Editorial. क्या आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस से नौकरियां, खासतौर पर साधारण पढ़ेलिखों की, चली जाएंगी? हां, पर इस से कोई कहर टूटेगा यह जरूरी नहीं है. बस इतना होगा कि आज का निचला तबका, दुनिया के जिस भी देश में रह रहा हो, एक तरह से 19वीं सदी में पहुंच जाएगा और 21वीं सदी का सिर्फ मोबाइल या उस जैसा उस से बढ़ कर टूल उस के हाथों में होगा.

आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस जैसी तकनीक आज उस मोबाइल को बना और चला रही है जो आम आदमी के हाथों में है. यह मोबाइल उसे पहले फुसला कर, अब जबरन उस पर थोपा जा रहा है क्योंकि सरकारें और कंपनियां इसे धर्म जैसा कारगर तरीका मान कर चल रही हैं. धर्मों ने 3,000 सालों से आम आदमियों और उन की बेटियों व औरतों को अपना गुलाम बना रखा है, बस बहलाफुसला कर.

धर्म अपनों पर हुक्म चलाते हैं, दूसरे धर्म के लोग उन के ईश्वरअल्लाह को नहीं मानते तो बेचारे कुछ भी नहीं कर पाते, पर यदि अपने धर्म का कोई अपने धर्म के ईश्वरअल्लाह में खामी निकालने लगे या ईश्वरअल्लाह के बताए गए, पुरोहितोंपंडों के मुंह से रटवाए गए हुक्मों को न माने तो उस की जान लेने को तैयार हो जाते हैं.

आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस यही कर रही है. यह हर जने पर मोबाइल के सहारे थोपी जा रही है. आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस के सहारे पता रहता है कौन कब क्या कर रहा है. वह सरकार, बड़ी कंपनियों या धर्म के खिलाफ कुछ कर, कह, सुन तो नहीं रहा? वह कुछ ऐसा काम तो नहीं कर रहा कि इन मालिकों को आज या कल नुकसान हो. आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस ही चैक कर रहा है कि हर जने को बस उतना मिले कि वह काम कर सके और जी सके. आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस एक तरह से उन जंजीरों की तरह है जो गुलामों को बांधी जाती थीं, आज के कुत्तों और गायभैंसों को बांधी जाती हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...