निरहुआ और आम्रपाली की नई भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर लौंच, खतरनाक लुक में दिखेंगे ये विलेन

भोजपुरी सिनेमा में पहली बार बनी बायोपिक फिल्म मुकद्दर का सिकन्दर ट्रेलर लौंच हो गया है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे, समीम खान के साथ सीपी भट्ट विलेन के रूप में खतरनाक लुक में नजर आ रहें है.

भोजपुरी फिल्मों की पहली बायोपिक…
भोजपुरी फिल्मों के इतिहास में बायोपिक के रूप में पहली फिल्म होगी. इस फिल्म का निर्माण कई सुपरहिट फ़िल्में देनें वाले निर्माता वसीम खान ने किया है. भोजपुरी सिनेमा में यह पहली बार होगा जब किसी सत्य घटना को बेहद ही मजबूती के साथ फिल्माया गया है. यह फिल्म उनकी पिछली सभी फिल्मों से काफी अलग और भव्य पैमाने पर बनाई गई है.

ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे ने Tik Tok पर बनाया ये मजेदार Video, फैन्स के उड़े होश

हटकर होगा रोल…

फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे सीपी भट्ट ने बताया की इस फिल्म में उनकी और दिनेशलाल यादव की भूमिका अब तक आई सभी फिल्मों से हटकर है. फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किया गया है. इस बायोपिक में मुख्य किरदार दिनेश लाल यादव व समीम खान निभा रहें हैं जब की आम्रपाली दुबे भी दमदार भूमिका में नजर आएंगी.

फिल्म में जबरदस्त डायलॉग की भरमार…

फिल्म के सभी गाने अच्छे हैं और डायलॉग दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा जाने वाले हैं. जैसे की- ‘यहां की मिट्टी इतनी गरम है कि सरकार ध्यान ना दें तो लोग अपनी सरकार बना लेते हैं.” एक सीन में दिनेश कहते हैं- “आप 10 साल से यहां के मंत्री हैं अभी तक गांव में बिजली नहीं पहुंचा, हम तीन साल से गुंडई कर रहे हैं और गांव के हर घर में अमेरिका का एके-47 पहुंचा दिया.” वहीँ एक दूसरे सीन में एक डायलाग “सरकार बनाने के लिए झंडे कि नहीं जनता की गुलामी करनी पड़ती है. आप हमारे खिलाफ अपना प्रत्याशी मत उतारिएगा नहीं तो आप का झंडा तो बचेगा नहीं बैठ कर झंडा हिलाते रहिएगा” भी दर्शकों को सिनेमाघर में खींचने में कामयाब रहेगा. फिल्म से जुड़े लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं ट्रेलर लांच होने के बाद अब दर्शकों को फिल्म के प्रदर्शित होने का बेसब्री से इंतज़ार है.

ये भी पढ़ें- नए साल में दिखा भोजपुरी क्वीन मोनालिसा का नया अवतार

बता दें कि एस के फिल्म इंटरनेशनल  के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्र ने किया है जब की फिल्म के निर्माता वसीम खान है. फिल्म की कहानी लिखी है संतोष मिश्र ने म्यूजिक दिया है लियाकत अजमेरी नें धुन दिया प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह, सुमित चंद्रवंशी नें. फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, समीम खान सीपी भट्ट विलेन के साथ, पूजा गांगुली, अयाज खान, संजय पाण्डेय, अनीता सहगल, नवीन शर्मा, जे.नीलम, नासीर खान, तृषा खान, गोरी नागोरी, लोटा तिवारी, रमजान शाह, संजीव मिश्रा और नागेश मिश्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहें हैं.

भोजपुरी फिल्म ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ इस दिन होगी रिलीज

भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ 21 मार्च यानि होली पर रिलीज होगी. इस फिल्म में  देश के उन वीरों की कहानी है जो दिनरात एक कर देश की सीमा की रक्षा करते हैं.

इस फिल्म ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ में दिनेशलाल यादव निरहुआ कमांडो की भूमिका में नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यह फिल्म पूरी तरह से व्यवसायिक है और एक लंबे समय के बाद कोई ऐसी फिल्म आ रही है, जिसमें निरहुआ एक नई अभिनेत्री के साथ नजर आएंगे. नीता ढुंगना इस भोजपुरी फिल्म में बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी.

sher e hindustan

इस फिल्म के निर्देशक मनोज नारायण है जबकि फिल्म में दिनेश लाल यादव, आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा और अमृत कुमार मुख्य भूमिका में हैं.

आम्रपाली दुबे का ये वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी सुपरहिट है. हाल ही में ये दोनो कलाकार ‘निरहुआ चलल लंदन’ फिल्म  में नजर आए थे. बौक्स औफिस पर इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पौन्स भी मिला था.

amrpali dubey

आपको बता दें, आम्रपाली दुबे का नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे निरहुआ के गाना पर जमकर अदाएं दिखा रही हैं और इस वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे भरपूर मस्ती करती नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

 

आम्रपाली दुबे  ने इस वीडियो के कैप्सन में लिखा हैः निरहुआ फैन. इस तरह आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपने फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही हैं.

वेब सीरीज में हुई निरहुआ की एंट्री, देखें ये वीडियो

एकता कपूर के वेब सीरीज ‘हीरो वर्दीवाला’ का पहला गाना अल्ट बालाजी ने रिलीज कर दिया है. अल्ट बालाजी द्वारा यह पहला भोजपुरी वेब सीरीज है, जिसका पहला गाना ‘फर्र से चिड़ैयां उड़ जाई’ को रिलीज कर दिया गया है.

nirhuaa and sambhawna

इस गाने में ‘बिग बौस’ फेम संभावना सेठ और जुबलीस्‍टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’  ने जमकर ठुमके लगाए हैं, जिसे दर्शकों का भरपूर रिस्‍पांस मिल रहा है. गाना अल्ट बालाजी के यू-ट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जिसका ट्रेलर 16 जनवरी को रिलीज किया जाना है, लेकिन उससे पहले यह संभावना सेठ और दिनेशलाल यादव निरहुआ अभिनित एक गाने को जारी कर दिया गया है.

इस गाने में संभावना सेठ और निरहुआ की केमेस्‍ट्री देखने लायक है. वेब सीरीज ‘हीरो वर्दीवाला’ के आइटम नंबर ‘फर्र से चिड़ैयां उड़ जाई’ को लेकर दोनों काफी एक्‍साइटेड हैं और उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसे शेयर करते हुए इस वेव सिरीज को देखने की अपील की है. निरहुआ ने लिखा है, ‘इंतजार हुआ खत्म, आ रही है इंडिया की पहली भोजपुरी वेब सीरीज “हीरो वर्दीवाला” सिर्फ अल्ट बालाजी पर.

आपको बता दें, वहीं  संभावना सेठ भी वेब सीरीज ‘हीरो वर्दीवाला’ को लेकर काफी उत्साहित हैं.वे कहती हैं, ‘एकता कपूर के बैनर में काम करना बड़ी बात है. वे सही मायनों में टीवी स्‍क्रीन की क्‍वीन हैं और अब वे अपने बैनर अल्ट बालाजी के जरिए भी डिटिजल वर्ल्‍ड में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें