⚲

YRKKH: आरोही नहीं अक्षरा होगी प्रेग्नेंट लेकिन अभिमन्यु होगा इसके खिलाफ

ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माता, फैंस और दर्शकों को हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर टीवी शो से जोड़े रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. पिछले कुछ हफ्तों में शो में कई नाटकीय मोड़ आए. आरोही ने नील से की शादी. वह नील, अभीरा और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच गलतफहमियां पैदा करने लगी. हमने अक्षरा की मेडिकल कन्डिशन के बारे में भी जाना, जिसमें उसे गर्भावस्था संबंधी दिक्कत हैं. इसी वजह से आरोही ने अभिमन्यु को ब्लैकमेल किया.

 

शो में नया ट्विस्ट:

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लैटस्ट एपिसोड के अनुसार, करिश्मा सावंत उर्फ ​​आरोही का हृदय परिवर्तन हुआ है. उसने अक्षरा की प्रेग्नन्सी में दिक्कत के बारे में जान लिया था और बिरला हाउस और अस्पताल में उसके और नील के लाभ के लिए अभिमन्यु को ब्लैकमेल करने के लिए इसका इस्तेमाल किया. अक्षरा को उसी पर शक हुआ और उसने आरोही को चेतावनी दी जिसके बाद आरोही ने अक्षरा को अपनी प्रेग्नन्सी में दिक्कत के बारे में बताया। जबकि अक्षरा का दिल टूट गया है, आरोही अभिमन्यु और अक्षरा के जीवन में अब और दखल नहीं देने का वादा करती है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karishma Sawant (@karishmasawant)

आरोही और अक्षरा के लिए शॉकर:

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लैटस्ट एपिसोड में, हम देखेंगे की आरोही अपने प्रेग्नन्सी का नाटक कर रही है, वह प्रेग्नन्ट नहीं है. और यह कि यह एक झूठा अलार्म था. आरोही अपने दोस्त को फिर से फोन करती है और रिपोर्ट के बारे में पूछती है कि वह गर्भवती नहीं है. उसे तब झटका लगता है जब उसकी सहेली इसकी पुष्टि करती है और कहती है कि यह एक झूठा अलार्म था. यह रिश्ता क्या कहलाता है की अगले भाग में, अक्षरा बेहोश हो जाएगी और अस्पताल पहुंचेगी जहां उसे पता चलता है कि वह प्रेग्नन्ट है.

अभिमन्यु अक्षरा के प्रेग्नन्ट होने के खिलाफ है:

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम हर्षवर्धन बिरला परिवार को खुशखबरी देते हुए देखेंगे कि हालिया मेडिकल रिसर्च में पाया गया है कि अक्षरा की प्रेग्नेंसी में होने वाली काम्प्लकैशन को 90% से 10% तक कम किया जा सकता है। हर्ष मेडिकल रिसर्च पेपर ​​अभिमन्यु को सौंप देता है जो उन्हें फाड़ देता है.  अभिमन्यु का कहना है कि अक्षरा की बात आने पर वह 0.0000% मौका भी नहीं लेंगे.

सुजैन खान की बहन ने किया उर्फी के स्टाइल पर कमेंट तो मिला ये जवाब

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने पहनावे को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. कई बार एक्ट्रेस अपने स्टाइल के कारण बुरी तरह ट्रोल भी हो चुकी हैं, हालांकि वह उनपर निशाना साधने वालों को करारा जवाब देने से पीछे नहीं हटतीं.

View this post on Instagram

A post shared by Urrfii (@urf7i)

हाल ही में उर्फी जावेद ने ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की बड़ी बहन फराह खान अली को जमकर लताड़ लगाई है. दरअसल, फराह खान ने उर्फी जावेद के पहनावे पर सवाल उठाया था, साथ ही उनके स्टाइल को भी डिसटेस्टफुल कहा, जिसे लेकर उर्फी जावेद भड़कीं नजर आईं.

View this post on Instagram

A post shared by Urrfii (@urf7i)

फराह खान अली ने उर्फी जावेद के पहनावे पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा, “माफ करना, लेकिन इस यंग लड़की को अजीबों-गरीब पहनावे के लिए फटकार लगनी चाहिए. लोग इसका मजाक बना रहे हैं और यह सोच रही है कि वे इसके ड्रेसिंग के अंदाज को पसंद करते होंगे. उम्मीद करती हूं कि कोई ये बात इसे समझाएगा.” फराह खान अली की इन बातों पर उर्फी जावेद भी करारा जवाब देने से पीछे नहीं हटीं.

उर्फी जावेद ने फराह खान अली के सवाल का जवाब देते हुए लिखा, “मैम आपकी नजरों में टेस्टफुल ड्रेसिंग है क्या? क्या आप मुझे बताएंगी. मुझे मालूम है कि लोग मेरे ड्रेसिंग सेंस को पसंद नहीं करते. मैं किसी बबल में नहीं रह रही हूं और मुझे न तो लोगों के विचारों की परवाह है. आप ऐसे कपड़े पहनती होंगी, जिनपर डिजाइनर टैग होगा, लेकिन क्या यह टेस्टफुल है? आपके रिश्तेदार ऐसी फिल्मों में कास्ट होते हैं और ऐसी फिल्में बनाते हैं, जहां महिलाएं छोटे कपड़े पहनकर आइटम नंबर करती हैं तो क्या वह टेस्टफुल है.”

उर्फी का गुस्सा यहीं नहीं रुका ,उन्होंने फराह खान को लताड़ लगाते हुए आगे कहा, “एक आइटम नंबर के लिए महिला के शरीर को ऐसे पेश करना क्या सही है. स्टार किड्स जो भी पहनते हैं, वह सब टेस्टफुल होता है? मुझे बदलने के लिए इसलिए कहना क्योंकि दुनिया मुझे पसंद करती है बिल्कुल 80 के दशक की बातें हैं. क्या आप अपनी बेटी को भी यही सिखाएंगी. ‘लोग आपको पसंद नहीं करते हैं, इसलिए खुद को बदल लो’ इस बात की उम्मीद आपसे तो नहीं की थी. आपने मुझे स्लट शेम किया है. आपको कभी भी स्टारकिड्स को तो सलाह देते नहीं देखा.”

उर्फी जावेद ने भी फराह खान अली की मोनोकिनी में एक फोटो  शेयर की. एक्ट्रेस ने उन्हें फटकार लगाते हुए लिखा, “महिलाओं को नीचा नहीं दिखाना चाहती, लेकिन यह पाखंड सच में मुझे पसंद नहीं है. आप वो पहन सकते हैं जो आप चाहते हैं, पोस्ट भी कर सकते हैं. तो मैं भी वो चीजें पहन सकती हूं जो मैं चाहती हूं”

बता दें कि उर्फी जावेद टीवी के कई बड़े चैनल्स के साथ काम कर चुकी हैं. जिनमें सोनी चैनल शो बड़े भईया की दुल्हनिया ,स्टार प्लस के शो चन्द्र नंदिनी और मेरी दुर्गा ,यह रिश्ता क्या कहलाता है ,और कसौटी जिंदगी की शामिल हैं
इसके अलावा बिग बॉस OTT में भी उर्फी नजर आ चुकी हैं.

अक्षरा से सगाई के बाद अभिमन्यु के सामने आएगा मां के एक्सीडेंट का सच !

स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों खूब धूम मचा रहा है. शो में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तैयारी चल रही है. लेकिन शादी से पहले दोनों ने एक साथ जमकर होली खेली. इतना ही नहीं, होली के मौके पर दोनों एक-दूसरे के रंग में भी रंगे नजर आए.

 

अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाला है एक मजेदार ट्विस्ट. दरअसल, शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षरा भांग के नशे में अभिमन्यु के सामने मंजरी के एक्सीडेंट का सच बताती नजर आई. वह नशे में क्या कुछ बोल जाती है, यह उसे खुद भी याद नहीं रहता है. लेकिन अभिमन्यु को अक्षू की बातें याद होती है, ऐसे में वह अगले दिन आकर उससे एक्सीडेंट के बारे में पूछता है.

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

View this post on Instagram

A post shared by Kiara Singhania (@abhi.ra26)


अब शो में देखना यह होगा कि क्या आरोही का काला सच अभिमन्यु के सामने आएगा या नहीं.

YRKKH : हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच हुई अभिमन्यु और अक्षरा की शादी ,तस्वीरें हुई वायरल

स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी टाइम के साथ काफी दिलचस्प होती जा रही है. कुछ समय पहले शो में देखा गया कि मनीष ने अक्षरा के साथ शादी के लिए अभिमन्यु को हाँ कर दी है. हालाँकि मनीष ने शादी के लिए अभिमन्यु के सामने एक शर्त भी रखी है .

क्या है शर्त
आने वाले एपिसोड में अक्षरा को पता चल जाएगा की मनीष ने अभिमन्यु के साथ शादी के लिए शर्त रखी है कि शादी के बाद अभिमन्यु अपने परिवार से अलग हो जाएगा. ये बात जानने के बाद अक्षरा, अभिमन्यु और मनीष से नाराज हो जाएगी.

अक्षरा को मनाएगा अभिमन्यु
अभिमन्यु अक्षरा को मनाने की लिए मिन्नत करने वाला है ,वहीं दूसरी तरफ मनीष भी अक्षरा के सामने अपनी गलती मान लेगा. इस रूठने मनाने के बीच सीरियल में आएगा एक ट्विस्ट.

View this post on Instagram

A post shared by @abhi_ra27

शादी करेंगे अक्षरा और अभिमन्यु

इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच अभिमन्यु और अक्षरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में अभिमन्यु और अक्षरा शादी के मंडप में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. फोटोज़ में अभिमन्यु और अक्षरा शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रहे हैं.

फैंस को आई कार्तिक (Mohsin Khan) और नायरा (Shivangi Joshi) की याद

अक्षरा का ब्राइडल लुक देखकर फैंस को नायरा की याद आ गई है. नायरा ने भी अपनी शादी के दिन मंडप में काला चश्मा पहनकर एंट्री मारी थी. अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की फोटोज़ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं,अब फैंस को एपिसोड्स में इन दोनों की असल शादी देखने का इंतज़ार है.

Video: नाराज शिवांगी जोशी को यूं मनाते दिखे मोहसिन खान, जानिए क्या है पूरा मामला

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक और नायरा यानी मोहसिन खान और शिवांगी जोशी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है. इन दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते आए हैं और इन्हे साथ देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं. ऐसे में दोनों कलाकारों की वायरल हुई तस्वीरें फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं. कार्तिक और नायरा की जोड़ी टीवी की सबसे हिट जोड़ी रही है.

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी जल्द ही तेरी अदा नाम की एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं. इसी बीच शूट करते समय की कुछ तस्वीरें सेट से लीक हो गई हैं.तस्वीर में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान एक साथ रोमांस करते दिख रहे हैं. इस म्यूजिक वीडियो के जरिए फैंस को एक बार फिर से शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की धांसू केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली हैं. सोशल मीडिया पर शिवांगी और मोहसिन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं.

तस्वीरों में शिवांगी जोशी पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं मोहसिन खान व्हाइट कलर के कुर्ते में कमाल लग रहे हैं.

बता दें की कार्तिक और नायरा टीवी के मोस्ट क्यूट जोड़ी में से एक हैं ,लेकिन आखिरी बार इन दोनों कलाकारों को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा गया था.
फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं ,और जल्द ही वो अपने कार्तिक और नायरा को एक साथ फिर से देखना चाहते हैं.

तस्वीरों में शिवांगी जोशी पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं मोहसिन खान व्हाइट कलर के कुर्ते में कमाल लग रहे हैं.

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की इन तस्वीरों को देखकर फैंस को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक और नायरा की याद आ गई है. फैंस जो जल्द ही शिवांगी और मोहसिन की केमेस्ट्री देखने को मिलने वाली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कार्तिक की होगी मौत, अब क्या करेगी सीरत

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) स्टारर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी एक नया मोड़ ले रही है. शो में जल्द ही लीप आने वाला है. जिससे कहानी में नई एंट्रीज होगी. शो के आने वाले एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलेगा. आइए बताते हैं कहानी के नए एपिसोड के बारे में…

ये भी पढ़ें- अनुज करेगा अपने प्यार का इजहार? अनुपमा को लगेगा शॉक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yrkkh (@munni8979)

 

शो में दिखाया जा रहा है कि कार्तिक बीमार है. ऐसे में सीरत हर वक्त कार्तिक के साथ रहना चाहती है और उसकी देखभाल करना चाहती है. सीरत अपना मैच छोड़कर कार्तिक से मिलने चली जाती है. कार्तिक सीरत को समझाता है.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: वनराज के झांसे में फंसेगी अनुपमा, आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सीरत एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेती है और वह मैच जीत जाती है. सीरत की जीत का जश्न गोयनका परिवार सेलिब्रेट करता है. तो वहीं सुरेखा सीरत को खूब खरखोटी सुनाती है. दूसरी तरफ सीरत मीडिया को इंटरव्यू देती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohsin kaira fanpage (@sonali_momo1)

 

मीडिया सीरत से लव और कुश को लेकर सवाल करती है. सीरत इस सवाल का जवाब नहीं दे पाएगी. जिसके बाद लव और कुश से काफी नाराज हो जाएंगे. शो में जल्द ही कार्तिक की मौत हो जाएगी. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक की मौत की खबर सुनकर सीरत की क्या हालत होगी.

ये भी पढ़ें- अनुपमा छोड़ेगी अनुज की जॉब, समर पर आएगी ये मुसीबत!

 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: धूमधाम से होगी सीरत की गोदभराई, आएगा ये ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. शो में दिखाया जा रहा है कि सीरत (Sirat) मां बनने वाली है और ऐसे में उसे मीठा खाने को मन कर रहा है. तो वहीं सुवर्णा ने उसकी पसंदीदा मिठाई बनाई है. ये बात जानकर सीरत काफी खुश होती है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं कहानी के नए एपिसोड के बारे में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में सीरत की गोदभराई का रस्म दिखाया जाएगा. जो काफी धूमधाम से होगा. बता दें कि शो का नया प्रोमो रीलीज किया गया है. प्रोमो के अनुसार, कायरव के साथ सीरत घर पर अकेली होगी और कार्तिक ऑफिस के काम के कारण बाहर होगा.

ये भी पढ़ें- वनराज-काव्या की शादीशुदा जिंदगी में आएगी दरार? अनुपमा के सपनों को पूरा करेगा अनुज

 

इस दौरान सीरत की तबीयत खराब हो जाएगी. अब आगे क्या होगा, इसके लिए आपको ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का एपिसोड देखना होगा.

 

खबर ये भी आ रही है कि शो में जल्द ही लीप आने वाला है. इसके कारण शो की कहानी में बड़ा बदलाव आएगा. बताया जा रहा है कि कार्तिक-नायरा की जगह शो में अक्षरा और सीरत-कार्तिक की बेटी की कहानी दिखाई जाएगी.

ये भी पढ़ें- Sarabhai Vs Sarabhai की रीयूनियन पार्टी में पहुंची ‘अनुपमा’, मिलिए मोनिशा की फैमिली से

 

शो में आपने देखा कि सुवर्णा मनीष को समझाने की कोशिश करती है कि उसने जो कुछ भी किया वह केवल सीरत के लिए था  क्योंकि वह मिठाई खाना चाहती थी. सीरत कार्तिक से शीला को बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए कहती है. वहीं शीला घर से जाने की बात से इनकार करती है और कार्तिक भी उसे रुकने के लिए कहता है.

तो उधर सुहासिनी सीरत को सोने की चूड़ियां देती है और उन्हें संभाल कर रखने को कहती है. तो वहीं  शीला चूड़ियों को देखती है और चुरा लेती है.

Yeh Rishta kya Kehlata Hai फेम शिवांगी जोशी और मोहसिन खान 5 साल बाद शो को कहेंगे अलविदा

टीवी का मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Ye Rishta Kya Kehlata Hai) की कार्तिक-सीरत की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं. शो में ये एक्टर्स अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं. अब यह खबर आ रही है कि कार्तिक और नायरा बहुत जल्द इस शो को अलविदा कहने वाले हैं.

जी हां, सही सुना आपने. बताया जा रहा है कि मोहसिन खान (कार्तिक) और शिवांगी जोशी (नायरा) इस शो को छोड़ने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार दोनों अपनी शूटिंग इस महीने के अंत तक पूरी कर लेंगे.

ये भी पढ़ें- Film Review-‘‘निर्मल आनंद की पप्पी”: कमजोर लेखन व निर्देशन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ju (@jualam_1)

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक  कार्तिक और सीरत अक्टूबर में ये शो छोड़ने वाले हैं. खबर ये भी है कि मेकर्स ने इनकी जगह दो नए चेहरों को भी कास्ट कर लिया है. और शो में लीप भी दिखाया जाएगा. मेकर्स ने ये तय कर लिया है कि अब अगले महीने शो में नए चेहरे नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta kya Kehlata Hai: शिवांगी जोशी ने शादी को लेकर दिया ये इंटरेस्टिंग जवाब, पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shivangi myworld (@shivangi_myworld)

 

आपको बता दें कि साल 2016 में मोहसिन और शिवांगी ने ये शो शुरू किया था. इस शो में दोनों की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट जोड़ी है. शो में दोनों की केमिस्ट्री काफी दिलचस्प दिखाई जा रही है. लेकिन अब ये दोनों इस शो को अलविदा कहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- इमली को हराने के लिए मालिनी करेगी प्रेग्नेंट होने का नाटक! क्या आदित्य फंसेगा चाल में?

शो में दिखाया जा रहा है कि कार्तिक और सीरत की नई जिंदगी शुरू हो गई है. कायरव के बर्थडे पर सीरत इमोशनल हो जाती है.  और वह कार्तिक से कहती है कि उसने नायरा बनने की बहुत कोशिश की लेकिन नहीं बन पाई.

 

Yeh Rishta kya Kehlata Hai: शिवांगी जोशी ने शादी को लेकर दिया ये इंटरेस्टिंग जवाब, पढ़ें खबर

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’  फेम शिवांगी जोशी (सीरत) फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. वह शो में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और दिलकश अदाओं से फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो रही हैं. हाल ही में सीरत ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर सेशन रखा था. जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया. एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ से भी जुड़ी बातें शेयर की. आइए बताते हैं क्या कहा एक्ट्रेस ने.

इस सेशन के दौरान शिवांगी जोशी से एक यूजर ने कि वह शादी कब करेंगी. एक्ट्रेस ने काफी दिलचस्प अंदाज में जवाब देते हुए कहा, देखूंगी, सोचूंगी, कल परसो कहूंगी. शिवांगी जोशी ने अपने फैंस ये भी शेयर किया कि उन्हें खाना बनाना काफी अच्छा लगता है. और इस महामारी के दौरान उन्होंने बहुत कुछ बनाना सीखा है. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इस महामारी ने उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना सिखाया है.

ये भी पढ़ें- क्या अनुपमा छोड़ेगी शाह हाउस? अनुज देगा नया घर!

 

सेशन के दौरान एक अन्य यूजर ने पूछा कि वह कभी प्यार के चक्कर में पड़ी हैं?  शिवांगी जोशी ने इसका जवाब भी फिल्मी डायलॉग में देते हुए कहा कि हे! तुमने कभी किसी से प्यार किया? कभी किसी को दिल दिया? मैंने भी दिया.

 

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’  में इन दिनों कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सीरत-कार्तिक की जिंदगी में  फिर से खुशियां आने वाली हैं. सीरत जल्द ही मां बनने वाली है और शो में एक लम्बा लीप लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: पाखी बनी दयाबेन तो विराट ने जेठालाल बनकर मारा ये डायलॉग, देखें Funny Video

 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से नहीं होगी कार्तिक की छुट्टी, शो में आएगा शादी का ट्रैक

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान यानी कार्तिक सुर्खियों में छाये हुए है. बिते कई दिनों से खबर आ रही थी कि मोहसिन खान इस शो को छोड़ने वाले हैं.

दरअसल शो में जेनरेशन लीप आने वाला है और मोहसीन खान का किरदार बुजूर्ग का हो जाएगा. ऐसे में बताया जा रहा था कार्तिक की भूमिका निभाने वाले मोहसिन बुजूर्ग का किरदार निभाने में सहज महसूस नहीं कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ की काव्या ने पहनी ऐसी ड्रेस, संभालने में लगे चार लोग

 

हालांकि शो के मेकर्स ने अभी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. इसी बीच फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि मोहसीन खान (कार्तिक) शो  नहीं छोड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक की होने वाली है छुट्टी! पढ़ें खबर

 

शो का अपकमिंग एपिसोड में सीरत और कार्तिक की शादी की प्लानिंग की जा रही है, जो लगभग एक महीने तक चलने वाली है. शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि कार्तिक सीरत के लिए प्यार महसूस कर रहा है.

 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि कार्तिक जल्द ही सीरत को शादी के लिए प्रपोज करेगा. लेकिन सीरत हां नहीं करेगी पर बाद में वह मान जाएगी.

ये भी पढ़ें- सामाजिक कुरीति पर कुठाराघाट करने आ रहा है सीरियल ‘‘नथ: जेवर या जंजीर’’

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें