⚲

Sapna Choudhary Suicide: ‘डांसिग क्वीन’ ने की थी सुसाइड करने की कोशिश

Sapna Choudhary Suicide: हरियाणवी ‘डांसिंग क्वीन’ सपना चौधरी का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. अपने दमदार डांस मूव्स और दिल जीत लेने वाले अंदाज से उन्होंने लाखों फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. लेकिन इस चमकधमक के पीछे छिपी है सालों की मेहनत, संघर्ष और कई उतारचढ़ाव भरा सफर, जिसे सिर्फ सपना ही महसूस कर सकती हैं. अब उन के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है, जल्द ही उन की जिंदगी पर एक फिल्म बनने जा रही है. मशहूर डायरैक्टर महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम होगा ‘मैडम सपना’. सपना के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने अपनी जिंदगी के उतारचढ़ाव पर खुल कर बात की. उन्होंने बताया कि उन का सफर आसान नहीं था, इस में स्ट्रगल, लोगों की गंदी नजरें और बातें भी शामिल थीं, लेकिन इसी रास्ते पर उन्हें प्यार और रिस्पैक्ट भी मिली. बातचीत के दौरान सपना ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले सुसाइड करने की कोशिश की थी और इस के पीछे की वजह भी शेयर की.

जब उन से पूछा गया कि सपना से ‘मैडम सपना’ बनने तक का सफर कैसा रहा, तो उन्होंने कहा, “यह सफर हर रंग से भरा है, स्ट्रगल, गंदी नजरें और बातें, लेकिन साथ ही ढेर सारा प्यार और रिस्पैक्ट भी, जिसे मैं आज भी कैरी करती हूं. इस दौरान मैं ने टूटने के पल भी देखे, जुड़ने के मौके भी पाए और लोगों की तरहतरह की बातें भी सुनीं.”

सुसाइड के अपने दर्दनाक किस्से को याद करते हुए सपना चौधरी ने बताया कि उस समय वे न तो ज्यादा पढ़ीलिखी थीं और न ही कानून की जानकारी रखती थीं. जातपात जैसी बातों से भी वह अनजान थीं, क्योंकि उन का मानना है कि एक सच्चा आर्टिस्ट ऐसे भेदभाव में विश्वास नहीं करता. उन्हें लगता था कि सभी लोग अच्छे हैं और उन से प्यार करते हैं, लेकिन वे यह नहीं जानती थीं कि उन की एक छोटी सी गलती को लोग इतना बड़ा बना देंगे.

सपना ने कहा कि साल 2016-17 में उन्होंने अपने बारे में कई गलत बातें और अफवाहें सुनीं, यहां तक कि गालियां भी मिलीं. सिर्फ इसलिए कि वह स्टेज पर डांस करती थीं. लोगों ने उनके करैक्टर पर उंगली उठाई. आज भले ही उन्हें इन बातों से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन कम उम्र में वे इन्हें बरदाश्त नहीं कर पाईं. इसी के चलते उन्होंने जहर खा लिया था और हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उन्हें 7 दिन तक अस्पताल में भरती रहना पड़ा था. सपना चौधरी ने आगे अपने उस मुश्किल वक्त को याद करते हुए कहा कि जब उन्हें होश आया, तब एहसास हुआ कि दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं जो उन से सच्चा प्यार करते हैं. उन्होंने बताया कि एक लड़का पूरे 7 दिन तक अस्पताल के बाहर खड़ा रहा, जो उन के लिए बड़ी मोटिवेशन बन गया.

यह पूरा इंसीडैंट उन के मशहूर गाने ‘सौलिड बौडी’ से शुरू हुआ था. कुछ लोगों का मानना था कि इस गाने के बोल जातिवाद को बढ़ावा देते हैं, जिस के चलते उन के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया. बदनामी से बचने के लिए उन्होंने जहर खा लिया था. उस समय सपना द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. Sapna Choudhary Suicide

‘गलुरे लाल’ से लगी सपना चौधरी की लौटरी, चर्चा जोरों पर 

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की हर अदा ही निराली है. अपने डांस मूव्स और लटकेझटके के कारण मशहूर हुई सपना की फैन फौलोइंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन का नया गाना ‘गलुरे लाल’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है और चारों ओर इस की चर्चा हो रही है. इस गाने के वीडियो में सपना वाइट कलर के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं.

दिल्ली में जनमी सपना के पिता उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं.  सपना के ज्यादातर फैंस हरियाणवी या पंजाबी हो सकते हैं लेकिन उन के डांस और खूबसूरती का डंका उत्तर प्रदेश, बिहार में भी खूब बजता है.  अपने नए गाने को पोस्ट करने के बाद सपना ने उस के कैप्शन में लिखा है, ‘म्यूजिक में खो गई हूं.’

सपना चौधरी के स्टैज शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है. कुछ समय पहले सपना चौधरी का ‘लोरी’ वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिस में उन का अंदाज डांसिंग क्वीन वाले अंदाज से बेहद अलग दिखा. वैसे सपना का सब से पौपुलर गाना ‘तेरी आंख्या का यू काजल…’ है.

साल 2018 में सपना चौधरीका नाम भारत की उन टौप 3  सैलिब्रिटीज में था, जिन्हें भारत में सब से अधिक सर्च किया गया था. वे म्यूजिक वीडियोज के साथसाथ पर्सनल लाइफ को ले कर भी चर्चा में रही हैं. ‘बिग बौस’ में आने के बाद उन के फैंस की लिस्ट और भी लंबी हो गई है. इस शो ने उन की पहचान को पूरे देश में पुख्ता करने में मदद की. अब वे स्टैज शो में कम ही नजर आती हैं और आजकल मदरहुड को एंजौय कर रही हैं.

सपना चौधरी केवल डांसिंग और सिंगिंग के कारण ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रही हैं. खबरों के अनुसार, उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी. वीर साहू से उन की शादी को ले कर भी कई तरह की बातें की गईं, लेकिन सपना चौधरी पर खुद से जुड़े विवादों का कम ही असर दिखा. वे अपना सारा ध्यान म्यजिक वीडियोज की ओर लगाती हैं और यही वजह है कि उन के वीडियोज आते ही हिट हो जाते हैं .

डांसर सपना चौधरी ने लिया करोड़ों का घर, सजाया अपना आशियाना

हरियाणा की फेमस डांसर और सिंगर सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता है अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर आज वह सभी के दिलों पर राज करती है. अपने करियर के शुरुआत में सपना चौधरी ने काफी संघर्ष किया है. जिसका अब उन्हे फल भी मिल रहा है जी हां, सपना ने अपना नया आशियाना लिया है. जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)


आपको बता दें कि सपना चौधरी ने काफी संघर्ष करके आज अपना मंहगा घर लिया है ये घर दिल्ली के नजफगढ़ में लिया है जिसकी कीमत करोड़ो में है. इन दिनों वह अपने घर की नई नई तस्वीरें शेयर करती रहती है. एक फोटो में देखने को मिला है कि सपना चौधरी के घर में सलमान खान की फोटो लगी हुई है. ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. सपना चौधरी ने अपने हाथों से अपने बंगले को सजाया है. फैंस इन फोटो को देख खुशी से झूम उठे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)


सपना चौधरी ने घर में पेड़ पौधे भी लगा रखें है. इसके अलावा उन्होंने घर के बाहर गार्डन के साथ साथ घर के अंदर भी तमाम इंडेर प्लांट से घर सजाया हुआ है. हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने एक रूम में मंदिर भी बनवाया हुआ है. बता दें कि सपना के घर का इंटीरियर आपना दिल जीत लेगा. उनकी ये घर की तस्वीरें लगातार शेयर हो रही है.

नम्रता मल्ला ने फिर हिला दिया इंटरनेट, बोल्ड मूव्स देकर किया वीडियो शेयर

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला दिन ब दिन मशहूर होती जा रही हैं. जहां पहले नम्रता मल्ला सिर्फ भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाती थीं. वही, अब बौलीवुड गानों पर भी डांस कर वीडियो शेयर करती हैं. नम्रता अपने डांसिंग के लिए खूब जानी जाती हैं. इस मामले में आज नम्रता मल्ला को टक्कर देना काफी मुश्किल हो गया है. इस बीच नम्रता मल्ला का एक बेहद किलर डांस वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट जगत में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस बीच नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऐसा डांस किया है कि सभी लोग फैन हो गए हैं. इस क्लिप में नम्रता मल्ला बॉलीवुड सॉन्ग ‘गम में सोये है..गम में जागे’ पर हद से ज्यादा किलर डांस स्टेप्स कर रही हैं. नम्रता मल्ला का ये डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है. नम्रता मल्ला के रील वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’आग ही आग’.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)


भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेस नम्रता मल्ला हर मामले में अब बौलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. बोल्डनेस के मामले में तो नम्रता मल्ला सबसे टॉप पर है. नम्रता मल्ला की हर अदा पर लोग फिदा है. नम्रता मल्ला का अंदाज इतना कातिलाना है कि हर कोई घायल हो जाता है. मालूम हो कि एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा ने डांस में किया सपना चौधरी को फेल, हरियाणवी गाने पर लगाए ठुमके

भोजपुरी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा अपने टैलेंट से लोगों का दिल जीत लेती हैं, उनकी हर एक अदा पर फैंस फिदा हैं. श्वेता शर्मा की अदाएं बेहद ही कातिलाना है. उनके डांस पर तो लोग दिल दें बैठते हैं. वही, श्वेता शर्मा की बोल्डनेस की बात करें तो वे नम्रता मल्ला को भी टक्कर देती है और डांस में इस बार सपना चौधरी को मात दी हैं. जी हां, श्वेता शर्मा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं. जिसमें वे हरियाणवी गानें पर थिरकी हुई नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Sharma (@sshwetasharma411)

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया हैं. जसमें वे जमकर डांस कर रही हैं. श्वेता शर्मा ने हरियाणवी गाने पर अपना जलवा दिखाया हैं. श्वेता शर्मा का ये क्लिप इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. श्वेता शर्मा के इस रील पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. इस क्लिप पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सपना चौधरी को फेल कर दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Sharma (@sshwetasharma411)


भोजपुरी की क्वीन श्वेता शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. श्वेता शर्मा अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. श्वेता शर्मा के पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. श्वेता शर्मा ने कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में अपना जलवा बिखेरा है. बताते चलें कि श्वेता शर्मा बोल्ड फिगर की मालकिन हैं. श्वेता शर्मा अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए जिम में कड़ी मेहनत करती हैं.

देसी क्वीन सपना चौधरी क्यों हुईं सोशल मीडिया से दूर, जानिए वजह

हरियाणा की डांसिंग क्वीन और ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं सपना चौधरी अपने डांस और अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं.लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया से कुछ दिनों का ब्रेक लेने का फैसला किया है. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए दी. सपना चौधरी ने बताया कि वह लगातार कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं रहेंगी. ‘Bigg Boss‘ कंटेस्टेंट ने पोस्ट में सोशल मीडिया को अलविदा कहने की वजह भी जाहिर की.

 

 

 

हाल ही में मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक लाइव शो के दौरान अचानक सपना चौधरीकी तबीयत बिगड़ गई थी. उस दौरान वह ‘दिल्ली की गर्मी’ सॉन्ग पर डांस कर रही थीं. लेकिन अचानक उन्हें पेट में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था. ऐसे में खुद का ख्याल रखने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया को कुछ दिनों के लिए अलविदा कह दिया है.

सपना चौधरी ने पोस्ट कर बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण वह अपडेट नहीं रहेंगी. उन्होंने इस बारे में बताते हुए लिखा, “राम राम… तबीयत ठीक न होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी. माफ करना जल्द मिलेंगे.”

बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी का गाना ‘लाल दुपट्टा…’ रिलीज हुआ है, इस गाने में सपना चौधरी का जबरदस्त डांस तो है ही, साथ ही रेणुका पवार ने भी अपनी आवाज का जादू चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

भोजपुरी फिल्मों में होगी Sapna Choudhary की धमाकेदार एंट्री, निरहुआ के साथ करेंगी रोमांस

मशहूर एक्ट्रेस सपना चौधरी(Sapna Choudhary)अपने डांसिग और सिंगिंग के बदौलत दर्शकों के दिल पर राज करती हैं. अब खबर यह आ रही है कि सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं. जी हां सही सुना आपने. भोजपुरी दर्शकों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है. सपना चौधरी जल्द ही भोजपुरी फिल्म में नजर आएंगी. एक्ट्रेस अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल चुराएंगी.

दरअसल सपना चौधरी इन दिनों ‘भाग’ वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हैं. इस सीरीज की शूटिंग खत्म करने के बाद वह अपकमिंग भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं. इस फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ सपना चौधरी के साथ दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें- इस टीवी एक्टर ने मोनालिसा को ‘I love You’ कहते हुए जबरदस्ती लगाया गले तो मिला ऐसा जवाब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

 

एक इंटरव्यू के अनुसार सपना ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में एंट्री इसलिए ली क्योंकि उनके फैंस चाहते थे. उन्होंने ये भी कहा कि मेरे फैंस काफी समय से बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार कर रहे थे.

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह जिस वेब सीरीज के लिए काम कर रही है, वह हिंदी में है. सपना ने आगे बताया कि इस सीरीज की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- Rani Chatterjee को मिला प्यार में धोखा तो रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

 

भोजपुरी  फिल्म के बारे में बात करते हुए सपना चौधरी ने कहा कि वह जल्द ही दिनेश लाल यादव के साथ ऑनस्क्रीन नजर आएंगी. हालांकि एक्ट्रेस ने फिल्म का नाम नहीं बताया लेकिन फिल्म के मेकर्स जल्द ही अनाउंसमेंट करेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

 

सपना चौधरी फिर से बनने वाली हैं मां! Viral हुई बेबी बम्प फोटो

हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने डांस मूव्स के जरिये करोड़ों दिलों पर राज  करती हैं. सोशल मीड्कया पर उनके करोड़ो फौलोअर्स हैं. वह जितना यूट्यूब पर देखीं जाती हैं उससे कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर उनको फौलो करने वालों की संख्या है.

इसका एक बड़ा कारण उनके सोशल मीडिया पेज पर शेयर किये जाने वाले हॉट अंदाज. तो अब सपना चौधरी की एक तस्वीर सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आइए बताते है, सपना चौधरी की इस तस्वीर के बारे में.

ये भी पढ़ें- सई और मोहित के रिश्ते पर सवाल उठाएगी पाखी अब क्या करेगा विराट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

 

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी एक महिला के साथ खड़ी है. तस्वीर की खास बात यह है कि सपना चौधरी का बेबी बम्प नजर आ रहा है. इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि सपना फिर से मां बनने वाली हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

 

जी हां, फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है कि उनकी पसंदीदा कलाकार फिर से मां बनने वाली है. तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह पुरानी तस्वीर है. हालांकि सपना चौधरी ने अभी तक प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है.

ये भी पढ़ें- कोरोना काल और सांसों से जुड़े चंद फिल्मी नगमे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

 

वर्कफ्रंट की बात करे तो वह लगातार सुपरहिट हरियाणवी गाने रिलीज कर रही है. सपना चौधरी की अदाओं का ही जादू है कि लोग उनके गाने देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली 53 दिनों बाद लौटीं घर, शेयर की पति और बेटे संग Photos

Sapna Choudhary जल्द ही भोजपुरी फिल्म में निरहुआ के संग आएंगी नजर

बिग बौस फेम और हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) पूरे देश में पौपुलर हैं. उनके ठुमकों पर फैंस झूम जाते हैं.  अब सपना चौधरी भोजपुरी सिनेमा में दस्तक देने वाली हैं.

जी हां, सही सुना आपने. सपना चौधरी जल्द ही भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग करती हुई दिखाई देंगी.  सपना चौधरी इस बार कोई आईटम डांस नम्बर नहीं बल्कि एक फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसमें उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) भी  दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी की बेटी का हुआ नामकरण, रखा ये प्यारा-सा नाम

खबरों के अनुसार इस फिल्म का नाम अभी डिसाइड नहीं हुआ है. सपना चौधरी और दिनेश लाल यादव निरहुआ की यह फिल्म इन्लिक्स इंडिया के बैनर तले बनेगी. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन बृजेश मौर्या करेंगे.

हाल ही में हरियाणवी सौन्ग ‘घूंघट की ओट’ पर सपना चौधरी जबरदस्त डांस करते नजर आई थी. इस वीडियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ हुआ वायरल, देखें Video

सपना चौधरी का यह डांस वीडियो को सोनोटेक पंजाबी यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. सपना चौधरी अपने डांस के लिए पूरे देश में मशहूर है. सपना चौधरी का एक  नये गाने का पोस्टर भी जारी किया गया था. उनके इस गाने के नाम ‘लोरी’ है, जो 20 जनवरी को रिलीज किया गया.

सपना चौधरी ने हरियाणवी गानों को घरघर पहुंचाया- शिवा दहिया

कुछ साल पहले एक हरियाणवी गाने ‘हट जा ताऊ पाछे न…’ ने शादियों के डीजे पर धूम मचा दी थी. लोगों को बेशक इस गाने के बोल समझ नहीं आते थे, पर दिल्ली में भी इस गाने को खूब पसंद किया गया था. फिर आया सपना चौधरी का ठुमके वाला डांस और गाना ‘तेरी आंख्या का यो काजल…’ जो इतना ज्यादा सुपरहिट हुआ कि डीजे पर इस का बजना तकरीबन लाजिमी हो गया. इस के बाद धीरेधीरे और भी कई हरियाणवी गीतों ने खूब धूम मचाई और देखते ही देखते बहुत से गायकगायिका देशभर में फेमस हो गए.

इन्हीं गायकों में एक नाम है शिवा दहिया का जिन का गाया गाना ‘गुंडा’ बहुत चर्चा में रहा है. उन से उन की निजी जिंदगी और हरियाणवी गानों पर लंबी बातचीत की गई. पेश हैं, उसी के खास अंश :

आप अपने और अपने परिवार के बारे में कुछ बताएं?

मेरा पूरा नाम शिवाजीत यादव है और मैं रेवाड़ी के गंगायचा अहीर, बीकानेर गांव का रहने वाला हूं. मेरे दादाजी का नाम डाक्टर महेंद्र कुमार है जो एक डाक्टर हैं और गांव के सरपंच भी रह चुके हैं. मेरी दादीजी का नाम बिमला देवी है. मेरे पिताजी का नाम योगेश कुमार है जो एक बिजनेसमैन हैं और मेरी माताजी का नाम उर्मिला देवी है.

ये भी पढ़ें- ताहिर राज भसीन ने इस फिल्म की शूटिंग को कहा, ‘क्रिसमस के त्यौहार का जश्न’

हालांकि मेरे परिवार में कोई भी पेशे से म्यूजिक से ताल्लुक नहीं रखता है, पर मेरा म्यूजिक में बचपन से ही मन रहा है. मुझे म्यूजिक की प्रोफैशनल दुनिया में आए 4 से 5 साल हो चुके हैं.

shiv-dahiya

आप ने सिंगर बनने की कैसे सोची? क्या आप ने कहीं से गायन और संगीत की शिक्षा भी ली है?

मैं बचपन से ही संगीत में लगन रखता था. कुछ साल पहले हमारे रेवाड़ी में एक लाइव शो था, जहां पर हरियाणा के तकरीबन सभी कलाकार आए हुए थे, लेकिन उन में रेवाड़ी से कोई नहीं था, तभी मैं ने सोचा कि रेवाड़ी से भी कोई होना चाहिए जो हमारे हरियाणा को अपने काम से आगे ले जाए. वहां से ही मैं ने सिंगर बनने की सोची थी.

मैंने संगीत की शिक्षा बस कलाकारों को देखसुन कर ली है, बाकी मैंने और कहीं जा कर इस की शिक्षा नहीं ली है. मैं यह भी कहना चाहता हूं कि मुझे इस लाइन में लाने में फौजी करमवीर का सब से बड़ा योगदान रहा है.

एक समय था जब दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में शादी या किसी भी प्रोग्राम में हिंदी या पंजाबी फिल्मों के गाने डीजे पर ज्यादा बजते थे. अब हरियाणवी गानों का काफी बोलबाला है. आप इस की क्या खास वजह मानते हैं?

शुरुआती समय में हरियाणा में हरियाणवी रागिनी का दौर था. उस समय डीजे पर केवल हिंदी और पंजाबी गानों का चलन था, फिर हरियाणा के कलाकारों ने इस चीज को समझा और उसी तरह से उन्होंने गाने बनाने शुरू किए.

इस में सब से बड़ा शुरुआती योगदान मैं फौजी करमवीर, केडी, राजू पंजाबी, विकास कुमार, विजय वर्मा, निप्पू नेपेवाला, सुरेंद्र रोमियो व अजय हूडा जैसे लोगों का मानता हूं.

ये भी पढ़ें- बेहतरीन फिल्मों की एंथोलाजी है UN PAUSED

shiv-dahiya

सपना चौधरी के डांस और गानों ने हरियाणवी गानों को घरघर पहुंचाने में काफी बड़ा रोल निभाया है. क्या आप इस बात से सहमत हैं?

बिलकुल, इस बात में कोई शक नहीं है कि सपना चौधरी ने इस में काफी बड़ा रोल निभाया है, लेकिन सब से बड़ा रोल उन का है जिन के लिखे और गाए गानों पर वे अपने डांस की पेशकश देती हैं.

आप के अब तक कितने गाने आए हैं और उन में से आप का सब से पसंदीदा गाना कौन सा है?

मेरे अभी तक 7 से 8 गाने आ चुके हैं. उन में से मेरा पसंदीदा गाना ‘गुंडा’ है, जिसे परवीन पुनिया पनिहार ने लिखा है.

हरियाणवी गानों में बहुत बार खूनखराबे जैसे शब्द जैसे गुंडा, गोली, बंदूक वगैरह भी खूब आते हैं. क्या इस तरह के शब्दों से नौजवानों और बच्चों पर बुरा असर नहीं पड़ता है?

सब से पहले मैं बताना चाहूंगा कि हर चीज के 2 पहलू होते हैं. ऐसे शब्द केवल लोगों के मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. असली कलाकार वही होता है जो अपनी कला से लोगों का मनोरंजन करे. कुछ लोग होते हैं, जो इन को गलत तरीके से सोचते हैं, बाकी मेरा मानना है कि इन का नौजवानों और बच्चों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है.

आजकल गाने का वीडियो बनाने में खूब तामझाम जैसे खूबसूरत लड़कियां, बड़ी गाड़ियां, अच्छी लोकेशन का इस्तेमाल किया जाता है. उन पर कितना खर्चा होता है या कहें कि एक गाना शूट करने में कितना पैसा लगता है ?

यह बहुत ही अच्छा सवाल है, क्योंकि ज्यादातर लोग इस बारे में जानना चाहते हैं. मैं आप को बताना चाहूंगा कि सबकुछ क्वालिटी पर निर्भर करता है, फिर भी एक से 2 लाख रुपए के बीच में एक बहुत ही अच्छा गाना तैयार हो जाता है.

ये भी पढ़ें- ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास अब इस फिल्म में आएंगे

आप का नया गाना कौन सा आने वाला है?

मेरे 2 नए गाने ‘जेल 3’ व ‘काले करम’ बहुत ही जल्द आने वाले हैं.

हरियाणवी का कौन सा गायक आप को पसंद है?

वैसे तो बहुत से गायक हैं, लेकिन उन में से मुझे केडी यानी कुलबीर दनोदा सब से ज्यादा पसंद हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें