मुझे अपने बीवी बच्चों की हमेशा टेंशन रहती है, क्या करूं?

सवाल

लाइफ बहुत अच्छी चल रही थी. अच्छी नौकरी है, बीवीबच्चे हैं. अचानक कोविड-19 के कारण जिंदगी में कई परिवर्तन आ गए. बहुतकुछ बदल गया है. वर्क फ्रौम होम शुरू हो गया. सारा दिन घर में बैठ कर औफिस का काम.

पहले सुबह औफिस निकल जाना, शाम को घर वापस आना. सारा दिन घर के क्या कामकाज हो रहे हैं, पता ही नहीं चलता था. शाम को वाइफ सजीधजी मिलती थी. लेकिन अब देख रहा हूं कि वह भी अपने ऊपर खास ध्यान नहीं देती है.

बच्चे औनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं. सो, वाइफ उन्हीं में बिजी रहती है अब. ऐक्टिव लाइफ न रहने से मुझे डर लगने लगा है कि कहीं मैं बीमार पड़ गया, मुझे कुछ हो गया तो मेरे बाद मेरे बीवीबच्चों का क्या होगा? तनावग्रस्त रहने लगा हूं. क्या करूं?

जवाब

लाइफ है और लाइफ में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. लेकिन फिर भी हम भविष्य की चिंता करते हैं और इस में कुछ गलत भी नहीं.

जिंदगी में हर चीज की प्लानिंग जरूरी है क्योंकि जैसा कि हम कह रहे हैं कि जिंदगी में कभी भी कुछ हो सकता है, इसलिए हालत के लिए खुद को तैयार रखना आवश्यक है.

जहां तक आप का तनावग्रस्त रहना है कि यदि आप को कुछ हो गया तो बीवीबच्चों का क्या होगा तो हैरानी होती है कि आप इतना नैगेटिव सोच रहे हैं.

जिस तरह से कोरोना का संक्रमण आया है और दुनिया में सब हताहत हो रहे हैं. कुछ भी निश्चित नहीं है लेकिन इतना तो तय है कि अच्छी लाइफस्टाइल की प्रैक्टिस से आप अपने को लगने वाली बीमारियों को आगे टाल सकते हैं.

अच्छी लाइफस्टाइल आप की सेहत तंदुरुस्त रख सकती है. अच्छा और संतुलित खानपान, ऐक्सरसाइज, अच्छी नींद, ऐक्टिव लाइफ और तनाव व चिंता को दूर रख कर अपनी बीमारियों को अपने से दूर रख सकते हैं या खत्म कर सकते हैं.

आप खुद स्वस्थ रहेंगे. पौजिटिव सोच रखें तो खुद भी खुश रहेंगे और दूसरों को भी खुश रखेंगे. घर का माहौल अच्छा बनेगा. पत्नी को खुश रखेंगे तो वह भी आप को खुश रखेगी. हमें सिर्फ दूसरों से ही उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. कभीकभी खुद भी प्रयास करना पड़ता है. पतिपत्नी के रिश्ते में ऐसा ही होता है. आप लाइफ को ले कर उदासीन हो रहे हैं जो कि बिलकुल गलत है.

स्थितियां बदल रही हैं और अच्छी बात है कि आप के पास अभी सबकुछ है. जिंदगी ने जो भी दिया है, उसे संभालें. खुश रहें. घर का माहौल खुशनुमा बनाएं और लाइफ एंजौय कीजिए.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मेरा एक्स बौयफ्रेंड मिलना चाहता है, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 33 साल की विवाहिता हूं. पति और 2 बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रही हूं. शादी से पहले मेरी जिंदगी में एक युवक आया था, जिस से मैं प्यार करती थी, पर किन्हीं वजहों से हमारी शादी नहीं हो पाई थी. अब उसका भी अपना परिवार, पत्नी व बच्चे हैं. इधर कुछ दिनों पहले फेसबुक पर हम दोनों मिले. मोबाइल नंबरों का आदानप्रदान हुआ और अब हम घंटों बातचीत, चैटिंग करते हैं. वह मुझ से मिलना चाहता है. बताएं मैं क्या करूं?

जवाब

वह आप का अतीत था. अब आप दोनों के ही रास्ते अलग हैं. पति, परिवार, बच्चे व सुखद जीवन है. पुरानी यादों को ताजा कर आप दोनों की नजदीकियां दोनों ही परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लगा सकती हैं.
इसलिए बेहतर यही होगा कि इस रिश्ते को अब आगे न बढ़ाया जाए. हां, अगर वह एक दोस्त के नाते आप से मिलना चाहता है, तो इस में कोई बुराई नहीं. आप घर से बाहर किसी रेस्तरां, पार्क आदि में उस से मिल सकती हैं. बुनियाद दोस्ती की हो तो मिलने में हरज नहीं, बशर्ते मुलाकात मर्यादित रहे. हद न पार की जाए.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मेरी बीवी पिछले 2 साल से मायके में हैं, मैं क्या करुं?

सवाल 

मैं 24 साल का एक शादीशुदा नौजवान हूं. मेरी शादी को 6 साल हो गए हैं. मेरा एक बेटा भी है. छोटी सी लड़ाई के चलते मेरी बीवी पिछले 2 साल से मायके में रह रही है. बहुत समझाने पर भी वह वापस नहीं आ रही है. मैं क्या करूं?

जवाब

आप एकदम पत्नी को समझाने के लिए उस के पीछे न पड़ें. इस से उस के भाव और बढ़ेंगे. ससुराल वालों को समझाएं कि सवाल आप की परेशानी के साथसाथ बेटे के भविष्य का?भी है. इस पर भी वह न माने तो आप उसे घर आने के लिए वकील के जरीए नोटिस दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें- मेरी गर्लफ्रेंड ने दूसरे लड़के के साथ फिजिकल रिलेशन बनाएं है, मैं क्या करुं?

मेरी भाभी चाहती हैं कि मैं उनका मां बनने में साथ दूं, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं विवाहित पुरुष हूं. विवाह को 8 वर्ष हो गए हैं. 7 साल का एक बच्चा है. मैं बच्चे व पत्नी से बहुत प्यार करता हूं. मेरी समस्या मेरी दूर के रिश्ते की भाभी को ले कर है. उन के विवाह को 10 वर्ष हो गए हैं लेकिन वे अभी तक मां बनने का सुख हासिल नहीं कर पाई हैं.

मैडिकल जांच में भाभी के पति में कमी पाई गई है. भाभी चाहती हैं कि मैं उन का साथ दूं ताकि वे मां बनने का सुख हासिल कर सकें. मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं, सलाह दें.

जवाब

आप अपने वैवाहिक जीवन में सुखी हैं तो फिर बैठे बिठाए अपने वैवाहिक जीवन को क्यों बरबाद करना चाहते हैं. आप की भाभी का मां बनने को ले कर आप से जो प्रस्ताव है वह पूरी तरह से गलत है. ऐसा करने से आप की हंसती खेलती गृहस्थी बरबाद हो जाएगी.

जहां तक भाभी के मां बनने का सवाल है उस के लिए मैडिकल औप्शन उपलब्ध है जैसे आईवीएफ. वे इस उपाय को अपना सकती हैं. इस से आप की खुशहाल गृहस्थी में भी कोई आंच नहीं आएगी और आप की भाभी मां बनने का सुख हासिल भी कर सकेंगी. आप भूल कर भी अपनी भाभी के प्रस्ताव को न स्वीकारें. इस से न केवल आप पति पत्नी के रिश्ते में दरार आएगी, बल्कि आप के अपने दूर के भाई से भी संबंध बिगड़ते देर नहीं लगेगी.

मेरा बौयफ्रेंड नशा करता है, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं एक 19 साल की लड़की हूं और पढ़ाई में बहुत अच्छी हूं. मैं एक लड़के को बहुत पसंद करती हूं, पर उस की एक गंदी आदत है कि वह नशा करता है. सिगरेट में कुछ भर कर पीता है और फिर बेसुध हो जाता है. मैं ने उसे कई बार अपने प्यार का वास्ता दिया, पर वह नहीं सुनता है. मैं उसे खोना नहीं चाहती हूं. मैं क्या करूं?

जवाब

आप तुरंत उस लड़के को छोड़ दें. एक नशेड़ी से प्यार करने पर आप को सिवा दुश्वारियों के कुछ और नहीं मिलेगा. अगर वह वाकई आप को प्यार करता होता तो आप की खातिर नशा छोड़ चुका होता.

आप उस से कहें कि मुझे या नशे में से किसी एक को चुन लो तो वह बातें तो बड़ीबड़ी करेगा, आप  के लिए चांदतारे तोड़ लाने के वादे करेगा, लेकिन नशा न छोड़ पाए तो समझ लें कि उस का भविष्य क्या होगा.

बेहतर होगा कि आप धीरेधीरे उस से किनारा कर लें. उसे पा कर भी खो दें, इस से तो बेहतर है कि उसे बिना पाए ही खो दें, जो कि अभी मुमकिन है.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मेरा मंगेतर औनलाइन होकर भी बात नहीं करता, मैं क्या करूं?

मेरी कुछ दिनों पहले शादी होने वाली थी पर वह टल गई. इस बीच मेरे मंगेतर और मेरे बीच लड़ाइयां शुरू होने लगीं. वह रातरात भर औनलाइन रहता है लेकिन मुझ से बात नहीं करता, न कभी सामने से मैसेज करता है. मैं उस की होने वाली पत्नी हूं, फिर भी मुझे उस पर अपना कोई हक नहीं लगता. मैं उसे मजबूर तो नहीं कर सकती कि मुझ से बात करे लेकिन उस का मुझ से बात न करना मुझे अखरता है. मेरा उस से बात करने का मन करता है उस का क्यों नहीं करता. मुझे लगता है कि उस की जिंदगी में कोई और लड़की है. मैं, बस, यह जानना चाहती हूं कि क्या यह नौर्मल है या मैं जो सोच रही हूं वही सही हो.

किसी के औनलाइन रहने का मतलब यह नहीं कि वह किसी और से बात ही कर रहा हो. आप उन की होने वाली पत्नी हैं लेकिन इतना हक तो एक दोस्त को भी होता है कि वह पूछ सके कि सामने वाला बात क्यों नहीं करता. इस बारे में सोचसोच कर घुटने से अच्छा है, आप स्पष्ट पूछ लें कि क्या बात है और यह भी कह दें कि आप चाहती हैं कि वह आप को वक्त दे. कई बार परेशानी इतनी बड़ी होती नहीं है जितनी हम उसे बना लेते हैं. आप को अपने मन की उलझन अपने मंगेतर से बांटनी चाहिए, हो सकता है वह आप से बात करे और आप के सवालों के जवाब दे. और अगर उस के जीवन में कोई और लड़की है तो आप को बात की तह तक जाने की जरूरत है, बेबुनियाद शक करने से कुछ नहीं होगा.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मेरी पत्नी मां बनना चाहती है, कृपया कोई सलाह दें

सवाल

मैं 35 साल का एक शादीशुदा मर्द हूं. मेरे बच्चे नहीं हैं. इस बात से मेरी पत्नी बहुत ज्यादा परेशान रहती है और बच्चा न हो सकने की वजह मुझे समझती है.

पिछले कुछ समय से वह मुझ पर ध्यान न दे कर पराए मर्दों पर डोरे डालने लगी है. अब तो वह इतनी ज्यादा उतावली लगती है कि किसी राह चलते से भी जिस्मानी रिश्ता बना ले. क्या यह कोई दिमागी बीमारी तो नहीं या फिर वह सच में मां बनने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है? मैं क्या करूं?

जवाब

आप यह किस बिना पर मान रहे हैं कि बच्चा न होने की वजह आप हैं? हालांकि मुमकिन यह भी है कि कोई कमी आप की पत्नी में ही हो. औरतों में बच्चे की चाहत होना बेहद कुदरती बात है, क्योंकि बच्चा न होने पर उन्हें ‘बां?ा’ और ‘निपूती’ होने जैसे ताने सुनने पड़ते हैं.

आप के लिए बेहतर यही होगा कि दोनों डाक्टरी जांच कराएं और किसी में कोई कमी हो तो इलाज कराएं. इस पर भी बात न बने तो टैस्ट ट्यूब बेबी की कोशिश करें या बच्चा गोद ले लें.

यह सही है कि पत्नी का राह चलते लोगों से संबंध बना लेने की बात भी आप को चुभती होगी. इस के लिए उसे प्यार से समझाएं.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मैं इंटर कास्ट मैरिज करना चाहता हूं पर मेरे घरवाले राजी नहीं है, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 20 साल का हिंदू लड़का हूं और एक मुसलिम लड़की से प्यार करता हूं. हम दोनों शादी करना चाहते हैं, मगर मेरे घर वाले राजी नहीं हैं. मुझे क्या करना चाहिए?

जवाब

अभी आप की शादी करने की उम्र नहीं है और दूसरे धर्म में शादी करने में तमाम तरह की दिक्कतें आती हैं. बेहतर होगा कि आप उस लड़की का खयाल दिमाग से निकाल कर अपने कैरियर पर ध्यान दें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मैं Widow हूं, क्या दोबारा शादी कर सकती हूं?

सवाल

मैं 25 साल की हूं. शादी के 2 साल बाद ही पति की मौत हो गई. शादी से पहले मैं एक लड़के से प्यार करती थी. वह अब मुझ से शादी करना चाहता है. मैं क्या करूं?

जवाब

अगर अब भी वह आप से शादी करना चाहता है, तो उस से कहें कि वह आप के मातापिता से बात करे. इस बात का खयाल रखें कि कहीं वह शादी का झांसा तो नहीं दे रहा. द्य मेरे पापा और मेरी आपस में नहीं बनती. मैं कोई अच्छा काम कर के उन्हें दिखाता हूं, तो वे अनदेखी करते हैं. उपाय बताएं? अकसर अलगअलग पीढि़यों के बीच मतभेद होते हैं. आप को कोशिश कर के वही काम करने चाहिए, जो आप के पापा को पसंद हों.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मेरे बेटे आपस में बहुत लड़ते हैं, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 40 साल का हूं. मेरी शादी को 12 साल हो गए हैं. मेरे 2 बेटे हैं. उन दोनों में बिलकुल नहीं बनती है. वे एकदम कुत्तेबिल्ली की तरह लड़ते हैं. हालांकि अभी वे बच्चे ही हैं, पर बहुत ज्यादा उग्र हैं. कभीकभार तो लड़ाई में एकदूसरे का खून तक निकाल देते हैं.

मेरी पत्नी उन के गुस्से से खौफ खाती है. वे दोनों मेरी भी कम ही सुनते हैं. इस बात से हम बहुत ज्यादा परेशान हैं. मैं क्या करूं?

जवाब

इस उम्र में बच्चों का उग्र होना आम बात है. लौकडाउन के बाद तो यह समस्या और बढ़ गई है. आप बच्चों को अपना समय दें. उन के साथ खेलें. उन्हें कुछ देर बिजी रखें और दोनों को अलगअलग जिम्मेदारी वाले काम सौंपें.

उन दोनों को समझाएं कि इस तरह के हिंसक बरताव में कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है. अगर कोई रिश्तेदार तैयार हो तो किसी एक को कुछ दिन के लिए वहां भेज कर देखें. अगर वे दोनों लड़ते हैं, तो एकदूसरे को प्यार भी करते होंगे, जो आप को नहीं दिखता. उन्हें बाहर खेलने जाने दें, अच्छी किताबें व मैगजीन पढ़ने को दें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें