⚲

Savdhaan India फेम प्रमोद कालेकर की मौत के बाद एफडब्लूआइसीई ने चैनलों को लेकर कही ये बड़ी बात

सीरियल ‘सावधान इंडिया‘ के सहायक कला निर्देशक प्रमोद कालेकर की दुर्घटना में हुई मौत के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआइसीई) ने काफी कड़ा रूख अख्तियार किया है. अब एफडब्लूआइसीई ने तय किया है कि दूसरी बार इस तरह की घटना वर्करों के साथ हुई तो मुआवजा के अलावा निर्माता और चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाएगी.

और जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती,तब तक इस संगठन से जुड़े वर्कर उस निर्माता और चैनल के साथ असहयोग करेंगे.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: वनराज-काव्या का रोमांस देखकर भड़कीं बा, गुस्से में कही ये बात

ज्ञातब्य है कि ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज’ की पहल पर सीरियल ‘‘सावधान इंडिया ‘‘के मृत कला निर्देशक प्रमोद कालेकर के परिजन को निर्माता ने 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है और चैनल ने फेडरेशन के पत्र को गंभीरता से लेते हुए इस सीरियल की शूटिंग 15 दिन के लिए बंद कराते हुए साफ कह दिया था कि जब तक इस मुद्दे को क्लियर नहीं कराया जाता, इस सीरियल की शूटिंग नहीं होगी.निर्माता का पेमेंट रोक दिया था. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआइसीई) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बुधवार दस मार्च को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी.

बुधवार को फेडरेशन के कार्यालय में आयोजित इस प्रेस कांफ्रेंस में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआइसीई) के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे, ट्रेजरार गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव, मुख्य सलाहकार शरद शेलार, अशोक पंडित और गजेंद्र चैहान तथा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे. इस अवसर पर बी एन तिवारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ फिल्म टीवी सीरियलों की शूटिंग से जुड़े मासिक कामगारों के लिए एक माह में चार अवकाश होना जरूरी है. अगर किसी चैनल या निर्माता ने ऐसा नहीं किया, तो उनके खिलाफ शख्त काररवाही की जाएगी. इसके अलावा कोरोना को ध्यान में रखते हुए कामगारों का कोविड इंश्योरेंस और जनरल इंश्योरेंश होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Anita Hassanandani ने ऐसे सेलिब्रेट किया बेटे आरव का फर्स्ट मंथ बर्थडे, देखें Video

निर्माता और चैनल को इस बात पर खास ध्यान देना होगा. साथ ही देखा जाता है कि कई प्रोडक्शन हाउस वर्करों को शूटिंग के दौरान पौष्टिक आहार और शुद्ध पानी तक नहीं देते. सेनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस भी कई सेटों पर नहीं रखा जाता. यह गलत है.’’

वहीं ‘‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआइसीई)’’के महासचिव अशोक दुबे ने कहा,‘‘हमारे पांच लाख वर्कर हैं,जिनका परिवार मिलाकर 20 से 25 लाख लोग हैं. इनको कोरोना काल में केंद्र या राज्य सरकार ने कोई मदद नहीं की.बल्कि राज्य सरकार के कुछ माननीय मंत्रियों और नेताओं ने हमारी जॉच शुरू कर दी. हमारी संस्था गैर राजनीतिक संस्था है, इसलिए हमने रजिस्ट्रार के पास संस्था का पूरा हिसाब- किताब देकर उन्हें संतुष्ट किया.’’

ये भी पढ़ें- रश्मि देसाई का बोल्ड अंदाज देखकर बोले फैंस, Siddharth Shukla को बहुत पसंद आएगी ये फोटो!

‘‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआइसीई)’’ के कोषाध्यक्ष गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव ‘संजू भाई ‘ ने कहा,‘‘आए दिन देखा जाता है कि निर्माता या चैनल निश्चित समय पर वर्करों को पारिश्रमिक राशि नही चुकाते हैं,पर अब सब नही होगा. ’’

इसी अवसर पर मीडिया की मौजूदगी में ‘‘एफडब्लूआइसीई’’के अध्यक्षा बी एन तिवारी ने घोषणा की कि फिल्म और टेलीविजन से जुड़े वर्करों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की अनुमति के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महाराष्ट्र के कर्जत के समीप शेलू में दादा साहेब फाल्के गृह निर्माण योजना की शुरुआत हो रही है, जिसमे फस्ट फेज में दस हजार अस्सी घरों का निर्माण होने जा रहा है. इसका भूमि पूजन शिवरात्रि पर होगा. इस टाउनशिप में अस्पताल,स्कूल तथा अन्य सुविधा भी होगी.इस टाउनशिप में फिल्म और टीवी वर्करों के लिए काफी सस्ते दर पर 465 स्क्वायर फिट के फ्लैट बनाए जाएंगें.

Guddan Tumse Na Ho Paayega फेम एक्ट्रेस Maera Mishra का हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने कही ये बात

जीटीवी का मशहूर सीरियल ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ फेम एक्ट्रेस मायरा मिश्रा अपने ब्रेकअप की खबरों के कारण सुर्खियों में छायी हुई है. मायरा मिश्रा को बीते साल सीरियल ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ (Guddan Tumse Na Ho Paega) में देखा गया था.

उस दौरान ये खबर आई थी कि मायरा ने कन्फर्म किया है कि वह अध्ययन सुमन को डेट कर रही थी. लेकिन अब ये खबर आ रही है कि एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो चुका है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maera Mishra (@maeramishra)

 

रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह अध्ययन से अलग हो चुकी है और वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं.

खबरों के अनुसार, मायरा ने बताया है कि नवम्बर में उन दोनों का ब्रेकअप हुआ. उन्होंने आगे ये भी कहा कि अध्ययन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रेकअप की स्टोरीज लगाता रहता है लेकिन मैं बता दूं कि वो सब मेरे लिए नहीं होती है बल्कि वो उसके नए गाने के लिए होती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maera Mishra (@maeramishra)

 

बता दें कि अध्ययन सुमन डिप्रेशन के भी शिकार हुए हैं. वह फिल्मों में मिल रहे रिजेक्शनंस और पर्सनल जिंदगी में से काफी परेशान हो गए थे और डिप्रेशन में चले गए थे. तो वहीं अध्ययन सुमन के पिता शेखर सुमन, दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maera Mishra (@maeramishra)

 

Anita Hassanandani ने ऐसे सेलिब्रेट किया बेटे आरव का फर्स्ट मंथ बर्थडे, देखें Video

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी इस साल 9 फरवरी को एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं. अनिता हसनंदानी ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में छायी थी. फिलहाल ये कपल अपने बेटे का फर्स्ट मंथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.

अनीता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे आरव का फर्स्ट मंथ बर्थडे मनाती दिख रही हैं. आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस के बेटे की फर्स्ट मंथ बर्थडे पार्टी में वायरल सॉन्ग ‘पॉवरी’ सुनाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें- Neha Kakkar के इस गाने में रुबीना अपने पति अभिनव संग करेंगी रोमांस, इस दिन होगा रिलीज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaravv Reddy (@aaravvreddy)

 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. अनीता हसनंदानी के बेटे की बर्थडे पार्टी में उनके पति रोहित रेड्डी भी नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaravv Reddy (@aaravvreddy)

 

हाल ही में रोहित ने बेटे आरव के साथ एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था ‘सिम्बा, हकुना मटाटा ‘- मुफासा’. बता दें कि अक्टूबर 2020 में अनीता और रोहित ने प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो शेयर करते हुए अनिता की प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी.

ये भी पढ़ें- फिल्म एक्ट्रेस से शादी करेंगे Jasprit Bumrah, जानें कौन हैं ये

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaravv Reddy (@aaravvreddy)

 

रश्मि देसाई का बोल्ड अंदाज देखकर बोले फैंस, Siddharth Shukla को बहुत पसंद आएगी ये फोटो!

छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai)  इन दिनों अपनी ग्‍लैमरस लुक्‍स की वजह से चर्चा में बनी हुई है. आए दिन वह अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. और फैंस को भी बेसब्री से एक्ट्रेस के पोस्ट का इंतजार रहता है.

अब उन्होंने येलो ड्रेस में अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है और फैंस को Women’s Day विश किया है. यह फोटो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है. और एक्ट्रेस की इस फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

 

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह व्हाइट कोट में दिख रही है. डीप नेक कोट में उनकी अदाएं फैंस को बेताब कर रही है. साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर का नेट स्कर्ट पहना हुआ है. फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें- फिल्म एक्ट्रेस से शादी करेंगे Jasprit Bumrah, जानें कौन हैं ये

एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा है कि सिद्धार्थ को बहुत पसंद आएगी ये फोटो. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, हॉट. इससे पहले रश्मि देसाई ने येलो कलर की स्‍ट्रीप्‍ड ड्रेस में अपनी तसवीरें शेयर की थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

 

वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. उन्‍होंने नागिन 4 में भी अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहीं.

ये भी पढ़ें- जब देर रात बीच सड़क पर डांस करने लगी ‘नागिन’ एक्ट्रेस Nia Sharma, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

 

फिल्म एक्ट्रेस से शादी करेंगे Jasprit Bumrah, जानें कौन हैं ये

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इन दिनों सुर्खियों में छाये हुए हैं. खबर यह आ रही है कि  जसप्रीत बुमराह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जी हां, सही सुना आपने.

हालांकि जसप्रीत बुमराह ने अभी तक इन खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन मिली जानकारी के अनुसार वह इसी हफ्ते स्पोर्ट ऐंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) के साथ 7 फेरे लेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

 

ये भी पढ़ें- जब देर रात बीच सड़क पर डांस करने लगी ‘नागिन’ एक्ट्रेस Nia Sharma, देखें Video

दरअसल बीसीसीआई के स्टेटमेंट के अनुसार, जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई से चौथे टेस्ट मैच से पहले छुट्टी मांगी है. बताया जा रहा है कि जसप्रीत ने निजी कारणों के चलते इस छुट्टी की मांग की है. स्टेटमेंट के अनुसार जसप्रीत बुमराह की छुट्टी पास कर दी गई हैं और वो इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे.

खबरों की माने तो जसप्रीत बुमराह ने ये छुट्टियां संजना गणेशन के साथ शादी के लिए ही ली हैं. बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह 14-15 मार्च के बीच संजना गणेशन के साथ गोवा में सात फेरे लेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

 

ये भी पढ़ें- लाल चूड़ा पहने पारस छाबड़ा के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखीं Rubina Dilaik, Viral हुईं Photos

रिपोर्ट के अनुसार दोनों की शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. संजना गणेशन एक जानी-मानी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं. बता दें कि इससे पहले ये भी खबर आई थी कि बुमराह दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन से शादी करने वाले हैं. लेकिन अनुपमा की मां ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात को इनकार कर दिया था.

जब देर रात बीच सड़क पर डांस करने लगी ‘नागिन’ एक्ट्रेस Nia Sharma, देखें Video

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहती हैं. वह बोल्ड अंदाज के लिए सुर्खियों में छायी रहती हैं. आए दिन निया अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

अब निया ने एक वीडियो शेयर किया है जो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें वह रात में बीच सड़क पर अपनी गाड़ी रोक अचानक ही डांस करने लगती हैं. साथ में उनकी एक दोस्त भी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

 

निया शर्मा (Nia Sharma ) का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

ये भी पढ़ें- पारस छाबड़ा संग हाथों में लाल चूड़ा पहनकर नजर आईं Rubina Dilaik, देखें Viral Photos

हाल ही में निया शर्मा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. जिसमें वो बिकिनी पहनकर समंदर किनारे दौड़ लगाती हुई नजर आई थीं. निया शर्मा (Nia Sharma ) का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो निया शर्मा आखिरी बार ‘नागिन 4’ में नजर आईं थी. इसके अलावा निया ने ‘खतरों के खिलाड़ी’  की ट्रॉफी अपने नाम की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक निया जल्द ही वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

 

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 14 फेम Nikki Tamboli की बढ़ी डिमांड, मिले 3 बॉलीवुड फिल्मों की ऑफर

लाल चूड़ा पहने पारस छाबड़ा के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखीं Rubina Dilaik, Viral हुईं Photos

बिग बॉस 14 की विनर रुबिना दिलैक एक बार फिर अपने ग्लैमरस अदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं. जी हां एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल रुबिना दिलैक ने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए फोटोशूट करायी हैं.

इस तस्वीर में एक्ट्रेस लाल रंग का चूड़ा पहने हुए नजर आ रही हैं. रुबिना दिलैक और बिग बॉस 13 फेम एक्टर पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) इस तस्वीर में रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 14 फेम Nikki Tamboli की बढ़ी डिमांड, मिले 3 बॉलीवुड फिल्मों की ऑफर

मिली जानकारी के अनुसार,  दोनों का एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो जल्दी ही रिलीज होने वाला है. उन दोनों को फैंस स्क्रिन पर एक साथ देखने के लिए खूब एक्साइटेड हैं.

सोशल मीडिया पर दोनों के फोटो पर एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘अब तो पावरी होगी तो वहीं कई फैन्स ने लिखा है कि वो इस गाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

आपको बता दें कि पारस छाबड़ा ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे और 14वें सीजन में वह एजाज़ खान की प्रॉक्सी देवोलीना भट्टाचार्जी को सपॉर्ट करने के लिए पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने शेयर किया बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ये खूबसूरत Video

बिग बॉस 14 फेम Nikki Tamboli की बढ़ी डिमांड, मिले 3 बॉलीवुड फिल्मों की ऑफर

बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट निक्की तम्बोली इन दिनों सुर्खियों में छायी हुई है. बिग बॉस हाउस से बाहर निकलने के बाद उनके पास फैंस उनपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. तो वहीं निक्की तम्बोली को एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट भी मिल रहे हैं.

खबर ये आ रही है कि ओटीटी और फिल्मों में निक्की तम्बोली की डिमांड बढ़ चुकी है. इतना ही नहीं निक्की तम्बोली  को लगातार बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का ऑफर भी मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Bodyguard फेम एक्ट्रेस Hazel Keech ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों से तंग आकर सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निक्की तम्बोली को तीन बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का मौका मिला है. इसके अलावा निक्की तम्बोली की टीम कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट पर भी बात कर रही है. तो वहीं निक्की तम्बोली जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ सकती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

 

मिल रही जानकारी के अनुसार निक्की तम्बोली  को तीन बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला है. हालांकि इस खबर को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. बता दें कि निक्की तम्बोली की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी तेजी से बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने शेयर किया बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ये खूबसूरत Video

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के सेट पर इन एक्ट्रेसेज के बीच हुई लड़ाई?

सोनी सब का कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों के  बीच काफी मशहूर है. इस शो में कॉमेडी के साथ-साथ किरदारों के बीच दोस्ती देखने को मिलती है.

इस शो में मशहूर कलाकार दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता और टप्पू सेना के काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलता है. लेकिन खबर ये आ रही थी कि सेट पर इन कलाकारों के बीच लड़ाई हुई. ये खबर सुनकर हर कोई हैरान  था. तो आईए जानते हैं आखिर क्या है सच्चाई.

 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 फेम Kavita Kaushik ने ट्रोलर्स को ऐसे सिखाया सबक, कही ये बड़ी बात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोकुलधाम की महिलाओं के बीच सबकुछ सामान्य नहीं है. इस बारे में एक्ट्रेस सुनैना फौजदार यानि अंजली भाभी ने अपनी चुप्पी तोड़ी हैं. खबर ये आ रही है सुनैना फौजदार ने बताया कि हम एकदूसरे से शॉट खत्म होने के बाद ज्यादा बातें करते हैं.

खबरों के अनुसार उन्होंने आगे ये कहा कि जितना हमें एक-दूसरे से टेक लेते समय बात करने का मौका मिलता है, वो सारी कसर हम ऑफ स्क्रीन पूरी कर लेते हैं. जब भी मैं सेट पर होती हूं, हम जमकर मस्ती करते हैं. हम साथ में खाते हैं और खूब हंसते हैं.हम एक-दूसरे की वीडियो बनाते हैं और खूब तस्वीरें क्लिक करते हैं.

 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना ने बिकनी में शेयर की फोटो तो पति अभिनव ने दिया ये रिएक्शन

बताया जा रहा है कि अंजली भाभी ने ये भी कहा कि मेरी तो सबसे दोस्ती है. मुझे कभी महसूस नहीं हुआ कि किसी के बीच मनमुटाव है.

बता दें कि हाल ही में सुनैना फौजदार इस शो से जुड़ी है शो  में पहले अंजलि भाभी का किरदार नेहा मेहता निभाती थीं.

Bigg Boss 14 फेम Kavita Kaushik ने ट्रोलर्स को ऐसे सिखाया सबक, कही ये बड़ी बात

बिग बौस 14 फेम कविता कौशिक बाद काफी चर्चा में रहीं थीं. क्योंकि शो में एंट्री के बाद उनके और एजाज खान के बीच जमकर लड़ाई हुई. कविता कौशिक को सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया गया है. तो ऐसे में एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा है कि उन्हें बाहर बुलाओ, उन्हें बेनकाब करो. दरअसल एक्ट्रेस को आपत्तिजनक भाषा लिखने वाले ट्रोलर्स को लेकर कविता के एक फैन ने कहा की कविता जी माफ कर दीजिए स्कूल का बच्चा लग रहा है.

ये भी पढ़ें- Nach Baliye 10: गौहर खान पति जैद दरबार संग करेंगी धमाकेदार डांस

तो इसी बात पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया है कि आज मैंने जाने दिया तो कल किसी छोटी बच्ची को गाली देगा, परसों बड़ा होकर अपने आस पास की लड़कियों के लिए खतरा बनेगा. आज नहीं डरा तो कल बड़ी बद्तमीजी करेगा.

कविता ने मुंबई पुलिस को भी अपने ट्विट के जरिए कहा है यह लड़का @PanchalNandita सोशल मीडिया पर अपनी स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहा है, प्लीज कार्रवाई करें! @MumbaiPolice.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 फेम सोनाली फोगाट के इस डांस से नाराज हुए यूजर्स, कहीं आपत्तिजनक बातें

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें