⚲

इज्जत

Rape Survivor Story. एमबीए करने के बाद अकरम की नौकरी एक बड़ी कंपनी में लग गई. नौकरी लगने के बाद उस के लिए एक अच्छे घर की पढ़ीलिखी लड़की की तलाश की जाने लगी थी. अकरम को बहुत सी लड़कियों के फोटो दिखाए गए, लेकिन उसे कोई भी लड़की पसंद नहीं आ रही थी. उस के घर वाले लड़की देखदेख कर थक चुके थे.

एक दिन अकरम के अब्बू असगर साहब के दोस्त हबीब ने एक रिश्ते के बारे में बताया, ‘‘लड़की एमए पास है. उस का नाम सालेहा है. देखने में खूबसूरत है. अच्छे परिवार की है. अकरम की जोड़ी उस के साथ खूब जमेगी. मेरी मानो तो यह रिश्ता हाथ से न जाने दो,’’ हबीब ने लड़की की फोटो दिखाते हुए कहा.

‘‘ठीक है. ऐसी बात है, तो हम सभी कल लड़की देखने चलेंगे,’’ असगर साहब ने सहमति जताई.

दूसरे दिन असगर साहब अपनी बीवी और दोनों बेटियों के साथ लड़की देखने पहुंचे.

असगर साहब को लड़की और उस के घर का माहौल बहुत पसंद आया. उन्होंने घर वालों से सलाहमशवरा कर झट से रिश्ता पक्का कर लिया.

रिश्ता पक्का होते ही मंगनी हो गई. साथ ही, शादी की तारीख भी तय कर दी गई, जो 3 महीने बाद थी.

सालेहा शादी के खयालों में खोईखोई सी रहने लगी. उस ने शादी के कई सपने देख रखे थे. उस का होने वाला शौहर एक बड़ी कंपनी में मैनेजर है, यह सोच कर उस का दिल खुशी से भर जाता. उस के मन में नएनए अरमान करवट लेने लगे थे.

ज्यादातर घर पर ही रहने वाली सालेहा की बहुत कम सहेलियां थीं. कभीकभी वह अपनी सहेलियों से मिलने जाती थी. यों ही घूमनाफिरना उसे अच्छा नहीं लगता था. वह अपना ज्यादातर समय घर के कामों और पढ़नेलिखने में बिताती थी.

सालेहा को गजल लिखने का शौक था. अकसर काम से फुरसत पा कर वह गजल लिखने बैठ जाया करती थी. उस की गजलें अखबारों व पत्रपत्रिकाओं में बराबर छपती रहती थीं.

सालेहा की एक खासमखास सहेली रुखसाना थी. वह उसे हर बात बताती थी. दोनों बचपन से साथसाथ पढ़ी थीं. एमए भी साथ ही किया. अभी दोनों कंप्यूटर क्लास कर रही थीं. दोनों कंप्यूटर क्लास करने साथसाथ जाती थीं.

उस दिन सोमवार था. बारिश हो रही थी. सालेहा कंप्यूटर क्लास करने के इरादे से घर से निकली. रोज की तरह वह आज भी रुखसाना को लेने उस के घर पहुंची.

रुखसाना को बिस्तर पर लेटा देख सालेहा बोल पड़ी, ‘‘यह क्या? अभी तक सोई हो? कंप्यूटर क्लास में नहीं चलना क्या?’’

‘‘मेरी तबीयत ठीक नहीं है,’’ रुखसाना कराह उठी. ‘‘अरे, तुझे तो तेज बुखार है.

डाक्टर को दिखाया या नहीं?’’ सालेहा ने रुखसाना के माथे पर हाथ रखते हुए कहा.

‘‘हां, अब्बू रिकशा लेने गए हैं,’’ रुखसाना ने बताया. ‘‘मैं भी तेरे साथ चलती हूं,’’ सालेहा ने साथ चलने की जिद की.

‘‘पागल हो रही है क्या? आज कंप्यूटर की स्पेशल क्लास है,’’ रुखसाना ने उसे डांटते हुए कहा, ‘‘मेरी चिंता मत कर. मैं अब्बू के साथ डाक्टर के यहां चली जाऊंगी.’’

‘‘ठीक है, तू इतनी जिद कर रही है, तो मैं स्पेशल क्लास करने चली जाती हूं. लेकिन क्लास कर के लौटते समय तुझे देखने जरूर आऊंगी,’’ सालेहा ने रुखसाना की बात मानते हुए कहा.

रुखसाना से शाम को मिलने की कह कर सालेहा अकेले ही कंप्यूटर क्लास करने चली गई. स्पेशल क्लास होने की वजह से उसे काफी देर हो गई थी. कोचिंग सेंटर से उस का घर काफी दूर था. इस वजह से वह हमेशा रिकशा से आतीजाती थी.

रिकशा न मिलने के चलते सालेहा पैदल ही घर के लिए चल पड़ी.

तभी अचानक उस के पास एक कार आ कर रुकी. उस में बैठे 2 लड़कों ने सालेहा को खींच कर कार में बिठा लिया. थोड़ी ही देर में कार हवा से बातें करने लगी.

सालेहा कुछ समझ पाती, एक लड़का उस के साथ छेड़खानी करने लगा. सालेहा उन लोगों के इरादे समझ चुकी थी.

सालेहा ने खुद को उस की पकड़ से छुड़ाने की बहुत कोशिश की. सालेहा को चीखतेचिल्लाते देख एक लड़के ने उस के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.

‘‘जो करता हूं, चुपचाप करने दे, वरना… तुझे मालूम नहीं कि हम लोग कितने खतरनाक हैं.’’

दोनों ने उस के साथ मुंह काला किया, फिर सुनसान जगह पर उसे फेंक कर भाग गए.

सालेहा बेहोश हो गई थी. होश में आने पर खुद को अस्पताल में पाया.

उस के घर वाले उसे घेरे हुए थे. पहले तो अपने घर वालों को देख कर खुश हुई, फिर वह अपने साथ हुए हादसे को याद कर फूटफूट कर रो पड़ी. सब उसे दिलासा दे रहे थे. बाद में अस्पताल से छुट्टी करवा कर उसे घर लाया गया.

सालेहा के घर वाले डरे हुए थे कि अगर ससुराल में इस हादसे की खबर लग गई, तो वे लोग यह रिश्ता खत्म कर देंगे.

और वही हुआ, जिस का डर था. अकरम के यहां इस हादसे के बारे में सब को पता चल गया.

आखिर में अकरम ने सालेहा से शादी न करने का फैसला कर लिया. उस ने घर में अपना फैसला सब को सुना दिया. अकरम के अब्बू ने सालेहा के यहां फोन कर के यह रिश्ता तोड़ दिया.

सालेहा के घर वाले इस मनहूस हादसे से पहले ही टूट चुके थे. अकरम ने जब सालेहा को अपनाने से मना कर दिया, तो सालेहा पतझड़ के पत्तों की तरह बिखर कर रह गई.

सालेहा के मांबाप को बस एक चिंता खाए जा रही थी कि अब कौन उस से शादी करना चाहेगा?

इधर अकरम का फिर से रिश्ता ढूंढ़ा जाने लगा. आखिर में अकरम का रिश्ता एक अमीर घराने में तय कर दिया गया.

नए जमाने की आजाद खयालों वाली तानिया से रिश्ता होने पर अकरम और उस का पूरा परिवार बहुत खुश था.

तानिया के पिता ने उसे पूरी छूट दे रखी थी. एक तो तानिया को दी गई छूट, ऊपर से उस का आजाद खयाल होना, ऐसे में तानिया में कुछ भी करने की हिम्मत बढ़ गई थी.

तानिया के कई ब्वायफें्रड थे. लड़कियों से ज्यादा वह लड़कों के साथ घूमती थी.

तानिया शादी से पहले जिस्मानी संबंध बनाने को बुरा नहीं समझती थी. वह इसे नए जमाने के साथ चलना कहती थी. वह कई बार पेट तक गिरवा चुकी थी.

तानिया के कदम ज्यादा बहकते देख उस के मांबाप ने उस की शादी जल्दी से जल्दी कर देना मुनासिब समझा. जब अकरम का रिश्ता तानिया के लिए आया, तो उस के मांबाप फौरन तैयार हो गए.

बड़ी धूमधाम से अकरम और तानिया की शादी हो गई.

अकरम अमीर और माडर्न लड़की से शादी कर के बहुत खुश था. शादी के बाद हनीमून मनाने दोनों लंदन चले गए. एक महीने तक जिंदगी का मजा लेते रहे और फिर घर वापस लौटे.

अकरम इस एक महीने में तानिया के मिजाज को बहुत हद तक समझ चुका था. तानिया के हद से ज्यादा एडवांस होने की उसे उम्मीद नहीं थी. उसे तानिया आम लड़कियों से हट कर लगी.

अकरम को तानिया का इतना एडवांस होना खलने लगा था. उस में और लड़कियों की तरह शर्मोहया बिलकुल भी नहीं थी. वह लड़कियों से ज्यादा मर्दों में दिलचस्पी लेती थी.

शादी के बाद भी तानिया में कोई बदलाव नहीं आया था. अकसर वह घर में बिना किसी को बताए घूमनेफिरने या अपने दोस्तों से मिलने निकल जाया करती थी.

तानिया की ऐसी बेजा हरकतों से अकरम परेशान रहने लगा था. उसे यह एहसास होने लगा था कि वह किसी गलत लड़की के चक्कर में पड़ गया है.

अकरम ने तानिया को समझाने की कोशिश की, ‘‘तुम्हारा इस तरह घर से बाहर जाना मुझे बिलकुल पसंद नहीं है. तुम्हें यहां किस चीज की कमी है? तुम घर के काम में हाथ बंटाना भी पसंद नहीं करती हो. तुम्हारा ज्यादातर समय ब्यूटी पार्लर और पार्टी में बीतता है. तुम अब किसी की बीवी बन गई हो, तुम्हें इस बात का एहसास है?’’

‘‘मैं उन लड़कियों में से नहीं हूं, जो पति को ही सबकुछ समझती हैं. मुझे किसी का गुलाम बन कर नहीं जीना है,’’ तानिया अकरम पर भड़क उठी.

तानिया की बातों ने अकरम को हिला कर रख दिया.

अकरम ने तानिया की पिछली जिंदगी के बारे में जानने की सोची. एक दिन उस की मुलाकात एक ऐसे आदमी से हो गई, जो तानिया को बहुत करीब से जानता था. अकरम ने उसे फोन कर एक रेस्टोरेंट में बुलाया.

‘‘मैं तानिया के बारे कुछ बातें जानना चाहता हूं. वह शादी से पहले कैसे रहा करती थी? उस का कितने लड़कों से मेलमिलाप था? सबकुछ,’’ अकरम ने चाय का प्याला बढ़ाते हुए कहा.

उस शख्स ने चाय का घूंट पीते हुए कहना शुरू किया, ‘‘तानिया एडवांस लड़की है. उस के मांबाप ने उसे खुली छूट दे रखी है. वह कहां जाती है, किस से मिलती है, इस से उस के मांबाप को कोई मतलब नहीं है.’’

‘‘तानिया के शादी से पहले भी किसी पराए मर्द से संबंध रहा है क्या?’’ अकरम ने अपना शक जाहिर किया.

‘‘अरे छोडि़ए अकरम साहब, अब वह आप की बीवी है. जैसी भी है, अब वह आप की है. अब यह सब जानने से क्या फायदा?’’ उस ने अकरम की बात को टालते हुए कहा.

‘‘हां, अब तो वह मेरी बीवी है. अब चाहे जैसी भी हो, मुझे तो उसे कबूल करना ही होगा. फिर भी उस की घटिया हरकतों से मैं परेशान रहने लगा हूं. प्लीज, आप मेरा शक दूर कर दें,’’ अकरम ने गुजारिश की.

‘‘जब आप इतनी जिद कर ही रहे हैं, तो मुझे बताना होगा,’’ कुछ देर चुप रहने के बाद उस ने कहना शुरू किया, ‘‘शादी से पहले उस के कई मर्दों से जिस्मानी संबंध थे.

‘‘शादी से पहले संबंध बनाने को वह बुरा नहीं समझती थी. उस ने तो कई बार पेट तक गिरवाया है. मांबाप की एकलौती औलाद होने से उसे पूरी छूट दी गई थी,’’ उस ने तानिया के बारे में सबकुछ सचसच बता दिया.

यह सच सुन कर अकरम के पैरों तले जमीन खिसक गई.

‘‘मैं ने उस लड़की को अपनी बीवी बनाया, जो शादी के पहले से ही अपना जिस्म पराए मर्दों को सौंपती रही थी,’’ अकरम की आवाज में झल्लाहट और अफसोस था. उस शख्स से विदा ले कर अकरम घर आ गया.

अकरम को आज सालेहा याद आ रही थी, जो मासूम हो कर भी मुजरिम समझी गई.

‘मैं ने सालेहा से महज इसलिए शादी करने से मना कर दिया, क्योंकि उस के साथ बलात्कार हुआ था, जबकि इस में उस मासूम की कोई गलती नहीं थी. उस के साथ जबरदस्ती संबंध बनाया गया था, लेकिन तानिया अपनी मरजी से पराए मर्दों को अपना जिस्म सौंपती रही और उसे इस का दुख भी नहीं है. क्या इसे ही तरक्की कहते हैं?

‘सालेहा की समाज में इसलिए इज्जत नहीं रही, क्योंकि उस के साथ बलात्कार हुआ था. लोग उसे हिकारत की नजरों से देखते हैं, क्योंकि उस का कुंआरापन भंग हो गया. मगर शादी से पहले कई मर्दों से संबंध बनाने वाली तानिया समाज में इज्जत से जी रही है.

‘समाज का यह कैसा नजरिया है? आखिर समाज सालेहा जैसी हादसे की शिकार मासूम लड़की को क्यों नहीं स्वीकारता?’

अकरम को सालेहा से शादी न करने का अफसोस हो रहा था. वह आज खुद को ठगा सा महसूस कर रहा था.    Rape Survivor Story

-मो. अफजल

मायका

Hindi Story. किसी ने धीरे से दरवाजे की कुंडी खटखटाई. मैं ने दरवाजा खोला, तो देखा कि सामने एक औरत खड़ी थी. पैबंद लगे हुए बदरंग बुरके से मैं ने पहचान तो लिया कि वही कल वाली औरत थी, लेकिन हैरानी हो रही थी कि इतनी रात गए यह मेरे पास क्यों आई?

उसी ने चुप्पी तोड़ी, ‘‘बाबूजी, आप ने मुझे पहचाना नहीं…’’ ‘‘मैं ने तो कल ही आप को पहचान लिया, मगर ताज्जुब है कि आप ने मुझे कैसे पहचान लिया और इस समय यहां तक आने की तकलीफ कैसे की?’’

‘‘मैं तो कल ही आप की शराफत की कायल हो गई थी और तभी से आप से मिलना चाहती थी.’’

मैं तो चाहता था कि यह औरत फौरन यहां से चली जाए, लेकिन समस्या यह थी कि इस बला से छुटकारा कैसे पाया जाए.

इतनी ही देर में वह कुछ और बेतकल्लुफ हो गई. उस ने चेहरे से बुरका हटा दिया था. मैं ने देखा कि वह बहुत खूबसूरत नहीं तो बदसूरत भी नहीं थी. मैं चाह कर भी यह नहीं कह पाया कि वह चली जाए.

रात के 9 बज चुके थे. केवल एक घंटे बाद चौकीदार और मेरी ड्यूटी संभालने वाला आने वाला था. मैं सोच रहा था कि अगर तब तक यह नहीं गई, तो वे दोनों मेरे बारे में न जाने क्याक्या सोचेंगे? दूसरे दिन ही जब यह बात नमकमिर्च लगा कर मेरी बीवी को बता दी जाएगी, तब घर पर मेरी हालत क्या होगी? आखिर इस औरत ने मुझे समझ क्या रखा है, जो इतनी रात गए मेरे पास आई? कल उन लोगों ने इस के साथ जो बरताव किया था, उस में इस का भी कुसूर था. क्या यह उस का बदला मुझ से लेने आई है?

मैं ने जेब से 10 रुपए का एक नोट निकाल कर उस की ओर बढ़ाया, ‘‘लो, इसे रख लो और फिर कभी मुझ से मिलने की कोशिश मत करना, वरना तुम्हारा तो कुछ नहीं होगा, पर मैं बालबच्चेदार आदमी मुफ्त में बदनाम हो जाऊंगा.’’

जब उस ने नोट नहीं लिया, तो मुझे हैरानी हुई. अभी कल ही तो 2 आदमियों ने इसे केवल 12 रुपए दिए थे. तब तो मुझे ऐसा लगा था कि केवल पैसे के लिए ही यह ऐसा काम करती है.

‘‘बाबूजी, आप ने मुझे गलत समझा. मैं आप के पास पैसे के लिए नहीं आई. यह बात और है कि पैसे के लिए अकसर मुझे अपना जिस्म बेचना पड़ा है. यहां मेरे आने का मकसद दूसरा ही है.’’

‘‘जल्दी बताओ, तुम्हारा क्या मकसद है?’’

उस ने यह भी परवाह नहीं की कि मुझे उस की आपबीती सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है. बोलना शुरू किया, तो बोलती ही चली गई. उस के बाप ने दूसरी शादी कर ली थी. सौतेली मां ने बहुत बुरा सुलूक किया. सभी काम उस को करने पड़ते और ऊपर से डांटफटकार भी सुननी पड़ती.

समय के साथ वह बड़ी होती गई. पड़ोस में रहने वाली एक मास्टरनी ने काफी हमदर्दी दिखाई. अपने स्कूल से किताबें ला कर दीं और प्राइवेट इम्तिहान दिला कर किसी तरह इंटर पास करा दिया. उस की इच्छा थी कि पढ़लिख कर कोई नौकरी कर लेगी और अपने पैरों पर खड़ी हो जाएगी, लेकिन सौतेली मां ने अपने नालायक भतीजे से उस की शादी करा दी.

ससुराल में वैसे भी खानेपहनने की तंगी थी. ऊपर से पति के जुल्म भी बढ़ते गए. हद तो तब हो गई, जब पति ने उसे जिस्मफरोशी करने के लिए मजबूर किया. वह रोतीगिड़गिड़ाती रही, लेकिन उस की सुनने वाला कोई नहीं था.

एक दिन शराब के नशे में पति ने 3 बार ‘तलाक’ कह कर उसे घर से निकाल दिया. पिता के घर गई, तो सौतेली मां ने उसे वहां न रुकने दिया. 2 दिन तक इधरउधर मारीमारी फिरती रही.

नशा उतरने पर पति ने उसे घर ले जाना चाहा, वह उस घर में वापस नहीं जाना चाहती थी. पति अपना सा मुंह ले कर चला गया.

फिर वह इस बड़े शहर में आ गई. यहां पर वह बहुतों के आगे अपना दुखड़ा रोई, लेकिन सब ने उस के साथ बुरा सुलूक किया. उसे कहीं कोई नौकरी नहीं मिली. पेट की भूख शांत करने के लिए उसे अपना जिस्म बेचना पड़ा.

उस की आपबीती सुन कर मुझे बहुत दुख हुआ. मैं सोचने लगा कि इस के लिए क्या किया जा सकता है? पर कुछ समझ में नहीं आ रहा था. थोड़ी ही देर बाद ड्यूटी खत्म कर के मैं घर की तरफ चल पड़ा. मेरे पास साइकिल थी, पर मैं पैदल ही चल रहा था. मैं ने उस से कुछ नहीं कहा था, फिर भी वह पता नहीं क्यों मेरे पीछेपीछे चलने लगी.

‘‘क्या मेरे घर चलने का इरादा है?’’ मैं ने पूछा. ‘‘आप की बीवी क्या मुझे धक्के मार कर बाहर नहीं निकाल देगी?’’

‘‘तब तो तुम मेरे घर ही चलो, नहीं तो कल जब चौकीदार घर जा कर मेरी बीवी को तुम्हारे बारे में उलटीसीधी बातें बताएगा, तो मेरी फजीहत हो जाएगी.’’

वह तो जैसे इस के लिए पहले से ही तैयार थी. चल पड़ी मेरे साथ. मैं ने उसे साइकिल पर पीछे बैठा लिया था. घर पहुंच कर मैं ने अपनी बीवी कमला को उस के बारे में सबकुछ बताया. उसे खाना दिया गया और बरामदे में एक छोटी सी चारपाई सोने के लिए निकाल दी गई.

रात में काफी देर तक कमला उस औरत के बारे में ही बात करती रही कि मैं उसे घर क्यों ले आया? अगर वह यहां काफी दिनों तक रुक गई, तो लोग क्या कहेंगे? उस के बारे में जब पूछेंगे, तो क्या जवाब दिया जाएगा?

कमला ने सुबह उठ कर दरवाजा खोला, तो देखा कि वह चारपाई पर गुमसुम बैठी थी. पूछने पर उस ने अपना नाम सलमा बताया.

सलमा के पास फटे हुए गंदे कपड़ों को छिपाने के लिए उस पैबंद लगे हुए बुरके के सिवा और कुछ नहीं था. कमला ने उसे अपने कपड़े दिए. नहाधो कर तैयार हुई, तो वह एक सलीकेदार औरत लगी. जल्दी से हम तीनों सलमा की नौकरी के सिलसिले में हैदर साहब से मिलने चल पड़े.

हैदर साहब मुझे देखते ही मुसकराए और पूछा, ‘‘कहो बरखुरदार, आज इस बुड्ढे की याद कैसे आ गई?’’

फिर कमला की तरफ देख कर कहा, ‘‘बहू, तुम जा कर अपनी चाची से मिल लो.’’ कमला अंदर चली गई. सलमा भी उस के साथ गई.

हैदर साहब ने इरफान को आवाज दी. वह आया तो उसे नाश्ता लाने को कहा. वह गमगीन हो गए और बोले, ‘‘बेचारा इरफान, जब से इस की मां की मौत हुई है, तभी से यह कितना अकेला हो गया है. घर की रौनक ही चली गई. असलम भी बुझाबुझा सा रहता है.

‘‘कई बार चाहा कि उस की दूसरी शादी कर दें, मगर वह इनकार कर देता है. उस का सोचना भी अपनी जगह पर सही है कि कोई भी औरत सौतेले बच्चे के साथ अपना अच्छा सुलूक नहीं कर सकती.’’

मैं ने कहा, ‘‘चचाजान, मैं एक बहुत जरूरी काम से आप के पास आया हूं.’’

‘‘अरे बेटा, मैं तो पूछना ही भूल गया कि सवेरेसवेरे कैसे चले आए? साथ में बहू को भी ले आए हो… और वह लड़की कौन है?’’

मैं ने सलमा की कहानी उन्हें बता दी और कहा कि वह पढ़ीलिखी है. उसे अपने स्कूल में कोई काम दे दें, तो ठीक रहेगा.

हैदर साहब ने कुछ देर सोचने के बाद कहा, ‘‘स्कूल में तो नौकरी मिलना मुमकिन नहीं है. अगर तुम कहो, तो कारखाने में इसे कुछ लिखापढ़ी का काम दिला दिया जाए? रहने के लिए यहीं एक कोठरी दे देंगे.

‘‘सुबहशाम इरफान को पढ़ा दिया करेगी और उसे स्कूल जाने के लिए तैयार कर दिया करेगी. खानेपीने का इंतजाम घर की तरह रहेगा. इस के अलावा जो वाजिब होगी, तनख्वाह दे दी जाएगी.’’

मैं बहुत खुश हुआ. फौरन उठ कर चाची से मिलने भीतर चला गया. मैं ने बताया कि चचाजान ने सलमा के लिए क्या इंतजाम किया है.

नाश्ता करने के बाद मैं कमला के साथ वापस चला आया. सलमा वहीं रह गई थी.

सलमा की खोजखबर लेने मैं हफ्ते में 1-2 बार हैदर साहब के यहां जाने लगा. एक दिन उन्होंने बताया कि सलमा अपनी तनख्वाह लेने से इनकार कर रही है. उस का कहना है कि जब उस की सब जरूरतें पूरी हो रही हैं, तो वह तनख्वाह ले कर क्या करेगी?

मैं ने कहा कि अगर वह तनख्वाह नहीं लेती, तो किसी बैंक में उस के नाम पैसे जमा कर दिए जाएं. बात वाजिब थी और सभी ने इसे मान लिया.

दिन बीतते गए. हैदर साहब के घर में सलमा बड़े आराम से रह रही थी. मैं उस तरफ से बेफिक्र हो गया था.

एक दिन बड़े सवेरे ही हैदर साहब ने अपने नौकर को भेज कर मुझे बुलवाया और हिदायत दी कि बहू को भी साथ ले कर आऊं.

वहां पहुंचते ही वह बोले, ‘‘आओ बरखुरदार, तुम से एक बहुत ही अहम मसले पर मशवरा करना है. इतने दिनों से तुम देख रहे हो कि सलमा इस घर में बिलकुल अपने घर की तरह रह रही है. इरफान उस से इतना हिलमिल गया है कि वे दोनों एकदूसरे को मांबेटे की तरह चाहने लगे हैं.

‘‘इधर कुछ दिनों से असलम भी हर काम में दिलचस्पी लेने लगा है. वह दूसरी शादी सिर्फ इरफान की वजह से नहीं करना चाहता था. उसे डर था कि आने वाली बीवी सौतेले बच्चे की जिंदगी बरबाद कर देगी.

‘‘मेरा खयाल है कि असलम बड़ी खुशी से सलमा को अपनाएगा और इरफान को भी मां मिल जाएगी. मैं ने सोचा कि तुम से मशवरा कर लिया जाए… उस के बाद ही यह बात असलम और सलमा को बताई जाए. तुम बहू को ले कर अंदर जाओ और अपनी चाची से बात करो. सलमा भी वहीं होगी.’’

चाची ने सलमा को चाय बनाने के लिए कहा और खुद अंदर जा कर एक संदूक उठा लाईं, जो सोने और चांदी के जेवरों से भरा था. उन्होंने अपनी होने वाली बहू के लिए सारा सामान पहले से ही संभाल कर रख लिया था.

सलमा चाय ले कर आई, तो संदूक की तरफ हैरानी से देखने लगी.

कमला ने कहा, ‘‘क्या घूरघूर कर देख रही हो… चचीजान ने यह सब तुम्हारे लिए ही बनवाया है.’’

‘‘मेरे लिए? इतने जेवरों का मैं क्या करूंगी? मुझे इस की जरूरत ही क्या है?’’ सलमा कुछ भी समझ नहीं पा रही थी.

‘‘चचीजान तुम्हें अपनी बहू बनाना चाहती हैं. अब जरा सोचो, इतने बड़े घर की एकलौती बहू के लिए क्या इतने जेवर बहुत हैं?’’ कमला ने सलमा को खींच कर अपने पास बैठा लिया.

मैं ने देखा, सलमा की आंखों में आंसू छलक आए थे. मेरी तरफ देख कर उस ने कहा, ‘‘भाईजान, लगता है आप ने मेरे बारे में इन लोगों को सबकुछ नहीं बताया है, लेकिन अब बता दीजिए. मुझे इस घर में जितना प्यार और इज्जत मिली है, वही काफी है… उस से ज्यादा पाने की ख्वाहिश नहीं है.

‘‘मैं इतने बड़े घर की बहू बनने लायक नहीं हूं. मुझे कनीज ही बनी रहने दीजिए.’’

‘‘हमें तुम्हारे बारे में सबकुछ पता चल गया है. आज तुम्हें भी इस बात का पता चल गया, जिसे हम कई दिनों से छिपा रहे थे. आज से तुम हमारी बहू हो,’’ यह कह कर चाची ने एक कीमती हार उस के गले में डाल दिया.

बड़ी धूमधाम से शादी हुई. सलमा बाकायदा हैदर साहब के खानदान की बहू बन गई.

कुछ दिन और बीत गए. एक सुबह हलकी बूंदाबांदी हो रही थी. 8 बजे होंगे कि दरवाजे पर स्कूटर के रुकने की आवाज सुनाई पड़ी. बाहर निकल कर देखा, तो असलम, सलमा और इरफान खड़े थे. मैं ने उन्हें अंदर बैठाया.

सलमा ने मेज पर मिठाई का डब्बा रख कर खोला. उस में से मिठाई का एक टुकड़ा उठा कर मेरे मुंह में डाल दिया और अपने पर्स से एक चमकती हुई राखी निकाली. वह बोली, ‘‘भाईजान, हाथ इधर बढ़ाइए. आप यह भी भूल गए कि आज रक्षाबंधन है.’’

इतना कह कर उस ने मेरे हाथ पर राखी बांध दी और बोली, ‘‘अब मुझे अपना मायका भी चाहिए.’’

मैं सोचने लगा कि औरत को ससुराल की चाहत तो होती है, पर मायके की चाहत भी उस के मन में उतनी ही होती है. सलमा को उस के बरताव से अच्छी ससुराल मिल ही गई थी, अब उसे मायका भी मिल गया.

चायनाश्ता खत्म हुआ, तो असलम जाने के लिए उठ कर खड़ा हुआ. मैं ने कहा, ‘‘सलमा आज यहीं रहेगी. हमारे साथ अपने मायके में रक्षाबंधन का त्योहार मनाएगी. इरफान भी यहीं रहेगा. कल मैं खुद इन्हें पहुंचाने आ जाऊंगा.’’

‘‘आप का हुक्म सिरआंखों पर साले साहब,’’ असलम मुसकराते हुए स्कूटर स्टार्ट करने लगा. Hindi Story.

-नरसिंहनारायण

Story : जलन

Story. जैसे ही उन दोनों की नजरें मिलीं, सुचित्रा ने आगे बढ़ कर नमस्ते करते हुए सौरभ से पूछा, ‘‘पहचाना मुझे?’’    सौरभ ने भी दोनों हाथ जोड़ कर नमस्ते करते हुए जवाब दिया, ‘‘न पहचानने का कोई सवाल ही नहीं उठता.’’

‘‘2 महीने पहले सिर्फ 2-3 घंटे के लिए ही मुलाकात हुई थी, इसलिए सोचा कि शायद आप मुझे न पहचान पाए हों,’’ सुचित्रा बोली. सौरभ जोर से हंसा और बोला, ‘‘आप जैसी खूबसूरत लड़की को कोई एक बार देख लेगा, तो आसानी से भूल नहीं पाएगा.’’

सुचित्रा का चेहरा शर्म से लाल हो उठा. उस की बड़ीबड़ी आंखें झुक गईं. वह थोड़ा सा मुसकराते हुए बोली, ‘‘क्यों मेरी झूठी तारीफ कर रहे हैं. तारीफ तो मुझे आप की करनी चाहिए कि आप कितने स्मार्ट हैं.’’

‘‘मैं लोगों की बाहरी खूबसूरती से ज्यादा उन के मन की खूबसूरती को अहमियत देता हूं. मन के काले लोगों को मैं कतई सहन नहीं कर पाता.’’

‘‘आप को देख कर और बातें कर के पता नहीं क्यों मुझे भी आप के स्वभाव और चालचलन के बारे में ठीक यही एहसास हुआ था, इसलिए उन लोगों द्वारा आप के साथ की गई इतनी बड़ी साजिश को मैं बरदाश्त न कर पाई.’’

‘‘साजिश… यह क्या कह रही हैं आप?’’ सौरभ की नजरें सुचित्रा पर टिकी हुई थीं.

थोड़ी देर के लिए सुचित्रा घबरा गई, फिर जल्दी ही वह खुद को संभाल कर बोली, ‘‘वही बात बताने के लिए तो आप को इस पार्क में चिट्ठी लिख कर बुलाया है. चलिए, उस पेड़ के नीचे बैठ कर आप को सारी बातें बताती हूं.’’

झील के किनारे फूलों से लदे गुलमोहर के पेड़ की छाया में दोनों आमनेसामने बैठ गए.

‘‘चिट्ठी में लिखा था कि आप मुझे राज की एक बात बताएंगी,’’ सौरभ ने कहा.

‘‘सुना है कि आप की शादी पक्की हो गई है… लेकिन अगले महीने की 12 तारीख को जिस लड़की के साथ आप की शादी हो रही है, वह सुमन मैं नहीं हूं… मेरा नाम सुचित्रा है.’’

सौरभ एकटक सुचित्रा को देख रहा था. इतने बड़े राज का परदाफाश होने के बावजूद उस के चेहरे पर हैरानी की एक हलकी सी लकीर भी नहीं उभरी. मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला.

सौरभ के शांत चेहरे की ओर देखते हुए सुचित्रा बुझी हुई आवाज में बोली, ‘‘इतनी बड़ी बात सुन कर भी आप के चेहरे पर परेशानी के भाव नहीं उभरे. मैं ने तो सोचा था कि यह बात सुनते ही आप गुस्से से भर उठेंगे, लेकिन आप के चेहरे से तो मालूम होता है कि…’’

सुचित्रा को बीच में ही टोकते हुए सौरभ ने कहा, ‘‘आजकल हमारे चारों ओर रोजाना ऐसी वारदातें हो रही हैं कि हम लोग हैरान होना ही भूलते जा रहे हैं. फिर भी आप को एक सच्ची बात बताऊं… इस वक्त मुझे सचमुच हैरानी हो रही है.’’

यह सुन कर सुचित्रा का निराशा से भरा चेहरा खुशी से खिल उठा. वह बोली, ‘‘वे लोग जिस लड़की के साथ आप की शादी करने की साजिश कर रहे हैं, उस सुमन को आप ने देखा भी नहीं. वह बदसूरत है, चेहरे का रंग काला है. साथ ही, वह बहुत गरीब घर की लड़की है.’’ ‘‘बदसूरत है… काली है… गरीब है… यह क्या कह रही हैं आप?’’

‘‘अगर आप को मेरी बातों पर यकीन न हो, तो किसी दिन अचानक उन के घर जा कर अपनी आंखों से ही देख आइए. ‘‘हां, पढ़ाई में वह हमेशा अव्वल आती है. लेकिन आप जैसे रईस और स्मार्ट आदमी की पत्नी होने की काबिलीयत उस में बिलकुल नहीं है. उस के साथ शादी कर के आप कभी सुखी नहीं रह पाएंगे.’’

‘‘आप ने सही वक्त पर सारी बातें बता कर मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया है.’’

‘‘अभी मैं ने सारी बातें बताई ही कहां हैं… सुमन के मामामामी उसे बोझ समझते हैं. लेकिन सुमन के 2 बदमाश किस्म के भाई उस से बेहद प्यार करते हैं. वे चाहते हैं कि उन की बहिन की शादी किसी अच्छी जगह हो जाए, वह जिंदगीभर सुख से रहे, इसलिए उन सब ने मिल कर यह साजिश रची है.

‘‘आप जिस दिन उसे देखने के लिए गए थे, उस दिन उन्होंने सुमन की जगह मुझे ही आप को दिखाया था.’’

‘‘लेकिन सुचित्राजी, आप ने यह सब करना क्यों कबूल कर लिया?’’ ‘‘इस की वजह यह है कि सुमन मेरी सहेली है. उस की सुखी जिंदगी के लिए ही मैं ने ऐसा किया. बेचारी बड़ी दुखी है. उस के मांबाप नहीं हैं, ऊपर से मामामामी की हालत भी कुछ अच्छी नहीं, इसलिए…’’ सुचित्रा लगातार बोले जा रही थी.

उधर सौरभ को याद आ रहा था कि अखबार में दिए गए इश्तिहार के जवाब में ढेर सारे खत और तसवीरें आई थीं. उन तसवीरों में उसे सुचित्रा ही सब से ज्यादा पसंद आई थी.

सौरभ ने अपनी शादी खुद पक्की की थी, क्योंकि विधवा मां ने पति की मौत के बाद खाट पकड़ ली थी.

सौरभ अनमना सा बैठा था और सुचित्रा बोले जा रही थी, ‘‘आप ने सुमन को नहीं, बल्कि मुझे देखा था और सुमन के परिवार वालों द्वारा कही गई सारी बातों को सच मान कर आप मुझ से शादी करने के लिए राजी हो गए थे.

‘‘पहलेपहल मैं ने इस बात को ज्यादा संजीदगी से नहीं लिया था, लेकिन आप को देखने, बातें करने और आप के बारे में सबकुछ जानने के बाद मुझे खुद से ही नफरत होने लगी कि यह मैं ने क्या कर दिया? एक पढ़ेलिखे इनसान के खिलाफ की जा रही साजिश में क्यों मदद की? उस की जिंदगी को अंधेरे में क्यों डुबो दिया?’’

‘‘अगर आप यह सचाई मुझे न भी बतातीं, तो भी इतनी बड़ी बात आखिर दबती तो नहीं… एक न एक दिन इस बात का पता तो लगना ही था.

‘‘शादी के दिन अगर आप की जगह सुमन को देख कर मैं शादी करने से इनकार कर देता, बरात लौट जाती, तो वह लड़की तो किसी को मुंह दिखाने के लायक भी न रहती,’’ सौरभ ने कहा.

सुचित्रा खिलखिला कर हंस पड़ी, ‘‘क्या कहा… हंगामा, बेइज्जती… आप शादी के मंडप से उठ कर चले आते… नहीं सौरभजी, ऐसा कुछ भी नहीं होता.

‘‘सुमन के दोनों भाइयों ने कसम खा रखी है कि वे अच्छे खातेपीते घर के लड़के के साथ ही अपनी छोटी बहिन का ब्याह करेंगे. चाहे इस के लिए उन्हें कुछ भी क्यों न करना पड़े.

‘‘शादी के मंडप से उठ कर चले आने का कोई सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि वे जोरजबरदस्ती से अपनी बहिन के साथ आप की शादी करा देते.

‘‘आप जो सोच रहे हैं, वैसा करना अगर मुनासिब होता, तो मैं क्यों आप को इस तरह चिट्ठी लिख कर यहां बुलाती?’’

‘‘थैंक्स, आप ने मुझे बरबाद होने से बचा लिया सुचित्राजी,’’ कहते हुए सौरभ ने अपनी घड़ी पर एक नजर डाली.

‘‘यह तो मेरा फर्ज था. मैं आप जैसे नेक इनसान के साथ इतनी बड़ी नाइंसाफी नहीं होने दूंगी. बस, यही सोच कर मैं ने ऐसा किया. यह रिश्ता तोड़ने के लिए अब आप के पास काफी समय है.’’

‘‘हां, आप ठीक कह रही हैं…’’ कह कर सौरभ को अचानक कुछ याद आ गया और वह जाने के लिए उठ खड़ा हुआ.

वह बोला, ‘‘काफी देर हो गई है. मुझे एक आदमी से मिलना है, इसलिए अब मुझे चलना चाहिए.’’

सौरभ को अचानक इस तरह जाते देख सुचित्रा परेशान हो गई. वह सोचने लगी, ‘यह कैसा आदमी है… इतना भी क्या जरूरी काम हो सकता है भला? इस सुहावनी शाम में मुझ जैसी खूबसूरत लड़की से क्या कुछ भी कहने का इस का मन नहीं कर रहा?’

फिर मन में पक्का इरादा कर के वह सौरभ के बिलकुल नजदीक आ कर बोली, ‘‘आप ने तो मुझे देखा था, मुझे ही पसंद किया था और शादी करने के लिए भी राजी हो गए थे, वह भी बिना किसी दानदहेज के, लेकिन मेरे पिताजी बहुत रईस हैं. मुझ से शादी कर के आप को खूबसूरत लड़की ही नहीं, बल्कि धनदौलत, जमीनजायदाद… सबकुछ मिलेगा.’’

‘‘शादी… ओह… हांहां… आप बहुत समझदार हैं. ठीक वक्त पर असली बात याद करा दी.

‘‘अच्छा, तो आप मुझे वह कार्ड दे दीजिए. आप ने मुझे यहां बुलाने के लिए जो चिट्ठी लिखी थी, वह मेरे दफ्तर के पते पर थी. लेकिन अब जो चीज मैं आप को देने जा रहा हूं, उस पर मेरे घर का पता लिखा हुआ है…’’ सौरभ ने अपनी जेब से एक लिफाफा निकाला और सुचित्रा को देते हुए कहा, ‘‘इस चिट्ठी में सबकुछ लिखा है. ध्यान रखिएगा, कहीं खो न जाए.’’

सुचित्रा ने पर्स से एक कार्ड निकाल कर सौरभ को दे कर उस के हाथ से वह लिफाफा ले लिया. इस के बाद दोनों चलतेचलते सड़क पर आ गए.

सौरभ ने सुचित्रा पर तीखी नजर डालते हुए कहा, ‘‘माफी चाहता हूं, अगर जल्दी न होती, तो आप को घर तक छोड़ देता, लेकिन…’’

‘‘नहींनहीं, इस में माफी मांगने की कौन सी बात है. मैं अकेली ही चली जाऊंगी,’’ कहते हुए मन ही मन सुचित्रा बेहद उदास हो गई थी. लेकिन फिर भी चेहरे पर मुसकान लाते हुए वह बोली, ‘‘मेरे पिताजी के साथ मुलाकात करना न भूलिएगा.’’

‘‘आप भी कैसी बातें करती हैं सुचित्राजी? अच्छा, अब मैं चलता हूं, नमस्ते.’’

सौरभ की आंखों से ओझल होते ही सुचित्रा के लिए अपनी उत्सुकता पर काबू पाना मुश्किल हो गया. सौरभ के दिए हुए लिफाफे से एक कागज निकालते ही वह खिल उठी. सड़क की रोशनी में अच्छी तरह से देखा, तो वह महज एक कागज का टुकड़ा नहीं था, बल्कि एक चिट्ठी थी, जिस पर तकरीबन डेढ़ महीने पहले की तारीख लिखी थी.

उस ने जल्दीजल्दी चिट्ठी को पढ़ना शुरू किया :

सौरभजी,

नमस्ते,

10 दिन पहले आप ने जिस खूबसूरत लड़की को देख कर उसे पसंद किया था और शादी भी पक्की कर गए थे, वह मैं नहीं हूं. मुझे आप ने कभी नहीं देखा. मातापिता को खो कर मैं अपने मामामामी पर बोझ बन कर रह रही हूं… यही मेरी पहचान है.

मेरी मरजी न होते हुए भी मेरे मामामामी ने मेरे बदले जिस खूबसूरत लड़की को सुमन कह कर आप को दिखाया था, असल में वह मेरी सहेली सुचित्रा है. मेरे मामामामी को इस बात का डर था कि आप जैसा अमीर और स्मार्ट आदमी किसी भी हालत में मेरे जैसी गरीब और बदसूरत लड़की को पसंद नहीं करेगा.

मेरे दोनों भैया मुझे किस कदर प्यार करते हैं, यह मैं आप को कैसे बताऊं. वे लोग मेरे कड़े विरोध के बावजूद जोरजबरदस्ती, धोखे से आप से मेरी शादी करना चाहते हैं. मेरी सहेली सुचित्रा भी मेरे भाइयों के साथ मिल गई है. मुझे  यह अच्छी तरह से पता है कि सुचित्रा कभी इस बात का जिक्र किसी बाहरी आदमी से नहीं करेगी. लेकिन मैं कैसे चुप रह जाऊं, कैसे आप के साथ नाइंसाफी होने दूं?

इतने बड़े जुर्म के लिए मैं आप से किस मुंह से माफी मांगूं? हालांकि लड़की दिखाने की इस साजिश में मेरा कोई हाथ नहीं था. मैं ने सुचित्रा को आप के सामने जाने से मना किया था, लेकिन उस ने मेरी एक न सुनी.

कोई दोष न होते हुए भी मैं अपनेआप को दोषी महसूस कर रही हूं, इसलिए इस घटना से जुड़ी सारी सचाई आप को बता कर इस जुर्म का पछतावा करने की कोशिश कर रही हूं.

खत के आखिर में सुचित्रा के पिता का नाम, पता और टैलीफोन नंबर लिख रही हूं. वे काफी अमीर लोग हैं. यह चिट्ठी मिलते ही उन से मुलाकात कर सुचित्रा के साथ शादी की बातचीत पक्की कर लीजिएगा. वह सब तरह से आप की पत्नी बनने लायक है.

उम्मीद है कि आप इस जुर्म के लिए मुझे माफ कर देंगे.

सुमन.

खत पढ़तेपढ़ते सुचित्रा बिलकुल बुत बन गई थी. अचानक पीछे से कार के हौर्न की आवाज सुन कर उस का ध्यान भंग हुआ. वह बड़ी मुश्किल से घर तक पहुंच पाई.

इस घटना के बावजूद सुचित्रा रोज इस आस में बैठी रहती कि शायद सौरभ आ कर उस के पिता से मिलेगा और शादी के बारे में बात करेगा, लेकिन सौरभ नहीं आया.

एक दिन जब सुचित्रा बरामदे में बैठी चाय पी रही थी, तभी नौकर ने आ कर शादी का कार्ड दिया. जैसे ही उस ने लिफाफे से कार्ड निकाल कर देखा, मानो बिजली का करंट सा लगा, क्योंकि कार्ड में वर की जगह पर सौरभ का नाम लिखा था और वधू का नाम था सुमन.

यह देख कर सुचित्रा के पैरों के नीचे से जैसे जमीन खिसकती जा रही थी.  Story

– संयुक्ता दास

Story in Hindi : मोक्ष

‘‘मां,कुंभ नहाने चलोगी? काफी दिन से कह रही थीं कि मुझे गंगा नहला ला. इस बार तुम्हें नहला लाता हूं. आज ट्रेन का टिकट करा लिया है.’’ यह सुन कर गोमती चहक उठीं, ‘‘तू सच कह रहा है श्रवण, मुझे यकीन नहीं हो रहा.’’

‘‘यकीन करो मां, ये देखो टिकटें,’’ श्रवण ने जेब से टिकटें निकाल कर गोमती को दिखाईं और बोला, ‘‘अब जाने की तैयारी कर लेना, जोजो सामान चाहिए बता देना. अगले हफ्ते आज के ही दिन चलेंगे.’’ ‘‘कौनकौन चलेगा बेटा? सभी चल रहे हैं न?’’ ‘‘नहीं मां, सब जा कर क्या करेंगे?

कुंभ पर बहुत भीड़ रहती है. सब को संभालना मुश्किल होगा. बस, हम दोनों ही चलेंगे.’’ गोमती ने श्वेता की ओर देखा. उन के अकेले जाने से कहीं बहू नाराज न हो. उन्हें लगा कि इतनी उम्र में अकेली बेटे के साथ कैसे जाएंगी? श्रवण कैसे संभालेगा उन्हें.

घर में तो जैसेतैसे अपना काम कर लेती हैं, बाहर कै से उठेंगीबैठेंगी. घड़ीघड़ी श्रवण का सहारा मांगेंगी. फिर कहीं सब के सामने ही श्रवण झल्लाने लगा तो? दुविधा हुई उन्हें. ‘‘अब क्या सोचने लगीं, मांजी? आप के बेटे कह रहे हैं तो घूम आइए. हम सब तो फिर कभी चले जाएंगे. इस के बाद पूरे 12 साल बाद ही कुंभ पडे़गा.’’ ‘‘बहू, क्या श्रवण मुझे संभाल पाएगा?’’ गोमती ने अपना संशय सामने रखा तो श्रवण हंस पड़ा. ‘‘मां को अब अपने बेटे पर विश्वास नहीं है.

जैसे आप बचपन में मेरा ध्यान रखती थीं वैसे ही रखूंगा. कहीं भी आप का हाथ नहीं छोडूंगा. खूब मेला घुमाऊंगा.’’ श्रवण की बात पर गोमती प्रसन्न हो गईं. उन की चिरप्रतीक्षित अभिलाषा पूरी होने जा रही थी. कुंभ स्नान कर मोक्ष पाने की कामना वह कब से कर रही थीं. कई बार श्रवण से कह चुकी थीं कि मरने से पहले एक बार कुंभ स्नान करना चाहती हैं. कुंभ पर नहीं ले जा सकता तो ऐसे ही हरिद्वार ले चल.

वक्त खिसकता रहा, बात टलती रही. अब जब श्रवण अपनेआप कह रहा है तो उन का मन प्रसन्नता से नाचने लगा. उन्होंने बहूबेटे को आशीर्वाद से लाद दिया. 1 रात 1 दिन का सफर तय कर मांबेटा दोनों इलाहाबाद पहुंचे. गोमती का तो सफर में ही बुरा हाल हो गया. ट्रेन के धड़धड़ के शोर और सीटी ने रात भर गोमती को सोने नहीं दिया.

श्रवण का हाथ थामे वह बारबार टायलेट जाती रहीं. ट्रेन खिसकने लगती तो पांव डगमगाने लगते. गिरतीपड़ती सीट तक पहुंचतीं. ‘‘अभी सफर शुरू हुआ है मां, आगे कैसे करोगी? संभालो स्वयं को.’’ ‘‘संभाल रही हूं बेटा, पर इस बुढ़ापे में हाथपांव झूलर बने रहते हैं. पकड़ ढीली पड़ जाती है. इस का इलाज मुझ पर नहीं है,’’ वह बेबस सी हो जातीं.

‘‘कोई बात नहीं. मैं हूं न, सब संभाल लूंगा,’’ श्रवण उन की बेबसी को समझता. खैर, सोतेजागते गोमती का सफर पूरा हुआ. गाड़ी इलाहाबाद स्टेशन पर रुकी तो प्लेटफार्म की चहलपहल और भीड़ देख कर वह हैरान रह गईं.

श्रवण ने अपने कंधे पर बैग टांग लिया और एक हाथ से मां का हाथ पकड़ कर स्टेशन से बाहर आ गया. शहर आ कर श्रवण ने देखा कि आकाश में घटाएं घुमड़ रही थीं. यह सोच कर कि क्या पता कब बादल बरसने लगें, उस ने थोड़ी देर स्टेशन पर ही रुकने का फैसला किया. मां के साथ वह वेटिंग रूम में जा कर बैठ गया.

थोड़ी देर बाद मां से बोला, ‘‘मां, नित्यकर्म से यहीं निबट लो. जब तक बारिश रुकती है हम आराम से यहीं रुकेंगे. पहले आप चली जाओ,’’ और उस ने इशारे से मां को बता दिया कि कहां जाना है. थोड़ी देर में गोमती लौट आईं. फिर श्रवण चला गया.

श्रवण जब लौटा तो उस के हाथ में गरमागरम चाय के 2 कुल्हड़ और एक थैली में समोसे थे. मांबेटे ने चाय पी और समोसे खाए. थोड़ा आराम मिला तो गोमती की आंखें झपकने लगीं. पूरी रात आंखों में कटी थी. वहीं सोफे की टेक ले कर आंखें मूंद लीं.

करीब घंटे भर बाद सूरज फिर से झांकने लगा. वर्षा के कारण स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई थी. अब धीरेधीरे छंटने लगी. गोमती और श्रवण ने भी आटोरिकशा पकड़ कर गंगाघाट तक पहुंचने का मन बनाया. आटोरिकशा ने मेलाक्षेत्र शुरू होते ही उन्हें उतार दिया. करीब 1 किलोमीटर पैदल चल कर वे गंगाघाट तक पहुंचे.

गिरतेपड़ते बड़ी मुश्किल से एक डेरे में थोड़ा सा स्थान मिला. दोनों ने चादर बिछा कर अपना सामान जमाया और नहाने चल दिए. गोमती ने अपने अब तक के जीवन में इतनी भीड़ नहीं देखी थी. कहीं लाउडस्पीकरों का शोर, कहीं भजन गाती टोलियां, कहीं साधुसंतों के प्रवचन, कहीं रामायण पाठ, खिलौने वाले, झूले वाले, पूरीकचौरी, चाट व मिठाई की दुकानें, धार्मिक किताबों, तसवीरों, मालाओं व सिंदूर की दुकानें, हर जातिधर्म के लोगों को देखदेख कर गोमती चकित थीं.

लगता था किसी दूसरे लोक में आ गई हैं. वह श्रवण का हाथ कस कर थामे थीं. भीड़ में रास्ता बनाता श्रवण उन्हें गंगा किनारे तक ले आया. यहां भी खूब भीड़ और धक्कमधक्का था. श्रवण ने हाथ पकड़ कर मां को स्नान कराया, फिर स्वयं किया. गोमती ने फूलबताशे गंगा में चढ़ाए.

जाने कब से मन में पली साध पूरी हुई थी. हर्षातिरेक में आंसू निकल पडे़, हाथ जोड़ कर प्रार्थना की कि हे गंगा मैया, श्रवण सा बेटा हर मां को देना. आज उसी के कारण तुम्हारे दर्शन कर सकी हूं. श्रवण ने मां को मेला घुमाया. खूब खिलायापिलाया. ‘‘थक गई हूं. अब नहीं चला जाता, श्रवण,’’ गोमती के कहने पर श्रवण उन्हें डेरे पर ले आया. ‘‘मां, तुम आराम करो. मैं घूम कर अभी आया. थोड़े रुपए अपने पास रख लो,’’ उस ने मां को रुपए थमाए.

‘‘मैं इन रुपयों का क्या करूंगी? तू है तो मेरे पास. फिर 5-10 रुपए हैं मेरे पास,’’ गोमती ने मना किया. ‘‘वक्तबेवक्त काम आएंगे. तुम्हारा ही कुछ लेने का मन हो या कहीं मेले में मेरी जेब ही कट जाए तो…’’ श्रवण के समझाने पर गोमती ने रुपए ले लिए. गोमती ने रुपए संभाल कर रख लिए.

उन्हें ध्यान आया कि ऐसे मेलों में चोर- उचक्के खूब घूमते हैं. लोगों को बेवकूफ बना कर हाथ की सफाई दिखा कर खूब ठगते हैं. श्रवण चला गया और गोमती थैला सिर के नीचे लगा बिछी चादर पर लेट गईं. उन का मन आह्लादित था. श्रवण ने खूब ध्यान रखा है. लेटेलेटे आंखें झपक गईं.

जब खुलीं तो देखा कि सूरज ढलने जा रहा है और श्रवण अभी लौटा नहीं है. उन्हें चिंता हो आई. अनजान जगह, अजनबी लोग, श्रवण के बारे में किस से पूछें? अपना थैला टटोल कर देखा. सब- कुछ यथास्थान सुरक्षित था. कुछ रुपए एक रूमाल में बांध कर चुपचाप कपड़ों के साथ थैले में डाल लाई थीं. सोचा था पता नहीं परदेश में कहां जरूरत पड़ जाए. उसी रूमाल में श्रवण के दिए रुपए भी रख लिए.

वह डेरे से बाहर आ कर इधरउधर देखने लगीं. आदमियों का रेला एक तरफ तेजी से भागने लगा. वह कुछ समझ पातीं कि चीखपुकार मच गई. पता लगा कि मेले में हाथी बिगड़ जाने से भगदड़ मच गई है. काफी लोग भगदड़ में गिरने के कारण कुचल कर मर गए हैं. सुन कर गोमती का कलेजा मुंह को आने लगा. कहीं उन का श्रवण भी…क्या इसी कारण अभी तक नहीं आया है? उन्होंने एक यात्री के पास जा कर पूछा, ‘‘भैया, यह किस समय की बात है?’’ ‘‘मांजी, शाम 4 बजे नागा साधु हाथियों पर बैठ कर स्नान करने जा रहे थे और पैसे फेंकते जा रहे थे.

उन के फेंके पैसों को लूटने के कारण यह कांड हुआ. जो जख्मी हैं उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और जो मर गए हैं उन्हें सरकारी गाड़ी से वहां से हटाया जा रहा है. आप का भी कोई है?’’ ‘‘भैया, मेरा बेटा 2 बजे घूमने निकला था और अभी तक नहीं लौटा है.’

’ ‘‘उस का कोई फोटो है, मांजी?’’ यात्री ने पूछा. ‘‘फोटो तो नहीं है. अब क्या करूं?’’ गोमती रोने लगीं. ‘‘मांजी, आप रोओ मत. देखो, सामने पुलिस चौकी है. आप वहां जा कर पता करो.’’ गोमती ने चादर समेट कर थैले में रखी और पुलिस चौकी पहुंच कर रोने लगीं.

लाउडस्पीकर से कई बार एनाउंस कराया गया. फिर एक सहृदय सिपाही अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा कर गोमती को वहां ले गया जहां मृतकों को एकसाथ रखा गया था. 1-2 अस्थायी बने अस्पतालों में भी ले गया, जहां जख्मी पड़े लोग कराह रहे थे और डाक्टर उन की मरहमपट्टी करने में जुटे थे. श्रवण का वहां कहीं भी पता न था. तभी गोमती को ध्यान आया कि कहीं श्रवण डेरे पर लौट न आया हो और उन का इंतजार कर रहा हो या उन्हें डेरे पर न पा कर वह भी उन्हीं की तरह तलाश कर रहा हो.

हालांकि पुलिस चौकी पर वह अपने बेटे का हुलिया बता आई थीं और लौटने तक रोके रखने को भी कह आई थीं. गोमती ने आ कर मालूम किया तो पता चला कि उन्हें पूछने कोई नहीं आया था. वह डेरे पर गईं. वहां भी नहीं. आधी रात कभी डेरे में, कभी पुलिस चौकी पर कटी. जब रात के 12 बज गए तो पुलिस वालों ने कहा, ‘‘मांजी, आप डेरे पर जा कर आराम करो. आप का बेटा यहां पूछने आया तो आप के पास भेज देंगे.’’

पुत्र के लिए व्याकुल गोमती उसे खोजते हुए डेरे पर लौट आईं. चादर बिछा कर लेट गईं लेकिन नींद आंखों से कोसों दूर थी. कहां चला गया श्रवण? इस कुंभ नगरी में कहांकहां ढूंढ़ेंगी? यहां उन का अपना है कौन? यदि श्रवण न लौटा तो अकेली घर कैसे लौटेंगी? बहू का सामना कैसे करेंगी? खुद को ही कोसने लगीं, व्यर्थ ही कुंभ नहाने की जिद कर बैठी.

टिकट ही तो लाया था श्रवण, यदि मना कर देती तो टिकट वापस भी हो जाते. ऐसी फजीहत तो न होती. फिर गोमती को खयाल आया कि कोई श्रवण को बहलाफुसला कर तो नहीं ले गया. वह है भी सीधा. आसानी से दूसरों की बातों में आ जाता है.

किसी ने कुछ सुंघा कर बेहोश ही कर दिया हो और सारे पैसे व घड़ीअंगूठी छीन ली हो. मन में उठने वाली शंकाकुशंकाओं का अंत न था. दिन निकला. वह नहानाधोना सब भूल कर, सीधी पुलिस चौकी पहुंच गईं. एक ही दिन में पुलिस चौकी वाले उन्हें पहचान गए थे. देखते ही बोले, ‘‘मांजी, तुम्हारा बेटा नहीं लौटा.’’ रोने लगीं गोमती, ‘‘कहां ढूंढू़ं, तुम्हीं बताओ. किसी ने मारकाट कर कहीं डाल दिया हो तो. तुम्हीं ढूंढ़ कर लाओ,’’ गोमती का रोतेरोते बुरा हाल हो गया.

‘‘अम्मां, धीरज धरो. हम जरूर कुछ करेंगे. सभी डेरों पर एनाउंस कराएंगे. आप का बेटा मेले में कहीं भी होगा, जरूर आप तक पहुंचेगा. आप अपना नाम और पता लिखा दो. अब जाओ, स्नानध्यान करो,’’ पुलिस वालों को भी गोमती से हमदर्दी हो गई थी.

गोमती डेरे पर लौट आईं. गिरतीपड़ती गंगा भी नहा लीं और मन ही मन प्रार्थना की कि हे गंगा मैया, मेरा श्रवण जहां कहीं भी हो कुशल से हो, और वहीं घाट पर बैठ कर हर आनेजाने वाले को गौर से देखने लगीं. उन की निगाहें दूरदूर तक आनेजाने वालों का पीछा करतीं. कहीं श्रवण आता दीख जाए. गंगाघाट पर बैठे सुबह से दोपहर हो गई.

कल शाम से पेट में पानी की बूंद भी न गई थी. ऐंठन सी होने लगी. उन्हें ध्यान आया, यदि यहां स्वयं ही बीमार पड़ गईं तो अपने श्रवण को कैसे ढूंढ़ेंगी? उसे ढूंढ़ना है तो स्वयं को ठीक रखना होगा. यहां कौन है जो उन्हें मनुहार कर खिलाएगा. गोमती ने आलू की सब्जी के साथ 4 पूरियां खाईं. गंगाजल पिया तो थोड़ी शांति मिली. 4 पूरियां शाम के लिए यह सोच कर बंधवा लीं कि यहां तक न आ सकीं तो डेरे में ही खा लेंगी या भूखा श्रवण लौटेगा तो उसे खिला देंगी.

श्रवण का ध्यान आते ही उन्होंने कुछ केले भी खरीद लिए. ढूंढ़तीढूंढ़ती अपने डेरे पर पहुंच गईं. पुलिस चौकी में भी झांक आईं. देखते ही देखते 8 दिन निकल गए. मेला उखड़ने लगा. श्रवण भी नहीं लौटा. अब पुलिस वालों ने सलाह दी, ‘‘अम्मां, अपने घर लौट जाओ. लगता है आप का बेटा अब नहीं लौटेगा.’’

‘‘मैं इतनी दूर अपने घर कैसे जाऊंगी. मैं तो अकेली कहीं आईगई नहीं,’’ वह फिर रोने लगीं. ‘‘अच्छा अम्मां, अपने घर का फोन नंबर बताओ. घर से कोई आ कर ले जाएगा,’’ पुलिस वालों ने पूछा. ‘‘घर से मुझे लेने कौन आएगा? अकेली बहू, बच्चों को छोड़ कर कैसे आएगी.’’ ‘‘बहू किसी नातेरिश्तेदार को भेज कर बुलवा लेगी. आप किसी का भी नंबर बताओ.’’ गोमती ने अपने दिमाग पर लाख जोर दिया, लेकिन हड़बड़ाहट में किसी का नंबर याद नहीं आया.

दुख और परेशानी के चलते दिमाग में सभी गड्डमड्ड हो गए. वह अपनी बेबसी पर फिर रोेने लगीं. बुढ़ापे में याददाश्त भी कमजोर हो जाती है. पुलिस चौकी में उन्हें रोता देख राह चलता एक यात्री ठिठका और पुलिस वालों से उन के रोने का कारण पूछने लगा. पुलिस वालों से सारी बात सुन कर वह यात्री बोला, ‘‘आप इस वृद्धा को मेरे साथ भेज दीजिए. मैं भी उधर का ही रहने वाला हूं. आज शाम 4 बजे टे्रन से जाऊंगा. इन्हें ट्रेन से उतार बस में बिठा दूंगा. यह आराम से अपने गांव पीपला पहुंच जाएंगी.’’

सिपाहियों ने गोमती को उस अनजान व्यक्ति के साथ कर दिया. उस का पता और फोन नंबर अपनी डायरी में लिख लिया. गोमती उस के साथ चल तो रही थीं पर मन ही मन डर भी रही थीं कि कहीं यह कोई ठग न हो. पर कहीं न कहीं किसी पर तो भरोसा करना ही पड़ेगा, वरना इस निर्जन में वह कब तक रहेंगी.

‘‘मांजी, आप डरें नहीं, मेरा नाम बिट्ठन लाल है. लोग मुझे बिट्ठू कह कर पुकारते हैं. राजकोट में बिट्ठन लाल हलवाई के नाम से मेरी दुकान है. आप अपने गांव पहुंच कर किसी से भी पूछ लेना. भरोसा रखो आप मुझ पर. यदि आप कहेंगी तो घर तक छोड़ आऊंगा. यह संसार एकदूसरे का हाथ पकड़ कर ही तो चल रहा है.’’

अब मुंह खोला गोमती ने, ‘‘भैया, विश्वास के सहारे ही तो तुम्हारे साथ आई हूं. इतना उपकार ही क्या कम है कि तुम मुझे अपने साथ लाए हो. तुम मुझे बस में बिठा दोगे तो पीपला पहुंच जाऊंगी. पर बेटे के न मिलने का गम मुझे खाए जा रहा है.’’ अगले दिन लगभग 1 बजे गोमती बस से अपने गांव के स्टैंड पर उतरीं और पैदल ही अपने घर की ओर चल दीं.

उन के पैर मनमन भर के हो रहे थे. उन्हें यह समझ में न आ रहा था कि बहू से कैसे मिलेंगी. इसी सोचविचार में वह अपने घर के द्वार तक पहुंच गईं. वहां खूब चहलपहल थी. घर के आगे कनात लगी थीं और खाना चल रहा था. एक बार तो उन्हें लगा कि वह गलत जगह आ गई हैं. तभी पोते तन्मय की नजर उन पर पड़ी और वह आश्चर्य और खुशी से चिल्लाया,

‘‘पापा, दादी मां लौट आईं. दादी मां जिंदा हैं.’’ उस के चिल्लाने की आवाज सुन कर सब दौड़ कर बाहर आए. शोर मच गया, ‘अम्मां आ गईं,’ ‘गोमती आ गई.’ श्रवण भी दौड़ कर आ गया और मां से लिपट कर बोला, ‘‘तुम कहां चली गई थीं, मां. मैं तुम्हें ढूंढ़ कर थक गया.’’ बहू श्वेता भी दौड़ कर गोमती से लिपट गई और बोली, ‘‘हाय, हम ने सोचा था कि मांजी…’’ ‘‘नहीं रहीं.यही न बहू,’’

गोमती के जैसे ज्ञान चक्षु खुल गए, ‘‘इसीलिए आज अपनी सास की तेरहवीं कर रही हो और तू श्रवण, मुझे छोड़ कर यहां चला आया. मैं तो पगला गई थी. घाटघाट तुझे ढूंढ़ती रही. तू सकुशल है… तुझे देख कर मेरी जान लौट आई.’’ मांबेटे दोनों की निगाहें टकराईं और नीचे झुक गईं.

‘‘अब यह दावत मां के लौट आने की खुशी के उपलक्ष्य में है. सब खुशीखुशी खाओ. मेरी मां वापस आ गई हैं,’’ खुशी से नाचने लगा श्रवण. औरतों में कानाफूसी होने लगी, लेकिन फिर भी सब श्वेता और श्रवण को बधाई देने लगे.

वे सभी रिश्तेदार जो गोमती की गमी में शामिल होने आए थे, गोमती के पांव छूने लगे. कोई बाजे वालों को बुला लाया. बाजे बजने लगे. बच्चे नाचनेकूदने लगे. माहौल एकदम बदल गया. श्रवण को देख कर गोमती सब भूल गईं. शाम होतेहोते सारे रिश्तेदार खापी कर विदा हो गए.

रात को थक कर सब अपनेअपने कमरों में जा कर सो गए. गोमती को भी काफी दिन बाद निश्ंिचतता की नींद आई. अचानक रात में मांजी की आंखें खुल गईं, वह पानी पीने उठीं. श्रवण के कमरे की बत्ती जल रही थी और धीरेधीरे बोलने की आवाज आ रही थी. बातों के बीच ‘मां’ सुन कर वह सट कर श्रवण के कमरे के बाहर कान लगा कर सुनने लगीं. श्वेता कह रही थी, ‘तुम तो मां को मोक्ष दिलाने गए थे. मां तो वापस आ गईं.’ ‘मैं तो मां को डेरे में छोड़ कर आ गया था.

मुझे क्या पता कि मां लौट आएंगी. मां का हाथ गंगा में छोड़ नहीं पाया. पिछले 8 दिन से मेरी आत्मा मुझे धिक्कार रही थी. मैं ने मां को मारने या त्यागने का पाप किया था. मैं सारा दिन यही सोचता कि भूखीप्यासी मेरी मां पता नहीं कहांकहां भटक रही होंगी. मां ने मुझ पर विश्वास किया और मैं ने मां के साथ विश्वासघात किया. मां को इस प्रकार गंगा घाट पर छोड़ कर आने का अपराध जीवन भर दुख पहुंचाता रहेगा

. अच्छा हुआ कि मां लौट आईं और मैं मां की मृत्यु का कारण बनतेबनते बच गया.’ बेटे की बातें सुन कर गोमती के पैरों तले जमीन कांपने लगी. सारा दृश्य उन की आंखों के आगे सजीव हो उठा. वह इन 8 दिनों में लगभग सारा मेला क्षेत्र घूम लीं. उन्होंने बेटे के नाम की जगह- जगह घोषणा कराई पर अपने नाम की घोषणा कहीं नहीं सुनी.

इतना बड़ा झूठ बोला श्रवण ने मुझ से? मुझ से मुक्त होने के लिए ही मुझे इलाहाबाद ले कर गया था. मैं इतना भार बन गई हूं कि मेरे अपने ही मुझे जीतेजी मारना चाहते हैं. वह खुद को संभाल पातीं कि धड़ाम से वहीं गिर पड़ीं. सब झेल गईं पर यह सदमा न झेल सकीं. उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह सचमुच मोक्ष…

Story in Hindi : कत्ल का सुराग

Story in Hindi. 2 बच्चों के बाप आशुतोष का दिल अपने बैंक में काम करने वाली मोना पर आ गया. वह उसे घर ले आया. आगे क्या हुआ?

यह बात है आज से 10 साल पहले की. कुरुक्षेत्र के एक सब्जी आढ़ती की बेटी संध्या का ब्याह करनाल में बैंक मैनेजर आशुतोष के साथ हुआ.

संध्या बीए पास थी, इसलिए वह केवल घरेलू औरत ही रही. वैसे भी आशुतोष की पुश्तैनी जमीनजायदाद बहुत ज्यादा थी. बैंक में तो वह केवल शौकिया नौकरी करता था. परिवार में भी और कोई नहीं था, इसलिए केवल आशुतोष और संध्या यही छोटी सी फैमिली थी.

शादी के 2 साल बाद संध्या ने एक बेटी को जन्म दिया. बहुत ही प्यारी और सुंदर परियों जैसी बेटी थी. आशुतोष बेटी को पा कर बहुत खुश था. उस ने बेटी का नामकरण बड़े ही धूमधाम से किया. बेटी 2 साल की थी तो एक बेटा पैदा हुआ. दोनों बच्चे बहुत ही प्यारे और सुंदर थे.

आशुतोष बच्चों को बहुत प्यार करता था. जाहिर सी बात है कि हर मातापिता अपने बच्चों को प्यार करते हैं. कभीकभी तो संध्या इस बात पर आशुतोष से नाराज हो जाती थी और कहती थी, ‘‘इतना लाड़ मत दो बच्चों को. बिगाड़ रहे हो.’’

इस पर आशुतोष कहता, ‘‘बच्चे ही तो हैं, बिगड़ेंगे नहीं तो क्या हमारी तरह सम झदार होंगे? जब वे बड़े हो जाएंगे खुद ही सम झ आ जाएगी. जो करते हैं करने दो.’’

आशुतोष और संध्या का बेटा रौनक पहली क्लास में और बेटी शनाया 5वीं क्लास में करनाल के सब से बड़े आदर्श निकेतन पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे.

संध्या अपने बच्चों और घर में ज्यादा बिजी रहने लगी, जिस के कारण जब आशुतोष घर आता तो वह उस को समय कम ही दे पाती थी. लिहाजा, आशुतोष कभी तो बच्चों के साथ खेलने में बिजी हो जाता और अगर बच्चे पढ़ाई में बिजी होते तो वह दोस्तों के साथ घूमने निकल जाता. इस तरह वह धीरेधीरे अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने लगा.

एक दिन आशुतोष रात को जब घर आया तो एक खूबसूरत जवान लगभग 25 साल की लड़की मोना को साथ लाया और पत्नी से मिलवाया व बोला, ‘‘संध्या, यह मोना है. और मोना यह संध्या है. संध्या, आज से मोना कुछ दिनों के लिए हमारे साथ रहेगी. तुम इस के लिए ऊपर का कमरा तैयार कर दो.’’

‘‘ठीक है, संध्या ने कहा.’’ ‘‘संध्या, तुम जब तक इस का कमरा तैयार करो, हम ड्राइंगरूम में इंतजार करते हैं,’’ यह कह कर आशु मोना को ड्राइंगरूम में ले गया.

संध्या के मन में खलबली मची थी कि आशु ने मोना के बारे में कुछ नहीं बताया. मोना कौन है? क्या वह आशुतोष की कजिन है या कोई दोस्त है? वह कुछ सम झ नहीं पा रही थी, लेकिन उस ने  झट से ऊपर का कमरा मोना के लिए तैयार कर दिया और ड्राइंगरूम में उन्हें बुलाने चली गई, ‘‘आशु, मैं ने मोनाजी के लिए कमरा तैयार कर दिया है.’’

‘‘आइए मोनाजी, मैं आप को अपने कमरे में छोड़ दूं,’’ संध्या बोली. ‘‘अरे संध्या, तुम क्यों तकलीफ करती हो. तुम भी थक गई होगी और रौनक भी अकेला सोया हुआ है. तुम उस के पास जा कर लेटो, मैं मोना को छोड़ कर आता हूं. आओ मोना, तुम्हें तुम्हारा कमरा दिखा दूं,’’ और आशुतोष मोना को ले कर ऊपर चला गया.

लगभग 15-20 मिनट के बाद आशुतोष नीचे आया. ‘‘आशु, बहुत देर लगा दी तुम ने ऊपर?’’ ‘‘हां, वह बस मोना से कुछ बातचीत करने लग गया था, चलो अच्छा मैं थक गया हूं, सो जाता हूं. तुम भी सो जाओ. शनाया सो गई क्या?’’

‘‘हां, आज तुम्हें बहुत याद कर रही थी. कह रही थी, बहुत दिनों से पापा कहीं घुमाने नहीं ले गए.’’ ‘‘हां, मैं भी यही सोच रहा था. चलो, इस वीकैंड पर कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बनाते हैं.’’ ‘‘हां, यह ठीक रहेगा.’’

‘‘अच्छा, मैं एक मिनट शनाया को देख कर आता हूं,’’ यह कह कर आशुतोष बगल वाले कमरे में बेटी को देखने चला गया और थोड़ी देर बाद वापस कमरे में आ कर हंसने लगा.

‘‘क्या हुआ आशु?’’ ‘‘लगता है शनाया को कोई बात याद आ रही है. सोए हुए ऐसे हंस रही थी जैसे कोई चुटकुला सुन लिया हो,’’ और इस तरह हंसतेहंसते आशुतोष लेट गया.

‘‘आशु, तुम ने बताया नहीं यह मोना कौन है? क्या आप की कोई कजिन है या दोस्त है और इस वक्त यहां कैसे? कहीं बाहर से आई है क्या?’’ संध्या ने पूछा.

‘‘अरे हां, मैं तो तुम्हें बताना ही भूल गया. दरअसल संध्या, यह मोना सिंह है यानी सरदार है और मेरा एक दोस्त है अजय शर्मा. शर्मा यानी पंडित. ये दोनों प्यार करते हैं लेकिन इन दोनों के मातापिता इन की शादी नहीं कराना चाहते इसलिए यह अपने घर से भाग आई है.

‘‘अजय कहीं दूसरी जगह अपना इंतजाम कर के कोर्ट मैरिज कर के इसे ले जाएगा. अभी वह ट्रांसफर के लिए कोशिश कर रहा है. उम्मीद है जल्दी ही उस का ट्रांसफर हो जाएगा यहां से. जैसे ही उस का ट्रांसफर किसी दूसरे शहर में होगा वह इसे यहां से कोर्ट मैरिज कर के ले जाएगा.’’

‘‘लेकिन मोना के मातापिता ढूंढ़ते हुए अगर यहां तक आ गए तो हम बिना वजह फंस जाएंगे.’’ ‘‘वे नहीं आएंगे. मोना ने घर में चिट्ठी लिख छोड़ी है और कह दिया है कि ‘मैं अजय के बिना नहीं जी सकती. मैं अजय से शादी कर के अपना घर बसाने जा रही हूं. मु झे ढूंढ़ा न जाए. मैं आप के लिए मर चुकी हूं’. मोना के मातापिता उसे नहीं ढूंढ़ेंगे, क्योंकि मोना के पिता बहुत जिद्दी हैं.’’

‘‘लेकिन आशु, मु झे यह सब ठीक नहीं लग रहा. आप इस के लिए कहीं और रहने का इंतजाम करवा लो और शनाया भी कोई छोटी बच्ची नहीं है. वह पूछेगी कि यह कौन है तो क्या कहेंगे हम उसे? और आज पड़ोस वाले भी पूछेंगे तो क्या कहेंगे हम उन लोगों को कि यह कौन है?’’

‘‘अरे संध्या, तुम भी बात को कहां से कहां ले जाती हो. किसी से कुछ कहने की जरूरत नहीं, बस कह देना कि तुम्हारी कजिन है. यहां मेरे औफिस में इस का ट्रांसफर हुआ है. वह अकेले कहीं और रहे यह अच्छा नहीं लगता इसलिए मैं ने उसे अपने घर में रखा है.’’

‘‘लेकिन यह कितने दिन यहां रहेगी?’’ ‘‘बस 10-15 दिन, तब तक अजय का ट्रांसफर हो जाएगा तो वह इसे ले जाएगा.’’ ‘‘10-15 दिन…’’ संध्या बोली.

‘‘अरे संध्या….  तुम तो ऐसे कह रही हो जैसे 10-15 साल रहना हो. चलो, छोड़ो इन बातों को. मैं थक गया हूं अब मु झे सोने दो,’’ ऐसा कह कर मुंह फेर कर आशुतोष सो गया.

इस तरह मोना आशुतोष के घर में रहने लगी. रोज सुबह वह आशुतोष के साथ ही बैंक चली जाती और शाम को उस के साथ ही आती. आसपड़ोस वालों के पूछने पर संध्या ने बताया कि मोना उस की कजिन है, उस का ट्रांसफर आशु के बैंक में हुआ है, इसलिए वह उन्हीं के घर में रहती है और इसलिए आशु के साथ ही बैंक आतीजाती है.

लेकिन इधर आशुतोष और मोना कुछ अलग ही खेल रच रहे थे. दरअसल, वह अब संध्या से ऊब चुका था और उस के बैंक में दिल्ली से एक नई मुलाजिम आई थी मोना, जिसे देखते ही आशु अपना दिल दे बैठा और वह लड़की यानी मोना भी आशु को चाहने लगी. चाहत जब हद से बढ़ गई तो मोना ने आशु के सामने शादी का प्रस्ताव रखा.

लेकिन आशु ने उसे शादी के लिए मना करते हुए कहा, ‘‘मोना, मैं तुम से कुछ छिपाना नहीं चाहता. मैं शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता हूं, लेकिन मैं अपनी गृहस्थी से बहुत परेशान हूं. अगर तुम मेरी जिंदगी में न आती तो मैं अब तक आत्महत्या कर चुका होता. अब तुम आ गई हो मु झे तुम्हारा सहारा मिल गया है. अब मैं अपनी पत्नी को तलाक दे कर तुम से शादी करूंगा. बस तुम मु झे छोड़ कर मत जाना वरना मैं मर जाऊंगा. मु झे थोड़ा वक्त दो.’’

इस तरह से आशु ने आंसू बहा कर मोना को इमोशनली ब्लैकमेल किया और मोना भी उस की बातों में आ गई. ‘‘आशु, मैं तुम्हारा साथ कभी नहीं छोड़ूंगी, और खबरदार जो आज के बाद मरने की बातें की तो. तुम जितना वक्त चाहे ले सकते हो लेकिन मु झे बीच राह में छोड़ कर कभी मत जाना,’’ मोना ने कहा. ‘‘नहीं मोना, तुम्हारे बिना तो मैं जीने की सोच भी नहीं सकता. मैं अपनी पत्नी से बहुत परेशान हूं.’’

इस तरह से मोना को पाने के लिए आशु ने न जाने कितने  झूठ बोले. मोना एक किराए के फ्लैट में अकेली रहती थी, इसलिए आशु के लिए रास्ता खुला था. दोनों जब भी शारीरिक संबंध बनाना चाहते तो बैंक के बाद मोना के फ्लैट पर चले जाते.

लेकिन अब ज्यादा दूरी दोनों को बरदाश्त न होती, इसलिए मोना और आशु ने मिल कर एकसाथ रहने के लिए यह प्लान बनाया. मोना के आने के बाद आशु संध्या से कुछ ज्यादा ही कटाकटा रहने लगा. अव्वल तो दोनों घर पर देर से ही आते और यदि समय पर आ जाते तो ज्यादातर आशु मोना के कमरे में ही ऊपर रहता.

संध्या और बच्चों को ऊपर जाने की मनाही थी, क्योंकि आशु उन्हें यह कह कर रोक देता कि वे दोनों बैंक का कुछ जरूरी काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें डिस्टर्ब न किया जाए.

लेकिन मोना के आने के बाद आशु में एक बदलाव आ गया था. जो आशु बिस्तर पर लेटने के बाद संध्या से दूध मांगता था वही आशु अब रोज रात को खुद अपने हाथों से सब के लिए दूध के गिलास तैयार करता, क्योंकि उस के दिमाग में एक खतरनाक प्लान चल रहा था.

आशु अब रोज ही संध्या के दूध में नींद की दवा डाल देता जिस से संध्या पूरी रात गहरी नींद में सोती और आशु पूरी रात मोना के कमरे में बिताता और संध्या को इस की कानोंकान खबर भी न हुई.

इस तरह से एक महीना बीत गया. अभी तक न तो आशु ने मोना के रहने के लिए किसी और जगह का इंतजाम किया और न ही कोई आशु का दोस्त कभी आया. इस पर एक दिन संध्या और आशु के बीच में कहासुनी भी हो गई.

‘‘आशु, कहां है तुम्हारा दोस्त? एक दिन भी मोना से मिलने नहीं आया और यह कब तक यहां रहेगी? मु झे मोना का यहां रहना ठीक नहीं लगता,’’ संध्या चिल्लाई.

संध्या को चुप कराने के लिए एक दिन आशु एक लड़के को साथ ले आया और उस का नाम अजय बताया. वह थोड़ी ही देर उन के घर रुका और चला गया. ‘‘लो, आज तुम्हें अच्छे से मिला दिया… अब तो तसल्ली हो गई या कुछ और भी बाकी है?’’

‘‘मैं यह सब नहीं जानती. बस इतना जानती हूं कि मोना का अब और यहां रहना ठीक नहीं, मु झ से अब और नहीं होता,’’ न जाने क्यों संध्या के मन में इन दोनों के लिए कुछ शक पलने लगा.

‘‘अरे संध्या, तुम्हें तो मैं ने कितनी बार कहा है कि तुम्हें जरूरत ही क्या है काम करने की. बाकी सब काम के लिए तो तुम ने कामवाली बाई रखी है, अगर तुम्हें चाहिए तो तुम खाना बनाने वाले को भी रख लो. क्यों अपने शरीर को कष्ट देती हो?’’

‘‘मु झे अपने बच्चों और अपने पति के लिए खाना बनाने में कोई कष्ट नहीं होता, लेकिन दूसरों के लिए मैं रोजरोज नहीं बना सकती.’’

‘‘संध्या, तुम भी न क्या यार… ठीक है कुछ दिन और बरदाश्त कर लो फिर मैं जल्दी मोना का कहीं इंतजाम कर दूंगा. और तुम कल से ही खाना बनाने वाली बाई को बुला लो. बस अब मैं ने कह दिया तो कह दिया. अब मैं तुम्हारी एक नहीं सुनूंगा, कल से तुम खाना बनाने वाली बाई रख लो…’’ यह कहते हुए संध्या के दोनों हाथ पकड़ कर आशु बोला, ‘‘देखो तो कैसे हो गए हैं तुम्हारे हाथ. कितने कोमल हुआ करते थे और अब कितने सख्त हो गए हैं. कल से तुम्हें कोई काम करने की जरूरत नहीं है. बस केवल अपना और बच्चों का ध्यान रखो.’’

अगले ही दिन खाना बनाने वाली बाई रख ली गई.

मोना और आशु आखिर कब तक यों छिपछिप कर अपने तन की प्यास बु झाते. एक दिन उन्होंने एक ठोस फैसला लिया. आशु संध्या को रोज नींद की दवा तो देता ही था, एक दिन उस ने उस को हमेशा की नींद सुलाने का फैसला कर लिया. आधी रात के समय मोना और आशु दोनों ने संध्या के मुंह पर तकिया रख कर दबा दिया और उसे हमेशा के लिए सुला दिया.

लेकिन अब सवाल था कि लाश को ठिकाने कैसे लगाया जाए? यह सोचतेसोचते उन्हें पूरी रात बीत गई. अगले दिन सुबह संध्या के न उठने पर बच्चे परेशान थे. उन्हें स्कूल के लिए कौन तैयार करेगा?

आशु ने बच्चों को यह कह कर स्कूल भेज दिया कि आज मम्मी की तबीयत ठीक नहीं है उसे सोने दो. और आशु और मोना दोनों ने बैंक से छुट्टी ले ली.

मोना को एक आइडिया आया. आशु ने संध्या को गोद में उठा कर गाड़ी की पिछली सीट पर लिटा दिया और मोना आगे की सीट पर आशु के साथ बैठ कर जब जाने लगे तो घर की नौकरानी आ गई. आशु ने उसे यह कहा कि संध्या की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए हम दवा लेने जा रहे हैं और उसे छुट्टी दे दी गई.

तब एक पहाड़ी की तरफ गाड़ी ले जा कर मोना और आशु गाड़ी से उतर गए और संध्या को ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया, बैल्ट लगा दी और गाड़ी को पहाड़ी से नीचे की ओर धकेल दिया.

जब बच्चे स्कूल से घर आए तो उन्हें यह कहा गया कि संध्या कुरुक्षेत्र अपनी मम्मी के घर गई है.

‘‘लेकिन पापा, सुबह तो मम्मी की तबीयत ठीक नहीं थी.’’ ‘‘हां…. पर बाद में मम्मी अब ठीक हो गई थीं. दरअसल, तुम्हारी नानी की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए मम्मी कुरुक्षेत्र गई हैं.’’ ‘‘लेकिन मम्मी अकेले क्यों गई हैं? हमें ले कर क्यों नहीं गई हैं? हमें भी नानी से मिलना था.’’

‘‘तुम्हारे एग्जाम आने वाले हैं न, तुम्हारी पढ़ाई का नुकसान न हो इसलिए मम्मी तुम्हें साथ ले कर नहीं गईं.’’

लेकिन साथ ही आशु के मन में एक डर भी बैठ गया कि किसी दिन संध्या की मौत का राज खुला तो क्या होगा, इसलिए उस ने 2 दिन के बाद संध्या के अकाउंट से एटीएम कार्ड द्वारा बैंक से कुछ रकम निकाली और संध्या के मोबाइल से कुछ सामान भी और्डर कर के मंगवाया, ताकि संध्या जिंदा साबित हो और तकरीबन एक हफ्ते बाद उस ने अपनी ससुराल फोन किया तो फोन उस के साले आकाश ने उठाया.

‘‘हैलो आकाश, कैसे हो? मम्मीजी की तबीयत कैसी है अब?’’ ‘‘जीजू, मम्मी तो ठीक हैं. क्या हुआ मम्मी  को?’’ ‘‘अरे, संध्या बता रही थी कि मम्मीजी की तबीयत ठीक नहीं, इसलिए एक हफ्ते से वह तुम्हारे यहां आई हुई है.’’

‘‘संध्या यहां आई है? नहीं जीजू, संध्या यहां नहीं आई.’’ ‘‘नहीं आकाश, संध्या एक हफ्ते पहले तुम्हारे यहां आई थी. कह रही थी कि मां की तबीयत ठीक नहीं इसलिए मैं कुछ दिनों के लिए मां के पास जा रही हूं.’’

‘‘मैं काम में बहुत ज्यादा बिजी था और बच्चों की जिम्मेदारी भी मु झ पर थी इसलिए मु झे फोन करने का समय ही नहीं मिला. सोचा कि आज संध्या से भी बात कर लूं और मम्मीजी का हालचाल भी पूछ लूं और संध्या से पूछूं कि कब वापस आना है. चाहता तो मैं भी था कि मम्मीजी को मिलने आऊं, लेकिन बैंक का काम इतना ज्यादा है कि मैं आ नहीं सका.’’

‘‘मैं सच कह रहा हूं जीजू, संध्या यहां नहीं आई है.’’ ‘‘क्या? संध्या वहां नहीं आई तो वह गई कहां? ऐसा कैसे हो सकता है? एक हफ्ते पहले तो संध्या कुरुक्षेत्र का कह कर यहां से गई थी. मैं ने खुद उसे बस में बैठाया था. मैं ने कहा भी था कि ड्राइवर ले जाओ.

‘‘दरअसल, एक गाड़ी खराब थी और दूसरी गाड़ी वह मेरे लिए छोड़ गई ताकि मु झे बैंक आनेजाने में परेशानी न हो, इसलिए बस में चली गई.’’

आकाश ने जब घर में सब को यह बताया कि संध्या एक हफ्ते से लापता है और घर से यह कह कर निकली है कि वह हमारे यहां आ रही है तो संध्या के मातापिता और आकाश उसी समय सब करनाल के लिए चल पड़े. उन लोगों के आते ही आशुतोष ने उन सब के साथ पुलिस स्टेशन जा कर संध्या के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई.

लगभग 15 दिन तक कोई सुराग न मिला लेकिन इसी बीच संध्या के एटीएम कार्ड से फिर से पैसे निकाले गए.

आशु ने कहा, ‘‘यह देखो आकाश, आज फिर संध्या ने अपने अकाउंट से पैसे निकाले हैं. ऐसा पहले भी एक बार हो चुका है. मैं ने आप लोगों को नहीं बताया कि कहीं आप लोग यह न सोचें कि मु झे संध्या की नहीं पैसों की फिक्र है. कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है. संध्या अपना फोन भी घर पर छोड़ गई है. न तो हम उसे फोन मिला सकते हैं, न कुछ उस के बारे में जान सकते हैं. ऐसा क्यों किया संध्या ने? मु झे कुछ समझ नहीं आ रहा कि संध्या कहां गई और क्यों गई?’’

‘‘जीजू, यही तो मैं भी सोच रहा हूं कि अचानक ऐसा क्या हो गया कि संध्या बिना किसी को बताए कहीं चली गई.’’

कुछ दिनों के बाद एक दिन आशुतोष बच्चों को अपने साथ अपनी ससुराल ले कर गया. इस पूरे समय में मोना भी आशुतोष और उस के परिवार के साथ रही, क्योंकि आशुतोष ने अपनी ससुराल वालों को यह बताया था कि मोना उस की कजिन है और दिल्ली से आशु के बैंक में ट्रांसफर हो कर आई है और संध्या के ही कहने पर मोना उन के घर में रह रही है.

जब आशु अपनी ससुराल में सब के साथ बैठा हुआ था तो उस के मोबाइल पर अनजान नंबर से एक फोन आया. आशु ने जानबू झ कर फोन को स्पीकर पर लगाया और बात करने लगा. उधर से इस तरह से बात की गई कि जिस से यह साबित हो कि संध्या अपनी मरजी से घर छोड़ कर गई है.

‘‘मैं वैभव बोल रहा हूं. मैं और संध्या एकदूसरे से प्यार करते हैं और हम ने शादी कर ली है. अब संध्या का किसी से कोई नाता नहीं है,’’ इतना कहते ही फोन कट गया किसी को बात करने का मौका नहीं मिला.

जब दोबारा उस नंबर पर फोन मिलाया गया तो फोन स्विच औफ बता रहा था. यह सब सुन कर सब के सब सकते में आ गए, लेकिन संध्या की मम्मी यह मानने को तैयार नहीं थीं कि संध्या ऐसा कर सकती है.

आशुतोष और आकाश ने यह सब सुन कर पुलिस केस वापस ले लिया और इस मामले को यहीं खत्म कर दिया, लेकिन संध्या की मम्मी को यह बात हजम नहीं हो रही थी. उन्होंने निजी तौर पर पुलिस से संपर्क बनाए रखा और उन्हें संध्या को ढूंढ़ने के लिए बारबार कहती रहीं.

इधर आशुतोष ने अपनी बेचारगी और बच्चों की मजबूरी दिखा कर मोना से शादी कर ली. इस बात को 3 महीने बीत गए.

एक दिन पहाड़ी के नीचे कबाड़ चुनने वाले एक शख्स को एक टूटीफूटी गाड़ी नजर आई और वह गाड़ी की तरफ चल पड़ा. उसे लगा कि गाड़ी में से कुछ न कुछ सामान निकाल कर कुछ पैसा मिल जाएगा. लेकिन जैसे ही वह गाड़ी के पास पहुंचा उसे गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर एक मानव कंकाल नजर आया. उस ने पुलिस स्टेशन जा कर यह बात बताई.

पुलिस ने आ कर तफतीश की और संध्या की मां को गाड़ी और कंकाल की तसवीर भेज दी.

गाड़ी का नंबर देखते ही संध्या की मां का माथा ठनका. वे  झट से पुलिस स्टेशन गईं और उन्होंने बताया कि यह गाड़ी तो आशुतोष की है. कंकाल को लैब में टैस्टिंग के लिए भेजा गया और पता चला कि वह संध्या का ही कंकाल था.

अब संध्या की मम्मी ने घर पर सारी बात बता कर आकाश और अपने पति को ले कर पुलिस स्टेशन में आशुतोष के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई और पुलिस आशुतोष को गिरफ्तार करने पहुंच गईं.

आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया. जब आशुतोष से उस की गाड़ी के बारे में पूछा गया तो उस ने गाड़ी चोरी होने की बात कही.

‘‘अगर गाड़ी चोरी हो गई थी तो आप ने रिपोर्ट क्यों नहीं लिखवाई?’’ ‘‘दरअसल मम्मीजी, जिस दिन संध्या आप के यहां आई थी उस के लगभग एक हफ्ते बाद मेरी गाड़ी चोरी हो गई थी. तब तक हमें पता चल चुका था कि संध्या लापता है. मु झे लगा शायद संध्या ने ही गाड़ी उठवाई हो, इसलिए मैं ने किसी को कुछ नहीं बताया.’’

‘‘लेकिन संध्या को गाड़ी चलानी आती नहीं तो वह गाड़ी कैसे ले जा सकती है?’’ ‘‘हो सकता है कि उस का वह आशिक वैभव ले गया हो.’’

इतनी बात सुनते ही संध्या की मम्मी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने आशुतोष के मुंह पर जोर से एक थप्पड़ जड़ दिया, ‘‘खबरदार जो मेरी बेटी के बारे में कुछ उलटासीधा कहा तो. मेरी बेटी ऐसी नहीं थी, तुम ने मेरी बेटी की हत्या की है, तुम मेरी बेटी के हत्यारे हो.’’

‘‘मैं आप की बेटी को क्यों मारूंगा, मैं तो उस से बहुत प्यार करता था.’’ ‘‘क्या यही प्यार है? उसे गए अभी 3-4 महीने भी नहीं हुए और तुम ने दूसरी शादी कर ली और शादी भी उस से, जिसे तुम अपनी कजिन कहते हो. शर्म आनी चाहिए तुम्हें.’’

‘‘यह मेरी कोई सगी कजिन नहीं, जिस से मैं शादी न कर सकूं. मुंहबोली कजिन है, मुंहबोली बूआ की बेटी है. मैं ने जो किया केवल बच्चों के लिए किया और फिर यह बच्चों को अच्छी तरह संभाल भी रही है.

‘‘मैं किसी और से शादी करता तो न जाने वह बच्चों के साथ कैसा बरताव करती. मोना संध्या की तरह ही बच्चों का और घर का खयाल रखती है.’’

आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया. आज टीवी के हर एक चैनल पर यही सनसनीखेज खबर चल रही है कि किस तरह एक कूड़ा बीनने वाले की वजह से हत्या का सुराग मिला. Story in Hindi.

Story : कुंआरा  बदन

Story. 30 साल का अहमद अभी शादी नहीं करना चाहता था. वह पेशे से डाक्टर था. एक दिन एक औरत उस के अस्पताल में अपने बीमार पति के साथ आई. वहां पति की मौत हो गई. इस के बाद अहमद और उस औरत के बीच एक रिश्ता बन गया. आगे क्या हुआ?

मुंबई के मलाड इलाके में 30 साल का अहमद अपने 2 भाई और एक बहन के साथ रहता था. अहमद पेशे से डाक्टर था और बहुत अच्छा सर्जन भी था.

अहमद के दोनों भाइयों और बहन की शादी हो चुकी थी और वे सब अपनेअपने परिवार के साथ खुशीखुशी रह रहे थे.

अहमद के अम्मीअब्बा को हमेशा अहमद की चिंता सताए रहती थी, क्योंकि घर में सब से बड़ा होने के बावजूद अभी तक वह शादी के बंधन में नहीं बंध पाया था.

पर आज अहमद के अम्मीअब्बा ने पक्का इरादा कर लिया था कि वे उसे शादी के लिए मना कर ही रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाए.

अहमद जब घर वापस आया तो उस के अब्बा जिद पर अड़ गए और बोले, ‘‘बेटे, हमारी जिंदगी का अब कुछ भरोसा नहीं. मरने से पहले हमारी आखिरी तमन्ना यह है कि तेरा भी घर बस जाए, ताकि हम सुकून से मर सकें.’’ अहमद बोला, ‘‘ऐसी बातें क्यों कर रहे हो आप लोग.’’

अहमद के अब्बा बोले, ‘‘बेटा, अब हमारी उम्र हो गई है. तेरे सब छोटे भाईबहन की भी शादी हो गई पर तू अभी तक शादी करने से मना कर रहा है. अगर तू किसी से प्यार करता है तो हमें बता दे, हम उस से ही तेरी शादी करा देंगे.’’

अहमद ने कहा, ‘‘ऐसी कोई बात नहीं है. मैं ने कभी इस बारे में सोचा ही नहीं है.’’ अहमद की अम्मी बोलीं, ‘‘ठीक है, हम तेरी शादी के लिए कोई लड़की देखते हैं. अगर तु झे कोई लड़की पसंद आ जाए तो बता देना हम उस से तेरी शादी करा देंगे.’’ अहमद बोला, ‘‘ठीक है.’’

इस बात को अभी एक हफ्ता ही गुजरा था कि अहमद के हौस्पिटल में एक केस आया. दरअसल, एक औरत अकेली अपने शौहर को ले कर आई थी. शायद शौहर को दिल का दौरा पड़ा था. पर वहां आने से पहले ही वह शख्स मर चुका था.

जब उस औरत ने यह सुना तो वह चीखनेचिल्लाने लगी और रोती हुई बोली, ‘‘आप के जाने के बाद अब मेरा क्या होगा? कौन मेरी देखभाल करेगा? आप के सिवा इस दुनिया में मेरा कोई नहीं…’’

उस औरत का नाम रिहाना था, जो बहुत ही गरीब थी. उस का शौहर मजदूरी कर के अपना और उस का पेट भरता था. वे दोनों मलाड के मालोनी इलाके में एक  झुग्गी में रह कर अपना गुजारा कर रहे थे.

अहमद ने सब से पहले रिहाना से उस के रिश्तेदारों के बारे मे पूछा तो उस ने बताया कि उस का इस दुनिया में कोई नहीं है. अहमद ने रिहाना के शौहर के कफनदफन का सब काम निबटाया और रिहाना को उस के घर छोड़ दिया.

अहमद को पूरी रात रिहाना की बेबसी और तनहाई सताने लगी, तो वह सुबह उठते ही सब से पहले रिहाना के घर गया. रिहाना एक कोने मे बैठी रो रही थी. उस की टूटीफूटी  झुग्गी देख कर अहमद का बड़ा अचरज हुआ कि इतनी हसीन खूबसूरत औरत इस  झुग्गी मे रहती है और इतनी बेबसी में अपनी जिंदगी गुजार रही है.

अहमद ने रिहाना से पूछा, ‘‘तुम्हारी उम्र तो अभी 25 के करीब है जबकि तुम्हारे शौहर की उम्र 35 के करीब थी, फिर तुम दोनों की शादी कैसी हुई और तुम्हारा कोई रिश्तेदार भी नहीं है?’’ रिहाना ने जो कहानी सुनाई उस से अहमद के रोंगटे खड़े हो गए.

रिहाना ने बताया, ‘‘मैं असम की रहने वाली हूं. मेरी अम्मी का मेरे बचपन में ही इंतकाल हो गया था. अब्बा ने दूसरी शादी कर ली थी. ‘‘सौतेली मां हमेशा मु झ पर जुल्म करती और अब्बा कहते कि ‘तू मनहूस है. तू अपनी मां को खा गई’.

‘‘इसलिए मैं न पढ़ सकी और न ढंग से जी सकी. जैसेतैसे मैं 18 साल की हुई तो मेरे अब्बा का भी इंतकाल हो गया. इस के बाद मेरी सौतेली मां ने मु झे एक अमीर आदमी को 50,000  रुपए में बेच दिया.

‘‘वह आदमी मु झे मुंबई ले आया और एक कमरे मे बंद कर दिया. वह औरतों का दलाल था जो किसी औरत से मु झे 2 लाख रुपए में बेचने की बात कर रहा था. जब मैं ने उस की बात सुनी, तो मैं घबरा गई और मौका देख कर वहां से भाग गई.

‘‘उस के बाद मैं उस आदमी के हाथ न लगी और भागते समय जब मैं एक खंडहर के पास छिपी जहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. ‘‘शाम का समय हो गया था. सब लोग जा चुके थे. बस, सोनू वहां अकेला बचा था. मैं अंधेरा होने का इंतजार कर रही थी ताकि उस दलाल की निगाह मु झ पर न पड़े और मैं अपनी इज्जत बचा सकूं.

‘‘तभी सोनू की निगाह मु झ पर पड़ी जो वहां मजदूरी करता था और अपने घर जा रहा था. ‘‘उस ने मु झे देख कर पूछा कि तुम कौन हो और यहां क्या कर रही हो तो मैं ने उसे सारी बात बताई. फिर उस ने मु झ से पूछा कि तुम भूखी होगी. चलो, पास में ही मेरा घर है. हम वहां चल कर कुछ खा लेते हैं.

‘‘मैं सोनू के साथ उस की  झोंपड़ी में चली गई, पर मु झे डर भी लग रहा था कि पता नहीं यह कैसा इनसान है… कहीं मु झे अकेली देख कर मेरी इज्जत न लूट ले.

‘‘फिर मैं ने यह सोच कर हिम्मत कर के उस के साथ रहना शुरू दिया कि इज्जत तो मेरी उसी वक्त लुट जाती जब मेरी सौतेली मां ने मु झे उस दरिंदे के हाथ बेच दिया था.

‘‘इसलिए मैं सोनू के साथ रहने लगी. वह दिनभर काम करता. मैं घर का काम करती. खाना बनाती. साफसफाई करती.

‘‘इस तरह सोनू के साथ रहते हुए मु झे 2 महीने हो गए, पर उस ने कभी मेरी इज्जत पर हाथ नहीं डाला. हां, आसपास के लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया था कि यह कौन है जो तुम ने इसे अपने साथ रखा हुआ है.

‘‘सोनू लोगों के तानों से परेशान हो गया, तो एक दिन उस ने मु झ से कहा कि हम दोनों शादी कर लेते हैं, ताकि आसपास के लोगों का मुंह बंद हो जाए.

‘‘मैं ने हां कर दी और हम दोनों ने निकाह कर लिया. पर जब हमारी सुहागरात का वक्त आया तो मु झे एक नई बात पता चली, जो मैं ने कभी भी नहीं सोची थी.

‘‘पहले तो सोनू मेरे करीब नहीं आया, वह अलग अपना बिस्तर ले कर लेट गया, जैसे पहले लेटता था. मैं खुद ही उस के पास गई और उस की बांहों में बांहें डाल कर लेट गई तो सोनू ने मु झे चूमना शुरू कर दिया, पर जब मैं उसे अपने ऊपर खींचने लगी तो वह पीछे हट गया और बोला कि बस, मैं इस से आगे कुछ नहीं कर सकता.

‘‘उस के अंग में जरा सी भी हरकत नहीं हुई थी. इस तरह हम दोनों कई साल तक एकदूसरे की इज्जत करते रहे और एकदूसरे को दिलोजान से प्यार करते रहे. फिर अचानक वह इस दुनिया से चला गया.’’

इतना सुन कर अहमद की आंखों में आंसू आ गए. उस ने रिहाना से कहा, ‘‘कभी किसी चीज की जरूरत पड़े तो मु झे बता देना. तुम चाहो तो मेरे साथ मेरे घर पर रह सकती हो.’’

रिहाना बोली, ‘‘अभी नहीं. अभी सोनू का इंतकाल हुए कुछ ही वक्त गुजरा है. अभी मैं घर से बाहर नहीं जा सकती. आप बस कुछ महीने तक मेरे खानेपीने का बंदोबस्त कर दो. मेरी 4 महीने 10 दिन की इद्दत पूरी हो जाएगी तो फिर मैं खुद काम कर लूंगी.’’

अहमद लगातार रिहाना के घर जाता और जरूरत का घरेलू सामान पहुंचाता रहता.

आज रिहाना की इद्दत के पूरे 4 महीने 10 दिन हो गए. हलकीहलकी बारिश हो रही थी. अहमद रिहाना के घर की तरफ पंहुचा ही था कि बारिश ने कोहराम मचा दिया. अहमद भीगतेभागते रिहाना के घर के अंदर पहुंच गया.

हवा के साथ बारिश और जोर से होने लगी. रिहाना का टूटाफूटा घर पानी से टपकने लगा, तो अहमद बोला, ‘‘चलो, घर चलते हैं.’’

रिहाना अपना जरूरी सामान उठा कर पोटली बांधने लगी कि तभी जोरदार बारिश के साथ बिजली की गड़गड़ाहट ने रिहाना को डरा दिया और वह फौरन अहमद से लिपट गई.

कुछ देर बाद रिहाना अहमद से अलग हुई तो अहमद उस की खूबसूरती देख कर दंग रह गया.

भीगे और फटे हुए कपड़ों में रिहाना का बदन गुलाब की तरह चमक रहा था. उस के गोरे बदन को देख अहमद बेकाबू हो गया और उस ने आगे बढ़ कर उसे अपनी बांहों मे भरते हुए कहा, ‘‘रिहाना, मैं तुम से प्यार करता हूं और तुम से शादी करना चाहता हूं.’’ यह सुनते ही रिहाना ने भी अहमद को अपनी बांहों मे भर लिया और मंजूरी दे दी.

अहमद ने रिहाना की गोरी नाजुक गरदन पर अपने गरमगरम होंठ रख दिए और उसे चूमते हुए अपने दांतों से रिहाना के लव बाइट का एक निशान बना दिया. रिहाना ने अहमद को कस कर अपनी बांहों में भर लिया.

इस के बाद उन दोनों ने एकदूसरे के जिस्म का भरपूर मजा लिया. अहमद को इस दौरान पता चल गया कि भले ही रिहाना शादीशुदा थी, पर उस का बदन अभी तक कुंआरा था. वह दर्द से छटपटा रही थी. थोड़ी देर के बाद वे बिस्तर पर निढाल पड़ गए.

आज रिहाना ने भी अपने कुंआरे बदन का पहली बार किसी मर्द से वह मीठा दर्द महसूस किया जिस की उस ने कल्पना भी नहीं की थी.

कुछ दिनों के बाद अहमद ने अपने घर वालों की मौजूदगी में रिहाना से निकाह कर लिया. एक साल बाद रिहाना ने एक चांद से बेटे को जन्म दिया तो पूरा घर खुशी से  झूम उठा.

इस तरह अहमद को शादीशुदा औरत का भी कुंआरा बदन मिला. वह रिहाना को पा कर बहुत खुश था. Story

-अंसारी जीशान अहमद

Story in Hindi : सतरंगी आसमान

Story in Hindi. 22  साल की नैना पहली बार अकेले नेपाल घूमने आई थी. उसे किसी धार्मिक जगह या भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थल में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी. वह पहाड़, जंगल, झीलें और खुली हवा देखना चाहती थी.

काठमांडू पहुंचने पर एक होटल के रिसैप्शन पर नैना की मुलाकात आकाश से हुई. आकाश स्थानीय नौजवान था और पर्यटकों को आसपास की जगहें दिखाने का काम करता था.

आकाश इस होटल के मैनेजमैंट से जुड़ा हुआ था. जो भी टूरिस्ट होटल में रुकने के लिए आते तो आकाश ही उन का गाइड बन जाता.

आकाश की उम्र यही कोई 25 साल के आसपास होगी. छोटीछोटी आंखों वाले आकाश के चेहरे पर जमानेभर का भोलापन था. वह थोड़ा जल्दीजल्दी बोलता था और उस की बोली में नेपाली भाषा का असर भी साफ झलकता था. इसी भोलेपन के कारण वह सहज ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता था.

‘‘मैडम, अगर आप को सच में नेपाल देखना है तो सिर्फ शहर मत देखिए, पहाड़ों और जंगलों की तरफ चलिए,’’ आकाश ने कहा तो नैना ने पूछा, ‘‘और अगर मैं रास्ते में पहाड़ों में खो जाऊंगी तो?’’

आकाश हंस पड़ा और उस ने कहा कि वह हर हाल में नैना को ढूंढ़ ही लेगा.

नैना को आकाश का यह जवाब अच्छा लगा.

उ स दिन नैना ने आराम करना ही उचित समझा. वह होटल के कमरे में गई. अपना सामान एक ओर रख दिया और गरम पानी से शावर लिया और फिर एक कौफी मंगवा कर पी. उस ने कुछ भी खाने के लिए और्डर नहीं किया, बल्कि वह अपने साथ वर्मा बेकरी के बिसकुट ले कर आई थी. कौफी के साथ उस ने सिर्फ वे बिसकुट ही खाए.

उस रात नैना जल्दी ही सो गई और जब अगली सुबह उठी तो वह एकदम फ्रैश थी और उस की आंखें नेपाल की  खूबसूरती देखने के लिए उतावली हो रही थीं.

नैना नीचे रिसैप्शन पर पहुची तो उस ने देखा कि आकाश पहले से ही वहां उस का इंतजार कर रहा था. उसे देख कर आकाश ने मुसकराते हुए नैना को जोरदार ढंग से ‘गुड मौर्निंग’ कहा और  दोनों गाड़ी में बैठ कर घूमने निकल पड़े.

गाड़ी आगे बढ़ी तो नैना बाहर की ओर देखने लगी. कितनी खूबसूरती फैली थी चारों ओर. नैना की आंखें खूबसूरती को आंखों में बसाने में लगी हुई थीं.

गाड़ी चलते हुए लगभग आधा घंटा बीत चुका था और नैना अपने कैमरे से लगातार तसवीरें उतारे जा रही थी. काठमांडू  शहर से उत्तर की तरफ जाने पर शिवापुरी इलाका था. यहां  चारों ओर कुदरती खूबसूरती फैली हुई थी. झोल नाम का एक झरना भी बह रहा था वहां. नैना उसे अपलक निहारने लगी थी.

नैना बुदबुदा उठी थी कि किसी ने कितना सही कहा है कि गिरो तो झरने की तरह गिरो जिस मे असीम सुंदरता समाहित हो… झरने पर नजर गड़ाए हुए ही नैना गाड़ी से उतरी और झोल वाटरफाल की तसवीरें लेने लगी.

आकाश ने भी झरने के आगे नैना के साथ सैल्फी ली और तसवीरें लेने के बाद वे लोग आगे बढ़ गए. फिर एक छोटी झील के किनारे काफी देर बैठे रहे. झोल का पानी बिलकुल शांत था और सामने के पहाड़ बादलों में आधे छिपे हुए थे.

नैना ने कहा, ‘‘यह जगह तो तसवीरों में देखी गई जगह से ज्यादा खूबसूरत है.’’

आकाश ने तुरंत जवाब दिया, ‘‘तसवीरें सच नहीं बोलती हैं, क्योंकि तसवीरों में हवा नहीं होती.’’

नैना हंस पड़ी. उस दिन के बाद वे दोनों लगभग हर दिन साथ घूमने लगे. कभी पहाड़ी रास्तों पर पैदल चलते, कभी छोटी सी चाय की दुकान पर बैठ जाते, तो कभी किसी ऊंचे स्थान से नीचे फैली घाटी देखते.

आकाश ने नैना से पूछा कि उस के चले जाने के बाद भी वह अपने चारों ओर एक अजीब सी खुशबू महसूस करता रहा है, तो इस बात पर नैना ने मजाक में कहा कि यह तो उस की पर्सनालिटी की खुशबू है. असल में नैना मस्क का परफ्यूम का प्रयोग करती थी जिस की खुशबू काफी देर तक बनी रहती है.

नैना को आकाश हर जगह से जुड़ी हुई कोई न कोई कहानी जरूर बताता. कई बार तो नैना को लगता कि आकाश उसे खुश करने के लिए  सिर्फ मनगढ़ंत कहानी सुना रहा है पर आकाश तो अपनी बताई गई हर बात को सच बताता और उस की सच्चाई साबित करने पर आमादा भी रहता.

धीरेधीरे नैना को महसूस होने लगा कि नेपाल की जगहों की खूबसूरती आकाश के शब्दों के बयान से और भी ज्यादा सुंदर हो जाती है.

नैना ‘भुवन सुंदरी’ नाम के होटल में रुकी हुई थी और इस होटल के एक किलोमीटर आगे चलने पर छोटा सा भोजनालय था, जिसे दिलीप और उस की पत्नी सरिता चलाते थे.

एक शाम वहां जोरजोर से झगड़ा हो रहा था. दिलीप अपनी पत्नी सरिता से लड़ रहा था. दोनों में झगड़ा पैसों को ले कर था.

दिलीप अपनी पत्नी से कह रहा था कि वह ग्राहकों से खाने के कम पैसे लेती है, जबकि सरिता का कहना था कि जब हर चीज का दाम फिक्स है तो कम पैसे लेने का मतलब ही नहीं है.

नैना थोड़ी देर ये सब देखती रही फिर चुपचाप वहां से हट गई. बाद में उस ने आकाश से पूछा कि क्या इन के बीच हमेशा ऐसा ही रहता है?

आकाश ने नैना को बताया कि असल में दिलीप को जुआ खेलने की लत है और वह शहर के कसीनो में रोज जा कर जुआ खेलता है और फिर अपनी पत्नी से नजर बचा कर खुद के होटल में ही चोरी करता है और बड़ी चतुराई से इलजाम अपनी पत्नी पर मढ़ देता है.

पैसा बहुत से रिश्ते बनवा भी देता है और बहुत जल्दी भरोसा तोड़ भी देता है. आकाश के द्वारा कही गई यह बात नैना के मन में रह गई थी.

नैना ने बातोंबातों में आकाश के परिवार के बारे में उस से पूछा तो आकाश ने उसे बताया था कि भरापूरा परिवार है उस का. मांबाप के अलावा उस की 2 छोटी बहनें भी हैं जो अभी कुंआरी हैं और उन के लिए आकाश लड़का ढूंढ़ रहा है. बस थोड़े पैसे और जमा हो जाएं फिर वह बारीबारी दोनों बहनों की शादी कर देगा.

कितनी जिम्मेदारी निभा रहा है आकाश और अपने परिवार के प्रति कितना सच्चा और ईमानदार है… नैना की नजर में आकाश का कद और बढ़ गया था.

अगले दिन आकाश नैना को नागरकोट नाम की ऊंची पहाड़ी पर ले गया जहां से सूर्यास्त और सूर्योदय का दृश्य बहुत लुभावना लगता था.

आकाश ने नैना को बताया कि सभी टूरिस्ट को यह जगह बहुत पसंद आती है. नैना ने उस से पूछा कि क्या एक बार जो पर्यटक उस के पास आते हैं, वे दोबारा भी उसी के पास आते हैं?

तो बदले में आकाश के स्वर में थोड़ी निराशा झलक आई थी. उस ने बताया कि बहुत सारे लोग बड़े वादे कर के तो जाते हैं कि हम तुम से मिलने जरूर आएंगे, पर ज्यादातर लोग वापस नहीं आते. आते भी हैं तो किसी और होटल में किसी और गाइड के साथ.

दुनिया बहुत बड़ी है मैडम, तरहतरह के लोग हैं बिलकुल इंद्रधनुष के रंगों की तरह… सामने निकले हुए इंद्रधनुष को देखते हुए आकाश ने कहा.

‘‘पर मैं वापस जरूर आऊंगी,’’  नैना ने आकाश की छोटी और मासूम आंखों में झांकते हुए कहा.

इस बीच शाम हो रही थी. नीचे पूरा इलाका धुंध में डूब रहा था और आसमान धीरेधीरे नारंगी हो रहा था. दोनों वापस आने के लिए नीचे उतरने लगे थे.

रात को बारबार बिजली कड़कती रही. नैना को खयाल आया कि पहाड़ों पर बारिश को अच्छा नहीं माना जाता. कहावत है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी कभी पहाड़ के काम नहीं आती. नैना ने खिड़की से ?ांका तो उसे अहसास हुआ कि बादल छाए हुए हैं, बारिश हो सकती है.

पर अगली सुबह आकाश जल्दी आ गया था और नैना और वह पैदल ही घूमने निकले थे. अभी वे रोड के किनारे की टपरी पर चाय पी रहे थे कि मौसम अचानक कुछ ज्यादा ही बिगड़ गया. आसमान घनघोर काला हो गया, पहाड़ों से तेज आवाजें आने लगीं.

पहले लोगों को लगा कि कहीं भूस्खलन हुआ है पर असल में बादल फटने के कारण एक ही जगह ढेर सा पानी आ गया था और अब वह पानी लगातार आगे बढ़ता जा रहा था.

फिर पानी और मलबे का तेज बहाव सड़क की तरफ आया. इसी समय तेज आंधी भी चलने लगी थी. लोगों में भगदड़ मच गई.

पानी का बहाव अपने साथ मिट्टी के मलबे को ले कर आ रहा था और रास्ते में पड़ने वाली हर चीज को अपने साथ बहा ले जाने पर आमादा था.

आकाश ने नैना का हाथ पकड़ा और दोनों बेतहाशा भागने लगे. नैना को ज्यादा कुछ समझ नहीं आ रहा था, पर फिलहाल तो जान बचाने के लिए किसी महफूज जगह पर पहुचना था, इसलिए दोनों के हाथ एकदूसरे के हाथों को जकड़े हुए थे. वे दोनों लगातार भाग रहे थे लेकिन कुछ ही पल में उन के बीच लोगों की भीड़ और मलबा आ गया.

आकाश एक तरफ फंस गया. फिर पानी और मलबे की एक लहर दोनों के बीच आ गई और दोनों एकदूसरे से अलग हो गए.

आकाश ने चीख कर नैना को ऊपर की तरफ जाने को कहा था जहां वह महफूज रह सकती थी और नैना उसी दिशा में बेतहाशा बढ़ती चली गई.

नैना महफूज जगह पहुंच गई थी. वह चारों ओर के भयानक मंजर को देख कर बुरी तरह डर गई थी.

आकाश कहीं दिखाई नहीं दे रहा था. बाढ़ का पानी और मलबे का बहाव कुछ घंटों के बाद शांत हुआ पर इतनी देर में काफीकुछ तबाह हो चुका था. जानवर, इनसान और दुकानें बह गई थीं और बहुत सारे लोगों के घर तक ढह गए थे.

घटना के बाद से ही नेपाल की सरकार हरकत में आ गई और राहत शिविर लगाए जाने लगे. लोगों के लिए खानेपीने का सामान पहुंचाया जाने लगा. बिछड़े लोगों को उन के परिवार से मिलाए जाने की कवायद तेजी से चल रही थी.

नैना के पास उस का मोबाइल भी तो नहीं था जो वह आकाश को ढूंढ़ती, इसलिए उस ने चारों ओर जाजा कर कर आकाश को ढूंढ़ना शुरू किया. वह ऐसा क्यों कर रही थी? वह एक गाइड के लिए क्यों इतना परेशान हो रही थी? खुद उसे भी पता नहीं था.

नैना ने एक राहत शिविर में पता किया पर उस के पास आकाश की कोई तसवीर नहीं होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया था. घायलों की लिस्ट में आकाश का नाम नहीं था.

उस गार्ड ने यह जरूर बताया कि नीचे एक हाइड्रोपावर प्लांट है जिस के अंदर बहुत सारे लोग फंस गए हैं और जिन के बच पाने की उम्मीद बिलकुल भी नहीं है.

नैना का दिल यह सुन कर बैठ गया था पर वह क्या कर सकती थी… नैना नीचे की जगह चल कर पहुंच गई जहां पर लोग फंसे हुए थे, पर पुलिस ने नैना को और आगे नहीं जाने दिया.

नैना की आंखों में आंसू आ गए, पर वह इस समय लाचार थी और बहुत ही अकेलापन महसूस कर रही थी. उस का दिल तो बारबार कह रहा था कि आकाश जिंदा है, पर वह कहां और किस हाल में होगा, यह पता नहीं चल पा रहा था.

नैना बहुत थकी हुई थी. वह अंदर से पूरी तरह से टूट चुकी थी और उसे कमजोरी भी महसूस हो रही थी. वह राहत शिविर में वापस आ गई और अपने भारतीय पर्यटक होने का पूरा ब्योरा नोट कराया.

2 दिन तक नैना को उसी राहत शिविर में रहना पड़ा था, उस के बाद नेपाल सरकार की तरफ से सभी पर्यटकों को वापस उन के देश में भेजने का इंतजाम कर दिया था.

एयरपोर्ट पर भी नैना की आंखें लगातार आकाश को ही ढूंढ़ रही थीं, पर आकाश न जाने कहां खो गया था.

नैना भारत अपने शहर लखनऊ लौट तो आई थी, पर रात को उसे नेपाल का वह दुखद और भयावह मंजर बारबार याद आता था तो उस के रोंगटे खड़े हो जाते थे.

नैना कई दिनों तक सामान्य जीवन नहीं जी पा रही थी और इस सदमे से नजात पाने के लिए उस ने फेसबुक पर एक पेज बनाया, जिस का नाम रखा ‘नेपाल-उम्मीद की एक डोर’.

इस पेज पर लोग अपने खो गए रिश्तेदारों, दोस्तों और परिवार के लोगों के फोटोग्राफ, उन के मोबाइल नंबर और आखिरी बार उन को कहां देखा गया था, यह सब जानकारी अपलोड कर सकते थे.

नेहा को यह भी लग रहा था कि शायद इसी बहाने उसे आकाश मिल जाए, पर अभी तक तो आकाश का कोई अतापता नहीं था.

कहते हैं कि समय से बड़ा कोई मरहम नहीं होता है और वक्त बड़ेबड़े घाव भी भर देता है. धीरेधीरे नैना भी अपने मांबाप और अपने कामकाज में बिजी हो गई पर ऐसा एक पल भी नहीं था जब वह आकाश को एकदम से भूल पाई हो.

नैना के मांबाप चाहते थे कि वे अपनी एकलौती बेटी की शादी कर दें, पर नैना शादी के लिए हामी ही नहीं भर रही थी.

नैना का साफ कहना था कि जब उसे लगेगा कि उसे शादी की जरूरत है तब वह उन लोगों को बता देगी.

समय बीता पर नैना के मन के अंदर अभी भी बेचैनी सी थी. न जाने आकाश का क्या हुआ होगा? उस की बहनें और उस का परिवार किस हाल में होगा? ये खयाल आते थे नैना के दिमाग में, इसलिए पूरे एक साल बाद नैना ने एक बार फिर से नेपाल जाने का प्लान बनाया और वह काठमांडू के उसी ‘भुवन सुंदरी’ नाम के होटल में पहुंच गई.

नेहा ने रिसैप्शन पर जा कर अपने लिए एक कमरा बुक कर लिया और यह भी बताया कि वह जंगल, नदीझरने तो देखना चाहती ही है पर साथ ही साथ वह उस इलाके में भी जाना चाहेगी जहां पर पिछले साल बादल फटने के कारण तबाही आ गई थी.

मैनेजर ने नैना की बात सुन कर उसे बताया कि कल सुबह वह नैना को इन सब जगह घुमाने के लिए एक गाइड का इंतजाम कर देगा.

अगली सुबह नैना ने ब्लू कलर की जींस पर आसमानी रंग का टौप पहना और अपने बाल खुले रहने दिए. वह अपना फेवरेट मस्क डियो लगाना नहीं भूली थी.

‘‘आप के लिए गाइड और गाड़ी तैयार है मैडम,’’ मैनेजर ने बताया और किनारे खड़े आदमी की तरफ इशारा किया.

नैना ने उस आदमी पर नजरें डालीं तो खुशी से चौंक गई. यह तो आकाश था. आकाश जिंदा था.

‘‘अरे, तुम ने मुझे फोन भी नहीं किया. अपने ठीक होने का मैसेज तो दे सकते थे. ऐसा क्यों किया तुम ने आकाश? मैं कितना परेशान थी तुम्हारे लिए,’’ एक ही सांस में न जाने क्याक्या कह जाना चाहती थी नैना.

आकाश, जो अब तक कुरसी पर बैठा हुआ था. वह अपनी कुरसी से धीरे से खड़ा हुआ. उस के एक हाथ में बैसाखी थी.

नैना की सवालिया नजरें आकाश के पैरों की तरफ गईं. आकाश ने फीकी मुसकराहट के साथ उसे बताया कि एक पैर तो पिछले साल के हादसे में ही चला गया था, पर नैना को घबराने की जरूरत नहीं है, वह अब भी उसे पूरी शिद्दत से वे सारी जगहें घुमा देगा जो पिछले साल उस ने दिखाई थीं.

नैना थोड़ी देर तो खामोश रही. उसे आकाश को इस हाल में देख कर कुछ अच्छा नहीं लगा था. नैना ने एक लंबी सांस छोड़ी और फिर आकाश से उस ने सब से पहले नागरकोट वाली पहाड़ी पर ले चलने को कहा. वह आज फिर से वही खूबसूरत नजारा देखना चाहती थी.

कुछ देर की ड्राइविंग के बाद आकाश और नैना नागरकोट की पहाड़ी पर बैठे हुए थे. नैना उसे अपने पिछले साल की सारी बातें बता रही थी, जिस में उस ने यह भी बताया कि उस ने अभी तक उस ने शादी नहीं की है.

आकाश ने भी बताया कि फिलहाल उस की जिंदगी में भी कुछ नहीं बदला है, उलटा हालात बदतर ही हुए हैं. उस का घर बाढ़ से टूट गया था और उस की दोनों बहनें अब भी कुंआरी हैं, पर उस ने उम्मीद नहीं छोड़ी है. वह अभी एक टांग से ही बहुतकुछ कर पाने में समर्थ है. आकाश की बातें सुन कर नैना मुसकरा दी.

‘‘आप वापस आईं, मुझे बहुत अच्छा लगा. आप के पास से आज भी वही पुरानी खुशबू आ रही है,’’ आकाश ने कहा तो नैना ने मुसकराते हुए कहा, ‘‘जिन से एक रिश्ता बन जाता है उन के पास तो वापस आना ही पड़ता है.’’

आकाश ने अपनी नजरें नैना के चेहरे पर गड़ा दीं और पूछा, ‘‘भला एक गाइड और एक टूरिस्ट के बीच कौन सा रिश्ता हो सकता है?’’

नैना थोड़ी देर कुछ न बोल सकी, फिर उस ने कहा, ‘‘अरे दोस्ती का आकाश, मैं तुम्हें कभी नहीं भूलूंगी. हम दोनों जीवनभर अच्छे दोस्त बन कर रहेंगे. फोन पर एकदूसरे का हालचाल लेते रहेंगे और सोशल मीडिया पर भी एकदूसरे से जुड़े रहेंगे.’’

‘‘बिलकुल मैडम, आप अपनी शादी में मुझे जरूर बुलाना. अपनी एक टांग पर खूब नाचूंगा मैं,’’ आकाश ने भोलेपन से कहा तो प्यार से नैना ने उस का हाथ अपने हाथों में ले  लिया.

नैना और आकाश ने देखा कि सामने की ओर एक सतरंगी इंद्रधनुष अपनी छटा बिखेर रहा था.Story in Hindi

Beautiful Love Story in Hindi : अपने हिस्से का आसमान

Beautiful Love Story in Hindi. 12  साल की उम्र में ही प्रदीप ने अपने पिता के सब्जी के ठेले पर बैठना शुरू कर दिया था. छठी क्लास में वह लगातार 2 बार फेल हुआ तो मातापिता ने एक दिन फैसला ही सुना दिया था कि पढ़नालिखना इस के बस का नहीं है. जितनी जल्दी इसे काम में लगा दें, उतना अच्छा.

पिता बरसों से एक ठेले पर सब्जी बेच कर परिवार पाल रहे थे. सुबह अंधेरे में मंडी जाना, सब्जियां खरीदना, उन्हें ठेले पर सजाना और फिर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही के बीच खड़े रहना, यही उन की जिंदगी थी. मां भी जरूरत पड़ने पर हाथ बंटातीं, लेकिन प्रदीप के रोज ठेले पर बैठने से उन्हें कुछ राहत मिल गई.

प्रदीप ने काम सीखने में ज्यादा समय नहीं लगाया. कहां से माल लेना है, कौन सी सब्जी किस मौसम में अच्छी बिकती है, कितना माल उठाना है, किस ग्राहक को कितनी रियायत देनी है, किस सब्जी में कितना मुनाफा रखना है, वह सब सम झ गया.

सब से बड़ी बात थी प्रदीप की बात करने की कला की. वह ग्राहक को केवल सब्जी नहीं बेचता था, उस के साथ दो बातें भी बेचता था, ‘‘भाभी, आज टमाटर ले जाइए. इतने लाल हैं कि आप की सब्जी की कड़ाही भी शर्म से लाल हो जाएगी.’’

‘‘चाचा, लौकी ले जाइए. डाक्टर की फीस बचाइए.’’

ग्राहक हंसते और प्रदीप की दुकान पर रुक जाते.

धीरेधीरे पिता को महसूस होने लगा कि लड़का भले किताबों में कमजोर हो, मगर जिंदगी की किताब बड़ी तेजी से पढ़ रहा है. ग्राहक बढ़े तो आमदनी भी बढ़ने लगी.

एक साल बाद प्रदीप ने पिता से कहा, ‘‘बाबूजी, एक और ठेला लगा लेते हैं.’’

पिता ने प्रदीप को घूर कर देखा, ‘‘पैसा कहां से आएगा?’’

‘‘पहले ठेला पुराना ही ले लो. जगह मैं ढूंढ़ता हूं.’’

प्रदीप ने कुछ दूरी पर एक जगह खोज ली. सड़क के किनारे वह जगह बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन आसपास कुछ छोटी दुकानें थीं और आनेजाने वालों की तादाद अच्छी थी.

वहां पहले से एक जवान लड़की सब्जी बेचती थी. वह अपने खेत से सब्जियां लाती, सड़क किनारे बैठती और 3-4 घंटे में पूरा माल बेच कर चली जाती.

अमूमन उस लड़की की सब्जियां चमकदार नहीं होती थीं, मगर ताजा होती थीं. टमाटर थोड़े टेढ़ेमेढ़े, बैगन पर कहींकहीं दाग, लौकी पर मिट्टी की हलकी परत, लेकिन उन में खेत की ताजगी होती थी.

प्रदीप ने उसी लड़की के आसपास ठेला लगाने की कोशिश की. पहले वह उस के चले जाने के बाद ठेला लगाता, क्योंकि उसे लगता था कि कहीं वह नाराज न हो जाए.

एक दिन प्रदीप ने उस लड़की से पूछा, ‘‘आप को बुरा तो नहीं लगता कि मैं आप के पास ठेला लगाता हूं?’’

वह लकड़ी हंस दी, ‘‘बुरा क्यों लगेगा… सड़क किसी के बाप की है क्या…’’

प्रदीप भी हंस पड़ा, ‘‘नहीं, पर आप की दुकान चलती है, मेरी भी चलनी चाहिए.’’

‘‘तो चलाओ. ग्राहक मेरे गुलाम थोड़े हैं.’’

धीरेधीरे उन दोनों के बीच संकोच खत्म हो गया. प्रदीप ने अपनी बातों से ग्राहकों को रोकना शुरू किया. वह उस सब्जी वाली से भी हंसीमजाक करने लगा.

वह लड़की प्रदीप से तकरीबन 10 साल बड़ी थी. कोई उसे नाम से नहीं पुकारता था. सब के लिए वह बस ‘सब्जी वाली’ थी.

वह लड़की गायों के लिए रोज कुछ सब्जियां अलग निकाल देती. कभी किसी गरीब को सब्जी कम दाम में दे देती.

प्रदीप को यह बात समझ नहीं आती थी.

एक दिन उस ने पूछा, ‘‘तुम कमाती कम हो और बांटती ज्यादा हो. ऐसा क्यों?’’

वह लड़की मुसकराई और बोली, ‘‘कभी मेरे घर आओगे तो तसल्ली से बताऊंगी.’’

‘‘घर दिखाने के लिए बुला रही हो या राज बताने के लिए?’’

‘‘दोनों सम झ लो,’’ कह कर वह खिलखिला दी.

प्रदीप को उस लड़की की हंसी अच्छी लगती थी. धीरेधीरे उस जगह पर दोनों की अपनी दुनिया बन गई. आसपास के दुकानदार प्रदीप के दोस्त बन गए थे. ग्राहक उसे पहचानने लगे थे.

एक साल में प्रदीप का बिक्री कारोबार दोगुना हो गया. लेकिन वह लड़की अभी भी उसी मात्रा में सब्जियां बेचती थी. उस के चेहरे पर न असंतोष था, न ज्यादा कमाने की बेचैनी.

एक दिन प्रदीप ने कहा, ‘‘तुम ज्यादा सब्जियां क्यों नहीं लातीं? तुम्हारा माल तो बहुत जल्दी बिक जाता है…’’

‘‘मु झे जितने की जरूरत है, उतना ही बेचती हूं.’’

‘‘जरूरत बढ़ जाए तो?’’ ‘‘तो जरूरत घटा दूंगी.’’

प्रदीप ने पहली बार महसूस किया कि वह लड़की जितनी साधारण दिखाई देती है, उतनी साधारण है नहीं.

फिर एक दिन सबकुछ बदल गया.

वह लड़की सड़क किनारे बैठी सब्जियां बेच रही थी कि अचानक 2 सांड़ लड़ते हुए उस की ओर आ गए. लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला. एक सांड़ ने उसे टक्कर मार दी और वह सड़क पर जा गिरी.

प्रदीप अपना ठेला छोड़ कर दौड़ा, ‘‘अरे, कोई पानी लाओ.’’

उस लड़की का हाथ बुरी तरह मुड़ गया था. प्रदीप ने बिना कुछ सोचे आटोरिकशा रोका और उसे अस्पताल ले गया.

जांच के बाद पता चला कि हाथ में फ्रैक्चर है. प्लास्टर चढ़ाया गया. दवाएं दी गईं और कुछ घंटों बाद उस लड़की को घर जाने की इजाजत मिल गई.

प्रदीप ने उस से कहा, ‘‘मैं तुम्हें घर छोड़ूंगा.’’

‘‘रास्ता मु झे पता है.’’ प्रदीप बोला, ‘‘हाथ तुम्हारा टूटा है, रास्ता नहीं.’’

वह मुसकराई और बोली, ‘‘बहुत बोलने लगे हो.’’ ‘‘तुम्हारे कारण.’’

आटोरिकशा एक कच्चे रास्ते पर मुड़ा. कुछ दूर जा कर एक छोटी सी  झोंपड़ी दिखाई दी.

प्रदीप कुछ क्षण चुप रह गया. घर के आगे छोटी सी क्यारी थी. उस में टमाटर, मिर्च, लौकी, टिंडे, तुरई और बैगन लगे थे.

अंदर बहुत कम सामान था. एक चारपाई, एक छोटी सी मेज, कुछ बरतन, एक चूल्हा और दीवार पर टंगी  2-3 पुरानी तसवीरें.

वह लड़की चारपाई पर लेट गई.

प्रदीप ने कुरसी पास खिसका ली, ‘‘तुम यहां अकेली रहती हो?’’ ‘‘हां,’’ जवाब आया.

‘‘कब से?’’ ‘‘2 साल से ज्यादा हो गए.’’

‘‘लेकिन तुम्हारे घर वाले?’’

उस लड़की ने कुछ क्षण चुप रह कर कहा, ‘‘4 साल पहले एक लड़के के साथ भाग कर शादी कर ली थी. मेरे घर वालों ने मु झ से संबंध तोड़ लिए. उस के घर वालों ने भी हमें यह जमीन दे कर अलग कर दिया.’’

‘‘अब वह लड़का कहां है?’’

उस लड़की की आंखों में क्षणभर के लिए कोई पुराना दृश्य चमका, ‘‘2 साल पहले खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही चल बसा.’’

कमरे में अचानक एक गहरी चुप्पी उतर आई. प्रदीप के पास कहने को कुछ नहीं था.

वह लड़की उठी और बोली, ‘‘कुछ खाओगे?’’ ‘‘अभी तुम्हारा हाथ टूटा है और तुम्हें खाने की पड़ी है?’’

‘‘खाना नहीं बनाऊंगी. सिर्फ चाय बनाऊंगी.’’ ‘‘मैं बना देता हूं.’’

‘‘तुम्हें गुड़हल की चाय बनानी आती है?’’ ‘‘नहीं,’’ प्रदीप बोला.

‘‘तो बाहर से गुड़हल के 4 फूल तोड़ लाओ.’’

प्रदीप बाहर गया. लाल गुड़हल के 4 फूल तोड़ कर लाया.

उस लड़की ने फूल धोए, गरम पानी में डाला. कुछ देर बाद चाय छान कर उस में नीबू और थोड़ा शहद मिलाया. गिलास उस की ओर बढ़ाते हुए बोली, ‘‘लो, जिदगी में पहली बार कुछ ऐसा पीना जो तुम्हारे पिता ने नहीं सिखाया.’’

प्रदीप हंस पड़ा. पहला घूंट लेते ही उस की आंखें फैल गईं, ‘‘अरे, यह तो बहुत अच्छी है.’’

‘‘जिंदगी भी ऐसी ही है. पहली बार अजीब लगती है, फिर स्वाद आने लगता है.’’

प्रदीप उसे देखता रहा, ‘‘तुम हमेशा इतनी खुश कैसे रहती हो?’’

वह लड़की चुप रही, फिर बोली, ‘‘खुश रहने के लिए बहुतकुछ चाहिए नहीं होता, बस शिकायतों की सूची छोटी रखनी पड़ती है.’’

‘‘तुम्हें अपने जीवन से कोई शिकायत नहीं?’’ ‘‘किस से करूं?’’

‘‘अपने परिवार से.’’ ‘‘मैं ने अपनी पसंद से शादी की थी. उस के नतीजे के लिए दूसरों को दोष क्यों दूं?’’

‘‘पति को?’’  उस की आवाज धीमी हो गई, ‘‘वह तो चला गया. मौत से किस बात की शिकायत?’’

‘‘अकेलापन?’’ ‘‘अकेलापन है, लेकिन मैं अकेली नहीं हूं. गायें हैं, खेत है, पौधे हैं, ग्राहक हैं, तुम हो’’ वह अचानक रुक गई.

प्रदीप ने पहली बार उस की आंखों में अपने लिए अलग चमक देखी.

अगली सुबह प्रदीप जल्दी उस के घर पहुंच गया, ‘‘चलो, आज सब्जियां मैं तोड़ता हूं.’’

‘‘और तुम्हारा ठेला?’’ ‘‘देर से लगाऊंगा.’’

‘‘तुम्हें काम का नुकसान होगा.’’ ‘‘तुम्हारा हाथ ठीक होना ज्यादा जरूरी है.’’

प्रदीप 15 दिन तक सुबह उस के घर जाता रहा. सब्जियां तोड़ता, साफ करता, टोकरियां उठाता और उसे दुकान पर बैठा कर अपना ठेला संभालने चला जाता.

वह लड़की भी दोपहर बाद उस की दुकान पर आ कर मदद करने लगी.

दोनों के बीच का रिश्ता बदल रहा था. अब वे केवल सब्जी बेचने वाले 2 लोग नहीं थे, वे एकदूसरे के दिन का हिस्सा बन गए थे. कभी साथ चाय, कभी साथ खाना, कभी लंबी बातचीत.

प्रदीप अपने घर की बातें करता. वह अपने बीते जीवन की.

वह उसे जीवन सम झाती. प्रदीप उसे भविष्य के सपने सुनाता और देखतेदेखते 3 महीने बीत गए.

प्रदीप को महसूस हुआ कि वह उस से प्रेम करने लगा है. एक शाम दुकान समेटते हुए उस ने कहा, ‘‘मु झ से शादी करोगी?’’

वह कुछ क्षण उसे देखती रही और फिर खिलखिला कर हंस पड़ी, ‘‘तुम्हें पता है तुम कितने साल के हो?’’

‘‘16,’’ ‘‘और मैं?’’ ‘‘26.’’ ‘‘तो पहले अपनी उम्र तो सम झो.’’

‘‘उम्र से क्या होता है?’’ ‘‘बहुतकुछ,’’ वह गंभीर हो गई.

‘‘मैं ने एक बार शादी की है. मैं ने प्रेम किया, घर छोड़ा और फिर अपने पति को खो दिया. अब मैं किसी बंधन में नहीं बंधना चाहती.’’

‘‘लेकिन मैं तुम्हें चाहता हूं.’’ ‘‘और मैं तुम्हें चाहती हूं.’’

प्रदीप का चेहरा खिल उठा, ‘‘तो फिर शादी क्यों नहीं?’’

‘‘क्योंकि प्रेम और शादी एक ही चीज नहीं हैं.’’

वह कुछ क्षण उसे देखता रहा.

‘‘पति बनने के बाद तुम मु झ पर अपना हक सम झने लगोगे. मेरे आनेजाने, मिलनेजुलने, कमाने, खर्च करने पर सवाल करोगे. अभी तुम मु झे वैसे स्वीकार करते हो जैसी मैं हूं.’’

‘‘मैं ऐसा नहीं करूंगा.’’ ‘‘आज नहीं, पर कल?’’

प्रदीप चुप हो गया.

वह आगे बोली, ‘‘मु झे अपना जीवन अपने तरीके से जीना है. तुम मु झे चाहो, मैं तुम्हें चाहूं. इस में किसी कागज की जरूरत मु झे नहीं लगती.’’

‘‘तो क्या तुम परिवार नहीं चाहती?’’ प्रदीप ने पूछा.

‘‘परिवार चाहती हूं, बंधन नहीं.’’ ‘‘बच्चे?’’

वह कुछ देर सोचती रही, ‘‘अभी नहीं पता.’’

‘‘कभी चाहा तो?’’ वह मुसकराई, ‘‘तब सोचूंगी.’’

प्रदीप ने धीरे से पूछा, ‘‘क्या तुम मु झ से इतना प्रेम करती हो कि मु झे अपने भविष्य में देख सको?’’

‘‘तुम मेरे लिए बहुत प्रिय हो.’’ ‘‘लेकिन?’’

‘‘लेकिन मैं तुम्हें अपना मालिक नहीं बनाना चाहती.’’

ये शब्द प्रदीप के भीतर उतर गए.

वह पहली बार सम झ रहा था कि प्रेम का मतलब किसी को पा लेना ही नहीं होता. किसी को उस की आजादी के साथ स्वीकार करना भी प्रेम हो सकता है.

उस रात प्रदीप देर तक जागता रहा.

अगले दिन उस ने अपने पिता से कहा, ‘‘बाबूजी, मैं अपनी दुकान को और बड़ा करना चाहता हूं.’’

पिता ने पूछा, ‘‘और शादी?’’ प्रदीप मुसकराया, ‘‘वह बाद में.’’

‘‘किसी लड़की के चक्कर में तो नहीं पड़ गया?’’

प्रदीप चुप रहा.

पिता ने उसे गौर से देखा, ‘‘जो भी है, सोचसम झ कर करना.’’

प्रदीप ने पहली बार महसूस किया कि शायद वह अपने पिता से ज्यादा पढ़ालिखा नहीं है, लेकिन जीवन उसे लगातार पढ़ा रहा है.

उधर सब्जी वाली ने भी अपनी छोटी सी क्यारी का विस्तार करना शुरू कर दिया था.

अब प्रदीप उस के खेत में बीज डालने में मदद करता. वह उसे पौधों की भाषा सम झाती, ‘‘जिस पौधे को रोज पानी चाहिए, उसे रोज पानी देना जरूरी नहीं. जरूरत से ज्यादा पानी भी जड़ सड़ा देता है.’’

प्रदीप हंसता, ‘‘तुम पौधों की बात कर रही हो या इनसानों की?’’

वह मुसकरा देती, ‘‘जिसे सम झना हो, सम झ ले.’’

स मय बीतता गया. प्रदीप का ठेला अब एक छोटी दुकान में बदलने लगा.

उस ने पढ़ाई भले ही छोड़ दी थी, लेकिन उस ने हिसाबकिताब सीख लिया. मंडी के भाव सम झने लगा. ग्राहकों की पसंद पहचानने लगा. धीरेधीरे उस ने 2 और लड़कों को काम पर रख लिया, लेकिन उस की सब से बड़ी कमाई पैसे नहीं थी.

उस ने उस लड़की से सीखा था कि जरूरत और लालच में फर्क होता है.

उस ने सीखा था कि कम कमा कर भी इनसान अमीर हो सकता है.

उस ने यह भी सीखा था कि प्रेम किसी पर हक जमाने का नाम नहीं.

2 कम पढ़ेलिखे लोग थे. एक छठी क्लास में 2 बार नाकाम हुआ था.

दूसरी जिंदगी की पहली परीक्षा में ही बहुतकुछ खो चुकी थी, लेकिन दोनों ने मिल कर जिंदगी का एक नया पाठ पढ़ना शुरू कर दिया था.

समाज के पास उन के रिश्ते के लिए शायद कोई तय नाम नहीं था.

कभी लोग उन्हें दोस्त कहते, कभी प्रेमीप्रेमिका, कभी अजीब जोड़ी.

दोनों मुसकरा कर सब सुन लेते.

एक शाम दुकान बंद करते हुए प्रदीप ने पूछा, ‘‘तुम्हें लगता है हम गलत कर रहे हैं?’’

वह कुछ देर चुप रही, फिर बोली, ‘‘गलत और सही का फैसला हमेशा समाज नहीं करता. कभीकभी इनसान को अपनी जिम्मेदारी खुद तय करनी पड़ती है. बस एक बात याद रखना. हमारी आजादी किसी दूसरे के हक को चोट न पहुंचाए.’’

प्रदीप ने सिर हिलाया और पूछा, ‘‘और तुम्हें?’’

‘‘मु झे?’’ ‘‘तुम्हें किस बात का डर लगता है?’’ प्रदीप बोला.

वह आसमान की ओर देखने लगी, ‘‘फिर किसी को खो देने का.’’

प्रदीप ने पहली बार उस का हाथ थामने के बजाय उस के पास बैठना चुना, क्योंकि अब वह सम झ चुका था कि किसी का हाथ पकड़ लेना आसान है, उस का हाथ इस तरह थामना कि उसे अपनी आजादी भी महसूस होती रहे, यह मुश्किल है.

सड़क पर अंधेरा उतर रहा था. दूर किसी दुकान से सब्जी बेचने की आवाज आ रही थी.

गुड़हल के फूलों पर शाम की लालिमा उतर चुकी थी.

प्रदीप ने अपना ठेला समेटा. वह अपनी टोकरी उठा कर चल पड़ी. दोनों साथसाथ सड़क पर आगे बढ़ रहे थे. उन के पास न बड़ी डिगरियां थीं, न बड़ी संपत्ति, न समाज को दिखाने लायक कोई चमकदार जीवन, लेकिन उन के पास एक चीज थी… अपने हिस्से का आसमान चुनने का साहस.

और शायद जीवन की सब से बड़ी शिक्षा यही है कि पढ़ाई केवल किताबों से नहीं होती.

कुछ लोग विद्यालय में बहुतकुछ पढ़ते हैं, फिर भी जीवन को सम झ नहीं पाते और कुछ लोग छठी क्लास से आगे नहीं पढ़ पाते, मगर जिंदगी की ऐसी किताब खोल लेते हैं जिस के पन्ने समाज की किसी पाठ्यपुस्तक में नहीं मिलते.

प्रदीप और वह सब्जी वाली उसी किताब के 2 छात्र थे. उन का पाठ अभी पूरा नहीं हुआ था, बस पहला चैप्टर खत्म हुआ था. अपने फैसले खुद लेने का. इतना तय था कि आगे का जीवन सम झदारी भरा होने वाला था.    Beautiful Love Story in Hindi

-संदीप पांडे ‘शिष्य’

Hindi Fiction : दुआ मांगो सब ठीक हो जाएगा

Hindi Fiction. वह पेट से थी. कोख में किस का बच्चा पलबढ़ रहा था, ससुराल वाले समझ नहीं पा रहे थे. सब अंदर ही अंदर परेशान हो रहे थे.

पिछले 2 साल से उन का बड़ा बेटा जुबैर अपने बूढ़े मांबाप को 2 कुंआरे भाइयों के हवाले कर अपनी बीवी सुगरा को छोड़ कर खाड़ी देश कमाने गया था. शर्त के मुताबिक उसे लगातार 2 साल नौकरी करनी थी, इसलिए घर आने का सवाल ही नहीं उठता.

इसी बीच जुबैर की बीवी सुगरा कभी मायके तो कभी ससुराल में रह कर समय काट रही थी. 2 साल बाद उस के शौहर का भारत आनाजाना होता रहेगा, यही बात सोच कर वह खुश थी.

सुगरा जब भी मायके आती तो हर जुमेरात शहर के मजार जाती. उस मजार का नाम दूरदूर तक था. कई बार तो वह वहां अकेली आतीजाती थी.

एक शहर से दूसरे शहर में ब्याही गई सुगरा ज्यादा पढ़ीलिखी नहीं थी. उस ने शहर के एक मदरसे में तालीम पाई थी. सिलाईकढ़ाई और पढ़ाई सीखतेसीखते मदरसे के हाफिज से उस की जानपहचान हो गई थी. वह हाफिज से हंसतीबोलती, पर प्यारमुहब्बत से अनजान थी.

मदरसे में पढ़तेपढ़ते सुगरा के अम्मीअब्बू ने रिश्तेदारी में अच्छा रिश्ता पा कर उस की शादी करने की सोची.

‘सुनोजी, रिश्तेदारी में शादी करने से आपस में बुराई होती है. हालांकि वह हमारी खाला का बेटा है. रोजगार की तलाश में है. जल्द लग नौकरी जाएगी,  पर…’ सुगरा की मां ने कहा था.

‘पर क्या?’ सुगरा के अब्बू ने पूछा था.

‘कल को कोई मनमुटाव हो गया या लड़के को लड़की पसंद न आई तो…’ सुगरा की अम्मी बोली थीं.

‘सुना है कि लड़का खाड़ी देश में कमाने जा रहा है. नौकरी वाले लड़के मिलते ही कहां हैं,’ सुगरा के अब्बू ने कहा था.

दोनों परिवारों में बातचीत हुई और उन का निकाह हो गया. पर मदरसे के हाफिज को सुगरा अब भी नहीं भुला पाई थी.

आज मुर्शिद मियां का परिवार जश्न मना रहा था. एक तो उन के बेटे जुबैर की नौकरी खाड़ी देश में लग गई थी, दूसरी उन के घर खूबसूरत सी बहू आ गई.

‘सुगरा, तुम जन्नत की परी जैसी हो. तुम्हारे आने से हमारा घर नूर से जगमगा गया,’ कह कर जुबैर ने सुगरा को अपने सीने से लगा लिया था.

उन दोनों के बीच मुहब्बत की खुशियों ने डेरा जमा लिया था. पूरा परिवार खुश था.

एक महीने का समय कब बीत गया, पता ही नहीं चला. जुबैर खाड़ी देश जाने की तैयारी करने लगा. सुगरा को उदासी ने घेर लिया था. उस के दिल से आह निकलती कि काश, जुबैर उसे छोड़ कर न जाता.

‘सिर्फ 2 साल की ही तो बात है,’ कह कर जुबैर सुगरा को आंसू और प्यार के बीच झूलता छोड़ कर नौकरी करने खाड़ी देश चला गया था.

सुगरा की मायूसी देख उस की सास ने अपने शौहर से कहा था, ‘इन दिनों सुगरा घर से बाहर नहीं निकलती है. बाबा के मजार पर हाजिरी देने के लिए उसे देवर रमजान के साथ भेज दिया करें, ताकि उस का मन बहला रहे.’

वे हंसे और बोले, ‘जुबैर के गम में परेशान हो रही होगी. भेज दिया करो. जमाना बदल रहा है. आजकल के बच्चे घर में कैद हो कर नहीं रहना चाहते,’ अपनी बात रखते हुए सुगरा के ससुर मुर्शिद मियां ने इजाजत दे दी थी.

सुगरा मजार आने लगी थी. उस की खुशी के लिए देवर रमजान उस से हंसताबोलता, मजाक करता था, ताकि वह जुबैर की याद भुला सके.

जुबैर को गए 2 महीने हो गए थे लेकिन सासससुर की खुली छूट के बाद भी सुगरा की जिंदगी में कोई खास बदलाव नहीं आया था.

इसी बीच सुगरा के अब्बू आए और उसे कुछ दिनों के लिए घर ले गए. सुगरा ने अम्मी से आगे पढ़ने की बात कही, ताकि उस का मन लगा रहे और वह तालीम भी हासिल कर सके.

मायके में सुगरा के मामा के लड़के को तालीम देने के लिए बुलाया गया. अब सुगरा घर पर ही पढ़ने लगी थी.

एक दिन मजार पर हाफिज ने सुगरा की खूबसूरती की तारीफ क्या कर दी, उस के दिल में हाफिज के लिए मुहब्बत पैदा हो गई.

शादीशुदा सुगरा जवानी का सुख भोग चुकी थी. वह खुद पर काबू नहीं रख पाई और हाफिज की तरफ झुकने लगी.

‘कल मजार पर मिलते हैं…’ आजमाने के तौर पर हाफिज ने कहा था, ‘शाम 7 बजे.’

यह सुन कर सुगरा शरमा गई.

‘ठीक है,’ सुगरा ने कहा था.

ठीक 7 बजे सुगरा मजार पर पहुंच गई. दुआ मांगने के बाद वह हाफिज के साथ गलियारे में बैठ कर बातें करने लगी.

हाफिज ने सुगरा को बताया कि मजार पर दुआ मांगने से दिल को सुकून मिलता है, मनचाही मुराद मिलती है.

अब वे दोनों रोजाना शाम को मजार पर मिलने लगे थे. उन के बीच के फासले कम होने लगे थे.

तकरीबन 4 महीने का समय बीत गया. एक दिन ससुराल से देवर आया और सुगरा की मां को अपनी अम्मी की तबीयत खराब होने की बात कह कर सुगरा को अपने साथ ले गया.

ससुराल में सुगरा जुबैर की याद में डूबी रहने के बजाय हाफिज की दीवानी हो गई थी. वह उस से मिलने को बेकरार रहने लगी थी.

धीरेधीरे सुगरा की सास ठीक हो गईं. सुगरा अब शहर के मजार पर जा कर हाफिज से मिलने की दुआ मांगती थी.

समय की चाल फिर बदली.

‘मैं कालेज में एक पीरियड में हाजिरी लगा कर आता हूं, तब तक तुम मजार पर रुकना,’ कह कर सुगरा को छोड़ उस का देवर कालेज चला गया.

इसी बीच सुगरा ने फोन पर हाफिज को मजार पर बुलाया. उन की मुलाकात दोबारा शुरू हो गई.

देवर के जाने के बाद मजार के नीचे पहाड़ी पर सुगरा अपनी जवानी की प्यास बुझाती और लौट कर मजार से दूर जा कर बैठ जाती. ससुराल में रह कर हाफिज से अपनी जवानी लुटाती सुगरा की इस हरकत से कोई वाकिफ नहीं था.

शहर की मसजिद में हाफिज को बच्चों को तालीम देने की नौकरी मिल जाने से अब सुगरा और उस के बीच की दूरियां मिट गईं. सुगरा को भी सासससुर से सिलाई सैंटर जा कर सिलाई सीखने की इजाजत मिलने की खुशी थी.

जुबैर को खाड़ी देश गए सालभर से ऊपर हो गया था.

‘तकरीबन 4-5 महीने की बात है,’ उस की अम्मी ने सुगरा से कहा था.

‘हां अम्मी, तब तक वे आ जाएंगे,’ सुगरा बोली थी.

पर सुगरा को अब जुबैर की नहीं हाफिज की जरूरत थी. सुगरा और हाफिज के बीच अब कोई दीवार नहीं थी. हाफिज की मसजिद वाली कोठी में वे बेफिक्री से मिलते थे.

सुगरा भी दिल खोल कर हाफिज के साथ रंगरलियां मनाने लगी थी और नतीजा…

सुगरा की तबीयत अचानक खराब होने पर उस की सास उसे अस्पताल ले कर गईं.

डाक्टर ने बताया, ‘आप की बहू मां बनने वाली है.’

घर लौट कर सास मायूसी के साए में डूब गईं. सोचा कि जब जुबैर डेढ़ साल से सुगरा से नहीं मिला तो फिर बहू के पैर भारी कैसे हो गए?

सुगरा ने जुबैर को फोन पर पूरी बात बताई.

जुबैर ने कहा, ‘दुआ मांगो सब ठीक हो जाएगा.’

जुबैर समझ गया था कि मामला क्या है, पर वह यह भी जानता था कि हल्ला मचाने पर वही बदनाम होगा. उसे अभी कई साल खाड़ी देश में काम करना था. एक बच्चा उस के नाम से रहेगा तो उसे ही अब्बा कहेगा न. Hindi Fiction

Hindi Fiction Story : धोखा

Hindi Fiction Story. शाम के 4 बज रहे थे. एहसान साहब को अचानक पान खाने की तलब हुई और वे घर से निकल कर पान की एक दुकान पर पहुंच गए.

पान खा कर वे घर लौट ही रहे थे कि एक खूबसूरत लड़की को उन्होंने नीची नजरें किए अपने पास से गुजरते हुए देखा. तभी एक जानपहचान वाले ने उन के पास आ कर कहा, ‘‘आप जिसे देख रहे हैं, वह तो इम्तियाज साहब की बेटी नाजिया है, जो फिलहाल 7वीं जमात में पढ़ती है.’’

‘‘यह सब तो ठीक है, लेकिन उस के अब्बा क्या करते हैं और उन का रहनसहन कैसा है?’’ एहसान साहब की यह बात सुन कर उस शख्स ने कहा, ‘‘इम्तियाज साहब खानदानी आदमी हैं. परिवार भी पढ़ालिखा है, पर गुजरबसर मामूली है.’’

‘‘खैर, मु झे उन की जमीनजायदाद से क्या लेनादेना. मु झे तो बस उन की लड़की नाजिया से मतलब है.’’

एहसान साहब सुबह इम्तियाज साहब के घर पहुंच गए. वे अपने साथ गांव के 2-4 लोगों को भी ले गए थे.

एहसान साहब को देख कर इम्तियाज साहब ने उन की खातिरदारी की और उन के आने का मकसद पूछा.

‘‘मैं अपने बेटे का निकाह आप की बेटी नाजिया से कराना चाहता हूं.’’

‘‘निकाह की बात तो ठीक है, लेकिन मेरी माली हालत ऐसी नहीं है कि…’’ इम्तियाज साहब बोले.

एहसान साहब ने उन्हें सम झाते हुए कहा, ‘‘मु झे दहेज या रुपएपैसे नहीं चाहिए.’’

इस बात का इम्तियाज साहब पर असर हुआ और वे नाजिया के निकाह के लिए राजी हो गए.

एहसान साहब यह सुन कर काफी खुश हुए और घर लौट गए.

इम्तियाज साहब ने अपने परिवार के सामने इस बारे में बात की, तो सभी काफी खुश हुए, पर नाजिया को इस बात से कोई खुशी नहीं हुई. उसे अपना भविष्य अंधेरे में नजर आने लगा. उसे एक पढ़ेलिखे साथी का इंतजार था, जबकि अफरोज अनपढ़ था और कपड़े सिलने का काम करता था.

पर नाजिया कर भी क्या सकती थी. आखिरकार वह दिन भी आ गया, जब उस के घर बरात आनी थी.

शाम को बैंडबाजे के साथ बरात नाजिया के दरवाजे पर आ लगी थी. सभी काफी खुश थे, सिवा नाजिया के.

उधर अफरोज का इंतजार आज खत्म हो गया था. निकाह के बाद वह अपने कमरे में नाजिया के साथ था, लेकिन नाजिया उस से दूर पलंग के दूसरे कोने पर बैठी सोच रही थी कि वह शौहर से अपने दिल की बात कैसे करे?

उस ने हिम्मत बटोर कर कह ही डाला, ‘‘मु झे आप से कुछ कहना है.’’

कुछ देर सोच कर अफरोज बोला, ‘‘जो कहना है बेखौफ हो कर कहो.’’

नाजिया ने कहा, ‘‘मैं अभी पढ़ना चाहती हूं और पढ़लिख कर अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती हूं.’’

अफरोज ने कहा, ‘‘तुम अगर पढ़ना चाहती हो, तो मैं तुम्हें रोकूंगा नहीं, बल्कि तुम्हारा साथ दूंगा. आखिर इस से मेरा भी तो नाम होगा.’’

अफरोज ने कहने को तो कह दिया, लेकिन उसे अपने सपनों का महल टूटता हुआ दिखाई दे रहा था.

निकाह हुए पूरा एक महीना बीत गया था, लेकिन दोनों के बीच नाजिया की शर्त एक दीवार सी बनी हुई थी और फिर एक दिन नाजिया अपने घर चली गई.

अब अफरोज का दुख और बढ़ गया था. पर वह अपने दिल का दर्द किसे सुनाता? इसी तरह महीने दर महीने और साल दर साल बीत गए.

नाजिया अब 12वीं जमात में जा चुकी थी. अफरोज ने उस के घर पर ही नाजिया के लिए 2 ट्यूशनें लगवा दी थीं.

अफरोज का काम अब केवल इतना था कि वह किसी तरह हर महीने नाजिया के लिए 5 हजार रुपए भेजता रहे, ताकि उस की पढ़ाई चलती रहे.

कुछ ही दिनों में नाजिया का रिजल्ट भी आ गया. वह अपने स्कूल में अव्वल आई थी. यह सुन कर वह फूला नहीं समाया और मिठाई का डब्बा लिए ससुराल पहुंच गया.

बातचीत के दौरान नाजिया ने कहा, ‘‘मु झे अब कालेज की पढ़ाई करनी है और इस के लिए मु झे हर महीने कम से कम 7 हजार रुपए चाहिए.’’

अफरोज अपने दिल के हाथों मजबूर था. उस ने रुपए भेजने का वादा किया.

नाजिया का दाखिला कालेज में हो गया था. अफरोज हर महीने उस के घर 7 हजार रुपए भिजवा देता था. इस तरह महीनों बीत गए.

एक दिन नाजिया को देखने की चाह में अफरोज ससुराल पहुंच गया. वहां उसे पता चला कि नाजिया कालेज गई हुई है.

वह उस से मिलने की चाह में उस के कालेज पहुंच गया और उसे तलाश करने लगा, तभी उस की नजर नाजिया पर पड़ी. वह एक लड़के की बांहों में बांहें डाले  झाड़ी की ओट में बैठी थी.

जब वे दोनों बाहर निकले, तो वह ऊंची आवाज में बोला, ‘‘तुम्हारे साथ यह लड़का कौन है?’’

इतना सुनते ही नाजिया आगबबूला हो गई और चीखते हुए बोली, ‘‘तुम को यहां किस ने बुलाया है? तुम यह सवाल करने वाले कौन हो?’’

तभी नाजिया के साथ खड़े उस लड़के ने पूछा, ‘‘यह कौन है नाजिया?’’

नाजिया ने मुसकराते हुए कहा, ‘‘यह मेरे घर का नौकर है.’’

यह सुन कर अफरोज की आंखें भर आईं. काफी देर के बाद जब वह लड़का चला गया, तो अफरोज ने नाजिया के पास जा कर उस से पूछा, ‘‘वह लड़का कौन था, जिस के सामने तुम ने मु झे अपने घर का नौकर बना दिया?’’

‘‘तो तुम क्या सम झते हो कि मैं दर्जी को अपना पति बता देती? ऐसा कभी नहीं हो सकता. मेरे साथ अगर किसी का नाम जुड़ेगा, तो वह राजा का होगा. तुम्हारे जैसे किसी अनपढ़ का नहीं,’’ नाजिया तमक कर बोली.

घर जा कर अफरोज ने सारी बातें अपने पिता को बताईं. दूसरे ही दिन अफरोज के पिता नाजिया की विदाई के लिए उस के घर पहुंच गए.

एहसान साहब ने नाजिया के पिता से विदाई की बात चलाई, तो उन्होंने मना करते हुए कहा, ‘‘अभी तो उस के इम्तिहान हैं. वह उसी की तैयारी में लगी है. हां, इम्तिहान के बाद आइएगा, तो विदाई हो जाएगी.’’

एहसान साहब ने बात को बढ़ाना ठीक नहीं सम झा और चुपचाप घर लौट आए. इस तरह महीनों गुजर गए.

नाजिया ने बीए का इम्तिहान पास कर लिया. अफरोज ने फिर एक बार अपने पिता से नाजिया को घर ले आने की बात कही.

दूसरे ही दिन अफरोज के पिता नाजिया के घर पहुंचे. इम्तियाज साहब उन्हें देख कर कुछ कहते, इस से पहले नाजिया बोली, ‘‘मैं आप के घर नहीं जा सकती. मैं ने एक अनपढ़ को अपना पति बनाया, यह मेरी भूल थी.’’

नाजिया की बातें सुन कर एहसान साहब पर मानो कहर टूट पड़ा. वे मन मसोस कर घर लौट आए.

एहसान साहब गांव के कुछ लोगों को साथ ले कर फिर एक बार इम्तियाज साहब के घर पहुंचे और विदाई की बात छेड़ते हुए बोले, ‘‘क्या आप अपनी बेटी को ससुराल भेजिएगा या अपने पास ही रखिएगा, सिर्फ हां या न में जवाब दीजिए. अगर आप बेटी को घर पर ही रखने का फैसला लेते हैं, तो फिर वे सारे पैसे लौटा दीजिए, जो आप को अफरोज के जरीए मिलते रहे हैं.’’

इस पर इम्तियाज साहब ने कहा, ‘‘मैं आप लोगों की बात सम झता हूं. लेकिन मजबूरी यह है कि मेरी बेटी आप के घर नहीं जाना चाहती है. वह किसी सरकारी नौकरी करने वाले से शादी करना चाहती है, इसलिए मेरी गुजारिश है कि आप भी अपने बेटे की शादी किसी दूसरी लड़की से कर दें.’’

इतना सुन कर अफरोज के पिता ने ऊंचे लहजे में कहा, ‘‘मेरा बेटा पहले से ही अनपढ़ है. अगर आप की बेटी को अपनी पढ़ाई पर इतना ही गुमान है, तो वह शादी के लिए तैयार क्यों हुई थी?

‘‘वैसे, मैं मानता हूं कि मेरा बेटा ज्यादा पढ़ालिखा नहीं है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि अगर नाजिया बेटी को पढ़ालिखा नौजवान ही चाहिए, तो मेरा छोटा बेटा बीए पास है. उसी के साथ उस की शादी कर दीजिए.’’

जब इस बात की जानकारी नाजिया को दी गई, तो उस ने बाहर आ कर सब के सामने कहा, ‘‘मैं उस घर में कदम तक नहीं रख सकती, शादी करना तो दूर की बात है.’’

इस पर एहसान साहब ने कहा, ‘‘तो ठीक है, अफरोज ने आप को जो रुपए दिए थे, वे हमें लौटा दीजिए.’’

नाजिया के पिता ने कहा, ‘‘हमें अफरोज की तरफ से कोई पैसा नहीं मिला है. ऐसे में उसे लौटाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता. आप लोगों को शायद कोई गलतफहमी हो गई है.’’

‘‘कैसी बातें कर रहे हैं इम्तियाज साहब. अब तक आप के घर अफरोज 60 हजार रुपए भिजवा चुका है. उस ने हर महीने रुपए आप के घर पहुंचाए हैं.’’

‘‘आप उस शख्स को ही यहां बुला लाइए और पूछ लीजिए कि वह क्या कहता है,’’ इम्तियाज साहब ने कहा.

अफरोज तुरंत वहां से उठा और कुछ देर बाद ही उस शख्स को अपने साथ ले कर आ गया, फिर सब के सामने अफरोज ने उस से पूछा, ‘‘तुम्हें हर महीने मैं जो रुपए देता रहा, उन्हें यहां आ कर तुम किस के हाथों में देते थे?’’

इस पर वह शख्स बोला, ‘‘मु झे तो आप ने कभी रुपए दिए ही नहीं, तो फिर मेरा उन्हें कहीं पहुंचाने का सवाल ही कहां उठता है.’’

यह सुन कर अफरोज और उस के पिता के होश उड़ गए.

हार कर एहसान साहब और अफरोज अपने साथ आए लोगों के साथ उठ कर खड़े हुए और वहां से बेआबरू हो कर घर लौट आए.

नाजिया और उस के पिता इम्तियाज अफरोज के घर वालों को बेवकूफ बना कर काफी खुश थे.

दरअसल, उन लोगों ने उस शख्स को, जो अफरोज से रुपए ला कर उन्हें देता था, 10 हजार रुपए दे कर खरीद लिया था.

नाजिया को पूरी तरह यकीन हो चुका था कि अब वह अफरोज के चंगुल से बाहर आ चुकी है. उस ने इस बात की सूचना अपने आशिक अब्दुल उर्फ राजा को भी दी और फिर दोनों ने मिल कर एक होटल में रात बिताई.

नाजिया की राजा से शादी हो गई और नाजिया राजा के घर आ गई.

नाजिया के मन में खुशियों के लड्डू फूट रहे थे, तभी उस के कानों में राजा की मां की आवाज आई. वह राजा से कह रही थी, ‘‘तुम किस से पूछ कर इस नौकर की बेटी को उठा कर मेरे घर ले आए. क्या यही दिन देखने के लिए तुम्हें पढ़ायालिखाया था?

‘‘तुम फौरन इसे इस के घर पहुंचा दो. मैं किसी भी हालत में इस घटिया लड़की को अपनी बहू नहीं बना सकती… सम झे?’’

यह सुन कर नाजिया के होश उड़ गए, तभी उसे राजा की बातें सुनाई पड़ीं, ‘‘मैं इसे घर की बहू बनाने के लिए नहीं लाया मां, मैं तो केवल इस की जवानी से खेलने के लिए यहां लाया हूं.

‘‘जब मेरा जी इस से भर जाएगा, तो इसे इस के पिता के घर यह कह कर पहुंचा दूंगा कि जब तक डेढ़ लाख रुपए मेरे हाथ में नहीं आ जाएंगे, तब तक मैं इसे लेने नहीं आऊंगा.’’

नाजिया मांबेटे की बात सुन कर सम झ गई कि जैसे उस ने अफरोज को धोखा दिया, ठीक उसी तरह राजा ने भी उसे धोखा दे कर उस से शादी की.  Hindi Fiction Story.

-तनवीर राही

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें