Nisha Rawal ने 3 दिन बाद दी बेटे के जन्मदिन की पार्टी, देखे फोटोज

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार करण मेहरा की एक्स वाइफ निशा रावल ने अपने बेटे काविश का जन्मदिन शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया है. जिसमें टीवी जगत के कई सारे मशहूर सितारे शामिल हुए हैं.

दरअसल, ये पार्टी निशा रावल ने काविश के जन्मदिन के 3 दिन बाद रखी है. तो वहीं करण मेहरा अपने घर पर ही केक काटकर बेटे के साथ जन्मदिन मनाया है. अदाकारा निशा रावल ने अपने बेटे के 5वें जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी दी है. जिसमें निशा रावल के दोस्तों के अलावा उनके बेटे काविश के भी कई सारे दोस्त आएं थें.

अदाकारा निशा रावल ने बेटे के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कार्टून थीम के साथ पार्टी का आयोजन किया था. जिसे काविश के साथ-साथ उसके दोस्तों को भी खूब पसंद आया. इसी बीच निशा रावल की खास दोस्त तनाज इरानी भी अपनी बेटी के साथ पार्टी में शिरकत करती नजर आईं . जिनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

बता दें कि कुछ वक्त पहले ही निशा रावल अपने पति करण मेहरा से अलग हुई हैं. निशा ने करण से अलग होने का फैसला लिया था वो वक्त निशा रावल के लिए काफी ज्यादा परेशान होने वाला था. एक समय ऐसा भी था जब करण और निशा को आइडियल कपल कहा जाता था.

लेकिन जैसे ही उनके अलग होने की खबर आई उनके चाहने वालों का दिल टूट गया. हालांकि निशा अब अपनी जिंदगी में काफी ज्यादा आगे बढ़ चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में वेब सीरीज लॉक ऑप के लिए काम किया है.

Year Ender 2021: टीवी जगत के इन विवादों ने बटोरी सुर्खियां, पढ़ें खबर

साल 2021 को जाने में महज कुछ ही दिन बचे हैं. हम जल्द ही नये साल का स्वागत करने वाले हैं. वैसे यह साल 2021 कई लोगों के लिए अच्छा रहा तो कई लोगों के लिए बुरा. अगर टीवी इंडस्ट्री की बात करे तो ये साल कुछ सेलेब्स के लिए बहुत ही खास रहा तो कई सेलेब्स के लिए शॉकिंग. टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें इस साल किसी न किसी कंट्रोवर्सी के कारण सुर्खियां बटोरी. तो आइए बताते हैं साल 2021 के सबसे बड़े कंट्रोवर्सी के बारे में.

1.‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैएक्टर Karan Mehra हुए थे गिरफ्तार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है फेम करन मेहरा (Karan Mehra)  पर उनकी पत्नी निशा रावल ने गंभीर आरोप लगाया था. निशा ने अपनी शिकायत में कहा था कि करण मेहरा ने उनके साथ पहले लड़ाई की और फिर मारपीट की थी. मुंबई पुलिस ने करन मेहरा को गिरफ्तार किया था. निशा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई थी, जहां अपने सिर पर चोट के निशान दिखाए और करण पर शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने का दावा किया.

ये भी पढ़ें- Imlie: अनु ने इमली को मारा धक्का, आर्यन देगा करारा जवाब

  1. पोर्नोग्राफी केस में फंसे थे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और एप्स के जरिए उन्हें रिलीज करने के आरोप पर गिरफ्तार कर लिया था. इस वजह से शिल्पा शेट्टी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस को कुछ वक्त के लिए अपना टीवी शो सुपर डांसर छोड़ना पड़ा था. बाद में राज कुंद्रा को बेल मिल गई थी.

3. रेप केस में फंसे थे पर्ल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pearl V Puri (@pearlvpuri)

 

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को  नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ के मामले में न्यायिक हिरासत में लिया गया था. पीड़िता के पिताजी ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता की मां पर्ल के ही सीरियल में काम करती थी, जिसके कारण वह सेट पर आया जाया करती थी. पीड़िता की उम्र 12 साल से कम बताई गई थी. इसी के बाद एक्टर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें- अनुपमा के कारण अनुज-मालविका में हुई कहा-सुनी, आएगा ये ट्विस्ट

  1. टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत, पति पर लगे थे गंभिर आरोप

 

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत हो गई. दिव्या की मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया है. दिव्या के भाई देवाशीष भटनागर ने कहा था कि उनके परिवार ने गगन के खिलाफ केस दर्ज करवाने का फैसला किया है. वहीं दिव्या की खास दोस्त और एक्ट्रेस देवोलीना भट्टचार्जी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर यह खुलासा किया कि गगन दिव्या की पिटाई करता था और यहां तक कि 6 महीने जेल में भी रहा था.

  1. तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता इस वजह से हुई जमकर ट्रोल

 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह जातिसूचक शब्द कहती हुई नजर आई थीं. लोग मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे थे. बाद में मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो शेयर करके लोगों से माफी मांगी थी.

 6. टेरेंस पर लगे थे नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने के आरोप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

 

नोरा फतेही ने रियलिटी डांस शो,  इंडियाज बेस्ट डांसर में मलाइका अरोड़ा के जाने पर कुछ वक्त के लिए बतौर जज काम किया था. जब मलाइका को COVID-19 पॉजिटिव पाया गया था.इस दौरान टेरेंस का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनपर नोरा को स्टेज पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगा था.

7. श्वेता तिवारी  पर्सनल लाइफ को लेकर रही चर्चे में 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

 

साल 2021 में श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छायी रहीं.  श्वेता और  अभिनव कोहली के बीच कानूनी लड़ाई चली. खबरों के अनुसार अभिनव ने दावा किया कि श्वेता एक अच्छी मां नहीं है और वो रेयांश को काम की वजह से कहीं भी छोड़कर चली जाती हैं. इसके बाद श्वेता ने अभिनव का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो सरेआम उनके साथ बदतमीजी करते दिखे थे.

ये भी पढ़ें- अनुज-अनुपमा हुए रोमांटिक, देखें Video

करण मेहरा के खिलाफ निशा रावल ने दिया ये बयान तो भड़के Gaurav Chopra, जानिए क्या कहा

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी  करण मेहरा (Karan Mehra) और निशा रावल (Nisha Rawal) की शादी टूटने के कगार पर है. कुछ टाइम पहले ही निशा रावल ने  करण मेहरा को लेकर बड़ा खुलासा किया था. निशा ने दवा किया था कि करण मेहरा (Karan Mehra) का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है, जिसके चलते वो उनके साथ मारपीट किया करते थे.

बीते दिनों से करण मेहरा और निशा रावल के रिश्ते को लेकर हर कोई जज करने में जुटा हुआ है.  इस बीच उनके कई दोस्तों ने सामने आकर इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है. तो अब एक्टर गौरव चोपड़ा ने उन लोगों को  करारा जवाब दिया है, जो करण को खरी-खोटी सुना रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्टर Karan Mehra हुए गिरफ्तार, पत्नी निशा रावल ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बौस फेम गौरव चोपड़ा ने कहा है, अगर हम पब्लिक में रिलेशनशिप को लेकर बात करते हैं, भले ही वो मदद के लिए हो, जो भी ये सब पढ़ता है उसे पर्सनल स्पेस में घुसने का मौका मिल जाता है और लोग अपे अपने हिसाब से जजमेंट पास करने लगते हैं. मैं ऐसा तो अपने दोस्तों के साथ नहीं होने देना चाहूंगा. मैं चाहता हूं कि गरिमा बनाए रखी जाए.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ स्टार रुशाद राणा ने ‘काव्या’ को लेकर किया बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

 

गौरव चोपड़ा ने इस कपल को जज करने वालों को  खूब सुनाया है. एक्टर का कहना है कि ये पर्सनल मामला है और किसी को भी हक नहीं है जज करने का..या इस मामले में दखल देने का. मैं नहीं चाहता हूं कि लोग पब्लिक में आकर ऐसे हर बात कहें.

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘द रेज’ बनेगी कान्स इंटरनेशनल फिल्म का हिस्सा, पढ़ें खबर

 

उन्होंने आगे ये भी कहा कि  मुझे नहीं लगता है कि मैं इतना सहज हो पाऊंगा या किसी एक की साइड ले पाऊंगा. मैं सालों से करण को भाई जैसा मानता हूं और निशा भी मेरी अच्छी दोस्त है.

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्टर Karan Mehra हुए गिरफ्तार, पत्नी निशा रावल ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

टीवी के मशहूर एक्टर Karan Mehra और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच काफी दिनों से अनबन की खबरे आ रही थी. हालांकि उन्होंने इस खबर को झूठा करार दिया था. लेकिन अब खबर यह आ रही है कि मुंबई पुलिस ने करन मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल करन मेहरा की पत्नी निशा रावल ने डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज कराया है. रिपोर्ट के अनुसार निशा ने अपनी शिकायत में कहा है कि करन मेहरा ने उनके साथ पहले लड़ाई की और फिर मारपीट किए.

ये भी पढ़ें- मालिनी को पता चलेगा Imlie के असली पिता का नाम, अब क्या करेगी अनु

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

इस शिकायत के बाद पुलिस ने करन मेहरा को गिरफ्तार किया. करन मेहरा पर पर धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

आपको बता दें कि हाल ही में करन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब मुझे कोविड हुआ था तो निशा ने उनका पूरा ख्याल रखा. करन ने ये भी बताया था कि वह पंजाबी प्रोजेक्ट को लेकर बिजी थी.

ये भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस Kishwer Merchant का बड़ा खुलासा, कहा ‘मुझे हीरो के साथ सोने के लिए कहा गया था’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

एक्टर ने आगे बताया कि वह शूटिंग कर रहे थे कि इस दौरान उन्हें शरीर में दर्द हुआ और बहुत थके हुए महसूस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने शरीर में कोरोना के सिम्टम्स दिख रहे थे. जब उन्होंने टेस्ट करवाया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. साथ ही उन्होंने बताया,  मेरी तबियत ठीक नहीं थी. मेरी पत्नी निशा ने मेरा पूरा ख्याल रखा.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: चौहान हाउस में आएगा नया मेहमान, अब क्या करेगी भवानी

वर्कफ्रंट की बात करे तो करन मेहरा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक के किरदार में काफी मशहूर हुए. करन और निशा की मुलाकात ‘हंसते-हंसते’ के सेट पर हुई. उन्होंने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया और 2012 में शादी की. दोनों का 4 साल का बेटा भी है. ये कपल नच बलिए में भी साथ दिखाई दिए हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें