⚲

BB OTT के लवकेश कटारिया जैसे कंटेस्टेंट रहे चर्चा में, लेकिन ट्रौफी हुई इनके नाम

बिग बौस ओटीटी एक काफी पौपुलर प्लेटफोर्म है जो कि रिएलिटी शो के साथ साथ विवादित शो भी रही है अब तक इशके 3 सीजन आ चुके है. इस साल सीजन 3 सुर्खियों में बना हुआ है. जिसके विनर का नाम भी सामने आ चुका है, लेकिन, बिग बौस का इतिहास रहा है कि जिसके चर्चे हुए वो कभी विनर की ट्रौफी अपने नाम नहीं कर पाया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


जी हां, बिग बौस ओटीटी में हमेशा नाम के चर्चे किसी ओर कंटेस्टेंट के हुए और ट्रौफी किसी ओर के नाम की हुई. इस सिलसिले में आप देखा जाएं तो दर्शकों को एंटरटेनर कोई ओर ही बना, लेकिन ट्रौफी कोई ओर ही अपने नाम करके ले गया.

बिग बौस ओटीटी सीजन 1

बिग बौस ओटीटी की शुरुआत बडे ही धमाकेदार तरीक से हुई थी. शुरुआत से लेकर अब तक बिग बौस ओटीटी शो में कई उतार चढ़ाव आए. बिग बौस ओटीटी की ट्रौफी भी दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम की है. लेकिन शो में इससे पहले चर्चे शमिता शेट्टी के हे थे. जो शो से कुछ वक्त पहले ही बाहर हो गई थी. इस शो में एंटरटेनर बनें थे ऋत्विक धनजानी और करण वाही जो शो के मंच पर जमकर मस्ती करते दिखाई देते थे.

बिग बौस ओटीटी सीजन 2

‘बिग बौस ओटीटी 2’ के कंटेस्टेंट्स काफी पौपुलर हुए थे. कई स्टार्स को सोशल मीडिया पर ज्यादा पसंद किया गया. वहीं, एल्विश अभिषेक काफी पौपुलर कंटेस्टेंट रहे. दोनों के ग्रुप ने सोशल मीडिया पर ज्यादा गदर काटा. इस शो में मनीषा रानी काफी पौपुलर कंटेस्टेंट रही थी, जिसके चर्चे में भी सोशल मीडिया पर खूब होते थे. इसके अलावा अभिषेक भी चर्चा में बने रहते थे, लेकिन बिग बौस सीजन2 की ट्रौफी एल्विश यादव ने अपने नाम की थी. हालांकि एल्विश सबकी पसंद और वोटिंग पर विनर बनें, लेकिन चर्चाओं का हिस्सा मनीषा रानी, अभिषेक रहे.

बिग बौस ओटीटी 3

बिग बौस ओटीटी 3 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो फिनाले की तरफ बढ़ रहा है. लेकिन शो में अबतक कई सारे ट्विस्ट देखने को मिले है. इस साल के शो में स्ट्रोंग कंटेस्टेंट के तौर पर अरमान मलिक और लवकेश कटारिया शामिल है. जिनके चर्चे कम नहीं थे. लेकिन उनके जीतने के अरमानों पर पानी फिर गया. उनको शो से एलिमिनेट कर दिया गया है. लेकिन इन दिनों शो का विनर कौन होगा इसका हिंट मुनव्वर ने दिया. शो में नैजी विनर हो सकते है ऐसे हिंट मिल रहे है. लेकिन शो में नैजी से ज्यादा सना मकबूल चर्चा में बने हुए है. अब देखना ये होगा कि कौन शो का विनर होगा. बता दें, कि शो का फाइनल 2 अगस्त को होने वाला है. 

उर्फी ने इस बार ड्रेस नहीं पर्स के साथ किया एक्सपेरिमेंट, लौकी से बनाया बैग

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अपने बिंदास फैशल के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं. वे जहां भी जाती हैं, पैपराजी उन्हें घेर ही लेते हैं. उनके यूनिक स्टाइल को कैप्चर करने के लिए पैपराजी की भीड़ लगी रहती है. लेकिन इस बार उर्फी की ड्रेस नहीं, बल्कि पर्स चर्चा में बना हुआ है. उर्फी ने जो लौकी के साथ कमाल किया है, वह सच में तारीफ के लायक है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


उर्फी जावेद आएदिन अपने अतरंगी फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं. उर्फी जावेद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैं और लोग इन पर रिएक्शन देते हैं. दरअसल, उर्फी जावेद लौकी का पर्स बनाकर सड़क पर निकली थीं और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया. उर्फी जावेद की यह फोटो वायरल होते ही लोग कमेंट कर रहे हैं. यही वजह है कि उर्फी जावेद को देखते ही पैपराजी के कैमरे एक्टिव हो जाते हैं.

उर्फी जावेद की ड्रेस ने इस बार ध्यान न खींचकर उनके हैंड पर्स पर लोगों की निगाहें टिक गईं. दरअसल, उर्फी जावेद ने लौकी से बना हुआ हैंड पर्स लिया हुआ था. उर्फी जावेद ने हाथ में लौकी वाला पर्स डालकर एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं. उर्फी जावेद का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


उर्फी जावेद के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने लौकी के पर्स के साथ शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है. जिसमें उन्होंने ऊपर स्वेटर कैरी किया हुआ है. उर्फी की इस ड्रेस को लेकर भी लोग कमेंट कर रहे है. एक्ट्रेस पर एक यूजर ने लिखा कि ‘इतनी गर्मी में स्वेटर कौन पहनता है.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘पंचायत 3 का प्रमोशन किया जा रहा है. उर्फी जावेद ने हाल ही में वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ में फुलेरा गांव में सचिव के लिए आवेद किया था. उर्फी जावेद का सचिव पद के लिए इंटरव्यू का वीडियो वायरल हुआ था.

उर्फी जावेद अक्सर अपनी बोल्ड ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल हो जाती हैं. हालांकि, उर्फी जावेद को ट्रोलिंग से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है और वे अतरंगी फैशन करती रहती हैं.

पूल में पोज में दे रही हैं ‘खतरो के खिलाड़ी 14’ में आने वाली कंटस्टेंट शिल्पा शिंदे

रोहित शेट्टी का पौपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ जल्द ही टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है. जिसमें कौन कौन से कंटस्टेंट नजर आएंगे उनकी लिस्ट भी सामने आ गई है. इसमें सबसे चर्चित नाम शिल्पा शिंदे का सामने आ रहा है. ‘भाभी जी घर पर है’ से घर घर में फेमस हुई एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. शिल्पा शिंदे ने बिग बौस जीत कर भी लोगों के दिलों में जगह बनाई थी. लेकिन अब एक्ट्रेस एक बार फिर लोगों के सामने खतरों के खिलाड़ी में नजर आएगी. लेकिन इससे पहले शिल्पा पूल में मस्ती करती हुई नजर आ रही है.


आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शिल्पा शिंदे चिल करती हुई नजर आ रही है. शिल्पा के इस वीडियो को देख साफ लग रहा है कि वे खतरों के खिलाड़ी 14 में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार है. वीडियो में शिल्पा शिंदे स्विमिंग सूट और ग्लासेस पहनी हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शिंदे ने कैप्शन में लिखा है, ‘गर्मी और बेइज्जती जितनी महसूस करोगे उतनी होती है,
इसलिए फिक्र छोड़े और पानी पीते रहो. पानी में रहो.


बता दें एक्ट्रेस को इतना खुश देखकर फैंस भी काफी खुश हैं. लोगों के रिएक्शन से साफ है कि वह रोहिट शेट्टी के शो में शिल्पा शिंदे को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने शिल्पा के इस वीडियो पर कमेंट किया है, ‘आपको फिर से स्क्रिन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं. आप ऐसे ही खुश रहिएगा.’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘अंगूरी भाभी का जादू फिर से छाने वाला है.

GHKKPM की फेम एक्ट्रेस आयशा सिंह का बिगड़ा हूलिया, सूज गया चेहरा

टीवी का सबसे चर्चित शो गुम है किसी के प्यार में हमेशा ही लाइमलाइट में बना रहे है. फैंस इस शो के स्टार्स के भी दिवाने है और सीरियल के भी. वही, शो की लीड एक्ट्रेस सई का रोल निभाने वाली आयशा सिंह इन दिनों अपने फेस को लेकर चर्चा में आ गई है. जी हां, उन्होंने फैंस को चिंता में डाल दिया है. फैंस उनकी फोटोज देख परेशान हो रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayesha Singh (@ayesha.singh19)


आपको बता दें कि गुम है किसी के प्यार में से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आयशा सिंह ने हाल ही मे कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज शेयर की हैं, जिसमें आयशा की बुरी हालत साफ नजर आ रही हैं. आयशा ने पहले अपनी सुंदर और हैप्पी स्माइल वाली फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह काफी अच्छी लग रही हैं.

इन फोटोज में एक्ट्रेस शुरुआत में 3 फोटो में डीप नेक ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही हैं. वह अलग-अलग फैशियल एक्सप्रेशन देने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन आखिरी फोटो में आयशा की बुरी हालत साफ दिख रही है. एक्ट्रेस का चेहरा काफी ज्यादा सूजा हुआ नजर आ रहा है. इसकी वजह आयशा ने मधुमक्खी का काटना बताया है. जिसे शेयर कर उन्होंने अपनी हालत की फैंस को जानकारी दी है. आयशा ने कैप्शन में लिखा, ‘हाय इंस्टा परिवार… कुछ समय के लिए एक्टिव नहीं रहने के लिए मैं माफी चाहती हूं, क्योंकि मेरी तबीयत थोड़ी खराब है, लेकिन मैं जल्द ही सभी अपडेट के साथ ठीक होने और फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही हूं. आप सभी से विनती है कि मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें और कृपया मुझे अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayesha Singh (@ayesha.singh19)


बता दें कि फैंस उनकी ये फोटोज पर फैंस लगातार कमेंट करते नजर आ रहे है. फैंस उनसे उनकी हेल्थ के बारे में पूछ रहे हैं. हर कोई एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ कर रहा है. एक यूजर ने कैप्शन में पूछा, ‘क्या ये कोई इनफेक्शन है.’ दूसरे ने लिखा, ‘आयशा दीदी… अपना ध्यान रखो.’ इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, ‘इनके साथ क्या हुआ?’  हालांकि अब देखना ये होगा की एक्ट्रेस कब तक ठीक होती है और एक नई हैप्पी फोटो फैंस को शेयर करती है.

Opps moment का शिकार हुई टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा, बार्बी लुक ने किया लोगों को घायल

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी एक्टिंग और बोल्डनेस के लिए खूब सुर्खिया बटोरती हैं. निया शर्मा काफी ज्यादा पार्टीज भी अटेंड करती है. जहां की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती है. निया शर्मा सोशल मीडिया पर हमेशा पार्टी मोड पर नजर आती है. फैंस उनकी अदाओं को काफी पसंद करते है. ऐसा ही हाल में निया शर्मा एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई. जहां उन्हे ऊप्पस मूमंट का शिकार होना पड़ा. जी हां, निया शर्मा रेस्टोरेंट के बाहर गिरतीगिरती बची हैं. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्हे ट्रोल करते दिख रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


आपको बता दें कि निया शर्मा बीती रात बार्बी पिंक कलर की ड्रेस में रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं. पिंक ड्रेस में निया बेहद खूबसूरत लग रही थी. इस दौरान पैपराजी ने निया की ढेर सारी पोज लेते हुए फोटो क्लिक की. जिसकी झलक इंस्टाग्राम के पेज पर देखने को मिल रही है. लेकिन फोटोज के अलावा निया का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे गिरते गिरते बचती दिख रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


दरअसल, वीडियो में निया शर्मा पहले पैपराजी को ढेर सारे पोज देती हैं और उन्हें थैंक्यू बोलकर अंदर जाने लगती हैं. तभी रेस्टोरेंट में एंट्री लेने के लिए निया सीढ़ियों पर थोड़ा सा लड़खड़ा जाती हैं, जिस वजह से एक्ट्रेस का पैर मुड़ जाता है. इस मौके पर निया के फैशियल एक्सप्रेशन भी बदल जाते हैं. इस दौरान सभी पैपराजी भी घबरा जाते हैं और सभी लोग निया को ‘आराम से आराम से’ उतने के लिए कह देते हैं. हालांकि, निया भी खुद को संभाल लेती हैं. लोग अब इस वीडियो को लेकर उन्हे ट्रोल भी कर रहे है. एक यूजर ने निया को ट्रोल करते हुए बोला है, ‘जैसे जैसे फेम मिलता है इनके कपड़े छोटे होते जाते हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘ये कौन सा मैच खेलने आई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)


निया शर्मा के लुक की बात करें, तो निया पिंक कलर की शॉर्ट स्कर्ट में नजर आ रही है, जिसके साथ एक टोपी भी कैरी की हुई जो पिंक कलर की है. निया शर्मा ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं. वह कुछ भी कर ले लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर ही देते हैं. उनके वर्क फ्रंट की बात करें, तो निया शर्मा टीवी पर अपना कमबैक कर चुकी हैं. एक्ट्रेस जल्द ही सुहागन चुड़ैल में नजर आने वाली हैं. शो में निया वैंप का रोल प्ले कर रही हैं. जहां वे चुडैल के रोल में नजर आएंगी.

डांसर सपना चौधरी ने लिया करोड़ों का घर, सजाया अपना आशियाना

हरियाणा की फेमस डांसर और सिंगर सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता है अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर आज वह सभी के दिलों पर राज करती है. अपने करियर के शुरुआत में सपना चौधरी ने काफी संघर्ष किया है. जिसका अब उन्हे फल भी मिल रहा है जी हां, सपना ने अपना नया आशियाना लिया है. जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)


आपको बता दें कि सपना चौधरी ने काफी संघर्ष करके आज अपना मंहगा घर लिया है ये घर दिल्ली के नजफगढ़ में लिया है जिसकी कीमत करोड़ो में है. इन दिनों वह अपने घर की नई नई तस्वीरें शेयर करती रहती है. एक फोटो में देखने को मिला है कि सपना चौधरी के घर में सलमान खान की फोटो लगी हुई है. ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. सपना चौधरी ने अपने हाथों से अपने बंगले को सजाया है. फैंस इन फोटो को देख खुशी से झूम उठे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)


सपना चौधरी ने घर में पेड़ पौधे भी लगा रखें है. इसके अलावा उन्होंने घर के बाहर गार्डन के साथ साथ घर के अंदर भी तमाम इंडेर प्लांट से घर सजाया हुआ है. हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने एक रूम में मंदिर भी बनवाया हुआ है. बता दें कि सपना के घर का इंटीरियर आपना दिल जीत लेगा. उनकी ये घर की तस्वीरें लगातार शेयर हो रही है.

मिमिक्री पर भड़के करण जौहर, तो डायरेक्टर के तीखे तेवर देख केतन सिंह ने मांगी माफी

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर करण जौहर अक्सर अवॉर्ड नाइट और टीवी शोज में  नजर आते है. कई बार ऐसा होता है कि रिएलटी शोज में सेलिब्रिटी उनकी मिमिक्री करते है जिनसे फैंस का भरपूर एंटरटनमेंट होता है. हाल ही में कॉमेडियन केतन सिंह ने करण जौहर का मिमक्री किया. जिसे डायरेक्टर के तीखे तेवर का सामना करना पड़ा. करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर एक पोस्ट शेयर कर कॉमेडियन को फटकार लगाई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दरअसल, करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने कॉमेडियन द्वारा की गई अपनी वाहियाद मिमिक्री का जिक्र किया है. उन्होंने अपनी स्टोरी पर लिखा, ‘मैं और मेरी मां बैठकर टीवी देख रहे थे. तभी मैंने एक बड़े चैनल पर एक रियलिटी शो का प्रोमो देखा, जिसमें एक कॉमेडियन बेहद ही वाहियाद तरीके से मेरी नकल उतारने में लगा था. मैं बेशक ट्रोल्स और अनजान लोगों से इस तरह की हरकत की उम्मीद करता हूं. वो लोग मुझे नहीं जानते हैं, लेकिन अपनी इसी इंडस्ट्री के लोगों का उस इंसान के लिए ऐसा रिएक्शन आता है, जो 25 साल से इस इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है, तो ये देखकर जगह के बारे में सोचने पर मजबूर होते हैं. मुझे गुस्सा तो नहीं आ रहा है, लेकिन दुख जरूर हो रहा है. करण जौहर का ये पोस्ट एकता कपूर ने रीशेयर कर अपने दोस्त का सपोर्ट किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

बता दें, कि केतन सिंह ही अपने एक शो में करण जौहर की मिमिक्री कर रहे थे. जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. करण जौहर का पोस्ट देखने के बाद केतन सिंह ने तुरंत ही उनसे माफी मांग ली. केतन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, ‘मैं अब करण जौहर से माफी मांगना चाहता हूं. मैं करण जौहर सर का बहुत बड़ा फैन हूं. मैंने उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कई बार देखनी है. मैं उनके काम का फैन हूं और इसी वजह से मैं जो भी मिमिक्री करता हूं, वो इसलिए मैं उनकी मिमिक्री करता हूं. मेरा इरादा उन्हें ठेस पहुंचाने का बिल्कुल भी नहीं था. मैं सिर्फ अपने फैंस और बाकी दर्शकों को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहा था. मैं अब उनसे माफी मांगना चाहता हूं.

श्वेता तिवारी ने पानी में दिए हौट पोज, 10 साल छोटे एक्टर को कर रही हैं डेट

टीवी की जानी मानी खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर चर्चा में बनीं रहती है उतना ही श्वेता की बेटी पलक तिवारी भी मीडिया की लाइमलाइट में छाई रहती है. श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती है. अब श्वेता ने पानी में बैठ कर कुछ फोटोज क्लिक कराई है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)


आपको बता दें कि श्वेता तिवारी का नाम कई एक्टर्स संग जुड़ा है और इन दिनों उनका नाम खुद से 10 साल छोटे एक्टर फहमान खान संग लिया जा रहा है. दावा है कि दोनों एक समय पर डेटिंग लाइफ एन्जॉय कर चुके हैं. इन सबके बीच श्वेता की हर एक फोटो आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस की पल पल की खबर फैंस रख रहे हैं. श्वेता का लेटेस्ट पोस्ट भी फैंस के बीच वायरल हो गया है.

श्वेता तिवारी इन दिनों वेकेशन पर हैं. एक्ट्रेस लगातार अपने वेकेशन की फोटोज पोस्ट कर रही हैं. लेटेस्ट फोटोज में वह अपने बेटे संग मस्ती करती दिख रही हैं. इन फोटोज में श्वेता तिवारी किसी जंगल वाले इलाके के बीच में पानी में बैठी हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के चेहरे पर स्माइल देखने लायक है. श्वेता ने इन फोटोज में व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है, जो पानी की वजह से काफी ट्रांसपेरेंट हो गया. श्वेता ने अपना लुक काले चश्मे से पूरा किया है.

श्वेता तिवारी एक फोटो में अपना साइड पोज दिखा रही हैं. नो मेकअप लुक में श्वेता इस फोटो काफी सुंदर लग रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने बालों को बन बनाया हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)


बता दें कि श्वेता तिवारी के बेटे का नाम रेयांश है. इस फोटो में श्वेता तिवारी अपने बेटे के साथ नजर आ रही है. एक्ट्रेस अपने बेटे को प्यार लुटा रही हैं और रेयांश भी अपनी मां की तरफ ही देख रहे हैं. मां बेटे की जोड़ी कमाल लग रही.

बता दें कि श्वेता तिवारी और फहमान खान की डेटिंग की खबरें सामने आई हैं. दावा है कि श्वेता 10 साल छोटे फहमान खान को डेट कर चुकी हैं. हालांकि, एक्टर ने इन खबरों को मजाक बताया है. श्वेता तिवारी ने फहमान खान संग रिश्ते की खबरों पर अब तक चुप्पी नहीं तोड़ी है. ऐसे में फैंस श्वेता के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं.

अंकिता लोखंडे का टूटा हाथ, पति विक्की जैन के साथ फोटो कीं शेयर

टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बौस से ही चर्चा में रहना वाला कपल बन चुका हैं. विक्की जैन और अंकिता लोखंडे फैंस के बीच काफी पौपुलर है. अकिंता की फैन फौलोइंग भी काफी अच्छी है, लेकिन अब उनके चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामन आई है. जी हां, अकिंता के हाथ में चोट आ गई है जिस वजह से वे इन अस्पताल में भर्ती है. जहां की फोटो अंकिता ने शेयर की है जिसमे विक्की जैन भी साथ नजर आ रहे है.


आपको बता दें कि कपल की बिगड़ी तबीयत ने फैंस को चिंता में डाल दिया है. जी हां, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे दोनों की साथ में ही तबीयत खराब हो गई है और इस वक्त दोनों एक ही अस्पातल में भर्ती हैं. इस बात की जानकारी खुद अंकिता लोखंडे ने कुछ फोटोज शेयर कर दी है, जिसमें विक्की और अंकिता की हालत काफी ज्यादा खराब दिखाई दे रही है.


टीवी इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अस्पताल के एक ही कमरे में एडमिट हैं. अंकिता लोखंडे के हाथ में चोट लगी हुई है और विक्की की हालत भी काफी ज्यादा खराब है. एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल के कमरे से ही कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं. कुछ फोटोज में अंकिता और विक्की एक ही बेड पर लेटे हुए हैं और कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रहे हैं. वहीं, एक फोटो में अंकिता लोखंडे अपने बेड पर बैठी हुई हैं और विक्की अपने बेड पर बैठकर फोन चला रहे हैं. इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘सच में… बीमारी और स्वास्थ्य में एक साथ.’ इस कैप्शन के साथ अंकिता लोखंडे ने बियर्ड और फनी दोनों इमोजी लगाए हैं.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के फैंस दोनों की ये तस्वीरें देखकर चिंता में पड़ गए हैं. हर कोई दोनों के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहा है, लेकिन कपल को ट्रोल करने वालों की कमी नहीं हैं. इन फोटोज पर भी लोग कपल की टांग खिंचना नहीं भूल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘प्यार कितना है ये तो बिग बॉस में ही देख लिया.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अस्पताल में आराम करो… वहां भी शोऑफ ही करना है.’ इतना ही नहीं, एक यूजर ने तो यह भी पूछ लिया, ‘पेशंट कौन है?’ हालांकि, कई सेलेब्स ने भी अंकिता और विक्की के जल्द ठीक होने की दुआ की है.

शिवांगी जोशी ने ग्रीन ब्रालेट ड्रेस में दिखाया हौट लुक, फैंस ने की जमकर तारीफ

टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों सुर्खियों में है. अपने हौट लुक से एक्ट्रेस सभी को अपना फैन बनाकर रखती है. सोशल मीडिया के जरिए शिवांगी जोशी खुद को अपडेट रखती हैं. अक्सर डांस और फोटोज शेयर करती रहती है. शिवांगी हर तरह के आउटफिट में अच्छी लगती हैं. एक्ट्रेस ने इस बार साड़ी में लोगों को इंप्रेस किया. जिसकी फोटो की झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली हैं.


आपको बता दें कि एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर हमेशा फोटोज और वीडियोज शेयर करती है. जहां वे एक से बढ़कर एक पोज देती है. हाल ही में उन्होंने मौडर्न लुक कैरी किया हैं. जहां उन्होंने ग्रीन ब्रालेट के साथ प्रिंटेड प्लाजो पहना हुआ है. एक्ट्रेस ने अपना लुक कर्ली बालों के साथ पूरा किया हैं. जिसमें वह काफी सुंदर लग रही है. शिवांगी जोशी की ये फोटो क्लोज अप में ली गई है. जिसमें उनके चेहरे की स्माइल देखने लायक है. इस फोटो में शिवांगी अपने हाथों को बालों पर रखा हुआ हैं.

शिवांगी जोशी की हर तरह की फोटो में अपना किलर एटीड्यूट दिखा रही है. जिसमें एक्ट्रेस की अदाएं देखने लायक हैं. शिवांगी के फेशल एक्सप्रेशन ने हर किसी को खुश कर दिया है. फैंस उनकी फोटो को जमकर लाइक कर रहे है.


शिवांगी जोशी ने इन फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है कि ‘शांति, प्यार और सकारात्मक ऊर्जा.’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ढेर सारे इमोजी लगाए हैं. शिवांगी जोशी की इन फोटोज पर फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया है. एक्ट्रेस के लिए एक फैन ने लिखा, ‘बहुत ही सुंदर.’ दूसरे फैन ने ढेर सारी फायर की इमोजी लगाई है.

बता दें कि शिवांगी जोशी आखिरी बार सीरियल बरसातें में नजर आई थीं. ये शो कुछ समय पहले ही बंद हुआ है, लेकिन बीते दिनों ही खबर आई थी कि मेकर्स जल्द ही बरसातें का दूसरा सीजन ला सकते हैं.शिवांगी जोशी का नाम इन दिनों अपने को-एक्टर कुशाल टंडन के साथ जुड़ रहा है. दावा है कि सीरियल बरसातें के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. अब दोनों गुपचुप तरीके से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.बीते दिनों शिवांगी और कुशाल की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें दोनों बर्फ की वादियों में काफी करीब दिखे. दावा किया गया कि दोनों बरसातें की शूटिंग के बाद अकेले वेकेशन पर गए थे.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें