BIGG BOSS 16: सलमान खान के घर में होगी इन कंटेस्टेंट की एंट्री , जाने इनके नाम

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के पसंदीदा शो बिग बॉस 16 का इंतजार हर साल लोगों को रहता है. यह शो 1 अक्टूबर को प्रसारित होने वाला है. जिसमें कई सारे कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं. इन सभी के बीच रोज नए-नए सितारों का नाम आ रहा है.

जिसकी वजह से लोगों का उत्साह चर्म सीमा पर है. बिग बॉस 16 में दमदार धमाका होने वाला है, जिससे बाकी लोगों की टीआरपी पे भी असर पड़ेगा, एक खबर में खुलासा हुआ है कि कनिका मान इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Khabri (@realthekhabri)

खबर है कि इस शो का हिस्सा जन्नत जुबैर , मदराक्षी मुंडेला , टीना दत्ता,शालीन भट्ट हिस्सा बन सकते हैं. सलमान खान हमेशा की तरह इस बार भी बिग बॉस 16 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.  दरअसल, यह टीवी शो एक ऐसा शो है जिसे देखना हर कोई पसंद करता है.

देश ही नहीं विदेशों में भी इस शो की काफी ज्यादा चर्चा होती है. इस शो को देखने के लिए हर साल यूजर्स के अंदर एक नए तरह के उत्साह को देखा जाता है. वहीं खबर है कि कुंडली भाग्य के  संजय गगनी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं.

सलमान खान ने प्रोमो में ये भी दिखाया है कि इस बार घर में कंटेस्टेंट की एंट्री अलग तरह से होगी जहां पर कंटेस्टेंट घोड़े पर चढ़कर आएंगे

KKK12 : रोहित शेट्टी के शो के से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, फैंस को लगेगा झटका

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 से इस हफ्ते एक और एलिमिनेशन होने वाला है , कौन जाएगा यह जानकर फैंस का दिल भी टूट गया है, इस हफ्ते इस शो में  कुछ नए-नए स्टंट हुए हैं, जिसे कुछ कंटेस्टेंट ने पूरा किया है तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट नहीं कर पाएं हैं.

बता दें कि इस शो से अबतक कई लोग बाहर आ चुके हैं, अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड चुका है, इस कंटेस्टेंट का नाम विनर लिस्ट में चल रहा था, लेकिन अब यह कंटेस्टेंट शो से बाहर आ चका है.

तो चलिए अब जानते हैं इस शो से कंटेस्टेंट कौन बाहर हुआ है, खतरों के खिलाड़ी 12 में हर हफ्ते स्टंट होता है जिसमें किसी न किसी को बाहर होना होता है. एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि प्रतीक स्टंट के पहले ही घबरा गए थें, और अब खबर यह आ रही है कि प्रतीक इस शो से बाहर आ चुके हैं.

दरअसल, प्रतीक इस स्टंट से बाहर आ तो गए हैं लेकिन फैंस इस बात से काफी ज्यादा हैरान है कि प्रतीक स्टंट से बाहर क्यों हो गए. काफी लोगों को लग रहा था कि प्रतीक इस शो का विनर बनने वाले हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ.

वह समय से पहले ही इस शो से बाहर हो गए, दरअसल प्रतीक इस शो के पहले कंटेस्टेंट नहीं है जो इस शो से बाहर हुए हैं, इससे पहले भी कई सारे कंटेस्टेंट शो से बाहर हो चुके हैं.

जल्द टीवी पर शुरू होगा बिग बॉस 16, फैंस कर रहे हैं इंतजार

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान जल्द ही अपने शो बिग बॉस 16 के साथ धमाकेदार वापसी करने वाले हैं. सलमान खान अपने धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं. शो को लेकर जहां यह खबर आ रही थी कि अगले सप्ताह ही सलमान खान शो की शूटिंग शुरू कर देंगे तो वहीं अब इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट का भी नाम सामने आ गया है.

एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बिग बॉस 16 का प्रीमियम अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि 1 या 2 अक्टूबर को शो का प्रीमियम होगा. इसके साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस शो का घर बनना भी शुरू हो जाएगा.

वहीं कंटेस्टेंट के साथ शो की शूटिंग सितंबर में शुरू हो जाएगी, कहा जा रहा है कि शो में इस साल शिवांगी जोशी, फैजल शेख , जन्नत जुबैर के अलावा और भी कई सारे सितारे आने वाले हैं. इसके साथ अर्जुन बिजलानी को शो का कंफर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा है.

बता दें कि दर्शकों को इस शो को देखने का काफी ज्यादा इंतजार रहता है. हर साल यह शो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आता है, और नए -नए विजेता देकर यह शो देता है. इस शो में ज्यादातर टीवी की मशहूर हस्तियां हिस्सा लेती हुई नजर आती हैं. अब देखना यह है कि इस साल शो में कौन कंटेस्टेंट शो का विजेता बनेगा. किसकी होगी जीत.

जानने के लिए कंटेस्टेंट को कुछ दिनों तक इंतजार करना होगा.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें