⚲

Bollywood Latest Updates: सोमी अली को सलमान खान की दहशत

Bollywood Latest Updates

माधुरी की हुई किरकिरी

कभी ‘हीरोइन नंबर वन’ का तमगा हासिल करने वाली माधुरी दीक्षित आजकल मीडिया की दोबारा सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो गई हैं. आजकल वे कई शो में जाती दिखाई देती हैं.

पर हाल ही में हुए एक शो में उन की किरकिरी हो गई. वे कनाडा में एक स्टेज शो में परफौर्म करने गई थीं, लेकिन वहां पहुंचे लोगों ने दावा किया है कि ऐक्ट्रैस अपने ही शो में तकरीबन 3 घंटे देर से पहुंचीं. लोगों ने दूसरों को सलाह भी दी कि वे कभी ऐक्ट्रैस के टूर में शामिल न हों.

सुनीता पड़ीं कृष्णा पर नरम

साल 2016 में गोविंदा और उन के भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच तब अनबन शुरू हुई थी, जब ‘द कपिल शर्मा शो’ में कृष्णा के एक मजाक से गोविंदा और उन की पत्नी सुनीता नाराज हो गए थे. सुनीता और कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह के बीच हुई बहस के बाद यह झगड़ा और भी बदतर हो गया था, पर अब लगता है कि सुनीता ने कृष्णा को माफ कर दिया है.

एक इंटरव्यू में कृष्णा और उन की पत्नी कश्मीरा शाह के साथ सालों से चल रहे तनाव के बारे में पूछे जाने पर सुनीता ने कहा, ‘मैं अपने बच्चों से कब तक नाराज रहूंगी? जब सब अपनीअपनी जगह पर खुश हैं, तो फिर नाराजगी क्यों पालूं? मैं तो बस सभी बच्चों को आशीर्वाद देना चाहती हूं. वे मेरे अपने बच्चों जैसे हैं.’

शिल्पा पर शिकंजा

फिल्म हीरोइन शिल्पा शेट्टी और उन के पति राज कुंद्रा पर कानून का शिकंजा कसता नजर आ रहा है.
60 करोड़ रुपए के तथाकथति धोखाधड़ी मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को अब ऐसे सुबूत मिले हैं, जिन से पता चलता है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बैस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड ने पैसों की हेराफेरी की थी.

शिल्पा शेट्टी के पास इस कंपनी के सब से ज्यादा शेयर हैं, लेकिन बावजूद इस के उन्होंने बैस्ट डील टीवी के विज्ञापन के लिए 15 करोड़ रुपए की सैलिब्रिटी फीस ली और इसे कंपनी के खर्च के रूप में दिखाया गया.

सोमी अली को सलमान खान की दहशत

पाकिस्तानी हीरोइन सोमी अली कभी सलमान खान की गलफ्रैंड हुआ करती थीं. पर फिर उन में ऐसी अनबन हुई कि वे वापस अपने देश चली गईं. लेकिन अब सोमी अली दोबारा सुर्खियों में हैं. अपने एक लेटेस्ट वीडियो में सोमी अली ने सलमान खान पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि सलमान की तरफ से उन्हें धमकियां मिल रही हैं.

सोमी अली ने अपने इस वीडियो में कहा है कि उन की और उन के एनजीओ ‘नो मोर टीयर्स’ को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. सलमान ने इतने साल बीत जाने के बाद भी उन्हें परेशान करना नहीं छोड़ा है. सलमान खान ने उन्हें अनजाने नंबर से फोन किया और धमकी दी है.

याद रहे कि 8 साल के रिश्ते के बाद सोमी अली और सलमान खान का ब्रेकअप हो गया था. सोमी अली ने कई बार सलमान को ले कर सनसनीखेज दावे किए हैं और यहां तक कि वे उन पर मारपीट, टौर्चर करने के आरोप भी लगा चुकी हैं. Bollywood Latest Updates

भोजपुरी एक्ट्रेस Rani Chatterjee ने Krushna Abhishek के साथ किया नागिन डांस, वायरल हुआ वीडियो

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. रानी इंटरनेट पर अपने पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती है. हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रानी चटर्जी ने टीवी एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के साथ डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में रानी और कृष्णा दोनों ही भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के ‘नाच रे पतरकी’ गाने पर नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं. फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

रानी चटर्जी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, ‘नाच रे पतरकी गाने पर कृष्णा अभिषेक के साथ खूब मस्ती की. वो भोजपुरी इंडस्ट्री में मेरे सबसे अच्छे दोस्त और को-एक्टर हैं.’

क्या The Kapil Sharma Show बंद हो जाएगा, जानिए क्या है पूरा मामला

छोटे पर्दे का मशहूर कौमेडियन शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को फैंस काफी पसंद करते हैं. और ऐसे में खबर ये आ रही है कि यह कौमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ जल्द ही बंद होने वाला है. जी हां, इस खबर को सुनते ही फैंस का दिल टूटने वाला है.

बताया जा रहा है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ जल्द ही फैंस से अलविदा कहने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो के मेकर्स ‘द कपिल शर्मा शो’ को बंद करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद मेकर्स ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

ये भी पढ़ें- Varun Dhawan ने नताशा दलाल संग लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली Photo

खबर ये आ रही है कि यह शो ‘द कपिल शर्मा शो’ नए सीजन बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं. अब इस खबर के अनुसार कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ एक छोटे से ब्रेक के बाद ही दोबारा टीवी पर वापसी करेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ‘द कपिल शर्मा शो’ के दौरान कीकू शारदा ने गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के रिश्ते पर कमेंट किया था. इस कमेंट की वजह से कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा से नाराज हो गए थे लेकिन बाद में कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने इस खबर को गलत करार दिया.

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने शेयर की अपनी मां की Photo, लिखा ‘देसी जुगाड़ के जैसा कोई जुगाड़ नहीं है’

ब्लू बिकिनी पहन कश्मीरा शाह ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, स्वीमिंग पूल किनारे कराया फोटोशूट

टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं. आपको बता दें कि कश्मीरा शाह एक एक्ट्रेस हैं जो कई फिल्मों और सीरियल्स में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं. और तो और कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) में अपनी ननद आरती सिंह का कनेक्शन बन कर एंट्री ली थी.

ये भी पढ़ें- शहनाज गिल को टोनी कक्कड़ के साथ डांस करता देख सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें Video

पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) अपने हॉट फिगर और बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चाओं में घिरी हुई हैं. कुछ दिन पहले कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने अपनी बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर तहलका मचा दिया था जिसमें उन्होनें ब्लैक कलर की बिकिनी में खूब पोज दिए थे.

 

View this post on Instagram

 

Success is never achieved alone. It’s pure hard work that goes into it and then there are your friends and family that help you stay on track. I have to give a special mention here to @rishaabchauhaan for helping me and making me stay on track and letting me not lose focus. You helped me and @krushna30 and you continue to do so. Lots of love to you and also a special mention to @food.darzee for monitoring my meals. #motivation #fitness #hardwork #workout #gym #bodybuilding #determination #inspiration #fitnessmotivation #goals #fit #love e #gymlife #training #lifestyle #success #muscle #fitfam #strength #focus #passion #instafit #nevergiveup #faithfulness #commitment #kashmerashah @ojasrajani @rambherwaniweddings @kalyanikool_bitty @tajsantacruzmumbai

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1) on

वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) अपने हॉट फिगर और बोल्ड फोटोशूट को लेकर हाजिर हो गई हैं. इन फोटोज में कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) स्वीमिंग पूल किनारे ब्लू कलर की बिकिनी पहन अपना हॉट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- नैपोटिज्म और मीटू चोंचले हैं -ज्योति त्रिपाठी

इसी आउटफिट में कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने कई बेहतरीन पोज दिए हैं और वे इन फोटोज में वाकई में कहर बरसा रही हैं. आप खुद ही देख सकते हैं इस फोटोशूट में कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) का अंदाज वाकई दिल जीत लेने वाला है. कश्मीरा ने अपने ये फोटोशूट अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे देखने के बाद फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ें- शहनाज गिल और अर्जुन कानूनगो का रोमांटिक गाना हुआ रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया ऐसा रिएक्शन

कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) के फैंस उनके इन फोटोशूट को देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और लाइक्स और कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं. कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) की पर्सनैलिटी काफी दमदार है और उनकी पर्सनैलिटी से उनका कॉन्फीडेंस अलग ही दिखाई देता है.

बोल्ड फोटोशूट शेयर कर चर्चा में आईं कश्मीरा शाह, फोटोज देख फैंस के उड़े होश

टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. आपको बता दें कि कश्मीरा शाह खुद भी अपने आप में एक एक्ट्रेस हैं जो कई फिल्मों और सीरियल्स में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं. आपको बता दें कि कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) में भी अपनी ननद आरती सिंह की कनेक्शन बन कर एंट्री ली थी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के घर में खिले प्यार के फूल, शहनाज गिल ने आगे बढ़ाई लव स्टोरी

इन दिनों कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) अपने नए बोल्ड फोटोशूट के चलते चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Official Instagram Account) पर अपना एक फोटोशूट फैंस के साथ शेयर किया है जिसे देख उनके फैंस के होश उड़ गए हैं. जैसा कि हम सब जानते हैं कि कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) की पर्सनैलिटी काफी दमदार है और उनकी पर्सनैलिटी से उनका कॉन्फीडेंस अलग ही दिखाई देता है.

ये भी पढ़ें- मीका सिंह और शेफाली जरीवाला ने इस गाने में दिखाई अपनी कैमिस्ट्री, फैंस को नहीं आया पसंद

ऐसे में अगर हम बार करें उनके लेटेस्ट फोटोशूट की तो इन फोटोज में भी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं और साथ ही उनकी कॉन्फीडेंस इन फोटोज में चार चांद लगा रहा है. इन फोटोज में एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) एक होटल की खिड़की के पास बड़े ही खूबसूरती से पोज देती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में होने वाली है जैस्मीन के खास दोस्त की एंट्री, पहले ही हो सकती हैं एलिमिनेट

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) की इन फोटोज पर उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और लगातार लाइक्स और कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं.

Bigg Boss 13: जब सिद्धार्थ डे ने किया आरती सिंह पर ये कमेंट, तो भड़के भाई कृष्णा

बिग बौस का दूसरा नाम ही लड़ाईयां और एंटरटेनमेंट है और इसी के साथ बिग बौस के सीजन 13 में हमें ये लड़ाई झगड़े शुरूआत से ही देखने को मिले लेकिन अब तक ये लड़ाई झगड़े खाने जैसी छोटी-मोटी बातों के लेकर हो रहे थे लेकिन अब मामला गंभीर होता दिखाई दे रहा है. बीते दिनों कंटेस्टेंट सिद्धार्थ डे और आरती सिंह के बीच काफी लड़ाई देखने तो मिली जिसका कारण सिद्धार्थ का आरती के चरित्र के बारे में गलत बोलना था.

सिद्धार्थ डे ने किया आरती सिंह के बारे में ये कमेंट…

ये भी पढ़ें- अरविन्द अकेला कल्लू की ‘प्रतिबन्ध’ के ट्रेलर को मिला अच्छा रिस्पांस, जानें फिल्म में क्या है खास

नोमिनेशन टास्क के चलते जब आरती सिंह को सिद्धार्थ डे को परेशान करना था तो सबसे पहले आरती ने सिद्धार्थ को गुदगुदी करना शुरू किया को सिद्धार्थ ने आरती के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया जिसे उन्हें बिल्कुल नहीं बोलना चाहिए था. वो बाच अलग है कि उसके बाद सिद्धार्थ ने आरती से माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा बिलकुल भी गलच नहीं था.

जब सिद्धार्थ डे ने आरती सिंह को चरित्रहीन जैसा शब्द बोला तो भड़के कृष्णा अभिषेक…

ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधीं भोजपुरी एक्ट्रेस सोनालिका, देखें फोटोज

जब भी किसी लड़की पर कोई बात आती है तो सबसे पहने उस लड़की का भाई उसके साथ खड़ा होता है और ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला. जब सिद्धार्थ डे ने आरती सिंह को चरित्रहीन जैसा शब्द बोला तो आरती के भाई कृष्णा अभिषेक ने भी इस पर सवाल उठाए कि सिद्धार्थ ऐसा कैसे बोल सकते हैं. एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा अभिषेक ने कहा कि,- ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि, सिद्धार्थ डे ऐसा कर रहा है. वह मुझे और मेरे परिवार को अच्छे से जानता है. वह औरतों के साथ ऐसा कैसे कर सकता है.’

सिद्धार्थ डे से इस मुद्दे पर बात जरूर बात करेंगे कृष्णा अभिषेक…

इसी विषय पर कृष्णा अभिषेक ने आगे बताया कि,- ‘सिद्धार्थ डे अपनी फैन फौलोइंग खुद कम कर रहा है. लोग उसको ही गालियां दे रहे हैं. मैं जब भी सिद्धार्थ डे से मिलूगां तो उससे ऐसा करने की वजह जरूर पूछूंगा. आरती मेरी बहन है. मैं सलमान खान के सामने भी सिद्धार्थ डे से इस मुद्दे पर बात करुंगा. सिद्धार्थ डे को इसका जवाब देना ही पड़ेगा.’

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ में  दिखेगी बिग बौस की ये जोड़ी, देखें फोटोज

बता दें, कृष्णा अभिषेक द्वारा दिए गए इस इंटरव्यू से साफ पता चल रहा है कि वे सिद्धार्थ डे से काफी नाराज हैं और हो भी क्यों ना अखिर सिद्धार्थ ने कृष्णा की बहन आरती पर जो कमेंट किया था वे बेहद खराब था और उनको ऐसा नहीं बोलना चाहिए था.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें