⚲

कंगना राणावत की फिल्म ‘इमर्जेंसी’ में दिखेगा इंदिरा गांधी का काला सच?

कंगना राणावत की फिल्म ‘इमर्जेंसी’ की रिलीज डेट आ गई है. यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में लगेगी. कंगना राणावत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘देश की सब से शक्तिशाली महिला की गाथा और वह क्षण जिस ने भारत की नियति बदल दी.’

फिल्म ‘इमर्जेंसी’ देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी पर बनी है, जिस में कंगना राणावत इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण बने हैं और श्रेयस तलपड़े ने प्रधानमंत्री रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है. इस के अलावा इस फिल्म में सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन और महिमा चौधरी भी नजर आएंगे.

यह फिल्म उस इमर्जेंसी को दिखाती है, जो इंदिरा गांधी द्वारा साल 1975 से साल 1977 तक लगाई गई थी. कंगना राणावत ने खुद इस फिल्म का डायरैक्शन भी किया है. इस फिल्म को सैंसर बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है.

ट्रैलर को देखते हुए यह लगता है कि यह फिल्म बताती है कि कैसे भारत में साल 1975 से साल 1977 के बीच नागरिक अधिकारों और प्रैस की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रतिबंध लगाए गए थे.

कंगना राणावत की यह कोशिश भारतीय राजनीति के एक ऐतिहासिक हिस्से को बड़े परदे पर दिखाने की है, जो दर्शकों को अपने साथ जोड़ने और जागरूक करने में कामयाब हो सकती है.

कंगना राणावत ने अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत साल 2006 में फिल्म ‘गैंगस्टर’ से की थी, जिस के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बैस्ट फीमेल डैब्यू का अवार्ड मिला था. इस के बाद उन्होंने कई कामयाब फिल्मों में काम किया, जिन में ‘वो लम्हे’, ‘शाकालाका बूमबूम’, ‘लाइफ इन ए… मैट्रो’, ‘फैशन’, ‘राज : दि मिस्ट्री कन्टिन्यूज’, ‘एक निरंजन’, ‘काइट्स’, ‘वन्स अपौन ए टाइम इन मुंबई’, ‘नौकआउट’, ‘नो प्रोब्लम, ‘तनु वैड्स मनु’ और ‘क्वीन’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

कंगना राणावत ने अपनी अदाकारी के लिए कई अवार्ड भी जीते हैं, जिन में 3 नैशनल फिल्म अवार्ड और 4 फिल्मफेयर अवार्ड शामिल हैं.

कंगना राणावत विवादों में भी रही हैं. उन्होंने कई बार अपने बयानों और सोशल मीडिया कमैंट्स से विवाद पैदा किया है. उन्हें अपनी राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है और उन्होंने साल 2024 में मंडी, हिमाचल प्रदेश लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ा था और वे जीती थीं.

कंगना राणावत की कुछ खास फिल्में इस तरह हैं :

-गैंगस्टर (2006)
-फैशन (2008)
-तनु वैड्स मनु (2011)
-क्वीन (2014)
-मणिकर्णिका : द क्वीन औफ झांसी (2019)
-पंगा (2020)
-इमर्जेंसी (2025 में रिलीज होगी)

फिल्म ‘इमर्जेंसी’ की शूटिंग की शुरुआत साल 2022 में हुई थी, लेकिन इस की रिलीज में देरी हुई, क्योंकि इसे सैंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिल रही थी. हालांकि, अब यह फिल्म साल 2025 की शुरुआत में रिलीज हो जाएगी.

इस फिल्म की खासीयत

-कंगना राणावत ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाने के साथसाथ इस फिल्म का डायरैक्शन भी किया है.

-इस फिल्म में इमर्जेंसी के दौरान हुई घटनाओं को दिखाया गया है, जिस में नागरिक अधिकारों और प्रैस की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रतिबंध लगाए गए थे.

-यह फिल्म एक राजनीतिक ड्रामा है, जो देश की राजनीति के एक खास हिस्से को दिखाती है.

कंगन राणावत अपने राजनीतिक विचारों और बयानों के चलते कई विवादों में रही हैं. उन के कुछ विवादास्पद बयानों में शामिल हैं :

-उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी, जिस पर कई लोगों ने एतराज जताया था.

-उन्होंने सीएए और एनआरसी के समर्थन में बयान दिए थे, जिस पर कई लोगों ने उन की आलोचना की थी.

-वे कई राजनीतिक दलों के साथ विवादों में रही हैं, जिन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी शामिल हैं.

-फिल्म इंडस्ट्री में उन के साथी कलाकारों और दूसरे लोगों के साथ भी मतभेद शामिल हैं.

कंगना राणावत के भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कई विवाद और कनैक्शन हैं. उन्होंने कई बार अपने बयानों और सोशल मीडिया कमैंट्स से दोनों दलों के साथ अपने मतभेद और समर्थन जाहिर किए हैं.

कंगना राणावत ने भाजपा के समर्थन में कई बयान दिए हैं, खासकर जब उन्होंने सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर सरकार का समर्थन किया था. उन्हें भाजपा के कई नेताओं के साथ देखा गया है, जिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं.

कंगना राणावत ने कांग्रेस के कई नेताओं के साथ मतभेद जाहिर किए हैं, खासकर जब उन्होंने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की थी. उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं पर हमला बोला है, जिन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं.

सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर सोफिया अंसारी का MMS लीक, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

बौलीवुड हसीनाओं को अगर कोई ऐक्ट्रैस टक्कर देने के लिए तैयार रहती हैं, वे हैं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स. जी हां, सोशल मीडिया यूजर्स सोफिया बेहद ही पौपुलर ऐक्ट्रैस हैं. सोफिया के हाल में एक प्राइवेट वीडियो लीक होने की खबर वायरल हो रही है. सोफिया अंसारी बेहद ही बोल्ड कंटैंट क्रिएटर हैं. उन की फोटोज देख कर तहलका मच जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


हुस्न के मामले में बौलीवुड हसीनाओं को टक्कर देने वाली सोफिया अंसारी अपने एमएमएस को ले कर छाई हुई हैं. उन के वीडियो को ले कर तलहका मच गया है. हर जगह उन की बातें हो रही हैं. खबरों की हैडलाइन में आ गई है कि सोफिया का एमएमएस किस ने और कैसे लीक किया. लेकिन क्या आप ऐक्ट्रैस की नैटवर्थ से वाकिफ हैं? उन की नैटवर्थ काफी ज्यादा है.

आप को बता दें कि सोफिया अंसारी अकसर किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. इन दिनों फिर से सोफिया अपने प्राइवेट वीडियो को ले कर सुर्खियों में हैं. सोफिया हमेशा ही अपनी वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं. उन के इंस्टाग्राम पर 13.2 मिलियन फोलोअर्स हैं. इतनी ही नहीं, सोफिया टिकटौक पर भी फेमस हैं. लेकिन अब सोफिया का एमएमएस लीक हुआ है, जिस की चर्चाएं तेज हो रही हैं.

सोफिया अंसारी की नैटवर्थ

सोफिया अंसारी की नैटवर्थ की बात करें तो वे एक महीने में 5 लाख रुपए से ज्यादा कमाई कर लेती हैं. उन की कुल संपत्ति 2 करोड़ रुपए है. गौर करने वाली बात यह है कि सोफिया एक मौडल और सोशल मीडिया सैलिब्रिटी हैं. उन की कोई फिक्स्ड सैलरी नहीं है. सोफिया के कमाई के कई अलगअलग सोर्स हैं, जिन में जौब्स, स्पौन्सरशिप और ब्रांड पार्टनरशिप शामिल हैं.

गुजरात की हैं सोफिया अंसारी

सोफिया अंसारी का जन्म 20 अप्रैल, 1996 को सूरत, गुजरात में हुआ था. सोफिया सोशल पर बेहद पौपुलर हैं. जब सोफिया टिकटौक पर थीं, तब उन के 5 मिलियन फौलोअर्स थे, जो अब इंस्टाग्राम पर बढ़ कर दोगुने हो चुके हैं. इंटरनै की दुनिया का सोफिया एक जानामाना नाम बन चुकी हैं, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. भोजपुरी सिनेमा में भी सोफिया अंसारी की पौपुलैरिटी कम नहीं है. फिलहाल उन का एमएमएस कैसे और किस ने लीक किया, इस पर अभी चर्चाएं हो रही हैं.

अश्लील वीडियोज करती हैं शेयर

सोफिया अंसारी एक टिकटौकर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, यूट्यूबर और मौडल हैं. सोफिया अंसारी का पूरा नाम सोफिया सलेहा अंसारी है. सोफिया सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और अपनी बोल्ड फोटोज और अश्लील तसवीरों के लिए लोकप्रिय हैं. सोफिया को बोल्डनैस ज्यादा पसंद है. सोफिया अपने साथ की ऐक्ट्रैस को जम कर टक्कर देती हैं. बता करें सोफिया के अफेयर्स की तो उन का कोई भी बौयफ्रैंड सुर्खियों में नहीं रहा है. उन के किसी भी बौयफ्रैंड का जिक्र नहीं हुआ है.

मौमडैड के तलाक के बावजूद खुद को संभाला, जानिए उभरती स्टार अलाया एफ के बारे में

बात पुरानी नहीं है. इसी साल जनवरी में जब फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान महाराष्ट्र के औरंगाबाद से 20 किलोमीटर दूर वेरुल गांव में स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंची तो कई तरह के सवाल उठ खड़े हुए थे. सवाल धर्म के थे, कि एक मुसलिम हो कर आखिर सारा को मंदिर दर्शन की क्या जरूरत आ पड़ी. कई तरह के ट्रौल का सामना सारा को करना पड़ा था. ट्रोल करने वाले हिंदू भी थे और मुसलिम भी. यह वो समय था जब राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा की जा रही थी.

उस दौरान सारा ने जवाब देते हुए कहा था कि चूंकि उस के पिता मुसलिम हैं और मां हिंदू है तो यह उन की इच्छा है कि वे चाहे जहां भी जाएं. बात सही है. धर्म प्राइवेट सब्जेक्ट है. किसी दूसरे के कहने से उपासना और आस्था तय नहीं की जानी चाहिए. ऐसा नहीं है कि यह पहली दफा था कि वह किसी मंदिर गईं, इस से पहले भी वह केदारनाथ और उजैन के महाकालेश्वर मंदिर जाती रही थीं. बल्कि अपने हर फिल्म से पहले वह मंदिर दर्शन जरुर करती आई हैं जिस पर काफी हल्ला मचता रहा है.

29 साल की सारा अली खान का मामला उन से लगभग 3 साल छोटी खूबसूरत एक्ट्रैस अलाया फर्नीचरवाला की ही तरह सा है. जैसे अलाया की मां पूजा बेदी एक हिंदू एक्ट्रैस रहीं और पिता फरहान अब्राहिम एक मुसलिम बिसनेसमेन हैं. इन की भी शादीशुदा जिंदगी एक मोड़ पर आ कर टूट गई और वे अलग हो गए. ठीक वैसे ही जैसे सारा के मौमडैड सैफ और अमृता की टूटी.

लेकिन बात प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ के तालमेल की करें तो कमोबेश सारा अली से ज्यादा संजीदगी अलाया एफ ने छोटी उम्र से अपना ली. यही कारण भी है कि फिल्म से ठीक पहले जैसे सारा अली खान अपनी धार्मिक आइडेंटिटी को ले कर चाहेअनचाहे बहस में फंसती दिखाई देती हैं और खुद को धार्मिक दिखाने की असफल कोशिशें करती हैं, ऐसी शोर्टकट चर्चाएं अलाया करने से बचती हैं. यहां तक कि इन फसादों में वह न तो प्रोफेशनली पड़ती दिखाई देती है न अपनी पर्सनल लाइफ में इन्वोल्व रहती हैं. आज यदि इन्टरनेट पर मंदिरमजार के दर्शन संबंधित खबरों को टटोला जाए तो सारा टौप पर रहती है.

यह संयोग भी है कि साल 2020 में अलाया ने सैफ अली खान के साथ अपनी डेब्यू फिल्म की थी, जिस में वह सैफ की बेटी बनी थी. फिल्म कमर्शियली एवेरेज रही और अलाया एफ को फिल्म से अच्छीखासी चर्चा मिल गई. इस चर्चा ने उन्हें आने वाले सालों में फ्रेडी, श्रीकांत व यूटर्न जैसी संजीदगी भरी फिल्मों में काम करने का अवसर दिया.

पर बात अलाया की कि आखिर वह उस क्लब में शामिल क्यों नहीं दिखाई देती जहां स्टारकिड्स बड़ेबड़े ब्रैंड्स, पार्टीज, इवेंट्स, पीआर, कंट्रोवर्सी और शोशाबाजी में रहते हैं? जहां सारा अली खान, न्यासा देवगन, अनन्या पांडे, कपूर बहनें पहुंची रहती हैं? जहां बड़े फिल्म स्टार्स, प्रोड्यूसर्स या डायरेक्टर्स शिरकत करते हैं? और इन सब से उचित दूरी बना कर वह कब तक खुद को इंडस्ट्री में सर्वाइव रख पाएंगी, ये बड़े सवाल हैं.

यदि सही समझ और नजरिया न हो तो मौमडैड का तलाक अपनी आंखों के सामने होते देखना किसी भी बच्चे के लिए अवसाद में घिरने जैसा होता है. जिस समय अलाया के मौमडैड का तलाक हुआ उस समय उस की उम्र लगभग 6 साल की थी. यह नाजुक उम्र होती है.

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में अलाया ने बताया जब उन के मौमडैड का तलाक हुआ तब उन्होंने इस घटना को किसी खराब बात की तरह नहीं लिया था. अलाया ने बताया कि उन के मौमडैड एकदूसरे से दोस्तों जैसा बर्ताव करते थे और आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं. अलाया ने तलाक को अच्छे ढंग से संभालने के लिए अपने मौमडैड की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि उन के वे कभी एकदूसरे को कड़वी बातें नहीं कही न करते हैं. यहां तक कि उन की मां पूजा बेदी और सौतेली मां आपस में अच्छी दोस्त हैं.

अपनी इस बातचीत में अलाया ने जितनी बातें बताई, उन में से सब से खास बात यह थी कि तलाक के बाद पूजा बेदी अपने पूर्व पति की दूसरी शादी में भी गई थीं. अलाया ने बताया कि वो खुद भी अपनी सौतेली मां के करीब हैं. उन्होंने कहा कि वो अपने सौतेले भाई को सौतेला कहना बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं.

यह परिपक्वता की वह निशानी है जो छोटी उम्र में अलाया ने सीख ली थी. अच्छेअच्छे लोग भी इन जगहों पर आ कर ढेर हो जाते हैं. घर, परिवार, रिश्ते, अलगाव व स्वीकार यह सब जीवन के वे हिस्से हैं जिसे उन्होंने सहजता से लिए. आमतौर पर रिश्तों में बिखराव जीवन को तोड़ देते हैं. लेकिन समझदारी भरी परवरिश ने उन्हें मजबूत बनाया.

बतौर एक्ट्रैस होने के बावजूद वे रील को रियल लाइफ को आपस में मिक्स नहीं होने देती. यही कारण भी है कि राजनीति से अलग फिल्मों में जिंदगी तलाशने वाले बाला साहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे के साथ अलाया के रिश्तों की खबरें चर्चा में चलीं जिसे उन्होंने अपने इर्दगिर्द फटकने नहीं दिया.

आज अगर सोशल मीडिया अलाया एफ के इंस्टा की बात करें तो उन के करीब 19 लाख फोलौवर्स हैं. 800 से अधिक वह पोस्ट कर चुकी हैं. फिटनेस से खास लगाव होने के चलते उन्होंने इस से संबंधित पोस्ट की हैं. कई सारी अलगअलग ब्रैंड्स की भी पोस्ट हैं.

आज दुबलीपतली छरहरी फिगर वाली अलाया बौलीवुड की जानीपहचानी चेहरा बन चुकी हैं. इस में उन की मेहनत झलकती है. चीजों को कैसे हैंडल करना चाहिए यह उन्होंने बखूबी सीख लिया है. यही समझ शायद उन्हें पीआर, क्लब व शोशाबाजी और विवादों से भी उचित दूरी पर भी रखती है. कम उम्र में वह दिक्कतों का सामना करते यहां तक पहुंची है. इस मायने वह सेल्फ मेड की कैटेगरी में जगह बनाती दिखाई देती है.

दो बीवियों वाले अनुराग कश्यप की किस्मत ने ‘गैंग्स औफ वासेपुर’ से पाई पहचान

बौलीवुड में अपनी पहचान कायम करने वाले पौपुलर डायरेक्टर और प्रौड्यूसर अनुराग कश्यप आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. डायरेक्शन के अलावा अनुराग अपना हाथ एक्टिंग में भी आजमा चुके हैं. फिल्मों में शानदार एक्टिंग के चलते अनुराग कश्यप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं और आज अपना 52वां बर्थ डे मना रहे है. 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

गैंग औफ वासेपुर से मिली पहचान

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की साल 2012 में फिल्म ‘गैंग्स औफ वासेपुर’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही हंगामा मचा दिया गया था. दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया. इस फिल्म के दोनों पार्ट्स पर काफी चर्चा हुई. ‘गैंग्स औफ वासेपुर’ अपनी दमदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है. दोनों पार्ट्स आने के बाद फिल्म के तीसरे पार्ट की आने खबरें शुरू हो गई. इस फिल्म से अनुराग ने न सिर्फ नाम कमाया बल्कि खूब शोहरत और दौलत भी कमाई.

फिल्म की कहानी

‘गैंग्स औफ वासेपुर’ एक क्राइम थ्रिलर स्टोरी है. जो धनबाद के कोयला माफिया और तीन क्रिमिनल फैमिलीज के बीच के संघर्ष की कहानी है ये फिल्म राजनीति और प्रतिशोध पर बनाई गई है. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी जीशान कादरी, अखिलेश, सचिन लाढ़िया, अनुराग कश्यप और अखिलेश जयसवाल ने लिखी थी. इस फिल्म में मनोज वायपेयी, ऋचा चड्ढा, रीमा सेन, तिग्मांशु धूलिया और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए.

इस फ़िल्म की कहानी 1940 से 1990 के दशक के बीच की है. यह फ़िल्म दो पार्ट्स में बंटी हुई है. इसको हिन्दी सिनेमा की ‘कल्ट’ मूवीज में गिना जाता है. 

फिल्म की कहानी उस समय से शुरू होती है जब भारत में ब्रिटिश सरकार अपनी आखिरी सांसें गिन रही थी. शाहिद खान लुटेरा है जो ब्रिटिश ट्रेनों को लूटता है. बाद में वह रामधीर सिंह के कोयला खान में मजदूरी करने लगता है. शाहिद खान का जीवन का एक ही मकसद था पुश्तैनी दुश्मनों से बदला लेना. शाहिद का बेटा सरदार खान अपने बाप के अपमान का बदला लेने की कसम खाता है और वासेपुर का ऐसा दबंग अपराधी बन जाता है जिससे सभी डरते हैं. वह अपने दुश्मनों से बदला लेता है. इस मूवी के बारे में यह कहा गया कि यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है.

अनुराग 11 साल तक रहे मोलेस्टेशन का शिकार

अनुराग कश्यप बचपन में सेक्शुअल अब्यूज का शिकार हो चुके हैं. इस एक्टर डायरैक्टर ने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि जब वह 11 साल के थे तब उनके साथ सेक्शुअल अब्यूज हुआ. अनुराग ने यह भी बताया था कि अब वह उस व्यक्ति को माफ कर चुके हैं जिसने उनके साथ घिनौनी हरकत की थी. हालांकि अनुराग ने कभी भी उस व्यक्ति का खुलासा नहीं किया कि वह कौन था जो उन्हें सेक्सुअली अब्यूज करता था.

दो बीवियों के साथ रह चुके हैं रिलेशन, हाल में हुई बेटी की शादी

बौलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप जो एक्टिंग-डायरैक्शन में अपना लोहा मनवा चुके हैं वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी रील लाइफ से कम नहीं रही है. उनकी लाइफ में दो वाइफ आई लेकिन वह फिर भी अकेले रहे.

अनुराग की पहली शादी  एक एडीटर से हुई थी. उनकी पहली वाइफ का नाम आरती बजाज था लेकिन दोनों का रिलेशन अच्छा नहीं चला और दोनों ने एकदूसरे से तलाक ले लिया. हालांकि अनुराग की आरती से एक बेटी भी है आलिया.बता दें कि 7 साल की आरती की अनुराग से शादी 1997 में हुई थी. दोनों का रिश्ता 12 साल तक चला. साल 2009 में दोनों अलग हो गए थे. दोनों की एक बेटी आलिया है.

आरती कश्यप के फिल्मी खाते में जब वी मेट, नो स्मोकिंग जैसी फिल्मों की एडिटिंग शामिल रही है.दूसरी शादी अनुराग ने कल्कि कोचलिन के साथ की. एक्ट्रेस कल्कि अपनी एक्टिंग के लिए बौलीवुड में मशहूर है.  उन्होंने रणबीर कपूर के साथ भी एक्टिंग की है. अनुराग की दूसरी शादी कल्कि के साथ नहीं चली. दोनों का रिलेशन केवल 4 साल तक रहा. दोनों एकदूसरे से अलग हो गए और तलाक ले लिया. ये शादी साल 2011 में हुई थी.

अनुराग को मिला इन फिल्मों के लिए अवार्ड

अनुराग कश्यप ने बौलीवुड को कई फिल्में दी है. कई पर्दे पर फ्लौप तो, कई सुपरहिट फिल्में बनीं. सुपरहिट फिल्मों में से अनुराग ने ऐसी फिल्में भी बनाई जिनके लिए उन्हें अवार्ड से नवाजा गया.

– ‘रमन राघव 2.0’  (2016) – ‘रमन राघव 2.0’ अनुराग कश्यप की लिखी और डायरेक्ट की गई साइकोलॉजिल थ्रिलर फिल्म है.

– मनमर्जियां (2018) मनमर्जियां फिल्म को तापसी पन्नू और विक्की कौशल के करियर की बैस्ट मूवीज में से एक बताया जाता है.

– देव डी (2009) इस फिल्म ने जीता नेशनल अवौर्ड

– अनुराग कश्यप की नियो नौयर मूवी कैनेडी को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में 7 मिनट का ओवेशन मिला है.

सोशल मीडिया की भाभियां मचाती है तहलका, ये रही सबसे पौपुलर

अभी हाल ही में बिग बौस ओटीटी 3 में मारपिटाई की वीडियो खूब वायरल हुई. दो बीवियां रखने वाले अरमान मलिक ने अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक पर किए गए कमेंट के लिए विशाल पांडे को झनाटेदार थप्पड़ जड़ दिया. इस विवाद में विशाल का कहना है कि उस ने कृतिका पर जो कमेंट किया वह गलत सेंस में नहीं था. वह सिर्फ उन की तारीफ कर रहे थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


चाहे जो हो पर सोशल मीडिया पर भाभियां हमेशा ही हिट रही हैं चाहे वह एनिमल की भाभी 2 यानि तृप्ति डिमरी हो, या फिर हाल ही में मिर्जापुर सीजन 3 में भरत त्यागी (विजय वर्मा) की पत्नी सलोनी त्यागी यानि नेहा सरगम हो. जिन्हें सलोनी भाभी के नाम से पहचान मिली.

सोशल मीडिया हमेशा ही भाभियों के लिए दीवाना रहा है. कोई भाभी की अदा पर फिदा है तो कोई भाभी के एक्सप्रेशन पर. वहीं कोई भाभी की गजगामनी चाल पर. लेकिन फिदा जरूर होते हैं. दरअसल भाभियों का टौपिक चटपटा, होट और मसालेदार होता है.

सोशल मीडिया यूजर आमतौर पर भाभियों के लिए स्पेशल प्यार दिखाता है. फिल्मों में भी भाभियों को सैक्सुअलाइज कर के दिखाया जाता है और उन का संबंध देवर से किसी न किसी तरह जोड़ दिया जाता है. आज हम इन्हीं भाभियों और उन के लिए उमड़ने वाले क्रेज के बारे में जानेंगे.

मिर्जापुर 3 की सलोनी भाभी

मिर्जापुर सीजन 3 में त्यागी परिवार की बहू बनकर सलोनी भाभी ने खूब लाइमलाइट बटोरी. इस सीजन में उन्होंने कई सारे बोल्ड सीन्स दिए हैं. बड़े त्यागी की पत्नी सलोनी त्यागी ने अपने देवर छोटे के साथ जिस तरह से बोल्ड सीन दिए हैं उस की वजह से वह काफी चर्चा में हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी उन की तस्वीरें लगातार छाई हुई हैं. मिर्जापुर 3 के बाद इंस्टाग्राम में भी उन के फौलोअर्स बढ़ गए हैं. ये सब उन के बोल्ड सीन का कमाल है.

एनिमल की भाभी 2 – तृप्ति डिमरी

रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ में भले ही रश्मिका मंदाना हीरोइन रही लेकिन उन से भी ज्यादा पौपुलरिटी ले गई एक्ट्रैस तृप्ति डिमरी. बौलीवुड हो या फिर सोशल मीडिया हर जगह भाभी 2 यानी की तृप्ति डिमरी के ही चर्चे हैं. वह इतनी ट्रेंड में रही कि उन्होंने अपने दूसरे प्रोजैक्ट्स के लिए अपनी फीस ही डबल कर दी. एनिमल फिल्म में कुछ देर नजर आने के बाद भी अपनी एक्टिंग, खूबसूरती, बौल्डनेस और ग्लैमरस अंदाज से तृप्ति ने दर्शकों को अपनी तरफ अट्रैक्ट किया.

भाभी जी घर पर हैं की शिल्पा शिंदे

इंटरनेट की आल टाइम भाभी का टैग शिल्पा शिंदे के नाम जाता है. सब टीवी के शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में शिल्पा सिंदे ने ‘अंगूरी भाभी’ का रोल निभाया था. इस रोल में शिल्पा ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था.

शो की बात करें तो यह शो दो शादीशुदा जोड़ों के इर्दगिर्द घूमता है, जो पड़ोसी हैं और पति एकदूसरे की पत्नियों के प्रति आकर्षित होते हैं. इस शो के मज़ेदार संवाद और कहानी ने इस कोमेडी-ड्रामा को हिट कर दिया था. इस शो की अंगूरी भाभी इंटरनेट पर चर्चाओं में रहती हैं.

जेठालाल की बबिता भाभी

तारक मेहता का उलटा चश्मा में जेठा लाल जिस बबिता भाभी पर फ़िदा है. इन दोनों की जुगलबंदियां और जेठालाल की कोशिशें देख कर हर कोई पेट पकड़ कर हंसता है. लेकिन बबिता जो कि मुनमुन दत्ता है वह इंटरनेट पर भाभी के नाम से ही मशहूर हो गई है. उन के नाम पर तमाम मीम बनते रहते हैं.

 भागवत कथा की वायरल भाभी 

कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर एक भाभी का वीडियो बड़ा वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने का कारण भाभी के एक्सप्रेशन थे. यह वीडियो नगला हीरालाल की भागवत कथा राहुल माधव शास्त्री की कथा का था. जहां वायरल भाभी अपने पति को इशारे कर रही थी. बस इसी इशारे को कैमरामैन ने कैद कर लिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दिया. यह वीडियो देखते ही सब इस बारे में बात करने लगे. हुआ तो यहां तक भी कि कुछ दिनों बाद ही  सोशल मीडिया पर एक और वीडियो ट्रेंड करने लगी. इस वीडियो में एक लड़की थी जिसे गंजा किया जा रहा था. कहा जा रहा था कि ये वही भागवत कथा वाली भाभी है लेकिन यह सच नहीं था. वह लड़की कोई और ही थी.

भोजपुरी सितारों के ये Scandal है चौकानें वाले, पवन सिंह से लेकर दिया सिंह है शामिल

भोजपुरी स्टार्स अपनी फिल्म और गानों को लेकर तो सुर्खियों में रहते ही है, लेकिन कई बार वे ऐसे विवादों के घेरों में आ जाते है जिनसे निकलना मुश्किल हो जाता है. भोजपुरी स्टार्स के ऐसे स्कैंडल है जिन्हे जानकर आप शायद चौंक जाएंगे. इस लिस्ट में एक्ट्रेसेस और एक्टर दोनों शामिल है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

पवन सिंह

पवन सिंह भोजपुरी के जानेमाने स्टार है जो कई बार विवादों के घेरे में आ चुके है. उनके ऐसे विवादों में से एक है अक्षरा सिंह द्वारा लगाएं आरोप. एक समय था जब दोनों के डेटिंग की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी. मीडिया रिपोर्ट्स का दावा था कि दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन इस बीच एक जबरदस्त ट्विस्ट आया, जिसने सभी को हिला के रख दिया था. दोनों के बीच किसी अनबन की वजह से ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए. लेकिन, पवन सिंह से अलग होने के बाद अक्षरा सिंह ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने पवन सिंह की शादी के बाद भी कई लड़कियों संग संबंध होने का दावा किया था. इसी के साथ उन्होंने उनपर शराब पीकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया था.

Bhojpuri

MMS स्कैंडल में फंसी थीं तृषाकर मधु

भोजपुरी की तृषाकर मधु एक स्टेज डांसर के साथसाथ एक्टर थी, जिन्होंने स्टेज डांस के साथसाथ फिल्मों में भी काम किया. तृषाकर मधु लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में तब आई. जब उनका MMS लीक हुआ. तृषाकर का वीडियो अपने बौयफ्रेंड संग आपत्तिजनक स्थिति में वायरल हुआ. जो कि काफी तेजी से इंटरनेट पर फैल गया था. जिसपर एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने साफ किया कि वीडियो गलती से बन गया है.

सैक्स रैकेट में फंस चुकी है भोजपुरी एक्ट्रेस दिया सिंह

भोजपुरी सुपरस्‍टार पवन सिंह और एक्‍शन स्‍टार यश कुमार के साथ फिल्में कर चुकीं एक्ट्रेस दिया सिंह सैक्स रैकेट के विवाद में फंस चुकी है. उन्होंने बताया था कि वे जिस होटल में गई थी वहां छापेमारी हुई और वहां सैक्स रैकेट पकडा गया था. हालांकि दिया को फिल्म के काम के लिए होटल में मिलने बुलाया गया था और वे बिना कंफर्म के वहां चली गई थी. जिसके बाद छापेमारी हुई और वे विवादों में आ गई.

शिल्पी राज का बौयफ्रेंड संग न्यूज वीडियो हुआ था वायरल

इस वीडियो में शिल्पी राज अपने बौयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखी थीं, जिसके बाद उन्होंने लोगों से इसे शेयर ना करने की अपील की थी. हालांकि इस मामले में उन्होंने कहा था कि लोग उन्हे बदनाम करने की कोशिश कर रहे है.

परिणीति-राघव की प्री-वेडिंग पार्टी की तैयारियां शुरु, दिल्ली में होगा फंक्शन

इन दिनों पॉलिटिशियन राघव चढ्डा और परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरें सुर्खियों में बनीं हुई है. इसी बीच अब प्री-वेडिंग पार्टी की खबरें चर्चा में बनीं हुई है. और ये तैयारिया दिल्ली में हो रही है. राघव चढ़्डा के घर पर की जा रही है. हालांकि शादी उदयपुर में की जाएंगी. लेकिन उससे पहले फंक्शन दिल्ली से शुरु किए जाएंगे. जिनकी हाल ही में तैयारी की वीडियो सामने आई है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि राघव चढ़्डा के घर पर समान लोड किया जा रहा है. बता दें, कि इसी साल राघव और परिणीति दिल्ली में सगाई कर चुके है. वही राजस्थान में होने जा रही शादी काफी गैंड होगी. इस फंक्शन में गिने चुने महमान होंगे और सिक्योरिटी काफी टाइट होगी. जानकारी के मुताबिक प्री-वेडिंग की शुरुआत क्रिकेट मैच से होगी. ये मैच दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. जिसमें दोनों परिवार एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे. जहां तक प्री-वेंडिग फेस्टिविटीज वेन्यू की बात है. तो इसे कुछ शहरों में डिवाइट किया गया है. शुरुआत दिल्ली से होगी और मुख्य फंक्शन उदयपुर में होगा. इसके बाद रिसेप्शन पार्टी दिल्ली और चडीगढ़ में आयोजित की जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बताते चले कि रविवार को परिणीति चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. उनके मगेंतर राघव चढ्ड़ा उन्हे रीसिव करने आए थे. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. बता दें, कि प्री-वेडिंग फंक्शन एक हफ्ते तक चलेंगे. जिसके बाद कपल 24 सितंबर को शादी करेंगे.

इंटरनेट पर फिर छाई Monalisa, बोल्ड फोटोज ने उड़ाए सबके होश

Monalisa भोजपुरी इंडस्ट्री का ऐसा नाम जिसे किसी पहचान की मोहताज नहीं है. हर कोई उनका फैन है और हर कोई उनकी एक्टिंग,डांस का दिवाना है उनके फैन उनका सोशल मीडिया पर बेसब्री से इंतजार करते रहते है मोनालिसा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटोज शेयर करती रहती है ऐसा ही कुछ  इस बार किया है जिनकी कुछ फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.मोनालिसा ने कई नई फोटो शेयर की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

आपको बता दें, कि मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. मोनालिसा काफी बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में काफी कातिलाना अदाएं दिखाकर फोटो क्लिक करवाई हैं. मोनालिसा ने बैक-टू-बैक कई तस्वीरें क्लिक करवाईं।मोनालिसा इन फोटो में कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही है.जिसपर फैन कमेंट करते दिख रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा को लेकर एक फैन ने लिखा है, ‘कितनी सुंदर हैं.’ एक फैन ने लिखा है, नाइस फोटो। एक फैन ने लिखा है, ‘खूबसूरती का जवाब नहीं.’ एक फैन ने लिखा है, ‘ब्यूटीफूल. मोनालिसा के लिए ये पहला मौका नहीं जब उन्होंने अपनी बोल्ड अंदाज वाली तस्वीरें शेयर की है. मोनालिसा पहले भी कई बार अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. मोनालिसा अपनी बोल्ड तस्वीरों के साथ अपने बोल्ड डांस वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा के डांस वीडियोज भी वायरल हो जाते हैं. मोनालिसा की इंस्टाग्राम पोस्ट जमकर वायरल होती हैं. मोनालिसा को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

 

 

 

‘गदर 2’ की सक्सेस से खुश है अनिल शर्मा, फिल्म ऑस्कर में भेजने के लिए तैयार!

गदर 2 इन दिनों ताबड़तोड़ कमाई कर रही है जहां पहले 400 करोड़ का आकड़ा पार किया था वही, अब ये फिल्म 500 करोड़ की कमाई कर चुकी है हालांकि अब भी फिल्म की टिकटे बिक रही है. ऐसे में अनिल शर्मा जो गदर 2 के डायरेक्टर है काफी खुश है और खुश हो भी क्यो नां. उनकी फिल्म तीसरे आसमान में जो है. ऐसे में उन्हे खुद पर गर्व होगा. अब इसी बीच अनिल शर्मा ने अपडेट जारी किया है और कहा कि हम फिल्म को ऑस्कर में भेजने के लिए तैयार कर है. जिस पर अनिल शर्मा ने काफी कुछ कहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anilsharma (@anilsharma_dir)

आपको बता दें, कि अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह और उनकी टीम एप्लीकेशन को पूरा करने में जुटे हुए है. अकादमी आवार्ड्स के लिए.लोग मुझे बार-बार कह रहे है कि फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजों. इस पर अनिल से पूछा गया कि क्या फिल्म ऑस्कर के लिए जाएगी तो उन्होने कहा कि गदर एक प्रेम कथा तो नहीं गई थी, लेकिन इस फिल्म का पता नहीं, लेकिन हम कोशिश कर रहे है. अनिल ने काफी दुख भी जाहिर किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anilsharma (@anilsharma_dir)

अनिश शर्मा आगे कहते है कि इतने सालों से उन्हे किसी भी फिल्म के लिए प्रशंसा नहीं मिली है. उन्हे लगता है कि मैंने इतने सालों में काम ही नहीं किया है. मुझे समझ नहीं आता है कि आवार्ड पैनल में कौन बैठा होता है. कि वो मुझे आवार्ड नहीं देते है. हमे अवार्ड्स नहीं मिले लेकिन लोगों का प्यार बहुत मिला है. अनिल ने आगे कहा कि मैं 40 सालों से फिल्म बना रहा हूं. वो चलती भी है और फ्लॉप भी होती है. लेकिन मैं ऐसी फिल्म बनाता हूं जिसमें दिल की फीलिंग्स होती है. जब लोग मेरी फिल्मों पर प्यार बरसाते है तो मैं खुश होता हूं. जब नहीं दिखाते तो बुरा लगता है.क्योकि मैं लोगों के लिए फिल्म बनाता हूं.

 

 

बांद्रा में स्पॉट हुई Malaika Arora, टी-शर्ट बनीं मीडिया की लाइमलाइट

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा ही अपनी फिटनेट को लेकर सुर्खियों में बनीं रहती है उनकी फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा देती है, उनके हर एक मूव्स का हर कोई दिवाना है. इन्ही के बीच मलाइका अरोड़ा का अर्जुन के साथ ब्रेकअप भी मीडिया की लाइमलाइट में बना हुआ है. ऐसे में मलाइका बांद्रा में स्पॉट हुई जहां, उनकी टी-शर्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और देखते ही देखते उनकी टी-शर्ट मीडिया की लाइमलाइट में आ गई. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. देखने वाले फैंस चिंता में नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Frontier Raas (@frontierraas)

आपको बता दें, कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हो चुका है. अब अर्जुन फेमेस यूट्यूबर और कॉमेडियन कुशा कपिला को डेट कर रहे है इसी बीच मलाइका की टी-शर्ट चर्चा का विषय बन गई है एक वीडियो में मलाइका अपनी गाड़ी से उतरती है जहां उन्होने व्हाइट कलर का ड्रेस कैरी किया हुआ है इनकी टी-शर्ट को जब ध्यान से देखा तो उसमें लिखा हुआ पाया कि ‘अब अलग होते है’ ये देख उनके फैंस काफी निराश नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें, साल 2019 में अर्जुन और मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल घोषित किया था, लेकिन अब दोनों साथ नहीं है, उनकी टी-शर्ट भी फैंस का यही बता रही है जिसमें मलाइका काफी स्टंनिंग नजर आ रही है इन तस्वीरों को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहे है एक यूजर ने लिखा कि एक यूजर ने लिखा, “मलाइका इस लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या आपने सुना है कि मलाइका अरोड़ा का अर्जुन के साथ ब्रेकअप हो गया है.” बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में नजर आ चुकी हैं. इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने अपने शो में कई सेलेब्स के इंटरव्यू लिए.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें