⚲

Rani Pawan: पवन सिंह मौजूदा एक्ट्रेस के साथ काम क्यों नहीं करना चाहते है

भोजपुरी इंडस्ट्री का अब तक का बड़ा धमाका! पावरस्टार पवन सिंह को लेकर एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पवन सिंह किसी भी मौजूदा एक्ट्रेस के साथ सांग या स्टेज शो नही करना चाहते है,

‘भोजपुरी बवाल’ शो का एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर फैल रहा है। वीडियो में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे आपस में जो बात कर रही हैं,

वीडियो में रानी चटर्जी रानी कहती हैं: “मुझे ऑर्गनाइजर ने कहा कि पवन जी का कहना है—उन्हें भोजपुरी की किसी भी सीनियर या टॉप एक्ट्रेस के साथ अब काम ही नहीं करना है। न कोई गाना और न ही कोई स्टेज शो!” रानी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे जो कहा उसने आग में घी डालने का काम किया: “पवन जी कहते हैं कि पुरानी हीरोइनों को हटाओ और सिर्फ नई लड़कियों, को ही कास्ट करो।”

इस पर पवन सिंह की बेहद करीबी दोस्त मानी जाने वाली आम्रपाली दुबे भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। उन्होंने बिना नाम लिए पवन सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा: पवन जी”शौकीन हो गए हैं!”

अक्षरा सिंह, काजल राघवानी, रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और डिंपल सिंह—ये भोजपुरी इंडस्ट्री की बड़ी हिरोइन मानी जाती है। ऐसे में पवन सिंह का इन सभी को एक झटके में दरकिनार कर केवल नई लड़कियों के साथ काम करने का फैसला इन्हें हजम नहीं हो रहा है।

क्या पावरस्टार अब पुरानी अभिनेत्रियों के साथ कम्फर्टेबल नहीं हैं? क्या भोजपुरी की लेडी स्टार्स को साइडलाइन कर रहे है? इस रियलिटी शो ने साबित कर दिया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के अंदरूनी रिश्ते कितने खोखले और विवादित हो चुके हैं।

Kajal Khesari: खेसारी लाल यादव से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में थीं काजल राघवानी!  पवन सिंह ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ

भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस काजल राघवानी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू/शो के दौरान उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ अपने रिश्ते, ब्रेकअप के दर्द और उसके बाद जिंदगी में आए भारी भूचाल को लेकर ऐसे दर्दनाक खुलासे किए हैं, जिसने फैंस को हिलाकर रख दिया है।

ब्रेकअप का दर्द और साइकियाट्रिस्ट के पास जाने की नौबत
काजल राघवानी ने एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर का सच बयां किया। काजल ने भावुक होते हुए कहा कि खेसारी लाल यादव से अलग होने के बाद वह मानसिक रूप से इस कदर टूट चुकी थीं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। काजल के शब्दों में: “बीच में मैं इतनी ब्लैंक हो चुकी थी कि मुझे खुद साइकियाट्रिस्ट के पास जाने की सोचनी पड़ी। समझ ही नहीं आ रहा था कि लाइफ किस दिशा में जा रही है।”

“शादीशुदा आदमी के साथ अफेयर” पर छलका काजल का दर्द
सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर काजल ने अपना गुस्सा और दर्द दोनों जाहिर किया। उन्होंने कहा कि लोग हमेशा एकतरफा फैसला सुना देते हैं और सारा दोष महिला पर डाल देते हैं। ट्रोलिंग पर सवाल: काजल ने कहा कि लोग मुझे ताने मारते हैं और कहते हैं कि मैंने एक शादीशुदा आदमी के साथ अफेयर किया।

मेरी इतनी ट्रोलिंग की गई, लेकिन किसी ने यह सवाल नहीं उठाया कि शादीशुदा होकर भी वह आदमी मेरे साथ रिश्ते में क्यों आया?5 साल के रिश्ते का वजूद: जब रानी चटर्जी ने उनसे पूछा कि “तुमने जो अपनी जिंदगी के 5 साल उस रिश्ते को दिए, उसका तो कोई जिक्र ही नहीं करता,” तो काजल ने माना कि लोग सिर्फ इल्जाम लगाना जानते हैं।

जब रानी ने पूछा कि क्या वह आगे खेसारी के साथ काम करेंगी, तो काजल ने साफ कहा कि वह सिर्फ अपने फैंस की खातिर सोच सकती हैं। हालांकि, उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा भी किया कि बीच में खेसारी ने साथ काम करने की बात कही थी, लेकिन शर्त यह रखी थी कि काजल को फिर से उनके साथ पहले जैसे ही रिश्ते में आना पड़ेगा।

इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स और डिंपल सिंह पर निशाना
काजल राघवानी ने यह भी खुलासा किया कि आज भी इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियां उनके खिलाफ साजिशें रचती हैं। काजल ने कहा, “अभी भी एक एक्ट्रेस है जो बेवजह मेरे पीछे पड़ी रहती है और मुझे नीचा दिखाने की कोशिश करती है।” खबरों और कयासों के मुताबिक, काजल का इशारा भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह की तरफ था।

बुरे वक्त में पवन सिंह बने सहारा: “पवन दिल का राजा आदमी है”
जब काजल राघवानी अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही थीं और चारों तरफ से घिरी हुई थीं, तब पावरस्टार पवन सिंह उनके सपोर्ट में खड़े हुए।काजल ने बताया कि पवन सिंह ने खुद उन्हें फोन किया और कहा: “बाबू, मैं तुझसे गुस्सा जरूर हूं, लेकिन तुझे मेरी कभी भी जरूरत पड़े तो बेझिझक बोलना। हम आगे साथ में काम करें या न करें, लेकिन मैं हमेशा तेरे साथ खड़ा हूं।

“पवन सिंह के इस बड़े दिल और सपोर्ट को याद करते हुए काजल ने बेहद प्यार से कहा— “पवन जी वाकई दिल के राजा आदमी हैं।” भोजपुरी इंडस्ट्री के इस बड़े विवाद ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि चकाचौंध से भरी इस दुनिया के पीछे कितना दर्द, धोखे और राजनीति छिपी होती है। काजल राघवानी के इन सनसनीखेज खुलासों के बाद अब सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के फैंस के बीच नई बहस छिड़ गई है।

Kajal Nirhua: काजल राघवानी का निरहुआ संग शूटिंग के दौरान हंगामे का बड़ा खुलासा

Kajal Nirhua: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा किया. अक्सर पर्दे पर अपनी अदाकारी और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीतने वाली टॉप एक्ट्रेसेस—काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे—के बीच की तल्खी अब खुलकर सामने आ चुकी है। हाल ही में सामने आए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के लेटेस्ट एपिसोड और प्रोमो में काजल राघवानी ने दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे को लेकर ऐसे सनसनीखेज दावे किए हैं, जिसने पूरे इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

काजल राघवानी ने अपनी साथी अदाकारा रानी चटर्जी से बातचीत करते हुए एक पुरानी फिल्म की शूटिंग का वाकया शेयर किया। काजल के अनुसार, वह और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एक फिल्म के सुहागरात सीन/रोमांटिक गाने की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त सेट पर आम्रपाली दुबे भी मौजूद थीं, जबकि उस फिल्म या सीन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

काजल ने दावा किया कि आम्रपाली के ठीक सामने बैठे होने की वजह से निरहुआ शॉट के दौरान काफी असहज और घबराए हुए महसूस कर रहे थे। जब डायरेक्टर ने काजल से कहा कि सीन में सही ‘फीलिंग्स’ नहीं आ रही हैं, तो काजल ने दो टूक कहा, “जब तक हीरो मुझे सही से पकड़ेंगे या खींचेंगे नहीं, तब तक मैं अकेले कैसे फीलिंग ला सकती हूं?” काजल राघवानी ने निरहुआ को एक प्राइवेट मैसेज भेजा। काजल ने मैसेज में लिखा था: “मुझे आपसे अकेले में दो मिनट बात करनी है।”

लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि इस मैसेज का जवाब निरहुआ की तरफ से आने के बजाय सीधे आम्रपाली दुबे की तरफ से आया। काजल के मुताबिक, आम्रपाली ने रिप्लाई में लिखा: “आपको जो भी बात करनी है, मुझसे करो… हम दोनों एक ही हैं।” काजल ने आरोप लगाया कि आम्रपाली कभी भी निरहुआ को किसी दूसरी अभिनेत्री के साथ सहज होकर काम नहीं करने देती थीं।

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने भी काजल के इन आरोपों पर कड़ा ऐतराज जताया है। निरहुआ ने काजल के बयानों को पूरी तरह से बेबुनियाद और हवा में तीर चलाने जैसा बताया।

दूसरी तरफ, आम्रपाली दुबे ने भी तीखा पलटवार करते हुए कहा कि काजल बेवजह घटिया और ओछी बातें कर रही हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि चरित्र और पेशेवर रवैये को लेकर दोनों पक्षों के बीच ज़बानी जंग शुरू हो गई। काजल का यह भी आरोप है कि इंडस्ट्री में उनका साथ देने वाला कोई बड़ा स्टार या गॉडफादर नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें लगातार निशाने पर लिया जाता है।

फिलहाल यह चैट वार और पुरानी शूटिंग का विवाद इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच बहस छिड़ गई है।

Bhojpuri Bawal:भोजपुरी सिनेमा में बवाल-काजल के आरोपों पर आम्रपाली और निरहुआ का पलटवार

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों जुबानी जंग और आपसी तल्खी चरम पर है। अभिनेत्री काजल राघवानी लगातार इंडस्ट्री के दो बड़े नाम—आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। हाल ही में इस पूरे विवाद में नया मोड़ तब आया जब काजल ने सीनियर एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे पर काम छीनने और साइडलाइन करने का सनसनीखेज आरोप लगा दिया।

काजल राघवानी का गंभीर आरोप: “मेरा गाना मुझसे छीनकर आम्रपाली को दिया गया”
रानी चटर्जी से बात करते हुए काजल राघवानी ने एक पुराना किस्सा शेयर किया। काजल का दावा है कि फिल्म ‘आशिक आवारा’ का मशहूर गाना “जाड़ के जुगाड़ करके जा ए राजा जी” मूल रूप से उन पर और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पर फिल्माया जाना तय हुआ था।
काजल ने कहा, “मुझे बाद में पता चला कि वह गाना रातों-रात मुझसे छीनकर आम्रपाली पर शिफ्ट कर दिया गया।”
जब रानी चटर्जी ने इस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि “क्या तुमने इस बारे में फिल्म के प्रोड्यूसर से बात नहीं की?”, तो काजल ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, “मैंने बोला था, लेकिन निरहुआ जी के आगे किसकी चलती है? वो (आम्रपाली) निरहुआ जी के साथ चल रही हैं और मैं आज अकेली चल रही हूं। मेरे साथ कोई बड़ा नेता या प्रभावशाली व्यक्ति खड़ा नहीं है जो मेरे हक के लिए लड़े। उनको निरहुआ जी का पूरा प्रोटेक्शन हासिल है, जबकि मुझे प्रोटेक्ट करने वाला कोई नहीं है।”

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का तीखा पलटवार
काजल राघवानी के इन आरोपों के बाद आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भी चुप्पी तोड़ी है। निरहुआ के साथ बातचीत के दौरान आम्रपाली ने काजल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा:

“जब आप लगातार खेसारी लाल यादव के साथ काम कर रही थीं, तब भी तो लोग यही सब बोलते थे। तब क्या आपने किसी का काम छीना था? उस वक्त तो आपने यही कहा था कि ‘मैंने किसी को फिल्म से नहीं निकलवाया’। अब जब चीजें आपके हिसाब से नहीं हो रही हैं, तो दूसरों पर आरोप क्यों लगाना?”

इस बातचीत के दौरान निरहुआ ने भी काजल के इस आरोप पर चुटकी लेते हुए सीधा हमला बोला। निरहुआ ने कहा कि काजल का हर बार यही रोना रहता है कि उन्हें फिल्मों से निकाल दिया जाता है या उनका काम छीन लिया जाता है, “तो इसका सीधा सा जवाब यही है कि तुम इसी लायक हो।”

इंडस्ट्री में गरमाया माहौल
काजल राघवानी के इस खुलासे और उस पर आम्रपाली-निरहुआ के इस करारे जवाब के बाद सोशल मीडिया और भोजपुरी गलियारों में चर्चा तेज है। एक तरफ काजल के समर्थक इसे इंडस्ट्री की ‘गुटबाजी’ और ‘अकेली महिला के खिलाफ भेदभाव’ बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली और निरहुआ के फैंस इसे काजल का पब्लिसिटी स्टंट और नाकामी छुपाने का तरीका बता रहे हैं। फिलहाल, इस जुबानी जंग के थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

‘मुंहवा से हेलो हेलो’ गाने पर रानी चटर्जी ने मचाया बवाल, साजिद खान ने पूछा था ब्रैस्ट का साइज

भोजपुरी सिनेमा की पौपुलर एक्ट्रैस रानी चटर्जी के जबरदस्त गाने और एक्टिंग ने उनके फैंस को दीवाना बना रखा है. रानी चटर्जी की पौपुलैरिटी उनके गानों से ही हैं. रानी का भोजपुरी सिनेमा ने बड़ा नाम है. उन्होंने भोजपुरी फैंस को सालोंसाल एंटरटेन किया है. रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा की क्वीन के नाम से भी जाना जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

एक्ट्रैस की फैन फोलोइंग भी काफी ज्यादा है. फैंस रानी चटर्जी के गानों और फिल्मों को काफी पसंद करते हैं. इनके गाने भी यूट्यूब पर बेहद फेमस है जो कि आते ही छा जाते हैं. इस आर्टिकल में रानी चटर्जी के सुपरहिट गानों के बारे में बताएंगे साथ ही रानी का नाम किन कंट्रौवर्सीज में आया है इस बारे में भी बताएंगे.

रानी चटर्जी का ‘दुश्मन बनल जमाना’ गाना सुपरडुपर हिट हुआ था. इस गाने को यूट्यूब पर 61 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने में रानी चटर्जी के अपोजिट खेसारी लाल यादव नजर आए थे. सबसे खास बात ये है कि इस गाने को खेसारी लाल यादव ने आवाज दी है. इस गाने में रानी कहर ढाती हुई दिखाई देती है.

गाना ‘मौका के लाभ ला’

रानी चटर्जी का गाना ‘मौका के लाभ ला’ भी बहुत पसंद किया गया. इस गाने को खेसारी लाल यादव और इंदू सोनाली दोनों ने अपनी आवाज दी है. गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक अविनाश झा ने दिया है. इस गाने पर 45 मिलियन व्यूज आए.

‘मुंहवा से हेलो हेलो’ सौन्ग

‘मुंहवा से हेलो हेलो’ गाना यूट्यूब के पौपुलर गानों की लिस्ट में शुमार है. इस गाने में रानी चटर्जी के ठुमके मस्त है. यह गाना हिंदी फिल्म के किसी भी आइटम सौंग पर भारी है. इस गाने को भी लगभग 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले. इस गाने में रानी चटर्जी के अपोजिट पवन सिंह नजर आए. गाने में दोनों के डांस की कैमिस्ट्री देखने लायक थी. ‘मुंहवा से हेलो हेलो’ गाने को खुद पवन सिंह ने आवाज दी है.

भोजपुरी का ‘पातर पातर पियवा के’ गाना

एक्ट्रैस रानी चटर्जी का ‘पातर पातर पियवा के’ गाना भोजपुरी फैंस का काफी पसंदीदा गाना है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और कल्पना ने गाया. इस गाने में रानी चटर्जी के साथ खेसारी लाल यादव भी नजर आए. यूट्यूब पर इस गाने को 17 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं. ‘पातर पातर पियवा के’ गाने के लिरिक्स प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं.

रानी चटर्जी जितना अपनी एक्टिंग, गाने और करियर की वजह सेत लोगों के दिलों पर राज करती है. उतना ही रानी अपने विवादों की वजह से छाई रहती है. रानी कई बार कंट्रोवर्सी में आ चुकी है. करियर के शुरुआती दिनों में वे डायरेक्टर और एक्टर के साथ विवादों में आई है. उन्हें अपने करियर में छेड़छाड़ का भी सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं अपने रिश्ते में भी मारपीट के घेरे में आई.

पवन सिंह के साथ रिलेशन में हुई मारपीट

एक्ट्रैस ने एक बार खुद इस बात का खुलासा किया था वह और पवन सिंह केवल कलाकार के तौर पर काम करते हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं लेकिन मामला तब सुर्खियों में आया जब एक्ट्रैस एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा कि वह एक भोजपुरी एक्टर को डेट कर रही थी लेकिन उसने उनके साथ गालीगलौज और मारपीट की जिसके बाद उन्होंने ब्रेकअप कर लिया. इसके बाद दोनों को आज तक साथ काम करते नहीं देखा गया. जिस बात से साफ था कि वह पवन सिंह को लेकर ही निशाना साध रही थी.

डायरेक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

इसके अलावा भोजपुरी एक्ट्रैस रानी चटर्जी ने बौलीवुड के एक जानेमाने फिल्म निर्देशक और निर्माता पर भी कई गंभीर आरोप लगा कर सनसनी फैला दी थी. यह निर्देशक कोई और नहीं बल्कि साजिद खान (Sajid Khan) थे. बिग बौस 16 में जाने से काफी विवाद भी हुआ था. रानी चटर्जी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, ‘साजिद की टीम ने साल 2013 में आई फिल्म ‘हिम्मतवाला’ के समय मुझे कौंटेक्ट किया और मुझे मिलने के लिए अपने घर बुलाया’.

उन्होंने मुझे इस फिल्म में ‘धोखा-धोखा’ आइटम सौन्ग करने का औफर दिया था. इसके लिए मुझे शौर्ट लहंगा पहनना होगा और अपनी टांगें दिखानी होंगी ऐसा कहा. मैं तब ज्यादा डर गई थी, जब उन्होंने मेरे से निजी सवाल पूछने शुरू किए. उन्होंने मेरे ब्रेस्ट का साइज भी पूछा. इसके बाद उन्होंने मेरे बौयफ्रेंड से जुड़े सवाल किए और उसके साथ फिजिकल रिलेशन से जुड़े सवाल भी किए. उनके इन सवालों से मैं पूरी तरह से अनकंफर्टेबल हो गई थी और वहां से चली गई’.

भोजपुरी एक्ट्रेसेस की चोली करती है कमाल, डिजाइन में ये है ट्विस्ट

भोजपुरी एक्ट्रेसेस की जब भी बात आती है तो सबसे पहले उनके बोल्ड लुक और देसी लिबास ही दिमाग में आता है. क्योकि भोजपुरी सिनेमा में देसी लुक ज्यादा देखने को मिलता है. एक्ट्रेसेस के देसी लुक में सबसे ज्यादा अगर चर्चा रहती है तो वो है चोली. जो फिल्मों और गानों में अपना अलग ही कमाल दिखाती हैं. इतना ही नहीं, भोजपुरी एक्ट्रेसेस Bulky भी होती है और भोजपुरी सिनेमा ऐसी ही एक्ट्रेसेस की डीमांड ज्यादा बनीं रहती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


जी हां, भोजपुरी एक्ट्रेसेस की चोली के डिजाइन ही है ऐसे की उनमें ढेर सारा ट्विस्ट भरा हुआ है. उनके डिजाइन और डीप नेक उनके फैंस को उनका दीवाना बनाती है और हमेशा ही मीडिया की लाइमलाइट से जोड़ कर रखती हैं. ऐसे में आज हम उनक एक्ट्रेसेस की चोली की डिजाइन की चर्चा करेंगे जिनके लोग फैन हो गए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

इस फोटो में एक्ट्रेस मोनालिसा अपने देसी अंदाज में नजर आ रही है जिसमें उनकी साड़ी का ब्लाउज सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. मोनालिसा अक्सर देसी अवतार में अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती है. जिनमें उनकी चोली के डिजाइन एक से बढ़कर एक होते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

ये है एक्ट्रेस भोजपुरी की हीरोइन अक्षरा सिंह, जिनको कभी आप सोशल मीडिया पर सादगी के साथ देखेंगे तो कभी, इनकी देसी लुक देखेंगे. अक्षरा सिंह भी साड़ी के साथ एकदम हटकर चोली कैरी करती है. उनका डीप नेक ब्लाउज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है.

भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस रानी चटर्जी तो चोली के मामले में पीछे रह ही नहीं सकती है एक्ट्रेस की चोली देख लोग निगाहें नहीं भटकाते है. उनकी चोली के डिजाइन और रंग बेहद ही हटकर होते है उनका देसी लुक किलर होता हैं.

आपको बता दें, कि भोजपुरी सिनेमा में जिस तरह के हम कपड़ों की डिजाइन और बोल्ड लुक देखते है ऐसा साउथ में भी देखने को मिलता है. जहां कि एक्ट्रेसेस भी Bulky और देसी ज्यादा नजर आती हैं. लेकिन इन्ही दोनों सिनेमा ने अपनी रगींनी को अभीतक जिंदा रखा है और दर्शोकों एक रगींन दुनिया से रूबारू कराया है. क्योकि चोली का फैशन हिंदी सिनेमा में कम भोजपुरी सिनेमा में ज्यादा देखने को मिलता है. जिसने आज भी देसी लुक को अपनी एक पहचान दे रखी हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने ब्लैक ड्रेस में दिखाया जलवा, खुले बाल पर फिदा हुए फैंस

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी की खूबसूरती से हर कोई वाकिफ है उनकी हर एक अदा पर फैंस मरते है. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते है. रानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वे अपने बोल्ड लुक्स से सभी को घायल कर देती हैं. हाल में सोशल मीडिया पर वे ब्लैक ड्रेस में नजर आई है जहां वे अपने खुले बाल बिखेर अपनी सुंदरता से सबको घायल कर रही है.


आपको बता दें कि कुछ साल पहले तक रानी चटर्जी को उनके बढ़े हुए वजन की वजह से लोग जमकर ट्रोल करते थे. रानी चटर्जी ने अपने लुक को बदलकर ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. इसके लिए रानी चटर्जी ने जिम में घंटों पसीना बहाया है. इस बीच भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी ने अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है. भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड की आग की तरह फैल रही हैं.

जी हां, उनके न्यू लुक को देख फैंस काफी खुश है और उनकी फोटोज को धड़ल्ले से वायरल कर रहे है. एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए 3 तस्वीरें शेयर की हैं. सामने आई इन फोटोज में रानी चटर्जी ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. साथ ही उन्होंने खुले बाल कैरी किए है. इन फोटोज पर लोग जमकर कमेंट करते हुए रानी चटर्जी की तारीफ कर रहे हैं.


एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया हैं. रानी चटर्जी की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आती है. इतना ही नहीं रानी चटर्जी ने टीवी शोज में भी अपना जलवा दिखाया है. भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने किया दिल खोलकर डांस, वायरल हुआ Video

भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस रानी चटर्जी आए दिन अपनी हौट और दिलकश अदाओं से उनके फैंस का दिल चुरा लेती हैं. रानी भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनके धमाकेदार डांस मूव्स फैंस को काफी पसंद आते हैं और रानी अपने चाहने वालों के लिए रोज ही कोई वा कोई डांस वीडियो पोस्ट करती रहती हैं.


बता दें कि भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी का एक रील वीडियो सामने आया है, जिसमें अदाकारा ने ऐसे ठुमके लगाए हैं कि लोग उनकी तुलना डांसिंग क्वीन सपना चौधरी से कर रहे हैं. जी हां, रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक रील वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इस क्लिप में रानी चटर्जी सलवार सूट में बौलीवुड सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. रानी चटर्जी का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. भोजपुरी क्वीन रानी के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने रानी की तरीफ करते हुए लिखा, ‘आप तो सपना चौधरी से अच्छा डांस करती हो.’ वहीं कई अन्य लोग भी रानी पर प्यार बरसा रहे हैं.


बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा हैं.रानी चटर्जी की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं. रानी चटर्जी की हर अदा पर लोग अपनी जान छिड़कते हैं.इंस्टाग्राम पर भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी छाई रहती हैं.1.8 मिलियन लोग रानी को फॉलो करते हैं. एक्ट्रेस रानी चटर्जी हर मामले में भोजपुरी की बाकी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं.

होली पर माधुरी दीक्षित के लुक में नजर आईं Rani Chatterjee, इस लुक पर फिदा हुए फैंस

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अक्सर अपने वीडियो और फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. रानी को देखने के लिए लोग हमेशा बेताब रहते है. उनकी हर लुक लोगों को अपना दीवाना बना देता हैं. ऐसा ही होली पर देसी लुक कैरी कर, रानी ने सबको अपना फैन बना लिया हैं, जिसकी तारीफ करते करते लोग थक नहीं रहे है.


आपको बता दें कि स्टार से के लिए इस साल की होली पहले सालों से ओर बेहतर रही है जहां सभी स्टार्स मस्ती करते नजर आएं. रानी ने फैंस को इसी मौके पर विजुअल ट्रीट दिया है. जो कि इंटरनेट पर में धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस ने होली पर देसी लुक कैरी किया. जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो साड़ी में नजर आ रही हैं. रानी चटर्जी ने होली के मौके पर अपना देसी लुक दिखाया है. रानी का ये लुक देख फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं. रानी चटर्जी की फोटोज पर लोग दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं. वहीं कई लोग रानी के पोस्ट पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘रानी चटर्जी तो बिल्कुल माधुरी दीक्षित जैसी लग रही है.’ वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें परम सुंदरी बताया है.


रानी चटर्जी ने भोजपुरी के अलावा ओटीटी वर्ल्ड में भी तहलका मचाया है. एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने वेब सीरीज मस्तराम में काम किया था. इस सीरीज की वजह से रानी चर्चा में आ गई थी क्योंकि रानी चटर्जी ने इस वेब सीरीज में बेहद बोल्ड सीन्स दिए थे.

रानी चटर्जी ने साड़ी में किया गजब का डांस, वीडियो देख फैंस ने करी तारीफ

भोजपुरी की हीरोइन रानी चटर्जी अपने डांस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती है. सोशल मीडिया पर अपने डांस और फोटोज को लेकर चर्चा में बनीं रहती है. अब हाल ही में रानी चटर्जी ने एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें वो वर्कआउट करती नजर आ रही है.


आपको बता दें कि रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इस बीच भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. सामने आए इस क्लिप में रानी चटर्जी बेहद शानदार डांस कर रही हैं.

इस क्लिप में रानी चटर्जी साड़ी पहन किलर डांस करती नजर आ रही हैं. रानी चटर्जी का ये अंदाज देख लोगों को खूब पसंद आ रहा है. रानी चटर्जी का ये देसी अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि रानी चटर्जी के इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने रानी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह डांस देख मेरा दिन गया’.


बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने ओटीटी वर्ल्ड में धमाल मचाया है. एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने वेब सीरीज मस्तराम में काम किया था. इस सीरीज में रानी चटर्जी ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स दिए हैं. रानी चटर्जी की हर अदा पर लोग अपनी जान छिड़कती है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें