एक बार फिर सलमान खान ने जीता फैंस का दिल, खुद ही घटाई अपनी फीस

जैसा कि हम सब जानते हैं कि टेलीविजल इंडस्ट्री का सबसे सुपहहिट और चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 (Bigg Boss 14) 3 अक्टूबर से ऑन एयर होने जा रहा है. बिग बॉस (Bigg Boss) फैंस के दिलों में इस समय सीजन 14 को लेकर खूब एक्साइटमेंट है और सभी लोग इस बात को जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कौन कौन से कंटेस्टेंस्ट इस बार शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Did we just see a spa, mall, theatre & a restaurant in the new #BB14 house? 😱 @BeingSalmanKhan #BB14PressConference #BiggBoss2020

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस की बोल्ड फोटोज देख फैंस के उड़े होश, वायरल हुईं फोटोज

कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसी महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन से सभी लोगों कि फाइनेंशियल कंडीशन काफी बिगड़ चुकी हैं. हालांकि लॉकडाउन खुलने के बाद से काफी कुछ ट्रैक पर आने लगा है लेकिन अभी भी सब कुछ नौर्मल होने में थोड़ा टाइम तो लगेगा ही. ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस (Bigg Boss) शो के होस्ट और बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी फीस को लेकर चर्चा में आ गए हैं.

दरअसल हर सीजन में सलमान खान (Salman Khan) अपनी फीस को लेकर एक ना एक बार जरूर चर्चा का बिषय बनते हैं लेकिन इस बार खुद सलमान खान (Salman Khan) ने इस बारे में बात करते हुए सबकी बोलती बंद कर दी है. सलमान खान हर बार बिग बॉस (Bigg Boss) के लिए काफी बड़ी रकम वसूलते हैं लेकिन इस बार खुद सलमान खान (Salman Khan) ने उनकी फीस को घटाने का आग्रह किया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में एंट्री लेने से पहले इस एक्ट्रेस के दिखाया अपना बोल्ड अवतार, वायरल हुईं Photos

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी फीस को लेकर कहा है कि वो इसमें कटौती करना चाहते हैं ताकि बाकी लोग जो इसमें शामिल हैं, उन्हें और टीम को सही पैसे मिल सकें. सलमान खान (Salman Khan) के इस इंटरव्यू को देखने के बाद सभी लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ज्यादा समय तक ट्रोलर्स को इग्नोर ना कर पाईं एक्ट्रेस निया शर्मा, इंस्टाग्राम से डिलीट किया वीडियो

कोरोना वायरस के चलते Bigg Boss 14 के फॉर्मेट में आए ये बदलाव, नही होंगे फिजिकल टास्क

पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) के लिए फैंस के दिलों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है और तो और कुछ नाम ऐसे सामने आ चुके हैं जो इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे. जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना वायरस (Corona Virus) की वजह से सभी लोग काफी डरे हुए हैं लेकिन डरे होने के साथ साथ सभी अपने अपने कामों पर भी निकल गए हैं.

ये भी पढ़ें- इस हॉट एक्ट्रेस ने पति के साथ ‘लिप लॉक’ करते हुए की फोटो शेयर, फैंस ने की खूब तारीफ

तो ऐसे में मुंबई फिल्म सिटी में भी ज्यादातर शोज़ की शूटिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि सभी लोग कोरोना वायरस (Corona Virus) के बचने के लिए सभी गाइडलाइंस को फौलो कर रहे हैं लेकिन फिर भी आए दिन किसी ना किसी व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ जाती है. ऐसे में टेलीविजन के सबसे बड़े रिएलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के प्रीमियर को बस अब कुछ ही दिन बचे हैं.

शो के मेकर्स फैंस के एंटरटेनमेंट के साथ साथ इस बात का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं कि बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में सभी कंटेस्टेंट कोरोना से बचे रहें. इसी के चलते मेकर्स ने इस बार शो के फॉर्मेट में थोड़े बदलाव किए हैं. जी हां आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस के घर में कोई डबल बेड नहीं होगा यानी कि सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) को ध्यान में रखते हुए सभी कंटेस्टेंट कोफो अलग अलग ही सोना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- पौपुलर सिंगर Hardy Sandhu ने मैनचेस्टर जर्सी में शेयर की फोटोज, फैंस ने की जमकर तारीफ

इस बार बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में कोई भी फिजिकल टास्क परफॉर्म नहीं करेगा जिससे कि इस बार टास्क थोड़े से अलग तरीके के हो सकते हैं. हर हफ्ते कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट होगा जिससे कि अगर कोई पॉजिटिव हो तो पहले ही पता लगाया जा सके. इस बार कोई भी कंटेस्टेंट किसी का भी झूठा खाना या कोई भी ऐसी चीज़ नहीं खा सकता जिससे कि सभी लोग सेफ रह सकें.

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस निया शर्मा की बर्थडे पार्टी की फोटोज हुईं वायरल, केक की शेप देख भड़के फैंस

इस बार बिग बॉस के घर के अंदर कंटेस्टेंटस के एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा और तो और सभी कंटेस्टेंट्स के लिए मॉल (Mall), रेस्टोरेंट कॉर्नर (Restaurant Corner), मिनी थिएटर (Mini Theatre) और स्पा (Spa) जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

आखिर क्यूं पहुंची डॉक्टर्स की टीम Bigg Boss 14 के सेट पर ? पढ़ें खबर

टेलिवीजन इंडस्ट्री का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss) का हर सीजन इतना सुपरहिट रहता है कि फैंस को हर सीजन के अंत से ही अगले सीजन का इंतजार होने लगता है. पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) के लिए फैंस के दिलों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है और तो और कुछ नाम ऐसे सामने आ रहे हैं जो इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकते हैं और उन नामों में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin), पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia), नैना सिंह (Naina Singh), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) जैसे नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक के प्रोड्यूसर ने एक्टर सचिन तिवारी पर किया धोखाधड़ी का केस, पढ़ें खबर

आपको बता दें कि कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसी महामारी के चलते कंटेस्टेंट्स को पहले एक हफ्ते क्वारंटीन (Quarantine) में रखने के बाद सितम्बर में ये शो ऑन एयर किया जाने वाला था लेकिन मुंबई में हुई भारी बारिश की वजह से पहले ही ये शो 1 महीना पोस्टपोन किया जा चुका है. खबरों की माने को हाल ही में डॉक्टर्स की एक टीम बिग बॉस के सेट पर पहुंची थी.

अब आप सब सोच रहे होंगे कि डॉक्टर्स की टीम का बिग बॉस के सेट पर क्या काम तो आपको बता दें कि डॉक्टर्स की टीम कोरोना वायरस गाइडलाइंस के चलते सेट का मुआयना करने आई थी कि किसी भी कंटेस्टेंट को आने वाले समय में किसी मुसीबत का सामना ना करना पड़े. अपनी तरफ से मेकर्स हर वो मुमकिन कोशिश कर रहे हैं जिससे कि किसी को भी यह महामारी अपनी चपेट में ना ले सके.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss की इस एक्स कंटेस्टेंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बोल्ड फोटोज, देखकर उड़े फैंस के होश

बात करें अगर बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) की तो इस सीजन में हर एक कंटेस्टेंट ने अपनी अलग ही भूमिका निभाई थी और इस सीजन को बिग बॉस के इतिहास का सबसे सफल सीजन बनाया था. भले ही बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) रहे लेकिन असीम रियाज (Asim Riaz) से लेकर शहनाज गिल (Shehnaz Gill) तक हर कंटेस्टेंट ने अपने अंदाज में खूब सुर्खियां बटोरी थी.

ये भी पढ़ें- सपना चौधरी के लेटेस्ट पोस्ट ने इंस्टाग्राम पर मचाया तहलका, हिना खान ने किया ऐसा कमेंट

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें