Valentine’s Day 2024: सैक्स से पहले छेड़छाड़ है बेहद जरूरी, अपनाएं ये तरीके

प्रिया का कहना है कि उस का पति जिस्मानी रिश्ता बनाते समय बिलकुल भी छेड़छाड़ नहीं करता और न ही प्यार भरी बातें करता है. उसे तो बस अपनी तसल्ली से मतलब होता है. जब तन की आग बुझ जाती है, तो निढाल हो कर चुपचाप सो जाता है. वह बिन पानी की मछली की तरह तड़पती ही रह जाती है.

कुछ इसी तरह राजेंद्र का कहना है, ‘‘जिस्मानी रिश्ता कायम करते वक्त मेरी पत्नी बिलकुल सुस्त पड़ जाती है. वह न तो इनकार करती है और न ही प्यार में पूरी तरह हिस्सेदार बनती है. न ही छेड़छाड़ होती है और न ही रूठनामनाना. नतीजतन, सैक्स में कोई मजा ही नहीं आता.’’

इसी तरह सरिता की भी शिकायत है कि उस का पति उस के कहने पर जिस्मानी रिश्ता तो कायम करता है, पर वह सुख नहीं दे पाता, जो चरम सीमा पर पहुंचाता हो. हालांकि वह अपनी मंजिल पर पहुंच जाता है, फिर भी सरिता को ऐसा लगता है, मानो वह अपनी मंजिल पर पहुंच कर भी नहीं पहुंची. सैक्स के दौरान वह इतनी जल्दबाजी करता है, मानो कोई ट्रेन पकड़नी हो. उसे यह भी खयाल नहीं रहता कि सोते समय और भी कई राहों से गुजरना पड़ता है. मसलन छेड़छाड़, चुंबन, सहलाना वगैरह. नतीजतन, सरिता सुख भोग कर भी प्यासी ही रह जाती है.

मनोज की हालत तो सब से अलग  है. उस का कहना है, ‘‘मेरी पत्नी इतनी शरमीली है कि जिस्मानी रिश्ता ही नहीं बनाने देती. अगर मैं उस के संग जबरदस्ती करता हूं, तो वह नाराज हो जाती है. छेड़छाड़ करता हूं, तो तुनक जाती?है, मानो मैं कोई पराया मर्द हूं. समझाने पर वह कहती है कि अभी नहीं, इस के लिए तो सारी जिंदगी पड़ी हुई है.’’

इसी तरह और भी अनगिनत पतिपत्नी हैं, जो एकदूसरे की दिली चाहत को बिलकुल नहीं समझते और न ही समझने की कोशिश करते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि शादीशुदा जिंदगी कच्चे धागे की तरह होती है. इस में जरा सी खरोंच लग जाए, तो वह पलभर में टूट सकती है.

पतिपत्नी में छेड़छाड़ तो बहुत जरूरी है, इस के बिना तो जिंदगी में कोई रस ही नहीं, इसलिए यह जरूरी है कि पति की छेड़छाड़ का जवाब पत्नी पूरे जोश से दे और पत्नी की छेड़छाड़ का जवाब पति भी दोगुने मजे से दे. इस से जिंदगी में हमेशा नएपन का एहसास होता है.

अगर जिस्मानी रिश्ता कायम करने के दौरान या किसी दूसरे समय पर भी पति अपनी पत्नी को सहलाए और उस के जवाब में पत्नी पूरे जोश के साथ प्यार से पति के गालों को चूमते हुए अपने दांत गड़ा दे, तो उस मजे की कोई सीमा नहीं होती. पति तुरंत सैक्स सुख के सागर में डूबनेउतराने लगता है.

इसी तरह पत्नी भी अगर जिस्मानी रिश्ता कायम करने से पहले या उस दौरान पति से छेड़छाड़ करते हुए उस के अंगों को सहला दे, तो कुदरती बात है कि पति जोश से भर उठेगा और उस के जोश की सीमा भी बढ़ जाएगी.

कभीकभी यह सवाल भी उठता है कि क्या जिस्मानी रिश्ता सिर्फ सैक्स सुख के लिए कायम किया जाता है? क्या दिमागी सुकून से उस का कोई लेनादेना नहीं होता? क्या जिस्मानी रिश्ते के दौरान छेड़छाड़ करना जरूरी है? क्या छेड़छाड़ सैक्स सुख में बढ़ोतरी करती है? क्या छेड़छाड़ से पतिपत्नी को सच्चा सुख मिलता है?

इसी तरह और भी कई सवाल हैं, जो पतिपत्नी को बेचैन किए रहते हैं. जवाब यह है कि जिस्मानी रिश्तों के दौरान छेड़छाड़ व कुछ रोमांटिक बातें बहुत जरूरी हैं. इस के बिना तो सैक्स सुख का मजा बिलकुल अधूरा है. जिस्मानी रिश्ता सिर्फ सैक्स सुख के लिए ही नहीं, बल्कि दिमागी सुकून के लिए भी किया जाता है.

कुछ पति ऐसे होते हैं, जो पत्नी की मरजी की बिलकुल भी परवाह नहीं करते, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए. पत्नी की चाहत का भी पूरा खयाल रखना चाहिए, नहीं तो आप की पत्नी जिंदगीभर तड़पती ही रह जाएगी.

कुछ औरतें बिलकुल ही सुस्त होती हैं. वे पति को अपना जिस्म सौंप कर फर्ज अदायगी कर लेती हैं. उन्हें यह भी एहसास नहीं होता कि इस तरह वे अपने पति को अपने से दूर कर रही हैं.

कुछ पति जिस्मानी रिश्ता तो कायम करते हैं और जल्दबाजी में अपनी मंजिल पर पहुंच भी जाते हैं, परंतु उन्हें इतना भी पता नहीं होता कि इस के पहले भी और कई काम होते हैं, जो उन के मजे को कई गुना बढ़ा सकते हैं.

कुछ औरतें शरमीली होती हैं. वे जिस्मानी रिश्तों से दूर तो होती ही हैं, छेड़छाड़ को भी बुरा मानती हैं.

अब आप ही बताइए कि ऐसे हालात में क्या पत्नी पति से और पति पत्नी से खुश रह सकता है?

नहीं न… तो फिर ऐसे हालात ही क्यों पैदा किए जाएं, जिन से पतिपत्नी एकदूसरे से नाखुश रहें?

इसलिए प्यार के सुनहरे पलों को छेड़छाड़, हंसीखुशी व रोमांटिक बातों में बिताइए, ताकि आने वाला कल आप के लिए और ज्यादा मजेदार बन जाए.

मैं मैरिड हूं पर अपने कॉलेज फ्रेंड से बात करती हूं, क्या मैं सही कर रही हूं?

सवाल

कालेजटाइम से एक लड़के से प्यार करती थी. मुझे वह सपनों का राजकुमार लगता था लेकिन उस से कभी अपनी फीलिंग्स बता नहीं सकी. जैसे ही मेरी कालेज की पढ़ाई खत्म हुई, घरवालों ने मेरी शादी करवा दी. मेरे पति बहुत अच्छे हैं, मुझे हद से ज्यादा प्यार करते हैं. मैं भी उन के साथ बहुत मजे में जी रही थी कि एक दिन हमारे फ्रैंड्स व्हाट्सऐप ग्रुप में वह लड़का भी शामिल हो गया. धीरेधीरे वह मुझे पर्सनल व्हाट्सऐप मैसेज भेजने लगा.

वह मुझसे खुलने लगा है. मुझे उस का खुलापन भाने लगा है. दिल में फिर से वही पुरानी कालेज वाली प्यार की उमंगें जागने लगी हैं. वह भी अब शादीशुदा है लेकिन उस का कहना है कि अगर हमें एकदूसरे से बात करना अच्छा लगता है तो इस में बुराई क्या है और महीने में एकदो बार मिल कर अपने दबे अरमान पूरे कर लें तो क्या हर्ज है. मुझमें इतनी हिम्मत नहीं कि इतना बड़ा कदम उठाऊं. लेकिन मन में दबा प्यार बारबार जोखिम उठाने को प्रेरित कर रहा है. आप ही बताएं कि क्या करूं? क्या सही है और क्या गलत?

जवाब

यह बात तो हम भी मानते हैं कि जिंदगी में हुआ पहला प्यार भुलाया नहीं जाता, मगर आप जिंदगी में बहुत आगे निकल चुकी हैं. शादीशुदा हैं और आप खुद कह रही हैं कि पति आप से बेहद प्यार करते हैं तो फिर क्यों अपने हाथों अपनी प्यारभरी गृहस्थी में जहर घोलना चाहती हैं. आप का फ्रैंड कैसा है, कैसा नहीं, हमें नहीं पता लेकिन इतना जरूर है कि वह जानते  हुए भी गलत काम कर रहा है और आप को भी उकसा रहा है.

यदि वह वाकई एक समझदार व्यक्ति है तो उसे आप के साथ हैल्दी फ्रैंडशिप वाला रिलेशन रखना चाहिए. दोस्त वे होते हैं जो दोस्त को सही राह दिखाएं. आप दोनों की अपनीअपनी गृहस्थी है, उस में खुश रहें. हैल्दी फ्रैंडशिप रखें जो जीवन की एकरसता दूर कर मन को सुकून और प्रेरणा दे.

शारीरिक रूप से जुड़ कर आप इस रिश्ते के साथसाथ अपने वैवाहिक रिश्ते के साथ भी अन्याय करेंगी. इसलिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं, साफसाफ और बिना देर किए अपने फ्रैंड को अपना फैसला सुना दें और अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी पर अपना ध्यान केंद्रित करें. वहीं अपनी खुशियों को तलाशें. मृगतृष्णा के पीछे मत भागिए. सम झदारी इसी में है.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz

 सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

 

मेरी पत्नी मां बनना चाहती है लेकिन मुझे बच्चा नहीं चाहिए, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 28 साल का नौजवान हूं. मेरी शादी को 2 साल हो गए हैं. मेरी पत्नी बच्चा चाहती है, पर मैं अभी बच्चे की परवरिश का बोझ नहीं उठाना चाहता हूं, लेकिन वह मुझे ऐसा करने के लिए  मजबूर करती है. इस मुद्दे पर कभीकभार हम दोनों की बहस हो जाती है और कलह की वजह बनती है. मैं अपनी पत्नी के इस ‘बच्चा राग’ से परेशान हो गया हूं. मैं क्या करूं?

जवाब

मां बनना किसी भी औरत की ख्वाहिश और हक होता है, जिसे कोई  पति अपनी पत्नी से छीन नहीं सकता. लगता है कि आप पत्नी को ढंग से सम झा नहीं पा रहे हैं. उसे बताएं कि आज के महंगाई के दौर में बच्चे की परवरिश करना बेहद खर्चीला काम हो चला है, लिहाजा यह जिम्मेदारी तभी  ली जाए जब ठीकठाक पैसा या आमदनी हो जाए.

हो सकता है कि घर में या बाहर की औरतें आप की पत्नी को ताना मारने लगी हों, इसलिए उस का बच्चा राग तेजी से बजने लगता हो. आप पत्नी को भी किसी काम से या नौकरी पर लगा दें. इस से वह बिजी भी रहेगी और घर की आमदनी भी बढ़ेगी.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

एक लड़की गलत इशारे करती है, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 18 साल का एक लड़का हूं. मेरे पड़ोस में 25 साल की एक कुंआरी लड़की रहती है. वह मुझे  देख कर बेहूदा इशारे करती है. अगर मैं उस पर ध्यान नहीं देता हूं, तो  मुझे लड़की छेड़ने के झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है.

मैं ने अपने एक दोस्त को इस बारे में बताया तो वह बोला कि जब वह लड़की तैयार है तो मजे कर ले. पर मेरा दिल नहीं मानता है और मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं. इस वजह से मेरा पढ़ाई में भी मन नहीं लगता है. मैं क्या करूं?

जवाब

देखा जाए तो आप का दोस्त आप को सच्ची सलाह दे चुका है, लेकिन याद रखें कि वह लड़की आप से सिर्फ सैक्स सुख चाहती है, प्यार नहीं करती, क्योंकि उम्र में वह आप से 7 साल बड़ी भी है और फंसाने की धौंस भी देती रहती है.

कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार अंजाम के बारे में भी सोच लें कि कभी अगर पकड़े गए तो वह तो यह कहते हुए पल्ला झाड़ लेगी. कि यह मेरे साथ जबरदस्ती कर रहा था या गले पड़ गई तो भी आप की पढ़ाईलिखाई और कैरियर पर इस का बुरा असर पड़ेगा. एकाध बार उस के मन की कर दें, बशर्ते आप का भी मन होता हो तो, नहीं तो मकान बदल लें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मेरी पत्नी अक्सर अपने बॉयफ्रेंड से मिलती है, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 28 साल का हूं और फौज में काम करता हूं. शादी को 3 साल हो गए. 2 बेटियां भी हैं. बीवी मेरे घर से 600 किलोमीटर दूर अपने मायके में रहती है. अपनी छोटी बहन के दोस्त से उस के नाजायज संबंध भी हैं. वह कहती है कि मुझे छोड़ देगी, लेकिन उस नाजायज आदमी को नहीं छोड़ेगी. जरा सी बात पर हाथपैर तुड़वाने की धमकी देती है. वह न तो तलाक देती है और न ही मेरे पास आती है. मैं क्या करूं?

जवाब

फौज में होते हुए भी आप घर के मोरचे पर मुसीबतों से घिरे हुए हैं. आमतौर पर पतिपत्नी के बीच सुलह होना ही अच्छा होता है, पर हालात देखते हुए इस के आसार नहीं लगते. आप किसी रिश्तेदार के जरीए एक बार समझौते की कोशिश कर सकते हैं. पत्नी को समझाएं कि अपनी बेटियों और आने वाले वक्त की बेहतरी के लिए आवारगी छोड़ कर घर लौट आए. दूसरा रास्ता है किसी काबिल वकील के जरीए तलाक की कोशिश करना. वैसे, पति को तलाक आसानी से नहीं मिलता.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मुझे शक है मेरे पति का दूसरी औरत के साथ अफेयर चल रहा है, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 32 साल की एक शादीशुदा औरत हूं. मेरा 8 साल का बेटा है. मेरे पति प्राइवेट नौकरी करते हैं और इसी सिलसिले में ज्यादातर दूसरे शहर में रहते हैं, इसलिए हमारा जिस्मानी रिश्ता बहुत कम बन पाता है. पति जब हमारे पास आते भी हैं, तो वे मेरे नजदीक कम ही आते हैं. मुझे शक है कि उन का किसी दूसरी औरत या लड़की के साथ चक्कर चल रहा है. पूछने पर वे मना कर देते हैं और हमारे बच्चे की कसमें खाने लगते हैं. मैं क्या करूं?

जवाब

जो मर्द नौकरी या कामकाज के सिलसिले में घर से ज्यादा बाहर रहते हैं, उन की सैक्स में कम दिलचस्पी की वजह कामकाज और भागादौड़ी का तनाव और थकान भी रहते हैं. सैक्स का रूटीनी सिलसिला टूटने से भी अकसर ऐसा होता है. पति पर बेवजह का शक करने के बजाय खुद उन में सैक्स की चाहत पैदा करें. वे जब वापस आएं तो घर का माहौल ठीक रखें और सजसंवर कर रहें. ज्यादा से ज्यादा वक्त उन के साथ गुजारें. उन के कामकाज की बातें करें और फिर सैक्स के लिए उकसाएं.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मेरी पत्नी नाराज होने पर पूरा घर सिर पर उठा लेती है, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 25 साल का नौजवान हूं. मेरी शादी को 2 साल हो गए हैं. मेरी पत्नी वैसे तो बहुत अच्छी है, पर अगर वह किसी बात पर नाराज होती है, तो पूरा घर सिर पर उठा लेती है. उस समय अगर उस की बात न मानी जाए, तो वह अपना ही नुकसान कर बैठती है, खुद को चोट पहुंचा लेती है. पत्नी के इस रवैए से घर में तनाव का माहौल रहता है. पड़ोसी सोचते हैं कि हम उसे सता रहे हैं, पर ऐसा नहीं है. मैं अपनी पत्नी के इस इमोशनल ड्रामे से परेशान हो गया हूं. मैं क्या करूं?

जवाब

आप खुद मान रहे हैं कि पत्नी अच्छी है यानी बात बन सकती है. इस बात पर गौर करें कि उसे किन बातों पर ज्यादा गुस्सा आता है और किस समय आता है. खुद को चोट पहुंचाना खतरे की बात है. इस से कभी जानेअनजाने में बड़ा नुकसान या हादसा भी हो सकता है. जब वह गुस्से में हो तब उस का विरोध करने के बजाय उस की हां में हां मिलाते रहें और कभी डाक्टर को दिखा लें कि कहीं उस का ब्लड प्रैशर ज्यादा तो नहीं हो जाता. उसे नाराज करने वाली बातों से बचें और कभीकभार उसे बाजार और रिश्तेदारी में घुमानेफिराने ले जाएं.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मैं कैसे पता करूं कि मेरी होने वाली पत्नी अच्छी है या नहीं? कृपया सुझाव दें

सवाल

हाल ही में मेरे पैरेंट्स ने मेरे लिए एक लड़की पसंद की है. वह मेरे पापा के फ्रैंड की बेटी है. लड़की मु झे भी अच्छी लगी और मैं ने शादी के लिए रजामंदी दे दी. लेकिन फिर भी मैं ने घरवालों से कह दिया है कि मैं पहले लड़की से 2-3 महीने मिलजुल कर, बातें कर के फाइनल हां बोलूंगा. मुझे बताइए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए जिस से मैं पता लगा सकूं कि यह लड़की मेरे लिए एक अच्छी बीवी साबित होगी क्योंकि शादी को लेकर मेरे विचार सीरियस हैं. शादी मेरे लिए कोई गुड्डेगुड़ियां का खेल नहीं. मैं एक सुखी पारिवारिक जीवन बिताना चाहता हूं.

जवाब

बहुत अच्छी बात है कि आप शादी को एक अटूट बंधन मानते हैं. वाकई इस रिश्ते की नींव ही मजबूत होनी चाहिए. इसीलिए हम भी यही चाहेंगे कि 2-3 महीने में आप उस लड़की से बातचीत कर के, मेलजोल रख कर उस के व्यवहार, आचार से परिचित हो जाएं कि वह आप की उम्मीदों पर खरी उतरती भी है या नहीं.

इस बात पर जरूर ध्यान दें वह आलसी और दूसरों पर निर्भर रहने वाली तो नहीं. ऐसी लड़कियां घर नहीं संभाल पातीं और यही बात  झगड़े की वजह बनती है.

छोटीछोटी बातों को ले कर  झगड़ने या नाराज होने की आदत तो नहीं. अगर हां तो शादी के बाद ये चीजें बढ़ ही जाएंगी. अगर उस लड़की का व्यवहार सब के साथ कठोर है तो आप को दोबारा सोचने की जरूरत है. ऐसे में इस बात की चिंता होना जायज है कि वह आप के मातापिता के साथ कैसा व्यवहार करेगी.

कहीं उसे बातें छिपाने की आदत तो नहीं? क्योंकि आने वाले समय में यही बात बड़े मनमुटाव की वजह बन सकती है.

एक बात खास, यदि वह हर समय आप को बदलने के बारे में ही बातें करे या उसे आप की आदतों में बुराई नजर आए तो उस से तुरंत कन्नी काटने में ही भलाई है.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz

 सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मेरा देवर करीब आने की कोशिश करता है, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 25 साल की शादीशुदा महिला हूं. हम एक शहर में किराए के मकान में रहते हैं. कुछ दिन पहले मेरे पति के छोटे भाई यानी मेरा देवर हमारे साथ रहने आया हुआ है. देवर अभी अविवाहित है. पति औफिस के काम में बिजी रहते हैं, इस वजह से मैं देवर के साथ शौपिंग आदि करने लगी. इधर कुछ दिनों से उस के व्यवहार में बदलाव की वजह से परेशान हूं. वह अब जानेअनजाने मेरे पास आने की कोशिश करता है. मुझे छूना चाहता है. समझ नहीं आ रहा मैं क्या करूं? मैं नहीं चाहती कि इस वजह से दोनों भाइयों में दूरियां बनें. कई बार लगा कि पति से बात करूं पर बहुत कुछ सोच कर रुक जाती हूं. बताएं मैं क्या करूं?

जवाब

संभव है कि ज्यादा हंसीमजाक कर आप ने उसे सिर चढ़ा लिया है. देवर और भाभी का संबंध बहुत पवित्र होता है और अगर आप का देवर इस मर्यादा को भूल कर गलत मंशा रखता है, तो उस से दूरी बना कर रखें. शौपिंग या बाजार आदि भी देवर के साथ नहीं पति के साथ जाएं.

आप अपनी छोटीमोटी जरूरतों का सामान पति के साथ भी जा कर खरीद सकती हैं. पति के औफिस से आने के बाद नजदीकी बाजार में खरीदारी कर सकती हैं. इस से पति को भी अच्छा लगेगा. सप्ताह के अंत या जिस दिन पति की छुट्टी हो, साथ जा कर पूरे सप्ताह की खरीदारी कर लें.

इस दौरान आप को संयम से काम लेना होगा. देवर को रिश्ते की मर्यादा बताएं, बावजूद इस के अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता तो पति और घर वालों से बात कर सकती हैं.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मेरी पत्नी सैक्स के लिए काफी एक्साइटेड रहती है लेकिन मैं उसे समय नहीं दे पाता, क्या करूं?

सवाल

मेरी उम्र 33 वर्ष है. अच्छी प्राइवेट जौब में हूं. काफी बिजी शैड्यूल है मेरा पूरे दिन का. शादी हुए एक साल हो गया है. घर की सारी जिम्मेदारी पत्नी संभालती है. मेरी समस्या यह है कि औफिस से घर रोज डेढ़ घंटे की ड्राइव कर के पहुंचता हूं. काफी थक जाता हूं. जी करता है बस सो जाऊं. दूसरी तरफ पत्नी रात को सैक्स के लिए काफी एक्साइटेड रहती है.

यही नहीं, वह चाहती है कि पहले हम फोरप्ले करें. उस के बाद इंटरकोर्स. जबकि, थकावट के कारण मैं फोरप्ले न कर इंटरकोर्स कर के सो जाता हूं. अब देख रहा हूं कि पत्नी कुछ मायूस सी रहती है. मुझ से कोई शिकायत तो नहीं करती पर कहती है कि सो जाओ, थक गए हो. मुझे उस का ऐसा कहना अच्छा नहीं लगता. उसे मेरी प्रौब्लम समझनी चाहिए. फोरप्ले करना ऐसा क्या जरूरी है, सैक्स तो हम करते ही हैं न. उस का यों मुंह फुला कर रहना मुझे अच्छा नहीं लगता क्योंकि रूठनामनाना मुझे पसंद नहीं. अभी तो शादी हुए महज एक ही साल हुआ है, पता नहीं आगे की लाइफ कैसे कटेगी?

जवाब

आप ने अपने लिए प्रौब्लम खुद ही खड़ी की है. आप कह रहे हैं कि आप की पत्नी को आप की प्रौब्लम समझनी चाहिए तो वह समझ रही है, तभी तो आप से कोई शिकायत नहीं कर रही है. मायूस और मुंह फुला कर इसलिए रह रही है क्योंकि आप उसे सम झने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. उसे आप के थोड़े से टाइम की जरूरत है जो आप से नहीं मिल पा रहा. लेकिन आप की अपनी मजबूरी है जो पत्नी भी समझती है.

दूसरी बात, आप का यह कहना कि फोरप्ले उस के लिए ऐसा क्या जरूरी है, बिलकुल गलत है. चाहे आदमी हो या औरत, सैक्स एंजौय करना इंटिमैसी के लिए बहुत जरूरी है. लेकिन कई बार आदमियों के लिए सैक्स का मतलब सिर्फ पेनिट्रेशन होता है लेकिन डायरैक्ट पेनिट्रेशन औरतों के लिए पेनफुल साबित हो सकता है. इसलिए बेहतर सैक्स के लिए बहुत जरूरी होता है फोरप्ले यानी सैक्स करने से पहले एकदूसरे को उत्तेजित करने वाली क्रियाएं. ऐसा देखा गया है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में देर से उत्तेजित होती हैं, इसलिए सैक्स से पहले उन के पार्टनर की जिम्मेदारी है कि फोरप्ले जरूर करें ताकि उन्हें अच्छा महसूस हो.

आप के रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए सैक्स जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी फोरप्ले भी है. जब आप और आप के पार्टनर एकदूसरे को छेड़ते हैं, चूमते हैं तो आप दोनों एकदूसरे के प्रति ज्यादा आकर्षित महसूस करने लगते हैं. कई बार ऐसा कहा जाता है कि सैक्स से ज्यादा जरूरी फोरप्ले होता है.

इसलिए अपने बिजी शैडयूल से, कैसे भी हो, अपनी पत्नी के लिए समय निकालिए. पतिपत्नी के बीच ये दूरियां ही कभीकभी रिश्ते को समाप्ति के कगार पर ले आती हैं. आप यह गलती न करें. इस समस्या का समाधान आप के हाथों में ही है. इस बारे में आप ज्यादा मत सोचिए और आज से ही इस की शुरुआत करें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें