Honor Killing . बिहार के छपरा से लखनऊ के गोमतीनगर आने वाली ‘गोमतीनगर एक्सप्रैस’ ट्रेन में एक लड़की की सिरकटी लाश मिलने के बाद सनसनी मच गई थी. वह लाश एक बक्से में रखी गई थी. गोमतीनगर से छपरा तक के स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो जो खुलासा हुआ, वह हैरान करने वाला था.

दरअसल, एक पिता ने ही अपनी 16 साल की बेटी को मारा था, जो अपनी 2 बेटियों के प्रेम विवाह से पहले से नाराज था. तीसरी बेटी भी किसी के प्रेम में थी. इस बात से बौखलाए पिता ने बेटी को मार कर उस के टुकड़ेटुकड़े कर दिए.

मामला कुछ यों है कि सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट मुस्तकिल गांव के टोला जयपुर का रहने वाला बिग्गन अंसारी ईरिकशा चलाता था. उस की 3 बेटियां और 2 बेटे थे. 2 बेटियों ने पहले ही लव मैरिज कर ली थी, जबकि तीसरी बेटी भी किसी लड़के से बात करती थी. बिग्गन अंसारी ने बेटी को कई बार समझाया, पर वह नहीं मानी.

जब बिग्गन अंसारी को पुलिस हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई, तो उस ने बताया कि अपनी बेटी के लगातार बागी रुख को देखते हुए उस ने उस की हत्या की साजिश रची थी.

इस कांड से 5 दिन पहले उस ने अपनी पत्नी और दोनों बेटों को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया था. घर पर तीसरी बेटी और बूढ़ी मां थीं. फिर बिग्गन ने 16 मई को अपनी बहन नूरजहां और बहनोई मजबुल्लाह को बुलाया, उन्हें अपनी साजिश की जानकारी दी और वे भी लड़की की हत्या की साजिश में शामिल हो गए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...