⚲

Editorial : मुंबई में ‘बाहरी’ पर कहर

Editorial. यह भाजपाइयों की आदत है कि वे उन मामलों की तलाश में रहते हैं जिन पर हंगामा खड़ा किया जा सके और गरीबों को परेशान किया जा सके. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस अब मराठा को ले कर मुंबई को बांटने में लगे हुए हैं. मुंबई में हजारों आटोरिकशा और टैक्सी ड्राइवर बाहर से आए हुए हैं और वे मराठी नहीं जानते. यह नया मुद्दा है भाजपा का.

भाजपा बजाय मुंबई की सड़कों, पटरियों पर रहने वाले को घर देने, बदबूदार स्लमों की साफसफाई कराने, गाद से भरी छोटी नदियों और नालों के साफ करने के ‘बाहर से आया’ खासतौर पर बिहारी आटोरिकशा वालों को मराठी सीखने पर मजबूर कर रही है.

यह तो सब को पता है कि कोई भी जना अपनी दुकान, व्यापार, आटोरिकशा, टैक्सी, फूड ट्रक, फूड ठेला तब तक चला ही नहीं सकेगा, जब तक वह ग्राहकों की बात नहीं सम झेगा. अगर मुंबई में हजारों आटोरिकशा, टैक्सी वाले बिना मराठी जानने वाले हैं तो इसलिए कि मराठी जानने वाले आसानी से उन से बातचीत कर सकते हैं और गैरमराठी जना उन्हें उन की जगह पहुंचा देता ही है.

भाषा का  झगड़ा खड़ा किया गया है ताकि दादागीरी दिखाई जा सके कि हम मराठे शूद्र हैं, बिहारी या यूपी या अन्य कहीं के नहीं. यह कहने की बात नहीं ज्यादातर सेवाओं में लगे लोग ओबीसी, एससी हैं और हिंदू वर्ग व्यवस्था में शूद्र व अछूत हैं. एक जगह के शूद्रों को दूसरी जगह वे शूद्रों से लड़वा कर काम निकालने की ब्राह्मणवादी सोच सदियों पुरानी है. अब चूंकि दोनों को पासपास कच्ची बस्तियों में रहना पड़ता है तो इन में मेलजोल बढ़ने लगा जो ब्राह्मण नेताओं को रास नहीं आ रहा, उन्होंने कोशिश की है दोनों तरह के ओबीसी डिवाइड हो जाएं.

मुंबई में बरसों रह कर कोई भी बिना मराठी सीखे काम चला सकता है. मुंबई के गुजराती समाज जिस के पास काफी व्यापार है सदियों से बिना मराठी सीखे काम ही नहीं कर रहा, ठाठ से रह रहा है. मुकेश अंबानी को मराठी आती होगी और वे फर्राटेदार मराठी बोल पाते हैं, इस में शक है. यही गौतम अडानी का हाल है. पर देवेंद्र फडनवीस गरीब आटोरिकशा वालों को पकड़ रहे हैं, अमीर व्यापारियों, अफसरों को नहीं.

मुंबई पर 200 साल अंगरेजों ने राज किया था. उन्होंने तो नहीं कहा कि हर टैक्सी ड्राइवर को अंगरेजी आनी चाहिए. उन्होंने मराठी भी नहीं सीखी. पर देवेंद्र फडनवीस ठहरे ब्राह्मण जो फूट डालने के मौके ढूंढ़ते रहते हैं. ठीक उसी तरह जैसे पहले बाल ठाकरे डाला करते थे.

मुंबई के आटोरिकशा वालों की भाषा की जगह देवेंद्र फडनवीस आटोरिकशा जिन सड़कों पर चलते हैं उन्हें ठीक करें, ट्रैफिक ठीक करें, मकानदुकान ठीक कराएं, सरकारी दफ्तर ठीक कराएं. गरीबों को डिवाइड न करें.  Editorial.

Editorial : क्या जेनजी से घबराई सरकार?

Editorial. जेनजी के जंतरमंतर प्रोटैस्ट पर सरकार ने एकएक कर के उन की सारी मांगें मान लीं जो अपनेआप में नामुमकिन लगता है. यह सरकार सिर्फ डंडे की बात करती है, सिर्फ शाप देती है, सिर्फ धनुष उठा कर अपनों को ही मारने में भरोसा करती है ताकि खुद की राज करने की और चंदा वसूलने की ताकत को कोई छेड़े नहीं.

जेनजी प्रोटैस्ट के बाद नीट परीक्षा में पेपर लीक होने के जिम्मेदार ठहराए गए धर्मेंद्र प्रधान का शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया गया. राहुल गांधी के अड़ जाने पर छात्रों पर लाठीचार्ज करने की एफआईआर दर्ज कर ली गई कि किस पुलिस वाले ने किस के कहने पर ऐसा किया. पैलेट गन को इस्तेमाल करने का मामला अदालत में पहुंच गया. जिन स्टूडैंट्स पर देशभर में एफआईआर दर्ज हुई थीं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से कह कर वापस ले लिया गया.

क्या सरकार कमजोर पड़ गई है? हां, पर इसलिए कि सरकार के अंदर अब धड़े बनने लगे हैं. राम मंदिर की चोरी के मामले ने भक्तों को नाराज कर दिया. जेनजी प्रोटैस्ट में यह मुद्दा नहीं था पर अगर राम मंदिर का चंदा चोरी का मामला सामने नहीं आया होता तो पुलिस, सादे कपड़ों में पुलिस और श्रीराम के नारे लगाने वाले भक्तों की भीड़ मिल कर जंतरमंतर पर धावा बोल देते और हरेक को लहूलुहान कर देते.

ऊंचे घरों के ये लड़केलड़कियां हिम्मत में चाहे कैसे भी हों पेरेंट्स के लाड़ले हैं, प्यार से पले हैं, ये आसानी से डर जाते और दुबक जाते. चूंकि सारा मामला ऊंची जातियां का था, एक अनजाना अभिजीत दीपके गैर सवर्ण हो कर भी सहज नेता बन गया क्योंकि पढ़ाई ही ऊंची जातियों का हथियार है जिस से वे इस देश के किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, गरीबों और साथ ही अपने ही घरों की सवर्ण औरतों पर राज कर सकते हैं. पौराणिक संस्कृत में लिखे गए ग्रंथों का हवाला देदे कर उन्होंने 2,000 वर्ष से ज्यादा इस देश के समाज पर राज किया जबकि देश के राजा वे थे जो उन के राम, विष्णु, शिव को नहीं मानते थे.

किसानों, मजदूरों को देश के बाहर भेज कर पैसा कमा कर भारत के खजाने को भरने वाले जेनजी से घबरा गए क्योंकि इस जेनजी के तार तो उन के घरों से जुड़े हैं, ये तो अपने खास हैं. इन्हें कैसे धरना दिए किसानों के बराबर माना जा सकता है? इन्हें कैसे हिंदूमुसलिम के नारों से बहकाया जा सकता है? इन पर धमकी भीकाम नहीं करती डंडे, गोली की बात तो दूसरी. तभी सरकारी अफसरों ने नेता की बात मानने से इनकार कर दिया कि उन्हें पीटपीट कर जंतरमंतर से खदेड़ दिया जाए.

यह जीत सच की तो है पर इसलिए  झूठ के पैर अब उस दलदल में फंस गए जो उन्होंने खुद गोबर, गोमूत्र, गंदगी, गंदे पानी से तैयार की है. अब पछताओ. पर आम आदमी कोई उम्मीद न रखे कि सरकार सुधरने वाली है. वह तो राम मंदिरों में लगी है.Editorial

Editorial : गहरी पैठ-जनता को खुली जेल में रखने की साजिश

Editorial. चुनाव आयोग ने पूरे देश में जो मतदाता सूचियों को ठीक करने का काम शुरू कर रखा है, यह असल में जताने के लिए है कि सरकार के हाथ कितने लंबे हैं कि वह किसी को भी जिंदामुरदा या पैदा हुआ मानने से कभी भी इनकार कर सकती है. पहले मतदाता सूची में नाम न होने का मतलब सिर्फ यह था कि वह जना वोट नहीं दे सकता था. अब धीरेधीरे मतदाता सूचियों को हर काम में इस्तेमाल किया जा रहा है. केरल में एक जानेमाने पत्रकार का पासपोर्ट इसलिए बनाया गया कि उस का पश्चिम बंगाल की सूची में नाम नहीं था जहां वह पहले रहा करता था.

धीरेधीरे जिन को सरकार या सरकार में बैठी पार्टी नापसंद करती है, उन्हें सूचियों से निकाल देगी. यह आसान काम है, जेल में डालने से ज्यादा सस्ता और उतना ही काम का. मतदाता सूची में नाम नहीं तो फोन नहीं ले सकते, ड्राइविंग लाइसैंस नहीं बनवा सकते, राशन नहीं ले सकते, किसान यूरिया नहीं ले सकेंगे, अपना अनाज सरकारी दामों पर नहीं बेच सकेंगे.

देश में खुली जेल में रखना सरकार के लिए सस्ता काम है. अपना कमाओ पर कम कमाओ. किसी कंपीटिशन में न बैठ सको. कहीं का टिकट न खरीद सको. कहीं किराए का मकान भी न ले सको. मतदाता सूचियों को इस बुरी तरह इस्तेमाल करने की साजिश पक रही है कि देश में आधे लोगों को गिनती में ही नहीं लिया जाएगा और उन्हें गुलामों की तरह या जानवरों की तरह मान लिया जाएगा.

हमारे पुराणों ने यही सिखाया है. ऊंची 3 जातियों के अलावा देश का हर तरह का बाशिंदा बाहरी या बेकार माना जाता रहा है. उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी गांवों के बाहर पेड़ों के नीचे रहने को मजबूर किया गया है. उन्हें पढ़नेलिखने की तो छोड़ो ढंग का कपड़ा पहनने की भी इजाजत नहीं थी. मुगलों और अंगरेजों के पहले उन्हें आदमी ही नहीं माना गया था.

आज मतदाता सूचियों के सहारे ऐसा सा ही माहौल बनाया जा रहा है. देश के 8-9 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूचियों से काट दिए गए हैं. अब इन फटेहाल, गरीब लोगों को साबित करना होगा कि उन के दादापरदादा इसी देश में कहीं रहते थे और उस के कागज मौजूद हैं. जिन्हें सदियों से गांवों से बाहर रखा गया है, उन के कागज कहां होंगे? जो आग और बाढ़ के शिकार होते रहे हैं, उन के कागज कहां होंगे?

चुनाव आयोग बना था सरकार से अलग आजाद संस्था की तरह काम करने वाला पर बन कर रह गया है सरकार का पुलिस से भी बड़ा और ताकतवर फौलादी पंजा जिस पंजे पर मखमल लपेटी हुई है. जो सिर्फ कागजों की बंदूकों से चाहे जिसे मार सकता है.

एक जमाना था जब चुनाव आयोग ने इस देश में रहने वाले हरे जने को इज्जत की जिंदगी दी थी. बेघरों के नाम भी सूचियों में डलवाए थे. अनाथों को भी वोट डालने का हक दिया था. आज उलटा हो रहा है. आज वोट डालने का हक तो छीना ही जा रहा है, जीने का हक भी छीनने की पूरी तैयारी चल रही है. और देश की मूर्ख जनता को सिर्फ जयजय करने से फुरसत नहीं है. Editorial

Editorial : गहरी पैठ – मंदिर, चढ़ावा और मूर्ख बनती जनता

Editorial. पौराणिक राजाओं की तरह नरेंद्र मोदी भी आजकल चक्रवर्ती राजा बनने के लिए अश्वमेध यज्ञ कर रहे हैं और उन्होंने घोड़े दौड़ा रखे हैं कि जो भी दिल्ली के राजधिराज का विरोध करेगा उसे उन की ईडी, सीबीआई, इलैक्शन कमीशन, सुप्रीम कोर्ट की सेनाओं के सेना प्रमुख तहसनहस कर देंगे. इस दौरान देश में गरीबी फैले तो फैले, भाईभाई में दुश्मनी हो तो हो, पड़ोसी से झगड़ा हो तो हो, रुपया बेताशा गिरे तो गिरे.

जब तक ऋषिमुनियों को पैसा मिल रहा है, उन के आश्रमों के बड़े विशाल मंदिर बन रहे हैं, सब ठीक है. किसान का यूरिया महंगा हो रहा है, कोई फिक्र नहीं. लाखों 18 साल के लड़केलड़कियों को राजधिराज की सरकार के निकम्मेपन की वजह से दोबारा नीट का एग्जाम देना पड़े तो पड़े, विदेशों में मेहनत कर रहे और घरों में कुछ सिक्के भेजने वालों को लौटना पड़े तो पड़े, राज फैलना चाहिए.

लोगों को रामायण, महाभारत और पुराणों की कहानियां इतनी बार सुना दी गई हैं कि उन्हें लगता है कि उसी समय धरती पर स्वर्ग था जबकि रामायण और महाभारत दोनों में हर पन्ने पर अपनों से ही लड़ाई का गुणगान है.

रामायण में कहीं नहीं लिखा कि दानव या राक्षस समुद्र लांघ कर पहाड़ों के दर्रों से आए थे. वे यहीं के थे. वे पड़ोस में रहते थे. वे दिखने में अलग थे. उन की शक्ल अलग सी थी. यही आज हो रहा है. जो तिलक नहीं लगा रहा, जो पूजा नहीं कर रहा, जो मंदिरों में चढ़ावा नहीं चढ़ा रहा, जो गद्दी के बराबर किसी संतमहंत को नहीं बैठा रहा, उस को दुर्वासा के श्राप की तरह  भस्म कर दो.

देश की मूर्ख जनता 101 रुपए का चढ़ावा दे कर सम?ाती है कि उस के दिन फिर आएंगे क्योंकि उस को पाढ़ पढ़ाया जा रहा है कि इस मंदिर में जाओ, उस में जाओ. छोेटे मंदिरों में भीड़ बढ़ गई है, बड़े मंदिरों के पास हैलीकौप्टर उतरने लगे हैं और बड़ों के आसपास रहने वालों के घर तोड़ दिए गए हैं ताकि मंदिर तक हजारोंलाखों की भीड़ ले जाई जाए.

जो जनता खेतों में पसीना बहा रही है, कारखानों में काम कर रही है, मोटरबाइकों पर सामान घरोंदफ्तरों में पहुंच रही है, रातरातभर ट्रक चला रही है, वह चक्रवर्ती राजा के घोड़ों से और ज्यादा परेशान है. उस की और कम सुनी जा रही है. उस को न्याय अब अदालतों से नहीं मिलता, राजा के बुलडोजरों से मिलता है. आम जनता को दड़बों में रहना पड़ रहा है, राजा और राजा के अधिकारी महान हैं इसलिए बड़े मकानों में रहते हैं.

इंद्रप्रस्थ, माफ करना, दिल्ली में सरकारी मकानों को तोड़तोड़ कर पहले से भी भद्दे मकानों और औफिस बिल्डिंगों को बनाने का काम जारी है. साथ ही बरसों से बसी ?ाग्गियों के रहने वालों को सर्दी, गरमी, बरसात की चिंता किए बिना बेघर किया जा रहा है. जयजयकार में कमी नहीं हो रही है, स्कूलों में साइंस नहीं पढ़ा रहे हैं, जयकार करने के तरीके लिखा रहे हैं.

यही अच्छे दिन हैं. यही वे दिन हैं जब न वोट का हक बच रहा है, न अदालत का दरवाजा खटखटाने का. Editorial

Editorial : गहरी पैठ- बिहार बीजेपपी को चढ़ावे की चिंता

Editorial. जैसी उम्मीद थी, बिहार की भारतीय जनता पार्टी को मंदिरों, पूजापाठ और चढ़ावे की ज्यादा फिक्र है, बजाय दलितों, पिछड़ों, गरीबों, मजदूरों और बिहार से बाहर जाने को मजबूर हुए मजदूरों की कुछ सोचने की. पहली कैबिनेट मीटिंग में 3,615 करोड़ रुपए के प्रौजैक्ट एप्रूव किए गए जिन में मंदिरों तक जाने के रास्ते, मंदिरों की मरम्मत, मंदिरों को नई जगह देने जैसे काम शामिल हैं.

बिहार का गरीब तबका जिस का बड़ा हिस्सा अब पढ़लिख गया है, बगावत न कर दे इस के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है. पुलिस फोर्स को स्कूटर दिए जा रहे हैं, थाने बन रहे हैं, गाडि़यां खरीदी जा रही हैं.

इस सब का मकसद एक ही है. जनताको धर्म के नाम पर लूटते रहो, बहकाते रहो, जो सही बात बोले उसे पकड़ कर बंद कर दो. दलित, अति पिछड़े, मुसहर जैसे लोग जिन के बच्चे पढ़लिख गए वे भी बोले नहीं इस के लिए धर्म के पुजारियों का भी दबाव है, उन के लिए कथा भी कराई जा रही है, धार्मिक जलसों में नाचनेगाने को लगाया जा रहा है पर आगे बढ़ने का रास्ता नहीं दिखाया जा रहा है.

बिहार किसी जमाने में बहुत अमीर राज्य था, दूसरे उत्तर भारत के इलाकों से ज्यादा. तभी वहां नालंदा जैसा विश्वविद्यालय बना जो मीलों में फैला है. यह बात दूसरी है कि नालंदा में कोई नहर या सड़क या मकान या खेती के प्रोडक्शन की बात नहीं होती थी. पर दूसरे इलाकों में तो यह भी नहीं था और तभी कभी ग्रीक, कभी शक, कभी हूण, कभी अफगान, कभी मंगोल कब्जे करते रहते थे. बिहार में पुराने मंदिर नहीं हैं इसलिए वह चमका.

आज मंदिरों की बाढ़ आ रही है जो तराई से आने वाली बाढ़ से भी ज्यादा खतरनाक है. सम्राट चौधरी इसे और बढ़ाएंगे. 20 साल नीतीश कुमार ने इस थोड़ाबहुत कंट्रोल किया था पर भाजपा ने हेरफेर कर के उन्हें धक्का दिया है और अब मंदिरों की बात होगी.

बिहार की आम जनता आज भी सीधी और बेवकूफ है. उसे सदियों से पढ़नेलिखने नहीं दिया गया. कांग्रेसी सरकारों ने गांवगांव में स्कूल खोले पर वहां ऊंची जातियों के पढ़ाने वाले घुस गए जिन्होंने साजिश के तहत दलितों, पिछड़ों को पढ़ने नहीं दिया.

जो थोड़ीबहुत चमक बिहार में दिखती है वह तकनीक की बदौलत है. बिजली पैदा करना आसान है तो हर सड़क पर बत्ती लग सकती है, हर घर में लाइट है. बाकी अंधेरा है. सब से नीचे के पायदान पर रहने वाला बिहार अपने पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश नेपाल से पैसों के मामले में आधा है और यह फर्क बढ़ेगा ही, घटेगा नहीं क्योंकि अब पूजापाठ, पुलिस अत्याचार, बुलडोजर का राज आ गया है जिस में मरेगा गरीब, नीची पिछड़ी जाति का जना जिस की न आवाज है, न सुनवाई.  Editorial

गहरी पैठ: मजदूर और वोटबैंक

पंजाब ने आज से नहीं, जब से कृषि क्रांति हुई है बिहार और उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों को अपने यहां भरपूर काम दिया है. इस बार इन मजदूरों का नाम ले कर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक बयान को ले कर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और पूरी भाजपा उत्तर प्रदेश व बिहार के पंजाब में बसे मजदूरों को बहकाने में जुट गई. इन्हीं मजदूरों के वोटों पर अरविंद केजरीवाल की नजर है और चरणजीत सिंह चन्नी ने भैय्यों को पंजाब न आने दें का जो तंज कसा था वह केजरीवाल और योगी जैसों को पंजाब पर राज करने की कोशिश से रोकने का था.
बड़ा सवाल तो यह है कि पंजाब, दिल्ली या देश के दूसरे हिस्सों में उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग भरभर कर जाते क्यों हैं? इसलिए रामचरित मानस से प्रभावित इन इलाकों की पिछड़ी जातियों की जनता को धर्म के नाम पर जम कर लूटा है. यहां आज भी एक तरह की छिपी हुई जमींदारी चल रही है जिस में हर ओहदेदार अपने को छोटामोटा राजा या महापुरोहित मानता है जिस का आदेश पिछड़ी जातियों के लोगों को मानना ही होगा चाहे वे पढ़लिख भी गए हों.
इस इलाके में, जिसे गौपट्टी कहा जाता है, मंदिर बनाए जा रहे हैं, कारखाने नहीं. यहां से गुजर कर चले जाने लायक सड़कें बनी हैं, यहां के रहने वालों की बस्तियों में नहीं. यहां स्कूल खुले हैं पर हर जाति, उपजाति के लिए अलग. यहां मंदिर बेशुमार हैं पर हर जाति के लिए अलग. पिछड़ों को ऊंचों के देवीदेवता छूने तक नहीं दिए जाते. इन पिछड़ी जातियों को तो ऊंचों के धर्म के नाम पर दूसरों का सिर फोड़ने के लिए इस्तेमाल किया गया है.
अब भी इस सवाल का जवाब नहीं दिया जा रहा कि आखिर उत्तर प्रदेश, बिहार के भैय्ये पंजाब आ क्यों रहे हैं? महान भगवाधारी या तिलकधारी पूजापाठ से बिहार व उत्तर प्रदेश में चमत्कार करा कर पंजाब जैसी खुशहाली क्यों नहीं पैदा कर पा रहे? इस पूजापाठ का लाभ क्या जब लाखों बेकार हों. जहां 36,000 नौकरियों के लिए सवा करोड़ आवेदन आखिर हुए क्यों?
इस की बड़ी वजह है कि इन पिछड़ों को आज भी ढंग से पढ़ाया नहीं जा रहा. गांवगांव में स्कूल खोले गए हैं पर इन पर तिलकधारी शिक्षकों का कब्जा है जो मानते हैं कि पौराणिक आदेश है कि पिछड़े और दलित पढ़ नहीं पाएं चाहे वह वेद हो, महाभारत हो या इतिहास और विज्ञान. यहां जो हिंदी पढ़ाई जाती है उस में संस्कृत शब्द ठूंस दिए गए हैं. ऊंचों के लिए इंगलिश मीडियम कहे जाने वाले स्कूल खोल दिए गए हैं जहां तिलकधारियों के बच्चे पढ़ने जाते हैं, ताकि पिछड़े बस उतना पढ़ें कि कमाने दिल्ली, मुंबई और पंजाब जा कर छोटामोटा हुनर का काम कर सकें और जानवरों की तरह गंदी बस्तियों में रह सकें.
चुनावी दिन हैं इसलिए भैय्यों की बात भी हो गई वरना देश के आकाओं, यहां तक कि उसी जमात से आने वाले नीतीश कुमार तक के पास पिछड़ों का सामाजिक, शैक्षिक, पारिवारिक स्तर उठाने की फुरसत नहीं है.

गहरी पैठ: बजट और आम जनता

केंद्र सरकार के हर साल के बजट का आम लोगों को न पता होता है, न उस से उन्हेंकोई फर्क पड़ता है क्योंकि जो चीज महंगी होनी होती है वह तो होगी ही चाहे बजट की वजह से हो या सालभर में कभी हो. बजट तो सरकारी वादा होता है जो पढ़ेलिखों को बताने के लिए होता है कि इस साल आम गरीब किसान, मजदूर, बस आपरेटर, मेकैनिक, इलैक्ट्रिशियन, ब्यूटीशियन, नर्सों, बेलदारों से कितना कैसे वसूलना है. अब हाकिम ने जो लेना है तो लेना है, आम आदमी को तो कहा गया है कि उस के दुख तो उस के पिछले जन्मों के पापों के फल हैं, भोगते रहो.

शुद्ध ब्राह्मण परिवार को निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और उन के ऊंची जातियों के सलाहकारों ने पूरी तैयारी से गरीबों को लूटने वाला 35 लाख करोड़ रुपए (ये कितने होते हैं, पता करने की कोशिश भी न करें) का सरकारी हिसाब बना दिया है, भारतीय जनता पार्टी के सांसद हाथ खड़ा कर इसे पास कर देंगे और छुट्टी.

आम मजदूर को पानी मिलेगा, ठेकेदारों से नौकरियां मिलेंगी, किसानों की जमीनों पर सड़कें कटेंगी, कच्चे रास्तों पर केबल बिछाने के लिए और पक्के गहरे गड्ढे खोदे जाएंगे, आईटी पंडों की भरमार होगी, इस का इंतजाम कर दिया गया है. सरकार ठेकों पर चलेगी जो कम तनख्वाह पर लोग रखेंगे और रिश्वत में बाबुओं, अफसरों और भगवा नेताओं की जेबें भरेंगे, यह इंतजाम कर लिया गया है.

किसान मजदूर का तो नाम भी नहीं लिया है. अमीरों की चोंचलेबाजी के लिए और्गेनिक खेती गंगा के किनारे की बात जरूर की गई है जिस का आम किसान से कोई लेनादेना नहीं है.

और हां, एक नए तरीके की नोटबंदी की शुरुआत भीकर दी गई है. अब तक बैंक अकाउंट में नोट रहते थे, चाहे सिर्फ कागज पर, अब डिजिटल करैंसी रहेगी जिस का मतलब पढ़ेलिखे भी वर्षों बाद सम?ा सकेंगे. इस दौरान इस के सपने दिखा कर सरकारी लुटेरे अरबों रुपए आम आदमी के ले कर चंपत हो जाएंगे जैसे नोटबंदी में बैंक मैनेजरों ने किया था.

सरकार बारबार यह कहना नहीं भूलती कि कांग्रेस सरकार के दौरान क्याक्या हुआ था, 7 साल बाद भी. यह वैसा ही है जैसा हर साल रामलीला कर के बता दिया जाता है कि पंडों की सेवा करो, राम की पूजा करो वरना रावण आएगा और सीता को ले जाएगा. उस में जोर रावण पर होता है, दशरथ पर नहीं जिस ने राम और सीता को घर छोड़ने को कहा. बारबार कांग्रेस का राज रावण राज कहा जाता है जबकि दशरथ राज में तो राम, लक्ष्मण और सीता तीनों घर से निकले थे. अब तो भाजपा सरकार अपने 7 सालों के काम गिना दे पर किए हों तो गिनाए न.

बजट को ध्यान से पढ़ें तो यही पता चलता है कि सरकार का कौन सा विभाग किस तरह जनता से वसूले पैसे पर मौज कर रहा है. पर जनता क्या कर सकती है. वह तो सदियों से पिसती रही है. एक तरफ पंडेपुजारी, मौलवीपादरी उसे लूटते हैं, दूसरी ओर हाकिम के पुलिस, पटवारी, जज, प्रशासक. उस बेचारी को वोट का हक मिला है, पर उसे जल्लादों में से एक को चुनना होता है, फंदा तो गले में हर कोई डालेगा.

गहरी पैठ: औरतों की बदलती सामाजिक स्थिति

औरतों के बारे में हमदर्दी रखने वाले कानूनों और लगातार अदालतों का औरतों की शिकायतों पर आदमियों को जेल में भेज देने से जहां आदमियों के लिए औरतों को खिलवाड़ की चीज सम?ाने पर खतरा पैदा कर दिया है, वहीं औरतों का अपनी जवानी और बदन का इस्तेमाल अपने सुखों को पाने का रास्ता भी बंद कर दिया है. पिछले 10-20 सालों में जिस तरह से औरतों ने सामाजिक बेइज्जती से डरे बिना शिकायतें करना शुरू किया है उस से सैकड़ों लोग देशभर में जेलों में बंद हैं और छूटते हैं तो तब जब शिकायती औरतें अपना रवैया बदलती हैं.

एक तरह से तो यह सामाजिक बदलाव अच्छा है और आदमी औरतों को कमजोर नहीं सम?ा सकते पर दूसरी ओर औरतों के हाथ से अपने बदन का इस्तेमाल कर के अपना काम निकलवाने का मौका मारा गया है. चाहे यह मौका औरतों की अपनी कमजोरियों को पूरा करने में काम आता था पर फिर भी राजनीति, दफ्तरों, छोटीबड़ी नौकरियों में जहां औरतों के पास बदन के अलावा कोई और हुनर नहीं होता वहां कुछ दे देता था. इन कानूनों की वजह से अब औरतों को अपने बदन और अपनी अदाओं से नहीं, अपने काम और गुणों से आदमियों से डील करने की आदत डालनी पड़ेगी.

जिन लड़कियों को किशोरपन में आदत डाल दी जाती थी कि एक मुसकान से वे कुछ पा सकती हैं उन्हें अब सारी मेहनत अपने हुनर को ठीक करने पर लगानी होगी. आदमियों को भी एहसास हो गया है कि औरत कोई कबूतरी नहीं कि कुछ दाने फेंक कर उसे पिंजरे में बंद किया जा सकता है. जिन औरतों में योग्यता होगी, हुनर होगा, सिर्फ बदन का इस्तेमाल कर बच्चे पैदा करना आता होगा, वे पीछे रह जाएंगी. मांबाप को अब अपनी सुंदर बेटियों पर नहीं अपनी हुनरमंद लड़कियों पर सिर ऊंचा करना होगा और लड़की सांवली है या नाटी है या सुंदर नहीं है, अब बेमतलब का हो गया है.

यह बदलाव उन धर्मग्रंथों के बावजूद हो रहा है जिन में बारबार औरतों को पाप की खान बताया गया है और बेटी के जन्म होते ही घर वालों के मुंह लटक जाते थे. अब बेटियां घरों की शान बनने लगी हैं, क्योंकि वे लड़कों से ज्यादा मेहनत कर रही हैं. उन्हें मालूम है कि सिर्फ अच्छे बदन और सुंदर चेहरे के बल पर वे अपनी जिंदगी नहीं गुजार सकतीं. आदमी अब कानूनों की वजह से भयभीत हैं और कभी भी कौन सी लड़की जो आज छूट दे रही है, कल बिफर जाए, पता नहीं.

अभी दिल्ली में एक बौडी बिल्डर को जेल भेज दिया गया क्योंकि 38 साल की एक बच्चे की विवाहित मां ने आरोप लगा दिया कि उस के साथ न सिर्फ शादी का वादा कर के सैक्स किया गया, उस की वीडियो क्लिप बना कर उसे ब्लैकमेल किया गया और इस वजह से वह न पति की रह गई है, न प्रेमी ने उसे अपनाया. प्रेमी बौडी बिल्डर जो शायद सोच रहा होगा कि औरत भी उस के शरीर को चाहती है अब जेलों में रहेगा और वकीलों पर अपनी जमापूंजी खर्च करेगा. आधीअधूरी शिकायत के बावजूद प्रेमी की अदालत ने नहीं सुनी.

आदमियों के लिए तो यह चेतावनी है ही पर औरतों के लिए भी सबक है कि आज के युग में चाहे वे अच्छी प्रेमिका बनना चाहें या अच्छी बीवी, उन्हें बहुत तरीके के हुनर आने चाहिए. अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी, शादी हो गई तो सबकुछ मिल गया जैसी बातें नहीं चलेंगी. गांवकसबों में भी यह सम?ा फैल गईर् है और लड़कियों ने अब पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है और वे लड़कों से ज्यादा आगे निकल रही हैं.

औरतों के बदन की खरीदारी जितनी जल्दी खत्म हो, उतना अच्छा है क्योंकि पाखंड और अंधविश्वास तभी दूर होंगे जब औरतें अपने को भगवान की पाप की गिनती में नहीं गिनेंगी.

हिंदू धर्म के ठेकेदारों ने जो नफरत फैलाई है उसमें पिसेंगे हम सभी

नफरत का जो माहौल देश में 20-25 सालों में बनाया जा रहा है .इस का मतलब असल में इतिहास के काले धब्बों को धोना नहीं है, अपनी दुकान चमकाना मात्र है. हिंदू धर्म के दुकानदारों को राजाओं की छत्रछाया भारत के काफी बड़े हिस्से में पिछले 1000 साल तक नहीं मिली. हालांकि समाज पर उन का कंट्रोल पूरा रहा और दलितों (अछूतों), पिछड़ों (शूद्रों) और दूसरों जैसे बनियों, किसानों, कारीगरों पर वे धर्म का नाम ले कर अपना दबदबा बनाए रख सके.

अब हिंदूमुसलिम या हिंदूईसाई को ले कर जो नफरत कभी राममंदिर, कभी गौपूजा, कभी आरक्षण, कभी पाकिस्तान से बदला, कभी कश्मीर को ले कर फैलाई जाती है उस में मतलब एक ही रहता है कि धर्म के ठेकेदार बिना काम किए पैसा भी पाते रहें और पावर में भी रहें. इस में कहना पड़ेगा कि वे पूरी तरह सफल रहे हैं और न सिर्फ पिछड़ों, दलितों, दूसरे धर्म वालों, ऊंचों को भी लूटने और उन की औरतों को पूरी तरह गुलाम सा बनाए रख पाए हैं.

हरिद्वार की हिंदू संसद सभा में कालीचरण, बैंगलुरु के सांसद एलएस तेजस्वी सूर्या और बुल्ली बाई वाले विशाल झा और श्वेता सिंह की बातों से असली चोट अगर किसी को लगती है तो वे पिछड़े और दलित हैं, हिंदूमुसलिम का नाम ले कर, वोट पा कर, धर्म के ठेकेदार मंदिरों को बनवा रहे हैं, तीर्थों को ठीक कर रहे हैं, नएनए तीर्थस्थान बनवा रहे हैं, मुफ्त में खानेपीने के अपनी जाति वालों के लिए होटलों का इंतजाम कर रहे हैं, पढ़ाई पर कब्जा कर रहे हैं, नौकरियों और धंधों को पहले की तरह अपनी मुट्ठी में कर रहे हैं.

नफरत का धुआं जब फैलता है तो चारों ओर फैलता है. नफरत के उपले जलाएंगे तो धुआं जलाने वालों के घरों में भी घुसेगा. नफरत की आंधी में दूसरों के घरों को उड़वाने की साजिश में धर्म के दुकानदार भूल गए कि उन के अपने मकान, उन के अपने ऐशगाह के स्थान बनाने तो ये ही आएंगे जो नफरत के शिकार हैं. यह नफरत का कीड़ा केवल मुसलिमों और ईसाइयों को ही नहीं काटेगा, यह खुद ऊंची जातियों में घुस जाएगा.

आज देशभर के घरों में नफरत करना सिखाना पहला काम हो गया है. लोगों को साथ काम करने से पहले सभी से नफरत करना सिखाया जा रहा है. बच्चों को मिड डे मील खाने में दलित औरत का पकाया खाना न खाने का पाठ पढ़ाया जा रहा है. भेदभाव पहले भी था, पर तब सब अपनेअपने दायरे में रहते थे जो खुद गलत था पर तब नफरत न थी, उसे रास्ते के पत्थर व गड्ढे मान कर कुदरत की देन माना जाता था जिसे पिछले जन्मों के कर्मों का फल बता कर समझाया जाता था.

आज भी भेदभाव नफरत की शक्ल में बदल गया है. आज हर पिछड़े व दलित से नफरत हो गई है. किसानों को ले कर न जाने क्याक्या कहा गया है क्योंकि वे गैरजरूरी कानूनों का विरोध कर रहे थे, पर वे नीची जातियों के, वे ऊंची जातियों की नफरत पर सवाल उठाएं, ऐसा कैसे हो सकता है. हर दूसरे धर्म वाले से नफरत सिखाई जा रही है पर इस का मतलब यह भी है कि अपने खुद के सगों के साथ भी नफरती रवैया अपनाने की आदत पड़ना. अब मंदिरों में चढ़ावे के लिए मारपीट आम हो गई है. अब मंदिरों की सी पढ़ाई पढ़ाने वाले स्कूलों में जबरदस्त गुटबाजी शुरू हो गई है. स्वामियों में आपसी ईर्ष्या पैदा हो गई है.

नफरत का मतलब है कि आप पड़ोसी को दुश्मन मानें, दोस्त नहीं. साथ देने वाले को हमलावर मानें, बचाने वाला नहीं. शहरों, गांवों में जो आज अकेलापन दिखता है, वह इसी नफरत का नतीजा है जो हिंदू धर्म के ठेकेदारों ने फैलाई है पर पिसेंगे सब इस में.

भारतीय जनता पार्टी की कमजोरी हैं नरेन्द्र मोदी!

यह बात थोड़ी अजीब नहीं है कि क्या चुनाव चाहे पश्चिम बंगाल में हों, उत्तर प्रदेश में हों, गोवा में हों, उत्तराखंड में हों या कहीं और किसी विधानसभा के हों, भारतीय जनता पार्टी को नरेंद्र मोदीको ही मोरचों पर खड़ा करना होता है. चुनावी भाषण मोदी को देने खूब आते थे पर धीरेधीरे उन का नयापन खत्म हो रहा है और किराए की भीड़ भी सुनने को कोई खास बेचैन नहीं होती पर फिर भी पार्टी को उन्हीं को बुलाना पड़ता है.

जो पार्टी नेताओं से भरी हो, जिस के मैंबर गलीगली में हों, जो हर दंगे में हजारों की भीड़ जमा कर लेती हो, उसे विधानसभाओं के छोटे चुनावों में भी प्रधानमंत्री को एक बार नहीं दसियों बार बुलाना पड़े, यह तो बहुत परेशानी की बात है. प्रधानमंत्री का काम चुनाव लड़ना नहीं होता देश चलाना होता है. ऐसे समय जब देश में महंगाई का नासूर बढ़ रहा है, बेरोजगारी का कोई उपाय नहीं दिख रहा हो, टैक्स बढ़ रहे हों, हिंदूमुसलिम दंगे भड़क रहे हों, पढ़ाई बिखर रही हो, किसान रोना रो रहे हों, विदेशों में देश की इज्जत को खतरा हो, प्रधानमंत्री छोटेछोटे कसबोंशहरों में जा कर भाषण दे कर कांग्रेस या दूसरी पार्टियों को कोसने का काम करें, यह शर्म की बात है.

ये भी पढ़ें- अदालत तो वही देखेगी न जो दिखाया जाएगा!

गलती नरेंद्र मोदी की नहीं है. गलती तो पूरी पार्टी की है कि उस का कोई मुख्यमंत्री ऐसा नहीं है जो अपने बलबूते पर चुनाव जीत कर आ सके. ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल का चुनाव अपने बलबूते पर जीता था. तमिलनाडु का चुनाव स्टालिन ने अपने बलबूते पर जीता था. कांग्रेस सरकारों में भी पहले अशोक गहलोत ने राजस्थान का चुनाव अपने बलबूते पर जीता था और पंजाब का चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह, जो अब भाजपा से मिल रहे हैं, ने अपने बलबूते पर जीता. इन के साथ दूसरी पार्टियां या कांग्रेस पार्टी थीं पर इन्हें किसी प्रधानमंत्री की तो जरूरत नहीं पड़ी.

भारतीय जनता पार्टी में ऐसी क्या कमजोरी है कि उस के पास नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और चेहरा नहीं है जिस पर लोग भरोसा कर सकें? पहले कनार्टक में बीएस येदियुरप्पा हुआ करते थे जो अपने बलबूते पर विधानसभा का चुनाव कई बार जीत चुके हैं पर उन के अलावा भारतीय जनता पार्टी में और कोई नेता क्यों नहीं है?

भारतीय जनता पार्टी तो सब के विकास की बात करती है तो उस के पास नेताओं की खान होनी चाहिए. भारतीय जनता पार्टी हर सांस में परिवारवाद को कोसती है पर उस के पास परिवार तो क्या अकेला नरेंद्र मोदी बचा है तो क्यों? क्यों नहीं भारतीय जनता पार्टी में सम?ादार, तेज, होशियार, पढ़ेलिखे, जनता की सेवा करने वाले जमा हो रहे जो भरोसे के हों और कल को नरेंद्र मोदी की जगह ले सकें?

ये भी पढ़ें- गुलाम बनते जा रहे युवा

वैसे हमारा पौराणिक इतिहास भी यही सा कुछ कहता है. पांडवों के बाद कुरुक्षेत्र समाप्त सा हो गया, राम के बाद उन का राज समाप्त सा हो गया. कम से कम महाभारत और रामायण अगर वे ऐतिहासिक दस्तावेज हैं तो यही कहते हैं. तो क्या भारतीय जनता पार्टी भी पौराणिक किस्सों को दोहराने की तैयारी में है? आज उस के हजारों सांसद, विधायक, पार्षद, जिलाध्यक्ष कल को प्रधानमंत्री का पद नहीं पाएंगे? अगर ऐसा हुआ तो देश को चाहे नुकसान न हो, भाजपाई भक्तों को बहुत नुकसान होगा.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें