Gadar 2 की सकीना को नहीं पसंद है ऑनस्क्रीन Kiss करना, ट्रोल हुई एक्ट्रेस

इन दिनों गदर 2 हर सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है अबतक फिल्म 400 करोड़ आकड़ा पार कर चुकी है वही, फिल्म की सक्सेस के बाद अमीषा पटेल कई पार्टी करते हुए नजर आई है सनी देओल भी उनके साथ कई जगह नजर आए है. ऐसे में अमीषा पटेल का इंटरव्यू हुआ जहां उन्होने कई ऐसी बाते कह डाली जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है. इस दौरान उन्होने सनी देओल और सलमान खान को लेकर भी जिक्र किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

आपको बता दें, कि हाल ही में अमीषा पटेल से पूछा गया है कि वो ऐसा क्या है जो कभी नहीं करना चाहती है तो ऐसे में एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा है कि वो ऑनस्क्रीन किसी को किस करने में और इंटीमेट सीन नहीं करना चाहती है या फिर छोटे-छोटे कपड़े पहनने के खिलाफ है. यहां तक की ऑनस्क्रीन किसी को गाली देने में असहज महसूस करती हूं. आगे उन्होने कहा कि जैसे सलमान खान हमेशा कहते है कि वह ऑनस्क्रीन किसी को किस नहीं करेंगे. सनी देओल के भी अपने कुछ आदर्श है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

अमीषा आगे कहती है, कि आपको अपनी हदें तय करनी होगी. आप किस चीज में कंफर्टेबल है.तो मैं हॉट दिखने में नहीं हूं. मै सेक्शुअली इंटीमेट सीन में कंफर्टेबल नहीं हूं, एक ही तरह के कपडे बार-बार पहनने में सहज महसूस नहीं करती हूं. मैं स्क्रीन पर किस करने के भी खिलाफ हूं. लेकिन इन्ही सब बातो को लेकर एक्ट्रेल ट्रोल हो रही है क्योकि फिल्म की रिलीजिंग से पहले अमीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर काफी हॉट फोटो शेयर की है. यहां तक कि वह ‘कहो ना प्यार है’ में हॉट सीन दे चुकी है. इसी को लेकर लोग उन्हे ट्रोल कर रहे है.

 

BB OTT2: बिग बॉस को मिले टॉप 6 कंटेस्टेंट, दो कंटेस्टेंट हुए घर से बेघर

बिग बॉस इन दिनों शो के फिनाले में पहुंचने वाला है लेकिन उससे पहले शो में कई धमाकेदार चीजे हो रही है शो में कभी मस्ती तो, तो कभी शॉकिंग एविक्शन हो रहा है अब बीते एपिसोड में देखने को मिला कि सलमान खान ने अभिषेक मल्हान को जमकर फटकार लगाई थी. साथ ही एल्विश यादव के साथ उनकी दोस्ती में फूट भी डाल दी थी. वही पूजा भट्ट इमोशनल नजर आई. जिसका कारण उन्होने अभिषेक को बताया. हालांकि वीकेंड के वार का माहौल थोड़ा अलग रहा. घऱ में ढेर सारे महमान आए तो, दो एलिमिनेशन हुए.

आपको बता दे, कि बिग बॉस को फिनाले 14 अगस्त को होगा. लेकिन इससे पहले सलमान खान ने सभी घऱ वालों से मजेदार सवाल किए. उन्होने कई से पूछा कि जितने पर क्या स्पीच दोंगे, तो कई से पूछा की हारने पर कैसा महसूस करेंगे, सभी ने इस पर अपने तरीकों से जवाब दिए. इसके बाद सलमान खान ने सबसे टास्क कराया जो कि फ्रेंडशिप डे को लेकर था. इस टास्ट मे घरवालों को बताना था कि कौन किस घर वाले से मिलना नहीं चाहते है, उस शख्स की फोटो निकाल कर फोटो शेडर में नष्ट करनी है.

घर से बाहर हुए ये कंटेस्टेंट

शो में आगे रैपर रफ्तार उनकी स्टारकास्ट टीम आई जिसमें माहिरा शर्मा भी साथ आई. जहा सभी पंहुचकर घर वालों के साथ टास्ट करते है जिसमें एक-दूसरे को थप्पड़ मारने होते है. इस शो में खास बात थी कि घर से कौन बेघर होगा. तो ये जानना सबके लिए हैरान कर देने वाला था. सलमान खान ने जद हदीद और अविनाश को घर से बेघर कर दिया. पहल तो घर वालों से पूछा गया कि कौन निकलेगा तो सबने जद हदीद को नाम लिया, इसके बाद सलमान ने एविक्शन किया.

नेहा कक्कड़ की हुई एंट्री

नेहा कक्कड़ की भी एंट्री हुई. उन्होंने बताया कि उनके तीन फेवरेट कंटेस्टेंट हैं- एल्विश, अभिषेक और मनीषा. इसके बाद वो घर में जाती हैं और टास्क करवाती हैं. यहां वो घरवालों को अवॉर्ड देती हैं.पूजा भट्ट को ज्ञान गर्ल अवॉर्ड मिलता है. इसके बाद एल्विश यादव को मिला लोलबाज (Lolbaaz) अवॉर्ड। इसके बाद रोमांटिक रानी का अवॉर्ड मनीषा रानी को मिला. इसके बाद बेबिका को बोटी-बोटी अवॉर्ड मिला. फिर अभिषेक मल्हान को Know It All Insaan अवॉर्ड मिला. वहीं, जिया शंकर को Say Cheese अवॉर्ड मिला. इसके बाद बीबी वर्स को एक्टिवेट किया गया. दो-दो का जोड़ा बनाया गया और उनकी आंख पर पट्टी बांधी गई. इस दौरान उन्हें कुछ खाने को दिया गया, जिसके बाद 15 सेकेंड में वो चखकर बताना था कि वो क्या था. पहली जोड़ी एल्विश और अभिषेक की बनाई गई.इसमें अभिषेक ने पता लगा लिया कि क्या डिश थी लेकिन एल्विश असफल रहे. फिर जिया और मनीषा को बुलाया गया। और ये दोनों भी असफल रहीं. इसके बाद पूजा और बेबिका आते हैं और वो भी इस टास्क को पूरा नहीं कर पाते. बावजूद इसके नेहा सभी को खाने की चीजें देकर जाती हैं क्योंकि आखिरी 7 दिन बचे हैं.

 

BB OTT2: एल्विश यादव और अविनाश के बीच हुई जमकर लड़ाई, नहीं मिला राशन

इन दिनों बिग बॉस में नया हंगामा देखने को मिल रहा है बिग बॉस ओटीटी2 हर दिन मीडिया की हेडलाइन में बना रहता है लेकिन इस बार घर में एल्विश यादव और अविनाश के बीच जमकर लड़ाई हुई जिससे देखना काफी दिलचस्प रहा है. एल्विश, अविनाश पर की भड़कते हुए नजर आएं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

आपको बता दें, कि घर में राशन टास्ट हुआ था.जिसमें अभिषेक को अपने हिसाब से सबको सजा देनी थी. बेबिका से उन्होने कपडे धुलवाएं. मनीषा से उन्होने शू पॉलिश करवाएं.जिया जोकर बनाया था.लेकिन जब अविनाश का सजा का टाइम तो उन्होने मना कर दिया. अविनाश के टास्ट ना करने से घर में प्रीमियम राशन नहीं आया. इस वजह से एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को अविनाश पर खूब गुस्सा आया औऱ उनकी लड़ाई शुरु हो गई.

भड़के एल्विश

सबसे ज्यादा अविनाश पर एल्विश भड़कते नजर आए, उन्होने कहा कि तुझे माफी मांगनी चाहिए, लेकिन अविनाश कहते है कि मैं माफी नहीं मागूंगा. एल्विश इस पर भड़क जाते है और कहते है कि तू बहुत नीचे गिर चुका, बेसमेंट से भी नीचे औऱ तुम्हारी सोच भी छोटी है तुम वैसे हो ही नहीं कि किसी के लिए माफी मांगो कि किसी को अपने मन का खाना नहीं मिला है उसके लिए तुम्हे बुरा लगे.

अविनाश कहते है कि जो करना है कर लें, एल्विश कहते है कि करेंगे, लेकिन टाइम आने पर. भाई जितना ईगो है वो मेरे सामने कुछ नहीं है.अविनाश कहते है कि बकवास कर रहा है तो एल्विश कहते है कि बकवास लग रही है तो कान बंद कर ले. इस तरह दोनों में झड़प शुरु हो गई लेकिन मामला यही शांत नहीं हुआ. जब दोनों आपस में ज्यादा भिड़त नजर आए तो, मनीषा और फुकरा ने उन्हे शांत करने की कोशिश की है.मनीषा कहती है कि वो आपको उकसा रहा है तो एल्विश कहते है कि क्या ही कर लेगा. इसके बाद जैद आकर दोनों को चुप कराते है.फिर मामला शांत हो जाता है.

बार्बी के फैन है सलमान खान, पिंक पैंट में आए नजर -देखे फोटो

इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चाओं में बने हुए है साथ ही वो बिग बॉस ओटीटी 2 को भी होस्ट कर रहे है जिसे लेकर अक्सर सलमान सुर्खियों में रहते है. लेकिन अब सलमान अपनी पिंक पैंट को लेकर चर्चा में बने हुए है. उनकी पिंक पैंट फैन को खूब पसंद आ रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें, कि बीती रात सलमान खान के भाई अरबाज खान का बर्थडे था, जहां सलमान खान अपनी कार से पहुंचे लेकिन यहा जो खास बात नोटिस करने वाली थी वो थी सलमान खान की पिंक पैंट. जिसपर सबकी नजरे टिकी हुई थी. पिंक पैंट को लेकर सलमान खूब चर्चाएं बटोर रहे है उनकी ये तस्वीर औऱ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फैंस जमकर कमेंट करते दिख रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इन तस्वीरों में सलमान खान काफी स्टाइलिश लग रहे है उनके लुक का हर कोई दिवाना हो रहा है और आज भी कहा जा सकता है कि फैशन के मामले में सलमान खान आज भी टॉप पर है.बताते चले कि सलमान खान और कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 इस साल दिसंबर के महीने में रिलीज हो सकती है. इस मूवी में इमरान हाशमी विलेन का रोल निभाने वाले हैं. साथ ही शाहरुख खान टाइगर 3 में कैमियो भी करेंगे.

BB OTT2: उर्फी जावेद को नहीं पसंद है ये कंटेस्टेंट, कहा – गंद मचाया हुआ है

इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 लोगों कके बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है शो में हर दिन कुछ नया टिव्सट देखने को मिल रहा है. शो जल्द ही फीनाले वीक की तरफ जा रहा है ऐसे में बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की कंटेस्टेंट रह चुकी उर्फी जावेद ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे बता रही है कि उन्हे कौन पसंद है और किसे घर से बाहर हो जाना चाहिए है कौन है उनके तीन फेवरेट कंटेस्टेंट. इसी बीच उर्फी जावेद जंया शंकर पर काफी भड़कती हुई नजर आई और उनके लिए कुछ अपशब्द बोलती दिखीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

आपको बता दें, कि उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो इऩ दिनों चर्चा का विषय बन गया है इस वीडियो में उर्फी कहती हुई नजर आ रही है कि मुझे पता है कि आप बिग बॉस ओटीटी 2 देख रहे होंगे और इस वीकेंड के वार को देखने के बाद मामला और गर्म हो गया है. यार अब जिया शंकर को बाहर आ जाना चाहिए. कितना गंद मचा रखा है. मुझे उसकी शक्ल और अकल बिलकुल पसंद नहीं है. यार वो अच्छी नहीं है बाकी लोगों को उसे धक्के मारकर निकाल देना चाहिए. क्योकि वो ऐसी ही आई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

कौन है उर्फी की फेवरेट कंटेस्टेंट

उर्फी ने आगे अपनी वीडियो में बताया कि उन्हे कौन से कंटेस्टेंट पसंद है उन्होने कहा कि अब मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद है वो बिहार की रानी मनीषा रानी. वह जो भी बोलती है बिंदास बोलती है. दूसरे है फुकरा इंसान जिन्होने पूजा भट्ट जैसी बड़ी डायरेक्टर तक को सुना दिया और जो ऐसा कर सकता है वो कुछ भी कर सकता है. इसके बाद मैं बेबिका ध्रुवे को चुनती हूं. वह जितने फंकी कपडे पहनती है नका बिहेवियर उतना ही फंकी है. तो देखते है कि कौन होगा जनता का फेवरेट.

कब होगा फिनाले

उर्फी ने अपनी वीडियो में बताया कि बिग बॉस को फिनाले कब होने जा रहा है उन्होने कहा कि आपको क्या लगता है कौन होगा बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर? मेरे बेस्ट तीन कंटेस्टेंट है मनीषा रानी, फुकरा इंसान और बेबिका ध्रुवे.14 अगस्त को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले देखने का इंतजार रहेगा. बता दें, कि उर्फी बिग बॉस ओटीटी2 के पहले सीजन में नजर आई थी हालांकि ज्यादा दिन वो शो में टिक नहीं पाई थी.

 

BB OTT2: आधी रात को मनीषा रानी ने किया कुछ ऐसा, भागते नजर आए एल्विश यादव

बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों काफी मजेदार चल रहा है शो में हर दिन कुछ एंटरटेनिंग देखने को मिल रहा है वही, शो में मनीषा रानी, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान मस्ती करते नजर आते है तीनों की कमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है. तीनों अक्सर शो में मस्ती करते हुए देखे जाते है वही, मनीषा रानी एल्विश के साथ हमेशी फ्लर्ट करती हुई नजर आती है हाल ही में, मनीषा ने देर रात एल्विश को परेशान किया उनके साथ फ्लर्ट करती हुई दिखाई दी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

आपको बता दें, कि घर की लाइट बंद हो जाने के बाद एल्विश अपने बेड की तरफ सोने चले जाते है वही, मनीषा रानी उनके पीछे-पीछे जाती है और उनके बेड के पास जाकर कहती है कि देखिए मनचले जी आज तो हम तभी सोने जाएंगे जब आप हमे हग देंगे. इसके बाद एल्विश हाथ जोड़कर कहते है कि मेरी मां मुझे छोड़ दे, मैं कोई हग नहीं देने वाला. तो मनीषा कहती है कि नहीं आपको हग देनी ही होगी और अगर आप सो गए तो हम आपके साइड में आकर सो जाएंगे.मनीषा बार -बार एल्विश के पास आती है और एल्विश भागने लगते है कभी एल्विश बेड के ऊपर चढ़ते है तो कभी हाथ जोड़कर मनीषा को जाने के लिए कहते है.

मनीषा करती है डिमांड

इसके बाद मनीषा कहती है कि सो जाओ आप अब हम आपको परेशान नहीं करेंगे. इसके बाद मनीषा एल्विश को फ्लाइंग किस करती है और कहती है कि फ्लाइंग किस दे दो.रियल लाइफ में तो आपसे किस की उम्मीद नहीं है फिर एल्विश मुठ्ठी बंद करके फ्लाइंग किस देते है ये सब देखना बेहद ही फनी रहा था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

मनीषा रानी एल्विश को लेकर अपनी बातें क्लीयर करती है और कहती है कि हम आपके साथ बस मस्ती करते है हमे ऐसा करना अच्छा लगता है. मुझे गलत मत समझिए. मैं सिर्फ फ्लर्टिंग करती हूं.मुझे पता है कि आप किसी को बहुत चाहते है लेकिन आपकी लाइफ में वह होती नहीं तो भी मैं सीरियसली लव नहीं करती. क्योकि ऐसे किसी को कुछ दिनों में हम दिल नहीं दे सकते है पहले किसी को जानेंगे फिर प्यार करेंगे. लेकिन हम आपके साथ फ्लर्ट करना बंद नहीं करेंगे, हम आखिर तक ऐसे ही करते रहेंगे.

BB OTT2: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, एल्विश यादव को लेकर कही ये बात

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) के बारें में तो आपने सुना ही होगा, अब खबर वायरल हो रही है कि जल्द ही ध्रुव राठी बिग बॉस में नजर आएंगे लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है ये खुद ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर बताई है अपना एक वीडियो बना कर उन्होने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है साथ ही सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी2 (Bigg Boss OTT 2)  की जमकर धज्जियां उड़ाई है और एल्विश यादव को लेकर कुछ बातें भी कही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhruv Rathee (@dhruvrathee)

आपको बता दें, कि ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किए इस वीडियो में बताया कि किसी भी मीडिया संस्थान से उनसे इस बात की पुष्टि नहीं की कि वह ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में जा भी रहे हैं या नहीं. ध्रुव राठी ने कहा, “अभी तक ना तो मुझसे किसी ने पूछा बिग बॉस में इस सीजन में जाने के लिए और ना ही मैंने किसी को बोला कि मुझे बिग बॉस में जाना है. इससे हमारे भारतीय मीडिया का स्टैंडर्ड पता चलता है, वह बिना सिर- पैर के कुछ भी चीजें छाप देते हैं.” वहीं ध्रुव राठी ने यह भी कहा कि अगर बिग बॉस के लिए मुझे लाखों- करोड़ों रुपये भी ऑफर किए जाए तो भी मैं ऐसे बकवास शो में जिंदगी में कभी नहीं जाऊंगा. ध्रुव राठी ने कहा, “मेरी राय में यह बहुत चीप तरीका है पैसा और फेम कमाने का, जिससे समाज पर बहुत बुरा असर पड़ता है.

बताते चले कि ध्रुव राठी ने अपना निशाना एल्विश यादव को बनाया है जिसपर उन्होने वीडियो में बताया है कि “एक समय पर ये लड़का, जिसका नाम सिद्धार्थ यादव है, इसने एक यूट्यूब वीडियो बनाया था, जिसमें इसने कहा था कि हमारे देश में कितने वेले लोग हैं कि वो सलमान खान की फिल्में देखते हैं, जिनका कोई सिर- पैर नहीं होता. बात कहीं ना कहीं ठीक भी कही थी. लेकिन आज यह खुद बिग बॉस के घर में खड़ा है. लेकिन सच बात यह है कि बिग बॉस इस टाइप के लोगों के लिए सबसे फिट जगह है. ऐसे ही लोग डिसर्व करते हैं बिग बॉस में जाना और इन्हें जीतना भी. मुझे यकीन है कि यह इस शो को जीत भी सकता है क्योंकि कुछ खास क्वालिटी हैं, जो इस शो के कॉन्सेप्ट में चाहिए होती हैं और इसी के बेसिस पर यह शो चलता है.”

BB OTT2: फलक नाज हुई घर से बेघर, जिया पड़ी अभिषेक के पीछे?

इन दिनों बिग बॉस में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है जहां एक तरफ दर्शकों को वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार रहता है वही, इस वीकेंड सलमान खान ने काफी कंटेस्टेंट को फटकार लगाई है.कई घरवालों को नकाब की दुकान बताया है. वही, शो में जिया, अभिषेक के पास आती नजर आ रही है.

आपको बता दें, कि सलमान खान ने वीकेंड के वार में मनीषा रानी को जमकर फटकार लगाई.उन्हे डबल फेस बताया.वही जिया शंकर को भी खूब लताड़ा.साथ ही जद हदीद को भी सलमान खान ने खरी-खोटी सुनाई.सलमान खान ने पहली शुरुआत ग्रुप्स से की. यहां सलमान खान ने कहा कि अभिषेक मल्हान, मनीषा, एल्विश और आशिका का एक ग्रुप बन चुका है. मगर दूसरा जो पांच लोगों का ग्रुप है वो तो आपस में ही एक दूसरे में पत्ता काट रहा है.

सलमान खान ने वीकेंड के वार पर पहले जद हदीद को समझाया. जद को सलमान ने कहा कि वह हमेशा लोगों की पीठ के पीछे बात करते हैं. जद हदीद को सलमान खान ने टास्क वाली बात पर भी टोका. उन्होंने कहा कि जब मिट्टी वाला कैप्टेंसी टास्क हो रहा था तो अभिषेक मल्हान उनका बिगाड़ रहे थे और ऐसे में वह बार बार कह रहे थे कि उनका हो गया। उन्हें नहीं खेलना है. वही, दूसरी तरफ सलमान खान ने ग्रुप वाली बात के बीच फलक और अविनाश के रिश्ते पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि ये फीलिंग सच्ची दिख रही है. मगर फलक बीच बीच में कंफ्यूज करने वाली बात कहती है.

कौन हुआ घर से बेघर

जद हदीद, अविनाश सचदेव और फलक नाज में से कौन घर से जाने के लिए डिजर्व करता है? घरवालों ने फलक नाज का नाम चुना, जो घर में सबसे कम एक्टिव हैं. ऐसे में अविनाश की आंखें भी नम हो गई. इसी के साथ फलक नाज घर से बेघर हो गईं.

BB OTT 2: इमोशनल हुए जद हदीद, जानें क्यों किया शो छोड़ने का किया फैसला

सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों हिट चल रहा है शो में कभी रोमांटिक ट्रेक देखने को मिल रहा है तो कभी इमोश्नल, इन दिनों कुछ ऐसा हुआ जब जद हदीद इमोश्नल होते हुए दिखाई दिए. दरअसल, जद हदीद बेबिका धुर्वे से परेशान होकर घऱ छोड़ने की बात करने लगे और अपना समान भी पैक कर लिया.

आपको बता दें, कि बिग बॉस में कई बार ऐसा देखने को मिला है कि शो में रहते-रहते वो इतना परेशान हो जाते है कि वो शो छोड़ने की बात करते है ऐसा ही कुछ इन दिनों जद हदीद के साथ हो रहा है उन्हे बेबिका धुर्वे टारगेट करने लगी है उनकी नीजी जिंदगी को लेकर भी वह घर वालो से बात करने लगी है इतना ही नहीं, उन्होने जद हदीद की तलाक की बाते भी घर में की है जिससे परेशान होकर जद हदीद भावुक हो गए और शो छोड़ने का फैसला कर बैठे है. उन्होने अपना समान तक पैक कर लिया है. उन्होंने कहा, “मैं दर्शकों से माफी मांगता हूं. सलमान खान से और बाकी सब से भी माफी मांगता हूं. मैं इस शो को छोड़ना चाहता हूं, क्योंकि यह शो मेरे लिए बिल्कुल नहीं बना है.”

बताते चले कि जद हदीद की ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपना सामान पैक करते दिखाई दिये. बता दें कि जड हदीद और बेबिका धुर्वे की लड़ाई जिया शंकर के कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुई थी. उसके बाद से ही बेबिका ने जेड को अपना निशाना बनाया हुआ है. उन्होंने न केवल पूजा भट्ट और सायरस ब्रोचा से जद हदीद के तलाक पर चर्चा की.बल्कि उनके और अभिषेक मलहान के लिए खाना बनाने से भी साफ इंकार कर दिया. यहां तक कि कैप्टन जिया शंकर के टोकने पर भी बेबिका धुर्वे ने एक नहीं सुनी. हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बेबिका धुर्वे और जद हदीद की इस बात पर बिग बॉस और सलमान खान क्या फैसला करते हैं.

BB OTT 2: अब्दू को जबरन KISS करने पर ट्रोल हुई मनीषा रानी, उर्फी ने भी लगाई फटकार

इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 हर जगह छाया हुआ है दर्शकों को शो काफी पसंद आ रहा है वही, शो में हर दिन कुछ नया और हटकर देखने को मिल रहा है जिस वजह से दर्शक शो पर नजर गड़ाए रहते है. शो में इस हफ्ते कुछ ज्यादा ही हंगामा देखने को मिला है शो में एक तरफ मनीषा रानी छाई हुई है तो दूसरी तरफ जद हदीद और अकांक्षा पुरी का किसिंग सीन इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है लेकिन ऐसा ही कुछ मनीषा रानी ने अब्दू रोजिक के साथ करती नजर आई है. जिसे देख एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने पोस्ट करके उन्हे फटकार लगाई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

आपको बता दें, कि अकांक्षा पुरी और जद हदीद ने सभी के सामने एक-दूसरे को किस किया था, जिसके बाद दोनों को अपनी इस हरकत के लिए ट्रोल होना पड़ा था, इसके बाद सलमान खान ने भी दोनों खब फटकार लगाई थी. अब इसके बाद मनीषा रानी कुछ ऐसा करती नजर आई है जिन्हे उनकी हरकत के लिए एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने भी फटकारा है. जी हां, मनीषा रानी ने अब्दू को जबरन किस किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इस वीडियो के लिए मनीषा को ट्रोल भी होना पड़ा है साथ ही उर्फी जावेद ने मनीषा रानी के लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है जिसमें उन्होने लिखा है कि ‘यह देखना बहुत असहज था. वह उसे जबरन क्यों किस रही थी? वह बच्चा नहीं है. सीमाओं में रहें लोग’)

abdurozik

बताते चलें कि उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आई थीं. इस दौरान उन्होंने सारी महफिल लूट ली थी. उर्फी जावेद को इसी वजह से बिग बॉस से काफी लगाव है. वो इस सीजन को शुरू से फॉलो कर रही हैं. बीते दिनों उन्होंने फुकरा इंसान को लेकर भी बयान दिया था. हाल ही में इस शो से आकांक्षा पुरी को निकाला गया है. उनसे पहले भी कई सितारे आउट हो चुके हैं. इस लिस्ट में पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरसवानी और आलिया सिद्दीकी का नाम शामिल है. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते बिग बॉस ओटीटी 2 से किसका पत्ता कटता है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें