⚲

Imlie: आदित्य-इमली को दूर करने के लिए मालिनी रचेगी साजिश, क्या खाने में मिलाएगी जहर?

स्‍टार प्‍लस का सीरियल इमली की कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. कहानी में लव ट्रैंगल का ट्रैक दिखाया जा रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि मालिनी-इमली आदित्य को पाने के लिए एक-दूसरे को चैलेंज करती नजर आ रही हैं तो वहीं आदित्य की मां अपर्णा भी मालिनी का साथ दे रही है. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. तो आइए बताते हैं कहानी के नए ट्विस्ट एंड टर्न के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि इमली को पता चल गाया है कि मालिनी आदित्‍य को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. तो जन्माष्टमी पर  अपर्णा की मदद से मालिनी आदित्य के साथ स्टेज पर डांस करने लगती है. तो उधर इमली को जब पता चलता है कि मालिनी आदित्य के साथ है. वह किसी भी तरह किचन के काम को छोड़कर स्टेज पर पहुंचती है. इस दौरान उसके पैर में चोट भी लगती है. लेकिन इमली स्टेज पर पहुंचकर आदित्य के साथ डांस करती है.

ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने शेयर कीं #Sidnaaz की ये फोटो, फैंस हुए इमोशनल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya (@adilie_is_emotion)

 

इमली को देखकर मालिनी गुस्से से लाल हो जाती है. तो वहीं आदित्य इमली से पूछता है कि ये चोट कैसे लगी है तो वह कहती है कि आप मानेंगे नहीं अगर हम सच बताएंगे तो. इसके बाद आदित्‍य मालिनी और इमली से कहता है कि वो ऐसा काम करने वाला है जिससे सारी मुश्किल आसान हो जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya (@adilie_is_emotion)

 

तभी मालिनी वहां आ जाती है. आदित्य कहता है कि मैं तलाक की कार्रवाई जल्‍द ही पूरा करने वाला हूं. आदित्‍य की ये बात सुनकर मालिनी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. इसके बाद वह इमली से कहती है कि तुम्हें क्या लगता है, तुमने आदित्य को जीत लिया?

ये भी पढ़ें- अनुपमा-अनुज की जोड़ी को लेकर ‘रूपाली गांगुली ने शेयर किया ये पोस्ट, पढ़ें खबर

 

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मालिनी बड़ा दांव खेलने वाली है. वह इमली के द्वारा बनाए गए खाने में कुछ मिलाएगी और शीशी डस्‍टबिन में फेंक देगी. तभी इमली देख लेगी और पूछेगी कि उस शीशी में क्‍या था? शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि मालिनी ने खाने में क्या मिलाया है, क्या आदित्य को मालिनी की सच्चाई पता चलेगी?

अनुपमा-अनुज की जोड़ी को लेकर ‘रूपाली गांगुली ने शेयर किया ये पोस्ट, पढ़ें खबर

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) लगातार टीआरपी चार्ट में टॉप पर शामिल है. हाल ही में शो में गौरव खन्ना (अनुज कपाड़िया) की एंट्री हुई है. जिससे कहानी एक नई मोड़ ले रही है. अनुज कपाड़िया की एंट्री के बाद कयास लगाया जा रहा है कि मेकर्स कहानी में नया ट्विस्ट लाने वाले हैं. बताया जा रहा है कि शो के आने वाले एपिसोड में अनुज- अनुपमा की शादी होगी लेकिन ये तो शो के अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा कि अनुपमा की जिंदगी में क्या बदलाव आएगा.

अनुज-अनुपमा की केमिस्ट्री को फैंस कर रहे हैं पसंद

शो में अनुज कपाड़िया की एंट्री होने के बाद फैंस काफी खुश हैं. क्योंकि कहानी में एक नया एंगल देखने को मिल रहा है. अनुज-अनुपमा की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है. ऐसे में रूपाली गांगुली (अनुपमा) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैंस को ‘शुक्रिया’ कहा है.

ये भी पढ़ें- बिकिनी में नजर आईं Anupamaa की काव्या तो फैंस ने दिया ये रिएक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

अनुपमा ने एक इंस्टाग्राम  पर पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने अनुज के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शोयर की हैं. अनुपमा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘अनुज और अनुपमा को इतना बेहिसाब प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

 

रुपाली गांगुली ने कैप्शन में लिखा है, मैं चाहती हूं कि आप लोग मिलकर दोनों के लिए एक हैशटैग सजेस्ट करें. इन तस्वीरों में दोनों शादी के लुक में नजर आ रहे हैं. अनुज कपाड़िया ने शेरवानी पहनी है और अनुपमा भी शादी के जोड़े में दिखाई दे रही हैं.

Imlie: अपर्णा देगी मालिनी का साथ, क्या इमली-आदित्य होंगे दूर?

काव्या करेगी अनुज को इंप्रेस करने की कोशिश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

 

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि शाह हाउस में अनुज कपाड़िया की एंट्री हो चुकी है. इसी बीच काव्या अनुज को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश करेगी. लेकिन अनुज ध्यान नहीं देगा. ऐसे में काव्या अनुपमा का सहारा लेगी. वह कहेगी कि हमें इस समय अनुज की मदद की काफी जरूरत है. काव्या अनुपमा से कहेगी कि वह अनुज के लिए कुछ अच्छा खाना बनाएं.

तो उधर बा अनुपमा की तारीफ करेंगी और कहेंगी कि अनुपमा इन दिनों कुकिंग टीचर के तौर पर काम कर रही है. अनुज और जीके भी अनुपमा की कुकिंग से बेहद खुश हो जाएंगे. बापूजी भी अनुपमा की तारीफ करते हुए कहेंगे कि अनुपमा अन्नपूर्णा हैं. शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर अनुपमा-अनुज करीब आते हैं तो वनराज का क्या रिएक्शन होगा.

बिकिनी में नजर आईं Anupamaa की काव्या तो फैंस ने दिया ये रिएक्शन

मदालशा शर्मा स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) फैंस का फेवरेट शो बन चुका है. शो का हर किरदार काफी एंटरटेनिंग है. फैंस इस शो के हर कैरेक्टर को खूब पसंद करते हैं. इसी बीच मदालशा शर्मा (काव्या) का स्टाइलिश  लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस फोटो में काव्या काफी स्टाइलिश दिख रही हैं. अनुपमा में  काव्या का निगेटिव किरदार है.

काव्या का ग्लैमरस अंदाज

 

हाल ही में मदालसा शर्मा (काव्या) ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर की है. इस फोटो में उन्होंने खूबसूरत मोनोकिनी पहनी हुई है. मदालसा के फोटो शेयर करते ही उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक्ट्रेस का ये ग्लैमरस रूप फैंस को खूब पसंद आ रहा है. एक यूजर ने लिखा हॉटी तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि बेहद खूबसूरत…

मदालसा शर्मा लुक्स के मामले में अपनी मां के जैसी ही लगती हैं. मां-बेटी की फोटोज देखने के बाद आप कहेंगे कि मदालसा अपनी मां की कॉपी हैं. मदालसा शर्मा की मां भी कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं.  उन्हें आखिरी बार ‘संजीवनी’ में देखा गया था.

 

‘अनुपमा’ में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो में दिखाया जा रहा है कि पाखी घरवालों के सामने अनुपमा (Anupamaa) की रीयूनियन पार्टी की तस्वीरें दिखाती है. वह सबके सामने कहती है कि अनुज वो ही लड़का है, जिसका क्रश उसकी मम्मी थी. ये सुनने के बाद तो काव्या अनुपमा से कई सवाल करती हैं. अनुपमा और वनराज काव्या को शांत रहने के लिए कहते हैं लेकिन वह नहीं मानती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANUPAMAA (@anupamaa_show1)

 

तो दूसरी तरफ शाह परिवार में जन्माष्टमी त्यौहार मनाने की तैयारी कर रहे हैं. अनुपमा समर को फोन करके घर आने के लिए कहती है. समर रोते हुए अनुपमा से कहेगा कि वह घर नहीं आएगा. शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि समर का एक्सीडेंट हो जाएगा और फोन पर ही अनुपमा जोर से चिल्लाएगी. अनुज कपाड़िया समर को बचाने की कोशिश करेगा.

Imlie: अपर्णा देगी मालिनी का साथ, क्या इमली-आदित्य होंगे दूर?

सुंबुल तौकीर खान स्टारर सीरियल इमली में अब तक आपने देखा कि आदित्य कहता है कि अब मैं सत्यकाम को उसकी असली जगह दिखाकर ही रहूंगा. आदित्य ने ये भी कहा कि मैं समझता था कि सत्यकाम एक क्रांतिकारी है लेकिन अब उसके करनामों की सजा जरूर मिलेगी. तो इमली और उसकी मां आदित्य को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं, सीरियल के नए ट्विस्ट एंड टर्न के बारे में.

शो में त्रिपाठी परिवार जन्माष्टमी का त्यौहार मनाने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में आदित्य कृष्ण बनने वाला है तो वहीं इमली राधा बनने वाली है. तो इसी बीच मालीनी एक बार फिर से दोनों को दूर करने के लिए नया प्लान बनाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sweet_dreams.94 (@adilie_admirer.94)

 

ये भी पढ़ें- Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उस रात आखिर क्या हुआ था?

तो वहीं सारी बातों को भूलकर इमली-आदित्य जन्माष्टमी के लिए डांस परफॉर्मेंस की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन बीच में मालिनी आती है और दोनों को अलग करने की कोशिश करेती है. वह पत्नी धर्म का पाठ पढ़ाएगी. वह कहेगी कि एक पत्नी अपने पति के लिए वो सबकुछ करती है, जो उसे पसंद होता है. वह खुद की तुलना रुकमणी से करेगी और कहेगी की पत्नी पत्नी ही होती है, राधा चाहे कोई भी बनें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gashmeerian Girl (@gashmeerian_girl)

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप ये भी देखेंगे कि आदित्य की मां अपर्णा चाहेगी कि मालिनी आदित्य के साथ डांस करे और वह ही राधा बने. अपर्णा घर का सारा काम इमली को सौंप देगी. वह कहेगी कि इमली को ही ये सारा काम करना है. ऐसे में इमली कहेगी कि उसे आदित्य के साथ डांस करना है और काम करेगी तो देरी हो जाएगी.

 

ये भी पढ़ें- Film Review- हेलमेटः कमजोर लेखन व निर्देशन

अपर्णा कहेगी कि आदित्य के साथ जिसे होना चाहिए, वह उसके साथ है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इमली आदित्य के साथ डांस परफॉर्म कर पाएगी या नहीं?

मेकअप रूम में जोर से चिल्लाईं ‘अनुपमा’, देखें Video

टीआरपी चार्ट में शामिल सीरियल अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने एक नया वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने मेकअप रूम में बैठी हुई नजर आ रही हैं और बाद में जोर से चिल्लाने लगती हैं. आइए बताते हैं अनुपमा के इस वीडियो के बारे में.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुपमा मेकअप करवा रही है और गाना गुनगुना रही है. गाना गुनगाने के बाद अचानक से अनुपमा अगले ही पल इतना जोर से चिल्लाती हैं कि उनके आसपास खड़े लोग भी डर जाते हैं. अनुपमा का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें- इमली करेगी मालिनी का पर्दाफाश! आदित्य करेगा भरोसा?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

अनुपमा का ये अंदाज उनके किरदार से काफी अलग है. इस वीडियो को काफी कम टाइम में 20 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चके हैं. रूपाली गांगुली अक्सर सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं. फैंस को उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है.

ये भी पढ़ें- Sunny Leone पहली बार बहुभाषी फिल्म ‘‘शेरो’’ में आएंगी नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

सीरियल अनुपमा में इन दिनों कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. सीरियल में आने वाले एपिसोड में आप देंखेंगे कि पाखी अनुपमा और उसके दोस्‍तों की पुरानी तस्‍वीरें दिखाएंगी, जिसे देख वे बीती बातों को याद करने लगेंगे.  तो उधर काव्‍या अनुपमा और अनुज को लेकर कई बातें सुनाएगी. इसी बीच अनुज और समर के एक्सिडेंट की खबर आएगी, जिसे सुनकर अनुपमा के होश उड़ जाएंगे.

ये भी पढ़ें- अनुज कपाड़िया संग बढ़ेंगी अनुपमा की नजदीकियां, आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

इमली करेगी मालिनी का पर्दाफाश! आदित्य करेगा भरोसा?

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल इमली में कहानी एक नया मोड़ ले रही है. शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि  आदित्य की इस हालत की जिम्मेदार मालिनी है. उसने ही सत्यकाम को मोहरा बनाया है. अब मालिनी चाहती है कि इमली-आदित्य हमेशा के लिए एक-दूसरे से दूर हो जाये. तो उधर इमली आदित्‍य का भरोसा जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट  आने वाला हैं. आइए बताते हैं कहानी के नए एपिसोड के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि मालिनी के मुंह से सच उगलवाने के लिए इमली सत्‍यकाम की भी मदद लेती हुई नजर आ रही है.  क्‍योंकि वह मालिनी की सच्चाई जानती है. अब सत्यकाम और इमली मिलकर मालिनी की पोल खोलना चाहते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by imlie _fanpage31 (@adilie20)

 

ये भी पढ़ं- Sunny Leone पहली बार बहुभाषी फिल्म ‘‘शेरो’’ में आएंगी नजर

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप ये भी देखेंगे कि एक तरफ इमली मालिनी की सच्‍चाई सबके सामने लाने की कोशिश करेगी तो वहीं मालिनी आदित्‍य पर अपना दांव खेलेगी. वह चाहेगी कि आदित्‍य इमली की बातों का भरोसा न करें. वह आदित्य का ब्रेनवाश करेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Imlie_FC (@imlie_fc_)

 

शो में आप देखेंगे कि इमली एक प्लान बनाएगी. वह मालिनी को फंसाने के लिए चाल चलेगी. इमली चाहेगी मालिनी को उसके प्‍लान पर शक न हो. इमली मालिनी को इस बात की भनक भी नहीं लगने देगी कि वह उसकी सच्‍चाई आदित्य के सामने लाने में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें- Film Review- हेलमेटः कमजोर लेखन व निर्देशन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya (@adilie_is_emotion)

 

मालिनी का पर्दाफाश करने के लिए इमली खुद बेवकूफ बनती रहेगी. इस तरह वह इमली के जाल में फंसती जाएगी. शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि इमली मालिनी का पर्दाफाश कैसे पर्दाफाश करती है, और आदित्य का भरोसा फिर से जीतेगी?

अनुज कपाड़िया संग बढ़ेंगी अनुपमा की नजदीकियां, आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

सुधांशु पांडे और रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) टीआरपी लिस्ट में लगातार टॉप में जगह बनाई हुई है. शो में अब तक आपने देखा कि नया किरदार अनुज कपाड़िया की एंट्री हो चुकी है. जिससे कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आने वाला है. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट होने वाला है. आइए बताते हैं शो के ट्विस्ट एंड टर्न के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि रियूनियन पार्टी में अनुपमा-अनुज कपाड़िया मिलते हैं. अनुपमा को वहां पता चलता है कि बिजनेसमैन अनुज कपाड़िया उसका क्लासमेट है. अनुज अनुपमा स शायराना अंदाज में अपने दिल का हाल बयां करता है लेकिन अनुपमा नहीं समझ पाती है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ को आया गुस्सा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama (@anupama_fam_anuraj)

तो वहीं देविका अनुपमा को स्टेज के करीब ले जाती है और अनुज अपने कॉलेज के दिनों को याद करता है. देविका अनुज से कहती है कि यह मौका अपने हाथ से मत जाने दो, अनुपमा के साथ तुम डांस कर सकते हो. अनुज- अनुपमा स्टेज पर धमाकेदार डास करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANUPAMAA (@anupamaa_show1)

 

तो दूसरी तरफ समर और नंदिनी के रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. नंदिनी का एक्स बॉयफ्रेंड आ चुका है. वह नंदिनी को फोर्स कर रहा है कि वो दोनों फिर से पैचअप कर ले लेकिन नंदिनी कहती है कि अब वह सिर्फ समर से प्यार करती है.

ये भी पढ़ें- Imlie: नहीं मिलेगी आदित्य की डेडबॉडी, आएगा ये इमोशनल ट्रैक

अनुपमा- अनुज का डांस दखकर वनराज की गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. तो वहीं काव्या हैरान हो जाती है कि अनुज- अनुपमा क्लासमेट है. हालांकि वनराज अनुज कपाड़िया के साथ अपनी डील को लेकर परेशान दिखाई पड़ता है. तो वहीं काव्या अनुपमा- अनुज की दोस्ती का फायदा उठाना चाहती है.

 

‘अनुपमा’ को आया गुस्सा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर शो से जुड़े या निजी जिंदगी की फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है. जिसे देखकर हरकोई हैरान है. आइए बताते हैं, अनुपमा ने ऐसा क्या शेयर किया है.

अनुपमा को आया गुस्सा

अनुपमा ने काफी गुस्से में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. दरअसल इस वीडियो में अनुपमा ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया है, जो बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग करते हैं. अनुपमा ने पूरे टशन के साथ इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

ये भी पढ़ें- Sidharth Shukla ने ऐसे सेलिब्रेट किया था अपना आखिरी बर्थडे, शहनाज गिल भी थीं साथ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

ट्रोलर्स की लगाई क्लास

अनुपमा का ये रूप देखकर आप हैरान हो जाएंगे. इस वीडियो में एक्ट्रेस एक्शन डांस कर रही हैं और साथ ही कुछ सेंटेंस एक्शन के साथ वीडियो में लिखे नजर आ रहे हैं. वीडियो में लिखा है कि क्या किसी को ऐज शेम करना सही है? नहीं. क्या किसी को बॉडीशेम करना सही है?  नहीं. क्या किसी के साथ नेम-कॉलिंग करना सही है? नहीं.

अनुपमा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, एक बार में एक मिथक का बुलबुला फोड़ना!’ वीडियो सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स ने पूछा है इतने गुस्से में ये बातें कहने की क्या खास वजह है.

ये भी पढ़ें- त्रिपाठी परिवार में होगी आदित्य के डुप्लीकेट की एंट्री! अब क्या करेगी Imlie

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANUPAMAA_Fp (@anupamaa_fp.1)

 

‘अनुपमा’ सीरियल में इन दिनों महाट्विस्ट दिखाया जा रहा है. कॉलेज के रीयूनियन पार्टी में अनुपमा और अनुज की मुलाकात हो गई है. पार्टी में अनुज आगे आकर अनुपमा से हाथ मिलाता है और उसे बताता है कि वह ही अनुज कपाड़िया है. अनुपमा समझती है कि अनुज कपाड़िया बड़ा बिजनेसमैन है. लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि अनुज कपाड़िया उसका क्लासमेट है जो उसको पसंद करता था. शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुज के आने से अनुपमा की जिंदगी कैसे बदलती है.

Anupamaa: अनुपमा-अनुज का डांस देख वनराज को होगी जलन, देखें Video

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’  में अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना की एंट्री से कई ट्विस्ट एंड टर्न आने वाला है. अनुपमा की लाइफ में कई बड़े बदलाव आएंगे. शो में अब तक आपने देखा कि देविका, अनुपमा (Anupama) को रियूनियन पार्टी में ले जाने के लिए शाह परिवार से उलझ जाती है. वह कहती है कि अनुपमा अब आजाद है, वह अपनी मर्जी से कहीं भी आ-जा सकती है. जब अनुपमा तैयार होकर आती है, सब उसे देखते रह जाते हैं.  तो वहीं वनराज कहता है कि वह जाकर एंजॉय करे. काव्या ये देखकर जल जाती है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

ये भी पढ़ें- अनुपमा की बेवकूफी पर वनराज को आयेगा गुस्सा तो राखी चलेगी नयी चाल

अनुज अपने हाथों से अनुपमा को पहनाएगा सैंडल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama (@anupama_fam_anuraj)

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पार्टी में अनुपमा (Anupama) के पैर से उसकी सैंडल निकल जाएगी और अनुज उसे अपने हाथों से सैंडल पहनाएगा. अनुपमा, अनुज को थैक्यू कहेगी. अनुपमा जैसे ही आगे बढ़ेगी वह उसे रोककर कहेगा कि वही अनुज कपाड़िया है.

 

अनुपमा समझेगी कि वो बिजनेसमैन अनुज कपाड़िया है. बाद में वह अनुपमा को बताएगा कि वह उसका क्लासमेट है. जो उसके प्यार में दीवाना है. इसी बीच वनराज-काव्या उसी पब में पहुंचेगे. दोनों वहां अनुपमा-अनुज को  डांस करते हुए देख चौंक जाएंगे. तो दूसरी तरफ जब वनराज को पता चलेगा कि अनुज अनुपमा का क्लासमेट है तो उसके पैरो तले जमीन खिसक जाएगी.

ये भी पढ़ें- पूल किनारे बेहाल हुई ‘अनुपमा’, आखिर किसने कर दिया ऐसा हाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama (@anupama_fam_anuraj)

 

दरअसल वनराज-काव्या भी उसी पब में अनुज कपाड़िया से मीटिंग के लिए पहुंचेंगे. जब वनराज सुनेगा कि अनुज अनुपमा को ‘अनु’ कहकर बुला रहा है. तो वह जल-भून जाएगा.  अब वनराज को वैसा ही अहसास होगा जैसे अनुपमा को पहले अहसास होता था. तो उधर वहीं देविका को लोन और फ्रॉड के बारे में पता चल जाएगा. ये बात सुनकर अनुपमा से वो कहेगी कि उसे अब किसी की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी.  वह इनडायरेक्टली कहना चाहेगी कि अब अनुज उसके लिए आ गया है.

त्रिपाठी परिवार में होगी आदित्य के डुप्लीकेट की एंट्री! अब क्या करेगी Imlie

स्टार प्लस का सीरियल इमली में इन दिनों कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. शो में अब तक आपने देखा कि सत्यकाम ने आदित्य को जान से मार दिया है. वह इमली से कहता है कि आदित्य अब उसकी जिंदगी में कभी वापस नहीं आएगा. शो के अपकमिंग एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं कहानी के नए ट्विस्ट के बारे में.

आदित्य की मौत से त्रिपाठी परिवार में मातम छाया हुआ है. तो वहीं इमली को कुछ भी समझ नहीं आ रहा कि वह आगे क्या करेगी. परिवार का हर सदस्य आदित्य की मौत का कसूरवार इमली को समझ रहा है. इस वजह से इमली और भी टूट चुकी है.

ये भी पढ़ें- Imlie: नहीं मिलेगी आदित्य की डेडबॉडी, आएगा ये इमोशनल ट्रैक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sweet_dreams.94 (@adilie_admirer.94)

 

आदित्य के हमशक्ल की होगी एंट्री

शो का अपकमिंग एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है. बताया जा रहा है कि आदित्य के हमशक्ल की एंट्री होने वाली है. जी हां, त्रिपाठी परिवार में आदित्य के डुपलीकेट की एंट्री होगी. इससे कहानी में कई बदलाव आने वाले हैं.  आदित्य के हमशक्ल के आने से सबको लगता है कि आदित्य अपनी मौत को मात देकर वापस लौटा है लेकिन जब उन्हें पता चलेगा कि आदित्य का हमशक्ल है तो त्रिपाठी परिवार को जबरदस्त झटका लगेगा.

ये भी पढ़ें- आमीर खान के भाई फैसल खान निर्देशित फिल्म ‘‘फैक्ट्री’’ में होशंगाबाद निवासी शरद सिंह बने मुख्य विलेन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sweet_dreams.94 (@adilie_admirer.94)

 

शो  में ये भी दिखाया जाएगा कि इमली आदित्य के हमशक्ल के पास्ट के बारे में जानने की कोशिश करेगी. ये देखना दिलचस्प होगा कि आदित्य के हमशक्ल के पिछे क्या राज है.

शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि मालिनी ने इमली की जिंदगी बर्बाद करने के लिए कई साजिशें रची ताकि वह आदित्य के दिल में अपनी जगह बना सके. लेकिन जब वह अपनी चाल में नाकाम रही तो उसने सत्यकाम को अपना मोहरा बना लिया और आदित्य को अपने जाल में फंसा लिया. जिस वजह से आदित्य को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें