⚲

Anupamaa: क्या मिल पाएंगे अनुज और अनुपमा! शो में आया नया मोड़

इऩ दिनों अनुपमा शो कुछ अलग ही ट्रेक पर चल रहा है शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे है शो में दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा एक दूसरे से अलग है औऱ दोनों ही एक -दूसरे की ढलक का इतंजार कर रहे है जिसका असर शो की टीआरपी पर पड़ रहा है. बीते दिन भी रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में देखने को मिला कि अनुज के आने के चंद देर बाद अनुपमा वहां आ जाती है और उसे अनुज के बारे में पता चल जाता है. लेकिन बरखा अपनी हरकतों से बाज नहीं आती और अनुपमा को बाहर ही रोक देती है. हालांकि रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama (@anupamaa.2023)

आपको बता दे, कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में देखने को मिलेगा कि बरखा अनुपमा को बाहर रोककर साइन कराने की कोशिश करती है. लेकिन अंकुश हार नहीं मानता. वह पहले अनुज को अनुपमा से जाकर मिलने के लिए कहता है. यहां तक कि उसे धक्का भी मार देता है. लेकिन अनुज के न सुनने पर वह अनुपमा का हाथ पकड़कर उसे केबिन तक ले आ जाता है और अंदर जाने के लिए कहता है. यहां बरखा और मुंबई में माया परेशान हो रहे होते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama (@anupamaa.2023)

अनुपमा’ में जल्द देखने को मिलेगा कि अनुपमा जैसे ही केबिन का दरवाजा खोलेगी, उसे अनुज वहां नजर नहीं आएगा. ऐसे में एक पल के लिए अनुपमा का दिल टूट जाएगा. लेकिन वह मन में ही सोच लेगी कि आज कान्हा जी अनुज को मेरे घर तक ले आए हैं तो जल्द ही किस्मत हमें मिला भी देगी. वहीं दूसरी ओर अनुज सोचता है कि मैं तुम्हारा सामना नहीं कर सकता, लेकिन तुम्हें बहुत प्यार करता हूं.

Anupamaa: सपनों की उड़ान भरेगी अनुपमा, डिंपल करेगी बड़ा तमाशा

अनुपमा सीरियल इन दिनों हिट चल रहा है शो में आने वाले मोड़ शो को ऊचाईयों पर ले जा रहे है वहीं 2023 के 14 सप्ताह में शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर चल रहा है. शो में हर दिन नया टिवीस्ट देखने को मिल रहा है बीते दिन दिखाया गया है कि समर ने अनुपमा का साथ छोड़ दिया है.रुपाली गांगुली अनुपमा में देखने को मिलेगा कि अनुज को लगता है कि रुपली आगे बड़ चुकी है वह अपने बच्चों के साथ खुश है.वही दूसरी ओऱ अनुपमा अपनी मां के घर डांस अकेडमी शुरु करती है. हालांकि शो में आने वाले टिवीस्ट यही खत्म नहीं होते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama (@anupama.love.anuj.maan1)

आपको बता दें, कि अनुपमा में देखने को मिलेगा कि अनुपमा अपने ही घर में डांस अकेडमी शुरु करती है वह अपनी डांस अकेडमी का पोस्टर बनाकर हर जगह बांटती है और अपनी मां और भाई के साथ खुशियां बांटती है इतना ही नहीं वह टिफिन सर्विस और अपने भाई के आचार पापड़ के बिजनेस को भी आगे बढ़ाने की कोशिश करती है.इन तीनों बिजनेस से अनुपमा एक सफल बिजनेस वुमन बनेगी और पैसों में खेलेगी. इतना ही नहीं, वह बरखा, माया औऱ डिपंल को उनकी औकात दिखाएगी.

आगे अनुपमा में देखने को मिलेगा कि पाखी डिपंल की सारी हरकतो का खुलासा करेगी औऱ मां-बापू जी को बताएगी.लेकिन ये सारी बातें समर सुन लेता और पाखी पर चिल्लाने लगता है तभी वहा वनराज आ जाते है औऱ समर से कई सवाल करते है.हर कोई समर को ताना मारता है कि वह डिंपल के प्यार में अंधा और बेहरा हो चुका है.क्योकि उसने अपनी मां का साथ भी छोड़ दिया है.इतना ही नहीं, किंजल भी समर को समझाती है कि वो अपनी शादी के लिए थोड़ा समय ले. क्योकि, डिंपल का व्यवहार उसे भी समझ नहीं आता है लेकिन समर किंजल तक को चुप करा देता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama (@anupama.love.anuj.maan1)

अनुपमा का एंटरटेनमेंट यही खत्म नहीं होता है शो में आगे देखने को मिलेगा कि समर, डिंपल से शादी करने का फैसला करता है लेकिन कोई भी उनकी जिम्मेदारी लेने के लिए आगे नहीं आता है. ऐसे में वो घर छोड़ने का फैसला कर लेता है, दूसरी ओर बरखा अनुपमा को सारा समान लेकर उसके घर पंहुच जाती है औऱ बताती है कि ये सब अनुज ने भेजा है.

Anupamaa: पाखी की सुसाइड की धमकी पर भड़केंगे घरवाले, वनराज सुनाएगा खरी खोटी

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ इन दिनों खूब चर्चा में है. शो ने टीआरपी लिस्ट में टॉप पर जगह बनाने के साथ-साथ दर्शकों के दिलों-दिमाग में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है. इन दिनों ‘अनुपमा‘ (Anupama) की पूरी कहानी पाखी और अधिक के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूम रही है. वहीं अनुज अनुपमा को इन सबसे दूर रखने की कोशिश कर रहा है. बीते दिन भी रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में दिखाया गया कि पाखी अधिक को खुदकुशी की धमकी देती है. इस बात से घबराकर अधिक, अंकुश और बरख तुरंत शाह हाउस पहुंचते हैं. दूसरी तरफ अनुपमा, अनु और किंजल के साथ पिकनिक पर गई होती है. लेकिन ‘अनुपमा’ में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं.

धमकी को ‘कैजुअल‘ बताएगी पाखी:

दूसरी ओर, पाखी के वॉइस मैसेज से अधिक डरा हुआ है, उन्होंने कहा, “तुम मुझसे दूर रहना चाहते हो तो ठीक है लेकिन मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती.” वह जोर देकर कहती हैं, अगर मुझे कुछ होता है और मैं अपनी जान लेती हूं, तो केवल आप ही जिम्मेदार होंगे. अधिक और पूरे परिवार के दरवाजा खटखटाने के बाद पाखी कमरे से बाहर निकलती है.  लेकिन उसके कानों में इयरफोन लगा होता है, जिसे देखकर पूरे घरवालों का पारा चढ़ जाता है. अधिक सहित बाकी परिवार वाले उसे डांटते हैं कि जान से मारने की धमकी देकर वह यहां एंजॉय कर रही है. वहीं पाखी अपनी इस धमकी को कैजुअल बताती है और कहती है, “अधिक को बुलाने के लिए इसके अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं था.”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama serial (@anupama_serialss)

एंजॉय करती छोटी अनु :

अनुपमा ने अपने वैवाहिक जीवन और अपनी छोटी बेटी अनु पर ध्यान देना शुरू करने का फैसला किया. वह उसे एक पिकनिक के लिए बाहर ले जाती है और वे दोनों खेल खेलते हैं और एक साथ नृत्य करते हैं. दूसरी ओर अनुपमा का साथ देती है किंजल . दोनों पिकनिक स्पॉट पर बहुत एंजॉय करते है. साथ खेलना-नाचना और खूब मस्ती.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama serial (@anupama_serialss)

अनुपमा के चक्कर में भिड़ेंगे अनुज और वनराज:

‘अनुपमा’ में दिखाया जाएगा कि वनराज और बा ऐसे मौके पर अनुपमा को याद करेंगे. वनराज उसे फोन करेगा, लेकिन उसका फोन लेकर अनुज शाह हाउस पहुंच जाएगा. वह वनराज से कहेगा कि अनुपमा यहां नहीं आएगी. वहीं वनराज के हक जताने पर अनुज भड़क जाएगा और कहेगा, वह मेरी बीवी है और मेरी जिम्मेदारी है. दोनों इस चीज के लिए बहस शुरू कर देते हैं.

अनुपमा: गुंडों के सामने शेरनी बनकर दहाड़ेगी डिंपल, समर होगा इंप्रेस

इन दिनों स्टार प्लस के शो अनुपमा धमाल पर धमाल मचा रहा है. टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर बनाए रखने के लिए मकर्स भी दांव खेलने से पीछे नहीं हट रहे है. जहां एक तरफ डिंपल का मामला हाई होता जा रहा है तो वही पाखी की बतमीजिया भी हद पार कर रही है. बीते दिनों अनुपमा में दिखाया गया था की अनुज और अनुपमा, डिम्पल को साथ में पुलिस स्टेशन लेकर जाते है, क्युकी गुंडे पुलिस के गिरफ्त में होते है.

दूसरी तरफ पाखी वनराज को ईमोशनल ब्लैक्मैल करती है. हालांकि उसका यह चाल काम नहीं आती है. लेकिन रूपाली गांगुली और गौरव गौरव खन्ना स्टार ‘अनुपमा’ में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यही पर खत्म नहीं होते है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

पुलिस के सामने गुंडों की धुलाई करेगी डिंपल:

एंटरटेनमेंट से भरपूर अनुपमा में आगे दिखाया जायगा की गुंडों की पहचान के लिए डिंपल, अनुज और अनुपमा के साथ पुलिस थाने जाती है. वहां गुंडों को लाया जाता है और पहचान करने के लिए कहा जाता है. पहले तो आरोपी डिंपल को धमकाने की कोशिश करता है, लेकिन अनुज और अनुपमा से हिम्मत मिलने के बाद वह पुलिस के सामने आरोपी को थप्पड़ और लात- घूसे मारती है. इतना ही नहीं, वह इस काम के लिए खुद को शाबाशी भी देती है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

धीरे-धीरे डिंपल को दिल दे बैठेगा समर:

समर को जैसे ही पता चलता है की डिंपल ने पुलिस के सामने गुंडों की धुलाई कर दी, वह उसकी बातों से खुश हो जाता है. इतना ही नहीं वह बा और बापूजी के सामने डिंपल की तारीफ करते हुए कहता है की क्या लड़की है ये, इसने सबके सामने उन गुंडों की धुलाई कर दी है. इस चीज को लेकर माना जा रहा है की धीरे-धीरे समर, डिंपल पर दिल हाल बैठेगा.

Anupamaa: अनुज-अनुपमा की दोस्ती की हुई नई शुरुआत तो बा ने उठाया ये कदम

स्टार प्लस (Star Plus) का सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा को अनुज कपाड़िया का 26 साल पहले का राज पता चल गया है. तो वहीं समर उसे समझाता है कि अनुज ने उसे शिद्दत से प्यार किया है. शो के आने वाले एपिसोड में नया ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेगा.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि अनुज अनुपमा से प्यार करने के इजहार के बाद पहली बार मिलता है तो  अनुपमा उसे बताती है कि जब वह वनराज से ये सब कह रहा था तो उसने सुन लिया.

ये भी पढ़ें- वनराज को छोड़ अनुज कपाड़िया की स्टूडेंट बनी काव्या, देखें मजेदार Video

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि अनुज उससे कहेगा कि 26 साल से वह अनुपमा को प्यार करते आ रहा है. इस बात को सुनने के बाद अनुपमा उसकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएगी.

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपनी डांस अकादमी में दिवाली सेलिब्रेट करेगी. इस दौरान शाह परिवार भी शामिल होंगे. अनुज भी उनके साथ होगा.

ये भी पढ़ें- इमली की जिंदगी में होगी नए शख्स की एंट्री, आएगा ये ट्विस्ट

 

तो दूसरी तरफ बा अनुज-अनुपमा को साथ में देखकर भड़क जाएंगी. बा सबके सामने कहेगी कि अनुज सबके कह चुका है कि वह अनुपमा से प्यार करता है तो अब वह अनुपमा से शादी कर ले, अनुपमा की मांग में सिंदूर भरे.

 

इतना ही नहीं बा सिंदूर की डिब्बी अनुज के आगे करेगी और कहेगी कि वह अपने रिश्ते को एक नाम दे. तो वहीं बापूजी बा को वहां से जाने को कहेंगे लेकिन बा अपनी जिद पर अड़ी रहेगी.शो में अब यह देखना होगा कि बा की जिद के कारण अनुज अनुपमा से शादी करता है या नहीं?

अनुपमा होगी शाह हाउस की नई मालकिन! आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों लगातार बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि काव्या शाह परिवार को बर्बाद करना चाहती है. ऐसे में वह चाल चलने में कामयाब होती दिखाई दे रही है लेकिन शो के आने वाले एपिसोड में काव्या का गेम उसी पर भारी पड़ने वाला है. आइए बताते हैं शो के अपकमिंग एपिसोड के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि काव्या शाह हाउस पर राज करना चाहती है. वह इसके लिए गेम प्लान करती नजर आ रही है. शो में आप देखेंगे कि काव्या अपने नाम पर शाह हाउस करा लेती है. और वह अनुज के करीबी दोस्त को बेच देती है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा के घर में खुशियों ने दी दस्तक तो पारितोष कहेगा अपनी मां को अय्याश

 

अनुज, अनुपमा को इस बारे में बताएगा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएंगे. लेकिन वह कुछ नहीं कर पाएगी.

 

तो दूसरी तरफ अनुज अपने दोस्त को शाह हाउस खरीदने के लिए कहेगा. शो के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा.  रिपोर्ट के अनुसार अनुपमा शाह हाउस की मालकिन बनेगी. ऐसे में कहानी का एंगल पूरी तरह बदल जाएगा.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: सई-विराट की वजह से मिट गई अश्विनी-निनाद की दूरियां! क्या भवानी चलेगी नई चाल?

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि समर नंदिनी से कहेगा कि वह शुरू से चाहता था कि अनुपमा के जीवन में कोई खास हो, जो उसे सपोर्ट करे, उसका सम्मान करे. समर कहता है कि अनुज वो खास हो सकता है. शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि समर कैसे अनुपमा-अनुज को एक करता है.

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें