⚲

Anupamaa: वनराज देगा अनुपमा का साथ तो 40 लाख के बदले राखी करेगी डिमांड

स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा की कहानी में नया मोड़ देखने को मिल रहा है. अब तक आपने देखा कि अनुपमा लोन चुकाने के लिए एक नयी मुसिबत में फंस जाती है. इसी वजह से शाह परिवार अनुपमा को खूब खरी-खोटी सुनाता है. तो उधर बा ये सोच-सोचकर परेशान हो जाएगी कि आखिर किस तरह से वो लोग 40 लाख का कर्ज उतारेंगे. बा की हालत देखकर वनराज का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा. वह अपना आपा खो बैठेगा और वो अनुपमा को खूब सुनाएगा. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए कहानी के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि काव्या अनुपमा को सुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है. वह उसे भला-बुरा कहती नजर आ रही है. तो वहीं समर और किंजल अनुपमा का साथ दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- South Star राशी खन्ना इस एक्टर के साथ वेब सीरीज में कर रही हैं वापसी

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे देखकर दर्शक हैरान हो जाएंगे. जी हां, शाह परिवार को कर्ज से मुक्त करने के लिए पहली बार अनुपमा, वनराज और राखी एक साथ खड़े होंगे.

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा को घर के कुछ सदस्यों से मदद मिलेगी. खबरों की माने तो शो में दिखाया जाएगा कि वनराज अनुपमा की मदद करने का फैसला लेता है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: सई करेगी विराट से प्यार का इजहार? आएगा ये ट्विस्ट

 

वनराद काव्या से कहता है कि तलाक के बाद भी अनुपमा ने हर मुश्किल घड़ी में उसका साथ निभाया है. और आज जब अनुपमा पर मुसीबत आई है तब वह उसे अकेला नहीं छोड़ सकता है.

 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुपमा राखी से मदद मांगेगी. तो वहीं राखी अनुपमा की मदद करने के लिए एक चाल चलेगी. राखी अनुपमा से एक डील करेगी.  अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा राखी की डील मानेगी?

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: सई करेगी विराट से प्यार का इजहार? आएगा ये ट्विस्ट

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्‍यार में’ में अब तक आपने देखा कि विराट (Neil Bhatt) का ट्रांसफर होने वाला है. जब सई और सम्राट को यह बात पता चलती है तो वो दोनों हैरान हो जाते हैं. उन्हें लगता है कि विराट उन दोनों की वजह से दूर जाना चाहता है. शो के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए कहानी के बारे में.

शो में  दिखाया जा रहा है कि सम्राट अपनी पत्‍नी पत्रलेखा (Aishwarya Sharma) को तलाक देना चाहता है तो उधर विराट का ट्रांसफर हो गया है जिससे वह भी सई से दूर जाने का फैसला करता है.

 

ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक की होने वाली है छुट्टी! पढ़ें खबर

विराट ने खुद ट्रांसफर के लिए रिक्वेस्ट की है. दूसरी तरफ सबके समझाने के बाद सम्राट अपनी पत्‍नी पत्रलेखा से बात करने जाता है. तो वहीं पत्रलेखा उससे  शिकायत करती है.

 

पत्रलेखा सम्राट से कहती है कि उसने उसे सफाई देने और अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया. पत्रलेखा उससे चौहान हाउस रुकने के लिए कहती है लेकिन ये भी कहती है कि अगर वह तलाक देना चाहता है तो वह दे सकता है. पत्रलेखा ये भी कहती है कि अगर उसे तलाक मिला तो वह घर से चली जाएगी और सारे रिश्ते तोड़ देगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SAI♥️VIRAT (@ghkkpm_family)

 

ये भी पढ़ें- फ्रॉड पकड़ने के लिए ‘अनुपमा’ ने बनाया मास्टर प्लान, मिला समर का साथ

तो दूसरी तरफ विराट सई से प्‍यार करता है लेकिन सई को लगता है कि विराट कभी उससे प्यार नहीं कर सकता. लेकिन शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि सई विराट के माथे पर किस करती है. प्रोमो के अनुसार क्‍या सई-विराट के बीच प्‍यार की शुरुआत है? शो में ये भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या सई विराट को दूर जाने से रोक पायेगी?

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक की होने वाली है छुट्टी! पढ़ें खबर

स्टार प्लस का सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ( Yeh rishta kya kehlata hai) में हाल ही में कार्तिक और सीरत की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है. वो दोनों एक हो चुके हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि शो से कार्तिक यानी मोहसिन खान (Mohsin Khan) की छुट्टी होने वाली है.

जी हां, सही सुना आपने. दरअसल शो के मेकर्स कहानी में बड़ा बदलाव करने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहसिन खान जल्द ही सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- फ्रॉड पकड़ने के लिए ‘अनुपमा’ ने बनाया मास्टर प्लान, मिला समर का साथ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

 

रिपोर्ट के अनुसार मोहसिन खान बीते साढ़े पांच साल से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि मोहसिन खान ने शो छोड़ने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को दूर जाने से रोकेगा सम्राट, अब क्या करेगी सई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

 

शो में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है. ऐसे में कार्तिक का किरदार एक उम्रदराज आदमी क हो जाएगा. खबरों के अनुसार मोहसीन यह किरदार नहीं निभाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने छोड़ने का फैसला किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

 

खबरो की माने तो मोहसिन खान और ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है. हालांकि मोहसीन खान ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है.

ये भी पढ़ें- ‘चीकू की मम्मी दूर की’ में बॉलीवुड स्टार्स गोविंदा या मिथुन चक्रवर्ती की होगी एंट्री!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

 

फ्रॉड पकड़ने के लिए ‘अनुपमा’ ने बनाया मास्टर प्लान, मिला समर का साथ

रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडेय स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. अब तक आपने देखा कि शाह परिवार ने ढोलकिया का पर्दाफाश किया और किंजल उसके चंगुल से बचाया. तो उधर अनुपमा फ्रॉड का शिकार हो गई है. दरअसल वह लोन लेना चाहती है और उसने गलत कागजात पर साइन किया है. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा को पैसे नहीं मिले है.  जब यह बात शाह परिवार को पता चलता है तो सब मिलकर अनुपमा को खूब खरी-खोटी सुनाते हैं. हर कोई उसे इस गलती का जिम्मेदार ठहराता है.

ये भी पढ़ें- सामाजिक कुरीति पर कुठाराघाट करने आ रहा है सीरियल ‘‘नथ: जेवर या जंजीर’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

तो वहीं समर और किंजल  अनुपमा के सपोर्ट करते नजर आएंगे. वे अनुपमा के  साथ खड़े  रहेंगे. शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा पूरी तरह टूट जाएगी. बा, काव्या, वनराज, सब उसे ताना मारेंगे. लेकिन किसी भी तरह अनुपमा खुद को संभालेगी. और वह इस फ्रॉड से बचने के लिए कोई तरकीब निकालेगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss Ott: शो में पहुंचे Siddharth Shukla और Shehnaaz Gill, केमेस्ट्री ने लूटी महफिल

 

शो में यह भी दिखाया जाएगा कि अनुपमा इस फ्रॉड से बचने के लिए डिटेक्टिव का काम करेगी.  वह खुद ही मास्टर प्लान बनाएगी. वह ठान लेगी कि किसी भी तरह परिवार को बेघर होने से बचाना है. अब देखना ये होगा कि अनुपमा क्या प्लान बनाती है और कैसे इस फ्रॉड्स को सबक सिखाती है.

 

शो में ये भी देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा के इस मास्टर प्लान में वनराज और काव्या साथ देते हैं या नहीं?

ये भी पढ़ें- Anupamaa: काव्या को मिला बेस्ट खलनायिका का अवार्ड, सोशल मीडिया पर खुशी की जाहिर

 

सामाजिक कुरीति पर कुठाराघाट करने आ रहा है सीरियल ‘‘नथ: जेवर या जंजीर’’

राजस्थान सहित कुछ राज्यों के ग्रामीण अंचल में सदियों से ‘नथ उतराई’प्रथा चलती आ रही है.यह प्रथा हर लड़की व औरत के मान सम्मान पर चोट के साथ ही उनकी आजादी का भी हनन करती है.हम 21वीं सदी में पहुंच गए हैं,मगर यह प्रथा पूरी तरह से बंद नही हुई है.

यह कुप्रथा अभी भी चल रही है.इस कुप्रथा के अनुसार गाॅंव के गरीब परिवार की कुंवारी लड़की को शादी से पहले ठाकुर परिवार के पुरूष के साथ सोना पड़ता था,जिसके एवज में उसे अच्छी खासी रकम मिलती है. यह रकम उस लड़की के गरीब परिवार के लिए मदद के स्वरुप होती है.इसी प्रथा को ‘नथ उतराई’कह जाता है.

tv

नथ यानी कि नथुनी वह जेवर  है, जिसे हर औरत अपनी नाक में पहनती है.इसी पर चोट करने के साथ ही लोगों के बीच जागरूकता लाने के मकसद से ‘‘दंगल ’’टीवी चैनल 23 अगस्त से एक विचारोत्तेजक सीरियल ‘‘नथः जेवर या जंजीर’’का प्रसारण शुरू करने जा रहा है. यह ‘दंगल’टीवी की उसी नीति का हिस्सा है,जिसके चलते उसने दर्शकों को मनोरंजन के साथ नए काॅन्सेप्ट वाले रोचक सीरियल प्रसारित करना शुरू किया है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ की पाखी कई बार हो चुकी हैं रिजेक्ट, पढ़ें खबर

Chahat-Pandey

यह कहानी है एक गांव की जहां अक्सर पैसों की तंगी से मजबूर होकर लोग समाज के ठेकेदारों से कर्ज लेते हैं और बदले में उनके घर की कुंवारी बेटियां ‘नथ उतराई’ कुप्रथा का शिकार बनती हैं. ऐसे ही एक गरीब व मजबूर परिवार की लड़की है महुआ(चाहत पांडेय). जहां उसके पैदा होते ही उसकी जिंदगी का सौदा गांव के आर्थिक व हर तरह से संपन्न ठाकुर परिवार से कर दिया जाता है.

ठाकुर परिवार की मुखिया दुर्गा( प्रतिमा कानन )हैं.बचपन से तेज तर्रार और पढ़ाई में अव्वल नम्बर लाने वाली महुआ को जवानी तक इस ‘नथ उतराई’ के व्यवसाय से अंजान रखा गया.लेकिन अब ‘नथ उतराई ’के लिए ठकुराईन दुर्गा (प्रतिमा कानन)की हवेली जाने जाने के लिए महुआ से कहा जाता है.खुद ठकुराईन दुर्गा,महुआ को लेने आती हैं.यहीं से महुआ का संघर्ष शुरू होता है.अब सवाल है कि क्या महुआ इस प्रथा को तोड़ पाएगी? क्या वह बिना इस प्रथा के शिकार हुए अपने परिवार को बचा पाएगी?

Pratima-Kanan

एकता कपूर निर्मित ‘‘पवित्र बंधन’’ और ‘‘सावधान इंडिया’’जैसे सीरियलों में अभिनय कर चुकी अदाकारा चाहत पांडेय के लिए सीरियल ‘‘नथःजेवर या जंजीर’’ चुनौतीपूर्ण है.वह कहती हैं-‘‘मेरे लिए इस सीरियल का किरदार सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण है.मेरी राय मेें नथ उतराई ऐसी कुप्रथा है,जिसका इस आधुनिक समाज में अस्तितव कंलक है.यह औरत की स्वतंत्रता पर प्रहार करती है.’’

जबकि प्रतिमा कानन ने कहा-‘‘सच कहॅूं तो मुझे नही पता था कि अभी भी हमारे देश में औरतों के साथ गुलामों से भी बदतर ढंग से व्यवहार किया जाता है.मैं तो इस तरह की कुप्रथा को जड़ से नष्ट करने के पक्ष में हॅूं.’’

ये भी पढ़ें- ‘थपकी प्यार की’ फेम Sheena Bajaj ने इस खास मौके पर मेहंदी में लिखा रोहित का नाम, देखें Photos

भारतीय महिला की एक दिल दहला देने वाली समस्या को उजागर करने वाला सीरियल ‘‘नथः जेवर या जंजीर’का प्रसारण ‘दंगल टीवी’ पर 23 अगस्त से हर सोमवार से शनिवार रात दस बजे होगा.इस सीरियल में प्रतिमा कनन,रवि गोसाईं,पियोमरी मेहता,अर्जित तनेजा, अनुराग शर्मा,अंजना सिंह,आँचल टंकवाल,राधिका छाबड़ा,चाहत पांडेय, वैभवी कपूर व रिया भट्टाचार्जी की अहम भूमिकाएं हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को दूर जाने से रोकेगा सम्राट, अब क्या करेगी सई

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्‍यार में’ अब तक आपने देखा कि सई के कारण सम्राट चौहान हाउस वापस आया है. सम्राट पूरे परिवार के सामने पाखी और विराट को एक्सपोज कर रहा है. वह विराट पर धोखा देने का आरोप लगा रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है.  आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट का ट्रांसफर नागपूर से दूर हो जाएगा. और ऐसे समय में विराट का ट्रांसफर हो रहा है जब सम्राट ने उस पर धोखा देने और सच छिपाने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Special: ‘सई’ से लेकर ‘इमली’ तक, सबके पास होनी चाहिए ऐसी 5 बहनें

 

तो दूसरी तरफ सम्राट और सई को विराट के ट्रांसफर की बात खटकेगी. घरवाले पाखी को समझाते हैं कि वह विराट को भूल जाये और इस बात को एक्सेप्ट कर ले कि विराट अपनी जिंदगी में आगे बढ़े चुका है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: सम्राट को चौहान हाउस में रुकने के लिए मनाएगी सई तो क्या करेगी पाखी

 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि विराट खुद सई को अपने ट्रांसफर के बारे में बताएगा और कहेगा कि उसे दो दिन में निकलना है. तो उधर सम्राट सई से कहेगा कि विराट इसलिए दूर जा रहा है कि ताकि उसे सम्राट का सामना ना करना पड़े. सई को लगेगा कि कहीं विराट उसके कारण तो दूर तो नहीं जा रहा.

 

शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि एक साल बाद सम्राट घर वापस आया है. उसने आते ही घरवालों को पत्रलेखा और विराट के अफेयर के बारे में बताया. सम्राट ने ये भी कहा कि वह पाखी को तलाक देने के लिए आया है.

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: सम्राट को चौहान हाउस में रुकने के लिए मनाएगी सई तो क्या करेगी पाखी

स्‍टार प्‍लस का सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में अब तक आपने देखा कि सम्राट चौहान हाउस वापस आ गया है. उसने पूरे परिवार के सामने बताया कि वह शादी के अगले दिन घर से क्यों चला गया था. सम्राट ने कहा कि विराट ने उसे धोखा दिया, उससे सच छिपाया. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए कहानी के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है सम्राट घरवालों के सामने विराट और पाखी के रिश्ते को लेकर सवाल कर रहा है. वह कह रहा है कि विराट ने ये भी नहीं बताया कि जिससे उसके भाई की शादी हो रही है, वह उससे प्‍यार करता है. पाखी ने सम्राट से शादी की लेकिन प्‍यार विराट से करती रही.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ की पाखी कई बार हो चुकी हैं रिजेक्ट, पढ़ें खबर

 

इस सच को जानकर चौहान परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. सम्राट कहेगा कि वह सिर्फ सई की वजह से घर वापस आया है. इतना ही नहीं, सम्राट ये भी कहेगा कि वह पाखी को तलाक देकर चला जाएगा. वह चौहान हाउस में नहीं रहेगा. तो उधर पत्रलेखा को ये समझ नहीं आ रहा है कि अब वो क्‍या करेगी.

ये भी पढ़ें- ‘चीकू की मम्मी दूर की’ में बॉलीवुड स्टार्स गोविंदा या मिथुन चक्रवर्ती की होगी एंट्री!

 

सई पूरी कोशिश करेगी कि सम्राट चौहान हाउस में रहने को तैयार हो जाए. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि सई सम्राट को बताएगी कि उसकी और विराट की शादी समझौते की शादी है और उन दोनों के बीच कोई रिश्‍ता नहीं है.

 

सम्राट भी विराट के दिल का हाल समझ जाएगा. वह कहेगा कि क्‍या उन दोनों के बीच कोई ऐसी बात नहीं जिसे प्‍यार कहा जा सके? तो सई कहेगी कि नहीं, ऐसा कुछ नहीं है. सम्राट कहेगा कि कुछ बातें नजरें नहीं कहती लेकिन दिल कह देता है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा ने ‘बाजरे दा सिट्टा’ पर किया धमाल, देखें वायरल Video

‘अनुपमा’ की पाखी कई बार हो चुकी हैं रिजेक्ट, पढ़ें खबर

रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’  इन दिनों दर्शकों का फेवरेट शो बन चुका है. शो में हर रिश्ते को काफी खूबसूरती से दिखाया जाता है, चाहे वह मां-बेटी का रिश्ता हो या पिता-बेटे का. हाल ही में शो का ट्रैक मां-बेटी के रिश्ते पर दिखाया गया. शो में दिखाया गया पाखी पूरी तरह अनुपमा के खिलाफ हो जाती है. लेकिन अनुपमा पाखी का सपोर्ट करती है. शो में अनुपमा की बेटी का किरदार पाखी यानी मुस्कान बामने निभा रही हैं.

पाखी यानी मुस्कान बामने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं. बता दें कि पाखी मात्र 21 साल की है और वह काफी कम उम्र में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही हैं. वह अपने किरदार के नाम से ही फैंस के बीच पॉपुलर हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss Ott: अक्षरा सिंह ने उड़ाया शमिता शेट्टी का मजाक, कहा ‘मां की उम्र की है और तमीज नहीं है’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Muskan Bamne (@muskanbamne)

 

हाल ही में पाखी ने अपने स्ट्रगल के बारे में बताया है. उन्होंने बताया है कि क्यों उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. रिपोर्ट के अनुसार पाखी ने बताया कि वह बहुत मोटी थीं. इसलिए वह कई बार रिजेक्ट हुई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Muskan Bamne (@muskanbamne)

 

एक्ट्रेस ने आगे कहा,  जब मैं मोटी थी तब मैंने कई रिजेक्शन झेले. लोग कहते थे कि ये बहुत मोटी है, इसको रिजेक्ट कर दो. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि मुश्किल वक्त में भी उनकी  फैमिली साथ रही. पाखी ने बताया कि वजन घटाना एक लंबी प्रक्रिया है. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि मेरे लिए वजन घटाना आसान नहीं रहा था, मुझे काफी टाइम लगा.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: काव्या को मिला बेस्ट खलनायिका का अवार्ड, सोशल मीडिया पर खुशी की जाहिर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Muskan Bamne (@muskanbamne)

 

‘अनुपमा’  सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड की बात में शाह परिवार ने किंजल का बॉस ढोलकिया को एक्सपोज किया है. दरअसल किंजल ढोलकिया से सच उगलवाने के लिए लाइव पर है, ऐसे में ढोलकिया किंजल से वन नाइट स्टैंड की बात कर रहा है. तभी वहां पर पूरा शाह परिवार भी आ जाएगा. एक-एक करके सभी लोग ढोलकिया को कोसेंगे. ढोलकिया का सच पूरी दुनिया के सामने आ जाएगा. गुस्से में अनुपमा उसे जोरदार तमाचा भी रसीद करेगी.

Bigg Boss Ott: अक्षरा सिंह ने उड़ाया शमिता शेट्टी का मजाक, कहा ‘मां की उम्र की है और तमीज नहीं है’

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss Ott)  में कंटेस्टेंट के बीच खूब हंगामा देखने को मिल रहा है. शो को दो हफ्ते पूरे होने वाला है. कंटेस्टेंट के बीच हर छोटी-सी छोटी बात पर जमकर बहस हो रही है. खासकर शामिता शेट्टी और अक्षरा सिंह के बीच लड़ाई बढ़ती जा रही है.

शो में पहले दिन से ही दोनों के बीच खटास पैदा हो गई थी. उस दिन से लेकर आज दोनों में खूब लड़ाइयां होती है. शो में दिखाया गया कि अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने शमिता शेट्टी की उम्र का मजाक उड़ाया. फिर से उन्होंने शामिता को उम्र को लेकर कमेंट किया है.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: काव्या को मिला बेस्ट खलनायिका का अवार्ड, सोशल मीडिया पर खुशी की जाहिर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voot (@voot)

दरअसल घर की कैप्टन शमिता शेट्टी हैं. ऐसे में कीचन की ड्यूटी को लेकर दोनों में लड़ाई हुई. अक्षरा किचन में खाना बना रही थीं और उन्होंने शमिता से पूछा कि नमक कहां पर है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voot (@voot)

 

शमिता ने अक्षरा से बदतमीजी की. इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई. दोनों की लड़ाई देखकर सारे घरवाले एक ही जगह पर इकट्ठा हो गए. इस दौरान प्रतीक सेहजपाल ने अक्षरा सिंह का साथ दिया. तो वहीं राकेश बापस शमिता शेट्टी के कनेक्शन वहां पर आए और उन्होंने मामले को सुलझाने कोशिश की. शमिता ने कहा कि अक्षरा लोगों से सिम्पेथी गेन करना चाहती है.

ये भी पढ़ें- Anupamaa की बहू किंजल असल जिंदगी में हैं बेहद हॉट, Photos देख फैंस हुए दीवाने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voot (@voot)

 

इसी बीच अक्षरा सिंह ने उनकी उम्र का फिर से मजाक बनाया. उन्होंने कहा कि मां की उम्र की है और इतनी तमीज नहीं है किसी से कैसे बात करना है. इस हफ्ते उर्फी जावेद घर से बेघर हुए. उर्फी ने जीशान खान और दिव्या अग्रवाल को खूब खरी-खोटी सुनाई है. इस हफ्ते ये देखना दिलचस्प होगाल कि बिग बॉस हाउस से कौन-कौन बाहर जाएगा?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voot (@voot)

 

Anupamaa: काव्या को मिला बेस्ट खलनायिका का अवार्ड, सोशल मीडिया पर खुशी की जाहिर

मदालशा शर्मा, सुधांशु पांडेय और रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल   ‘अनुपमा’ (Anupamaa)  टीआरपी चार्ट में टॉप पर कब्जा जमाए हुए है. इस शो का हर कैरेक्टर पॉपुलर है. शो का हर कालाकर को दर्शक खूब पसंद करते हैं. इस शो में अनुपमा के साथ-साथ लोग काव्या के भी किरदार को पसंद करते हैं. इसी बीच काव्या यानी मदालशा शर्मा को  को एक अवॉर्ड से नवाजा गया है. आइए बताते हैं काव्या को किस अवॉर्ड से नवाजा गया है.

हाल ही में मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. इस फोटो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस एक अवॉर्ड पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- ‘चीकू की मम्मी दूर की’ में बॉलीवुड स्टार्स गोविंदा या मिथुन चक्रवर्ती की होगी एंट्री!

 

काव्या यानी मदालसा  शर्मा ने  फोटो को शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें बेस्ट खलनायिका का खिताब मिला है. यह अवॉर्ड इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स द्वारा दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के सेट पर खूब चिल्लाई पाखी, मेकअप रूम में हुआ बुरा हाल

 

‘अनुपमा’ में मदालशा शर्मा निगेटिव रोल में नजर आ रही हैं. वह काव्या का किरदार निभा रही हैं. शो में दिखाया जा रहा है कि काव्या को फिर से उसी कंपनी से जॉब का ऑफर आया है. ढोलकियी ने किंजल की जगह काव्या को ऑफर किया है. काव्या काफी खुश है और उसने जॉब एक्सेप्ट कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Imlie की पल्लवी ने रातों-रात छोड़ा शो, पढ़ें खबर

 

काव्या पूरे परिवार को बताएगी कि ढोलकिया ने किंजल को नौकरी से हटा दिया है और उसकी जगह पर उसे हायर किया है. तो उधर किंजल को ये डर सताएगा कि कहीं ढोलकिया काव्या को सारी बात ना बता दें. शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा  ढोलकिया को कैसे सबक सीखाती है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें