Akshara Amrapali: अक्षरा के लिए पवन सिंह से लड़ी’ आम्रपाली! अक्षरा ने कहा नहीं दिया साथ

Akshara Amrapali: आम्रपाली दुबे का बड़ा खुलासा: “अक्षरा के लिए पवन सिंह से लड़ी, काम छूटने की परवाह नहीं की… फिर भी कहा कोई साथ नहीं था”

भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के रिश्ते को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। आम्रपाली पर आरोप लगता रहा है कि अक्षरा को जब ब्रेकअप के बाद मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा, तब आम्रपाली ने अपनी ‘बहन जैसी दोस्त’ का फर्ज नहीं निभाया। भोजपुरी बवाल शो में पत्रकार शुभंकर मिश्रा के जब यही सवाल आम्रपाली से पूछा, तो उन्होंने कहा सारी सच्चाई बताई।

“पवन जी से फोन पर झगड़ा किया, पूछा- अक्षरा को कैसे छोड़ सकते हो?”
शुभंकर मिश्रा ने सीधा सवाल किया कि जब अक्षरा कठिन दौर से गुजर रही थीं, तब आम्रपाली उनके साथ खड़ी क्यों नहीं दिखीं? इस पर आम्रपाली ने कहा कि जब पवन सिंह की दूसरी शादी हो रही थी, तब उन्होंने खुद पवन सिंह को फोन किया था।

आम्रपाली ने बताया, “मैं पवन जी के शादी वाले दिन उनसे फोन पर झगड़ा कर रही थी। मैंने उनसे पूछा कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? आप अक्षरा को इस तरह नहीं छोड़ सकते, वो आपसे पागलों की तरह प्यार करती है।” इस पर पवन सिंह का जवाब दिया। उन्होंने आम्रपाली से कहा, “मेरी मां जैसा चाहती हैं, मैं वैसा ही करूंगा।”

“इंडस्ट्री के खिलाफ जाकर अक्षरा का साथ दिया”

शुभंकर ने जब अक्षरा के उस बयान की याद दिलाई जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘उस वक्त मैं बिल्कुल अकेली पड़ गई थी’, तो आम्रपाली काफी भावुक नजर आईं।

आम्रपाली ने कहा, “अब मैं सीना चीर कर तो नहीं दिखा सकती! लेकिन मैंने तब अक्षरा के लिए पवन जी से स्टैंड लिया, जब पूरी इंडस्ट्री में एक माहौल बना हुआ था। सब बोल रहे थे कि जो अक्षरा के साथ दिखेगा या खड़ा होगा, उसे पवन सिंह के साथ काम करने का मौका नहीं मिलेगा।”

आम्रपाली ने आगे कहा, “मैंने उस वक्त साफ कह दिया था कि ‘भाड़ में जाए सब, देखते हैं कौन मुझे काम करने से मना करता है।’ मैंने अपने करियर और काम की परवाह किए बिना अक्षरा का साथ दिया था।”

“छोटी बहन मानती थी, इसीलिए दुख हुआ”
आम्रपाली ने दर्द बयां करते हुए कहा कि इतना सब करने के बाद भी जब यह कहा गया कि ‘कोई मेरे साथ नहीं खड़ा था’, तो दिल टूटता है।
उन्होंने साफ किया, “मैंने अक्षरा को सिर्फ कहने के लिए ‘छोटी बहन’ नहीं बोला था, मैं सच में उन्हें अपनी छोटी बहन मानती थी। जब आप किसी के लिए इतना स्टैंड लेते हैं और बाद में सुनने को मिले कि कोई साथ नहीं था, तो दुख होना स्वाभाविक है।”
आम्रपाली दुबे के इस बयान के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर पुराने विवादों और आपसी रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Pawan Amrapali: निरहुआ नहीं, पवन सिंह से शादी करना चाहती हैं आम्रपाली! बोलीं- ‘मिलकर बच्चा पालेंगे’

Pawan Amrapali: भोजपुरी सिनेमा की ‘क्वीन’ कही जाने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और ‘पावरस्टार’ पवन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। आम्रपाली दुबे, जिनका नाम अक्सर उनके करीबी दोस्त और ऑन-स्क्रीन जोड़ीदार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ जोड़ा जाता रहा है, ने शो में ऐसा बयान दे दिया है जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। आम्रपाली ने निरहुआ नहीं, बल्कि पावरस्टार पवन सिंह के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया है।

यह पूरा मामला ‘भोजपुरी बवाल’ शो का है, जहाँ दोनों कलाकारों के बीच हुई बातचीत का एक हिस्सा अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बच्चा गोद लेने से शुरू हुई शादी की बात
जब बच्चा गोद लेने के मुद्दे पर चर्चा छिड़ी, तो पवन सिंह ने आम्रपाली के सिंगल मदर बनने या बच्चा गोद लेने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पवन सिंह ने आम्रपाली के इस विचार की तारीफ करते हुए कहा कि किसी बच्चे को गोद लेकर उसे एक बेहतर जिंदगी और सही परवरिश देना बेहद नेक काम है। हालांकि, पवन ने ध्यान दिलाते हुए आम्रपाली से सवाल किया, “बच्चा गोद लेने के बाद इंसान पर जिम्मेदारियों का बड़ा बोझ आ जाता है। ऐसे में आप अपने करियर और बच्चे की परवरिश को एक साथ कैसे संभालेंगी?”

पवन सिंह के इस सवाल का जवाब आम्रपाली दुबे ने बड़े ही बेबाक और चुटीले अंदाज में दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा, “अकेले बच्चा पालना वाकई आसान काम नहीं होगा। इसलिए मैं सोच रही हूं कि बच्चा गोद लेने से पहले क्यों न आपसे ही शादी कर लूं, ताकि हम दोनों मिलकर उस बच्चे की अच्छी परवरिश कर सकें।”

आम्रपाली का प्रपोजल सुन चौंके पवन सिंह
आम्रपाली दुबे की यह बात सुनकर पवन सिंह एक पल के लिए हैरान रह गए और चौंक गए। शो में मौजूद दर्शक और मंच पर मौजूद लोग भी आम्रपाली के इस अचानक दिए गए ‘प्रपोजल’ को सुनकर ठहाके लगाने लगे। हालांकि, दोनों के बीच की यह बातचीत हंसी-मजाक और हल्के-फुल्के अंदाज में हुई थी, लेकिन देखते ही देखते इसका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

निरहुआ के साथ रिश्ते की अफवाहों पर पहले भी दे चुकी हैं सफाई
भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की जोड़ी को सबसे सफल और लोकप्रिय माना जाता है। लंबे समय से दोनों के अफेयर और शादी की अफवाहें मीडिया में उड़ती रही हैं। हालांकि, आम्रपाली और निरहुआ दोनों ही कई बार सार्वजनिक मंचों पर इन अफवाहों का खंडन कर चुके हैं। दोनों का हमेशा से यही कहना रहा है कि वे सिर्फ बेहतरीन सह-कलाकार और बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Rani Pawan: पवन सिंह मौजूदा एक्ट्रेस के साथ काम क्यों नहीं करना चाहते है

भोजपुरी इंडस्ट्री का अब तक का बड़ा धमाका! पावरस्टार पवन सिंह को लेकर एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पवन सिंह किसी भी मौजूदा एक्ट्रेस के साथ सांग या स्टेज शो नही करना चाहते है,

‘भोजपुरी बवाल’ शो का एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर फैल रहा है। वीडियो में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे आपस में जो बात कर रही हैं,

वीडियो में रानी चटर्जी रानी कहती हैं: “मुझे ऑर्गनाइजर ने कहा कि पवन जी का कहना है—उन्हें भोजपुरी की किसी भी सीनियर या टॉप एक्ट्रेस के साथ अब काम ही नहीं करना है। न कोई गाना और न ही कोई स्टेज शो!” रानी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे जो कहा उसने आग में घी डालने का काम किया: “पवन जी कहते हैं कि पुरानी हीरोइनों को हटाओ और सिर्फ नई लड़कियों, को ही कास्ट करो।”

इस पर पवन सिंह की बेहद करीबी दोस्त मानी जाने वाली आम्रपाली दुबे भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। उन्होंने बिना नाम लिए पवन सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा: पवन जी”शौकीन हो गए हैं!”

अक्षरा सिंह, काजल राघवानी, रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और डिंपल सिंह—ये भोजपुरी इंडस्ट्री की बड़ी हिरोइन मानी जाती है। ऐसे में पवन सिंह का इन सभी को एक झटके में दरकिनार कर केवल नई लड़कियों के साथ काम करने का फैसला इन्हें हजम नहीं हो रहा है।

क्या पावरस्टार अब पुरानी अभिनेत्रियों के साथ कम्फर्टेबल नहीं हैं? क्या भोजपुरी की लेडी स्टार्स को साइडलाइन कर रहे है? इस रियलिटी शो ने साबित कर दिया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के अंदरूनी रिश्ते कितने खोखले और विवादित हो चुके हैं।

Pawan Tejpratap: पवन सिंह और तेज प्रताप यादव के रिश्ते कैसे हुए खराब

Pawan Tejpratap: काजल राघवानी के पवन सिंह और तेज प्रताप यादव के रिश्ते पर पूछे गए सवाल से भोजपुरी बवाल शो में बवाल, पवन गुस्से में माइक निकालकर शो के सेट से चले गए.

भोजपुरी बवाल शो का प्रोमों रीलीज हुआ जिससे इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है, जिसमें भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार—पवन सिंह, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं, जो शो में अपने बेबाक और अनोखे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं.

शो में काजल राघवानी ने पवन सिंह से तेज प्रताप यादव की तरफ इशारा करते हुए पूछा आप दोनो के रिश्ते अच्छे नही चल रहे इसपर पवन अपनी सीट से खड़े हो जाते हैं,  इस नोकझोंक के दौरान वहां मौजूद तेज प्रताप यादव भी अपने तेवर दिखाते हैं। पवन गुस्से में खड़े हो जाते है, तेज प्रताप यादव कहते हैं, “चंद लोग हमारा नाम खराब करते हैं।” हालांकि, प्रोमो में यह साफ़ नहीं हुआ है कि उनका इशारा किसकी तरफ था।

बात बात में बहस बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो आम्रपाली दुबे, दिनेशलाल यादव निरहुआ,” अपनी सीट से उठकर निकलने लग जाते हैं। उनके जाने के बाद पवन सिंह कहते है हे माइक निकाल रे कहकर खड़े हो जाते है, और तेज प्रताप यादव भी गुस्से में सेट से उठकर बाहर चले जाते हैं।

क्या है दोनो के बीच का बवाल?

तेज प्रताप यादव और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बीच का विवाद काफी चर्चा में रहा है, तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के राजनीति में आने के सामाचार से पवन सिंह के  बारे में अजीबो गरीब बयान दिया है.. उन्होंने कहा कि इन लोगों की रोजी रोटी नाचने गाने से चलती है. अगर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो आकर लड़ें.

तेज प्रताप ने पवन सिंह के लिए कुछ विवादित बातें कही थीं. एक इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह पर तंज कसते हुए कहा था कि ये लोग (पवन सिंह जैसे कलाकार) नाचने-गाने वाले हैं और उनकी रोजी-रोटी नाचने-गाने से ही चलती है। उन्होंने यह भी कहा था कि वे सिर्फ कलाकार हैं और उन्हें कलाकारी करनी चाहिए पॉलिटिक्स में उन्हें नहीं आना चाहिए. तेज प्रताप ने आगे कहा था कि पवन सिंह हमेशा किसी न किसी सहारे रहते हैं और एक समय था जब वे उनके (तेज प्रताप के) पैरों में गिरे रहते थे.

बता दें कि दोनों अक्सर अपने बयानों के जरिए एक-दूसरे पर वार पलटवार करते थे, लेकिन इसके बावजूद ये दोनों पवन सिंह और तेजप्रताप यादव ओटीटी जियोहॉटस्टार, और कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में  एक साथ नजर आयेंगे. शो पूरी तरह से भोजपुरी फ्लेवर, एंटरटेनमेंट और ड्रामे से भरपूर होने वाला है.  ‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसे दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी चैनल पर देख सकेंगे.

Kajal Pawan:पवन सिंह की जिद की वजह से काजल ने काम करने से किया था इनकार

Kajal Pawan: पवन सिंह एक्ट्रेस काजल राघवानी से पूछा, “जीवन में आपको प्यार कब हुआ था?” इस पर काजल जवाब देती हैं, “आप ही से हुआ था”. रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का एक नया प्रोमो टेलीकास्ट हुआ जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. ‘भोजपुरी बवाल’ शो में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार—पवन सिंह, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं, जो शो में अपने बेबाक और अनोखे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं.

प्रोमो स्टार्ट हुआ तो आम्रपाली दुबे सभी से पूछती हैं, “हम सब को यहां बुला तो लिया, लेकिन करना क्या है?” इस पर पवन सिंह कहते हैं, “कुछ नया करते हैं”. पवन सिंह, एक्ट्रेस काजल राघवानी से मज़ाक में पूछते हैं, “जीवन में आपको प्यार कब हुआ था?” इस पर काजल सीधे जवाब देती हैं, “आप ही से हुआ था”. यह सुनकर पवन हंसकर ताली बजाने लगते हैं. पवन सिंह पर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हरैसमेंट का आरोप लगाया.

एक इंटरव्यू में काजल ने बताया की “मैंने उनको सजन चुन लिया” में पवन और मैं एक साथ काम कर रहे थे. शूट शुरू हुआ तो पवन ने उनसे किस करने को कहा, काजल हैरान हुई और पूछा कि यह कब तय हुआ? मुझे इस बारे में कोई जानकारी क्यों नहीं दी गई. काजल राघवानी ने किस करने से साफ इंकार कर दिया. इस पर पवन गुस्सा हो गए और और अकड़ कर सेट से चले गए. डायरेक्टर के बार बार कहने पर भी नही शूट के लिए पवन नहीं आए. पवन सिंह अड़ गए थे कि अगर वह किस करेंगी, तभी आगे की शूटिंग होगी. पवन की यह बात सुनकर काजल ने सोचा ये कैसे लोग हैं, क्या इनके घर में मां-बेटी नहीं है?
काजल ने बताया कि डायरेक्टर बुजुर्ग थे. वे मेरे पास आए और रोने-गिड़गिड़ाने लगे और पवन की डिमांड पूरी करने कि मिन्नते करने लगे. फिर काजल राघवानी उस किसिंग सीन के लिए मान गई, इसके बाद से आजतक पवन सिंह ने कभी काजल राघवानी के साथ काम नहीं किया.

पवन सिंह और काजल राघवानी ने कई भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिनमें धर्मात्मा, ‘रक्षक’ ‘गुंडई राज’ और ‘तेरे जैसा यार कहां’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. दोनों आखिरी बार ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ फिल्म में साथ नज़र आए थे. ऑडियंस ने पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी को खूब पसंद किया.

अब पवन सिंह और काजल राघवानी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ यह एक साथ नजर आयेंगे. शो पूरी तरह से भोजपुरी फ्लेवर, एंटरटेनमेंट और ड्रामे से भरपूर होने वाला है. ‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसे दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी चैनल पर देख सकेंगे.

Bhojpuri Bawal: काजल राघवानी की बात सुन शो से क्यों भागी आम्रपाली

Bhojpuri Bawal: टीवी और ओटीटी पर एक से बढ़कर एक रियलिटी शोज स्ट्रीम हो रहे हैं. इतने रियलिटी शोज में अगर आप भी अब कुछ हटके और अलग तरह का बवाल देखना चाहते हैं तो अब भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स रियलिटी शोज की दुनिया में बड़ा धमाका करने वाले है।
अब जबरदस्त बवाल मचने वाला है. भोजपुरी स्टार्स एक साथ टीवी पर गर्दा उड़ाते दिखेंगे. रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें जबरदस्त बहसबाजी और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है।

शो के खास चेहरे कौन कौन हैं?
इस रियलिटी शो में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार—पवन सिंह, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं। है, जो शो में अपने बेबाक और अनोखे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।

प्रोमो की बहस से तनाव क्यों?
प्रोमो की शुरुआत में आम्रपाली दुबे सभी से पूछती हैं, “हम सब को यहां बुला तो लिया, लेकिन करना क्या है?” जिसपर पवन सिंह कहते हैं, “कुछ नया करते हैं।”
पवन सिंह एक्ट्रेस काजल राघवानी से मज़ाक में पूछते हैं, “जीवन में आपको प्यार कब हुआ था?” इस पर काजल सीधे जवाब देती हैं, “आप ही से हुआ था।” यह सुनकर पवन और निरहुआ तालियां बजाने लगते हैं।
इसके बाद काजल ने आम्रपाली दुबे से एक तीखा सवाल किया, “क्या आपकी वजह से दिनेश जी मेरे साथ काम नहीं करते?” यह सुनकर आम्रपाली चौंक जाती हैं और कहती हैं, “मुझे दया आती है आप पर।” निरहुआ भी भड़क जाते हैं और कहते हैं, “आप मेरे ऊपर आरोप लगा रही हो।”

तेज प्रताप यादव को क्यों आया गुस्सा?
काजल राघवानी ने पवन सिंह से तेज प्रताप यादव की तरफ इशारा करते हुए पूछा आप दोनो के रिश्ते अच्छे नही चल रहे इसपर पवन अपनी सीट से खड़े हो जाते हैं, इस नोकझोंक के दौरान वहां मौजूद तेज प्रताप यादव भी अपने तेवर दिखाते हैं। वे गुस्से में खड़े हो जाते है, तेज प्रताप यादव कहते हैं, “चंद लोग हमारा नाम खराब करते हैं।” हालांकि, प्रोमो में यह साफ़ नहीं हुआ है कि उनका इशारा किसकी तरफ था।

वॉकआउट क्यों हुआ?
बहस जब बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो आम्रपाली दुबे गुस्से में कहती हैं, “मैं इस बदतमीजी में इंटरेस्टेड नहीं हूं।” यह कहते हुए वह अपनी सीट से उठकर चली जाती हैं। उनके जाने के बाद पवन सिंह और तेज प्रताप यादव भी गुस्से में सेट से उठकर बाहर चले जाते हैं।

शो कब और कहां देख सकते हैं?
यह शो पूरी तरह से भोजपुरी फ्लेवर, एंटरटेनमेंट और ड्रामे से भरपूर होने वाला है। ‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसे दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी चैनल पर देख सकेंगे।

Vulgar Songs: भोजपुरी में अश्लीलता की हदें पार करते है ये गानों की लिस्ट, आपने सुने क्या

Vulgar Songs : बौलीवुड फिल्मों की तरह ही भोजपुरी सिनेमा के गाने भी बहुत पौपुलर है. भोजपुरी फिल्में भी बौक्स औफिस पर करोड़ों की कमाई करती हैं. शादी के जश्न में भोजपुरी गाने समा बांधने के लिए काफी हैं. भोजपुरी गानों को सुनकर शहरी लोग भी डांस करने पर मजबूर हो जाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


भोजपुरी फिल्मों में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, खेसारी लाल, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह जैसे सितारे काफी पौपुलर हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है भोजपुरी में कुछ ऐसे भी गाने हैं जो सुनने में और गाने में आप शरमा जाएंगें. इन भोजपुरी गानों में डब्ल मीनिंग शब्द इस्तेमाल हुए हैं. जो सुनने में अशलील लगते हैं.

भोजपुरी गानें सुनते है डबल मिनींग गाने दिमाग में आ जाता है, लेकिन ये गांव की रुपरेखा है जिसे सफलता की गैरंटी के रूप में परोसा जाता है. चाहे वे फिल्में हो या गाने उनमें अश्लीलता दिखाई जाती है कि ये सुपरहिट होगा. गांव की देसी भाषा को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का काम करेगा.

चोलिया के हुक- भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता व सिंगर अरविंद अकेला उर्फ कल्लू का फेमस सौन्ग हैं. चोलिया के हुक इन्हीं डबल मीनिंग गानों में से एक है. साल 2014 में यूट्यूब पर अपलोड हुए इस गाने को करोड़ों बार देखा जा चुका है.

टेबल पे लेवल मिली- भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के सौन्ग ‘टेबल पे लेवल मिली’ को 2 करोड़ से भी ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं. आम्रपाली- निरहुआ की हौट केमिस्ट्री भी इसे नंबर 1 सौन्ग बनाती है.

गन्ना के रस- भोजपुरी के इस जबरदस्त सौन्ग को समर सिंह ने अपनी आवाज गाया है. जो कि यूट्यूब पर नंबर 1 है. इस गानें में लड़की फिगर के नंबर के बारे में बताया गया है. जो अश्लीलता परसोने का काम करता है. इस गानें के बोल राधा सिंगर के भी है.

लहरिया लूटा ए राजा- मोनालिसा और आम्रपाली दुबे की जोड़ी से सजा ये गाना लहरिया लूटा ए राजा को लोग काफी पसंद करते हैं. इस गाने के लिए भोजपुरी में कहा जाता है कि ‘बजेला पूरा UP अउर BIHAR में बाजा, जब फुल वॉल्यूम पर सुनल हो भोजपुरिया ‘लहरिया लुटा ए राजा’. इस गानें की कास्टि अश्लील तरीके से की गई है. शब्दों से ज्यादा विजुअल पर डबल मिनींग दिखाया गया है.

इनके अलावा भोजपुरी के होली के गानें ज्यादा अशलील होते है. कई गानों के ऐसे ऐसे बोल हैं की आप उसे सबके सामने गुनगुना भी नहीं सकते हैं. पुरुष सिंगर तो अश्लील गाने में शुरू से ही नंबर वन रहे हैं. साथ ही महिला सिंगर भी गाने लगी है. हालांकि ये गाने फेमस भी होते है और ज्यादा सुने जाते है.

Feature Story: दो बहनों सी सगी आम्रपाली और अक्षरा की दोस्ती में दरार, पावर स्टार पवन सिंह बने वजह

Feature Story: अक्षरा और आम्रपाली दुबे बहुत ही अच्छी सहेलिया थीं, बिल्कुल सगी बहनों जैसी, पर अब इनके रिश्ते में खटास आ गई. यह सब हुआ पवन सिंह की शादी के कारण. दरअसल, पवन सिंह और अक्षरा सिंह रिलेशनशिप में थे. पर पवन सिंह ने अक्षरा के साथ रिश्ते में रहते हुए किसी और से शादी करने का फैसला किया और उनकी शादी अचानक हुई. सबको अचानक पता चला कि पवन बलिया जा रहे हैं और शादी कर रहे हैं. यह सुनकर अक्षरा बहुत टूट गई थीं.

आम्रपाली दुबे ने मीडिया को बताया जब मुझे पता चला कि पवन सिंह शादी कर रहे हैं तो मैंने तुरंत अक्षरा को फोन करना शुरू कर दिया. मैं उससे पूछना चाहती थी कि क्या हुआ था. एक दिन उसने मेरा फोन उठाया और मुझे बताया कि पवनजी की शादी हो रही है और उनकी हालत बिल्कुल ठीक नहीं थी.

मैंने पवन को फोन किया. मैंने उनसे पूछा कि आप जो कर रहे हैं वह सही है? आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?

आम्रपाली ने बताया कि वे काफी देर तक पवन को डांटती रहीं, उन्हें किसी और से शादी करने से रोकने की कोशिश की क्योंकि अक्षरा उनसे बेहद प्यार करती थीं. लेकिन वे चुपचाप उनकी बात सुनते रहे और बाद में उन्हें बताया कि वे किसी और से शादी क्यों कर रहे हैं.

पवन सिंह ने कहा मेरे लिए मेरी मां की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं है. मेरी मां की इज्जत से बढ़कर कुछ नहीं है. वो जो कहेंगी, मैं वही करूंगा. पवन सिंह ने वही करने का फैसला किया जो उनकी मां चाहती थीं.

दूसरी तरफ अक्षरा सिंह ने मीडिया में कहा कि मुश्किल समय में फिल्म जगत से कोई मेरे साथ नहीं था, किसी ने मेरे साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कुछ नहीं कहा तो आम्रपाली दुबे को बहुत बुरा लगा, क्योंकि उन्होंने अक्षरा सिंह का साथ दिया था. वे उन्हें बाहर ले जाती थीं, घूमाती थीं जिससे उनका मन बहला रहे. अक्षरा की बातों से उनका दिल टुटा जिससे उन दोनो के रिश्तों में दूरी आ गई. भले ही कोई सीधी लड़ाई नहीं हुई लेकिन रिश्ते में खटास आ गई. कभी-कभी शूटिंग के दौरान मिलने पर मुस्कुरा देती हैं, लेकिन रिश्ता पहले जैसा नहीं है.Feature Story

Bhojpuri Star Pawan Singh की कार कलैक्शन में शामिल हुई एक और कार

Bhojpuri Star Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा जगत के जानेमाने ऐक्टर, गायक और पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं. आप को बता दें, पवन सिंह को गाड़ियों का काफी शौक है और इसी बात को ले कर वे एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं. खबरों की मानें तो पवन सिंह की कार कलैक्शन में एक और महंगी गाड़ी जुड़ने वाली है और उन्होंने इस गाड़ी की टैस्ट ड्राइव लेने के साथसाथ सभी फीचर्स को भी चैक कर लिया है.

जी हां, पावर स्टार पवन सिंह ने हाल ही में टोयोटा कंपनी की लैंड क्रूजर के लेटैस्ट मौडल को बुक किया है और ऐसा कहा जा रहा है कि इसी नवरात्र वे इस गाड़ी की डिलिवरी भी ले लेंगे. बात करें अगर गाड़ी के बारे में तो इस गाड़ी का मौडल है लैंड क्रूजर LC300 GR-Sport, जिसे कंपनी ने साल 2025 में ही लौंच किया है. और तो और इस गाड़ी की कीमत 3 करोड़ के करीब है. इस खबर को सुनने के बाद पावर स्टार पवन सिंह के फैंस काफी ऐक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं.

आप को बता दें, हाल ही में टी सीरीज के औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक गाने की अनाउंसमैंट हुई है जिस में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ बौलीवुड ऐक्ट्रैस जरीन खान नजर आने वाली हैं. इस गाने का नाम है ‘प्यार में हैं हम‘ और इसे आवाज दी है पवन सिंह और पायल देव ने. यह गाना 20 अगस्त को रिलीज होने वाला है और फैंस पवन सिंह के इस अपकमिंग गाने को ले कर भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. Bhojpuri Star Pawan Singh

Bollywood Actors : पौलिटिक्स में फिल्म स्टार्स को मिलता रहा है लौलीपोप

Bollywood Actors : 18वीं लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी, हेमामालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, कंगना रनोट, पवन कल्याण जैसे स्टार्स ने चुनाव जीतकर यह साबित कर दिया है कि इनके चेहरे किसी भी पौलिटिकल पार्टी की सीट में इजाफा करती है. मनोज तिवारी ने पूर्वी दिल्ली और हेमामािलनी ने मथुरा सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी के एसएस अहलूवालिया को 59 हजार वोटों से हराया. मंडी से कंगना ने भारी मतों से जीत हासिल की.

फिल्मी चेहरों को राजनीति से जोड़ने का क्लियर फंडा है वोट बैंक को आकर्षित कर जीती हुई सीटों की संख्या को बढ़ाना. लगभग सभी राजनीतिक दल ने फिल्मी सुंदर चिकने चेहरों का पूरी तरह से दोहन किया हैं. वे इन्हें चुनावी सभाओं में स्टार प्रचारक के तौर पर खूब दौड़ाती हैं, महंगे सनस्क्रीन लगानेवाले स्टार्स को चुनावी दिनों में धूपधूल सबको बरदाश्त करना पड़ता है. हेमामालिनी जैसी ड्रीमगर्ल तेज धूप में मथुरा के खेत में नजर आती हैं, तो कंगना रनौत जैसे पूरी सिक्योिरटी में चलने वाले स्टार्स मामूली लोगों के साथ सेल्फी लेने पर मजबूर है.

भीड़ को चुंबक की तरह खींचते हैं Bollywood Actors

स्टार्स (Bollywood Actors ) के चेहरे चुनावी सभाओं और रैलियों में भीड़ जुटाने और तालियां बटोरने का काम करती है. स्टार्स की पर्सनालिटी और डायलौगबाजी का अंदाजा 1991 में नई दिल्ली लोकसभा सीट के लिए हुए चुनाव से लगाया जा सकता है. उन दिनों रथयात्रा निकालने की वजह से लालकृष्ण आडवाणी का कद काफी बड़ा हो गया था. वहीं उनके विरुद्ध कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ रहे सुपर स्टार राजेश खन्ना का चार्म भी जनता के बीच कायम था. राजेश खन्ना (Bollywood Actors )की स्टार पर्सनालिटी का ही कमाल था कि अडवाणी मामूली वोटों के अंतर से ही अपनी सीट बचा पाए थे. दोनों की सीट का अंतर महज 1589 था.

फिल्मी चेहरों  (Bollywood Actors ) का फायदा नजर आता है वोट बैंक के अंतर में 

मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां जैसे चेहरों को ममता बनर्जी ने टीएमसी में शामिल किया. बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने 17वीं लोकसभा में अपने प्रतिद्वन्द्वी को 3.5 लाख वोटों से हराया था. 2019 की लोकसभा चुनाव में बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने भी अपने करीबी प्रतिद्वन्द्वी को करीब 3 लाख वोटों से शिकस्त दी. ये आंकड़े बताते हैं कि स्टार्स होने की वजह से इनकी जीत का मार्जिन भी बहुत ज्यादा होता है. ऐसे में किसी बड़े प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए भी फिल्मी सेलिब्रेटीज की मदद ली जाती है.

चुनावों में स्टारडम का दबदबा

स्टारडम का तड़का लगाने का एक और बड़ा उदाहरण है 1984 में इलाहाबाद लोकसभा सीट का चुनाव . इस सीट पर कांग्रेस ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ((Bollywood Actors) को प्रत्याशी बनाया था. उनदिनों सीनियर बच्चन, गांधी फैमिली के बेहद करीबी माने जाते थे. तब छोरा गंगा किनारे वाला के नाम से मशहूर बिग बी ने अपने मित्र राजीव गांधी के कहने परर इलाहाबाद की सीट से जबरदस्त जीत हासिल की. उन्हें कुल वोटों का करीब 70 प्रतिशत वोट मिला था. मीडिया रिपार्ट्स के अनुसार, हेमंती नंदन बहुगुणा को करीब 25 प्रतिशत वोट मिले, वहीं बाकी 24 प्रत्याशियों को केवल 1 प्रतिशत के वोटों से संतोष करना पड़ा. इसे कहते हैं स्टारडम का दबदबा.

शत्रुघ्न सिन्हा रहे थोड़े लकी 

वोटों को अपनी ओर खींचने के इस पावर के बावजूद पौलिटिक्स में मूवी स्टार्स को मंत्री बनाए जाने की बात न के बराबर हुई. मथुरा से जीतती रही हेमा मालिनी हो या ईस्ट दिल्ली में पूर्वांचलियों की वजह से 3 बार से जीतते रहे मनोज तिवारी, इन्हें कैबिनेट से बाहर ही रखा गया. शत्रुघ्न सिन्हा को एक बार जलमंत्री बनने का मौका जरूर मिला लेकिन वह पहला और आखिरी मौका था. बीजेपी से मोहभंग होने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए, कांग्रेस से हताश होकर उन्होंने ममता बनर्जी की शरण ली और 18वीं लोकसभा में आसनसोल से जीत हासिल की. अब चूंकि अब सरकार एडीए की है, तो इस बार भी टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Bollywood Actors) के हाथ खाली रह जाएगा.

पवन कल्याण, कंगना नए फिल्मी चेहरे

इस बार बीजेपी की प्रत्याशी के रूप में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से जीत हासिल की. वहीं साउथ इंडियन एक्टर पॉलिटीशयन पवन कल्याण की पार्टी जनसेना ने भी 2 सीटों पर विजय पताका लहराया है. उधर एक्टर गोविंदा भी दोबारा पौलिटिक्स के गलियारों में नजर आ रहे हैं. साल 2004 में कांग्रेस ने गोविंदा को ईस्ट मुंबई लोकसभा सीट से उतारा और बीजेपी उम्मीदवार राम नाईक को हराकर वे जीत गए, हालांकि राम नाईक ने उन पर यह आरोप लगाया कि चुनाव में जीतने के लिए गोविंदा ने अंडरवर्ल्ड डौन दाउद इब्राहीम का सहारा लिया था, बाद में गोविंदा ने राजनीति छोड़ दी थी लेकिन हाल ही में उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया है.

नाम के साथ साथ बदनाम भी होते हैं स्टार्स

अकसर पार्टियों को जीत दिलानेवाले ये स्टार्स को राजनीति में आने की भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है. कुछ के स्कैंडल्स सामने आ जाते हैं तो कुछ को पब्लिक में थप्पड़ खाने पड़ते हैं. तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां को 17वीं लोकसभा का सबसे खूबसूरत चेहरा कहा गया. लेकिन उन्हें भी एमपी बनने की कीमत चुकानी पड़ी. सांसद के रूप में अपने काम की बजाय उनका नाम केवल और केवल कौंट्रोवर्सी से जुड़ता रहा.आनेवाला समय ही बताएगा कि फिल्म स्टार्स को लेकर राजनीतिक दलों की सोच में कितना बदलाव आता है, वे अपनी कैबिनेट में इनको जगह देते हैं या केवल एमपी बनने का लौलीपोप थमाते रहते

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें