Real Influencer. सोशल मीडिया पर लोग ऊटपटांग हरकतें कर के फेमस होते हैं. इसी बीच सिद्धेश लोकारे सोशल मीडिया का ऐसा चेहरा हैं जिन्हें सामाजिक बदलावोें के लिए जाना जाता है. इन के काम को देख कर कहा जा सकता है कि यही है असली इन्फ्लुएंसर.
महाराष्ट्र के सिद्धेश लोकारे का घर मुंबई में एक कमरे की झोंपड़ी हुआ करती थी. जहां वह 20 लोगों के साथ पलाबढ़ा. उसी समय से सिद्धेश के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता शिक्षा ही था. सिद्धेश ने खूब पढ़ाई की, मेहनत की, इंजीनियर और एमबीए की डिग्री हासिल करने के बाद उस ने कई कंपनियों में काम किया और काफी परिश्रम के बाद एक स्टार्टअप शुरू किया.
सिद्धेश ने बचपन से चौल में रहने वाले लोगों की कठिनाइयों, उन के बच्चों की शिक्षा की स्थिति, नशे की लत से तबाह परिवारों, घर की सारी जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उपेक्षित महिलाओं, बेसहारा अनाथों, दिव्यांग लोगों के दैनिक संघर्षों, ट्रांसजैंडर लोगों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और बहुत सीमित साधन वाले लोगों के संघर्षपूर्ण जीवन को देखा है. वह उन लोगों की सच्चाई, उन का दर्द दुनिया को दिखाना चाहता था ताकि अपने प्रयासों और जनता की मदद से उन के जीवन में वह बदलाव ला सके. इस की शुरुआत उस ने कंटैंट के माध्यम से की. अपने कंटैंट द्वारा सिद्धेश लोगों को जागरूक और साथ जोड़ने की पहल कर रहा है.
समाज की वास्तविकता दर्शाते वीडियो
सिद्धेश सोशल मीडिया प्लेटफौर्म पर Sidiously नाम से जाना जाता है. साथ ही, उस के इंस्टा अकाउंट @sidiously_ पर 1.5 मिलियन फौलोअर्स हैं. सिद्धेश ने वंचित वर्ग, वरिष्ठ नागरिक, आवारा और असहाय जानवर, दूरदराज के गांवों और आदिवासी गांवों के लोग, कामकाजी महिलाएं, युवाओं के निजी मुद्दे, स्कूलों और कालेजों में यौनशिक्षा जैसे विषयों पर वीडियोज बनाए हैं, जो समाज की वास्तविकता दर्शाते हैं.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




