⚲

नशे की हालत में Pawan Singh ने अक्षरा सिंह के साथ की ऐसी हरकत, पढ़ें खबर

भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह  सिगिंग और एक्टिंग की वजह से हर बार दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. वह इन दिनों अपनी बेबाक अंदाज के लिए खूब सुर्खियां बटोरी रही हैं.

अक्षरा सिंह अपने लवलाइफ को लेकर भी काफी चर्चे में रही हैं. एक वक्त था, जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह की फिल्मों के टिकिट हाथों-हाथ बिकते थे लेकिन किसी कारण से  इनका ब्रेकअप हो गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

 

दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रिन और ऑफस्क्रिन  खूब पसंद किया जाता था  और इन्हें असल जिंदगी  में भी एक-दूसरे से प्यार हो गया और इनका रिश्ता सालों तक चला.

ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे के बाद निरहुआ भी हुए कोरोना के शिकार, सरकारी नियमों को तोड़ना पड़ा भारी

खबरों के अनुसार पवन सिंह ने एक लड़की के साथ शादी कर ली, जिसने अक्षरा सिंह को तोड़कर रख दिया. अक्षरा सिंह इन सारी चीजों से बाहर निकल ही रही थीं कि तभी एक रात ऐसा कुछ हुआ कि वो हैरान रह गईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

 

मिली जानकारी के अनुसार अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक फिल्म की शूटिंग के लिए होटल में रुके हुए थे. शूटिंग के बाद पवन सिंह ने रात को ड्रिंक की और किसी बात पर वो इतना भड़क गए कि उन्होंने सबके सामने अक्षरा सिंह पर हाथ उठा दिया. आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने कई बार खुद ये बात कही हैं कि वो पवन सिंह से प्यार करती थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

 

ये भी पढ़ें- टीवी और फिल्म के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में भी छाया कोरोना का कहर, Aamrapali Dubey हुईं वायरस का शिकार

टीवी और फिल्म के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में भी छाया कोरोना का कहर, Aamrapali Dubey हुईं वायरस का शिकार

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में कोरोना का कहर छाया हुआ है.  इसकी शुरुआत भोजपुरी क्विन आम्रपाली दुबे  से हुई. रविवार को आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) कोरोना पॉजिटिव पाई गईं.

दरअसल इसकी जानकारी आम्रपाली ने खुद फैंस के साथ शेयर की है. आम्रपाली ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा, ‘सभी को नमस्ते, मैं आप सबको यह बताना चाहती हूं कि आज सुबह मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं और मेरा परिवार पूरी सावधानी बरतते हुए मेडिकल केयर ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव और कनिष्का नेगी का नया गाना ‘कोलगेट’ हुआ वायरल, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

 

उन्होंने आगे लिखा, आप लोग चिंता ना करें, हम सब एकदम ठीक हैं. बस केवल मुझे और मेरे परिवार को दुआओं में याद रखिएगा.

ये भी पढ़ें- श्रुति राव को खेसारीलाल यादव ने क्यों कहा ‘तू फ्रॉड है’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

 

एक्ट्रेस के पोस्ट पर मोनालिसा, काजल राघवानी, दिनेश लाल यादव और रानी चटर्जी समेत कई भोजपुरी सेलेब्स ने कमेंट कर स्टार के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की. वहीं अगर बात करें कोरोना की तो बीते एक ही महीने में करीब 50 से अधिक स्टार्स को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है. टीवी इंडस्ट्री के कुछ शोज पर कोरोना अटैक हुआ है. इनमें अनुपमा, इंडियन आइडल 12 और भी कई सारे शोज शामिल हैं.

Litti Chokha Trailer: ‘लिट्टी चोखा’ में भूत बनकर एंटरटेन करेंगे Khesari Lal Yadav, देखें Video

खेसारी लाल यादव और कनिष्का नेगी का नया गाना ‘कोलगेट’ हुआ वायरल, देखें Video

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग और गानों की वजह से दर्शकों के बीच छाये रहते हैं. तभी तो खेसारी लाल यादव का गाना आते ही सोशल मीडिया पर काफी कम टाइम में वायरल हो जाता है.

हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपना नया गाना ‘कोलगेट’ (Colgate Full Song) यूट्यूब पर रिलीज किया है. इस गाने में एक्टर के साथ भोजपुरी क्विन कनिष्का नेगी नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- श्रुति राव को खेसारीलाल यादव ने क्यों कहा ‘तू फ्रॉड है’

दरअसल खेसारी लाल यादव इस गाने में कनिष्का नेगी से चुम्मा मांगते हुए नजर आ रहे हैं. तो एक्ट्रेस इस गाने के जवाब में कहती हैं कि पहले कोलगेट कर लो.

आपको बता दें कि इसी थीम को लेकर गाने का नाम कोलगेट रखा गया. इस गाने की आवाज खेसारी लाल यादव और कनिष्का ने दिया है. इस गाने को जाहिद अख्तर ने लिखा हैं.

ये भी पढ़ें- Litti Chokha Trailer: ‘लिट्टी चोखा’ में भूत बनकर एंटरटेन करेंगे Khesari Lal Yadav, देखें Video

खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ का ट्रेलर हाल ही में रिलिज किया गया है. इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप शर्मा कर रहे हैं. बता दें कि खेसारी लाल यादव इस फिल्म से पहले प्रदीप के साथ ‘लिट्टी चोखा’ में भी दिखाई देंगे. फैंस भी आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का ऑनस्क्रीन रोमांस देखने के लिए लिए बेताब हैं.

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह ने इस गाने में बताया ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ देखें Viral Video

श्रुति राव को खेसारीलाल यादव ने क्यों कहा ‘तू फ्रॉड है’

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव को जिस लड़की ने मंडप में छोड़ा था, अब उसी लड़की ने फिर से उनके गले में वरमाला डाल दिया. उसकी यह हरकत खेसारीलाल यादव को अच्छी नहीं लगी, तो उन्होंने उस लड़की को फ्रॉड ही कह दिया.

यह लड़की कोई और नही बल्कि भोजपुरी फिल्मों की कमसिन अदाकारा श्रुति राव हैं. और यह सारा मसला प्रदीप के शर्मा निर्देशित भोजपुरी फिल्मल ‘आशिकी‘ के एक दृश्य की शूटिंग का है.

ये भी पढ़ें- Litti Chokha Trailer: ‘लिट्टी चोखा’ में भूत बनकर एंटरटेन करेंगे Khesari Lal Yadav, देखें Video

‘बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि.’ के बैनर तले बन रही फिल्म ‘आशिकी‘की शूटिंग इन दिनों प्रयागराज में जोर शोर से चल रही है,जहां श्रुति राव और खेसारीलाल यादव के ऊपर एक गाना भी फिल्माया गया.इस गाने में श्रुति राव भाग-भाग कर खेसारीलाल यादव को रिझाने का प्रयास कर रही हैं. उन्हें मनाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं, लेकिन एक बार धोखा खा चुके खेसारीलाल उनसे दूर भाग रहे हैं.

यह गाने का बेहद रोमांटिक शरारती दृश्य है, जिसको लेकर श्रुति राव बेहद खुश नजर आईं. श्रुति राव कहती हैं-‘‘फिल्म ‘आशिकी‘ मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है. इसमें मेरी भूमिका बहुत ही ज्यादा चुनौतीपूर्ण है. इसमें मुझे खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ परफॉर्म करना है. मैं खेसारीलाल यादव, प्रदीप के शर्मा और पराग पाटिल का धन्यवाद अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने मुझे पूरा सहयोग दिया.

ये भी पढ़ें- प्यार और हवस में फर्क करना सीखें- काजल राघवानी

आज जिस गाने को फिल्माया गया है,वह अमेजिंग हैं. मुझे उम्मीद है दर्शकों को यह गाना पसंद आएगा.’’ ज्ञातब्य है कि फिल्म ‘आशिकी‘की शूटिंग अब अंतिम चरण में है.इस फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं.

प्यार और हवस में फर्क करना सीखें- काजल राघवानी

भोजपुरी फिल्मों की हौट हीरोइन काजल राघवानी को भोजपुरी बैल्ट की सनसनी माना जाता है. वे भोजपुरी फिल्मों की ऐसी हीरोइन हैं, जिन की एक  झलक पाने के लिए उन के चाहने वाले बेताब रहते हैं. फिल्मों की शूटिंग के दौरान काजल राघवानी के साथ सैल्फी लेने की भीड़ देख कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें लोग किस हद तक पसंद करते हैं.

पुणे, महाराष्ट्र में पलीबढ़ी काजल राघवानी ने दर्जनों कामयाब फिल्में दी हैं, जिन में  ‘सब से बड़ा मुजरिम’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘भोजपुरिया राजा’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘दबंग सरकार’, ‘कुली नंबर वन’ वगैरह शामिल हैं.

भोजपुरी फिल्म ‘अमानत’ के सैट पर काजल राघवानी से हुई मुलाकात में उन के फिल्मी सफर पर खुल कर बात हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश :

ये भी पढ़ें- जानें, भोजपुरी फिल्म ‘झुक गया आसमान‘ में क्या है खास

अपने परिवार के बारे में बताएं?

मैं मूल रूप से गुजराती हूं और मेरे मम्मीपापा पुणे में रहते हैं. या कह लिया जाए कि अब वहीं पर मेरा घर भी है. मेरी एक बहन और एक भाई हैं.

अब भोजपुरी हीरोइनों के लिए मजबूत किरदार लिखे जा रहे हैं. इस बदलाव को आप कैसे देखती हैं?

सच कहूं, तो अभी भी भोजपुरी हीरोइनों को फोकस कर के उतने मजबूत किरदार नहीं लिखे जा रहे हैं, जितनी जरूरत है, फिर भी इस की शुरुआत भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हो चुकी है और ऐसी फिल्में कामयाब भी हुई हैं. मु झे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस में तेजी आएगी.

आजकल दर्शकों में रोमांच पैदा करने के लिए डरावनी फिल्में भी खूब बनती हैं. क्या डरावनी फिल्मों को शूट करते हुए या देखते हुए आप को डर लगता है?

डरावनी फिल्मों से डर कैसा? ये महज मन की कोरी कल्पना पर आधारित होती हैं और उसी आधार पर कहानियां गड़ी जाती हैं. चूंकि मैं फिल्मों का ही हिस्सा हूं, इसलिए मु झे पता होता है कि ऐसी फिल्में कैसे फिल्माई जाती हैं.

फिल्म ‘अमानत’ में आप किस तरह के रोल में नजर आने वाली हैं?

यह एक लव स्टोरी मूवी है, जिस में फैमिली ड्रामा होगा. इस फिल्म में मैं एक ऐसी लड़की के रूप में नजर आने वाली हूं, जो एक फौजी से प्यार करती है.

आप को अपने सपनों के जिस राजकुमार की तलाश है, उस के अंदर क्याक्या खूबियां होनी चाहिए?

मेरे सपनों का राजकुमार मुझ पर विश्वास करने वाला हो और उस में ढेर सारी अच्छाइयां हों. वह लोगों की इज्जत करना जानता हो. उस के पास मेरे लिए बहुत सारा प्यार हो. साथ ही, मेरा जो भी हमसफर बने, मैं चाहती हूं कि वह मेरी भावनाओं का सम्मान करे, साथ ही वह दूसरों का भी सम्मान करना जानता हो.

ये भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav और Aamrapali Dubey इस फिल्म में करेंगे रोमांस, देखें Viral Photos

इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में प्यार गुम सा होता जा रहा है और उस की जगह हवस हावी होती जा रही है. इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगी?

आज के जमाने में प्यार की जगह हवस ज्यादा हावी है. मेरा मानना है कि प्यार चुनिंदा लोगों को ही मिल पाता  है. यह भी देखा गया है कि कई बार  काम के चक्कर में भी लोगों का गलत इस्तेमाल किया जाता है. मैं ऐसे लोगों से बस इतना ही कहूंगी कि काम को लेकर गलत तरीके से इस्तेमाल न हों और प्यार व हवस में फर्क करना सीखें.

आप भोजपुरी सिनेमा में किस कलाकार के साथ सहज महसूस करती हैं?

अभी तक मैं ने जितने भी भोजपुरी कलाकारों के साथ काम किया है, किसी के साथ भी असहजता महसूस नहीं  हुई. यहां तक कि जिस कलाकर के  साथ पहली बार भी काम किया, उस के साथ भी खुद को सहज ही महसूस  किया है.

मैं फिल्म ‘अमानत’ में हीरो जय यादव के साथ पहली बार काम कर रही हूं और उन के साथ भी फिल्म को खूब मौजमस्ती करते हुए शूट कर रही हूं.

आप स्टारडम को किस तरह संभाल रही हैं? इस का खुमार आप पर चढ़ा है या नहीं?

यह सही है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मेरे चाहने वालों की तादाद करोड़ों में है और मु झे उन्हीं लोगों ने स्टार बनाया भी है. ऐसे में मैं खुद को जमीन पर रखने की कोशिश करती रही हूं, क्योंकि जिस भी कलाकार पर स्टारडम हावी हुआ, वह अपने चाहने वालों से दूर होता जाता है. फिर उस का स्टारडम भी धरा का धरा रह जाता है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa हुईं कोरोना की शिकार, रोकी गई Namak Ishq ka की शूटिंग

मैं ने खुद को स्टारडम से दूर ही रखने की कोशिश की है और कभी भी अपने चाहने वालों के सामने स्टारडम को हावी नहीं होने दिया है, इसलिए वे मेरे साथ घुलमिल कर रहते हैं और मु झे अपने ही बीच का मानते हैं.

मैं गर्व से कह सकती हूं कि मेरे ऊपर स्टारडम का खुमार न चढ़ा है और न ही चढ़ने पाएगा.

जानें, भोजपुरी फिल्म ‘झुक गया आसमान‘ में क्या है खास

निर्देशक नरेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ संजू इन दिनों फिल्म निर्देशक नरेंद्र सिंह बिस्ट उर्फ संजू, ‘अजिंक्य तारा फिल्म्स’ के बैनर तले बन रही अपनी फिल्म ‘झुक गया आसमान‘ को लेकर काफी उत्साहित हैं.

उनका दावा है कि इस फिल्म का हर दृस्य दर्शकों के लिए न सिर्फ खास होगा,बल्कि उन्हें अपनी तरफ आकर्षित करेगा. नरेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ संजू कहते हैं-‘‘इस फिल्म की कहानी एकदम ताजी है.इसकी अजब – गजब कहानी दर्शकों को अपने साथ जोड़ेगी.

हम फिल्म ‘झुक गया आसमान‘ के साथ फिल्म ‘शरारत’ के कुछ हिस्से भी फिल्माएंगे. लेकिन फिल्म ‘शरारत’ की दूसरे शेड्यूल में पूरी करेंगे.’’

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह ने इस गाने में बताया ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ देखें Viral Video

वह आगे कहते हैं-‘‘फिल्म ‘झुक गया आसमान‘ एक अनोखी प्रेम कहानी है. यूं कहें कि इसका स्टोरी लाइन अद्भुत है. माना कि हमारी फिल्म में बड़े कलाकार जरुर नहीं हैं. लेकिन हमारी फिल्म की यूएसपी इसकी ताजातरीन कहानी है.फिल्म में एक आत्मा की कहानी है, जो अपने पुनर्जन्म में प्यार को पाना चाहती है. वह अपने प्यार को फिल्म में कैसे पा लेती है, यह यात्रा बेहद दिलचस्प है.’’

फिल्म का नाम ‘झुक गया आसमान‘ क्यों? इस सवाल पर नरेंद्र सिंह बिस्ट ने कहा-‘‘फिल्म का नायक बेहद मंदबुद्धि का है,इसलिए गाँव में उसकी कोई कद्र नहीं करता है. लेकिन उसकी जिंदगी में एक दिन चमत्कार होता है और चीजें बदल जाती है. इसके बाद जो लोग कभी उसको भाव नहीं देते थे, अब उसके आगे सर झुकाने लगते हैं. इसी थीम को लेकर हमने फिल्म का नाम ‘झुक गया आसमान’रखा है.’’

फिल्म ‘‘झुक गया आसमान’’ के निर्माता दीनानाथ प्रसाद कुशवाहा के साथ नरेंद्र सिंह बिस्ट इससे पहले एक फिल्म बतौर एसोसिएट डायरेक्टर कर चुके हैं. बतौर स्वतंत्र निर्देशक ‘झुक गया आसमान’कर रहे हैं. वैसे वह इससे पहले ‘हिरिये’,‘पटना के बाबू’ और प्रेम राय की फिल्म ‘जानेमन 2’का निर्देशन कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav और Aamrapali Dubey इस फिल्म में करेंगे रोमांस, देखें Viral Photos

फिल्म‘‘झुक गया आसमान’’ गीतकार व संगीतकार एस कुमार, नृत्य निर्देशक दिलीप, एक्शन शहबाज अली, कैमरामैन राजेश कनोजिया हैं . जबकि इसे अभिनय से संवारने वाले कलाकार हैं-राज रसीला, गौरव दीनानाथ कुशवाहा, प्रियांशु सिंह और रेखा.

भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa हुईं कोरोना की शिकार, रोकी गई Namak Ishq ka की शूटिंग

अक्षरा सिंह ने इस गाने में बताया ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ देखें Viral Video

भोजपुरी दिलों की धड़कन अक्षरा सिंह लगता है अब उन लड़कों को सबक सीखा कर ही दम लेंगी, जो लड़कियों के इमोशन के साथ खिलवाड़ करते हैं. तभी अक्षरा ने अपना नया हिंदी रैप सांग ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ लेकर आयीं है, जो उन्होंने अपने ही यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है. अक्षरा का यह गाना रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा और महज कुछ ही घंटों में इस गाने को 1 लाख (100234) व्यूज मिले हैं.

ये भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav और Aamrapali Dubey इस फिल्म में करेंगे रोमांस, देखें Viral Photos

अक्षरा सिंह अपने इस रैप सांग में थोड़ा गुस्से में नजर आ रही हैं और लड़कियों से खासकर कह रही हैं कि अब वे भी अपने पसन्द से किसी को बॉयफ्रेंड बनाये और उसे बदले भी. ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ क्या होगा, यह अक्षरा के इस गाने में साफ नजर आ रहा है. अक्षरा का यह गाना वायरल तो हो ही रहा है, साथ ही लड़कियों के बीच खूब पसंद भी किया जा रहा है. ये गाने को मिले रहे कमेंट से पता चलता है. वहीं, अक्षरा ने इस गाने को लेकर साफ कहा कि जब लड़के लड़कियों को छोड़ने में हिचकते नहीं, तो लड़कियां भी क्यों पीछे रहे. शायद इसलिए अक्षरा ने BOYFRIEND को लेकर उलझन में रहने वाली लड़कियों को नया तरीका सुझाया है और अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा है – लो जी आ गया नया तरीका.

बहरहाल अक्षरा के ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ का असर लड़कियों पर क्या होता है, वो तो देखने की बात होगी. लेकिन इतना तय है कि जिस तरह से अक्षरा के गानों को लोग पसन्द कर रहे हैं, वो इस बात की ओर इशारा करता है कि यह गाना भी चार्टबस्टर होने वाला है. आपको बता दें कि हिंदी रैप सांग ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ को अक्षरा ने खुद गया है. लिरिक्स सूरज सिंह (आरा) का है. म्यूजिक आशीष वर्मा का है. वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी हैं.

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के ट्रेलर लॉन्च से दूर रहीं काजल राघवानी और श्रुति राव, सामने आई ये वजह

Khesari Lal Yadav और Aamrapali Dubey इस फिल्म में करेंगे रोमांस, देखें Viral Photos

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है. तो अब एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव के साथ कई फोटोज शेयर की हैं.

दरअसल इन फोटोज को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर बताया है कि एक्ट्रेस ने खेसारी के साथ अपकमिंग फिल्म ‘आशिकी’ (Aashiqui) की शूटिंग शुरू कर दी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

 

आम्रपाली दुबे ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि फोटो थोड़ी ब्लर है, लेकिन इंटेनशंस  क्लीयर हैं. एक ग्रेट स्क्रिप्ट ‘आशिकी’ पर बेहतरीन कलाकार खेसारी लाल यादव के साथ काम कर रही हूं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa हुईं कोरोना की शिकार, रोकी गई Namak Ishq ka की शूटिंग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

 

आप इन  फोटो में देख सकते हैं आम्रपाली दुबे पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं तो वहीं खेसारी लाल यादव का देसी अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप शर्मा कर रहे हैं. बता दें कि खेसारी लाल यादव इस फिल्म से पहले प्रदीप के साथ ‘लिट्टी चोखा’ में भी दिखाई देंगे. फैंस भी आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का ऑनस्क्रीन रोमांस देखने के लिए लिए बेताब हैं.

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के ट्रेलर लॉन्च से दूर रहीं काजल राघवानी और श्रुति राव, सामने आई ये वजह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

 

फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के ट्रेलर लॉन्च से दूर रहीं काजल राघवानी और श्रुति राव, सामने आई ये वजह

भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव और खूबसूरत भोजपुरी अदाकारा काजल राघवनी के बीच दूरियां इस कदर बढ़ गयी हैं कि प्रोफेशनल रिश्तों को भी निभाना भूल गए हैं. इसका अहसास हर किसी को उस वक्त हुआ जब प्रयागराज में निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल की फिल्म ‘लिट्टी चोखा‘ के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर फिल्म की मुख्य अदाकारा काजल राघवानी नदारद रहीं. इतना ही नही काजल की दोस्त व फिल्म की सेकंड लीड अभिनेत्री श्रुति राव भी इस समारोह में शामिल नहीं हुई.

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर निर्माता व निर्देशक के साथ केवल खेसारीलाल यादव ही नजर आए. फिल्म के ट्रेलर लांच के अवसर पर काजल राघवानी व श्रुति राव की अनुपस्थिति पर बोलने से हर कोई बचता नजर आया. यहां तक कि युनिट से से जुड़े लोगों ने भी इस बाबत अपना मुंह सिल रखा था.

ये भी पढ़ें- ‘महादेवी वर्मा सम्मान’ से नवाजे गए भोजपुरी फिल्म निर्माता ‘निशांत उज्ज्वल’

लेकिन खेसारीलाल यादव ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को शानदार बताते हुए जमकर बातें की. उन्होंने दावा किया फिल्म में सभी कलाकारों के किरदारों की अहमियत है. उन्होने कहा- ‘‘इसमें प्रदीप के शर्मा, पराग पाटिल, पद्म सिंह, काजल राघवानी सहित सभी लोगों की सोच दिखती है. यह फिल्म किसानों की बात को प्रमुखता से दर्शकों के बीच रखेगी. इसकी कहानी शोषण, उत्पीड़न और जुल्म पर चोट करती है. तो किसानों के मुद्दे पर खुलकर बात करती है. आखिर किसान आत्महत्या क्यों करते हैं, जबकि किसानों के बिना पैसे वालों की भी जिंदगी नहीं चल सकती.

किसान साल भर खेत में खून पसीना एक करते हैं, तब जाकर एक आम आदमी से लेकर देश की नीतियां बनाने वाले प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, अधिकारी और पैसे वालों को रोटी नसीब होती है. इसलिए यह ज्वलंत विषय है.इस पर सरकार को और हमें भी सोचना चाहिए.’’

जब खेसारी लाल यादव से पूछा गया कि ट्रेलर लांच पर काजल राघवानी क्यों नही आयी, तब भी इस मसले पर कुछ भी कहने से खेसारीलाल यादव टाल गए.

ये भी पढ़ें- किसी से कम नहीं हैं भोजपुरी फिल्में

यूं तो विवादो के चलते फिल्म के फर्स्ट लुक लांच के दौरान भी काजल राघवानी शामिल नहीं हुईं थी. बहरहाल, फिल्म लिट्टी चोखा का ट्रेलर लांच हो गया है. यह फिल्म अप्रैल के दूसरे हफ्ते में रिलीज होगी.‘बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि.’ के बैनर तले फिल्म ‘लिट्टी चोखा‘ में मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैश हैं. फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं. फिल्म के संगीतकार ओम झा हैं.

ये भी पढ़ें- हंसाना सबसे मुश्किल काम: धामा वर्मा

‘महादेवी वर्मा सम्मान’ से नवाजे गए भोजपुरी फिल्म निर्माता ‘निशांत उज्ज्वल’

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी)के सौजन्य से महान कवियत्री और सुविख्यात लेखिका महादेवी वर्मा की जयंती के अवसर पर भोजपुरी फिल्म निर्माता निशांत उज्ज्वल को महादेवी वर्मा सम्मान से अंलकृत किया गया. महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में हुआ, जिसमें निशांत उज्ज्वल समेत अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 16 विभूतियों को महादेवी वर्मा सम्मान से अंलकृत किया गया.

महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित होने के बाद निशांत उज्ज्वल ने जे की सी का आभार जताने के साथ कहा-‘‘महादेवी वर्मा सम्मान मेरे लिए बेहद गौरवान्वित महसूस करने वाला है.यह मेरे लिए प्रेरणा है.’’ इस अवसर पर जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा-‘‘साहित्य जगत में महादेवी वर्मा का नाम ध्रुव तारे की तरह प्रकाशमान है.

ये भी पढ़ें- किसी से कम नहीं हैं भोजपुरी फिल्में

महादेवी वर्मा हिंदी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवियत्रियों में से हैं. वह हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक मानी जाती हैं. महादेवी वर्मा साहित्य और संगीत में निपुण होने के साथ साथ कुशल चित्रकार और सृजनात्मक अनुवादक भी थीं.’’

जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा-‘‘साहित्य में महादेवी वर्मा का आविर्भाव उस समय हुआ,जब खड़ीबोली का आकार परिष्कृत हो रहा था.उन्होंने हिंदी कविता को बृजभाषा की कोमलता दी, छंदों के नए दौर को गीतों का भंडार दिया. उन्हें आधुनिक मीरा भी कहा गया.’’

इस अवसर पर ‘महादेवी वर्मा सम्मान’’से सम्मानित की गई विभूतियों में रिपुसुदन श्रीवास्तव (साहित्य), श्री आलोक राज( गायन), अरूण प्रभा दास (मिथिला पेटिंग), मृणालिनी अखौरी (लोकगायन), पंखुरी श्रीवास्तव (शास्त्रीय संगीत), मनीष वर्मा (ब्लॉगर), निशांत उज्जवल (फिल्म), समीर परिमल (कविता), कुमार रजत (पत्रकारिता), मर्यादा कुलश्रेष्ठ निगम (शास्त्रीय नृत्य), श्यामल दास (पेटिंग), राजकुमार नाहर (शास्त्रीय संगीत), हिना रिजवी (शायरी), नीतु सिन्हा ‘तरंग (लेखन), प्रिया मल्लिक (पार्श्वगायन) और अनुशा चित्रांशी (लेखन) शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Holi Special: निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस गाने में Govinda आएंगे नजर, देखें Photo

जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने अपने स्वागत भाषण में कहा-‘‘महादेवी वर्मा एक महान कवियत्री होने के साथ-साथ हिंदी साहित्य जगत में एक बेहतरीन गद्य लेखिका के रूप में भी जानी जाती हैं.’’

वहीं आलोक राज ने कहा-‘‘महादेवी वर्मा जी एक मशहूर कवियत्री तो थी हीं, इसके साथ ही वह एक महान समाज सुधारक भी थीं. कवि निराला ने उन्हें ‘हिंदी के विशाल मंदिर की सरस्वती’ भी कहा है.’’ विश्वरंजन ने कहा- ‘‘महादेवी वर्मा ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया और महिला शिक्षा को काफी बढ़ावा दिया था.’’

श्याम किशोर ने कहा कि महादेवी वर्मा ने महिलाओं को समाज में उनका अधिकार दिलवाने और उचित आदर सम्मान दिलवाने के लिए कई महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी कदम उठाए थे.

कार्यक्रम के दौरान जूरी पैनल में शामिल सुशील भारती, डा.राजीव रंजन प्रसाद, शिवपूजन झा और मंजरी श्रीवास्तव, विशिष्ठ अतिथि अशोक प्रसाद, जीकेसी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, एजुकेशन सेल के अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, युवा संभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाला सौरभ वर्मा समेत कई पदाधिकारी भी मौजूद थे.कार्यक्रम के दौरान समीर परिमल, कुमार रजत, हिना रिजवी हैदर, नीतु सिन्हा ‘तरंग ने कविता पाठ कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.वहीं श्री आलोक राज और प्रिया मल्ल्कि ने पार्श्वगायन जबकि पंखुरी श्रीवास्तव और मर्यादा कुलश्रेष्ठ ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति देकर समां को बांध दिया.इस दौरान बीफॉर नेशन और दीदीजी फाउंडेशन के बच्चों ने डांस पर आधारित प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया.

कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार लाल ने ‘देव कुमार लाल एंड फ्रेंडस’के साथ संगत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. कार्यक्रम के अंत में जीकेसी कला संस्कृति प्रकोष्ठ और मीडिया सेल के अधिकारियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन जीकेसी की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती रिद्धिमा श्रीवास्तव ने किया.कार्यक्रम का सफल संचालन आरजे श्वेता सुरभि और जीकेसी महिला संभाग की कार्यकारिणी अध्यक्ष संपन्नता वरूण ने किया.

समारोह में विशेष रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार, प्रेम कुमार ,युवा संभागके प्रभारी राजेश सिन्हा संजू, धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बलिराम जी, अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा, अनुराग समरूप, अभिषेक शंकर, सुशांत सिन्हा, रश्मि लता, डॉ प्रियदर्शी हर्षवर्धन, रवि सिन्हा, हर्ष सिन्हा, सुभाषिनी स्वरूप, निखिल के डी वर्मा, कुमार गौरव, आशुतोष ब्रजेश, पीयूष श्रीवास्तव, सैयद सबीउद्दीन, राजेंद्र यादव, नागेंद्र जी, मधुप मणि पिक्कू, डॉ श्वेता, राजेश कुमार डब्लू, रंजीत प्रसाद सिन्हा आदि ने भी शिरकत की.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें