⚲

क्या कंगना रनौत को मिल रही हैं रेप की धमकियां, देखें ये वीडियो

पंगा क्विन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ये खुलासा किया है कि किसानों के बारे में बोलने के बाद से उन्हें रेप की धमकियां मिल रही है. उन्होंने आगे ये भी बताया कि जान से मारने की भी उन्हें धमकी दी गई है.

ये भी पढ़ें- एक्स मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का हौट अंदाज देखकर फैंस हुए दीवाने

दरअसल कुछ टाइम पहले ही कंगना ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि इन पिछले 10-12 दिनों से मुझे इमोशनल और मेंटल आनलाइन लिंचिंग का सामना करना पड़ रहा हैं. मुझे रेप और जान से मारने की धमकी मिली है,  इसलिए मेरा हक बनता है कि मैं अपने देश से कुछ सवाल करूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के बारे में बात करते हुए हुए कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि पूरा आंदोलन राजनीति से प्रेरित है. आतंकवादियों ने भी इसमें भाग लेना शुरू कर दिया है. मैंने पंजाब में अपनी स्कूल की पढ़ाई की है.

उन्होंने आगे कहा, मैं अच्छी तरह से जानती हूं कि पंजाब के 99 प्रतिशत लोग खालिस्तान नहीं चाहते. वे देश का टुकड़ा नहीं चाहते हैं. वे देश प्रेमी हैं. हाल ही में कंगना रनौत ने बिल्किस बानो दादी को लेकर ट्विट किया था. उन्होंने ये आरोप लगाया था कि शाहीन बाग की ‘अनपढ़ दादी’ बिना किसी जानकारी के प्रदर्शन में जुट गईं. इस तरह से लोगों को मोहरा बना लिया जाता है जिनको कुछ पता नहीं होता है. यह ट्विट काफी वायरल हुआ.

ये भी पढ़ें- हिना खान फिर से कोमोलिका के अवतार में आएंगी नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

इस पर बिल्किस दादी ने  कंगना को जवाब देते हुए कहा, वह भी हमारी बेटी है. हमे नासमझ कह रही है. जब हम बच्चे पैदा करना जानते हैं, उन्हें लिखाना-पढ़ाना जानते हैं तो वैसे ही थोड़ी बैठे हैं. जामिया में, जेएनयू में हमारे बच्चों को मारा तो हमसे बर्दाश्त नहीं हुआ. पुलिस की बर्बरता हमसे देखी नहीं गई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

आपको बता दें कि बिल्किस बानो दादी दो कि एंटी सीएए प्रोटेस्ट के दौरान शाहीन बाग प्रदर्शन में मशहूर चेहरा थीं. इनके बारे में कंगना ने ट्विट किया था.

कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन को लेकर ट्विट किया, लिखा- ‘कब तक रोएगा एक छोटे से अफेयर के लिए’

बौलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में छायी रहती हैं. वह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन से जुड़ा एक ट्विट किया है.

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत से जुड़े एक मामले को मुंबई पुलिस ने साइबर सेल से क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर दिया है. इसी मामले को लेकर कंगना ने ऋतिक को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर  खरी-खोटी सुनाई.

दरअसल साल 2013 -2014 में ऋतिक को 100 से अधिक ई-मेल्स मिले थे. खबरों के मुताबिक ये ई-मेल्स कंगना रनौत ने ऋतिक को भेजे थे. इसी मामले में ऋतिक रोशन ने साल 2017 में कंगना के खिलाफ मुंबई साइबर सेल में कंप्लेन दर्ज करवाई थी. इस पर कंगना ने कहा था कि ये मेल ऋतिक ने उनकी आईडी हैक करके भेजे थे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 : राखी सावंत ने कहा, मैं चीख चीख कर कह रही हूं मेरी शादी हो गई है!

अब इस मामले की जांच क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट करेगी. बता दें कि जैसे यह खबर आई तो कंगना रनौत ने ऋतिक रौशन को लेकर अपना रिएक्शन दिया है.

उन्होंने ट्विटर पर ऋतिक रोशन को खूब सुनाया. कंगना ने ट्विट करते हुए लिखा, उसके रोने-धोने की कहानी फिर शुरू हो गई. हमारे ब्रेकअप और उसके डिवोर्स को कई साल बीत गए. वह अभी तक मूव आन करने से, किसी दूसरी महिला को डेट करने से इनकार करता है.

ये भी पढ़ें- Indian Idol 2020 : इस कंटेस्टेंट की आवाज सुनकर जज भी हो जाएंगे हैरान, देखें विडियो

उन्होंने आगे लिखा, जैसे ही मैं अपने जीवन में थोड़ी सी होप खोजने का साहस जुटाती हूं, ये फिर वही ड्रामे शुरू कर देता है. ऋतिक रोशन, कब तक रोएगा एक छोटे से अफेयर के लिए…’

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें