Films:
साहिबा बाली का अर्जुन कपूर कनैक्शन
साहिबा बाली एक भारतीय एक्ट्रैस हैं जो टैलीविजन होस्ट और डिजिटल कंटैंट क्रिएटर भी हैं. उन्होंने साल 2017 में ‘डियर माया’ से अपने एक्टिंग की शुरुआत की और बाद में साल 2018 में ‘लैलामजनू’ में नजर आई थीं. इस के बाद वे साल 2024 में ‘अमर सिंह चमकीला’ में भी दिखाई दी थीं.
फिलहाल साहिबा बाली की अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को ले कर सुर्खियां बन रही हैं. उन्हें हाल ही में लंदन के क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंगलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच का लुत्फ उठाते देखा गया था. पर अब वे कह रही हैं कि सिंगल हैं और लोगों को ऐसी अफवाहों को ज्यादा हवा नहीं देनी चाहिए.
https://youtube.com/shorts/dLBUkybd5_A?si=eWCfHQihbvyJKsek
जौन अब्राहम ने खरीदा करोड़ों का बंगला
हिंदी फिल्म हीरो जौन अब्राहम अपनी सेहत को ले कर काफी सजग रहते हैं और कपड़ों पर भी ज्यादा खर्च नहीं करते हैं, पर हाल ही में उन्होंने अपने नए घर के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं.
जौन अब्राहम ने मुंबई के बांद्रा वैस्ट इलाके में 84 करोड़ में एक बंगला खरीदा है. इस प्रोपर्टी में 1,017.60 वर्गमीटर का प्लौट और लगभग 193.12 वर्गमीटर के बिल्टअप एरिया वाला एक मौजूदा बंगला शामिल है. साथ ही, इस में लगभग 31.50 वर्गमीटर का एक आउटहाउस भी है.
गोविंदा करेंगे वापसी
कभी ‘हीरो नंबर वन’ रहे गोविंदा को फिल्म इंडस्ट्री में कोई घास नहीं डाल रहा है, जबकि वे टैलेंटेड कलाकार हैं. पर अब खबर आई है कि गोविंदा
2 फिल्मों में काम करने जा रहे हैं.
एक प्रैस कौन्फ्रैंस में, गोविंदा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ के बारे में जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि इस नए प्रोजैक्ट ‘रूपा’ में वे नई एक्ट्रैस रानी स्वर्णकार के साथ काम करेंगे. लीड रोल करने के अलावा, गोविंदा इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं.
काजल अग्रवाल का ऐलान
‘सिंघम’ की हीरोइन काजल अग्रवाल अब फिल्म ‘रामायणम्’ में मंदोदरी का किरदार निभाएंगी. उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों में ज्यादा काम किया है.
हाल के दिनों में साउथ सिनेमा में औरतों को जिस तरह दिखाया जाता है, उस को ले कर खूब शोर मचा है. इस मुद्दे पर काजल अग्रवाल कहती हैं, ‘साउथ में अब चीजें बदल रही हैं. उन्हें अब हीरोइन की नाभि दिखाने का जुनून नहीं है.
‘साउथ सिनेमा अब बौलीवुड की तरह ही महिला किरदारों के लिए आजाद खयालों वाले और मैच्योर रोल लिखना सीख रहा है. अब उन्हें हीरोइन की नाभि दिखाने का जुनून नहीं… बौस, आप मेरी नाभि पर फल नहीं फेंक सकते.’ Films




