‘जमाई राजा’ फेम Ravi Dubey ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, सामने आई ये वजह

टीवी एक्टर रवि दुबे इन सुर्खियों में छाए हुए है. वे जमाई राजा’ के दूसरे सीजन के जरिए भी फैंस का दिल जितने में कामयाब रहे. हाल ही में  जमाई 2.0 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनएयर हुआ. इस वेब शो में रवि दुबे और निया शर्मा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आया.

मिली जानकारी के अनुसार रवि दुबे ने घोषणा की है कि वो अब अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर रहे हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को बताया है कि  अगले कुछ दिनों के लिए इंस्टाग्राम डिलीट कर रहा हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

 

ये भी पढ़ें- Holi Special: Nikki Tamboli ने जान कुमार सानू के गालों पर लगाया रंग, कहा ‘तेरी बाहों में मेरा जहान’

बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ समय बिताने चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने ब्रेक लिया है. रिपोर्ट के अनुसार एक्टर पढ़ने के लिए भी टाइम निकालना चाहते हैं क्योंकि उनके पास एक फुल पैक शेड्यूल है. एक्टर ने बैक-टू-बैक अपने प्रोजेक्ट‍्स के लिए शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने ब्रेक भी नहीं लिया. कभी-कभी उन्होंने रात भर भी शूटिंग की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

 

ये भी पढ़ें- Holi Special: वनराज को सबसे पहले रंग लगाने के लिए काव्या चलेगी नयी चाल तो क्या करेगी Anupamaa

आपको बता दें कि रवि दुबे और निया शर्मा की जोड़ी टेलीविजन की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है. हालांकि ये भी खबर आ रही थी कि शो के सेट पर दोनों के बीच अनबन भी हुई थी पर अब उनके बीच सब ठीक है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में कभी नहीं लौटेंगी दया बेन! पढ़ें खबर

सब टीवी का फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों के बीच काफी मशहूर है. घर-घर में इस शो को खूब पसंद किया जाता है. अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है कि दया बेन यानी दिशा वकानी ने शो को अलविदा कह दिया है.

जी हां, सही सुना आपने. इस शो में दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी (Disha Vakani) ने हमेशा के लिए शो को बाय-बाय कह दिया है.

ये भी पढ़ें- Bhabiji Ghar Par Hain की अनिता भाभी ने अपने पति के हेटर्स को लगाई लताड़, कही ये बात

 

दयाबेन के शो छोड़ने की खबर से फैन्स काफी दुखी हैं और इससे आने वाले दिनों में शो की टीआरपी पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

हालांकि दिशा वकानी 2017 में ही शो से मैटरनिटी ब्रेक लिया था लेकिन फैंस को उनके वापसी का बेसब्री से इंतजार था. लेकिन अब बताया जा रहा है कि वह हमेशा के लिए इस शो से ब्रेक ले चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- गुम है किसी के प्यार में: खतरे में आएगी पुलकित की जान तो साई उठाएगी ये कदम

 

एक रिपोर्ट के अनुसार,  मैटरनिटी ब्रेक के बाद दिशा वकानी के साथ मेकर्स की बात चल रही थीं ताकि वह शो में आ जाएं. उनकी एंट्री को लेकर सही टाइम और कहानी भी बुनी जा रही थी. लेकिन अब ये कहा जा रहा है कि दिशा वकानी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला कर लिया है.

ये भी बताया जा रहा है कि 2019 में दिशा वकानी ने शो के लिए एक सीन की भी शूटिंग की थी. और इस सीन में वह अपने परिवार यानी जेठालाल, बेटे और गोकुलधाम के अन्य पड़ोसियों को आश्वासन दे रही थीं कि वह जल्द ही गोकुलधाम वापस आएंगी.

Bhabiji Ghar Par Hain की अनिता भाभी ने अपने पति के हेटर्स को लगाई लताड़, कही ये बात

भाभी जी घर पर है (Bhabiji Ghar Par Hain)  एक्ट्रेस नेहा पेंडसे यानी अनिता भाभी इन दिनों सुर्खियों में छायी हुई हैं. अब उन्होंने अपने पति के हेटर्स को करारा जवाब दिया है.

दरअसल नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) ने 5 जनवरी 2020 को अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल ब्यास से शादी की. और उनके पति तलाकशुदा हैं. यह बात अनिता भाभी के फैंस को बर्दाश्त नहीं हो रही है.  हालांकि दोनों की शादी को एक साल हो गए लेकिन आज भी फैंस नेहा पेंडसे के पति को ट्रोल करते रहते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehha Pendse (@nehhapendse)

 

ऐसे में नेहा पेंडसे ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दी हैं. रिपोर्ट के अनुसार नेहा पेंडसे यानी अनिता भाभी ने अपने पति के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मेरी वजह से लोग मेरे पति को नापसंद करने लगे हैं. लोगों को लगता है कि मैंने इतना बड़ा फैसला कैसे ले लिया, परिवार ने इस शादी के लिए हां कैसे बोल दी.

ये भी पढ़ें- मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता को किस करते हुए शेयर की रोमांटिक Photo तो फैंस ने दिया ये रिएक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehha Pendse (@nehhapendse)

 

उन्होंने आगे कहा लोग इतनी आजादी से अपनी जिंदगी के फैसले नहीं ले पाते. मैं लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मुझे लेकर आज तक कोई विवाद नहीं हुआ है. शादी के बाद से मुझे नेगेटिव पब्लिसिटी मिल रही है. मुझे विवादों में रहने की आदत नहीं है.

इतना ही नहीं अनिता भाभी ने ट्रोलर्स के लिए ये भी कहा, लोगों को लगता है कि किसी फिट अदाकारा का पति मोटा कैसे हो सकता है, मैं ट्रोलर्स से जानना चाहती हूं कि क्या फिटनेस को शादी का मापदंड माना जा सकता है. इंसान फिट होना चाहिए भले ही उन्हें 2 पैसे की अक्ल न हो.

गुम है किसी के प्यार में: खतरे में आएगी पुलकित की जान तो साई उठाएगी ये कदम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehha Pendse (@nehhapendse)

 

मिली जानकारी के अनुसार, नेहा पेंडसे ने कहा, लोगों की सोच घटिया है. ट्रोलिंग के बाद मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मैंने कितना बड़ा कदम उठाया है. शादी की वजह से लोग मुझसे नफरत करने लगे हैं. लोग अपनी सोच में बदलाव ही नहीं लाना चाहते. सब यही सोचते हैं कि तलाकशुदा के साथ शादी कर ली तो समाज क्या सोचेगा. सोसाइटी की वजह से लोग फैसला नहीं ले पाते.

वर्कफ्रंट की बात करे तो नेहा टीवी का मशहूर कॉमेडी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अनिता भाभी का किरदार निभा रही हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: सई और विराट के सामने जल्द खुलेगी भवानी की पोल!

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’  में दर्शकों को धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. इस सिरीयल में भवानी का एक नया रुप देखने को मिला. तो आइए जानते हैं इस सीरीयल के नए ट्विस्ट के बारे में.

दरअसल देवयानी की दिमागी हालत देखकर भवानी ने नई चाल चलने की कोशिश की और वो उसमें सफल होती भी नजर आ रही हैं. जी हां, बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि खुद भवानी, देवयानी और पुलकित की शादी करवाने का वादा करती है.

ये भी पढ़ें- गुम है किसी के प्यार में: खतरे में आएगी पुलकित की जान तो साई उठाएगी ये कदम

 

तो उधर सई इस बात से शॉक्ड हो जाती है और उसे लगता है कि दाल में कुछ तो काला है. भवानी, देवयानी को देखकर परेशान हो जाती है और ऐसे में वह सई के पास जाकर मदद मांगती है.

भवानी का नया रुप देखकर, देवयानी बहुत खुश होती है. तो सई इस बारे में देवयानी को हर एक जानकारी देती है उधर माधुरी के जरिए ही सई को पता चलता है कि पुलकित मिसिंग है और उसका पता नहीं चल पा रहा है.

 

पुलकित की किडनैपिंग के पीछे कहीं ना कहीं भवानी का ही हाथ है. तो उधर भवानी के कारण ही विराट ने सई को भी काफी भला बुरा कहा है.

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी से ‘जेठालाल’ हो गए थे नाराज! पढ़ें खबर

अब इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर विराट को भवानी की करतूतों के बारे में पता चलेगा है तो वह उसका क्या हाल करता है.

गुम है किसी के प्यार में: खतरे में आएगी पुलकित की जान तो साई उठाएगी ये कदम

स्टार प्लस का चर्चित सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है. शो का करेंट ट्रैक दर्शकों का दिल जीत रही है. तो चलिए जानते है सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’  लेटेस्ट एपिसोड में पाखी ने भवानी के साथ मिलकर पुलकित के खिलाफ प्लानिंग की और उसे सबके सामने बुरा बना दिया तो वहीं भवानी और पाखी ये चाहते है कि पुलकित और देवयानी की शादी ना हो पाए, लेकिन सई दोनों की मदद करना चाहती है.

ये भी पढ़ें- जानिए, ट्विटर पर क्यों हुआ ट्रेंड ‘Nikki Tamboli’ औकात में रह!

 

शो में जल्द ही एक महाट्विस्ट होने वाला है जिससे कहानी में एक नया मोड़ आएगा. शो में ये दिखाया जाएगा कि पुलकित की जान खतरे में आ जाएगी और विराट भी इस समय घर पर नहीं है. तो ऐसे में देखना होगा कि सई किस तरह से पुलकित को निनाद और ओमकार के जाल से बचाएगी?

 

इस शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि सई और विराट का रिश्ता एक ऐसे मोड़ पर जा पहुंचा है, जहां पर सिर्फ  गलतफहमियां ही है. ऐसे में अब सई को ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. तो वहीं पाखी और भवानी के जाल में सई ऐसा फंस चुकी है कि अब विराट भी उसकी बात नहीं सुनता है.

ये भी पढ़ें- मैंने शो के लिए बुनियादी फिटनेस प्रशिक्षण लिया: सोनाली सेहगल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी से ‘जेठालाल’ हो गए थे नाराज! पढ़ें खबर

छोटे पर्दे का मशहूर कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों के बीच काफी मशहूर है. इस शो में जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं.

दरअसल जेठालाल और बबीता जी के प्यार भरी नोंक-झोंक फैंस का दिल जीत लेती है. लेकिन आज आपको बताते हैं, दोनों के रियल लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. खबरों के अनुसार, एक फोटो की वजह से जेठालाल ने बबीता जी से बात करनी छोड़ दी थी.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेट पर जेठालाल यानी दिलीप जोशी के कुछ दोस्त उनसे मिलने आए थे. वे मुनमुन दत्ता के भी फैन थे. और वो लोग उनके साथ फोटो क्लिक करवाना चाहते थे.  दिलीप जोशी उनके साथ एक्ट्रेस के पास पहुंचे, लेकिन मुनमुन दत्ता ने  खराब मूड का हवाला देकर फोटो नहीं खिंचवाई.

ये भी पढ़ें- Amrita Rao ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, क्यूटनेस ने जीत फैंस का दिल

 

खबर ये भी आ रही थी कि दिलीप जोशी को मुनमुन दत्ता की ये बात बुरी लग गई. और दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी. हालांकि ये बात कुछ साल पहले की है. बताया जा रहा है कि अब उनके बीच सबकुछ सही है. शो में जेठालाल और बबीता जी की मस्‍ती फैंस को बेहद पसंद आती है.

ये भी पढ़ें- गौहर खान ने तोड़ी कोरोना गाइडलाइंस, दर्ज हुआ FIR

बता दें कि मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी शो ‘हम सब बाराती’ में साथ नजर आए थे. इसके बाद दोनों ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ में साथ दिखाई दे रहे हैं. शो में उन्हें खूब पसन्द किया जाता है. शो में जेठालाल और बबीता जी की फ्लर्टिंग दर्शकों को खूब भाता है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें