Bigg Boss 19 Grand Finale में रो पड़े सलमान – औडियंस ने भी मेकर्स को कहा अनफेयर!

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बौस सीजन 19 का रोमांचक सफर अब खत्म हो चुका है. 7 दिसंबर की रात को हुए ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना ने ट्रौफी अपने नाम की, जिसके बाद से ही उनके फैंस जश्न मनाते नहीं थक रहे हैं. फिनाले तक आए सभी टौप 5 कंटेस्टेंट्स ने अपना अपना बेस्ट दिया, लेकिन दर्शकों के बीच एक बड़ा सवाल अभी भी चर्चा में है. औडियंस के अनुसार अमाल, तान्या, फरहाना और गौरव ने पूरे सीजन में अपनी दमदार मौजूदगी से शो में रंग जमाए. वहीं प्रनीत को लेकर फैंस का मानना है कि उनका सफर बाकी कंटेस्टेंट्स की तुलना में काफी फीका रहा.

दर्शकों का कहना है कि अगर परफौर्मेंस और इम्पैक्ट को आधार बनाया जाए, तो सबसे पहले एलिमिनेशन प्रनीत का होना चाहिए था. सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की रही कि तान्या, जिन्हें घर के अंदर लगातार चर्चा में देखा गया वे टौप 3 तक भी नहीं पहुंच पाईं. इसके उलट प्रनीत का टौप 3 तक पहुंच जाना फैंस को बिल्कुल समझ नहीं आया. अमाल और तान्या पूरे सीजन सोशल मीडिया पर छाए रहे थे, ऐसे में उनके मुकाबले प्रनीत का आगे निकल जाना दर्शकों के लिए बड़ा सवाल बन गया है. हालांकि यह बात तो शुरुआत से ही साफ थी कि टौप 2 में गौरव और फरहाना ही जगह बनाने वाले हैं और दोनों ने अपने शानदार गेम से इसे साबित भी किया.

इसी के साथ ही ग्रैंड फिनाले की दमदार परफौर्मेंसेस ने जहां दर्शकों को पूरा एंटरटेन किया, वहीं शो के एक इमोशनल मोमेंट ने सबका दिल छू लिया. सलमान खान स्टेज पर दिग्गज अभिनेता और बौलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो उठे. बता दें कि 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हुआ था वही दिन जब सलमान के पिता सलीम खान का जन्मदिन भी था. साथ ही आज धर्मेंद्र का जन्मदिन भी है, ऐसे में उनके प्रति सभी की भावनाएं और यादें एक बार फिर ताजा हो गईं. बौलीवुड में धर्मेंद्र का योगदान और उनकी छाप हमेशा अमर रहेगी और उन्हें भुला पाना शायद ही कभी संभव हो. Bigg Boss 19 Grand Finale

Bollywood Latest Updates: सोमी अली को सलमान खान की दहशत

Bollywood Latest Updates

माधुरी की हुई किरकिरी

कभी ‘हीरोइन नंबर वन’ का तमगा हासिल करने वाली माधुरी दीक्षित आजकल मीडिया की दोबारा सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो गई हैं. आजकल वे कई शो में जाती दिखाई देती हैं.

पर हाल ही में हुए एक शो में उन की किरकिरी हो गई. वे कनाडा में एक स्टेज शो में परफौर्म करने गई थीं, लेकिन वहां पहुंचे लोगों ने दावा किया है कि ऐक्ट्रैस अपने ही शो में तकरीबन 3 घंटे देर से पहुंचीं. लोगों ने दूसरों को सलाह भी दी कि वे कभी ऐक्ट्रैस के टूर में शामिल न हों.

सुनीता पड़ीं कृष्णा पर नरम

साल 2016 में गोविंदा और उन के भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच तब अनबन शुरू हुई थी, जब ‘द कपिल शर्मा शो’ में कृष्णा के एक मजाक से गोविंदा और उन की पत्नी सुनीता नाराज हो गए थे. सुनीता और कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह के बीच हुई बहस के बाद यह झगड़ा और भी बदतर हो गया था, पर अब लगता है कि सुनीता ने कृष्णा को माफ कर दिया है.

एक इंटरव्यू में कृष्णा और उन की पत्नी कश्मीरा शाह के साथ सालों से चल रहे तनाव के बारे में पूछे जाने पर सुनीता ने कहा, ‘मैं अपने बच्चों से कब तक नाराज रहूंगी? जब सब अपनीअपनी जगह पर खुश हैं, तो फिर नाराजगी क्यों पालूं? मैं तो बस सभी बच्चों को आशीर्वाद देना चाहती हूं. वे मेरे अपने बच्चों जैसे हैं.’

शिल्पा पर शिकंजा

फिल्म हीरोइन शिल्पा शेट्टी और उन के पति राज कुंद्रा पर कानून का शिकंजा कसता नजर आ रहा है.
60 करोड़ रुपए के तथाकथति धोखाधड़ी मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को अब ऐसे सुबूत मिले हैं, जिन से पता चलता है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बैस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड ने पैसों की हेराफेरी की थी.

शिल्पा शेट्टी के पास इस कंपनी के सब से ज्यादा शेयर हैं, लेकिन बावजूद इस के उन्होंने बैस्ट डील टीवी के विज्ञापन के लिए 15 करोड़ रुपए की सैलिब्रिटी फीस ली और इसे कंपनी के खर्च के रूप में दिखाया गया.

सोमी अली को सलमान खान की दहशत

पाकिस्तानी हीरोइन सोमी अली कभी सलमान खान की गलफ्रैंड हुआ करती थीं. पर फिर उन में ऐसी अनबन हुई कि वे वापस अपने देश चली गईं. लेकिन अब सोमी अली दोबारा सुर्खियों में हैं. अपने एक लेटेस्ट वीडियो में सोमी अली ने सलमान खान पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि सलमान की तरफ से उन्हें धमकियां मिल रही हैं.

सोमी अली ने अपने इस वीडियो में कहा है कि उन की और उन के एनजीओ ‘नो मोर टीयर्स’ को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. सलमान ने इतने साल बीत जाने के बाद भी उन्हें परेशान करना नहीं छोड़ा है. सलमान खान ने उन्हें अनजाने नंबर से फोन किया और धमकी दी है.

याद रहे कि 8 साल के रिश्ते के बाद सोमी अली और सलमान खान का ब्रेकअप हो गया था. सोमी अली ने कई बार सलमान को ले कर सनसनीखेज दावे किए हैं और यहां तक कि वे उन पर मारपीट, टौर्चर करने के आरोप भी लगा चुकी हैं. Bollywood Latest Updates

क्या मृदुल के साथ हुआ अन्याय? Bigg Boss 19 में मिड वीक इविक्शन का झटका!

Bigg Boss 19 के बीते एपिसोड ने दर्शकों को चौंका कर रख दिया. इस हफ्ते हुआ मिड वीक इविक्शन घरवालों और दर्शकों दोनों के लिए किसी सदमे से कम नहीं था. शो में बिग बौस ने एक नया ट्विस्ट लाते हुए घर के अंदर बाहरी लोगों को बुलाया और सभी कंटेस्टेंट्स से अपने-अपने बारे में बोलने को कहा ताकि वहीं मौजूद औडियंस यह तय कर सके कि किसे घर में रहना चाहिए और किसे नहीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by THE MRIDUL (@themridul_)

सभी ने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट किया, लेकिन सबसे कम वोट मिलने पर मृदुल तिवारी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. मृदुल के एविक्शन से घर के कई सदस्यों की आंखें नम हो गईं खासतौर पर गौरव खन्ना कि जिन्हें मृदुल अपना बड़ा भाई कह कर बुलाता था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by THE MRIDUL (@themridul_)

हालांकि, सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर जमकर बहस छिड़ गई है. फैंस का कहना है कि मृदुल के लिए बाहर से भारी मात्रा में वोट आए थे, इसलिए मेकर्स ने अंदर की औडियंस के जरिए उन्हें बाहर करवाने की साजिश बनाई. कई यूजर्स का आरोप है कि यह शो की एक सोची-समझी चाल थी ताकि मृदुल को किसी भी हाल में घर से बेघर किया जा सके. Bigg Boss 19

Bollywood Updates: पलक तिवारी को मिले बरतन धोने के पैसे

Bollywood Updates: श्वेता तिवारी हिंदी टैलीविजन इंडस्ट्री की बड़ी कलाकार हैं और 2 शादी करने के बाद भी आज सिंगल मदर बन कर अपने 2 बच्चों को पाल रही हैं. उन की बेटी पलक तिवारी भी ग्लैमर की दुनिया में दाखिल हो चुकी हैं और उन का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान के साथ जोड़ा जाता है.

इन्हीं पलक तिवारी को घर का अनुशासन सिखाने के लिए उन की मां श्वेता तिवारी ने घर के काम कराने के लिए उन्हें पैसे देने शुरू किए थे. श्वेता तिवारी ने बताया, ‘‘मैं उस के खर्च की सीमा तय कर के रखती थी. जितनी पाकेट मनी है, बस उतना ही खर्च करना है. अगर उस से ज्यादा पैसे चाहिए तो वे आप को मेरे द्वारा दिए गए घर के काम कर के कमाने पड़ेंगे.

‘‘ऐसे घर के कामों के लिए मैं ने एक पूरी लिस्ट बना रखी थी कि बाथरूम साफ करने के लिए 1,000, बिस्तर साफ करने के लिए 500, बरतन धोने के लिए 1,000 रुपए मिलेंगे. इस तरह वह जब ज्यादा खर्च करती थी, तो घर के काम भी करती थी.’’

बाल ठाकरे का पोता बना ‘निशानची’

कभी अनुराग कश्यप ‘निशानची’ नाम की फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनाना चाहते थे, पर सुशांत की मौत के बाद यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी. लेकिन अब वे इस फिल्म को फिर से बना चूके हैं, जिस में बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे बतौर हीरो दिखाई देंगे, वह भी डबल रोल में.

ऐश्वर्य ठाकरे फिल्म ‘निशानची’ से हिंदी फिल्मों में डैब्यू कर रहे हैं, जो एक देशी मसाला फिल्म है. इस फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

सोशल मीडिया ने काजल अग्रवाल को ‘मार डाला’

अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सिंघम’ में दिखाई देने वाली हीरोइन काजल अग्रवाल साउथ की मेन हीरोइनों में से एक हैं, लेकिन हाल ही में उन के बारे में एक खबर ने उन के फैंस को निराश कर दिया था, क्योंकि उस खबर में दावा किया गया कि वे एक सड़क हादसे में मारी गई हैं.

जब इस मामले ने ज्यादा तूल पकड़ा, तो खुद काजल अग्रवाल ने लोगों को इस तरह की अफवाहों से बचने की नसीहत दी और उन्हें सोशल मीडिया पर लिखना पड़ा, ‘मुझे कुछ बेबुनियाद खबरें मिली हैं, जिन में दावा किया जा रहा है कि मेरा ऐक्सीडैंट हुआ था (और अब मैं इस दुनिया में नहीं हूं) और सच कहूं तो यह काफी मजेदार है, क्योंकि यह बिलकुल झूठ है. मैं बिलकुल ठीक हूं, महफूज हूं और बहुत अच्छा कर रही हूं.’

खबरों के मुताबिक, नितेश तिवारी के डायरैक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में काजल अग्रवाल मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं.

सलमान खान गुंडे हैं

कई साल पहले सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘दबंग’ का डायरैक्शन करने वाले अभिनव कश्यप का इस फिल्म की रिलीज के बाद खान परिवार के साथ बड़ा झगड़ा हो गया था, जिस के बाद उन्होंने सलमान खान पर अपना कैरियर बरबाद करने का आरोप भी लगाया था.

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अभिनव कश्यप ने कहा, ‘‘सलमान कभी भी इंडस्ट्री में शामिल नहीं होते हैं. वे काम पर आ कर एक एहसान करते हैं. उन्हें सैलिब्रिटी होने का ज्यादा शौक है, लेकिन ऐक्टिंग में उन की कोई दिलचस्पी नहीं है. वे गुंडे हैं. ‘दबंग’ से पहले मुझे इस बारे में पता नहीं था. सलमान बदतमीज हैं, गंदे इनसान हैं.’’ Bollywood Updates

Bollywood Latest: चित्रांगदा और सलमान की जोड़ी

Bollywood Latest: अपूर्व लाखिया के डायरैक्शन में एक फिल्म बन रही है, जो साल 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर बेस्ड बताई जा रही है.

इस फिल्म में सलमान खान कथित तौर पर 16 बिहार रैजिमैंट के कमांडिंग अफसर कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे, जिन्होंने गलवान विवाद के दौरान भारतीय सैनिकों की अगुआई की थी.

सुनने में आया है कि इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह सलमान खान की हीरोइन होंगी. अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा, जब ये दोनों एकसाथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे. चित्रांगदा सिंह की पहली हिंदी फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ थी.

अनिल कपूर को धो डाला

आज से कई साल पहले ‘अंदाज’ नाम की एक फिल्म आई थी, जिसे पहलाज निहलानी ने बनाया था. उस फिल्म में अनिल कपूर, जूही चावला और करिश्मा कपूर हीरोहीरोइन थे. आज इतने साल बाद अनिल कपूर ने फिल्म ‘अंदाज’ को बी ग्रेड फिल्म बताया और कहा कि उन्होंने सिर्फ पैसे के लिए यह फिल्म की थी और वे इस के एक गाने ‘खड़ा है’ को करने के पक्ष में नहीं थे, जबकि यह सुन कर पहलाज निहलानी बौखला गए हैं और उन्होंने अनिल कपूर को ‘झूठा नंबर वन’ कहते हुए कहा, ‘‘उस ने ‘अंदाज’ को बी ग्रेड मूवी कहा था. वह तरसता था ‘अंदाज’ करने के लिए. करिश्मा कपूर ने पिक्चर मांगी थी.

‘‘लोग मेरे साथ काम करने के लिए बेताब थे और अनिल कपूर उन में से एक थे. उस ने अपनी जिंदगी में बहुत सारी बी ग्रेड फिल्में की हैं. वह कैसे कह सकता है कि उस ने ‘अंदाज’ पैसों के लिए की थी?’’

आलिया ने किसे बोला ‘बेतुके लोग’

एक तरफ आलिया भट्ट अपने नए घर को ले कर चर्चा में हैं, तो दूसरी तरफ उन्होंने कुछ दकियानूसी लोगों को हड़का डाला है, वह भी अपने बिंदास अंदाज में.

आलिया भट्ट ने माहवारी के दौरान महिलाओं पर लगने वाली सामाजिक रोक पर खुल कर बात की और कहा कि माहवारी में खून का बहना आम बात है.

साथ ही, आलिया भट्ट ने यह भी कहा कि इन दिनों में महिलाओं के मंदिर में जाने पर रोक नहीं लगनी चाहिए, कोई शर्त नहीं होनी चाहिए. उन्होंने लोगों को बेतुका बताया और कहा कि इसी माहवारी की वजह से महिलाएं दूसरी जिंदगी को जन्म देने की क्षमता रखती हैं.

डायना पेंटी का अनोखा रिश्ता

अंगरेज सी दिखने वाली लंबे कद की छरहरे बदन वाली हीरोइन डायना पेंटी को आप ने हिंदी फिल्म ‘कौकटेल’ में सैफ अली खान के साथ इश्कबाजी करते देखा होगा. पर आज हम उन की निजी जिंदगी के प्यार के बारे में बता रहे हैं.

दरअसल, डायना पेंटी और हर्ष सागर रिलेशनशिप में हैं. एक इंटरव्यू में डायना पेंटी ने बताया, ‘‘मैं पिछले 12 साल से हर्ष के साथ रिश्ते में हूं. हम एकदूसरे को 22 साल से जानते हैं. मैं शादीशुदा नहीं हूं, लेकिन मेरे दिमाग में मैं शादीशुदा हूं.’’

डायना पेंटी ने ‘हैप्पी भाग जाएगी’, ‘परमाणु : द स्टोरी औफ पोखरण’, ‘अद्भुत’ और ‘छावा’ समेत कई फिल्मों में काम किया है. Bollywood Latest

Bollywood Update: ‘अंदाज अपना अपना’ पर झगड़ा

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के पिट जाने के बाद आमिर खान फिलहाल टैलीविजन के इश्तिहारों में ज्यादा दिखाई दे रहे हैं, पर हाल ही में उन्होंने मीडिया से कहा था, ‘‘हम सभी चाहते हैं कि फिल्म ‘अंदाज अपनाअपना 2’ बने. हम ने राजजी (राजकुमार संतोषी) से स्क्रिप्ट पर काम करने को कहा है. जैसे ही उन की स्क्रिप्ट तैयार होगी, सलमान खान और मैं निश्चित रूप से उस पर काम करना चाहेंगे.’’

पर यह बात कुछ लोगों को पसंद नहीं और इस फिल्म पर कोई भी काम शुरू होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया. दरअसल, इस फिल्म के प्रोड्यूसर विनय कुमार सिन्हा के बच्चों ने कहा है कि वे कभी भी आमिर को फिल्म के राइट्स नहीं बेचेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म ‘अंदाज अपनाअपना’ के राइट्स न तो आमिर के पास हैं और न ही डायरैक्टर राजकुमार संतोषी के पास. सिर्फ उन के पिता विनय कुमार सिन्हा ही राइट्स के असली मालिक हैं.

शरवरी वाघ को मिली बड़ी सफलता

कई साल पहले फरहान अख्तर ने ‘डौन’ फिल्म को दोबारा बनाया था. इस में शाहरुख खान ने वही किरदार निभाया था, जो कभी अमिताभ बच्चन ने किया था. फिर ‘डौन 2’ आई. उस में भी शाहरुख खान ही हीरो थे. पर अब फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘डौन 3’ में रणवीर सिंह हीरो होंगे और उन के साथ शरवरी वाघ रोमांस करने आ रही हैं.

बता दें कि पहले इस फिल्म की हीरोइन कियारा आडवाणी थीं, पर अब उन्होंने इस फिल्म को अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से ‘बाय’ कह दिया है, जिस के बाद शरवरी वाघ को यह रोल मिला है.

काजोल ने खोले बीते कल के राज

काजोल को एक बेहतरीन हीरोइन और बिंदास औरत के रूप में जाना जाता है. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे कैसे अजय देवगन से मिली थीं और कैसे उन दोनों में प्यार पनपा था.

काजोल ने अपने कल के राज खोलते हुए बताया कि वे पहली बार अजय देवगन से एक फिल्म के सैट पर मिली थीं और उस समय दोनों किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे, पर समय के साथ, जैसेजैसे हालात बदले तो दोनों ने अपनेअपने रिश्ते खत्म किए, फिर उन की दोस्ती गहरी होती गई और आखिरकार उन का यह रिश्ता प्यार में बदल गया.

काजोल ने यह भी बताया कि एक समय कैसे लोग उन्हें उन के रंग, वजन और चश्मे के आधार पर आंकते थे. पर इन नैगेटिव कमैंट के बावजूद वे लड़खड़ाई नहीं और अडिग रहीं, क्योंकि उन्हें अपने टैलेंट पर भरोसा था.

आलिया को बताया ‘पानी कम चाय’

महेश भट्ट ने 2 शादियां की थीं. उन के पहली पत्नी से 2 बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं और दूसरी पत्नी से आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट. इन चारों बच्चों में से पूजा भट्ट और आलिया भट्ट ने हीरोइन बन कर फिल्मों में काफी नाम कमाया है.

पर जब राहुल भट्ट से पूछा गया कि पूजा भट्ट और आलिया भट्ट में से कौन बेहतर है, तो उन्होंने सीधेतौर पर बोला, ‘‘मेरी राय में वह (आलिया भट्ट) मेरी सगी बहन पूजा की आधी भी नहीं है. न टैलेंट में, न रूप में और न ही सैक्सी होने के मामले में. मेरी बहन के सामने वह ‘पानी कम चाय’ है. भाईबहनों में सब से टैलेंटेड पूजा हैं. पूजा ने मेरे पिता की विरासत को आगे बढ़ाया. मैं ने उन का स्टारडम देखा है. वे उस समय देश की सब से बड़ी सैक्स सिंबल थीं.’’

Sikandar Review: फेल हुई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’

Sikandar Review: 30 मार्च, 2025 को रिलीज हुई ‘बौलीवुड के भाईजान’ सलमान खान की 200 करोड़ रुपए में बनी फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) को लोगों के मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं. आप को बता दें कि ‘सलमान खान’ (Salman Khan) बड़े परदे पर तकरीबन 2 साल बाद आए हैं.

‘सिकंदर’ (Sikandar) से पहले साल 2023 में आई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने भी बौक्स औफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था. ऐसे में सलमान के फैंस को फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) ने काफी उम्मीदें थीं पर ‘भाईजान’ अपने फैंस की इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं.

फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) में सलमान खान (Salman Khan) के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), शरमन जोशी (Sharman Joshi), प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar), ‘सत्यराज’ (Satyaraj) के अलावा और भी कई एक्टर्स दिखाई दिए हैं.

बात करें अगर फिल्म ‘सिकंदर’ की कहानी की तो उस में कुछ खास दम नहीं है. सलमान खान (Salman Khan) ने राजकोट के एक राजा का किरदार निभाया है और उन से उम्र में 31 साल छोटी एक्ट्रेस रश्मिका को उन की पत्नी बनाया गया है जो फिल्म की शुरुआत में ही मर जाती हैं और मरने से पहले रश्मिका अपने लंग्स, आंखें और दिल डोनेट कर देती हैं.

पूरी फिल्म में सलमान खान उन लोगों की जान बचाते दिखाई दे रहे हैं, जिन को रश्मिका ने अपने और्गन्स डोनेट किए थे और इसी के चलते फिल्म में एक्शन सीन्स डाले गए हैं जो कि दर्शकों को इतना प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं. सलमान खान (Salman Khan) को एक अच्छा इंसान और ‘बड़े दिल वाला राजा’ के तौर पर दिखाया गया है जो लोगों की काफी मदद करता है. देखा जाए तो फिल्म की कहानी और एक्शन सीन्स और बेहतर हो सकते थे.

फिल्म ‘सिकंदर‘ (Sikandar) को एआर मुरुगादास (A.R. Murugadoss) ने डायरैक्ट किया है. मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या यह फिल्म अपनी लागत जितनी कमाई करने में सफल रह पाएगी या सलमान खान की पिछली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की तरह फ्लौप साबित होगी.

Bigg Boss 18 : सलमान को आने में हुई देर तो बिना शूट किए वापस लौटे अक्षय

19 जनवरी की रात टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पौपुलर रिएलिटी शो बिग बौस सीजन 18 (Bigg Boss 18) का ग्रैंड फिनाले टैलीकास्ट हुआ जिसने औडियंस को खूब एंटरटेन किया. जैसा कि हम सब जानते हैं कि बिग बौस सीजन 18 (Bigg Boss 18) की ट्रौफी टेलीविजन एक्टर करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने जीती और इस बात से उनके फैंस काफी खुश नजर आए.

सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रिएलिटी शो बिग बौस के होस्ट और बौलीवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार सलमान खान (Salman Khan) को भी लोग काफी पसंद करते हैं और लोगों का कहना है कि सलमान खान (Salman Khan) के बिना बिग बौस बिल्कुल अधूरा है. ऐसे में बिग बौस सीजन 18 (Bigg Boss 18) के ग्रैंड फिनाले में कई सारे स्टार्स पहुंचे और सबने खूब मस्ती की. ऐसे में एक और एक्टर भी है जो शूट के लिए आए लेकिन बिना शूट किए ही वापस चले गए और वो नाम है मशहूर एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का.

खबरों की मानें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) का प्रमोशन करने बिग बौस सीजन 18 (Bigg Boss 18) के ग्रैंड फिनाले में आने वाले थे लेकिन किसी कारण शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) को आने में देरी हो गई जिस वजह से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बिना शूट किए ही वापस चले गए. अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के साथ साथ अपने डिसिप्‍ल‍िन के लिए भी जाने जाते हैं तो ऐसे में वे शूट के लिए वक्त पर पहुंच गए लेकिन सलमान खान (Salman Khan) की देरी के कारण वे बिना शूट किए लौट गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बताया कि उनकी सलमान खान (Salman Khan) से फोन पर बात हो गई थी जिससे उन्हें पता चला की सलमान को आने में अभी 30-40 मिनट और लगेंगे और अक्षय को किसी और इवेंट में पहुंचना था तो वे बिना सलमान खान का इंतजार किए ही वहां से निकल गए.

अक्षय और सलमान खान पहले भी एक साथ कुछ मूवीज में काम कर चुके हैं. ‘मुझसे शादी करोगी’ (Mujhse Shaadi Karogi) और ‘जानेमन’ (Jaan E Mann) में दोनों साथ नजर आए थे.

एक्टर गोविंदा के लिए जब Salman Khan रजत शर्मा से लड़ पड़े

सलमान खान (Salman Khan) उन एक्टरों में से हैं जो दोस्तों के दोस्त हैं और सच के लिए किसी से भी लड़ने को तैयार हो जाते हैं, फिर वह सच एक्टर का हो या किसी आम इंसान का, सलमान खान की एक खास बात यह भी है कि वह अपने दोस्तों के लिए किसी को नही बक्शते. ऐसा ही कुछ आप की अदालत (Aap Ki Adalat) के प्रसिद्ध एंकर रजत शर्मा (Rajat Sharma) का हुआ जब उन्होंने गोविंदा (Govinda) के खिलाफ कुछ बातें मीडिया में कह दी.

बात उन दिनों की है जब कि सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘दबंग’ (Dabangg) सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ रिलीज होने वाली थी और शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) चाहते थे की सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा आप की अदालत में आए. लेकिन क्योंकि सलमान खान और रजत शर्मा की लगभग दुश्मनी जैसी हो गई थी, और रजत शर्मा शत्रुघ्न सिन्हा के दोस्त थे इस लिए रजत शर्मा ने शत्रुघ्न सिन्हा से कहा की सलमान उनके शो में नहीं आएंगे.

इसकी वजह बताते हुए रजत शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने गोविंदा (Govinda) के खिलाफ कुछ गलत कमेंट कर दिया था, गोविदा के अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन होने की खबरों को लेकर कुछ बयान बाजी कर दी थी, जिसके बाद सलमान ने भी गोविंदा के खिलाफ गलत बात कहे जाने की वजह से रजत शर्मा को सोशल मीडिया पर भला बुरा कहा था, उसी के बाद से सलमान और रजत शर्मा के बीच अनबन हो गई थी.

रजत शर्मा (Rajat Sharma) के अनुसार जब उन्होंने यह बात शत्रुघ्न सिन्हा को बताई तो शत्रुघ्न सिन्हा ने सलमान को शो में लाने का वादा किया. साथ ही जज के तौर पर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) खुद विराजमान हो गए. ताकि सलमान कंट्रोल में रहे. क्योंकि सलमान खान शत्रुघ्न सिन्हा की बात नहीं टालते इस लिए वह रजत शर्मा की आप की अदालत में सोनाक्षी सिन्हा के साथ उपस्थित हुए. और उसके बाद रजत शर्मा और सलमान के रिश्ते भी सुधर गए. क्योंकि सलमान खान (Salman Khan) के गोविंदा (Govinda) बहुत अच्छे दोस्त हैं इस लिये गोविंदा के खिलाफ की गई बयान बाजी पर सलमान खान ने रजत शर्मा को भी नहीं छोड़ा.

लेखिका – आरती सक्सैना

Bigg Boss 18 : 50 लाख कैश जीतने वाले करण शादी के मामले में दो बार ‘फेल’

कलर्स टीवी (Colors TV) का सबसे पौपुलर रिएलिटी शो बिग बौस (Bigg Boss) अपना 18वां सीजन कम्पलीट कर चुका है और बीती रात यानी 19 जनवरी को बिग बौस सीजन 18 (Bigg Boss Season 18) के ग्रैंड फिनाले ने जहां एक तरफ कुछ दर्शकों को एंटरटेन किया वहीं दूसरी तरफ कुछ दर्शक शौक्ड भी हुए. आपको बता दें कि बिग बौस 18 के विनर का खिताब कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा (KaranVeer Mehra) ने अपने नाम कर लिया है और बिग बौस 18 की चमचमाती ट्रौफी के साथ करणवीर ने 50 लाख का कैश प्राइज भी हासिल किया है.

विवियन और अविनाश को पछाड़ कर बने विनर

अपनी जीत के जश्न के दौरान करणवीर मेहरा (KaranVeer Mehra) ने अपनी मां और बहन के साथ फोटो शेयर की जिसमें वे बिग बौस 18 (Bigg Boss 18) की ट्रौफी पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में करणवीर मेहरा के फैंस उनकी इस जीत से काफी खुश हैं. जैसा कि आप सब जानते हैं कि करणवीर मेहरा ने विवियन डिसेना (Vivian Dsena), रजत दलाल (Rajat Dalal) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) जैसे स्ट्रौंग कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ बिग बौस 18 के विजेता बने हैं तो ऐसे में उनके फैंस का खुश होना तो बनता है.

पहले भी जीत चुके हैं रियलिटी शो

इससे पहले करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) के विनर भी रह चुके हैं तो ऐसे में कहा जा सकता है कि उन्हें इस जीत से अपने करियर को आगे बढ़ाने में और भी ज्यादा मदद मिल सकती है. लगभग 105 दिन बिग बौस (Bigg Boss) के घर में रहने और हर सिचुएशन का सामना करने के बाद आखिरकार करणवीर मेहरा ने अपनी जीत हासिल कर दिखाई है.

सीरियल ‘रीमिक्स’ (Remix) से की थी शुरुआत

आपको बता दें कि करणवीर मेहरा (KaranVeer Mehra) टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स में से एक हैं जिन्होनें अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2005 में आए सीरियल ‘रीमिक्स’ (Remix) से की थी और उसके बाद उन्हें कई सारे हिट टेलिवीजन शोज़ में देखा गया जिसमें से कुछ नाम हैं, ‘साथ रहेगा औल्वेज’ (Saath Rahega Always), ‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta), ‘रिश्तों का मेला’ (Rishton Ka Mela), ‘बातें कुछ अनकही सी’ (Baatein Kuch Unkahee Si), और ‘पुकार – दिल से दिल तक’ (Pukaan – Dil Se Dil Tak). करणवीर मेहरा ने अपनी एक्टिंग और गुड लुक्स से काफी लोगों का दिल जीता है शायद यही कारण है कि लोगों ने उन्हें बिग बौस सीजन 18 (Bigg Boss 18) में खूब सपोर्ट किया है.

मूवीज में भी एक्टिंग कर चुके हैं करणवीर

करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने ना सिर्फ टेलिवीजन सीरियल्स में काम किया है बल्कि करण वीर को कई वेब सीरीज जैसे कि ‘पौयजन 2’ (Poison 2) और ‘इट्स नोट दैट सिंपल’ (It’s Not That Simple) में भी गया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि बिग बौस 18 की जीत उनका करियर कितनी आगे तक उन्हें ले जाती है.

प्‍यार के मामले में करणवीर का सफर

करण की पहली शादी उनकी बचपन की दोस्‍त देविका मेहरा के साथ हुई थी साल 2009 में दोनों ने शादी की लेकिन कुछ कारणों से दोनों के बीच साल 2018 में डिवोर्स हो गया. करण की दूसरी शादी टीवी एक्‍ट्रैस निधि सेठ के साथ हुई, लौकडाउन के दिनों में दोनों के दिलों में प्‍यार का अंकुर फूटा, दोनों ने साल 2021 में शादी की लेकिन यह रिश्‍ता भी ज्‍यादा दिन नहीं चल सका. बिग बौस में उनका नाम चुम दरांग के साथ जुड़ा हालांकि दोनों ने इस बारे में अपनी तरफ से कोई स्‍टेटमेंट नहीं दिया है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें