Hindi Vyangya. बजट पेश होने के बाद यूट्यूबर बंटू विद्रोही आम आदमी की राय जानने के लिए मोबाइल, माइक और मुंह उठा कर निकल पड़े.

चौराहे की चाय दुकान पर बीड़ी सुलगाते हुए एक बुजुर्ग पर उन की नजर पड़ गई. मोबाइल फोन का फ्रंट कैमरा औन कर उन्होंने अपनी यूट्यूबिया दुकान सजा दी.

‘‘नमस्कार, हम ‘बात का बतंगड़’ चैनल से बंटू विद्रोही. आज फरवरी का पहला रविवार है. जब माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा कर वार्षिक बजट की नौका पर सवार हो चुके हैं, कैसा है आम बजट? जनताजनार्दन के विचारों से रूबरू करवाते हैं. हमारे सामने बीड़ी से धुआं उगलते एक सम्मानित शख्स हैं. आइए, जानते हैं बजट पर इन की राय.

‘‘नमस्कार चाचा, हम ‘बात का बतंगड़’ चैनल से.’’

‘‘बाबू, किस पार्टी का चैनल है?’’ चाचा ने बीच में टोका.

‘‘अरे चाचा, हमारा निजी और पुराना चैनल है. एकदम सौ फीसदी आत्मनिर्भर है,’’ बंटू विद्रोही ने साफ किया.

‘‘कितने सब्सक्राइबर हैं बाबू?’’ इस सवाल पर बंटू विद्रोही बगलें  झांकते हुए धीरे से बोले, ‘‘अरे चाचा, अभी स्ट्रगलिंग रिपोर्टर हूं. फिलहाल कोई 4-5 सब्सक्राइबर हैं. दरअसल, वायरल नहीं हुए हैं अब तक. खैर, आप हमारा छोडि़ए और बजट के बारे में कुछ बताइए.’’

बंटू विद्रोही के सवाल पर चाचा बिफर पड़े, ‘‘देखो बबुआ, हमारा नाम है बंगाली मंडल. हम खांटी गांधीवादी हैं. गांधी जी कहते थे कि बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो. सो, हम बुरा बोलने के पक्षधर नहीं हैं.’’

‘‘अरे बंगाली चाचा, मैं बजट के बारे में बोलने के लिए कह रहा हूं, किसी के बारे में बुरा बोलने के लिए नहीं.’’

‘‘हां, मैं भी वहीं कह रहा हूं. बजट के बारे में मेरे मुंह से बुरा मत बुलवाओ. आम बजट, अलुआ बजट. यह बजटगजट सब अमीरों के चोंचले हैं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...