⚲

कुमकुम भाग्य के इस एक्टर ने लिया तलाक, 2 साल पहले हुई थी शादी

टीवी शो कुमकुम भाग्या तो सभी घरो में मशूहर है. जिसके एक्टर अभिषेक मलिक भी काफी जाने माने एक्टर है. वे अपने करियर के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते है उनकी शादी आज से 2 साल पहले हुई थी. लेकिन अब खबर है कि उनकी पर्सनल लाइफ में दरार आ गई है और उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Malik (@abhishek__malik)


जी हां, अभिषेक मलिक ने अपनी पत्नी सुहानी चौधरी से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं. अभिषेक और सुहानी ने आपसी सहमति से अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है और दोनों अब जल्द ही तलाक लेंगे. कपल ने तलाक की कार्यवाही को आगे बढ़ा दिया है. दोनों ने ये फैसला दोनों के बीच चल रहे विवाद की वजह से लिया है. इस बात की जानकारी अभिषेक मलिक ने फैंस के सामने आकर बताई है. इस खबर ने अभिषेक के फैंस को हैरान कर दिया है.

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि अभिषेक मलिक ने एक इंटरव्यू दिया है और इस इंटरव्यू में एक्टर ने अपने और सुहानी के अलग होने की बात कहीं है. एक्टर ने कहा, ‘हां, ये बाद एकदम सच है कि मैं और सुहानी ने अलग होने का फैसला ले लिया है और अब हम अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ेंगे. हम दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कंपैटिबिलिटी और समझ जैसी कुछ चीजों में परेशानियों का सामना किया है. हम दोनों ने एक दूसरे के लिए कोई बुरी भावनाएं नहीं हैं. हम सिर्फ एक दूसरे का अच्छा ही सोचते हैं और दुआ करते हैं कि सब अच्छा हो.

सुहानी चौधरी ने भी अभिषेक मलिक से अलग होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और कहा, ‘हमारे बीच काफी ज्यादा दिक्कते हैं और ये हमने तब महसूस किया जब हम दोनों ने साथ रहना शुरू किया. इस बात की कोई शिकायत या कोई पछतावा नहीं है. हमें एहसास हुआ है कि हम दोनों को अपनी जिदंगी में आगे बढ़ना चाहिए. अलग होना शायद हम दोनों के लिए सही फैसला है. मैं सिर्फ अभिषेक के अच्छे फ्यूचर की कामना करती हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Malik (@abhishek__malik)


बता दें कि अभिषेक मलिक और सुहानी चौधरी की मैरिड लाइफ ज्यादा लंबी नहीं चली. दोनों ने डेटिंग लाइफ को एन्जॉय करने के बाद ही शादी करने का फैसला लिया था. कपल ने साल 2021 के अक्टूबर महीने में धूमधाम से शादी रचाई थी. हालांकि, दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ों के बाद ये रिश्ता खत्म हो गया.

‘कुमकुम भाग्य’ में अब नहीं दिखेगी अभि-प्रज्ञा की जोड़ी, Sriti Jha और शब्बीर ने लिया शो छोड़ने का फैसला

उमा नेगी

टीवी के सुपरहिट सीरियल में से एक ‘कुमकुम भाग्य’ पिछले 8 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. एकता कपूर का ये सीरियल पिछले 8 सालों से टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे रहा है. वैसे तो कुमकुम भाग्य ने टीआरपी लिस्ट में हमेशा धमाल मचाया है. लेकिन इसी बीच कुमकुम भाग्य के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. ताज़ा जानकारी के अनुसार जल्द ही शो से अभि (Shabir Ahluwalia) और प्रज्ञा (Sriti Jha) की विदाई होने वाली है.

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शब्बीर आहलूवालिया और सृति झा ने सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. अब मेकर्स दोनों कलाकारों के बिना ही सीरियल को आगे बढ़ाने कि सोच रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ की कहानी में लंबा लीप आएगा .लीप के बाद दर्शकों को कहानी में जनरेशन गैप देखने को मिलेगा कुछ समय पहले भी दर्शकों को इस शो में लीप देखने को मिला था ,टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स समय समय पर लीप का इस्तेमाल करते रहते है. अब मुग्धा चापेकर और कृष्णा कौल कहानी को आगे बढ़ाएंगे .सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ की कहानी में बीते कुछ महीनों के अंदर अंदर 2 बार लीप आ चुका है.

लीप के बाद शब्बीर आहलूवालिया और सृति झा का नया अंदाज़ दर्शकों को देखने मिला था. बता दें कि 2014 से शब्बीर आहलूवालिया और सृति झा एक ही किरदार निभा रहे हैं.

मां बनने वाली है कुमकुम भाग्य की ये एक्ट्रेस, पति के साथ रोमांटिक अंदाज में शेयर किया बेबी बंप

कुंमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस रुचि सवर्ण के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है. जी हां, अंकित मोहन और रूची सवर्ण अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. यह जानकारी सोशल मीडिया से मिली है.

दरअसल रुचि सवर्ण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक कपल फोटो शेयर की है. इन फोटोज में रूचि अपना बेबी बंपप्लॉन्ट करती नजर रही हैं. इन तस्वीरों में रुचि बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. ये कपल येलो कलर की मैचिंग ड्रेस में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. अंकित-रुचि के इस पोस्ट पर फैंस लगातार बधाइयां एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: पाखी का सच आएगा सबके सामने! सई को बाहर जाने से रोकेगा विराट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankit Mohan (@ankittmohan)

 

एक्टर्स ने दो अलग-अलग तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में रुचि हाथ जोड़े खड़ी हैं. उनके पीछे पति अंकित खड़े हैं और अपने हाथों से रुचि के बेबी बंप को पकड़े हुए हैं. दूसरी तस्वीर में गणपति बप्पा के बगल में खड़े हैं तो वहीं अंकित, रुचि के माथे पर किस कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ruchi Savarn (@ruchisavarn)

 

एक इंटरव्यू के अनुसार अंकित मोहन ने कहा था कि मेरी पत्नी रुचि और मैं दोनों पैरेंट बनने को लेकर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं. यह हमारा पहला बच्चा है. यह बहुत ही अलग और खास अहसास है. डॉक्टर्स ने डिलीवरी का वक्त दिसंबर बताया है और हम अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- TMKOC की बबीता जी असल जिंदगी में टप्पू से करती हैं प्यार, पढ़ें खबर

खबरों के अनुसार अंकित मोहन ने यह भी बताया कि वह और उनकी पत्नी रुचि सवर्ण लंबे समय से इस बड़ी खबर को अपने फैंस को बताने के लिए सोच रहे थे लेकिन वे एक अच्छे वक्त का इंतजार कर रहे थे. इसलिए गणेश चतुर्थी के मौके पर उन्होंने ये खुशखबरी शेयर की.

‘कुमकुम भाग्य’ के रीबूट में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बनेंगे अभि-प्रज्ञा

बिग बॉस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. बिग बौस में सिडनाज का रोमांस फैंस आज भी नहीं भूले हैं. दोनों स्टार्स की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.

अब खबर यह आ रही है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल जल्द ही सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ (Kumkum Bhagya) के अभि और प्रज्ञा बनने वाले है. जी हां, सही सुना आपने, बताया जा रहा है कि सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के कास्टिंग डायरेक्टर शदमन खान ने कहा है कि शो के रीबूट में वो सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को कास्ट करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- काला बाजारियों के चंगुल में फंसे Popatlal, क्या फेल हो गया मिशन काला कौआ?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sriti Jha (@itisriti)

 

एक इंटरव्यू में शदमन खान ने कहा है कि  अगर इस सीरियल का रीबूट शो बनता है तो मैं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को कास्ट करना चाहूंगा. सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पर्सनैलिटी अभि और प्रज्ञा के किरदार से काफी मिलती जुलती हैं.

ये भी पढ़ें- शहनाज गिल की इन तस्वीरों को देखकर Siddharth Shukla के फैंस का धड़का दिल, कही ये बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sriti Jha (@itisriti)

 

आपको बता दें कि शदमन खान अब तक ‘कहां हम कहां तुम’, ‘हॉफ मैरिज’, ‘लाल इश्क’ और ‘ये हैं चाहतें’ जैसे शो की कास्टिंग कर चुके हैं.

 

वर्कफ्रंट की बात करे तो सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ‘बिग बॉस 13’ के बाद 2 म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. इन दोनों म्यूजिक वीडियोज को फैंस ने बहुत पसंद किया है.

एक्टिंग के बाद अब असल जिंदगी में भी सिंगर बने ‘कुमकुम भाग्य’ के ‘किंग’ मिशाल रहेजा

कई लोकप्रिय टीवी सीरियलों में अभिनय कर बतौर अभिनेता शोहरत बटोर चुके मिशाल रहेजा एक कदम आगे बढ़ाते हुए अब गायन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं. जी हां! मिशाल रहेजा बतौर निर्माता,गायक व अभिनेता एक सिंगल गाना ‘‘सारा गूगल‘‘ लेकर आने की तैयारी में हैं.

सिंगल गाने ‘‘सारा गूगल’’ की चर्चा करते हुए मिशाल रहेजा कहते हैं- ‘गायक के रूप में यह मेरा पहला अवसर है और मैं थोड़ा नर्वस हूं. मेरे गुरु त्रिदीब रॉय चैधरी ने इस गीत की रचना की है, जिसे सुनने के बाद मैने स्वयं इसे अपनी अपनी आवाज में स्वरबद्ध करने का निर्णय लिया.सच कहॅूं तो जब मैंने पहली बार लंदन में इस गीत को अपने गुरू त्रिदीब राॅय चैधरी के मुख से सुना,तो मुझे अहसास हुआ कि यह गीत मेरे हालात से मेल खाता है.मेरे जीवन में अभी जिस तरह की स्थिति है,वह सब इस गीत का हिस्सा है.’’

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी की नई चाल का क्या होगा अंजाम, सई-विराट में बढ़ेंगी दूरियां?

mishal-raheja

संगीत वीडियो का निर्माण करने का अनुभव कैसा रहा?

इस सवाल पर मिशाल रहेजा ने कहा- ‘‘यह सबसे मुश्किल काम था. हम बतौर कलाकार सेट पर जाकर निर्देशक के निर्देश कअनुसार काम करके अपने घर लौट आते हैं. मगर यहां हमें कई रचनात्मक लोगों को एक साथ लाना था, जो कि मेरे लिए सीखने का एक खूबसूरत अनुभव रहा.यह एक रोमांटिक गीत है. लेकिन इस गीत को तैयार करते हुए मैंने बहुत कुछ सीख लिया है.इसके बाद एक दूसरा गाना बनाने की भी मेरी योजना है.’’

मिशाल रहेजा ने गीत ‘‘सारा गूगल’’के साथ बौलीवुड की नामचीन हस्तियों को जोड़ा है.कई बौलीवुड फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के मशहूर कैमरामैन संजय एफ गुप्ता ने इस सिंगल गाने के वीडियो का निर्देशन किया है. संजय ने इससे पहले लोकप्रिय गीत ‘‘जलवा’’ के वीडियो का भी निर्देशन किया था.

mishal-raheja

ये भी पढ़ें- Imlie: क्या मालिनी करेगी दूसरी शादी, सेट से लीक हुई

बता दें कि सिंगल गाना ‘‘सारा गूगल’’ का निर्माण ‘‘मैंगो लेक पिक्चर्स’’ के बैनर तले किया गया है. बहुत जल्द यह गाना और इसका म्यूजिक वीडियो बाजार में उपलब्ध होगा.

‘कुंडली भाग्य’ की इस एक्ट्रेस ने दिखाया बोल्ड अंदाज, फोटोज वायरल

जी टी.वी. के सबसे फेमस सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में सृष्टि अरोड़ा का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस अंजुम फकीह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और इसी के साथ वे अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. जहां एक तरफ अंजुम फकीह ने सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ और ‘कुमकुम भाग्य’ में अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना कर दिया था तो अब वहीं अपने बोल्ड लुक्स और अदाओं से अपने फैंस को पागल कर दिया हैं.

दरअसल हाल ही में अंजुम फकीह ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की हैं जिसमे वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. अंजुम ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर कर फैंस को काफी खुश कर दिया है और फैंस भी उनकी इन फोटोज को जमकर प्यार देते दिखाई दे रहे हैं. अंजुम फकीह की ये फोटोज देख कर कोई भी कह सकता है कि अंजुम को अपने फैंस का दिल जीतना काफी अच्छे से आता है.

ये भी पढ़ें- युवराज सिंह की एक्स भाभी ने दिखाया बोल्ड अवतार,

अपनी एक्टिंग के टैलेंट और अदाओं के जलवे बिखेर अंजुम फकीह अब तक लाखों लोगो को अपना दीवाना बना चुकी हैं, और शायद यही कारण है कि उनकी फैन फौलोविंग काफी हद तक बढ़ी हुई है. उनके फोटोज शेयर करते ही फैंस के दिलो में तो जैसे हंगामा मच जाता है और इसीलिए उनकी फोटोज को इतना प्यार मिलता है.  अंजुम फकीह की हर फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होती हैं.

ये भी पढ़ें- ‘नागिन’ की एक्ट्रेस ने समुंदर किनारे किया टौपलेस हो कर वर्कआउट, देखे फोटोज

बता दें, अंजुम फकीह ने अपना एक्टिंग करियर 15 साल की उम्र में ही शुरू कर लिया था और सबसे पहले वे सोनी टी.वी. के सीरियल ‘माही वे’ में दिखाई दी थीं. उसके बाद उन्होने काफी सफल सीरियल्स किए जैसे कि, ‘तेरे शेहर में’, ‘एक था राजा एक था रानी’, आदि और लोगो का दिल जीतने में कामयाब हुईं. अंजुम ने सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ के चलते ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (फीमेल)’ का अवार्ड भी हासिल किया.

ये भी पढ़ें- सारा के लिए कार्तिक ने किया ऐसा काम, फैंस बोले

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें