Editorial . पिछले कुछ सालों से पंडितों के गैंग ने पूरे समाज को बड़े हिस्सों में बांट दिया है और अब लोग खेमों में नजर आने लगे हैं चाहे एक ही धर्म और जाति के हों या अलगअलग. फूट डालो, राज करो का फार्मूला पंडितों का है, अंगरेजों का नहीं और इसी के बल पर गांव के 4-5 ब्राह्मण घरों का पूरे गांव पर दबदबा रहता है और वे किसी भी अफवाह व झूठ को सच के कपडे़ पहना कर पूरे गांव पर थोप सकते हैं.
सच और झूठ का हरेक की जिदगी पर बड़ा असर पड़ता है. एक बच्चा जब यह कहे कि गिलास उस ने नहीं तोड़ा जबकि उसी ने तोड़ा था तो सम झ लें कि आप के घर का माहौल उन झूठों पर टिका है जो धर्म के सहारे आप के घर की हर खिड़की व दरवाजे से आ रहा है और हरेक को हमेशा लड़ने के मूड में रखता है.
झूठ ही बड़ी वजह होती है जिस से घरों में, व्यापारों में, मालिकनौकरों में, दुकानदार से खरीदने पर, स्कूल में हर समय टैंशन रहती है. हर समय झूठ बोल कर अपने को सही बतलाना हर धर्म में सिखाया जाता है. बाइबिल झूठी कहानी है कि 6 दिन में ईश्वर ने पूरी दुनिया-आसमान, चांदसितारे, सूरज, आदमी, पेड़पौधे, पानी, आग बना डाले.
इस झूठ को थोपने के लिए उन्होंने बड़ी लड़ाइयां लड़ीं. मेरा झूठ तुम्हारे धर्म के झूठ से बेहतर है. तुम्हारे धर्म के हिसाब से दुनिया बनाने वाला तो कमल पर बैठा था जो एक और देवता की नाभि से निकला था और वह देवता एक नाग पर बैठा था जो सरस पानी के समुद्र में तैर रहा था.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




