Celebrity News-

भोजपुरी के ‘साड़ी’ गाने ने मचाया धमाल

हिंदी फिल्म ‘वैलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह ने भोजपुरी गाने ‘घिसघिस’ पर खूब ठुमके लगाए थे. इस गाने को ले कर खूब हंगामा भी मचा था. इसी तरह अब भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने अपने नए गाने ‘साड़ी के पलट राजा’ से धमाल मचा दिया है. यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे रितेश पांडेय और शिवानी सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है.

इस गाने को ले कर रितेश पांडेय ने कहा कि ‘साड़ी के पलट राजा’ मेरे लिए खास गीत है. इस गाने में आस्था सिंह के साथ काम करने का अनुभव बेहद अच्छा रहा और पूरी टीम ने इसे बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है.

***

गोविंदा का चढ़ गया पारा

आजकल गोविंदा नईनवेली हीरोइन कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दिखाई देते हैं, तो यह अफवाह फैल गई कि वे सुनीता से तलाक ले कर कोमल के साथ दूसरी शादी करने जा रहे हैं. इस बात से गुस्साए गोविंदा ने अपनी दूसरी शादी की फर्जी खबरों के बीच 100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी दी है और फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किया है.

इसी से जुड़ा मामला कुछ यों है कि राखी सावंत मुंबई में पपाराजी से बातचीत कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने सुनीता आहूजा को फोन किया और काल को स्पीकर पर रखा. सुनीता ने सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं और गोविंदा से जुड़े विवादों पर दो टूक बात की. साथ ही गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते का जिक्र आने पर दावा किया कि ‘दोनों शादी करने की योजना’ बना रहे थे. Celebrity News

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...