⚲

Bigg Boss 19 में फूटा गौरव खन्ना का गुस्सा, फरहाना भट्ट से हुई जोरदार बहस

Bigg Boss 19 अपने ड्रामे, विवादों और टकरावों के लिए लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हर दिन दर्शकों को घर के अंदर कुछ नया देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते शो में कैप्टेंसी टास्क को लेकर खूब हलचल मची हुई है. गौरव खन्ना शुरुआत से ही कैप्टन की कुर्सी पाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन एक बार फिर उन्हें हार का सामना करना पड़ता है. हार के बाद उनका गुस्सा इस कदर बढ़ जाता है कि घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है.

बिग बौस के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि गौरव की नाकामी पर तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट जमकर उनका मजाक उड़ाती नजर आती हैं. दोनों “अब जीके क्या करेगा” कहते हुए नाचती हैं, जिससे गौरव का पारा चढ़ जाता है. गौरव गुस्से में फरहाना से भिड़ते हैं और कहते हैं, “तू चाहे जितनी ताली बजा ले, लेकिन मैं इस शो में रहने वाला हूं. जीके यहीं रहेगा और तू ये देखेगी.” इस पर फरहाना पलटकर पूछती हैं, “आप कौन हैं?” जिसके जवाब में गौरव ताव में आकर कहते हैं, “अब मैं तुझे टीवी की ताकत दिखाऊंगा. याद रख, फिनाले में तू मेरे लिए ताली बजा रही होगी, और लोग तुझे इसी बात से पहचानेंगे कि तू गौरव खन्ना के सीजन में आई थी.”

गौरव और फरहाना के बीच हुई यह गर्मागर्म बहस अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है. शो के फैंस अब यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि इस विवाद का असर आने वाले एपिसोड्स में घर के रिश्तों पर कैसा पड़ता है. क्या गौरव इस झगड़े के बाद अपनी इमेज को संभाल पाएंगे या फिर फरहाना और तान्या के साथ उनका टकराव और बढ़ेगा यह आने वाले एपिसोड्स में देखने लायक होगा. Bigg Boss 19

BBOTT1 की विनर फिर लेगी सात फेरे, 9 महीने पहले बिजनेसमैन संग की थी शादी

BB OTT 1 Winner Divya Aggarwal: इन दिनों बिग बौस 18 (Bigg Boss 18) काफी धमाकेदार शो चल रहा है, इसी बीच बिग बौस ओटीटी की पहली विनर खूब सुर्खियों में आ गई है. जी हां, टीवी पर्सनैलिटी दिव्या अग्रवाल किसी पहचान की मोहताज नहीं है. दिव्या हमेशा ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ को लेकर मीडिया की लाइमलाइट में रहती है. एक्ट्रैस ने कई रियलिटी शो में हिस्सा लिया है. दिव्या वहीं एक्ट्रैस है जिन्होंने बिग बौस ओटीटी (Bigg OTT) की पहली ट्रौफी अपने नाम की थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


टीवी पर्सनैलिटी दिव्या अग्रवाल(Divya Aggarwal) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियो में रहती है, एक्ट्रैस ने अपने बौयफ्रेंड बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर संग शादी की थी. लेकिन अब खबर है कि दिव्या एक बार फिर सात फेरे लेने जा रही है और ये शादी वे अपने पहले बौयफ्रेंड संग नहीं ले रही है.

बता दें कि दिव्या की पहले शादी कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोगों के बीच हुई थी, लेकिन अब एक्ट्रेस दूसरी बार शादी करना चाहती हैं. दिव्या अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में इस बात का खुलासा किया है और अपनी दूसरी शादी पर खुलकर बात की है.

एक्ट्रेस ने काफी मजेदार जवाब दिया है. दिव्या ने कहा कि पहली बार में जो शादी हुई थी, वो थोड़ी जल्दबाजी में हो गई थी. काफी भागम-भाग हुई थी, लेकिन अब वह शादी से फिर से शादी करना चाहती हैं. इस बार वह शादी में नौवारी साड़ी पहनेंगी, क्योंकि लहंगा तो एक ही है. इस बार कुछ भी करूंगी मैं, लेकिन टेंशन जरा भी नहीं लूंगी. इसे दिल से एन्जौय करूंगी. मेरे लिए शादी का मतलब सही मर्द होना चाहिए. इससे ज्यादा कुछ नहीं. हैरान करने वाली बात ये है कि ये दूसरी बार शादी अपने ही पति के साथ करना चाहती है जिसमें वे फिर से महाराष्ट्रीयन दुल्हन बनना चाहती है.

आपको बता दें, कि वे एमटीवी स्प्लिट्सविला 10 में हिस्सा ले चुकी है और ऐस औफ़ स्पेस 1 का हिस्सा रही हैं. इन रियलिटी शोज के दौरान ही दिव्या को वरुण सूद से प्यार हुआ था. दोनों का रिश्ता काफी लंबा चला. दिव्या और वरुण की शादी की खबरें भी आने लगी थीं, लेकिन अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया. इसके बाद दिव्या ने अचानक ही अपूर्व पडगांवकर संग अपने रिश्ते की अनाउंसमेंट करके फैंस को झटका दिया था. अब दिव्या अपने पति अपूर्व पडगांवकर के साथ अपनी लाइफ में खुश हैं और दूसरी बार शादी की प्लानिंग कर रही हैं.

Avinash के साथ बिताई थी वो रात, बाहर निकलकर Alice kaushik ने बताया सच

विवादित रियलिटी शो बिग बौस 18 (Bigg Boss18) हर बार की तरह एलिमिनेशन और वाइल्ड कार्ड एंट्री से भरा हुआ शो है. हर बार की तरह कोई न कोई घर से बेघर होना ही था. ऐसे में इस बार एलिस कौशिक घर से बाहर हुई है. बीते वीकेंड का वार में एलिस कौशिक(Alice Kaushik) को कम वोट्स के आधार पर सलमान खान(Salman khan) ने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया. लेकिन बाहर आने के बाद एलिस ने कई खुलासे और सच बताएं. जिन्हे जानने के लिए जनता उत्सुक है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


एलिस ने बाहर आते ही सबसे पहले अपने बौयफ्रेंड कंवर ढिल्लों से मुलाकात की, जिनके नाम पर शो में पहले ही ड्रामा हो चुका है. कंवर ने एलिस को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से ही इंकार कर दिया था. वहीं. शो में एलिस के नाम पर एक और विवाद हुआ, वह अविनाश मिश्रा के साथ बेड शेयर करती दिखीं, जिस वजह से वह खूब ट्रोल हुईं. अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

दरअसल, बिग बौस 18 से एलिस कौशिक का एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में एलिस अविनाश मिश्रा(Avinash Mishra) के कंधे पर सिर रखकर सोती हुई दिखी थीं. दोनों ने लगभग पूरी रात बेड शेयर किया था और इसी वजह से एलिस को ट्रोल किया गया था. इस मामले पर अब एलिस ने चुप्पी तोड़ते हुए उस रात का सच बताया है. एक्ट्रैस ने कहा, ‘मैं अकेली इंसान नहीं हूं, जिसे पैनिक और एग्जायटी अटैक आते हैं. कई सारे ऐसे लोग हैं. मुझे कई अलग अलग तरह के पैनिक अटैक आते हैं. उस वक्त मैं कांप रही थी. मुझे पता है आप किस वीडियो, किस इंसान के बारे में बात कर रहे हो. ये बहुत दुखद और दिल तोड़ने वाला है कि आप इस चीज को लेकर मजाक उड़ा रहे हो. आप किसी की मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ा रहे हो ये बहुत दुखद है.’

एलिस ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि मैं इतना ही कहूंगी की वो क्लिप गलत तरीके से लोगों को दिखाई गई है. मैं अविनाश के कंधे पर जरूर सिर रखकर सो रही थी, लेकिन मुझे एंग्जायटी और डिप्रेशन होता है. सभी ये बात जानते हैं कि मैं हर सुबह और रात दवाइयां लेती हूं. डौक्टर को दिखाती हूं. मुझे वहां पर मेडिकल रूम में बुलाया जाता है और इस दौरान मेरे साथ ईशा और अविनाश दोनों ही होते थे, लेकिन पता नहीं क्यों लोगों को ईशा वाला नहीं दिखाया गया और सिर्फ अविनाश वाला दिखाया गया है. अविनाश मेरा सिर्फ अच्छा दोस्त हैं. उन लोगों ने ही मुझे वहां पर संभाला है.

बिग बौस 18 में हिना खान ने karnveer Mehra का किया सपोर्ट, कह दी ये बात

बिग बौस 18 (Bigg Boss) इन दिनों धमाकेदार शो चल रहा है शो में हर दिन कोई न कोई कंटेस्टेंट किसी ने किसी से लड़ रहा है तो दूसरी तरफ शो में कई दोस्त बनते दिख रहे है. बिग बौस शो की पहली कंटेस्टेंट रह चुकी हिना खान घर में आ पहुंची है और आते ही करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) को रियलिटी चेक दी.

इस शो में शिल्पा शिरोड़कर और करणवीर मेहरा की दोस्ती हमेशा टारगेट होती रहती है और इस वीकेंड का वार में हिना खान ने भी ऐसा ही किया. बिग बौस 18 के इस वीकेंड का वार में हिना खान बतौर गेस्ट बनकर पहुंचीं. जहां वे भी करणवीर मेहरा को टारगेट करती हुई नजर आई या दूसरे तरीके से कह सकते है कि वे करणवीर को स्पोर्ट कर रही है.

हिना खान (Hina Khan) बिग बौस की पौपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं और उनके शो में आने पर सलमान खान ने भी जमकर तारीफ की. बिग बौस 18 (Bigg Boss 18) के घर में जाते ही हिना खान ने करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोड़कर की दोस्ती पर सवाल उठाए. शिल्पा ने करण को नौमिनेट किया था. इस मुद्दे को हिना खान ने उठाते हुए दोनों की दोस्ती को ‘कन्वीनियंस वाली दोस्ती’ बताया. हिना की इस बात पर घर के कई सदस्यों ने तालियां बजाईं. इसके बाद हिना खान ने करणवीर मेहरा के सपोर्ट में कहा, ‘उसके अंदर पूरे घर को नीचे लाने की क्षमता है, लेकिन पता नहीं क्यों? अपने खुद का स्टैंड नहीं ले रहे हैं. जब तुम्हें अपना स्टैंड लेना चाहिए. तब जरूर लो. ये मत सोचो कि ये दोस्त है या दुश्मन है.’ करण ने हिना की इस बात पर कहा, ‘जैसा इंसान मुझे दिखाया जा रहा है या फिर जैसा दिख रहा है. मैं वैसा ही हूं. मैं दोस्तों के 7 खून माफ कर देता हूं.’

हिना ने खोली करणवीर की आखें

इस पर हिना ने जवाब देते हुए कहा, ‘रिऐक्शन नहीं देना चाहते हो तो मत दीजिए. इस गेम में अपने दोस्तों का साथ दीजिए. फिर आप अपनी गेम में विक्टिम कार्ड प्ले कर रहे हैं… कि ठीक है यार मेरे दोस्त है…’ हिना आखिर में ये भी बोलती हैं, ‘यकीन मानिए 50 दिन निकल गए हैं. अगर आपको अभी भी नहीं समझना है तो आप देख लीजिए.’

बता दें कि बिग बौस 18 इस हफ्ते डबल इविक्शन होने वाला है. शो से रविवार के दिन एलिस कौशिक बाहर हो गई हैं. अब दावा किया जा रहा है कि एक और कंटेस्टेंट का पत्ता घर से कटने वाला है. इस खबर ने शो में कंटेस्टेंट्स को नई टेंशन दे दी है.

BB18 ‘डौली चायवाला’ ने किया गर्लफ्रेंड का खुलासा, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

बिग बौस 18 (Bigg Boss 18) हर नए एपिसोड के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है. घर में किसी का लव एंगल बनता दिख रहा है तो कोई आपस में लडता झगड़ता नजर आ रहा है. इसी बीच डौली चायवाला (Dolly Chaiwala) की बिग बौस में एंट्री हो चुकी है. सोशल मीडिया से पौपुलर हुआ यह चायवाला पहली बार माइक्रोसौफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट के साथ इंटरनेट पर वीडियो शेयर चर्चा में आए थे. इन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बारे में शेयर किया था. जिस वजह से उन्हे बिग बौस में एंट्री मिली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


इसके अलावा बिग बौस में एंट्री लेते ही चायवाला ने पहले चाय बनाई और सनसनी मचा दी. बाद में तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tjinderpal Singh Bagga) के साथ अपने फेमस अंदाज में उन्हे चाय पिलाई. ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. इस वीडियो की खास बात ये है कि डौली वीडियो में नाटकीय ढंग से दूध को पैन में डालते हुए दिखाई देते है. बाकि घरवाले उनके लिए चीयर करते है, जबकि बिग बौस के सेट पर लौटे सलमान खान इसे देखकर हैरान हो जाते है.

हाल में अब डौली चायवाला ने सलमान खान के सामने ऐसी बात कह दी कि सलमान खान भी होश खो बैठे है. उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया है और बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड हैं  और 3 साल से साथ रहे हैं. डौली चायवाला की गर्लफ़्रेंड का नाम मनजीत कौर है. मनजीत, ईस्ट दिल्ली के निर्माण विहार में एक स्टौल चलाती हैं. डौली चायवाला से मिलने के बाद मनजीत को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और उनके स्टौल पर पहले से ज़्यादा लोग आ रहे हैं.

कौन है डौली चायवाला

डौली, महाराष्ट्र (Maharshtra) के नागपुर (Nagpur) का रहने वाला  हैं. उनका असली नाम सुनील पाटिल है. चाय बनाने और पिलाने के अपने अनोखे अंदाज़ के लिए वह इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं. बता दें कि नागपुर के सदर इलाके में पुराने वीसीए स्टेडियम के पास उनकी चाय की दुकान हैं. डौली चायवाला की दुकान को दुनिया ‘डौली की टपरी’ के नाम से जानती है. इनका चाय बनाने का अंदाज़ लोगों को काफ़ी पसंद है. बिल गेट्स के साथ चाय पीने के बाद डौली चायवाला रातों-रात स्टार बन गए थे.

इनका यह वीडियो इंटरनेट (Internet) पर वायरल हुआ था और उन्हें लाखों बार देखा जा चुका है. ये दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के शौकीन हैं और उन्हें एक्शन मूवीज पसंद  है. ये अक्सर चाय परोसते हैं, इस दौरान वे फ़ंकी गोल्डन गौगल्स, गोल्डन चेन और आकर्षक हेयरस्टाइल भी रखना पसंद करते हैं.

डौली चायवाला की कुल नेटवर्थ

डौली चायवाला की कुल संपत्ति की बात करे तो, 10 लाख से ज्यादा है जहां उनकी एक कप चाय की कीमत 7 रुपये है, तो वहीं उनकी हर रोज 2450 से रुपय की कमाई हो जाती है. कभी-कभी ये आकड़ा ज्यादा भी हो जाता है. हर दिन 350 से 500 कप चाय बिक जाती है. बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद डौली चायवाला की इनकम और भी ज्यादा बढ़ गई है. वे सेंसेशन बन गए. इतना ही नहीं उन्होंने देशदुनिया में भी चाय बनाकर पिलाई है और आज बिग बौस 18 के सेट में कमाल दिखाते नजर आ रहे है. जहां नेशनल टीवी पर जनता उनके हुनर को देख रही है.

बिग बौस 18 में सारा खान ने दिखाया तांडव, घर से हुई नौमिनेट

बिग बौस 18 शो इन दिनों धमाकेदार चल रहा है. शो में हर दिन कंटेस्टेंट आपस में लड़ते-झगड़ते दिखाई दे रहे है. शो में बीते दिन नौमिनेशन टास्क हुआ. जिसमें कुछ घरवाले घर से बेघर होने के लिए नौमिनेट हुए है. इस लिस्ट में सारा खान भी शामिल है. लेकिन नौमिनेट होते ही सारा ने अपना सबको असली रुप दिखाया है.

इस हफ्ते सारा आफरीन खान, चाहत पांडे और तजिंदर पाल सिंह बग्गा नौमिनेट हुए है. जिनमें से किसी एक का सफर इस वीकेंड के वार पर खत्म हो जाएगा.

अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें सारा आरफीन खान का अपना आपा खोते हुए दिखाई दे रही है. वे बुरी तरह से टूट चुकी है और चिल्ला-चिल्लाकर रो रही है. उनकी ये हालत देखने के बाद घर के कंटेस्टेंट और दर्शक हैरान हो चुके है. अब यह प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बिग बौस 18 में आने वाला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. एक तरफ घर का नया टाइम गौड चुनने के लिए टास्क दिया गया है, जिसमें सभी घरवालों को दो टीमों में बांटा गया है. इस दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर झगड़े देखने को मिले. वहीं रजत दलाल, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा के बीच बात हाथापाई हुई थी. दूसरी ओर सारा खान को इमोशनली ब्रेक डाउन होते हुए देखा गया. प्रोमो में सारा को बुरी तरह से टूटते हुए देखा गया.

प्रोमो में दिखाया गया है कि सारा खान नौमिनेट होने से बुरी तरह से भड़क जाती है. वह गुस्से में आकर चिल्लाने लगती है. इतना ही नहीं, चीजें उठाकर फेंकना शुरु कर देती है. बाद में गुस्से में आकर चिल्लाने लगती है. इस दौरान शिल्पा शिरोडकर और चुम दराग उन्हे रोकने की कोशिश करती है. वही आरफीन उनसे शांत रहने के लिए कहते है लेकिन वे गुस्से में कहती है कि उन्हे बस घर जाना है और अब वह रहना नहीं चाहती है.

बता दें कि घर में पहली बार सारा खान को इस तरह से गुस्से में देखकर फैंस भी हैरान हैं. घरवाले सारा को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन उनका गुस्सा हर किसी पर भारी पड़ता है. उनकी हरकतें देखने के बाद फैंस भी जानने के लिए बेकरार हैं कि अपकमिंग एपिसोड में बिग बौस 18 सारा के इस रवैये पर क्या फैसला लेते हैं. हो सकता है कि बिग बौस सारा के इस बिहेवियर पर उन्हें कड़ी सजा सुनाएं. या फिर उन्हें घर से बेघर होना पड़े.

बिग बौस 18 में रजत दलाल हुए बागी, अविनाश मिश्रा से की लड़ाई

बिग बौस 18(Bigg Boss 18) इस साल धमाकेदार चल रहा है. शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में अबतक रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह जैसे कंटेस्टेंट टौप पर दिखाई दे रहे है. शो में अबतक वाईल्ड कार्ड एंट्री ईशा सिंह (Isha Singh) और दिग्विजय सिंह राठी ले चुके है. इनके आने से घर में घमासान मच चुका है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


शो में हर दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट की एक दूसरे से भिंड़त हो रही है. शो में कंटेंस्टेंट बहस करते भी दिख रहे है. हाल ही में रजत दलाल शो में बागी हो गए. उन्होंने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) पर अपना आपा खो दिया है. शो के लेटेस्ट प्रोमो में रजत और अविनाश एक दूसरे से भयंकर लड़ाई करते दिखे है.

पहले रजत (Rajat) और विवियन डीसेना(vivian Desan) के बीच बहस शुरु होती है इसी बहस में अविनाश मिश्रा कूद पड़ते हैं, जिसके बाद रजत दलाल, अविनाश मिश्रा अपना आपा खो बैठते है. रजत और अविनाश के बीच भयंकर लड़ाई हो जाती है. उन्हे देखते हुए ईशा सिंह और दिग्विजय सिंह राठी और अरफीन खान रोकने लगते है.

दोनों की लड़ाई खाने की बातचीत से शुरु होती है. पहले विवियन, रजत से पूछते है कि जेल में रहने के दौरान उन्हे सभी घरवालो के बीच बराबर खाना क्यों नहीं बांटा है. रजत को विवियन से खुद के लिए बोलने के लिए कहते हुए सुना जाता है. जिसके बाद एक्टर यह कहते हुए पलटवार करते है कि उन्हे लोगों को सिर्फ बोलने से ज्यादा सिखाना पसंद है.

जिसके बाद रजत, विवियन के कंधे को छूते हैं और कहते हैं कि वह जो चाहें कर सकते हैं क्योंकि विवियन जैसे कई लोग आते हैं. इससे एक्टर नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि वह उन्हें बाहर निकलने के दरवाजे तक छोड़ देंगे. अविनाश के इंटरफेयर के बाद लड़ाई और भी बढ़ जाती है और रजत उन्हें ‘चेला’ कहकर बुलाते हैं.

आपको बता दें कि बिग बौस 18 के अपकमिंग एपिसोड में एक नौमिनेशनन टास्ट होगा. जहां विवियन के पास उन नामों के लिए करने का अधिकार होगा. जिन्हे वह बाहर करना चाहते है. प्रोमो के अनुसार, रजत, श्रुतिका, चाहत पांडे और सारा अरफीन खान उन आठ नामों में शामिल हैं जिन्हे वह नोमिनेट करेंगे.

कौन है रजत दलाल

रजत दलाल एक फिटनेस इंफ्लुएंसर है. जो अपनी फिटनेस वीडियो के लिए सोशल मीडिया पर काफी पौपुलर है. वे कई बार मीडिया की सुर्खियों में आ चुके है. एक बार उनका एक वीडियो जमकर चर्चा में रहा था. इस वीडियो में वे सड़क पर तेज रफ्तार में कार चलाता हुआ दिखा. वीडियो में ये भी साफ दिखाया गया था कि वे तेज रफ्तार से आ रहा था और एक बाइक सवार को ठोकर लग जाती है और वे गिर जाता है. रजत के बाजू में बैठी लड़की रजत को इस बारे में बताती भी है लेकिन रजत उसकी बात को अनसुना कर देता है और कहता है कि ये उसका रोज का काम है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कार्रवाई की मांग करने लगे थे. हालांकि यह पहली बार नहीं था कि रजत दलाल इस तरह की क्रूरता के लिए वायरल हुआ है. इससे पहले भी रजत और उसके दोस्तों पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. अब बिग बौस में रजत दलाल ने एक बार रूल को तोड़ा है और अविनाश मिश्रा पर हाथ उठाया है.

कशिश कपूर ने अविनाश को कहा ‘गंवार’, बिग बौस 18 में मचा घमासान

सलमान खान के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों खूब धमाके हो रहे हैं. शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. शो में बारबार कंटेस्‍टेंट भिड़ रहे हैं. फैंस को शायद बिग बौस में कंटेस्टेंट की भिड़ते देखने में ही मजा आता है. इन दिनों कशिश कपूर ऐसे ही हंगामे के केंद्र में हैं. सोशल मीडिया पर कशिश से जुड़ी ऐसी कई वीडियोज वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

कशिश क्‍यों अविनाश से भिड़ी

कशिश कपूर ने घर में आते ही आतंक मचा दिया है उनकी भिड़त अविनाश से हो गई है. कशिश कपूर ने इससे पहले ईशा सिंह को तो आईना दिखाया ही था. अब अविनाश मिश्रा को मुंह पर ‘चोमू’ कहा. सोशल मीडिया पर कशिश की फैन फौलोइंग इसी बात के लिए बढ़ रही है कि लोगों को लग रहा है, ‘ बंदी लड़ भी लेती है और चिल्लाना भी नहीं पड़ता’. कशिश कपूर घर में एक एक करके सबकी बोलती बंद करती दिख रही है. बाकी फीमेल कंटेस्टेंट से इनका कोई खास झगड़ा या लफड़ा देखने को नहीं मिल रहा है, कशिश केवल ‘मेल’ कंटेस्टेंट को टक्कर दे रही है. कशिश का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

कैसे करती है बोलती बंद

हाल में जो कशिश कपूर और अविनाश का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों आपस में एक दूसरे की बोलती बंद करते दिख रहे हैं. इसमें कशिश ने अविनाश को मुंहतोड़ जवाब दिए हैं. दरअसल, हुआ यूं कि ईशा सिंह और कशिश कपूर की बात चल रही थी. इस दौरान अविनाश मिश्रा बीच में कूद पड़े. इसपर कशिश कपूर ने मुहावरा कहा, “चोर की दाढ़ी में तिनका.” अविनाश मिश्रा ने कशिश कपूर की बातों पर जवाब दिया, कि “मेरी दाढ़ी में बहुत रुचि है आपको?” वहीं कशिश कपूर ने इसके जवाब में उन्हें चोमू कहा और बोला, “अबे चोमू कहावत है ये. कहावत नहीं आती आपको? पढ़े लिखे गंवार हो क्या?” ‘बिग बौस 18’ में कशिश कपूर का ये बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आया है.
कशिश कपूर कौन है.

आपको बता दें कि बिग बौस 18 में एक महीने में ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री करा दी गई है. जिसमें पहला नाम कशिश कपूर का ही है और दूसरा नाम दिग्विजय सिंह राठी का है. राठी तो अभी अपना सोफ्ट कोर्नर पकड़े हुए दिख रहे हैं लेकिन केशिश कपूर ने अलग ही घमासान मचा दिया है. वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली कशिश कपूर पेशे से डिजिटल क्रिएटर हैं. ये मौडल ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला X5’ में नजर आईं थी और वही से पौपुलर भी हुई. इन्होंने एक ब्यूटी पेजेंट कौम्पीटिशन में ‘मिस फैशन आइकन’ का खिताब अपने नाम किया था. अपने करियर को लेकर इतनी सीरियस रही हैं कि कौलेज के दौरान इन्होंने फ्रीलांस होस्ट और ट्यूशन टीचर के तौर पर भी काम किया. इनका यही नौलेज और टैलेंट उन्हे बिग बौस में खींच लाया है.

बता दें कि इंस्टाग्राम पर कशिश कपूर काफी एक्टिव रही हैं और इनके 690 हजार फौलोअर्स हैं. फिलहाल सिंगल हैं और करियर पर ध्यान दे रही हैं. शो में भी फैंस इनकी तारीफ कर रहे हैं सोशल मीडिया पर तो जबरदस्त ट्रेंड कर रही हैं.

इतना ही नहीं, अविनाश मिश्रा और कशिश कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स वायरल हो रहा हैं. दोनों के जबरदस्त वीडियो और कोमेडी पोस्टर बना कर अपलोड किए जा रहे हैं. जिन पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स की बौछार हो रही है. एक यूजर ने लिखा, “अविनाश को उसी की जुबान में जवाब देने वाली आ गई है. मजा आएगा.” दूसरे यूजर ने लिखा, “यार ये बंदी ने तो मुंह बंद कर दिया थोड़ी देर में, क्या बैंड बजाई है.” तीसरे यूजर ने लिखा, “इसी तरह जवाब दिया जाता है. उसकी फालतू की बातों पर नाराज होने की जगह उसे उसी की भाषा में जवाब दो. उसका घमंड ये झेल नहीं पाएगा.”
इनदोनाें का झगड़ा आगे क्‍या रंग लाता है, यह तो आने वाला वक्‍त बताएगा.

टीवी की इस खूबसूरत एक्ट्रैस ने 400 जोड़ी कपडों के साथ की बिग बौग 18 में एंट्री

बिग बौस 18 (Bigg Boss 18) की शुरुआत हो चुकी है. टीवी का रिएलिटी शो बिग बौस 18 हर साल की तरह ही इस साल भी धमाल मचाने वाला शो है. शो में इस बार एक से बढ़कर एक कलाकरों ने दस्तक दी है. शो में सभी कंटेस्टेंट की एंट्री भी हो चुकी है. शो में इस बार एक्ट्रेस और एक्टर दोनों ही नजर आने वाले है. इस साल जानी पहचानी हस्तियां शो में दिखाई देंगी. सलमान खान (Salman Khan) के शो में इस बार काफी नई चीजे देखने को नजर आएंगी. शो का सेट भी धमाकेदार है. शो में कंटेस्टेंट का भी अलग ही तड़का लगा हुआ है. शो में हर दिन कुछ नया देखने को जरूर मिलेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


बिग बौस 18 में टीवी की एक एक्ट्रेस के चर्चे कुछ ज्यादा ही हो रहे है. बताया जा रहा है कि टीवी की खूबसूरत एक्ट्रैस शो में 400 जोड़ी कपड़े लेकर घर में एंटर हुई है. अगर आपने नहीं पहचाना तो बता दें कि ये टीवी की पौपुलर एक्ट्रेस नायरा बनर्जी (Nayra Banerjee) हैं. जिन्होंने ‘पिशाचिनी’ और ‘दिव्य दृष्टि’ जैसे शो में अपनी एक्टिंग का जादू लोगों को दिखाए है.

एक्ट्रैस नायरा बनर्जी के तो चर्चे है कि वे शो में 200-300 नहीं पूरे 400 जोड़ी कपड़े लेकर पहुंची है. जी हां, इस बात की जानकारी एक्स यानी कि ट्विटर पर दी गई है. जिसमें कहा गया है कि नायरा बनर्जी एक से बढ़कर एक स्टनिंग ड्रेसेस लेकर बिग बौस 18 के घर में पहुंची है.

बता दें कि नायरा बनर्जी का असली नाम मधुरिमा है. उन्होंने अपना एक्टिंग करियर तेलुगू फिल्मों से शुरू किया था. तेलुगू(Telgu) के अलावा नायरा हिंदी फिल्म ‘काल धमाल मालामाल’ नाम की एक फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं.

नायरा का करियर

नायरा बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत ‘कदांबरी’ शो से की थी. सबसे पहले उन्हे रामायण से प्रेरित एक फ़िल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए कास्ट किया गया था. हालांकि, फ़िल्म बनने से पहले ही डायरेक्टर जी वी अय्यर का निधन हो गया, जिससे यह प्रोजेक्ट रुक गया था. इसके बावजूद नायरा ने तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई और कई प्रोजेक्ट करते करते नायरा आज टीवी की खूबसूरत एक्ट्रैस है जो ‘बिग बौस 18’ में शिरकत कर चुकी है.

आपको बता दें, कि बिग बौस के इस सीजन में नायरा बनर्जी की काफी चर्चा हो रही है. वे कपड़ो को लेकर सुर्खियों में है. ऐसे ही कपड़ो और ज्रेसिंग को लेकर बिग बौस में एक चर्चित चेहरा स्वामी ओम भी आया था. जिसने शो में और शो से बाहर खूब बवाल मचाया था. इतना ही नहीं, अपने कपड़ो और मालाओं को लेकर भी खूब चर्चाओं में बना रहा. इतना ही नहीं, शो में स्वामी ओम का मेकओवर भी किया गया था. उनकी शो में दाढ़ी भी काटी गई थी. उन्होंने जमकर नोनवेज भी खाया था. इसी तरह नायरा बनर्जी भी अपने कपड़ो को लेकर खासा सुर्खियां बंटोर रही है.

नायरा बनर्जी का शो में हुआ था विवाद

नायरा बनर्जी अपनी एक्टिंग के लिए तो सुर्खियों में रही है लेकिन कई बार एक्ट्रेस के साथ विवाद भी हो जाते है . जिससे शायद ही कोई एक्ट्रेस बच पाई हो. जी हां, नायरा बनर्जी ‘दिव्य दृष्टी’ शो में एक बार विवाद हुआ था. उनका सेट पर एक असिसटेंड डायरेक्टर के साथ झड़प हो गई थी. हालांकि, एक्ट्रैस के साथ ये पहला विवाद हुआ था.

कैसी हुई बिग बौस 18 में एंट्री

कलर्स टीवी पर कास्ट शो बिग बौस 18 में रविवार को उन्होंने एक शानदार डांस के साथ बिग बौस में एंट्री की है. सलमान खान ने बड़े जोश के साथ नायरा बनर्जी का वेलकम किया. सलमान ने मंच पर मौजूद शो के अन्य सदस्यों से नायरा को मिलाते हुए उनसे पूछा कि वह किस इरादे से शो में आई हैं. शो जीतने के इरादे से आई हूं. घर ट्रौफी लेकर जाना है. सलमान ने उनसे दूसरा सवाल पूछा क्या घर में आप दोस्त बनाना चाहेंगी. इस सवाल के जवाब में एक्ट्रैस नायरा ने कहा, हां बिल्कुल दोस्त क्यों नहीं बनाना चाहूंगी.

दिशा वकानी ने ठुकराया 65 करोड़ का औफर, भारती-एल्विश पर 500 करोड की ठगी!

टीवी स्टार्स अपने स्टार्डम के लिए तो जाने जाते ही है साथ ही अपनी एक्टिंग के दम पर सबका दिल जीत लेते है. टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित शो और रिएयलिटी सीरियल ‘बिग बौस 18’ (Bigg Boss18) जल्द ही ओनएयर होने वाला है. जिसमें आने के लिए कंटेस्टेंट भी चुन लिए गए है. ऐसे में खबर है कि ‘तारक महता का उल्टा चश्मा’ की पौपुलर किरदार में ‘दिशा वकानी'(Disha Vakani) को ‘बिग बौस 18’ की तरफ से 65 करोड़ का ओफर हुआ. जिसमें खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने ये औफर ठुकरा दिया.

बताया जा रहा है कि दिशा वकानी को मेकर्स ने 65 करोड़ रुपए का औफर दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. जबकि बौलीवुड की एक्ट्रैस दीपिक पादुकोण(Deepika Padukone) भी अपनी एक फिल्म के लिए 15-20 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. ऐसे में एक टीवी एक्ट्रैस को इतनी बड़ी रकम का औफर मिलना, सच में हैरान करने वाला है. ‘बिग बौस’ के इतिहास में यह सबसे बड़ी रकम है. कथित तौर पर, शो में भाग लेने के लिए उन्हें जितनी रकम का औफर दी गई है, वह ‘बिग बौस’ के इतिहास में किसी स्टार को दी गई सबसे बड़ी कीमत है. जिसे मीडिया खबरों के अनुसार झूठ भी बताया जा रहा है.

दिशा वकानी को लेकर पहले भी कई बार चर्चाएं रहीं कि वो बिग बौस में हिस्सा लेंगी. हर सीजन शुरू होने के साथ ही यह कयास लगाएं जाते थे कि ‘तारक महता’ की फेम एक्ट्रैस बिग बौस में आएंगी. एक बार तो उन्होंने साफ कहा था कि वह ‘बिग बौस’ में हिस्सा नहीं लेंगी.

दिशा वकानी ने साल 2017 में मैटरनिटी लीव ली थी और इसके बाद से वह लाइमलाइट से दूर हो गईं. उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को छोड़ दिया.

इन सभी खबरों के बीच एक खबर ये भी आ रही है कि टीवी की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) और बिग बौस फेम एल्विश यादव(Elvish Yadav) पर 500 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है. दिल्ली पुलिस ने ऐप के जरिए 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में यूट्यूबर(Youtuber) एल्विश यादव और कौमेडियन भारती सिंह समेत तीन अन्य को समन भेजा है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को 500 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिनमें आरोप लगाया गया कि कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर ने अपने पेज पर हायबौक्स मोबाइल ऐप को बढ़ावा दिया और लोगों को ऐप के जरिए निवेश का लालच दिया.

आपको बता दें कि हायबौक्स एक मोबाइल ऐप है जो एक धोखाधड़ी का हिस्सा था.’पुलिस के मुताबिक कि इस ऐप के जरिए, आरोपियों ने रोजाना एक से पांच प्रतिशत के गारंटीड रिटर्न का वादा किया था, जो एक महीने में 30 से 90 प्रतिशत तक होता था. ऐप को फरवरी 2024 में शुरू किया गया था. ऐप के जरिए 30,000 से अधिक लोगों ने पैसा निवेश किया. इस ऐप में एल्विश यादव और भारती सिंह का नाम सबसे टौप पर आ रहे है इसके साथ ही सौरव जोशी, अभिषेक मल्हान, पूरव झा, एल्विश यादव, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, अमित और दिलराज सिंह रावत सहित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर ने ऐप को बढ़ावा दिया.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें