क्रिकेट मैदान में ही क्रिकटर्स करने लगें रोमांस, वायरल है इनके किस्से

क्रिकेट के खेल में हमेशा से ही देखा गया है दो दिल मैदान पर मिल जाते है क्योकि ये खेल ही ऐसा है. इस खेल में कुछ भी हो सकता है और इस खेल को खेलने वालों की यही खासियत है. कि वे खेल को बहुत ही शिद्दत के साथ खेलते है. साथ ही खेल के मैदान में रोमांस भी दिखाते है क्रिकेटर्स के ऐसे किस्से कई ज्यादा है जो आए दिन मीडिया में वायरल होते रहते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्यार सिंबल कई बार खेल के मैदान में देखें गए है. कभी अनुष्का तालियों की गूंज से विराट का मनोबल बढ़ाती है, तो कभी एक्ट्रेस विराट के बल्लेबाजी की वाहवाही करती है. हालांकि इनका एक किस्सा बहुत मशहूर है जब कोहली ने सचिन का रिकोर्ड तोड़ दिया था और 50 शतक जड़ दिया था. तब अनुष्का ने दिल खोलकर प्यार लुटाया था. एक्ट्रेस एख ने कई बार विराट की तरफ देख फ्लाइंग किस किया. वही, दर्शकों के सामने विराट ने भी मैदान से ही वाइफ अनुष्का को किस किया था.

हार्दिक पांड्या और नताशा स्तानकोविक

IPL फिनाले में राजस्थान रौयल्स को गुजरात टाइटन्स ने करारी मात दी थी. बड़ी जीत के बाद गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीत की ट्रौफी अपने नाम की थी. ये नजारा देख हार्दिक पांड्या की पत्नी और फिल्म स्टार नताशा स्तानकोविक खुशी से झूम उठीं थी. नताशा स्तानकोविक ने जीत के बाद हार्दिक पांड्या को बीच मैदान में ही गले लगा लिया था और ट्रौफी के साथ फोटो भी क्लिक कराई. हालांकि दोनों का हाल ही में तलाक हो चुका है.

धोनी और साक्षी

फ्लाइंग किस के किस्से तो खूब सुने लेकिन जब धोनी के एक शौट पर साक्षी ने फ्लाइंग किस सभी के सामने कर दी तो, सभी के लिए वो यादगार लम्हा बन गया. साथ ही, दोनों का ये मूमंट हिट हो गया.

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल

एक बार बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की थी. इस मैच को देखने के लिए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर पुणे के एमसीए स्टेडियम पहुंची थीं. सारा तेंदुलकर इस मुकाबले के दौरान शुभमन गिल को चियर करती नजर आईं. जब शुभमन गिल की पारी की शुरुआत में चौका मारा तो सारा खुशी से झूम उठीं. इसके बाद गिल ने अपनी फिफ्टी पूरी की. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई.

Mushir khan: नई उम्र का शानदार आलराउंडर

साल 2024 की 15 फरवरी तारीख. राजकोट क्रिकेट टैस्ट मैच में सरफराज खान ने धमाकेदार डैब्यू किया था और सब की वाहवाही लूटी थी. इतना ही नहीं, उन के छोटे भाई मुशीर खान का बल्ला भी जम कर हल्ला मचा रहा है.

आजकल फटाफट क्रिकेट के दौर में बल्लेबाज सीधे बल्ले से वैसा बैक ड्राइव नहीं लगाते हैं, जैसा पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ लगाया करते थे, लेकिन मुशीर खान ने बड़ौदा के खिलाफ अपनी सैंचुरी की पारी में यह शौट किताबी स्टाइल में लगाया था.

दक्षिण अफ्रीका में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप में दमदार पारी खेलते हुए 2 सैंचुरी लगाने के बाद मुशीर खान ने घरेलू क्रिकेट में भी सैकड़ा जमाया था. रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बड़ौदा के खिलाफ मुश्किल में फंसी मुंबई टीम के लिए मुशीर खान ने सैंचुरी ठोंकी थी.

मुशीर खान ने मुंबई के लिए साल 2022 के आखिर में ही रणजी डैब्यू कर लिया था, लेकिन शुरुआती 3 मैच में सिर्फ 92 रन ही बनाने वाले मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी में अपने कमबैक मैच में डबल सैंचुरी लगा दी थी.

बड़ौदा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट पर उतरी मुंबई टीम के धुरंधर बल्लेबाज एक के बाद एक कर के आउट हो रहे थे, यहां तक कि कभी टैस्ट के स्टार बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे भी उन में शामिल थे, लेकिन मुशीर खान ने बड़ी पारी खेल कर टीम को मुश्किल से निकाला था.

142 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद हार्दिक तमोर ने मुशीर खान का साथ निभाया था और बड़ी साझेदारी की थी. मुशीर खान ने मुंबई की पहली पारी खत्म होने तक 357 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 203 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

मुशीर खान ने महज 6 साल की उम्र में जाइल्स शील्ड टूर्नामैंट खेला था. टूर्नामैंट के पहले मैच में उन्होंने 6 विकेट और दूसरे मैच में 7 विकेट लिए थे.

मुशीर खान ने मुंबई जिमखाना टूर्नामैंट में 4 मैचों में 21 विकेट ले कर शानदार गेंदबाजी की थी. अंडर 19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उन्होंने 438 रन बनाए थे और सब से ज्यादा विकेट लेने वाले 22वें गेंदबाज बन गए थे. बाद में उन्होंने मुंबई अंडर 16 और अंडर 19 टीमों का प्रतिनिधित्व किया था.

साल 2021-22 कूच बिहार ट्रॉफी में मुशीर खान ने 11 पारियों में 670 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 5 हाफ सैंचुरी और 2 सैंचुरी बनाने के अलावा 26.06 के औसत से 32 विकेट लिए और 2 बार 4 विकेट और 3 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया था.

जब मुशीर खान को साल 2023 में सीके नायडू ट्रॉफी में खेलने का अवसर मिला, तो उन्होंने मुंबई के लिए ट्रिपल सैंचुरी (339 रन) बनाने के अलावा 13.81 की औसत से 16 विकेट ले कर नाम कमाया था. इस के बाद उन्होंने साल 2023 में अंडर 19 एशिया कप में यूएई में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

दक्षिण अफ्रीका में आयोजित आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के लिए मुशीर खान को भारतीय अंडर 19 टीम में चुना गया था, जहां उन्होंने 2 सैंचुरी और एक हाफ सैंचुरी बना कर भारत को फाइनल में पहुंचाने में खास रोल निभाया था. वे फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाकाम रहे थे.

मुशीर खान की सब से खास बात यह है कि उन में लंबी पारी खेलने की गजब कूवत है. वे आड़ेतिरछे बल्ले से नहीं, बल्कि एकदम सीधे बल्ले से खेलना पसंद करते हैं.

मुशीर खान के बड़े भाई सरफराज खान को भारतीय क्रिकेट में आने का मौका बहुत देर में मिला है. आस्ट्रेलिया की तरह भारत में नए खिलाड़ियों को जल्दी मौका नहीं मिलता है. मुशीर खान जैसे दूसरे नौजवान खिलाड़ियों को तलाश कर सीनियर खिलाड़ियों के साथ रखना चाहिए.

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद विकेट पर टिक कर लंबी पारी खेलने वाले बल्लेबाज कम हैं. अलबत्ता यशस्वी जायसवाल ने राजकोट में और इंगलैंड के खिलाफ चौथे टैस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी कर भविष्य के लिए अच्छे संकेत दिए थे. इन होनहार नए खिलाड़ियों को सहेजने और संजोने की जरूरत है.

तन्मय अग्रवाल : गेंदबाजों को धुन कर बनाया एक नया क्रिकेट रिकॉर्ड

इतिहास बनाने वाले अनेक नहीं होते कोई एक होता है जो अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर जीत दर्ज करता है. ऐसा ही कुछ हुआ जिसके कारण आज तन्मय अग्रवाल का नाम बल्लेबाज के रूप में सम्मान से लिया जा रहा है. तन्मय धरमचंद अग्रवाल का जन्म 3 मई, 1995 को हुआ. ये एक भारतीय क्रिकेटर हैॆ जो हैदराबाद के लिए खेलते हैं. तन्मय एक बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2014 में हैदराबाद के लिए अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट और लिस्ट ए क्रिकेट दोनों की शुरुआत की थी.

रणजी ट्राफी में 26 जनवरी, 2024 के दिन अरुणाचल प्रदेश और हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. सिर्फ एक दिन के खेल में तन्मय अग्रवाल ने धुआंधार अंदाज में गेंदबाजों की पिटाई करते हुए तिहरा शतक जमा कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया. सिर्फ 147 गेंद पर 21 छक्के और 33 चौके की मदद से तन्मय अग्रवाल नामक इस नए बल्लेबाज ने 323 रन ठोंक कर दिखा दिया कि आने वाले समय में वह देश के लिए क्या कुछ कर सकता है.

आप को बता दें कि 28 साल के तन्मय अग्रवाल का क्रिकेट की तरफ नन्ही उम्र में ही शौक पैदा हो गया था. पिता ने इन्हें क्रिकेट की तरफ प्रोत्साहित किया और देखते ही देखते तन्मय के धमाकेदार खेल का नतीजा था कि उन्होंने हैदराबाद अंडर-14 टीम में जगह बनाई.

यही नहीं, इस के बाद तन्मय अग्रवाल अंडर-16, अंडर-19, अंडर-22 और अंडर-25 टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए. दरअसल, 2014 में तन्मय को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने का मौका मिला था. अभी तक वे हैदराबाद के लिए 56 प्रथम श्रेणी मैचों में 3,500 से अधिक रन बना चुके हैं. इतना ही नहीं, वे इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साल 2017 और 2018 में टीम का हिस्सा भी बन कर अपनी चमक बिखेर चुके हैं.

महत्वपूर्ण यह है कि तन्मय अग्रवाल ने अब दक्षिण अफ्रीका के मार्को माराइस के 191 गेंद पर बनाए तिहरे शतक के रिकार्ड को 147 गेंद पर बना कर तोड़ डाला है. इसी कारनामे को वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने 244 गेंद पर अंजाम दिया था. एक दिन में 300 रन बना कर तन्मय अग्रवाल ने भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ दिया. 2009 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ब्रेबोर्न टेस्ट में एक दिन में 284 रन बनाए थे.

तन्मय अग्रवाल ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी के बाद मीडिया से रूबरू हो कर कहा, ‘यह पूर्व नियोजित पारी नहीं थी. यह एक और सामान्य दिन था और मैं हर पारी में जिस तरह से खेलता हूं उसी तरह खेल रहा था. मैं ने इस सीजन के लिए कोई लक्ष्य नहीं तय किया था. मैं बस अच्छी बल्लेबाजी करना चाहता था. यह मानसिकता मददगार रही. अच्छा लगता है कि मेरा नाम सूची में सब से ऊपर है.

‘मैं अपने परिवार और दोस्तों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इतने वर्षों तक मेरा समर्थन किया. बिना उन के समर्थन के यह सफलता प्राप्त करना आसान नहीं था.’

 

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने शेयर की शादी की फोटो, पति केएल राहुल संग दिए रोमांटिक पोज

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी( Athiya shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल(KL Rahul) हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं. अथिया और केएल राहुल ने सोमवार, 23 जनवरी को खंडाला में शादी की. सेरेमनी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में पूरा किया गया. ये पूरी तरह से प्राइवेट रखी गई थी. इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के सितारो और कपल के करीबियों ने शिरकत की.

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं. दोनों को खूबसूरत पेस्टल पिंक आउट्फिट में देखा जा सकता है. दोनों केशादी के जोड़ों को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने तैयार किया है. जानकारी के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल के परिवारों ने सोमवार की रात पार्टी करने का प्लान बनाया है. सभी मेहमानों के साथ परिवार खंडाला वाले बंगले में आफ्टर पार्टी करेगा. यहां लाउड म्यूजिक और डीजे के साथ नाच गाना चलने वाला है. सभी मेहमान नए दूल्हा-दुल्हन के साथ हिट और ट्रेंडिंग म्यूजिक पर घूमेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि वो केएल राहुल के ससुर नहीं बल्कि पिता बनना चाहते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि अथिया और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा. अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी मीडिया से मुलाकात करने बाहर आ गए थे. उन्होंने पेस्टल पिंक कलर की धोती और कुर्ता पहना हुआ था  सुनील के साथ उनके बेटे अहान शेट्टी भी नजर आए. दोनों ने पैपराजी को मिठाई दी और हाथ जोड़कर शुक्र‍िया अदा किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनुपम खेर भी केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में पहुंचे थे. इसके अलावा अथिया की दोस्त और स्टार किड्स कृष्णा श्रॉफ और अंशुला कपूर भी शादी का हिस्सा बनीं. कृष्णा, जैकी श्रॉफ की बेटी हैं और अंशुला, बोनी कपूर की. अथिया और केएल राहुल इंटीमेट तरीके से शादी की. कपल की शादी में दोनों के परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए. अथिया और केएल राहुल की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर ईशांत शर्मा पहुंचे थे.

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में नो फोन पॉलिसी रखी गई थी. शादी की तस्वीरें और वीडियोज लीक ना हो इसको ध्यान में रखकर सभी लोगों के फोन के कैमरे पर  स्टीकर्स लगाए गए थे. सुनील शेट्टी ने घर के बाहर मौजूद मीडिया के लोगों के लिए खाने और ठंडे पानी का इंतजाम किया था. सुनील शेट्टी चाहते थे कि उनकी बेटी अथिया और केएल राहुल कीशादी को कवर करने  आए मीडिया के लोगों का खास ख्याल रखा गया. सुनील शेट्टी ने मीडिया वालों के लिए टेंट भी लगवाया. रविवार रात संगीत सेरेमनी के बाद सुनील शेट्टी ने सभी पैपराजी को चिकन बिरयानी खिलाई थी.

फिल्म एक्ट्रेस से शादी करेंगे Jasprit Bumrah, जानें कौन हैं ये

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इन दिनों सुर्खियों में छाये हुए हैं. खबर यह आ रही है कि  जसप्रीत बुमराह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जी हां, सही सुना आपने.

हालांकि जसप्रीत बुमराह ने अभी तक इन खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन मिली जानकारी के अनुसार वह इसी हफ्ते स्पोर्ट ऐंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) के साथ 7 फेरे लेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

 

ये भी पढ़ें- जब देर रात बीच सड़क पर डांस करने लगी ‘नागिन’ एक्ट्रेस Nia Sharma, देखें Video

दरअसल बीसीसीआई के स्टेटमेंट के अनुसार, जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई से चौथे टेस्ट मैच से पहले छुट्टी मांगी है. बताया जा रहा है कि जसप्रीत ने निजी कारणों के चलते इस छुट्टी की मांग की है. स्टेटमेंट के अनुसार जसप्रीत बुमराह की छुट्टी पास कर दी गई हैं और वो इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे.

खबरों की माने तो जसप्रीत बुमराह ने ये छुट्टियां संजना गणेशन के साथ शादी के लिए ही ली हैं. बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह 14-15 मार्च के बीच संजना गणेशन के साथ गोवा में सात फेरे लेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

 

ये भी पढ़ें- लाल चूड़ा पहने पारस छाबड़ा के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखीं Rubina Dilaik, Viral हुईं Photos

रिपोर्ट के अनुसार दोनों की शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. संजना गणेशन एक जानी-मानी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं. बता दें कि इससे पहले ये भी खबर आई थी कि बुमराह दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन से शादी करने वाले हैं. लेकिन अनुपमा की मां ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात को इनकार कर दिया था.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें