Editorial. पौराणिक राजाओं की तरह नरेंद्र मोदी भी आजकल चक्रवर्ती राजा बनने के लिए अश्वमेध यज्ञ कर रहे हैं और उन्होंने घोड़े दौड़ा रखे हैं कि जो भी दिल्ली के राजधिराज का विरोध करेगा उसे उन की ईडी, सीबीआई, इलैक्शन कमीशन, सुप्रीम कोर्ट की सेनाओं के सेना प्रमुख तहसनहस कर देंगे. इस दौरान देश में गरीबी फैले तो फैले, भाईभाई में दुश्मनी हो तो हो, पड़ोसी से झगड़ा हो तो हो, रुपया बेताशा गिरे तो गिरे.

जब तक ऋषिमुनियों को पैसा मिल रहा है, उन के आश्रमों के बड़े विशाल मंदिर बन रहे हैं, सब ठीक है. किसान का यूरिया महंगा हो रहा है, कोई फिक्र नहीं. लाखों 18 साल के लड़केलड़कियों को राजधिराज की सरकार के निकम्मेपन की वजह से दोबारा नीट का एग्जाम देना पड़े तो पड़े, विदेशों में मेहनत कर रहे और घरों में कुछ सिक्के भेजने वालों को लौटना पड़े तो पड़े, राज फैलना चाहिए.

लोगों को रामायण, महाभारत और पुराणों की कहानियां इतनी बार सुना दी गई हैं कि उन्हें लगता है कि उसी समय धरती पर स्वर्ग था जबकि रामायण और महाभारत दोनों में हर पन्ने पर अपनों से ही लड़ाई का गुणगान है.

रामायण में कहीं नहीं लिखा कि दानव या राक्षस समुद्र लांघ कर पहाड़ों के दर्रों से आए थे. वे यहीं के थे. वे पड़ोस में रहते थे. वे दिखने में अलग थे. उन की शक्ल अलग सी थी. यही आज हो रहा है. जो तिलक नहीं लगा रहा, जो पूजा नहीं कर रहा, जो मंदिरों में चढ़ावा नहीं चढ़ा रहा, जो गद्दी के बराबर किसी संतमहंत को नहीं बैठा रहा, उस को दुर्वासा के श्राप की तरह  भस्म कर दो.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...