⚲

Bhojpuri Song : काजल का सेक्सी चुम्मा, मदहोश हुए निरहुआ

Bhojpuri Song. भोजपुरी की दुनिया में दिनेशलाल यादव निरहुआ और काजल राघवानी की हॉट और रोमांटिक जोड़ी मानी जाती है. इस रोमांटिक जोड़ी ने फिर साबित कर दिया कि उनके रोमांस का कोई तोड़ नहीं है. उनकी फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का सुपरहॉट गाना ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ ने यूट्यूब पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है.

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज हुआ यह गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है .

काजल की कातिल अदाएं और निरहुआ का देसी रोमांस

गाने की सबसे बड़ी जान है काजल राघवानी का ग्लैमरस अंदाज. घूंघट में लिपटी काजल जब कातिल आंखों से देखती हैं और दबे पांव चलती हैं तो फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती हैं. उनका हर ठुमका, हर अदा में गजब का नशा है.

वहीं निरहुआ का देसी और रंगीन अंदाज इस गाने में चार चांद लगा देता है. दोनों की केमिस्ट्री ऐसी लगती है जैसे दो जिस्म एक जान. देसी तड़के के साथ चुलबुला रोमांस, आंखों ही आंखों में इशारे और प्यार भरी नोक झोंक ने इस गाने को सुपरहिट बना दिया है.

सुरीली और सेक्सी आवाज का जादू

इस गाने को अपनी सुरीली और सेक्सी आवाज दी है भोजपुरी की मशहूर गायिका कल्पना पटवारी ने. उनकी आवाज में जो मिठास और नशा है, वह सीधे दिल में उतर जाता है.

गीत लिखे हैं प्यारे लाल यादव कवि जी ने और संगीत दिया है राजेश रजनीश ने. फिल्म के निर्माता हैं अनंजय रघुराज और निर्देशक हैं संतोष मिश्रा.

अगर आपने अभी तक इस हॉट और रोमांटिक गाने का मजा नहीं लिया है तो एक बार जरूर देखें. निरहुआ और काजल का यह अंदाज आपको दीवाना बना देगा. Bhojpuri Song

Bhojhpuri Cinema: माही की कमरिया,’नागिन जैसे डांस’ देख दिल हुए बेकाबू

Bhojhpuri Cinema. भोजपुरी में आ गई है नागिन. जी हां, हम बात कर रहे हैं वर्ल्डवाइड रिकौर्ड्स के नए बम ‘नागिन जैसे डांस’ की.  निर्माता रत्नाकर कुमार ने ऐसी नागिन पेश की है कि अच्छेअच्छों का दिल डोल गया है. और इस नागिन का नाम है माही श्रीवास्तव.

कमर लचके तो मन मचले…

गाना शुरू होते ही माही स्क्रीन पर आती हैं तो बस… नजरें वहीं थम जाती हैं. तंग चोली, छोटी स्कर्ट और उस पर माही की वह पतली कमरिया की लचक… उई मां, एक ठुमका मारती हैं तो लगता है जैसे करंट दौड़ गया हो. कभी बलखाती हैं, कभी इठलाती हैं, कभी आंख मार कर ऐसा माहौल बनाती हैं कि दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं.

माही जब नागिन की तरह लहराती हैं, तो लगता है जैसे स्टेज पर सचमुच की नागिन उतर आई हो. उन के लटकेझटके देख कर तो बूढ़े भी जवान हो जाएं.

मचा हड़कंप

गाना रिलीज होने के बाद देखते ही देखते लाखों व्यूज पार हो गए और गरमागरम कमैंट आने शुरू हो गए.
एक ने लिखा, ‘माहीजी, कमरिया थोड़ा धीरे हिलाइए, दिल संभाले नहीं संभल रहा.’

दूसरा बोला, ‘ऐसी नागिन रोज डसे तो हम रोज डसवाने को तैयार हैं.’

गोल्डी की आवाज करे मदहोश

गाने को और नशीला बनाया है गोल्डी यादव की मादक आवाज ने. जब वे गाती हैं, “नागिन जैसे डांस…” तो लगता है जैसे कोई जादू कान में घोल रहा हो. ऊपर से आर्या शर्मा  का संगीत… ढोलक की थाप पर मौडर्न बीट्स, बस दिल करे कि हम भी माही के साथ कमर हिला लें.

Celebrity News : भोजपुरी का ‘ साड़ी ‘ गाना और गोविंदा का चढ़ा पारा

Celebrity News-

भोजपुरी के ‘साड़ी’ गाने ने मचाया धमाल

हिंदी फिल्म ‘वैलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह ने भोजपुरी गाने ‘घिसघिस’ पर खूब ठुमके लगाए थे. इस गाने को ले कर खूब हंगामा भी मचा था. इसी तरह अब भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने अपने नए गाने ‘साड़ी के पलट राजा’ से धमाल मचा दिया है. यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे रितेश पांडेय और शिवानी सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है.

इस गाने को ले कर रितेश पांडेय ने कहा कि ‘साड़ी के पलट राजा’ मेरे लिए खास गीत है. इस गाने में आस्था सिंह के साथ काम करने का अनुभव बेहद अच्छा रहा और पूरी टीम ने इसे बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है.

***

गोविंदा का चढ़ गया पारा

आजकल गोविंदा नईनवेली हीरोइन कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दिखाई देते हैं, तो यह अफवाह फैल गई कि वे सुनीता से तलाक ले कर कोमल के साथ दूसरी शादी करने जा रहे हैं. इस बात से गुस्साए गोविंदा ने अपनी दूसरी शादी की फर्जी खबरों के बीच 100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी दी है और फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किया है.

इसी से जुड़ा मामला कुछ यों है कि राखी सावंत मुंबई में पपाराजी से बातचीत कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने सुनीता आहूजा को फोन किया और काल को स्पीकर पर रखा. सुनीता ने सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं और गोविंदा से जुड़े विवादों पर दो टूक बात की. साथ ही गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते का जिक्र आने पर दावा किया कि ‘दोनों शादी करने की योजना’ बना रहे थे. Celebrity News

रवि किशन ने अपने से 14 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ किए बोल्ड सीन, देखें वायरल Video

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. रवि किशन ने भोजपुरी से लेकर बौलीवुड तक की कई फिल्मों में काम किया हैं. रवि किशन अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा रवि किशन ने साउथ की कई मूवीज में अपना जलवा बिखेरा हैं. इस बीच रवि किशन का एक पुराना गाना इंटरनेट पर फिर से वायरल हो रहा है. इस गाने में रवि किशन ने मोनालिसा संग ऐसा रोमांस किया है कि सभी लोग पानी-पानी हो गए हैं. जी हां, ये देख फैंस हैरान हो गए है कि रवि किशन अपने से 14 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ बोल्ड सीन देते नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)


भोजपुरी स्टार रवि किशन और मोनालिसा का गाना ‘कवन जादू’ इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. इस सॉन्ग में मोनालिसा और रवि किशन और मोनालिसा ने सारी हदें पार कर दी हैं. इन दोनों का ये अंदाज देख फैंस के पसीने छूट गए हैं. मोनालिसा और रवि किशन की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर आग लगा दी है. बता दें कि इस गाने में बौलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण और सोनाली दत्त ने गाया है. वहीं गाने के बोल अखिलेश पांडे ने लिखे हैं और संगीत गणेश पांडे ने दिया है.

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा के हर पोस्ट पर लोग जमकर प्यार बरसाते हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अब टीवी की दुनिया में धमाल मचा रही हैं. उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है. इसके अलावा मोनालिसा ने कई रियलिटी शोज में भी काम किया है. वो सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आई थी. इस शो की वजह से ही मोनालिसा को असल पहचान मिली थी. मोनालिसा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है.

आकांक्षा दुबे का पुराना वीडियो हुआ वायरल, मौत के पहले बताया कौन है जिम्मेदार

भोजुपरी इंडस्ट्री की फेमेस एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को इस दुनिया से सबको अलविदा कह दिया था. आकांक्षा के निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था, अचानक उन्होंने आत्महत्या कर ली थी. अब इस केस से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है आकांक्षा का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो रो रही है और कुछ बता भी रही है इस वीडियो के सामने आने के बाद आरोपी सामने आ गया है उन्होने खुद अपनी मौत का जिम्मेदार समर सिंह को बताया है.

आपको बता दे,कि इस वीडियो में आकांक्षा दुबे कह रही हैं, “मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है बस मैं नहीं रहना चाहती इस दुनिया में. अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार केवल समर सिंह होगा.” आकांक्षा दुबे के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो आकांक्षा दुबे का सिंगर समर सिंह के साथ अफेयर चल रहा था. आकांक्षा की मां ने अपनी बेटी की मौत के बाद समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे. मधु दुबे ने कहा था, “यह बात जगजाहिर है कि समर सिंह मेरी बेटी को मारता-पीटता था. उसके चेहरे पर नील और सूजन साफ इन तस्वीरों में देखी जा सकती है.

बता दें कि आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में आकांक्षा की मां ने सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर उनकी बेटी को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे का आखिरी गाना भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ ‘आरा कभी हारा नहीं’ 26 मार्च को ही रिलीज हुआ था। ऐसे में जब फैंस ने एक्ट्रेस के सुसाइड की खबर सुनी तो हर कोई हैरान रह गया था

गुटबाजी का शिकार हुआ भोजपुरी सिनेमा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नैपोटिज्म तो नहीं है, लेकिन गुटबाजी का जम कर बोलबाला है. यहां हीरोवाद, हीरोइनवाद, कंपनीवाद, निर्मातावाद, निर्देशकवाद, गायकवाद और वितरकवाद हावी है.

भोजपुरी सिनेमा में ग्रुपबाजी का सब से ज्यादा शिकार नए हीरोहीरोइन और गायक हो रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा में अगर कोई गायन में तेजी से उभर रहा है, तो बड़े गायक और ऐक्टर उस के गाने और फिल्में रिलीज होने से रोकने के लिए पूरे जतन करते हैं.

भोजपुरी सिनेमा 2 सब से बड़े ग्रुपों में बंटा हुआ है, जिस में पहला खेसारीलाल का ग्रुप है और दूसरा पवन सिंह का ग्रुप है. इन दोनों ऐक्टरों के खेमों के अपनेअपने निर्माता और निर्देशक हैं. गाने रिलीज करने वाली म्यूजिक कंपनियां हैं और दोनों खेमों के अपनेअपने पसंदीदा सपोर्टिंग ऐक्टर व टैक्निशियन भी हैं. इन ऐक्टरों के

साथ कुछ खास हीरोइनों को ही काम मिलता है.

इस के अलावा छोटे और मझोले ऐक्टरों के भी अपनेअपने गुट हैं, जो अलगअलग लोगों के साथ ही फिल्में शूट करते हैं.

भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी हीरोइन अक्षरा सिंह भी ग्रुपबाजी का शिकार हो चुकी हैं. उन्होंने 25 जून, 2020 को अपने यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया एकाउंट पर 25 मिनट, 37 सैकंड का वीडियो जारी कर भोजपुरी में गुटबाजी पर खुल कर बोला था कि भोजपुरी सिनेमा में गुटबाजी इस कदर हावी है कि इस का शिकार छोटेबड़े कलाकार और सपोर्टिंग ऐक्टर तक हो चुके हैं.

अक्षरा सिंह ने उस वीडियो में खुल कर आरोप लगाया था कि ‘जब मैं किसी एक हीरो के साथ काम करती थी, तो दूसरे ग्रुप के हीरो मुझे फिल्म में काम नहीं करने देते थे. इस गुटबाजी का शिकार सिर्फ हीरोहीरोइन ही नहीं होते, बल्कि इस का शिकार फिल्म निर्देशक और टैक्निशियन भी होते हैं.’

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में होने वाली गुटबाजी को ले कर आगे कहा कि ‘मुझे गुटबाजी के चलते कई फिल्मों से निकाल दिया गया. जो लोग मेरा सहयोग करना चाहते थे, वे दूसरे ग्रुप से जुड़े होने के चलते चाह कर भी सहयोग नहीं कर पा रहे थे.’

अक्षरा सिंह ने वीडियो में यह भी बताया कि जब ग्रुपबाजी का शिकार होने के बाद उन के पास फिल्मों में करने के लिए कोई काम नहीं था, तो मुंबई में पैर जमाए रखने के लिए उन्होंने अलबम में गीत गाने शुरू कर दिए.

जब अक्षरा सिंह के गाने हिट होने शुरू हुए और पैसे आने शुरू हो गए, तो ग्रुपों में बंटे बड़े ऐक्टर और गायक म्यूजिक कंपनियों से उन के गाने रिलीज होने से रोकने लगे.

उन्होंने आरोप लगाया कि कई म्यूजिक कंपनियों के मालिकों ने फोन कर के कहा कि वे उन के गाने रिलीज नहीं कर सकते हैं, क्योंकि कई बड़े ऐक्टरों और गायकों ने उक्त कंपनी के लिए गाने और फिल्में करने से मना कर दिया है.

यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह जैसी बड़ी कलाकार ग्रुपबाजी का शिकार हो सकती हैं, तो इंडस्ट्री में नया कदम रखने वाले लोग किस कदर शिकार होते होंगे.

एक फिल्म निर्माता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ऐसी है, जो सिर्फ आपसी खींचतान और गुटबाजी के लिए जानी जाती है. इस का नतीजा यह होता है कि गुट के लोगों को ही काम मिलता है, दूसरा कितना ही टैलेंटेड क्यों न हो, उसे काम नहीं दिया जाता है.

अगर कोई नया हीरो, गायक, राइटर, टैक्निशियन आगे बढ़ने की कोशिश करता है, तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जिन की तूती बोलती है और जो बड़े चेहरे हैं, वे म्यूजिक कंपनियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. फिर चाहे कोई लाख बड़ा गायक हो, लाख अच्छी ऐक्टिंग आती हो, आप के न गाने रिलीज हो पाएंगे और न ही इंडस्ट्री में काम मिलेगा.

हीरो तय करता है…

भोजपुरी सिनेमा के एक उभरते हुए ऐक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भोजपुरी सिनेमा में फिल्म की कास्टिंग में सब से ज्यादा दखलअंदाजी गायक से नायक बने बड़े ऐक्टरों की है.

उन्होंने आरोप लगाया कि ये बड़े ऐक्टर ही तय करते हैं कि उन की फिल्म में कौन सी हीरोइन रहेगी, कौन फिल्म का निर्देशन करेगा, कौनकौन से लोग सपोर्टिंग ऐक्टर के रूप में काम करेंगे और कौन फिल्म में टैक्निशियन के रूप में काम करेगा.

भोजपुरी सिनेमा में कभी काजल राघवानी के पास फिल्मों की लाइन लगी रहती थी. इस की वजह यह थी कि उन की और खेसारीलाल यादव की जोड़ी हिट मानी जाती थी. ऐसे में काजल को खेसारीलाल की फिल्मों के साथ उन के गुट के दूसरे निर्माताओं की फिल्मों में भी काम मिलता था. लेकिन खेसारीलाल और काजल के विवाद के बाद जब दोनों की जोड़ी टूट गई, तो अब काजल राघवानी के पास फिल्मों में काम न के बराबर है.

इस की महज यही वजह है कि खेसारीलाल की भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तूती बोलती है और उन के नाराज होने के डर से कोई भी फिल्मकार काजल को अपनी फिल्म में काम देने से डरता है.

यही हाल कमोबेश अक्षरा सिंह का भी हुआ था. पवन सिंह के साथ विवाद होने के बाद अक्षरा सिंह के पास काम ही नहीं रह गया था. तब उन्होंने गायन का रास्ता अख्तियार किया और बाद में जा कर वे कुछ हद तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर पाईं.

जातियों में बंटे फैन

भोजपुरी सिनेमा में जातिवाद का बोलबाला सब से ज्यादा है. जहां एक तरफ पिछड़ी जातियों के लोग खेसारीलाल के समर्थक हैं, वहीं अगड़ी जातियों के समर्थक पवन सिंह, रितेश पांडेय, प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ वगैरह के समर्थक हैं. कई बार ये समर्थक इन ऐक्टरों के सोशल मीडिया पोस्ट पर ही आपस में भिड़ जाते हैं और गालीगलौज व धमकियां देने पर उतर आते हैं.

अहंकार भी है वजह

भोजपुरी सिनेमा में गुटबाजी की जो खास वजह सामने आती है, वह बड़े और चर्चित कलाकारों की लोकप्रियता और अहम भी है, जो अकसर विवाद की वजह बनते हैं. अगर हम खेसारीलाल, पवन सिंह, रितेश पांडेय के आपसी टकराव पर नजर डालें, तो अकसर इस को ले कर बयान सामने आते रहते हैं.

एक वीडियो में खेसारीलाल ने अपशब्द बोलते हुए कहा था कि प्रमोद प्रेमी, रितेश, ‘कल्लू’ और समर सिंह की औकात 5 लाख से ज्यादा की नहीं है.

खेसारीलाल के इस वीडियो के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐक्टरों ने विरोध जताया था. इस मसले पर ऐक्टर और गायक रितेश पांडेय ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए लिखा था कि इन में से किस के घर का खर्च आप चलाते हैं? अपने से छोटों को आप इस नजरिए से देखते हैं. बहुत घटिया है आप की मानसिकता.

फिल्म जानकारों का मानना है कि कई नामीगिरामी म्यूजिक कंपनियां और प्रोडक्शन हाउस भोजपुरी के कुछ चुनिंदा ऐक्टरों के इशारों और रहमोकरम पर ही चल रहे हैं. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में खेमेबाजी तो आम बात है.

दर्शकों को मेरी फिगर पसंद है: रिंकू भारती गोस्वामी

सिनेमा में वैसे तो कई चेहरे हैं, जो दर्शकों में काफी पैठ रखते हैं और उन की फैन फौलोइंग भी काफी तादाद में है, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे भी हैं, जो भोजपुरी सिनेमा में चरित्र अभिनेता या चरित्र अभिनेत्री के तौर पर काम करते आ रहे हैं, लेकिन उन की फैन फौलोइंग भोजपुरी के बड़े सुपरस्टारों से कहीं ज्यादा है.

इन्हीं में एक नाम है बिहार के सिवान जिले से ताल्लुक रखने वाली कलाकार रिंकू भारती गोस्वामी का. वे फिल्मों में अकसर भौजी, मामी, बहन के रूप में ही नजर आती रही हैं, लेकिन उन का छरहरा बदन, सोशल मीडिया पर लटकेझटके से भरपूर डांस वाले वीडियो और फिल्म सैट पर हंसीठिठोली उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही मुकाम देते हैं.

रिंकू भारती गोस्वामी से एक फिल्म के सैट पर हुई मुलाकात में उन्होंने अपनी जिंदगी के वे सभी राज खोले, जो अभी भी दर्शकों को पता नहीं हैं. पेश हैं, उसी बातचीत के खास अंश : आप एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं और शादी के बाद आप ने अदाकारी की दुनिया में सक्रिय रूप से कदम रखा. यह सफर कैसा रहा? मैं मूल रूप से बिहार के सिवान से ताल्लुक रखती हूं और मेरे पिताजी एक किसान हैं. हम 5 बहनें हैं और हमारी सभी बहनों को पिताजी ने बड़े लाड़प्यार से पाला है. बचपन से ही उन्होंने हमें सभी जरूरी सहूलियतें दीं. इसी दौरान मेरे अंदर ऐक्टिंग करने की ललक जग गई थी. लेकिन कोई ऐसा प्लेटफार्म नहीं मिल रहा था, जिस से मैं ग्लैमर की दुनिया में कदम रखूं, इसलिए मैं अपने इस शौक को डांस और गा कर पूरा कर लेती थी.

इस दौरान मेरी शादी हो गई. मुझे लगा कि शादी के बाद अब मेरा सपना अधूरा ही रह जाएगा, लेकिन मेरी ससुराल ने मेरा बहुत सपोर्ट किया और साल 2013 में मुझे ‘महुआ टीवी’ के ‘भौजी नंबर वन’ नाम के एक शो में आडिशन देने का मौका मिला और इसी से मेरे हौसले ने उड़ान भरनी शुरू कर दी.

इस के बाद मुझे लीड रोल में ‘प्राइम टीवी’ के सीरियल ‘सनसनी’ में काम करने का मौका मिला और यहीं से मैं फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाती गई. क्या आप ने भोजपुरी फिल्मों में आने के लिए थिएटर भी किया? मैं जब सीरियलों में काम कर रही थी, तो मेरे एक साथी ने मुझे फिल्मों मेंकदम जमाने के लिए थिएटर करने की सलाह दी. चूंकि मेरा सपना था फिल्मों में काम करना, इसलिए मैं ने दिल्ली में थिएटर किया और ऐक्टिंग की सभी बारीकियां सीखीं.आप ने मुंबई की तरफ कब रुख किया मैं ने थिएटर से ऐक्टिंग सीखने बाद खुद के रिस्क पर मुंबई जाने का तय कर लिया था, इसलिए मैं खुद के बचाए पैसे ले कर मुंबई चली गई. वहां जा कर मुझे 23 दिनों तक भटकना पड़ा, लेकिन इसी दौरान मुझे बहुत ही चर्चित सीरियल ‘मुसकान’ में काम करने का मौका मिला, जहां लोग मेरी ऐक्टिंग के मुरीद होते गए.

इसी के बाद मुझे पहली भोजपुरी फिल्म मिली, जिस में मुझे सैकंड लीड रोल मिला. इसी के बाद हिंदी फिल्म ‘वनडे’ मिली, जहां से मुझे बहुत हिम्मत मिली. इस के बाद जिन फिल्म मेकरों ने मेरी अदाकारी को देखा और भोजपुरी भाषा पर मेरी पकड़ देखी, तो मेरे पास फिल्मों के जबरदस्त औफर आने लगे. यहीं से मैं ने कामयाबी का स्वाद चखना शुरू किया और आज के दौर में भोजपुरी बैल्ट में बच्चाबच्चा मुझे पहचानता है.

क्या इस कामयाबी को अपना भाग्य मानती हैं या यह सब आप को जद्दोजेहद से मिला? कामयाबी तो भाग्य से मिल ही नहीं सकती है. मेरी कामयाबी के पीछे मेरी जद्दोजेहद है, क्योंकि न ही मेरा कोई गौडफादर है और न ही इस इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए मेरा किसी ने सहयोग किया. यह कामयाबी मुझे केवल मेरे जुनून और जद्दोजेहद के बदौलत ही मिली है.

आप भोजपुरी फिल्मों में कभी भाभी, कभी पुलिस और कभी गंवई लुक में नजर आती रही हैं, फिर भी आप को भोजपुरी में वह पहचान मिली है, जो बड़ीबड़ी हीरोइनों को ही मिल पाई है. यह सब कैसे हो पाया?

इस का सारा क्रेडिट मैं केवल दर्शकों को देना चाहूंगी, क्योंकि जिन को दर्शकों ने नकारा, वे फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमा ही नहीं सकते हैं. मुझे लगता है कि मेरा रोल और अदाकारी दोनों ही मेरे दर्शकों को पसंद आते हैं, इसलिए मुझे दर्शक सिरआंखों पर बैठा कर रखते हैं.

आप जब फिल्म सैट पर होती हैं, तो अकसर बड़े ऐक्टरों के साथ फेसबुक लाइव या वीडियो क्लिप में हंसीठिठोली करती नजर आती हैं. क्या ऐसा भी कभी हुआ, जब इस से किसी ने बुरा भी माना हो?

आप ने सही कहा और देखा भी होगा कि मैं ने खेसारीलाल यादव, सुशील सिंह, देव सिंह जैसे कई कलाकारों के साथ हंसीमजाक, ठिठोली वाले कई वीडियो बनाए हैं, लेकिन इस में सभी लोग मेरे साथ खुल कर मस्ती करते नजर आए होंगे. ऐसे में किसी के बुरा मानने की बात ही नहीं आती है. हां, यह जरूर है कि ऐसे वीडियो के मेरे प्रशंसक बहुत प्यार देते हैं.

आप सोशल मीडिया पर भी किसी सनसनी से कम नहीं हैं. आप की फैन फौलोइंग भी काफी अच्छी है. ऐक्टिंग और सोशल मीडिया पर एकसाथ सक्रियता, यह सब कैसे हो पाता है?

मैं अपनी कामयाबी में एक क्रेडिट सोशल मीडिया को भी देना चाहूंगी, क्योंकि मैं शुरुआती दौर में छोटेछोटे वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालती थी, जिन्हें मेरे चाहने वालों ने काफी प्यार दिया और आज यह सब

मेरी पहचान में एक बड़ा योगदान बनाए हुए है.मै भोजपुरी में अकसर शौर्ट वीडियो और रील्स बना कर डालती हूं, जिन्हें लाखों व्यूज मिलते रहे हैं, इसलिए मेरा मानना है कि जिस के जरीए आप को कामयाबी मिली है, उस का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए. आप एक किशोर बच्चे की मांहैं, यह आप की फिगर देख कर लगता ही नहीं है. एक कलाकार के तौर पर फिगर को मेंटेन रखना कितना चैलेंजिंग है?

अगर आप ग्लैमर की दुनिया में खासकर फिल्मों में तो आप के लिए अपनी फिगर को फिल्मों के मुताबिक मेंटेन रखना बहुत ही चैलेंजिंग होता है, क्योंकि शूटिंग के दौरान न खाने का कोई समय होता है और न ही सोने का. मेरे जैसी एक कलाकार के लिए तो और भी मुश्किल, जब बेटा ही मेरी कदकाठी का हो चुका हो.

इस सब के बाद भी अगर दर्शक मेरी फिगर को पसंद कर रहे हैं, तो इस के पीछे का राज यह है कि मैं डांस में खूब पसीना बहाती हूं, ऐक्सरसाइज करती हूं. खाना तो ऐसा खाती हूं, जो मेरी सेहत और स्किन का खास खयाल रखे.  शूटिंग से जब भी मुझे फुरसत मिलती है, तो मैं भरपूर नींद भी लेती हूं.

एक कामयाब कलाकार होने के बावजूद आप एक कामयाब हाउसवाइफ भी हैं. ऐसे में हाउसवाइफ के लिए कोई संदेश देना चाहेंगी? भारत एक ऐसा देश है, जहां औरतें पहले अपने परिवार के लिए सोचती हैं और आखिरी में अपने बारे में. यह बहुत जरूरी भी है, लेकिन कई बार इन सब के बीच वे अपनी सेहत और फिगर के प्रति लापरवाह हो जाती हैं, इसलिए मेरा सभी घरेलू औरतों के लिए यही संदेश है कि वे घरपरिवार की जिम्मेदारियों के साथसाथ अपने खानपान, सेहत और फिगर के प्रति जरूर ध्यान दें.

खेसारी लाल यादव पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर, बोलीं-‘जो बोया है वही काटोगे’

भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों सुर्खियों में है. हाल ही उन्होंने एक लाइव वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था. खेसारी ने इस क्लिप को शेयर करते हुए कहा, ‘मैं हमेशा सिर्फ आपको इन्टरटेन करने की कोशिश करता हूं. मैं रात-दिन, गर्मी-सर्दी हर वक्त काम करता हूं. मुझे काम करने दो. अगर आप लोगों को लगता है मैंने भोजपुरी भाषा के लिए कुछ नहीं किया है और कुछ नहीं कर पाऊंगा तो मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगा.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

खेसारी लाल का वीडियो:

इसके अलावा उन्होंने अपनी बेटी को लेकर भी एक बयान दिया था की, मैं अपनी बेटी को क्या कहूंगा की की उसके पिता की वजह से उसको ट्रोल किया जा रहा है. खेसारी लाल का एक ये वीडियो देख उनके फैंस का दिल टूट गया था. इस बीच भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे उन्होंने बिना नाम लिए खेसारी लाल यादव को जमकर ट्रोल किया है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

नेहा सिंह राठौर ने कही ये बात: 

नेहा सिंह राठौर ने फेसबुक पर एक क्लिप शेयर किया है, जिसमे वो अपने अंदाज में खेसारी लाल यादव की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है. नेहा ने कहा, ‘मैं नाम तो नहीं लूंगी किसी का पर आप समझ जाएंगे एक इंसान आते है और कहते है की मैं पिता हूं और फिर पिता का हवाला देकर बचना चाहते है चीजों से और फिर राजपूत समाज और यादव समाज करने लगते है. सबसे पहले तो मैं कहना चाहती हूं की जो बोया है वही काटोगे. मुझे पता है यहां पर भी कुछ यादव जी टाइप के लोग आ जाएंगे क्योंकि मैं राजपूत से हूं, और ये कहेंगे की मैं राजपूत और भूमिहार खेल रही हूं. तो कहते रहिए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मैं सच को सच कहूंगी और गलत तो गलत .

Bhojpuri star मनोज तिवारी के घर आएगा नन्हा मेहमान, शेयर की गोद भराई की फोटो

भोजपुरी ऐक्टर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की फैन फालोइंग काफी अच्छी है. इस मामले में वो पवन सिंह और रवि किशन को टक्कर देते है. मनोज तिवारी इन दिनों सुर्खियों में है, उन्होंने अपने फैंस को एक अच्छी खबर दी है. मनोज तिवारी एक बार फिर से पिता बनने वाले है उन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी सुरभि तिवारी की गोद भराई का विडियो  शेयर किया है, जो की सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है.

मनोज तिवारी ने शेयर किया विडियो –

हालही में ऐक्टर मनोज तिवारी में अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट में एक विडियो  शेयर किया जोकि ऐक्टर अपनी पत्नी की गोद भराई की रस्म हो रही थी. मनोज तिवारी के घर फिर से किलकारियाँ गूजने वाली है. यह विडिओ पोस्ट होने के बाद इंटरनेट में जमकर वाइरल हो रहा है. और लोगों का भरपूर प्यार दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

इन सितारों ने मनोज तिवारी को दी बधाईयां-   

मनोज तिवारी ने इस विडीयो  को शेयर करते हुए लिखा, कुछ खुशियो को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते बस महसूस कर सकते है. क्लिप के बैकग्राउंड में ऐक्टर ने शुभारम्ब गाना लगाया है. विडिओ में जहा मनोज तिवारी बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे है वही उनकी पत्नी झूले में बैठी नजर आ रही है. मनोज तिवारी ने इस खुशी के अवसर में अपना घर खूब सजा रखा है. इस खुशी के अवसर में भोजपुरी के कई सितारे जमकर प्यार बरसा रहे है. वही फैंस ने जमकर कमेंट्स किये. ऐक्ट्रिस अक्षरा सिंह ने लिखा, ये खुशिया हमेशा बरकरार रहे.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

मनोज तिवारी ने सुरभि से की थी दूसरी शादी-

बताते चले की मनोज तिवारी ने कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है. वही उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाना गाया. मनोज तिवारी ने इससे पहले साल 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी. हालकि साल 2012 में दोनों के रास्ते अलग हो गए. इसके बाद मनोज ने सुरभि तिवारी से शादी कर ली. इन दोनों की एक बेटी है.

एमएमएस Video को लेकर अक्षरा सिंह का फूटा गुस्सा, यूट्यूबर्स को लगाई फटकार

फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया पर कॉफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। छाई हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक कथित एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था, जिससे उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला…

अक्षरा सिंह ने पहली बार इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फेक एमएमएस वायरल होने पर यूट्यूबर्स को फटकारते दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षरा कहती हुई नजर आ रही है कि उन्हें किसी का डर नहीं है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


अक्षरा सिंह ने कहा, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग मेरा एमएमएस बता रहे है. इस वीडियो को कई यूट्यूबर्स ने यूट्यूब पर अपलोड किया है. मैं बिजी हूं तो मुझे पता ही नहीं था कि क्या हो रहा है. हम कभी-कभी सारी रात काम करते हैं और सुबह सोने जाते हैं. तो पता नहीं चल पाता है कि बाहरी दुनिया में क्या चल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

 

एक्ट्रेस ने आगे कहा,  अब मुझे ये पता चला कि कुछ यूजर्स मेरा नाम लेकर एक वीडियो शेयर कर रहे है. पहली बात तो यह है कि मुझे इन सभी यूट्यूबर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता. वो तो एक छोटा नाम है. इन यूट्यूबर्स ने कई बड़ी हस्तियों को ऐसे बदनाम करने की नाकाम कोशिश की हैं.अक्षरा ने आगे कहा, इन फेक चीजों को समाज में ना फैलाए. अगर आपकी मां बहन बेटी के साथ ऐसा कोई करेगा तो आपको कैसा लगेगा क्योंकि हर कर्म का फल आपको मिलता है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें