⚲

क्या Tarak Mehta की रीटा रिपोर्टर से शादी करेंगे पोपटलाल, फैंस ने पूछा सवाल

TMKOC हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में रहता है ये एक कॉमेडी शो है जिसने सभी दर्शकों को दिल जीत रखा है शो में होने वाली कॉमेडी शो को हर दिन बेहतर बनाती है और टीआरपी की रेस में आगे रखती है.शो में रहने वाले कंटेस्टेंट की हर कोई तारीफ करते है और उनके रीयल लाइफ के बार में जानने के लिए उत्सुक रहता है ऐसे ही शो में पोपटलाल उर्फ श्याम पाठक के बारे में जानने का हर कोई इंतजार कर रहा है कि कब वो शादी करेंगे, तो अब खबर है कि जल्द ही पोपटलाल की शादी होने वाली है वो भी रीटा रीपोर्टर से जिनका रियल लाइफ में नाम है प्रिया अहूजा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shyam Pathak (@shyampathak01)


आपको बता दें, कि प्रिया आहूजा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ आस्क मी एनिथिंग सेशन किया. इस दौरान कई लोगों ने उनसे उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया. हालांकि, एक फैन के मजेदार सवाल ने खूब लाइमलाइट बटोरी. फैन का सवाल था, “अगर टीएमकेओसी में आपकी शादी पोपटलाल के साथ हो गई तो आपका क्या रिएक्शन होगा?” फैन के इस सवाल का प्रिया ने मजेदार रिप्लाई किया. उन्होंने कहा, “कैंसिल, कैंसिल, कैंसिल.” बता दें कि, शो में पोपटलाल की अभी तक शादी नहीं हुई है. उनकी शादी हमेशा फैंस के बीच टॉक ऑफ द टाउन रही है.

रियल लाइफ में प्रिया आहूजा ने ‘तारक मेहता’ के एक्स डायरेक्टर मालव राजदा (Malav Rajda) के साथ शादी की है. कपल को एक बेटा भी है, जिसका नाम अरदास है. सवाल-जवाब सेशन में एक फैन ने पूछा कि क्या वह दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं? इस पर एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, “मालव, ये कौन सा रिश्तेदार है. फेक अकाउंट से सवाल कर रहा है. पता करो जरा.”
प्रिया आहूजा साल 2008 से ही ‘तारक मेहता’ में बतौर रीटा रिपोर्टर नजर आईं. हालांकि, साल 2019 में उन्होंने शो से ब्रेक लिया था. अभी तक एक्ट्रेस ने शो को जॉइन नहीं किया है. वह अभी भी ब्रेक पर हैं. कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने कहा था कि शो में अभी उनका कोई अहम रोल नहीं है. अगर होगा तो वह फिर से शूटिंग जरूर शुरू करेंगी.

TMKOC: दुल्हन बनी रीटा रिपोर्टर, नहीं दिखी टप्पू और बबीता जी की जोड़ी

टीवी कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’  फेम एक्ट्रेस प्रिया आहूजा इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में प्रिया आहूजा (Priya Ahuja)  ने दोबारा शादी की हैं. एक्ट्रेस की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. आइए दिखाते हैं एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें.

इन तस्वीरों में सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम दिखाई दे रही हैं. लेकिन तारक मेहता फेम फमुनमुन दत्ता और राज अनादकट नहीं दिखाई दे रहे हैं. कयास लगाया जा रहा है कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने विवादों से बचने के लिए इस शादी में शामिल  नहीं  हुए हैं.

ये भी पढ़ें- अनुपमा की ऑनस्क्रीन मां Madhavi Gogate का हुआ निधन, पढ़ें खबर

 

बता दें कि रीटा रिपोर्टर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस प्रिया आहूजा के ब्राइडल लुक को काफी पसंद कर रहे हैं. प्रिया आहूजा ने अपनी शादी की दसवीं सालगिरह पर दोबारा सात फेरे लिए हैं.

 

ये भी पढ़ें- Film Review- बंटी और बबली 2: पुराने स्थापित ब्रांड को भुनाने की असफल कोशिश

प्रिया आहूजा के पति मालव राजदा (Malav Rajda) ‘तारक मेहता उल्टा चश्मा’ के साथ भी चीफ डायरेक्टर भी हैं. प्रिया और राजदा की मुलाकात शो के सेट पर ही हुई थी. शो के सेट पर ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा. शादी के मंडप में प्रिया आहूजा बेबी पिंक कलर के डिजाइवनर लहंगे में पोज देती नजर आईं.

ये भी पढ़ें-  अनुपमा ने स्ट्रीट डॉग्स के साथ काटा केक, Video शेयर कर बताई ये बात

 

TMKOC की रीटा रिपोर्टर ब्रा स्ट्रेप दिखाने पर हुईं ट्रोल, पति ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास

टीवी का मशहूर कमेडियन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC ) की रीटा रिपोर्टर यानी प्रिया आहूजा अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक हॉट तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.

इस तस्वीर में एक्ट्रेस ब्रा स्ट्रेप दिखाती नजर आ रही थीं. इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- Aditya Narayan बनने वाले हैं पापा? वाइफ श्वेता अग्रवाल जल्द सुनाएंगी Good News

 

प्रिया के पति ने लगाई यूजर की क्लास

प्रिया की तस्वीर पर एक यूजर ने बहुत ही भद्दा कंमेंट किया था. जिसे देखकर मालव रजदा भड़क गए.  और उस यूजर को जमकर सुनाया. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के डायरेक्टर मालव रजदा यानी प्रिया के पति ने उस यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंन लिखा कि अपनी मां-बहन को भी बोलकर देख… देख जरा क्या रिएक्ट करते हैं.

ये भी पढ़ें- Imlie को मिलेगा बेस्ट बहू का खिताब? भरी महफिल में उड़ेंगी त्रिपाठी परिवार की धज्जियां

 

फैन्स ने भी किया प्रिया का सपोर्ट

मालव के इस जवाब के बाद कई फैन्स भी प्रिया का सपोर्ट किए. उन्होंने मालव की तारीफ करते हुए कहा कि अच्छा किया जो उस ट्रोलर की बोलती बंद करवा दी.

 

आपको बता दें कि प्रिया आहूजा और डायरेक्टर मालव रजदा को शो के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली.

 

प्रिया आहूजा प्रेग्नेंसी की वजह शो से दूरी बना ली थी. फिलहाल वह अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘रीटा रिपोर्टर’ ने बिकनी में दिखाया अपना हॉट अंदाज, देखें Photos

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का फेमस कैरेक्टर ‘रीटा रिपोर्टर’ यानी प्रिया आहूजा इन दिनों सोशल मीडिया पर कॉफी एक्टिव रहती हैं. वह इन दिनों अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए सुर्खियों में छायी हुई हैं.

जी हां, रीता रिपोर्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटोज शेयर किया है. प्रिया आहूजा इन दिनों अपनी बोल्ड फोटो को लेकर चर्चा में है. हालांकि इस शो में उनका सिंपल किरदार है लेकिन प्रिया रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं.

ये भी पढ़ें- Savdhaan India फेम प्रमोद कालेकर की मौत के बाद एफडब्लूआइसीई ने चैनलों को लेकर कही ये बड़ी बात

प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बिकिनी फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उन्होंने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हां मैं हंस रही हूं क्योंकि अब मेरे पास पहले जैसी परफेक्ट बॉडी नहीं है. मेरे शरीर पर ढ़ेर सारा स्ट्रेच मार्क्स है, मेरी स्किन भी लूज हो गई है और मैं थोड़ी मोटी भी हो गई हूं. लेकिन इससे मैं खूश हूं.

 

प्रिया ने आगे ये भी लिखा है कि मुझे अपनी बॉडी पर फिर भी गर्व है क्योंकि मैंने एक नई जिंदगी को जन्म दिया. मेरा पेट उस नई जिंदगी का 9 महीनों तक घर था. मेरे शरीर ने उसका ख्याल रखा. प्रेग्नेंसी की वजह से मेरा शरीर एकदम से बदल गया. डिलीवरी के बाद मेरी बॉडी पूरी तरह से रिकवर नहीं हो सकी. लेकिन मुझे लगता है कि यह अभी भी मैं सुंदर हूं.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: वनराज-काव्या का रोमांस देखकर भड़कीं बा, गुस्से में कही ये बात

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें