Bigg Boss 16: प्रियंका की हार से हैरान हुए सलमान खान, अकिंत भी हुए इमोशनल

bigg boss 16 finale : बिग बॉस सीजन 16 ने इस साल काफी धमाल मचाया है. शो हर दिन टीआरपी की रेस में रहा है वही, अब बिग बॉस फिनाले हो चुका है और अपना विजेता भी चुन लिया गया है. जी हां, बिग बॉस की ट्रॉफी ना तो प्रियंका के हाथ लगी, ना ही शिव ठाकरे के, ट्रॉफी का विजेता कोई और ही बना है जिससे देख सलमान खान भी दंग रह गए है.

आपको बता दें, बिग बॉस 16 का विनर एम सी स्टेन हुए ह . उन्होंने अपने नेचर से सभी का दिल जीत लिया और ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है.जिससे उनके फैंस बेहद ही खुश नज़र आ रहे है वही, दूसरी तरफ प्रियंका की हार से सभी को हैरानी हुई है इतना ही नहीं, उनके खुद के बॉयफ्रेंड भी इस बात पर इमोशनल हो गए है.

पूरे सीजन के दौरान प्रियंका इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट रहीं जो अकेले तो खेली ही खेली, बल्कि सभी के खिलाफ अपनी बुलंद आवाज को उठाती हुई नजर आईं. हर दिन ट्विटर पर प्रियंका ट्रेडिंग में बनी रही. अब भी भले ही विनर एमसी स्टैन हो, लेकिन ट्विटर पर प्रियंका ही ट्रेंड कर रही हैं. सलमान खान ने जब टॉप 2 के नाम अनाउंस किए तो, प्रियंका को घर छोड़कर बाहर पड़ा. लेकिन इस दौरान भी वह मुस्कुराती हुई घर से बाहर आईं. प्रियंका का ये हौसला देख सलमान खान खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए. उन्होंने कहा, पूरे सीजन में अकेले खेलती, रही 15-16 लोगों से अकेले लड़ीं, साथ छूटने के बाद भी वो इस तरह घर से बाहर आ रही है. सलमान ने कहा कि उनके पैरेंट्स और फ्रैंड्स का भी यही कहना था कि प्रियंका ही विनर होगी. सलमान ने पहली इस तरह से प्रियंका की तारीफ की.

बता दें, कि सलमान ने अंकित गुप्ता से भी सवाल किया क्या उन्हें प्रियंका पर प्राउड है. सलमान के सवाल का जवाब देते हुए अंकित काफी इमोशनल हो गए. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. अंकित का ये रुप प्रियंका के लिए पहली बार देखने को मिला. वहीं जब प्रियंका स्टेज पर मुस्कुराती हुई आईं. तो सलमान भी उनकी तारीफ करते हुए नजर आए. हालांकि सलमान की बातों से ऐसा लगा कि वो खुद भी कलर्स के इस फैसले खुश नहीं थे.

बिग बॉस ने पलटा गेम क्या अंकित को बचाने के लिए 25 लाख गवां देगी प्रियंका?

 बिग बॉस के घर में अब प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की दोस्ती पर कई बार सवाल उठ चुके हैं. घरवालों से लेकर फैंस तक को यह लगता है कि प्रियंका, अंकित का केवल यूज कर रही है. ऐसे में आज प्रियंका के प्यार का इम्तिहान होने वाला है. बिग बॉस ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें प्रियंका चौधरी को बिग बॉस ने दो ऑपश्न दिए हैं या तो एक्ट्रेस प्राइज मनी में से 25 लाख रुपये वापस ला सकती हैं या अंकित गुप्ता को घर से बेघर होने से बचा सकती हैं. अब दर्शकों के मन में यह सवाल गूंज रहा है कि प्रियंका चौधरी किसे चुनने वाली हैं. आइए जानते हैं क्या एक्ट्रेस अपनी परीक्षा में पास हो सकेंगी?

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अंकित गुप्ता को चुनेंगी प्रियंका

बिग बॉस के इस नए प्रोमों में यह बात जाहिर नहीं की गई है कि प्रियंका, अंकित और 25 लाख में से किसे चुनने वाली हैं. हालांकि कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि प्रियंका 25 लाख को ठुकरा देती हैं और अंकित गुप्ता को घर से बेघर होने से बचा लेंगी. बिग बॉस ने प्रियंका को कंफेशन रूम में बुलाकर कहा, ‘प्रियंका आप प्राइज मनी के 25 लाख वापस ला सकती हैं, अगर आप यहां मौजूद बजर दबाती हैं तो अंकित अभी के अभी शो से बाहर हो जाएंगे।’ जिसके बाद बिग बॉस 3 तक गिनती गाते हुए भी नजर आ रहे हैं.

 

प्रियंका-अंकित को तोड़ना चाहती हैं अर्चना

इससे पहले अर्चना गौतम से अपनी प्लानिंग भी साफ कर दी है. अर्चना किसी भी तरह अंकित गुप्ता को बिग बॉस के घर से बाहर करना चाहती हैं. इसी वजह से उन्होंने घर के बाकी सदस्यों से हाथ मिला लिया है. नॉमिनेशन टास्क में भी घर के बाकी सदस्यों ने अर्चना का साथ देते हुए प्रियंका और अंकित को ही टारगेट किया, जिसके बाद घर से बेघर होने के लिए अंकित गुप्ता नॉमिनेट हो गए. अब देखना होगा कि क्या अर्चना अपने इस प्लान में सफल हो पाएंगी.

उड़ारियां में आएगा 15 साल का लीप, नए चेहरे आएंगे नजर

कलर्स टीवी का धमाकेदार शो उड़ारिया इन दिनों चर्चा में बना हुआ है,  हाल ही में सीरियल में 6 साल का लीप दिखाया गया था, इसके बाद से सीरियल की टीआरपी में कुछ उछाल नहीं आय़ा था, वहीं शो को लेकर यह कहा जा रहा है कि अब सीरियल में 15 साल का लीप आने वाला है.

खबर यह भी है कि सीरियल में लीप आने के बाद से बहुत सारे नए चेहरे देखने को मिलने वाले हैं, इस सीरियल के मुख्य कलाकार की छुट्टी हो जाएगी जिसका नाम सुनकर आप सभी को हैरानी होगी, तो आइए जानते हैं कौन है वो कलाकार जिसकी इस सीरियल से विदाई होने वाली है.

यह कोई और कलाकार नहीं है लीड एक्टर अंकित गुप्ता है जो कि फतेह की भूमिका में नजर आते हैं. इश सीरियल से अब उनकी छुट्टी होने वाली है. कहा जा रहा है कि जैसे ही इस सीरियल में 15 साल का गैप आएगा वह इस सीरियल को अलविदा कह देंगे.

बता दें कि कुछ दिनों पहले उड़ारिया से जुड़ा एक मोंनटाज रिलीज हुआ था, जिसमें दिखाया गया था कि उसमें फतेह नजर नहीं आ रहा है, जैसे ही यह मोंटाज बाहर आया फैंस ने मेकर्स की क्लास लगानी नहीं छोड़ी.

वहीं अंकित गुप्ता के उड़ारिया सीरियल छोड़ने के नाम से फैंस को काफी ज्यादा झटका लगा हुआ है, एक यूजर ने लिखा कि सीरियल को छोड़कर जाना लगता है भारतीय एक्टरों का ट्रेंड बन गया है.

एक यूजर ने लिखा कि मैं इस बात से खुश हूं कि अंकित और प्रियंका इस टॉक्सिक शो को छोड़कर जा रहे हैं. मुझे लगता है कि उन्हें अच्छा काम मिलना चाहिए.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें