GHKKPM: पाखी का सच आएगा सबके सामने! सई को बाहर जाने से रोकेगा विराट

नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ अब तक आपने देखा कि सई मानने को तैयार नहीं है कि विराट सिंर्फ उससे प्यार करता है. शिवानी उसे समझाती है लेकिन वह अपने जिद पर अड़ी है कि विराट उससे प्यार नहीं कर सकता. तो  दूसरी तरफ विराट को पता चल जाता है कि सई ने ही सीनियर से बात कर के उसका ट्रांसफर रुकवाया है. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी और सम्राट घरवालों के लिए शॉपिंग करते हैं. तो वहीं पाखी विराट को गिफ्ट देने जाती है. तो दूसरी तरफ सई गिफ्ट लेने से मना कर देती है. पाखी विराट के सामने अच्छा बनने की कोशिश करती है और सई से कहती है कि वो सई के लिए लाया हुआ गिफ्ट वापस नहीं लेगी.

ये भी पढ़ें- अनुपमा का दीवाना हुआ अनुज कपाड़िया, देखें Viral Video

 

पाखी ये भी कहेगी कि अब वह अपने शादीशुदा जिंदगी में कोई तनाव नहीं चाहती. तो इस पर सई उसे ताना मारेगी, कहेगी कि उसे सम्राट के साथ गिफ्ट देने आना चाहिए. सई उससे ये भी कहती है कि वह अपने रिश्ते को लेकर नाटक क्यों कर रही है. वह पाखी से कहेगी कि वह सम्राट के साथ खुश नहीं है. वह जानबूझकर अपनी खुशी के बारे में विराट को बता रही है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा-अनुज होंगे एकसाथ? वनराज की बढ़ेंगी धड़कनें

 

सई पाखी का सच बताएगी. वह कहेगी कि वह ढोंग ना करे. तो वहीं विराट पाखी का सपोर्ट करेगा और सई से लड़ेगा. सई पाखी से कहेगी कि वो अपने रिश्ते को बचाने की सच में कोशिश करे और सम्राट के साथ सच में खुश रहे.

 

तो दूसरी तरफ सम्राट दोनों की बातें सुन लेगा. उस लगेगा कि क्या पाखी उसके साथ रहने का दिखावा कर रही है. शो के नए एपिसोड में आप ये भी देखेंगे कि घर की पूजा में हिस्सा लेने से सई मना कर देगी तो विराट का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा और वह उसे कमरे में बंद कर देगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को दूर जाने से रोकेगा सम्राट, अब क्या करेगी सई

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्‍यार में’ अब तक आपने देखा कि सई के कारण सम्राट चौहान हाउस वापस आया है. सम्राट पूरे परिवार के सामने पाखी और विराट को एक्सपोज कर रहा है. वह विराट पर धोखा देने का आरोप लगा रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है.  आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट का ट्रांसफर नागपूर से दूर हो जाएगा. और ऐसे समय में विराट का ट्रांसफर हो रहा है जब सम्राट ने उस पर धोखा देने और सच छिपाने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Special: ‘सई’ से लेकर ‘इमली’ तक, सबके पास होनी चाहिए ऐसी 5 बहनें

 

तो दूसरी तरफ सम्राट और सई को विराट के ट्रांसफर की बात खटकेगी. घरवाले पाखी को समझाते हैं कि वह विराट को भूल जाये और इस बात को एक्सेप्ट कर ले कि विराट अपनी जिंदगी में आगे बढ़े चुका है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: सम्राट को चौहान हाउस में रुकने के लिए मनाएगी सई तो क्या करेगी पाखी

 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि विराट खुद सई को अपने ट्रांसफर के बारे में बताएगा और कहेगा कि उसे दो दिन में निकलना है. तो उधर सम्राट सई से कहेगा कि विराट इसलिए दूर जा रहा है कि ताकि उसे सम्राट का सामना ना करना पड़े. सई को लगेगा कि कहीं विराट उसके कारण तो दूर तो नहीं जा रहा.

 

शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि एक साल बाद सम्राट घर वापस आया है. उसने आते ही घरवालों को पत्रलेखा और विराट के अफेयर के बारे में बताया. सम्राट ने ये भी कहा कि वह पाखी को तलाक देने के लिए आया है.

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: सम्राट को चौहान हाउस में रुकने के लिए मनाएगी सई तो क्या करेगी पाखी

स्‍टार प्‍लस का सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में अब तक आपने देखा कि सम्राट चौहान हाउस वापस आ गया है. उसने पूरे परिवार के सामने बताया कि वह शादी के अगले दिन घर से क्यों चला गया था. सम्राट ने कहा कि विराट ने उसे धोखा दिया, उससे सच छिपाया. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए कहानी के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है सम्राट घरवालों के सामने विराट और पाखी के रिश्ते को लेकर सवाल कर रहा है. वह कह रहा है कि विराट ने ये भी नहीं बताया कि जिससे उसके भाई की शादी हो रही है, वह उससे प्‍यार करता है. पाखी ने सम्राट से शादी की लेकिन प्‍यार विराट से करती रही.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ की पाखी कई बार हो चुकी हैं रिजेक्ट, पढ़ें खबर

 

इस सच को जानकर चौहान परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. सम्राट कहेगा कि वह सिर्फ सई की वजह से घर वापस आया है. इतना ही नहीं, सम्राट ये भी कहेगा कि वह पाखी को तलाक देकर चला जाएगा. वह चौहान हाउस में नहीं रहेगा. तो उधर पत्रलेखा को ये समझ नहीं आ रहा है कि अब वो क्‍या करेगी.

ये भी पढ़ें- ‘चीकू की मम्मी दूर की’ में बॉलीवुड स्टार्स गोविंदा या मिथुन चक्रवर्ती की होगी एंट्री!

 

सई पूरी कोशिश करेगी कि सम्राट चौहान हाउस में रहने को तैयार हो जाए. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि सई सम्राट को बताएगी कि उसकी और विराट की शादी समझौते की शादी है और उन दोनों के बीच कोई रिश्‍ता नहीं है.

 

सम्राट भी विराट के दिल का हाल समझ जाएगा. वह कहेगा कि क्‍या उन दोनों के बीच कोई ऐसी बात नहीं जिसे प्‍यार कहा जा सके? तो सई कहेगी कि नहीं, ऐसा कुछ नहीं है. सम्राट कहेगा कि कुछ बातें नजरें नहीं कहती लेकिन दिल कह देता है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा ने ‘बाजरे दा सिट्टा’ पर किया धमाल, देखें वायरल Video

GHKKPM: सई से रिश्ता होगा खत्म, क्या एक होंगे पाखी-विराट?

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)  की कहानी में नया मोड़ देखने को मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि सई सम्राट से बहुत जिद करती है कि वह भी उनके साथ चौहन हाउस जाए. सई कहती हैं कि घरवाले सम्राट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चौहन परिवार सम्राट को देखकर बहुत खुश होंगे. सम्राट भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है कि सई उसकी बात मान जाए और वह घर लौट जाए लेकिन सई अपने जिद पर अड़ी है. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नये कहानी के बारे में.

शो में आप देखेंगे कि सई मानसी आई का नाम लेकर उसे घर चलने के लिए मजबूर करती है. सम्राट मान जाता है घर जाने के लिए. लेकिन वह फैसला लेता है कि सबसे पहले पाखी को आजाद करेगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss Ott: शो में पहुंचे Siddharth Shukla और Shehnaaz Gill, केमेस्ट्री ने लूटी महफिल

 

सई विराट पर लगाएगी इल्जाम, सम्राट के घर आने पर खुश नहीं है विराट

शो के नये एपिसोड में आप देंखेंगे कि विराट को लगेगा कि सम्राट उसकी वजह से घर छोड़कर चला गया था. वह सम्राट को सारी सच्चाई बताने की कोशिश करेगा. तो उधर सई विराट को ताना मारेगी. विराट सई से कहेगा कि वह घर के किसी मामले में दखलंदाजी ना करे. इतना ही नहीं विराट सई से ये भी कहेगा कि सई ने जितना उसे दुख पहुंचाया है उतनी किसी ने भी दुख नहीं दिया. तो दूसरी तरफ सई विराट पर इल्जाम लगाएगी कि वह सम्राट के घर आने पर खुश नहीं है.

ये भी पढ़ें- ‘थपकी प्यार की’ फेम Sheena Bajaj ने इस खास मौके पर मेहंदी में लिखा रोहित का नाम, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sairat | Fatejo (@ayeshasingh.in)

 

विराट ने की चार-चार जिंदगियां बर्बाद 

वह ये भी कहेगी कि सम्राट को विराट और पाखी के रिश्ते के बारे में सब कुछ पता था इसलिए वो ये घर छोड़कर गए. सई विराट को खूब सुनाएगी, कहेगी कि उसने चार जिंदगियां बर्बाद कर दी है. विराट सई के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ने की बात कहेगा. यह सुनकर सई शॉक्ड हो जाएगी.

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि घर पर सम्राट को देखकर पाखी का रिएक्शन क्या होगा. तो वहीं पाखी और विराट के रिश्ते का सच सबके सामने आएगा.

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin: सई ने किया पुलकित के खिलाफ हुई साजिश का खुलासा, पढ़ें खबर

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्‍यार में’ में सई और विराट के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है. लेकिन सई भी हार मानने वालों में से नहीं है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि विराट के सामने साजिश रचने वाले की पोल खुल जाएगी. तो आइए जानते हैं सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है.

शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि विराट ने सई को घर से बाहर निकाल दिया है. शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पुलकित के खिलाफ रची गई साजिश का सच विराट के सामने आ जाएगा.

 

चौहान फैमिली यह चाहता था कि पुलकित और देवयानी की शादी न हो लेकिन सई ने आखिरकार दोनों की शादी करायी.  चौहान परिवार ने देवयानी की शादी रोकने के लिए एक से बढ़कर एक साजिश रची.

इतना ही नहीं एक गुमनाम चिट्ठी के आधार पर उसे चरित्रहीन तक साबित करना चाहा,  उसका अपहरण कर डराने की कोशिश की. हालांकि अब सई ने कॉलेज की प्र‍िंसिपल को सब सच बताया और प्रिंसिपल अब साजिश में शामिल स्‍टाफ मेंबर को बुलाई.

ये भी पढ़ें- His Story में ‘गे’ के किरदार में नजर आएंगे मृणाल दत्त, देखें Video

 

तो वहीं  स्टाफ मेंबर्स ने कुबूल कर लिया कि उसने पुलकित के खिलाफ पैसे लेकर साजिश रची और उसे पैसे किसने दिए, यह भी एक फोटो से सामने आएगा.

 

शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि सई ने अपनी ननद देवयानी की शादी प्रोफेसर पुलकित देशपांडे से परिवार के खिलाफ जाकर करा दी. जिसका खामियाजा सई को भुगतना पड़ा रहा है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की पाखी हुईं ट्रोलिंग की शिकार तो ऐसे दिया करारा जवाब

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें