Welcomed divorcee daughter: अक्सर हमारे समाज में तलाक को एक 'कलंक' के रूप में देखा जाता है, लेकिन मेरठ के एक पिता ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है. जब उनकी बेटी की शादी ससुराल वालों के खराब व्यवहार के कारण टूट गई, तो उन्होंने उसे पूरे सम्मान और खुशी के साथ घर वापस लाकर एक नई मिसाल कायम की.
मेरठ के रहने वाले श्याम किशोर शर्मा की बेटी प्रणिता शर्मा की शादी 14 अक्टूबर, 2018 को शाहजहांपुर के मेजर गौरव अग्निहोत्री से हुई थी. पिता का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद ही प्रणिता की ससुराल वालों का व्यवहार बदलने लगा. पिछले 7 वर्षों से प्रणिता लगातार प्रताड़ना और मानसिक तनाव झेल रही थी. आखिरकार, जब हालात ज्यादा बिगड़े तब प्रणिता ने तलाक की अर्जी दाखिल की.
4 अप्रैल को मेरठ फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी मंजूर कर ली. इस फैसले के बाद, बेटी के पिता ने उसे जश्न के साथ घर लाने का निर्णय लिया. परिवार के सभी सदस्य 'आई लव माय डॉटर' लिखी हुई टीशर्ट पहनकर ढोलनगाड़ों के साथ अपनी बेटी के स्वागत में पहुंचे.
पिता श्याम किशोर शर्मा ने कहा, "मेरी बेटी को शादी में मैंने खुशी-खुशी विदा किया था. आज जब वह वापस आ रही है, तो मेरा दायित्व है कि मैं उसे उसी सम्मान और खुशी के साथ घर लाऊं. मैंने ससुराल वालों से कोई सामान या एलिमनी नहीं ली है."
प्रणिता अब जालंधर में पोस्टेड हैं और खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही हैं. पिता ने सबको सलाह दी है कि अगर वे किसी भी प्रकार की प्रताड़ना झेल रही हैं, तो चुप न रहें. शिक्षित बनें, आत्मनिर्भर बनें और अपने आत्मसम्मान के लिए मजबूती से फैसले लें.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




