Story in Hindi: किशना गोंड था और रुक्मिणी  संथाल. दोनों में प्यार हुआ तो दोनों समुदायों की दुश्मनी आड़े आई. दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. पर रुक्मिणी का यह कदम बड़ा दुखदायी साबित हुआ. आगे क्या हुआ इस प्रेम विवाह में?

उसे आज भी अच्छी तरह याद है वह दिन जब वह नन्ही सी पायल को अपने सीने से लगाए नंगे पांव सिर पर लकडि़यों का बोझ उठाए, बाजार में बेचने के लिए कोसों पैदल चलती थी. न खाने का ठिकाना, न रहने का. अल्हड़पने में की गई गलती की इतनी बड़ी सजा. पिता कबीले के सरदार थे. उन का अपना रसूख था. उन के लिए यह बात नागवार थी कि उन की बेटी गोंड समुदाय के लड़के से बिनब्याही मां बन जाए.

आदिवासी गोंड समुदाय के सख्त कायदेकानून के चलते पिता ने उस का त्याग करने का फैसला सुनाया था. ऐसे हाल में लड़की को बेसहारा छोड़ देना, मां का दिल कांपा तो जरूर था पर पिता के आदेश के आगे उस की एक न चली थी.

13 साल की उम्र, रुक्मिणी ने जोबन की दहलीज पर पांव रखा ही था, रूप और लावण्य उस के अंगअंग से बरसने को उतावला था. वह मां के साथ जंगल में किसी हिरनी की तरह फर्लागें भरती. आदिवासी समुदाय के लोगों का जल, जंगल और जमीन से अटूट वास्ता है.

जंगल के सारे पंछी और जानवर, डालपात, फलफूल उसे अपने ही लगते. वह पक्षियों की आवाज निकालती, हिरनों के पीछे भागती, बंदरों को चिढ़ाती और मस्ती में झूमती. पेड़ों पर चढ़ना, फलफूल तोड़ना, लकड़ी काटना उस की दिनचर्या का हिस्सा थे. वह खेतीबारी करने में भी मां का हाथ बंटाती.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...