पूछा.
‘‘हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ. उन्हें इजराइल ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया और उसी के बाद से इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया. इस सब से दुनियाभर में यह संदेश गया कि भारत इजराइल और अमेरिका के साथ है ओर ईरान हमारा दुश्मन देश है.

‘‘कोढ़ पर खाज तो यह रही कि हमविश्वगुरुकी तरह सुलह कराने के सपने देख रहे थे कि नरेंद्र मोदी अमेरिका और इजराइल से कह कर युद्ध रुकवा देंगे, पर उन की कहीं भी नहीं चलती दिख रही.
‘‘अब खबर आई है कि पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर ऐसा कुछ करिश्मा कर सकते हैं कि यह युद्ध रुक जाए,’’ इतना कह कर जैसे अनामिका ने विजय पर कोई बम फोड़ दिया.
‘‘मु? पूरी बात बता कि सारा माजरा क्या है?’’ विजय ने पूछा.
‘‘खबरों की मानें तो ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से उपजी चिंताओं के बीच पाकिस्तान मीडिएटर के रोल में नजर रहा है. वह अमेरिका के संदेश ईरान तक पहुंचा रहा है और तेहरान के जवाब वाशिंगटन को देने का काम कर रहा है.

‘‘इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से फोन पर बातचीत की. व्हाइट हाउस के मुताबिक, चर्चा का मेन मुद्दा ईरान युद्ध था. हालांकि, इस बातचीत को संवेदनशील बताते हुए बड़े अफसरों ने और ज्यादा बताने से इनकार कर दिया.
‘‘व्हाइट हाउस की प्रैस सचिव कैरोलिन लिविट ने पहले कहा था
कि यह संवेदनशील कूटनीतिक चर्चा है और अमेरिका मीडिया के जरीए कोई बातचीत नहीं करेगा.
‘‘सूत्रों के मुताबिक, आसिम मुनीर
ने डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की और पाकिस्तान ने खुद को अमेरिकी और ईरान के बड़े अफसरों के बीच बातचीत की संभावित जगह के रूप में पेश किया.
‘‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात की. एक्स पोस्ट के जरीए उन्होंने ईद उल फितर और नवरोज की शुभकामनाएं दीं और ईरान के लोगों के साथ अपनी हमदर्दी जताई.
‘‘शहबाज शरीफ ने कहा कि दोनों पक्षों ने खाड़ी क्षेत्र के गंभीर हालात पर चर्चा की और तनाव कम करने, डायलौग और कूटनीति की जरूरत पर सहमति जताई. उन्होंने इसलामी दुनिया में एकता और क्षेत्र में शांति बहाल करने में पाकिस्तान के रोल पर भी जोर दिया.
‘‘इस बीच सोमवार, 23 मार्च को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेहरान के साथ बेहतर और ठोस बातचीत के बाद उन्होंने हमले को 5 दिनों तक टालने की घोषणा की थी. हालांकि, यह साफ नहीं है कि पाकिस्तान का मीडिएटर बनने का डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से सीधा संबंध है या नहीं.
‘‘ईरान ने सीधे अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया है, लेकिन विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुछ मित्र देशों के जरूरी संदेश मिले हैं. जानकारों के मुताबिक, यह कूटनीतिक कोशिश अभी शुरुआती चरण में है.’’

‘‘तुम्हें इस से क्या सम? आता है?’’ विजय ने पूछा.
‘‘यही कि ईरान और अमेरिका के बीच सुलह की कोशिशें तेज हो गई हैं. अमेरिकी समाचार आउटलेट एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के अफसरों की इसी कड़ी में पाकिस्तान में मुलाकात और बातचीत मुमकिन है. पाकिस्तान में अमेरिकी और ईरानी अफसरों के बीच यह बैठक हो सकती है.
‘‘इजराइल के न्यूज चैनल-12 ने इजराइली अफसर के हवाले से बताया कि पाकिस्तान में होने वाली संभावित बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख हो सकते हैं.
‘‘अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने सोमवार, 23 मार्च को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी ईरान से खुली बातचीत करने पर चर्चा की. ‘‘इस से पहले एक रिपोर्ट में यह
भी कहा गया कि तुर्की, मिस्र और पाकिस्तान के प्रतिनिधि व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकौफ से मुलाकात कर चुके हैं. साथ ही, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से भी अलग से मिले.
‘‘इस से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने के संकेत दे चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ पर ईरान के साथ पौजिटिव बातचीत की बात कही थी. साथ ही, ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को 5 दिन के लिए टाल दिया था.
‘‘डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि चर्चाओं का यह दौर पूरे हफ्ते जारी रहेगा. दोनों देशों के बीच गहन चर्चाओं के पौजिटिव रवैए को देखते हुए, मैं ने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर सभी सैनिक हमलों को फिलहाल 5 दिनों के लिए टाल दिया जाए.’’
‘‘तो तुम यह मानती हो कि पाकिस्तान इस युद्ध को रुकवा सकता है, जबकि नरेंद्र मोदी नहीं?’’ विजय ने सवाल किया.

‘‘बात अगर इस खबर की करें, तो क्यों नहीं. सोचो कि इस सब में पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर का नाम लिया जा रहा है और अगर पाकिस्तान कामयाब रहता है, तो फिर हमारे पड़ोसी का कद बढ़ना तय है. ‘‘मेरे खयाल से असली कूटनीति यही होती है कि चुपचाप काम को करो, ढिंढ़ोरा मत पीटो. पर हमारे देश मे पिछले कुछ साल से काम कम हो रहे हैं और बातें ज्यादा बनाई जा रही हैं.
‘‘तेल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है, पर जनता जो भुगत रही है वह भी सब के सामने है. गैस सिलैंडर की कालाबाजारी हो रही है. जो चाय कल तक 10 रुपए की एक कप थी, वह आज 15 रुपए हो गई हैऔर भी जाने किस तरह से महंगाई ने देश को कब्जे में ले लिया है.’’
‘‘कह तो तुम सही रही हो.

जैसा हाल मेरे पड़ोसियों ने क्या है, वैसा ही हाल देश चलाने वालों का हो गया है. गलत का साथ देने से पहले कई बार सोचना चाहिए. हर पड़ोसी से बना कर रखनी चाहिए, फिर चाहे वह कोई देश हो या पासपड़ोस,’’ विजय ने कहा. ‘‘अब ज्यादा मुंह मत लटकाओ और स्माइल करो. हमें हर बात से सीख लेनी चाहिए. फिलहाल जनता अगर चुप है, तो इस का मतलब यह नहीं है कि उस में अपना गुस्सा दिखाने की ताकत नहीं है. जैसे तुम ने इस मामले से सबक सीखा है, उसी तरह देश के नेताओं खासकर सत्ता पक्ष को भी सबक सीखना चाहिए वरना 2 बिल्लियों की लड़ाई में बंदर बाजी मार जाता है.
‘‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालत फिलहाल तो किसी खिसियानी बिल्ली जैसी है, जो अपनी फर्जी कामयाबी का खंभा नोंच रही है,’’ अनामिका ने दो टूक कहा.         

पोस्टमार्टम: देख रहा है विनोद

ब्रह्मांड का एकलौता ‘गड़े मुरदे उखाड़ने वाला’ चैनल ‘विक्की मीडिया’ में आप का स्वागत है. हमारे संवाददाता नारद बेखबर, कैमरामैन धृतराष्ट्र और व्यंग्य की समझ से पैदल व्यंग्याचार्य श्री सवा एक सौ आठ विनोद ‘विक्की’ के साथ आइए कुछ खास घटनाओं का मजाकिया अंदाज में पोस्टमार्टम करते हैं, जो साल 2022 के ऐतिहासिक कलैंडर में दर्ज और दफन हो चुकी हैं.

इस साल एक ओर जहां सदी के महानायक ने कमला पसंद के जरीए नौजवानों को पौष्टिक गुणों से भरपूर गुटका के सेवन का आह्वान किया, तो वहीं दूसरी ओर सभी हिंदी फिल्मों की शुरुआत में हाथों में सैनेटरी पैड ले कर नंदू के पास पहुंच कर धूम्रपान न करने की नसीहत देने वाले देशभक्त हीरो खिलाड़ी कुमार जुबां केसरी के प्रणेता सिंघम और बादशाह के साथ गुटका बेचते नजर आए. बौलीवुड में ‘बाजीराव मस्तानी’ की जोड़ी भी इस साल खासा चर्चा में रही.

पति परमेश्वर के नंगधड़ंग फोटो शूट से प्रेरणा पा कर धर्मपत्नीजी जब पठान के साथ अधनंगी अवस्था में नजर आई, तो नयनसुख दर्शकों में गजब का जोश देखने को मिला. उन्हें इस बात की उम्मीद है कि कम हो रही जीडीपी, रोजगार और आमदनी की तरह शायद साल 2023 में उर्फी और पादुकोण के कपड़ों की मात्रा में और ज्यादा कमी नजर आए.

दर्शकों द्वारा टौलीवुड को दुलार और बौलीवुड को दुत्कार का ट्रैंड परवान चढ़ता देख कर सलमान खान, ऐश्वर्या राय जैसे हिंदी सितारे साउथ की फिल्मों में गौडफादर तलाशते दिखे, तो दक्षिण के ऐक्टर हिंदी फिल्मों पर राज करते नजर आए. बिंगो टेढ़ेमेढे़ की तरह देश की राजनीति भी इस साल टेढ़ीमेढ़ी रही. देश के सब से प्राचीन राजनीतिक संस्थान में महाबदलाव देखने को मिला.

हो रही किरकिरी और नाकामी से थकहार कर परंपरागत पारिवारिक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी गैरपारिवारिक सदस्य को दे दी गई. साथ ही, इस पार्टी के तथाकथित युवा नेता लंबी दाढ़ी और राजनीतिक फैविकोल ले कर भारत को जोड़ने निकल पड़े. कम सीट के बावजूद जोड़जुगाड़ से सरकार बनाने वाली बहुचर्चित राष्ट्रीय पार्टी को बुद्ध और चाणक्य की धरती पर अपने ही सहयोगी का तीर चुभ गया. गठबंधन की गांठ खोल कर चाचा भतीजा के साथ हो लिए.

सांसारिक मोहमाया त्याग चुके संत दूसरी बार उत्तर प्रदेश चुनाव में सत्ता सुख के लिए निर्वाचित हुए. पंजाब में सब से ज्यादा हंसाने वाले को सीएम की कुरसी, तो फेफड़ा बाहर निकाल हंसने वाले ठोको मंत्र के जन्मदाता को कारावास का योग बना. भारतीय मूल के ऋषि सुनक का ब्रिटेन पीएम बनने पर भारत के वैसे लोगों में भी आस और उम्मीद की किरण जगी, जिन की अपने पड़ोसियों से कभी नहीं बनी.

हफ्ते में कम से कम 2 दिन अपने पड़ोसियों से जबानी जंग या लाठी भांजने वाला भी सुनक से उम्मीदें पाल चुका है. आप ने दोस्तों की संगति में लोगों को बिगड़ते देखा और सुना होगा. कुछ इसी तरह के हालात इस साल इंटरनैशनल लैवल पर देखने को मिले, जब आपसी सुलह के बजाय मित्र राष्ट्रों के बहकावा में ‘मैं झुकेगा नहीं… पुष्पा’ टाइप यूक्रेन ने रूस से पंगा ले लिया और जनधन के नुकसान का तांडव शुरू हो गया. नैशनल लैवल पर गजब की हिम्मत का परिचय देते हुए भारत सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार और उत्तर प्रदेश के अग्निवीरों ने लुकाठी ले कर राष्ट्रीय संपत्ति को फूंकने में अपनी भरपूर ताकत का इस्तेमाल किया.

चलतेचलते अगर सहिष्णुता और धार्मिक कामयाबियों की बात न हो, तो साल का कलैंडर अधूरा ही माना जाएगा. इस साल के आखिरी महीने में देश की सब से बड़ी शैक्षणिक संस्था के अमनपसंद शिक्षित शांतिदूतों द्वारा बनियों और ब्राह्मणों को देश से बाहर निकाल कर विकसित भारत की सोच की नुमाइश दीवारों पर की गई.

ज्ञानवापी की लहक मथुरा में देखने को मिली. दक्षिण भारत में बुरका बैन का स्यापा हो या दिल्ली से झारखंड का लव जिहाद आदि मामलों ने संक्रमित हो चुकी इनसानी इम्यूनिटी के लिए धार्मिक बूस्टर डोज का काम किया. अंबुजा सीमेंट जैसी सहनशक्ति के चलते बेरोजगारी, प्राइवेटाइजेशन के दौरान इस साल भी भारतीय नागरिक काफी संयम में दिखे. महंगाई, बेरोजगारी आदि की चिंता छोड़ मीम्स, रील्स, वैब सीरीज देखने और बनाने में बिजी रहे. इन सारी बातों को ‘देख रहा है विनोद…’ की तर्ज पर सारा देश बखूबी देखता रहा. बहरहाल, उम्मीद पर दुनिया टिकी है. साल 2023 की मंगलमय कामनाओं के साथ हम अपनी टीम के साथ ऐसे ही धांसू खबरों के साथ जल्द ही हाजिर होंगे आप के चहेते चैनल ‘विक्की मीडिया’ पर, तब तक के लिए हैप्पी न्यू ईयर.

तीन युग – भाग 3 : क्या थी आसिफ की कहानी

तब नईमा बी झूठी मुसकान चेहरे पर सजा लेतीं, ‘‘अरे, मैं खाली बैठ कर क्या करूं, तबीयत घबराने लगती है… कामकाज से दिल बहला रहता है. फिर दुलहन के अभी अरमानों भरे दिन हैं, बाद में तो उसे ही अपना घरबार संभालना है.’’ लेकिन बुढ़ापा और गम दोनों ही नईमा बी को भीतर ही भीतर घुन की तरह चाटते गए. कोई अपना नहीं था, जिस से वह अपना दुखदर्द कहतीं.

तसल्ली के दो बोल बोलने वाला कोई नहीं था. नजमा जब तक यहां रही, मां का दुख हलका करने की कोशिश करती रही, पर जल्दी ही वह अपने पति के पास दुबई चली गई. आखिरकार अंदर ही अंदर गम सहते हुए नईमा बी बिस्तर पर पड़ गईं. शुरूशुरू में दिखावे को आसिफ ने मां का इलाज करवाया, पर उन के दिल के जख्मों को कोई न भर सका. वे सुबह से ही कुछ उदास सी थीं.

बच्चे स्कूल जा चुके थे. घर में सन्नाटा था. आसिफ तैयार हो कर दुकान पर जा रहा था, तभी दालान में पड़ी नईमा बी बोलीं, ‘‘बेटा, इस दवा से भी कोई फायदा नहीं हुआ. डाक्टर से कहना, कोई अच्छी दवा लिख दे…’’ ‘‘कहां तक बूढ़ी जान पर पैसा खर्च करेंगे आप? अरे, आज मरे, कल दूसरा दिन… यह हिसाब होता है बूढ़ों का. मेरी मानिए, दवादारू का चक्कर छोडि़ए. आखिर हमें भी तो अपने बच्चों के लिए सोचना है… उन की जिंदगी बनानी है…’’ नईमा बी की बात काटते हुए बहू आगे बढ़ आई थी और आसिफ बिना कोई जवाब दिए बाहर निकल गया.

इस तरह उन का इलाज भी उस दिन से बंद हो गया. मौत के इंतजार में वे टूटी खाट पर पड़ी पलपल गिना करतीं. दो रोटी सुबह और दो शाम को मिल जाती, पेट का दोजख भरने को. दूसरी किसी चीज की जरूरत भी कहां रह गई थी भला उसे. कूड़े की तरह कोने में पड़ी रहतीं नईमा बी. एक नईमा बी खुद, दूसरे शौहर, तीसरा बेटा… जिंदगी का कल, आज और कल. बचपन, जवानी और बुढ़ापा तीनों युगों ने ठगा था उन्हें. अचानक मुंडेर पर बैठा कौआ जोर से कांवकांव करने लगा. नईमा बी टूटी खाट पर पड़ी गुजरे जमाने की उलझी डोर को बीच में ही छोड़ कर गीली आंखों को पोंछने लगीं. फिर आसमान की तरफ देखते हुए वे सोचने लगीं, ‘शायद जिंदगी इसी को कहते हैं.’

तीन युग – भाग 2 : क्या थी आसिफ की कहानी

‘‘भई, अब तो नईमा अप्पी भी परवीन बाजी की तरह खूब चमचमाती साडि़यां पहना करेंगी. झुमके, झाले और पता नहीं क्याक्या, इन की बराबरी भला कहां कर पाएंगे हम लोग…’’ नईमा बनावटी ठंडी सांस भर फिर से गोटा टांकने लगी. ‘‘अप्पी, हम से मिलने रोज आना दूल्हा भाई के साथ,’’ छोटी नाजिया की बात पर सब बहनें हंस पड़ीं. ‘‘परवीन बाजी तो रोज आती हैं अपने दूल्हा के साथ… तुम क्यों नहीं आओगी?’’ नाजिया बेचारी खिसिया कर बोली.

‘‘आऊंगी नाजो, मैं भी आया करूंगी रोज,’’ गालों पर शर्म की लाली बिखेरती नईमा ने जवाब दिया. उस की आंखों में परवीन का चेहरा चमक गया, ‘वाकई परवीन की तरह मैं भी खूब सजधज कर मायके आया करूंगी, बल्कि उस से भी ज्यादा.’ परवीन नईमा के पड़ोस में रहती थी. दोनों बचपन की सहेलियां थीं. परवीन के घर काफी पैसा था. उस के बाप की कपड़े की दुकान थी. परवीन का घर भी शानदार था. पैसे की रेलपेल थी, सो छोटी सी उम्र में उस के लिए अच्छेअच्छे पैगाम आने लगे थे. पढ़ाई के बीच ही उस की शादी भी हो गई. वह तीसरेचौथे रोज सजधज कर अपने पति के साथ गाड़ी में मायके आती थी. ‘मैं भी उन के साथ खूब घूमा करूंगी,’

नईमा हर समय खोई रहती थी. पर सपने कभी सच नहीं होते. इस बात का एहसास नईमा को शादी के चंद दिनों बाद ही होने लगा था. नईमा के पति की बिजली के सामान की छोटी सी दुकान थी, जिस में वह दिनरात खटता रहता. उस से 2 छोटे भाई थे. एक मोटर का काम सीख रहा था, दूसरा पढ़ने जाता था. बाप अपने जमाने के बेहतरीन कारीगर थे, पर अब नजर बेकार हो जाने के चलते कुछ नहीं करते थे. इस तरह सारे घर की जिममेदारी जाकिर मियां पर थी, जिस से वह अकसर परेशान और चिढ़चिढ़ा रहता था. एक सास थी, जिन की जबान दिनभर चलती रहती थी और निशाना बेचारी नईमा बनती. उन की मिलने वाली कोईर् न कोई रोज आ जाती और बूढ़ी सास तेरीमेरी बहूबेटियों के बहाने नईमा को सौ बातें सुनाती रहतीं. इन्हीं तानों की मार के डर से बेचारी नईमा कई कई महीनों तक मायके जाने का नाम न लेती. सुबह से रात तक बावर्चीखाने में जुटी रहती.

पर तारीफ के दो बोल तक उस की झोली में न आते. मायके की याद आती, भाईबहन, मांबाप सब याद आते, लेकिन सास की जहरीली बातें याद कर वह कांप जाती कि पता नहीं कब उन पर या उन के मायके वालों पर भी कोई इलजाम लग जाए. कभीकभी जाकिर मियां ही जब मूड में होते तो 1-2 दिन के लिए बीवी को मायके छोड़ आते. पर बुढि़या जल्दी ही किसी न किसी बहाने से बुलवा लेती. सारा घर जो चौपट हो जाता था. रात तक नईमा थकहार कर आंखें बंद करती तो दिल किसी नन्हे बच्चे की तरह मचल उठता, ‘‘कहां हैं वे सुनहरे सुख, जिन के सपने देखे थे?’’

ऐसे में परवीन का हंसता हुआ चेहरा उस के सामने आ जाता. परवीन तो खूबसूरत भी नहीं थी, पढ़ाई भी अधूरी थी. फिर कैसे जिंदगी की सारी खुशियां उस की झोली मे उतर आई थीं, सौगात बन कर. दूसरी ओर खुद उन में क्या कमी थी, जो दुखों के सिवा उस के दामन में कुछ भी नहीं था. मोतियों की लड़ी टूट कर उस की आंखों से बिखरने लगती,

‘‘आखिर मेरी जिंदगी में ही अरमानों का खून क्यों लिखा है?’’ वह खुद से सवाल कर बैठती. वक्त का पहिया अपनी रफ्तार से चलता रहा. नईमा के आंगन के 2 फूल आसिफ और नजमा अब जवान हो चुके थे. सासससुर गुजर चुके थे. दोनों देवर अपने कदम जमा कर घरगृहस्थी चला रहे थे. जाकिर मियां की दिनरात की मेहनत रंग लाई थी.

उन की छोटी सी बिजली की दुकान काफी बड़ी बन चुकी थी. कई आदमी उन के पास नौकरी करते थे. जाकिर मियां की शुमार पैसे वालों में होने लगी थी. लेकिन वह तहेदिल से नईमा की मेहनत और कुरबानी के कायल थे. नईमा खुद भी अब नमकीन चेहरे वाली सलोनी न रह गई थी. अपनी जवानी उन्होंने पति और बच्चों पर कुरबान कर दी थी, शायद इस उम्मीद के सहारे कि यह कुरबानी कभी बेकार नहीं जाएगी. सारी जिंदगी खूनपसीना बहा कर जो पूंजी उन्होंने जमा की है, वह अनमोल है. कभीकभी नईमा सोचती कि चलो, तमाम जिंदगी कड़ी धूप में झुलसने के बाद अब वह बेटे के सहारे ठंडी छाया में जिंदगी के बचे दिन गुजार देगी. काफी पैसा आ जाने के बाद भी नईमा ने उसी तरह गुजरबसर कर घर में अपनी हैसियत ऊंची की थी. दहेज दे कर बड़े चाव से अपनी बेटी नजमा की शादी बड़े घर में की थी.

अपनी नाकाम तमन्नाएं अपनी बेटी के रूप में पूरी की. मुंहमांगा दहेज दे कर बेटी की ससुराल वालों का नईमा ने हमेशा के लिए मुंह बंद कर दिया था, ताकि उस की बेटी पर कभी दुखों का साया भी न पड़े. नजमा की शादी कर उस ने सुख की सांस लेनी चाही, पर सुख हमेशा की तरह दूर थे, उस की पहुंच से. जाकिर मियां अचानक बीमार पड़ गए. ऐसे पलंग से लगे कि जल्दी ही दुनिया छोड़ दी. गम का पहाड़ नईमा पर आ गिरा. पर जल्दी ही खुद को संभाला.

बाप का साया सिर पर से उठने के बाद कहीं आसिफ गलत राहों पर न चल दे, इसलिए अपने गमों को भुला कर उस ने बेटे के लिए लड़की की तलाश करना शुरू कर दिया. लोगों ने उस की ऊंची हैसियत के मुताबिक बड़ेबड़े घरों के एक से बढ़ कर एक लड़कियों के रिश्ते बताए.

लेकिन नईमा को अपने बीते दिन याद थे. उस ने अच्छी से अच्छी बड़े घर की लड़कियों को ठुकरा कर गरीब घर की लड़की अपनाई. ब्याह कर घर लाते ही अपनी कुल जमापूंजी उस की झोली में डालते हुए कहा, ‘‘दुलहन, यह सबकुछ आज से तुम्हारा है.’’ पर शायद नईमा बी की जिंदगी में सुख था ही नहीं, बहू ने जो पैसे की चमक देखी तो अपनी औकात ही भूल गई. चंद दिनों में ही आसिफ को ऐसी पट्टी पढ़ाई कि मां की सूरत देखना भी भूल गया. बेचारी नईमा बी सारा दिन बावर्चीखाने में घुटती रहती, पर बेटा पलट कर न पूछता कि मां तुम क्यों काम कर रही हो? पड़ोस की औरतें कहतीं, ‘अरे खाला, अब तो बहू ले आई हो, कुछ तो बुढ़ापे में आराम कर लो.’

तीन युग – भाग 1 : क्या थी आसिफ की कहानी

ढीली सी खाट पर दीवार की ओर करवट बदलते हुए नईमा बी ने ठंडी सांस भर कर आंखें बंद कर लीं. दोपहर ढल रही थी, पर वे ‘दो रोटी’ की अभी तक झूठी आस लगाए पड़ी थीं. वे सोचने लगीं, ‘लगता है, दुलहन अभी तक सो कर नहीं उठी. नाहक ही उस वक्त मैं ने खाने को मना कर दिया. अरे, जब दे रही थी तो खा लेती. अब सारी भी गई और आधी भी… अब मरो, भूखे पेट.’ खुद को कोसते हुए सूख रहे गले को तर करने के लिए नईमा बी ने पास की तिपाई पर रखी सुराही से पानी पीना चाहा,

तो वह भी भिखारी के कटोरे की तरह खाली पड़ी थी. किसी तरह हिम्मत बटोर कर हिलतेकांपते वजूद के साथ वे सुराही ले कर नल पर भरने के लिए चल पड़ीं. नईमा बी जैसे ही सुराही भर कर चलने को हुईं, कदम डगमगा गए. बीमार हड्डियां सूखी टहनी की तरह चरमराईं और वे फर्श पर ढेर हो गईं. बूढ़ी हड्डियां बिखर गईं तो खैर कोई गम नहीं, मुसीबत तो यह हुई कि सुराही भी टूट गई. कुछ टूटने की आवाज जब बहू के कानों से टकराई, तो वह कमरे का दरवाजा खोल कर बाहर निकल आई. सामने फर्श पर नईमा बी पड़ी कराह रही थीं. किसी तरह मुंह बना कर बहू ने उन्हें खाट पर घसीट कर पहुंचाया, फिर बड़बड़ाने लगी, ‘‘किस ने कहा था आप से इधरउधर घूमने को…

बूढ़ी हो गई हैं, लेकिन चैन से एक जगह बैठा नहीं जाता.’’ पैर पटकती हुई वह अपने कमरे में वापस चली गई, मगर एक गहरी धुंध ने नईमा बी की धुंधली आंखों को और भी धुंधला कर दिया. उस के सीने पर रखा बोझ कुछ और ज्यादा भारी हो गया. आज अगर अपना बेटा मुझे कुछ समझता होता तो भला बहू की यह मजाल कि ऐसी बातें सुनाए. जब अपना ही सिक्का खोटा हो तो दूसरे के सिर कुसूर क्या मढ़ना, टूटे दिल को समझाने की कोशिश में नईमा बी के जख्म हरे होने लगे.

बूढ़ी आंखों से आंसू बहने लगे. वे गुजरे दिनों में भटकने लगी थीं… आसिफ चेहरा ऊपर उठाए खड़ा मुसकरा रहा था. नईमा बी उस की दुलहन की बलाएं लेते हुए बोलीं, ‘‘कहीं नजर न लग जाए मेरी बच्ची को.’’ आसिफ की दुलहन की मुंहदिखाई में उन्होंने अपने सारे जेवरात और चाबियां उस की झोली में डाल दीं, ‘‘लो दुलहन, संभालो अपना हक… मुझे अब इन झंझटों से छुट्टी दो, बहुत थक चुकी हूं.’’ जिस लड़की को नईमा बी ने अपना सबकुछ सौंप दिया था, वह दो वक्त की रोटी को भी तरसा देगी. इस का तो गुमान भी न था. दर्द से नईमा बी कराह रही थीं. यादों का एक सिलसिला तार दर तार आगे बढ़ता जा रहा था… घर का माहौल एक बार फिर से बोझिल हो गया था.

दालान में अब्बाअम्मी मुंह लटकाए बैठे कुछ बातें कर रहे थे. एक ठंडी सांस के साथ अम्मी ने बात खत्म की, ‘‘पता नहीं, इस लड़की में क्या खराबी है, हर जगह से इनकार हो जाती है.’’ बावर्चीखाने में जाती हुई नईमा बी ने समझ लिया कि इस बार भी शिकस्त उस के हिस्से में आई है. एक दिन अम्मी तख्त पर बैठी पान लगा कर मुंह में रख रही थीं कि महल्लेभर की बड़ी बी चुपके से हवा की तरह आईं और अम्मी के कान में कुछ कहसुन कर चली गईं. तब अम्मी ने उसे आवाज दी, ‘‘अरे नईमा, जरा तख्त की चादर बदल दो और हां, अब की ईद का जोड़ा पहन कर कायदे से शाम को तैयार हो जाना, मेहमान आने वाले हैं.’’ उस शाम 2-3 औरतें सजधज कर बड़ी बी के साथ उस के घर आई थीं.

कई तरह का नाश्ता लगा उन के आगे रखा गया. हर तरह से उन औरतों ने नईमा को देखापरखा, नापातोला, आपस में खुसुरफुसुर की और फिर चली गईं. ‘देखो, इस बार क्या हाथ आता है?’ कोठरी में कपड़े बदलते हुए नईमा ने सोचा. रात पलंग पर लेटेलेटे छत को घूरते हुए वह अपनेआप को एक बार फिर एक नई हार के लिए तैयार करने लगी थी. लेकिन नहीं, इस बार वह जीत गई थी. उन लोगों ने उसे पसंद कर लिया था. बड़ी बी सुबह ही दौड़ी आई थीं, यह खुशखबरी ले कर. एक बहुत बड़ा बोझ नईमा के दिल पर से उतर गया. खुशी से उन का मन खिलाखिला जा रहा था.

किसी पल वह आकाश को छूता, तो किसी पल हवाओं में तैरता, इठलाता. नईमा देखने में खूबसूरत थी, पर अब तक सिर्फ इसलिए रिश्ता तय नहीं हो पाया था, क्योंकि वह गरीब मांबाप की बेटी थी. लेकिन अब जो उम्मीद का चिराग रोशन हुआ तो घरभर में खुशियों की लहर दौड़ गई. अब्बा भी खुश नजर आने लगे थे. बेचारे लड़कियों को पार लगाने के खयाल से अधमरे हुए जा रहे थे. एक का जो रिश्ता तय हुआ तो अधिक छानबीन की जरूरत भी नहीं समझी. खुद नईमा का दिल अब बड़ा हलकाफुलका हो गया था. अब घर की गरीबी उसे काटने को नहीं दौड़ती थी, न ही फटे बदरंग कपड़ों से उसे चिढ़ होती थी और न ही एक ही कमरे में छोटे भाईबहनों का शोर मचाना बुरा लगता था.

अब तो उस की दुनिया ही बदलने वाली थी. रंगबिरंगे, सुनहरे, सजीले सपने दिनरात उस की आंखों में बसेरा किए रहते. एक दिन अम्मी ने पुराने संदूक से काफी कपड़ा निकाला. वह अब्बा से बोलीं, ‘‘इन कपड़ों को इसी दिन के लिए रखा हुआ था मैं ने. इतना पैसा कहां है, जो सबकुछ बाजार से खरीदती फिरूं. तांबे के बरतन तो मेरे ही दहेज के रखे हुए हैं… ‘‘थोड़ेथोडे सब लड़कियों में बांट दूंगी. थोड़ाबहुत पैसा घर का खर्च काटछांट कर बचाया है, उस से तुम ऊपरी इंतजाम कर लेना.’’ शादी में खर्च से परेशान अब्बा को अम्मी के इन शब्दों से बड़ी राहत मिली. घर में काम जल्दीजल्दी निबटा कर चारों बहनें शादी के कपड़े सिलने बैठ जातीं. रात में दुपट्टों में गोटा टांका जाता और आपस में हंसीमजाक भी होता. नईमा से छोटी सादिया सूई में धागा डालते हुए बोली.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें